Home छत्तीसगढ़ डोंगरगढ़ में एक महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की गई, आरोपी...

डोंगरगढ़ में एक महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की गई, आरोपी युवक को पुलिस ने दबोचा…

54
0

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में एक महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। जानलेवा हमले में महिला 70 फीसदी झुलस गई है। गंभीर हालत को देखते हुए भिलाई रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार आग से झुलसी 22 वर्षीय महिला ने अपने बयान में बताया कि जान से मारने के इरादे से युवक ने उसे जिंदा जलाने की कोशिश की है। वहीं उसके बयान के आधार पुलिस ने आरोपी युवक की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया।

गंभीर रूप से झुलसी महिला को मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। वहीं हालात को देखते हुए अब भिलाई रेफर किया गया हैै।