Home Blog Page 2894

जम्मू-कश्मीर : चप्पे-चप्पे पर तैनात जवान, बकरीद पर कश्मीर में आज बड़ा इम्तिहान

0

आज पूरे देश में बकरीद मनाया जा रहा है। जम्मू कश्मीर पर आज सबकी नजर रहेगी।आर्टिकल-370 हटाए जाने के बाद तनाव की स्थिति के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अभी तक कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। जम्मू से जहां धारा-144 हटा ली गई वहीं, कश्मीर में कुछ जगहों पर ढील दी गई है। बकरीद को देखते सरकार ने अहम कदम उठाए हैं। प्रशासन की ओर से घरों पर एलपीजी और सब्जियां भेजी जा रही हैं।

इस बीच खुफिया सूत्रों के हवाले से ऐसी आशंका जताई गई है कि राज्य में जैश-ए-मोहम्मद के 7 आतंकी घुस गए हैं। ऐसे में सुरक्षाबलों के लिए शांति बनाए रखना और आम लोगों को महफूज रखना बड़ी चुनौती है। इधर, प्रशासन ने किसी भी अनहोनी से बचने के लिए अलग-अलग इलाकों की स्थानीय मस्जिदों में ईद की नमाज के लिए इजाजत तो दे दी है लेकिन घाटी की बड़ी मस्जिदों में ज्यादा संख्या में लोगों को इजाजत नहीं है।

प्रशासन ने सोमवार को अलग-अलग इलाकों की स्थानीय मस्जिदों में ईद की नमाज के लिए इजाजत तो दे दी है लेकिन घाटी की बड़ी मस्जिदों में ज्यादा संख्या में लोगों को इजाजत नहीं है। प्रशासन को शक है कि आसमाजिक तत्व बड़ी भीड़ का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। गौरतलब है कि आर्टिकल 370 के ज्यादातर प्रावधानों को संसद द्वारा निरस्त किए जाने के बाद बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती, प्रतिबंधों और संचार संपर्क सीमित किए जाने के कारण कश्मीर घाटी में त्योहार की चहल-पहल नजर नहीं आ रही है।

अधिकारियों ने बताया है कि बकरीद को ध्यान में रखते हुए शहर में कई मंडी बाजार बनाए गए हैं। जहां भेंड़. सब्जियां, गैस आदि चिजें उपलब्ध कराई गई है। जगह-जगह पर टेलिफोन बूथ लगाए गए हैं जहां से लोग अपने परिवार के लोगों से बात कर सकते हैं।

उपराष्ट्रपति नहीं बनना चाहते थे एम. वैंकेया नायडू, कहा- मैंने सुझाए थे कुछ और नाम

0

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू (Vice President M Venkaiah Naidu) ने रविवार को कहा कि वह कभी उपराष्ट्रपति नहीं बनना चाहते थे, बल्कि भारतीय जनसंघ के नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता दिवंगत नानाजी देशमुख के पदचिह्नों पर चलते हुए रचनात्मक कार्य करना चाहते थे.

नायडू ने उपराष्ट्रपति () के रूप में अपने दो साल के कार्यकाल पर आधारित अपनी पुस्तक ‘लिस्निंग, लर्निंग एंड लीडिंग’ के विमोचन के मौके पर कहा, ‘मेरे प्रिय मित्रों, मैं आपसे सच कहूं तो मैं कभी उपराष्ट्रपति नहीं बनना चाहता था.’ नायडू ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी () के सामने अपनी इच्छा प्रकट की थी कि उनके दूसरे कार्यकाल में वह सरकार से हटना चाहते हैं. नानाजी देशमुख के पदचिह्नों पर चलना चाहते हैं और रचनात्मक कार्य करना चाहते हैं.

मैं बना रहा था योजना… नायडू ने कहा, ‘मैं उसके लिए योजना बना रहा था… मुझे खुशी थी कि मैं वह करूंगा… लेकिन वह नहीं हो पाया.’ उन्होंने कहा कि उन्होंने उपराष्ट्रपति पद के लिए कुछ नाम भी सुझाये थे.

नायडू ने कहा, ‘पार्टी की संसदीय दल की बैठक के बाद अमित भाई (बीजेपी के तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह) ने कहा कि पार्टी में सभी का मानना है कि मैं सबसे उपयुक्त व्यक्ति रहूंगा. मैंने कभी उसकी उम्मीद नहीं की थी. मेरी आंखों में आंसू थे, इसलिए नहीं कि मेरा मंत्री पद जा रहा था जिसे तो मैं कहीं न कहीं छोड़ने ही जा रहा था.’

आंखों में थे आंसू

उपराष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने सिर्फ इस वजह से अपनी संवेदना पर काबू पाया कि अगले दिन से वह बीजेपी कार्यालय नहीं जा पायेंगे या पार्टी कार्यकर्ताओं से नहीं मिल पायेंगे. उन्होंने कहा कि वह आंदोलन (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के भविष्य को लेकर चिंतित थे, जिससे उनकी आंखों में आंसू आ गये थे.

उन्होंने कहा, ”मैं बहुत कम उम्र में इस आंदोलन से जुड़ा और पार्टी ने प्रधानमंत्री के पद को छोड़ कर सब कुछ दिया, वैसे भी मैं इस पद के लिए उपयुक्त नहीं था. मैं अपनी क्षमताओं और काबलियत को जानता हूं.’

पाकिस्तानियों कश्मीर मुद्दा छोड़ो, नसीब में नहीं है तुम्हारे ये 4 डिशेज़

0

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हट गया है। अभी भी लोग इसपर चर्चा कर रहे हैं। मगर कई लोगों के जहन में अब कश्मीरी खाने का ख्याल आ रहा होगा। अगर आपके मन में भी ये ख्याल आ रहा है तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, आज हम आपको कश्मीर की 4 फ़ेमस डिशेज के बारे में बताएंगे। वैसे कश्मीर का जायका दुनियाभर में मशहूर हैं।

​रोगन जोश

रोगन जोश भेड़ के मांस का एक कश्मीरी व्यंजन है, जो कश्मीरी खाने की एक ख़ासियत मानी जाती है। रोगन जोश में बिना हड्डी वाली मांस की बोटियों का प्रयोग होता है। इसे प्याज़, दही, लहसुन, अदरक, लौंग, इलायची और कभी-कभी केसर के साथ बनी तरी में पकाया जाता है।

साथ ही, इसमें बड़ी मात्रा में सूखी लाल कश्मीरी मिर्च डाली जाती है, जिनमें से बीज निकालकर उनका तीख़ापन कम कर दिया गया होता है। रोगन जोश का लाल रंग इन्ही मिर्चियों से आता है। पारंपरिक रूप से इसमें रतनजोत नामक एक पौधे का भी प्रयोग होता है।

फ़ारसी में ‘रोग़न’ का मतलब ‘तेल’ और ‘जोश’ का मतलब ‘उत्साह’ या ‘गरमी’ होता है। गर्म तेल में बनाए जाने के कारण इस पकवान का नाम ‘रोग़न जोश’ पड़ा है। अन्य स्रोतों के अनुसार यह नाम राजस्थान और कश्मीर में उगाए जाने वाले ‘रतनजोत’ नामक पौधे से आया है जिसका प्रयोग भी इस व्यंजन में होता है।

यखनी

यखनी उस सुगंधित जल को कहते है जो, पानी में विभिन्न मसालों के साथ विभिन्न सब्जियों या मांस को उबाल कर प्राप्त किया जाता है। यखनी बहुत से भारतीय, मुगलई और पाश्चात्य व्यंजनों का आधार है। इसे मुख्यतः बिरयानी, विभिन्न प्रकार के शोरबे और मासांहार आदि बनाने में प्रयोग किया जाता है।

​मोदुर पुलाव

कश्मीरी स्टाइल में आप मीठा चावल खाना न भूलें। इन्हे ही मोदुर पुलाव कहते हैं। आप एक बार मोदुर पुलाव खाएंगे तो इसका स्वाद आप कभी नहीं भूल पाएंगे। मोदुर पुलाव में चावल, चीनी और घी के अलावा ढेर सारे केसर और ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जाता है।

दम ओलाव

दम ओलाव भी कश्मीर की फ़ेमस डिश है। ये कश्मीर की सबसे फ़ेमस वेजिटेरियन डिश है। वैसे इसे आम भाषा में दम आलू भी कहते हैं। आलू, दही, सोंठ, सौंफ और कई दूसरे गर्म मसालों को मिलाकर बनने वाली यह सब्जी बेहद टैस्ट में बेस्ट होती है।

विदेशी है बॉलीवुड की यह 5 अभिनेत्रियाँ, जिन्हें आप हिंदुस्तानी समझते हैं

0

कई लोग रोल निभाते हैं तो कहीं कोई दबंग एक्शन रोल करता है| भारतीय फिल्म विश्व भर में प्रसिद्ध होती है| इनमे आए दिन कोई न कोई फिल्म रिलीज होती रहती है| जिसमें कुछ फिल्में फ्लॉप होती है तो कुछ फिल्मे रिकॉर्ड बनाती है और आज के समय में फिल्मों का हिट होना या फ्लॉप होना स्टोरी से ज्यादा फिल्म में काम कर रहे अभिनेता और अभिनेत्रियों पर निर्भर करता है| बालीवुड अभिनेता में ऐसे अभिनेता भी है जिनके नाम से विश्व भर में फिल्में हिट होती है और ऐसी कुछ अभिनेत्रियां भी है| आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्म अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें लोग हिंदुस्तानी समझते हैं लेकिन इनके पास भारत की नागरिकता नही है|

1.नरगिस फाखरी

बॉलीवुड एक्टर नरगिस फाखरी है| इनके पास अमेरिकी नागरिकता है और बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले किसने अमेरिकन टीवी मॉडल हंट शो में अपनी किस्मत चमका चुकी थी|

2.कैटरीना कैफ

यह सभी जानते हैं की कैटरीना कैफ वर्षों से बॉलीवुड से जुड़ी हुई है लेकिन अब तक इस अभिनेत्री के पास ब्रिटेन की नागरिकता है| हालांकि बॉलीवुड की जलेबी बाई कैटरीना हांगकांग में पैदा हुई थी|

3.दीपिका पादुकोण

भारत की जानी-मानी हस्ती दीपिका पादुकोण बॉलीवुड में एक विशेष जगह बनाई है| परंतु आपको पता नहीं होगा कि इंडिया में नहीं बल्कि या डेनमार्क के नागरिकता हे| चाहे भारत में पली-बढ़ी क्यों ना हो लेकिन के बाद डेनमार्क के नागरिकता है|

4.आलिया भट्ट

भारत के जानी-मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस डायरेक्टर की बेटी आलिया भट्ट भारत में ही नहीं बल्कि ब्रिटेन की नागरिकता के लिए है और उनकी मां ब्रिटेन की है और आज भी इनके पास ब्रिटेन की नागरिकता है|

5.जैकलीन फर्नांडिस

जैकलीन फर्नांडिस श्रीलंका की है और इस अभिनेत्री को भारत में नागरिकता नहीं मिली है| दरअसल जैकलिन मलेशियन और हाफ बहराइन की है और श्रीलंका का पासपोर्ट है| वह जैकलीन फर्नांडिस के पास श्रीलंका की नागरिकता है|

दो हिस्सों में बंटी हंथेली, बच्चे के हाथ में फटी मोबाइल की बैटरी

0

पन्‍ना. जिले के देवेंद्रनगर थाना अंतर्गत एक गांव में रविवार को एक नाबालिग लड़के के हाथ में मोबाइल की बैटरी जोरदार धमाके के साथ फट गई, जिससे बच्चे की हथेली दो हिस्सों में बंट गई. उसे परिजनों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है.

जानकारी के अनुसार देवेंद्रनगर से 11 किलोमीटर दूर स्थित रेगढ़ निवासी प्रवीण नामदेव के 11 वर्षीय पुत्र निखिल नामदेव रविवार को मोबाइल बैटरी से वल्व जलाने का प्रयास कर रहा था. इसी दौरान धमाके के साथ बैटरी फट गई. इससे उसे हाथ की अंगुली अलग हो गई और पूरा हाथ क्षतविक्षत हो गया. बच्चे के पैर में भी चोट आई. देवेंद्रनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उसे सतना रेफर किया गया.

नंबर 1 और 2 है सबकी पहली पसंद, यह है उत्तर प्रदेश के बिहार की 4 सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियां

0

4. रतन राजपूत

आज के इस पोस्ट में हम उत्तर प्रदेश बिहार की 4 सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों की बात करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं उन चार अभिनेत्रियों के बारे में। रतन राजपूत छोटे पर्दे की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक है इन्हें आप लोगों ने अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो में देखा होगा। आपको बता दें रतन राजपूत बिहार की रहने वाली हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा अच्छी है।

3. श्वेता बासु प्रसाद

यह मुख्य रूप से बिहार की रहने वाली है और बिहार के कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी है। आपको बता दें श्वेता बासु अपने बोल्ड फिगर की वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। खूबसूरती में यह बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों को टक्कर दे सकती हैं।

2. दीपिका सिंह

दीपिका सिंह टीवी इंडस्ट्री के सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं आप लोगों ने इन्हें दिया और बाती हम सीरियल में देखा होगा। आपको बता दें बहुत कम ही लोग जानते हैं कि दीपिका सिंह बिहार की रहने वाली हैं।

1. छवी पांडे

छवी पांडे खूबसूरत अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं और लोग इन्हें खूब पसंद करते हैं लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि यह बिहार की रहने वाली हैं। आपको बता दें छवी पांडे टीवी इंडस्ट्री की कई सीरियल्स में नजर आ चुकी है। एक बूंद इश्क सीरियल से इनकी लोकप्रियता और बढ़ गई थी।

आम और संतरे से मालामाल होंगे मप्र में किसान

0

मध्यप्रदेश में उद्यानिकी फसलों के जरिए किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में राज्य सरकार ने प्रयास तेज कर दिए हैं। इसी क्रम में अगले एक साल में एक हजार एकड़ और पांच साल में दस हजार एकड़ में अल्ट्राहाइडेंसिटी के आम और संतरे का पौधरोपण किया जाएगा।

इससे अगले तीन साल में प्रतिवर्ष प्रति एकड़ किसानों को एक से डेढ़ लाख रुपये की शुद्ध आय होगी। मुख्यमंत्री कमलनाथ की शनिवार को संतरे और आम के पौधों के रोपण के मुद्दे पर कोका कोला कंपनी और जैन इरीगेशन कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देकर किसानों की आय दोगुनी की जा सकेगी। इसके लिए जरूरी है कि निजी क्षेत्र के सहयोग से ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित करें, जहां पर उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जा सकता है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार के सहयोग से कोका कोला और जैन इरीगेशन कंपनी हरदा, होशंगाबाद, बैतूल, मंडला, डिंडौरी जिले में आम और आगर मालवा, शाजापुर एवं छिंदवाड़ा जिले में संतरे की खेती को प्रोत्साहित करेगी। पहले साल में एक हजार और अगले पांच साल में दस हजार एकड़ में आम और संतरे की खेती की जाएगी। इससे पहले साल में 700 किसान और पांच साल में 7000 किसान लाभान्वित होंगे।

बताया गया है कि एक एकड़ में 500 पौधे लगाने के लिए किसानों को टीश्यू कल्चर पद्धति से तैयार पौधे को दिए जाएंगे। इसके लिए उन्हें ड्रिप इरीगेशन की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इस वर्ष सितंबर-अक्टूबर में उद्यानिकी विभाग 25 एकड़ में प्रदर्शन के रूप में पौधरोपण करेगी और जनवरी अंत तक एक हजार एकड़ में किसानों के खेतों में अल्ट्राहाइडेंसिटी के प्लांटेशन करेगी।

कोका कोला कंपनी जरका जलगांव में तत्काल और तीन साल में बाबई में फ्रूट जूस बनाने के लिए खाद्ध प्रसंस्करण इकाई स्थापित करेगी। बैठक में सरकारी अधिकारियों के अलावा कोका कोला कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट असीम पारिख तथा जैन इरीगेशन के सेंट्रल इंडिया प्रमुख संजय भंडारी उपस्थित थे।

दिल्ली के 360 गांवों ने शादी से जुड़ी 200 साल पुरानी इस शर्त को बदला : ऐतिहासिक

0

दिल्ली के 360 से ज्यादा गांवों ने रविवार को आपसी सहमति के साथ शादी से जुड़ी 200 साल पुरानी शर्त को बदल दिया। अब इन गांवों में लड़के-लड़कियों की शादी तीन गांव छोड़कर हो सकेगी। पहले करीब 40 गांवों को छोड़कर शादी करने की शर्त थी। इसके अलावा, समान गोत्र में शादी न करने की शर्त पहले की तरह बरकरार रखी गई है। पालम के दादा देव मंदिर प्रांगण में रविवार को हुई 360 खाप की महापंचायत में ये फैसले लिए गए।

दो महीने तक चर्चा हुई

महापंचायत के लोग बीते दो महीने से गांव व विभिन्न समाज के लोगों के बीच जाकर काम कर रहे थे। इससे पहले, इन गांवों के लोग अपने गांव से सटे 30 से 40 गांवों तक शादी नहीं कर सकते थे। समाज का मानना था कि वे भाईचारे में आते हैं। इसके चलते युवा पीढ़ियों के लड़के-लड़कियों की शादी होने में दिक्कतें हो रही थीं।

खर्च कम करने पर भी चर्चा: महापंचायत में शादी ब्याह में खर्च कम करने और रात के बजाए दिन में शादी करने का प्रस्ताव भी रखा गया। हालांकि इस पर अभी सहमति नहीं बन पाई।

सबने फैसले को सराहा 
इस सामाजिक बंधन के चलते पालम का कोई परिवार नवादा, मटियाला, ककरौला गांव में शादी नहीं कर सकता था। खाप के लोगों की दो महीने की मेहनत के बाद इस बंधन को खत्म कर दिया है। यह खुशी की बात है।-नरेश बालियान, आप विधायक

इस फैसले से आने वाली युवा पीढ़ी को फायदा होगा। इससे 36 बिरादरी के लोग लाभान्वित होंगे। समाज के सभी लोग इस फैसले से खुश हैं। इससे दूसरों का मार्गदर्शन भी होगा।-पृथ्वी सिंह, 96 गांव के प्रधान

राखी सावंत की शादी से बौखलाए दीपक कलाल, बोले-वापस कर 4 करोड़ रुपए

0

कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) की शादी की खबर से यूं तो सभी खुश हैं. लेकिन एक शख्स है जो इस खबर से काफी गुस्से है. ये हैं दीपक कलाल (Deepak Kalal) जिन्होंने साल 2018 में राखी के साथ मिलकर शादी का ड्रामा रचा था. राखी की शादी की खबर पर बौखलाए दीपक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की. इस वीडियो में दीपक अब शादीशुदा राखी सावंत को चुपके-चुपके शादी रचाने के लिए भला-बुरा कह रहे हैं. दीपक के इस वीडियो को राखी ने भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया. इस वीडियो में दीपक कहते हैं, “राखी सावंत ये मंगलसूत्र देख रही है ना. यही वो मंगलसूत्र है, जो पूरे मीडिया के सामने तू मेरे गले में फांसी थी और अभी जो ये तूने छुपके से शादी की है ना, पहले क्या बोली थी मीडिया को कि दीपक कलाल के साथ शादी करूंगी.”

कलाल ने आगे कहा, “पूरे 4 करोड़ रुपये दिए मैंने तुझे पूरे चार करोड़. वो भी ऐसे गिन-गिन के दिए हैं बोरी भर-भर के. लेकिन क्या किया तूने खा गई, निगल गई. दीपक कलाल का पैसा खा गई. राखी अगर तूने चार दिन के अंदर मेरे पैसे नहीं लौटाए, तो लाइफ खराब कर दूंगा.”

दीपक के वीडियो को राखी ने भी शेयर किया है. अब राखी के फैन्स इस पर अजब-गजब कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि पुलिस को दीपक कलाल को पकड़कर ले जाना चाहिए. आशू नाम के एक यूजर ने लिखा इसे चांद पर भेज देना चाहिए. ये अपनी दुनिया वहीं बसा लेगा.

नशे में धुत थी एयर होस्टेस, विमान में लड़खड़ाई, बाहर निकली तो नौकरी गंवाई

0

एक फ्लाइट की एयर होस्टेस शराब के नशे में इतनी चूर हो गई कि वह यात्रियों की क्या मदद करती तीन यात्रियों को ही उसकी मदद करनी पड़ी। एयर होस्टेस शराब के नशे में यह भी नहीं जान रही थी कि फ्लाइट कहां लैंड करने वाली है। अमेरिका के यूनाइटेड फ्लाइट में यह घटना घटी।

तय सीमा से अधिक पी थी 
यह एयर होस्टेस अमेरिका के विस्कॉन्सिन की रहने वाली है। उसका नाम जुलियन है और उनकी उम्र 49 वर्ष है। जांच में यह बात उन्होंने तय सीमा से अधिक शराब पी रखी थी। इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया गया है और केस भी दर्ज कराया गया है।

सुबह की फ्लाइट में सेवा दे रही थी 
एयर होस्टेस शिकागो से इंडियाना की सुबह की फ्लाइट में सेवा दे रही थी। लेकिन यात्रियों को जल्द ध्यान आया कि एयर होस्टेस सुरक्षा से जुड़े संदेश सही तरीके से पहुंचा नहीं पा रही है और वह सही तरीके से चल भी नहीं पा रही है। वह चलने के दौरान लड़खड़ा रही थी।

हमारी फ्लाइट अटेंडेंट शराब के नशे में चूर है 
एक यात्री ने ट्वीट कर एयरलाइन्स को शिकायत की कि हमारी फ्लाइट अटेंडेंट शराब के नशे में चूर है। वह सही तरीके से खड़ी नहीं हो पा रही है और वह यात्रियों के सामान भी छोड़ रही है। एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि इस फ्लाइट में एक ही अटेंडेंट थी। उसका फोन लगातार बज रहा था लेकिन वह रिसीव नहीं कर रही थी। महिला ने गिरफ्तार होने के बाद बताया कि फ्लाइट में चढ़ने से पहले उसने वोदका पी थी। इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।