Home Blog Page 3360

भारत, चीन, रूस की बैठक में उठेगा मसूूद अजहर का मुद्दा

0

वुझेन। भारत, चीन और रूस के विदेश मंत्रियों की बैठक में पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद के सरगना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक आतंकी घोषित करने का मुद्दा उठ सकता है। वुझेन में बुधवार को होने जा रही बैठक में पुलवामा आतंकी हमले को भी उठाया जा सकता है। आरआइसी विदेश मंत्रियों की यह 16वीं बैठक होने जा रही है। सालाना त्रिपक्षीय बैठक में भाग लेने के अलावा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अपने चीनी और रूसी समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगी। इसमें यूएन की 1267 कमेटी द्वारा अजहर को सूचीबद्ध करने का मुद्दा भी उठ सकता है।

स्वराज की चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ मुलाकात महत्व रख रहा है। पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए आत्मघाती हमले के बाद दोनों देशों के बीच यह पहली उच्चस्तरीय बैठक होगी। वीटो शक्ति से संपन्न चीन 2016 से लगातार भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस के प्रयासों में रुकावट बनता आया है। लेकिन 21 फरवरी को पुलवामा हमले पर यूएन सुरक्षा परिषद के बयान का उसने समर्थन किया था।

यूएनएससी के बयान में कहा गया है कि सुरक्षा परिषद के सदस्य देश जम्मू एवं कश्मीर में घृणित और कायरता पूर्वक किए गए आत्मघाती हमले की मजबूत शब्दों में निंदा करते हैं। जैश-ए-मुहम्मद ने 14 फरवरी को हुए हमले की जिम्मेवारी ली है। लेकिन जिस बयान में जैश के नाम का उल्लेख किया गया था उसका समर्थन करने के अगले दिन चीन ने उसे हल्का करने की कोशिश की।

बीजिंग ने कहा कि बयान में जैश का उल्लेख केवल सामान्य लहजे में किया गया है और यह कोई फैसला नहीं है। उसने यह भी कहा कि पाकिस्तान सरकार भारत के साथ सहयोग करने के लिए तैयार है और बातचीत कर सभी मतभेदों का समाधान करना चाहता है। यूएन द्वारा अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने का मुद्दा यूएन सुरक्षा परिषद की 1267 कमेटी के सामने उठने की उम्मीद है। वीटो से संपन्न फ्रांस ने कहा है कि वह प्रस्ताव पेश करेगा। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावारोव के साथ बातचीत में स्वराज यह मुद्दा उठा सकती हैं।

Surgical Strike 2.0: कंधार विमान हाईजैक में शामिल था यूसुफ अजहर

0

ई दिल्ली। पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय वायुसेना के हवाई हमले में जैश-ए-मुहम्मद के सरगना मसूद अजहर के साले यूसुफ अजहर के भी मारे जाने की खबर है। बालाकोट के इस आतंकी ट्रेनिंग कैंप को यूसुफ उर्फ उस्ताद गौरी ही चला रहा था।

साल 2000 में इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी किया था। मसूद को छुड़ाने के लिए 1999 में एयर इंडिया के विमान को हाईजैक किए जाने में यूसुफ भी शामिल था। विदेश सचिव विजय गोखले ने बताया कि बालाकोट में जैश का सबसे बड़ा आतंकी कैंप था। यह कैंप बालाकोट के आबादी वाले इलाके से दूर एक पहाड़ी पर था।

भारतीय खुफिया एजेंसी के पास बीते साल से ही इस आतंकी कैंप की जानकारी थी। यूसुफ की मौजूदगी की पुष्टि होने के बाद ही हमले का आदेश दिया गया। बताया जाता है कि कराची में जन्मा यूसुफ अच्छी हिदी बोलता था। भारत में वह विमान हाइजैकिंग, आतंकवाद और अपहरण के मामलों में वांछित था। साल 2000 में भारत ने पाकिस्तान को जिन 20 आतंकियों की सूची थी, उनमें यूसुफ का नाम भी शामिल था।

आतंकी ट्रेनिंग कैंप का अड्डा बालाकोट बालाकोट क्षेत्र को आतंकियों को अड्डा बताया जाता है। यहां कई आतंकी ट्रेनिंग कैंप बताए जाते हैं। यहीं से जैश-ए-मुहम्मद अपनी आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता था। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मनसेरा जिले में स्थित यह इलाका आठ अक्टूबर, 2005 को आए भीषण भूकंप में तबाह हो गया था।

बड़ी खबर LIVE: भारत की कार्रवाई से बौखलाया पाकिस्तान, राजौरी के नौशेरा में लगातार कर रहा है संघर्ष विराम का उल्लंघन

0

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान पर कार्रवाई करते हुए एयर स्ट्राइक की है। इस एयर स्ट्राइक पाकिस्तान में खलबली मची हुई है। ताजा खबरों के मुताबिक जम्मू कश्मीर के नौशेरा और अखनूर सेक्टर में पाकिस्तान ने फायरिंग की है। नौशेरा के अलावा पुंछ में भारी गोलाबारी जारी है।

Surgical Strike 2.0 के बाद अब किसान करेंगे पाकिस्तान पर ‘वार’, नहीं भेजेंगे पान

0

भारत की सेना ने पाकिस्तान से पुलवामा हमले का बदला  ले लिया है. जिस प्रकार से भारत सरकार ने पाकिस्तान को पानी नहीं देने और एक्साइज ड्यूटी 200 फीसदी बढ़ाने का फैसला लिया है, वैसे ही मध्यप्रदेश के छतरपुर के पान के किसानों ने पाकिस्तान को अपने पान नहीं भेजने का फैसला लिया है. किसानों ने अपना फैसला सुनाते हुए पाकिस्तान को पान नहीं भेजने का संकल्प लिया है. छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा, महाराजपुर, पिपट, पनागर और महोबा में जिस पान की पैदावार होती है. यहां का पान मेरठ व सहारनपुर के माध्यम से पाकिस्तान सप्लाई किया जाता है.

किसानों का कहना है कि वे अब अपना पान न तो मेरठ भेजेंगे और न ही सहारनपुर भेजा जाएगा, ताकि पाकिस्तान तक पान पहुंच ही नहीं सके. इस फैसले के बाद पान किसानों को हर रोज करीब 13 से 15 लाख रुपये का नुकसान होगा, लेकिन इन पान किसानों को नफा-नुकसान की कोई चिंता नहीं है. किसानों का कहना है, “भारत सरकार जब पाकिस्तान को पानी नहीं देने का फैसला कर सकती है तो वे भी अपने देश की खातिर पाकिस्तान के लबों की शान बनने वाले पान बंद कर सकते हैं.”

बता दें कि 14 फरवरी को कश्मीर के पुलवामा में आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के फिदायीन हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे. भारत ने इसके बदला लेते हुए आज पाक अधिकृत कश्मीर में एयर स्ट्राइक की है, जिसमें करीब 300 आतंकियों के मारे जाने की खबर है.

PM मोदी ने किया सबसे बड़ी भगवद गीता का विमोचन

0

नई दिल्ली। पुलवामा आतंकी हमले के बदले के बाद भारत में जश्न का माहौल है। पूरा देश भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम पर गर्व महसूस कर रहा है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में पूजा अर्चना की। प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली के खान मार्केट मेट्रो स्टेशन से इस्कॉन मंदिर पहुंचे। इस दौरान मेट्रो में पीएम मोदी से मिलने वालों की भीड़ उमड़ गई।

पीएम मोदी के साथ सेल्फी लेने वालों की होड़ लग गई। एक के बाद एक लोगों ने पीएम के साथ सेल्फी ली और बातचीत की। समाचार एजेंसी ने वीडियो जारी किया है उसमें पीएम मोदी बच्चों के साथ दुलार प्यार करते नजर आ रहे हैं।

इस्कॉन मंदिर में पीएम मोदी ने दुनिया की सबसे बड़ी श्रीमद् भगवद गीता का अनावरण किया। इस पवित्र ग्रंथ का वजन 800 किलो ग्राम है। श्रीमद् भागवद गीता के विमोचन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गीता आराधना महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन बड़ा अहम है।

गीता भारत की ओर से दुनिया का सबसे बड़ा उपहार है। पूरी दुनिया के लिए यह धरोहर है। उन्होंने कहा कि गीता के संदेश का प्रभाव विद्वानों की चर्चा तक सीमित नहीं है। गीता के संदेश आचार विचार में भी देखने को मिलते हैं।

बता दें कि इस्कॉन मंदिर में गीता अराधना महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में बड़ी संख्या में देसी और विदेशी श्रद्धालु मौजूद हैं।

एयर स्ट्राइक: पुलवामा आतंकी हमले के बदले पर शहीदों के परिजनों में खुशी, कहा- अब जाकर मिला सुकून

0

म्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान पर कार्रवाई करते हुए एयर स्ट्राइक की है। इस एयर स्ट्राइक में भारतीय वायु सेना ने 12 मिराज 2000 विमानों की मदद से पाकिस्तान के बालकोट में 1000 किलो बमबारी की है। जिसमें कई आतंकियों के मारे जाने की खबर है। वायुसेना की इस कार्रवाई पर शहीदों के परिजनों ने खुशी जाहिर की है। और उन्होंने कहा कि आज सुकून मिला है। सरकार से यही उम्‍मीद थी

पुलवामा हमले में शहीद होने वाले मेरठ के अजय कुमार के पिता ने इस एयर स्ट्राइक को लेकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कहा कि कब तक हमारे जवाने अपनी जान देते रहेंगे। यह एयर स्ट्राइक बहुत पहले हो जाना चाहिए था। शहीद अजय की पत्नी प्रियंका ने इस ऑपरेशन को शहीद जवानों को श्रद्धांजलि बताया। कहा कि आतंकवाद को जड़ से खत्म करने का यही सबसे सही समय है

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान विजय मौर्या के भाई ने कहा, “हम बहुत खुश हैं कि यह (नियंत्रण रेखा के पार आतंकी गुट जैश-ए-मोहम्मद के कैम्प पर आईएएफ का हमला) हुआ, लेकिन हम चाहते हैं कि पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखा जाए, ताकि जैश-ए-मोहम्मद जैसा कोई आतंकवादी गुट हम पर दोबारा हमला करने की जुर्रत न कर पाए।”

शहीद हुए जयपुर के शाहपुरा के लाल रोहिताश लांबा के भाई जितेंद्र लांबा ने कहा कि आज भारत ने पाकिस्तान पर जो एयर स्ट्राइक की है उसके लिए मैं और मेरा परिवार काफी खुश है। आगे भी ऐसी कार्रवाई होती रहनी चाहिए। पाकिस्तान ऐसा करारा जवाब मिलते रहना चाहिए।

वाराणसी के चौबेपुर में शहीद जवान रमेश यादव का परिवार भी बेहद खुश है। शहीद की मां ने भारतीय वायुसेना को धन्यवाद देते हुए कहा कि एक-एक आतंकी को खोज कर मारा जाये।

पंजाब के मोगा जिले के शहीद जैमल सिंह के परिवार ने भी खुशी जाहिर की है। शहीद जैमल सिंह के पिता जसवंत सिंह ने कहा कि आज उनके बेटे और पुलवामा में शहीद हुए जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि मिली है।

Dailyhunt

Surgical Strike 2.0: पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद चीन को हुआ दर्द, कही ये बात

0

बीजिंग। चीन और ब्रिटेन ने भारत और पाकिस्तान से कार्रवाई में संयम बरतने की अपील की है। खासकर आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद के सरगना मसूद अजहर के हमदर्द चीन ने कहा कि भारत अंतरराष्ट्रीय सहयोग के जरिए आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़े। पाकिस्तान में आतंकी शिविरों पर भारत के हवाई हमले के बारे में पूछे जाने पर मंगलवार को चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने मीडिया से कहा, ‘हमने प्रासंगिक रिपोर्टों का संज्ञान लिया है।’

उन्होंने कहा, ‘मैं कहना चाहता हूं कि दक्षिण एशिया में भारत और पाकिस्तान बेहद महत्वपूर्ण देश हैं। अच्छे संबंध और सहयोग दोनों देशों के हित में हैं। इससे दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता कायम रहेगी।’ उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत और पाकिस्तान द्विपक्षीय संबंधों में सुधार करेंगे और कार्रवाई से बचेंगे। भारत के प्रथम गैर मिलेट्री हमले के आग्रह पर चीनी प्रवक्ता लू ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने के भारत का दावा, विश्व में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में इसका चलन है। इसलिए आवश्यक अंतरराष्ट्रीय सहयोग की जरूरत पड़ती है। भारत को इसके लिए अंतरराष्ट्रीय हालात अपने पक्ष में करने होंगे।

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह मुहम्मद कुरैशी ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी से पुलवामा आतंकी हमले के संबंध में बातचीत की है। इस बीच, ब्रिटेन के विदेश मंत्री जरमी हंट ने भारत की सैन्य कार्रवाई के मद्देनजर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से फोन पर बातचीत की।

यूके के विदेश और राष्ट्रमंडल के दफ्तर (एफसीओ) ने इस संबंध में बयान जारी करते हुए कहा कि आतंकवाद से क्षेत्रीय स्थिरता को हुए खतरे को लेकर ब्रिटेन चिंतित है। एफसीओ ने कहा कि उसने पाकिस्तान और भारत को स्थिरता के लिए सहयोग में सुधार लाने और कूटनीतिक समाधान खोजने की सलाह दी है। एफसीओ ने यह बयान भारतीय सैन्य कार्रवाई से कुछ घंटे पहले दिया।

पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हुई तबाही, बनाये गये है जबलपुर में

0

भारतीय वायुसेना के मिराज विमानों द्वारा आज मंगलवार की तड़के पाकिस्तान के अंदर घुसकर जिन आतंकी ठिकानों पर बमबारी की, वह बम जबलपुर स्थित आयुध निर्माणी (ओएफके) में बना है. यह बम काफी शक्तिशाली माना जाता है और इसका निर्माण पिछले कई सालों से यहां पर किया जा रहा है.

उल्लेखनीय है कि पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकी हमले के बाद लगातार इस बात की मांग पूरे देश में उठती रही है कि पाकिस्तान को पुरजोर जवाब दिया जाए. अंतत: मंगलवार की तड़के जब लोग गहरी नींद में थे, उस समय भारतीय वायुसेना के फाइटर प्लेन गरजे और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया. ऐसा माना जा रहा है कि इसमें करीब 300 से अधिक आतंकी मारे गए हैं. वहीं एयरफोर्स के मिराज विमानों ने जिन थाउजेंड पाउंडर बमों से दुश्मनों को मारा है, वे जबलपुर की खमरिया फैक्ट्री में बनाए गए हैं. इससे जबलपुर एक बार फिर देश की सुरक्षा में अपना अहम योगदान देने वाला साबित हुआ है.

जबलपुर में बना है थाउजेंड पाउंडर बम

आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूत करने वाले थाउजेंड पाउंडर बमों को निर्माण पिछले 12 वर्षों से ओएफके में किया जा रहा है. इसके निर्माण से लेकर इसके खोल की ढलाई तक का काम जबलपुर में ही हो रहा है. जानकारी के अनुसार इस बम में 200 से 250 किलो बारूद भरा जाता है., जो मजबूत से मजबूत बंकरों को भी तबाह करने की क्षमता रखता है.

जबलपुर में आयुध निर्माणियों के कर्मियों में जश्न

एयर स्ट्राइक के बाद जबलपुर फैक्ट्री के सभी कर्मचारी जो प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से इसे बनाने वाले बहुत खुश नजर आ रहे हैं. कर्मचारी संगठनों ने कहा कि वे देश के लिए काम करते हैं और उनकी मेहनत तब सफल होती है, जब दुश्मनों को उनके बनाए बमों से नाश होता है.

Surgical Strike 2.0: पूर्व सीएम डॉ. रमन का ट्वीट- ‘हमला नहीं प्रतिशोध है, हर भारतीय का आक्रोश है’

0

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को फिदायीन हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 40 जवानों की शहादत का बदला भारतीय वायुसेना ने 12 दिन बाद ले लिया है. एयरपोर्स ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के ठिकानों पर हमला कर उनके कैंप को नष्ट कर दिया है. इसमें बड़े पैमाने पर आतंकियों के मारे जाने के अनुमान लगाए जा रहे हैं. एयरफोर्स की इस साहसपूर्ण कार्रवाई को हर वर्ग से सराहना मिल रही है.

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट कर एयर स्ट्राइक पर बयान दिया है. डॉ. रमन सिंह ने लिखा है- ‘आज इंडियन एयरफोर्स ने बालाकोट में आतंकी ठिकानों को तबाह कर पुलवामा के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी है. 12 दिनों के भीतर सर्जिकल स्ट्राइक-2 कर हमारी सेना ने बता दिया कि जब भी वो हमारी सेना से टकराएँगे उन्हें ऐसे ही जवाब दिया जाएगा.’

https://twitter.com/drramansingh/status/1100263739511721985

एयरफोर्स की पीओके में एयर स्ट्राइक के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी प्रतिक्रिया दी है. सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है- ‘भारतीय वायुसेना को हमारा सलाम. हमें देश के इन जवानों के साहस और शौर्य पर गर्व है. आतंकवाद को अब जड़ से उखाड़ने का वक्त आ गया है. सीएम के इस ट्वीट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.’

बता दें कि पुलवामा में बीते 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकवादी हमला किया गया था. इसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. इसके बाद छुपे आतंकियों से मुठभेड़ में चार अन्य जवान भी शहीद हुए थे. इस घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल था. पूरे देश से आतंकवादियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही थी.

छत्तीसगढ़- ‘सफलता आपका अधिकार है’ : EXAM से पहले आईजी रतनलाल डांगी का बच्चों को खुला पत्र

0

दुर्ग रेंज के पुलिस आईजी रतनलाल डांगी का परीक्षार्थियों के नाम एक खुला पत्र सामने आया है. इसमें आईजी डांगी ने परीक्षा से पहले महत्वपूर्ण टिप्स विद्यार्थियों को दिए हैं. डांगी ने लिखा है कि मेरे युवा साथियों, आप सबको जय हिन्द,जय भारत. आशा करता हूं आप सब अच्छे होंगे. आपकी तैयारी भी अच्छी चल रही होगी. अगले दो माह परीक्षाओं के माह हैं और उसके अगले माह आप सबकी सफलता की कहानी सुनने व सुनाने का समय शुरू हो जाएगा.

रतन लाल डांगी ने लिखा है– दोस्तों याद रखना आपका जन्म ही सफलता के लिए हुआ है. सफलता आपका अधिकार है बस उस अधिकार को पाने के लिए कुछ करने की, अपने आत्मविश्वास को जगाने की जरुरत है. परीक्षा तो एक सीढ़ी है, जिसे हर कोई पार कर लेता है.

आवश्यकता है अनुशासन की, संयम की और धैर्य की. परीक्षा के नाम से केवल आप ही नहीं बल्कि हर इंसान को डर लगता हैं. यह समय न केवल आपके लिए बल्कि अभिभावकों के लिए भी महत्वपूर्ण है. आपकी तो केवल ज्ञान की परीक्षा है, लेकिन अभिभावकों की समझदारी और धैर्य की परीक्षा है.

दुर्ग रेंज के आई से बातचीत करने पर उन्होंने कहा कि अगले 2 माह परीक्षाओं का महीना है और परीक्षा आते ही कई बच्चो के मन में डर समा जाते हैं और घबरा जाते हैं, जिसके चलते वे कभी कभी कुछ ऐसे कदम उठा जाते हैं, जिसका खामियाजा पूरे परिवार को उठाना पड़ता, जिसके चलते वे लगातार स्कूली बच्चों व उनके परिवार के साथ साथ शिक्षकों को मोटिवेट तथा जागरूक करने उनके द्वारा अपने फेसबुक वाल पर यह पत्र लिखने का प्रयास किया गया साथ ही उनके द्वारा लगातार बच्चो को प्रोत्साहित करने प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से प्रयास किया जाता रहा है.