Home Blog Page 2891

श्री वेंकटेश्वर मंदिर में अमेरिकी कारोबारियों ने दान किए 14 करोड़ रुपए, लेकिन रखी ये शर्त..

0

आंध्र प्रदेश का वेंकटेश्वर मंदिर कई सालों से श्रद्धालुओं के बीच आस्था का केंद्र बना हुआ है. अमेरिका में रहने वाले 2 भारतीय मूल के उद्योगपतियों ने तिरुमला के समीप स्थित प्रसिद्ध भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में 14 करोड़ रुपए का दान दिया है. उद्योगपतियों ने यह दान नाम न बताने की शर्त पर दिया है.

मंदिर के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है. अधिकारी के अनुसार दान देने वाले ने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर यह दान दिया है. कारोबारियों ने अनुरोध करते हुए देवी श्री वरलक्ष्मी व्रतम पर्व पर ये दान किया है. अधिकारी ने कहा कि पहले उन्होंने अपने परिवार के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और बाद में 14 करोड़ रुपए का डिमांड ड्राफ्ट 2,000 वर्ष प्राचीन मंदिर के प्रशासक तिरुमला तिरुपति देवस्थानम् (टीटीडी) के विशेष अधिकारी को दिया.

श्रद्धालुओं ने मंदिर के अधिकारियों से आग्रह किया कि इस कोष का उपयोग टीटीडी द्वारा संचालित किए जा रहे विभिन्न जनकल्याण ट्रस्टों के लिए किया जाए. दोनों श्रद्धालुओं ने लगातार दूसरे वर्ष इतनी बड़ी धनराशि मंदिर में दान की है. अधिकारी ने बताया है कि गत वर्ष दोनों अमेरिकी कारोबारियों ने मंदिर के लिए 13.5 करोड़ रुपए दान किए थे, हालाँकि उस समय भी उन्होंने नाम ना बताने की शर्त रखी थी.

पथरी की सबसे बड़ी दुश्मन हैं ये पत्तियां, पथरी के रोगी तुरंत पढ़ें वरना कहीं देर न हो जाये..

0

आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और अनियमित तथा पोषक तत्वों के आभाव वाले भोजन के कारण हर कोई किसी न किसी बीमारी से जूझ रहा है, इन्ही में से एक बीमारी है गुर्दे की पथरी, जोकि आम बीमारी बनती जा रही है, और इससे बहुत से लोग जूझ रहे हैं, लेकिन ये काफी खतरनाक बीमारी है, आज हम आपको ऐसी पत्तियों के बारे में बताने वाले हैं, जो इस बीमारी में बहुत फायदेमंद साबित हो सकती हैं।

हम जिन पत्तियों की बात कर रहे है उस पौधे का नाम है पत्थरचट्टा, औषधीय गुणों वाला ये पौधा आसानी इ आपको अपने घरों के आसपास मिल जायेगा, इसका उपयोग किडनी से जुड़े रोगों और मूत्र विकार में किया जाता है, ये पेट के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकलने में मदद करता है।

ये बवासीर में भी फायदेमंद होता है, पत्थरचट्टा पेट फूलने की समस्या, अल्सर, घाव को ठीक करने और खून को साफ करने का काम भी करता है।

गुर्दे की पथरी में

पत्थरचट्टा की पत्तियों को तोड़कर इसका काढ़ा तैयार कर लें, ठंडा होने पर इस काढ़े में शिलाजीत और शहद मिला लें, फिर इसे थोड़ा थोड़ा करके सेवन करें, इसे दिन में दो बार लिया जा सकता है।

मूत्र विकार में

पत्थरचट्टा की पत्तियों का 5 मिली रस दिन में दो बार सेवन करें आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा शहद भी मिला सकते हैं, इससे मूत्र विकार ठीक हो जाते हैं।

सितंबर से लागू होगा नियम,अब इस समय खुलेंगे सरकारी बैंक..

0

टाइमिंग को लेकर बैंक कस्टमर्स के लिए एक अच्छी खबर है. अमूमन सरकारी बैंकों में कामकाज शुरू होने का समय 10 बजे के होता है. वित्त मंत्रालय के बैंकिंग डिवीजन ने फैसला किया है कि अबसे सभी सरकारी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) सुबह 9 बजे खुलेंगे.

केंद्रीय वित्त मंत्रालय के बैंकिंग डिवीजन ने देशभर के बैंकों के खुलने की टाइमिंग एक जैसी रखने के इरादे से जून में वीडियो कॉन्फ्रेस मीटिंग की थी. मीटिंग के दौरान तय किया गया कि बैंक की सभी शाखाएं कस्टमर्स की सहूलियत से खुलनी चाहिए. इसलिए बैंक शाखाओं के खुलने के समय में बदलाव किए जाने को मंजूरी दी गई.

24 जून को IBA ने कस्टमर के लिए बनाई गई सब-कमेटी की मीटिंग में बैंक खुलने की टाइमिंग के लिए तीन विकल्प दिए. इनमें पहला था, सुबह 9 से दोपहर 3 बजे, दूसरा सुबह 10 से शाम 4 बजे और तीसरा सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक.

जिन जगहों पर कस्टमर बैंकिंग सेवा देर तक चाहते हैं, वहां बैंक की टाइमिंग पहले की तरह रखने का ऑप्शन रहेगा. ये नियम सभी सरकारी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों पर लागू होगा. अधिकारियों के मुताबिक बैंको की टाइमिंग को लेकर किया जा रहे बदलाव को सितंबर से लागू किए जाने की संभावना है.

तिरुपति बालाजी मंदिर में आज भी लगी 1 KM लंबी लाइन, कल 1 लाख भक्‍तों ने किए दर्शन

0

आंध्र प्रदेश के चित्‍तूर जिले में स्थित भगवान वेंकटेश्‍वर के तिरुपति बालाजी मंदिर में भक्‍तों की भीड़ पिछले तीन दिनों से बरकरार है. रविवार को सुबह पहले मंदिर में दर्शन के लिए 2 किमी लंबी लाइन लगी थी. शाम होते-होते भक्‍तों की यह लाइन 3 किमी की हो गई. सोमवार सुबह निशुल्‍क दर्शन वाली भक्‍तों की लाइन 1 किमी लंबी हो गई है.

तिरुपति मंदिर में उमड़ा भक्‍तों का सैलाब.

तिरुपति बालाजी मंदिर में रविवार को 1 लाख से अधिक भक्‍तों ने दर्शन किए. साथ ही कल 45,637 भक्‍तों ने मुंडन कराया. सोमवार सुबह दर्शन के लिए सभी कंपार्टमेंट फुल हो गए हैं. सभी श्रद्धालु ‘क्यू कॉम्प्लेक्स’ के पास दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. मंदिर में सर्वदर्शन का औसत समय 20 घंटे है.

तिरुपति बालाजी मंदिर में रविवार को चढ़ावे के रूप में 3 करोड़ 17 लाख रुपये आए हैं. मंदिर प्रशासन (टीटीडी) का कहना है कि दर्शन के लिए वीआईपी व्यक्ति को ही अनुमति मिल रही है. वीआईपी व्यक्ति का किसी अन्य के लिए अनुमोदन स्वीकार नहीं किया जा रहा है.

जहर के समान होता है कच्चे प्याज का सेवन, वजह जानकर कच्ची प्याज खाना छोड़ देंगे आप

0

कच्चे प्याज का सेवन करना जहर के समान होता है :- जैसा कि आपको पता है खाने का सेवन करते समय हम कच्ची प्याज का सेवन भी करते हैं लेकिन हमें नहीं पता होता कि यह हमारी सेहत पर अच्छा या बुरा प्रभाव डालने वाली है लेकिन आज के इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको पता चल जाएगा कि कच्ची प्याज खाने के कौन-कौन से नुकसान होते हैं अगर आपको आर्टिकल पसंद है तो लाइक जरूर करना।

जिन लोगों को किडनी संबंधी समस्या होती है उन्हें कभी भी कच्ची प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए कच्ची प्याज का सेवन करने से उनके पाचन तंत्र में बहुत नुकसान पहुंचता है और उनके शरीर पर भी काफी ज्यादा बुरा प्रभाव पड़ता है इसीलिए अगर आपको किडनी संबंधी समस्या है तो आपको कच्ची प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए।

अगर आपके शरीर में खून की समस्या है या फिर आपके शरीर में खून की कमी है तो आपको कच्ची प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए ऐसा करने से आपके शरीर में खून बनना और कम हो जाता है और आपको कई तरीके के बीमारियां हो सकती हैं इसलिए अगर आपके शरीर में खून की कमी है तो आपको कच्ची प्याज का सेवन छोड़ देना चाहिए।

किसी भी इंसान को रात में भूलकर भी नहीं खानी चाहिए यह 3 चीजें, जरूर जाने

0

किसी भी इंसान को रात में भूलकर भी नहीं खानी चाहिए :- शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान रखना चाहिए । अनियमित खान-पान के कारण सेहत पर काफी ज्यादा प्रभाव पड़ता है और इससे आप बीमार पड़ सकते हैं । इसलिए मैं हमेशा कहता हूं कि आप अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें ।

अगर है गले की खराश की समस्या तो करे इलायची का सेबन 
दुनिया में कई ऐसी चीजें हैं जिनका सेवन रात में नहीं करना चाहिए क्योंकि उन चीजों का सेवन रात में करने से शरीर को नुकसान होता है । आज मैं आपको ऐसी ही 3 चीजों के बारे में बताऊंगा ।

डायबिटीज के इलाज में बेहद फायदेमंद है होम्योपैथी का इलाज
​1) आचार – आचार का सेवन आपको कभी भी रात में नहीं करना चाहिए । आचार का सेवन करना हर किसी को पसंद होता है लेकिन रात में इसका सेवन करने से पेट में अम्ल बनने लगता है जिसके कारण खट्टी डकार जैसी समस्याएं उत्पन्न होती है ।

2) केला – केले की तासीर ठंडी होती है । अगर आप रात में इसका सेवन करेंगे तो आपको सर्दी और जुकाम जैसी समस्याएं हो सकती है । इसलिए रात में केले का सेवन भी नहीं करना चाहिए ।

​3) चावल – आपको रात में चावल का भी सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि रात में चावल का सेवन रात में करने से अपच की समस्या हो सकती है । चावल में मादकता होती है जिसे पचाने में काफी समय लगता है और रात में जब आप सो जाते हैं तो आपका पाचन तंत्र इनएक्टिव हो जाता है जिससे चावल अच्छे से नहीं पच पाता है ।

खाली पेट में करें काली मिर्च के दो दाने का सेवल, 5 दिन में दिखेगा ऐसा असर.

0

हामारे बीच शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे काली मिर्च के बारे नहीं पता हो। लेकिन ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है जिन्हें काली मिर्च के फायदे के बारे मे नहीं पता है। जिन्हें नहीं पता है उन्हें बता दें कि काली मिर्च भोजन में प्रयोग किए जाने वाले गर्म मसाले का एक हिस्सा है।

काली मिर्च हमारे भोजन का स्वाद बनाने में महत्वपूर्ण योगदान निभाता है। आयुर्वेदिक के क्षेत्र में इसका वर्णन और उपयोग आदिकाल यानी पिछेल काफी समय से चला आ रहा है। ऐसे में आयुर्वेदाचार्य समय-समय पर आयुर्वेद से जुड़ी चीझों पर शोध भी करते रहते हैं। जिसके माध्यम से इसके नए-नए फैयादों की जानकारी मिलती है।

उसी तरह से काली मिर्च पर कई तरह के शोध किए गए हैं, जिसमें बताया जाता है कि काली मिर्च में कई तरह के ऐसे तत्व पाएं जाते हैं जो काफी फायदेमंद होते हैं। ये आपको कई तरह के गंभीर बीमारी और परेशानी से मुक्ति दिलाने में असरदार साबित होता है।

काली मिर्च के फायदे

सुबह में बिना कुछ खाए, खाली पेट काली मिर्च के सेवन करने से आपको काफी लाभ मिलेगा। इसमें मौजूद एंटीओक्सिडेंट, विटामिन सी, विटामिन ए और फ्लेवोनोयड्स जैसे तत्व आपको कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचा सकता है।

इसके लिए आप नियमित तौर पर सुबह में एक गिलास गुनगुने पानी के साथ काली मिर्च के मात्र दो दाने का सेवन करें।

अगर आपके पेट में अक्सर दर्द की समस्या रहती है तो इसके लिए आप रोज सुबह खाली पेट एक चम्मच शहद और काली मिर्च के दो दाने को पीसकर सेवन करे, आपको पेट दर्द की समस्या से मुक्ति जरूर मिलेगी।

जिन लोगो के शरीर में फोड़े फुंसी होते है वे लोग पानी में काली मिर्च पाउडर मिलाकर फोड़े फुंसी पर लगाए, उन्हें इससे मुक्ति मिलेगी।

इसके अलावा खाली पेट में काली मिर्च खाने से आपको जोड़ो में जो दर्द जैसी गंभीर परेशानी से भी मुक्ति मिलती है।

इस देश में जाए घूमने जहां भारत के 100 रूपये के बदले मिलेंगे 1000 रुपये, पूरे हो जाएंगे शौक

0

दोस्तों अधिकतर लोग गर्मियों में घूमने के शौकीन होते हैं। आम तौर पर हम महंगाई के इस दौर में अपने शहर के आसपास की जगह ही घूम पाते हैं। पैसों की कमी के चलते हम अपने शौक भी पूरे नहीं कर पाते हैं।

लेकिन दोस्तों आज हम आपको हमारी इस पोस्ट के माध्यम से एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर हमारे भारत के 1 रुपये के बराबर आपको वहां 100 रुपये मिलेंगे। दोस्तों इस देश में आप कम पैसों में अपने ज्यादा शौक पूरे कर सकते हैं।

दोस्तों आज हम हमारी इस पोस्ट के माध्यम से जिस देश की बात कर रहे हैं वह है वियतनाम देश। दोस्तों हम आपको बता दें वियतनाम की राष्ट्रीय मुद्रा डांग है, जो कि भारतीय रुपये के मुकाबले बहुत ज्यादा कमजोर है।

दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि वर्तमान में भारत के 1 रुपये की कीमत करीब 339.71 वियतनामी डांग है, जिसका मतलब है कि भारत के 100 रुपये वियतनाम के 34000 डांग के बराबर है। दोस्तो आपको बता दें कि वियतनाम एक खूबसूरत देश है जहां पर अगर आप चाहें तो अपनी छुट्टियां बिताने जा सकते हैं क्योंकि यह देश आपके लिए बहुत ही किफायती रहेगा।

धार्मिक स्थल में तोड़फोड़,आरोपियों की पहचान, 6 गिरफ्तार..

0

छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक धार्मिक स्थल में कथित तौर पर तोड़फोड़ करने के लिए रविवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। जशपुर के पुलिस अधीक्षक शंकर लाल बघेल ने बताया कि धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ की घटना नौ अगस्त को कन्सबेल पुलिस थाने के अंतर्गत बाहमा गांव में हुई थी।

बघेल ने बताया कि आरोपियों की पहचान बलांतुस टोपो, गुलशन लाकरा, निलेश बाखला, सिंकदर, उमेश बाखला और तेलेसफोर लाकरा के रूप में की गई है। एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 295-ए और धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

मामला कांसाबेल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नकबार के बहमा गांव का है। जहां हिन्दू समुदाय के हनुमान टेगरी पूजा स्थल पर लगे झंडो को हटाकर कुछ लोगों ने जबरन क्रिश्चिन धर्म का प्रतीक चिन्ह लगा दिए थे।

जम्मू-कश्मीर: दूसरी जगह किए गए शिफ्ट, नज़रबंदी के दौरान लड़ पड़े उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती

0

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) से आर्टिकल 370 (Article 370) हटाने के बाद अब हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं. पिछले हफ्ते से वहां कई नेता नज़रबंद हैं. राज्य के दो पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) और महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti ) को हरि निवास में रखा गया था, लेकिन यहां दोनों के बीच झगड़ा हो गया. हालात इतने बिगड़ गए कि उमर अब्दुल्ला को दूसरी जगह शिफ्ट करना पड़ा. अंग्रेजी अखबार द टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर मुताबिक, झगड़े के दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर जम्मू-कश्मीर में बीजेपी (BJP) को लाने का आरोप लगाया. एक अधिकारी के मुताबिक उमर अब्दुल्ला ने महबूबा पर चिल्लाते हुए कहा कि उनके पिता मुफ्ती मोहम्मद ने 2015 से 2018 के बीच बीजेपी से साठ-गांठ की थी.

इसके बाद पीडीपी की प्रमुख महबूबा ने उमर अब्दुल्ला को याद दिलाते हुए कहा कि उनके पिता फारूक अब्दुल्ला और अटल बिहारी वाजपेयी के बीच गठबंधन था. उन्होंने ये भी कहा कि तुम वाजपेयी की सरकार में एक जूनियर मिनिस्टर थे. इतना ही नहीं महबूबा ने उमर के दादा शेख अब्दुल्ला को भी मौजूदा हालात के लिए ज़िम्मेदार ठहराया.

हरि निवास में उमर अब्दुल्ला ग्राउंड फ्लोर में रह रहे थे, जबकि महबूबा पहली मंजिल पर थीं. फिलहाल झगड़े के बाद अब्दुल्ला को फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के गेस्ट हाउस में शिफ्ट कर दिया गया है. जबकि महबूबा अभी भी हरि निवास में ही हैं. ये वही जगह है, जिसे पहले मुख्यमंत्री आवास के तौर पर बनाया गया था और गुलाम नबी आजाद मुख्यमंत्री के रूप में यहां रहे भी थे. लेकिन बाद में यहां कोई नहीं रहा. इसके बाद इसे गेस्ट हाउस में बदल दिया गया.