Home Blog Page 1029

छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव-2024 : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों की सूचि…

0

लोकसभा चुनाव-2024 के लिए भाजपा ने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में भाजपा ने छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है।

”कांग्रेस ने भी 6 प्रत्याशी उतार दिए।?

”छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अपने अनुभवी नेताओं पर भरोसा जताया है क्योंकि पार्टी की ओर से शुक्रवार को जारी पहली सूची के छह उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राज्य के दो पूर्व मंत्री, एक पूर्व विधायक और एक मौजूदा सांसद के नाम शामिल हैं।”

”कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीट में से छह के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। कुल छह उम्मीदवारों में से चार अन्य पिछड़ा वर्ग से हैं और एक अनुसूचित जाति समुदाय से है।”

छत्तीसगढ़ में सीटवार प्रत्याशियों की लिस्ट’

क्रम संख्या    लोकसभा सीट           भाजपा                        कांग्रेस

1               सरगुजा           चिंतामणि महराज              शशि सिंह
2               रायगढ़             राधेश्याम राठिया            मेनका देवी सिंह
3             जांजगीर-चंपा        कमलेश जांगड़े             शिवकुमार डहारिया
4                कोरबा             सरोज पांडेय                 ज्योत्सना महंत
5              बिलासपुर            टोखन साहू                  देवेंदर सिंह यादव
6             राजनांदगांव          संतोष पांडेय                  भूपेश बघेल
7                 दुर्ग                विजय बघेल                   राजेंद्र साहू
8               रायपुर            बृजमोहन अग्रवाल            विकास उपाध्याय
9              महासमुंद           रूप कुमारी चौधरी             ताम्रध्वज साहू
10              बस्तर              महेश कश्यप                 कवासी लखमा
11              कांकेर             भोजराज नाग                  बीरेश ठाकुर

”साल 2018 में जब 15 साल के भाजपा शासन के बाद कांग्रेस सत्ता में आई थी तब बघेल ने मुख्यमंत्री पद की दौड़ में टीएस सिंह देव, चरण दास महंत और ताम्रध्वज साहू जैसे प्रभावशाली नेताओं को पछाड़ दिया था और वह मुख्यमंत्री बन गए थे।”

”राज्य में पिछले वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने स्पष्ट रूप से उन्हें मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में पेश नहीं किया था लेकिन चुनाव प्रचार उनके इर्दगिर्द ही केंद्रित रहा।”

”विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भाजपा के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा।”

”छह बार विधायक रहे बघेल ने 2009 में रायपुर सीट से और 2004 में दुर्ग सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थे।”

”इस बार उनका मुकाबला राजनांदगांव से भाजपा के मौजूदा सांसद संतोष पांडेय से है। राजनांदगांव पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह का भी क्षेत्र है। यहां से बघेल के चुनाव मैदान में उतरने से मुकाबला रोचक हो गया है।”

”दो अन्य उम्मीदवार ताम्रध्वज साहू और शिवकुमार डहरिया पिछली बघेल सरकार में मंत्री थे और दोनों पिछला विधानसभा चुनाव हार गए थे। साहू राज्य में संख्यात्मक रूप से प्रभावशाली तेली समाज से आते हैं। उन्हें साहू बहुल महासमुंद सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है।”

”चार बार विधायक रहे साहू 2014 में दुर्ग सीट से लोकसभा के लिए भी चुने गए थे। ताम्रध्वज साहू का मुकाबला भाजपा की महिला उम्मीदवार रूपकुमारी चौधरी से होगा। चौधरी पूर्व में विधायक रह चुकी हैं।”

”राज्य में सतनामी (अनुसूचित जाति) समाज के प्रभावशाली नेता डहरिया को कांग्रेस ने आरक्षित जांजगीर-चांपा सीट से मैदान में उतारा है। वह तीन बार विधायक रह चुके हैं। डहरिया का मुकाबला भाजपा की महिला उम्मीदवार कमलेश जांगड़े से है।”

”कांग्रेस पार्टी ने महत्वपूर्ण रायपुर लोकसभा सीट से ब्राह्मण समाज से विकास उपाध्याय को टिकट दिया है। उपाध्याय 2018 में पहली बार विधायक चुने गए थे। वह रायपुर शहर पश्चिम विधानसभा सीट से पिछला विधानसभा चुनाव हार गए थे। उपाध्याय का मुकाबला भाजपा के कद्दावर नेता और राज्य सरकार में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से है।”

”पार्टी ने कोरबा से मौजूदा सांसद ज्योत्सना महंत पर एक बार फिर भरोसा जताया है। वह कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री चरण दास महंत की पत्नी हैं। चरण दास महंत राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं। महंत का मुकाबला भाजपा की वरिष्ठ नेता सरोज पांडेय से है। पांडेय ने हाल ही में राज्यसभा का अपना कार्यकाल पूरा किया है।”

”दुर्ग सीट पर कांग्रेस ने नए चेहरे राजेंद्र साहू को चुनाव मैदान में उतारा है। राजेंद्र साहू का मुकाबला भाजपा के मौजूदा सांसद विजय बघेल से है। साल 2019 के आम चुनाव में भाजपा ने राज्य की 11 में से नौ सीट पर जीत हासिल की थी। गत चुनाव में कांग्रेस बस्तर और कोरबा सीट ही जीत सकी थी।”

”उम्मीदवारों की सूची में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (राजनांदगांव), पूर्व विधायक विकास उपाध्याय (रायपुर), पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू (महासमुंद), पूर्व मंत्री शिव डहरिया (जांजगीर-चांपा), मौजूदा सांसद ज्योत्सना महंत (कोरबा) और नए चेहरे राजेंद्र साहू (दुर्ग) शामिल हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य की सभी 11 लोकसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर चुकी है।। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सबसे बड़े ओबीसी चेहरे भूपेश बघेल 2018 से 2023 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे। बघेल (62) राज्य के प्रभावशाली अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के कुर्मी समुदाय से आते हैं। बघेल पाटन विधानसभा सीट से विधायक हैं।”

”छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट पर मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुबह से ही मतदाता बड़ी संख्या में मतदान केंद्र पहुंचने लगे हैं। बस्तर में 14,72,207 वोटर्स आज मतदान करेंगे।”

0

Lok Sabha Election 2024 : बस्तर लोकसभा में सुबह 9 बजे तक 12,02 प्रतिशत वोटिंग, भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने किया मतदान..

”छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट पर मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुबह से ही मतदाता बड़ी संख्या में मतदान केंद्र पहुंचने लगे हैं। बस्तर में 14,72,207 वोटर्स आज मतदान करेंगे।”

बस्तर लोससभा में सुबह 9 बजे तक 12,02 प्रतिशत वोटिंग;

बस्तर में सुबह 9 बजे तक 12.02 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिसमें सबसे ज्यादा बस्तर विधानसभा क्षेत्र में 17 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है, जबकि बीजापुर और कोंटा में अब तक सिर्फ 7 प्रतिशत मतदान हुआ है।

  • बस्तर 17.50 प्रतिशत
  • बीजापुर में 7.5 प्रतिशत
  • चित्रकूट 10.27 प्रतिशत
  • दंतेवाड़ा 14.34 प्रतिशत
  • जगदलपुर 14.53 प्रतिशत
  • कोंडागांव 11.50 प्रतिशत
  • कोंटा 6.70 प्रतिशत
  • नारायणपुर 13.49 प्रतिशत

”8:40 कांग्रसे प्रत्याशी ने किया मतदान”

”बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा ने वोट डाल दिया है। इसके साथ ही कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री मोहन मरकाम भी मतदान करने के लिए कोंडागांव में सुबह से ही कतार में लगे और लोकतंत्र के इस महापर्व में कोंडागांव के भेलवापदर पोलिंग बूथ में अपना मतदान किया है। इस दौरान उन्होंने ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने की लोगों से अपील की है। इसके साथ ही मरकाम ने बस्तर लोकसभा सीट पर जीत का दावा किया है।

”मतदान केंद्रों में सुबह से ही वोटर्स की भीड़”

”लोकसभा चुनाव के पहले चरण में नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा सीट पर शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में मतदाता अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। सुबह से ही वोटर्स मतदान केंद्र पहुंच चुके हैं।”

”14,72,207 मतदाता करेंगे वोट”

”छत्तीसगढ़ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि बस्तर लोकसभा सीट में मतदान की तैयारी पूरी ली गई है। नक्सल प्रभावित इस क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षाबलों के 60 हजार से अधिक जवानों को तैनात किया गया है।”

”कंगाले ने बताया कि शुक्रवार को बस्तर क्षेत्र के कुल 14,72,207 मतदाता, जिनमें 7,71,679 महिला तथा 7,00,476 पुरुष मतदाता शामिल हैं, अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।”

”उन्होंने बताया कि क्षेत्र में तृतीय लिंग के 52 मतदाता हैं। क्षेत्र में कुल 1961 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि बस्तर क्षेत्र में कुल 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जिनमें मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के तीन, गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के छह तथा दो निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं।”

”कंगाले ने बताया कि बस्तर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुल आठ विधानसभा क्षेत्र आते हैं। कोंडागांव, नारायणपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंटा तथा जगदलपुर के 72 मतदान केंद्रों में सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान होगा।”

”उन्होंने बताया कि क्षेत्र के बस्तर और जगदलपुर के शेष 175 मतदान केंद्रों में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि प्रथम चरण में निर्वाचन संपन्न कराने के लिए 1961 मतदान दल, जिनमें 9864 मतदान कर्मी शामिल हैं, अपने मतदान केंद्र तक पहुंच गए हैं।”

”उन्होंने बताया कि दुर्गम एवं संवेदनशील क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों में कुल 156 मतदान दलों, जिसमें 919 मतदान कर्मी हैं, को हेलीकॉप्टर के माध्यम से निर्वाचन संपन्न कराने के लिये भेजा गया है। इस चरण में कुल 61 अतिसंवदेशील तथा 196 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं।”

”अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में 102 गांव ऐसे हैं जहां पहली बार मतदान केंद्र स्थापित किया गया है। शांतिपूर्ण मतदान के लिए क्षेत्र में केंद्रीय सुरक्षाबलों की 350 कंपनियां तैनात की गई हैं और राज्य बल की 300 कंपनियां भी वहां तैनात हैं। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद क्षेत्र में 51 बारूदी सुरंग बरामद की गई हैं।”

;बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षाबलों के 60 हजार से अधिक जवानों को तैनात किया गया है।

”उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा चुनाव बहिष्कार की घोषणा को देखते हुए बलों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं लेकिन मुख्य मुकाबला यहां सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी दल कांग्रेस के मध्य है।”

2”000 में राज्य निर्माण के बाद नक्सल प्रभावित इस लोकसभा क्षेत्र में 2004, 2009 और 2014 में भाजपा के उम्मीदवार की जीत हुई थी। लेकिन 2019 में यहां के मतदाताओं ने कांग्रेस के उम्मीदवार दीपक बैज पर भरोसा जताया था।”

”बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए इस बार सत्ताधारी दल भाजपा ने एक नए चेहरे महेश कश्यप को मैदान में उतारा है। कश्यप पूर्व में विश्व हिंदू परिषद के सदस्य रह चुके हैं। वहीं कांग्रेस ने अपने मौजूदा सांसद दीपक बैज, जो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं का टिकट काटकर कोंटा क्षेत्र के विधायक कवासी लखमा को मैदान में उतारा है।”

”राज्य में पहले चरण के लिए भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रचार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी सभाएं लीं। मोदी और सिंह ने पहले चरण के लिए बस्तर लोकसभा क्षेत्र में एक-एक रैली को संबोधित किया।”

”कांग्रेस नेता  राहुल गांधी ने भी क्षेत्र में एक रैली कर अपनी पार्टी के पक्ष में प्रचार किया। इस दौरान पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी  सचिन पायलट राज्य में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा ने कांग्रेस पर अपने शासन के दौरान भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप लगाया।”

”पार्टी नेताओं ने इस दौरान अनुच्छेद 370 की समाप्ति और राम मंदिर निर्माण समेत 10 वर्ष में भाजपा सरकार के दौरान किए गए कार्यों को अपने भाषण में शामिल किया। वहीं, कांग्रेस ने भाजपा पर अमीरों के हित में काम करने का आरोप लगाया। पार्टी ने इस दौरान महालक्षमी योजना, 30 लाख सरकारी पदों पर भर्ती और किसानों का ऋण माफी जैसे वादों को जनता के सामने रखा।”

”राज्य की 11 लोकसभा सीट पर तीन चरणों में चुनाव होंगे। नक्सल प्रभावित बस्तर निर्वाचन क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को मतदान होगा।”

”अन्य सीट राजनांदगांव, कांकेर (एसटी) और महासमुंद में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। राज्य की सात सीट रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा (अनुसूचित जाति आरक्षित), कोरबा, सरगुजा (एसटी) और रायगढ़ (एसटी) के लिए सात मई को मतदान होगा।”

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने पी.एम. मोदी पर आदर्श आचार संहिता का कथित तौर पर उल्लंघन करने वाले बयान देने का आरोप लगाया।

0

”मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने पी.एम. मोदी पर आदर्श आचार संहिता का कथित तौर पर उल्लंघन करने वाले बयान देने का आरोप लगाया।”

”मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर देश के विभिन्न हिस्सों में लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान आदर्श आचार संहिता का कथित तौर पर उल्लंघन करने वाले बयान देने का आरोप लगाया।”

”येचुरी ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में निर्वाचन आयोग को एक शिकायत दी है जिसमें कथित तौर पर ”राम के मुद्दे पर साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य” से मोदी द्वारा दिए गए बयानों का उल्लेख किया गया है।”

”UCC का विरोध में सबसे पहले गिरफ्तार किए नेताओं में से एक ”

”मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता ने उत्तरी केरल के इस जिले में मीडिया से बातचीत में वाम मोर्चे पर मोदी और भाजपा का विरोध न करने का आरोप लगाने के लिए कांग्रेस और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की भी आलोचना की।”

”उन्होंने कहा कि यह ”अजीब” है कि कांग्रेस और यूडीएफ, वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) खासतौर से माकपा पर मोदी को लेकर चुप रहने का आरोप लगा रहे हैं। येचुरी ने कहा कि वह नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध करने के लिए सबसे पहले गिरफ्तार किए नेताओं में से एक थे,…

‘वाम दल ने ही अनुच्छेद 370 निरस्त किए जाने के बाद कश्मीर में नेताओं को कथित तौर पर नजरबंद किए जाने के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की थी और माकपा ही शीर्ष न्यायालय में चुनावी बॉण्ड का सबसे पहले विरोध करने वाले दलों में एक थी।”

”कांग्रेस से भी आत्मावलोकन करने का अनुरोध किया”

”येचुरी का बयान माकपा की वडक्करा सीट से लोकसभा उम्मीदवार के के शैलजा के खिलाफ सोशल मीडिया पर चल रहे अभियान के मद्देनजर आया है।”

”शैलजा के खिलाफ अभियान को ”द्वेषपूर्ण और आपत्तिजनक” बताते हुए उन्होंने कहा कि यह दिखाता है कि वह चुनाव जीत गयी हैं। येचुरी ने कांग्रेस से भी आत्मावलोकन करने का अनुरोध किया क्योंकि उसके कई नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने, ”लेकिन उन्होंने यह कहकर हम पर निशाना साधा है कि हम मोदी का विरोध नहीं कर रहे हैं।”

”इसलिए, आइए, हम तथ्यों के आधार पर बात करें, न कि निजी हमले करें।” प्रचार के दौरान सभी को मर्यादा बनाए रखने की जरूरत ‘ ;”माकपा नेता ने कहा कि चुनाव प्रचार अभियान के दौरान सभी को मर्यादा बनाए रखने की जरूरत है।”

”सोशल मीडिया मंचों पर शैलजा के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के लिए पुलिस ने कांग्रेस के सहयोगी दल ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ के एक कार्यकर्ता पर मामला दर्ज किया है।”

”माकपा ने वडक्करा से कांग्रेस उम्मीदवार शफी परम्बिल के खिलाफ निर्वाचन आयोग में एक शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि शैलजा पर साइबर हमला उनके कहने पर किया जा रहा है।”

”कांग्रेस ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी चुनाव प्रचार अभियान के अंतिम चरण में होने के कारण मनगढ़ंत कहानियां गढ़ने का प्रयास कर रही है। केरल में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 26 अप्रैल को होगा और नतीजों की घोषणा 4 जून को की जाएगी।”

मथुरा से भाजपा उम्मीदवार अभिनेत्री हेमा मालिनी खुद को भगवान कृष्ण की ‘गोपी’ बताया…

0

मथुरा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार के तौर पर तीसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ रही अभिनेत्री एवं नेता हेमा मालिनी ने कहा कि वह खुद को भगवान कृष्ण की ‘गोपी’ मानती हैं।

मथुरा की सांसद ने कहा, “मैं राजनीति में नाम और प्रसिद्धि या किसी तरह का फायदा उठाने के लिए नहीं आई हूं। ” हेमा मालिनी ने खुद को कृष्ण की गोपी बताया और कहा कि चूंकि भगवान कृष्ण बृजवासियों से प्यार करते हैं, इसलिए उन्होंने सोचा कि अगर वह ईमानदारी से उनकी सेवा करेंगी तो ही वह उन पर अपना आशीर्वाद बरसाएंगे। उन्होंने कहा, ”मैं इसी भाव से बृजवासियों की सेवा कर रही हूं।”

उन्होंने मथुरा से तीसरी बार बृजवासियों की सेवा करने का मौका देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि बदहाल स्थिति में पड़े ‘ब्रज 84 कोस परिक्रमा’ मार्ग का विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी। हेमा मालिनी ने कहा, “ब्रज 84 कोस परिक्रमा को पर्यटकों के लिए सुखदायक और आकर्षक बनाने का प्रयास किया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने काफी उदारता दिखाते हुए उनके अनुरोध पर विचार किया और उन्होंने ब्रज 84 कोस परिक्रमा के नवीनीकरण के लिए 5,000 करोड़ रुपये मंजूर किए।

उन्होंने कहा “चूंकि इसके लिए डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) 11,000 करोड़ रुपये की तैयार की गई है, मैं आदर्श बुनियादी ढांचे के लिए शेष राशि स्वीकृत करवाऊंगी ताकि तीर्थयात्रियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों और अंतरराष्ट्रीय पर्यटक यहां आकर मंत्रमुग्ध हो जाएं।”

उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के द्वार खोलेगा। उन्होंने बताया कि उनकी दूसरी प्राथमिकता यमुना नदी की सफाई की दिशा में काम करना होगी। हेमा मालिनी ने दावा किया कि नमामि गंगे परियोजना शुरू होने से पहले ही उन्होंने गंगा और यमुना नदियों के प्रदूषण को लेकर संसद में सवाल उठाया था।

उन्होंने कहा कि जब से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने नमामि गंगे परियोजना में रुचि ली है, तब से प्रयागराज में गंगा का पानी साफ और प्रदूषण मुक्त हो गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार ने यमुना नदी की प्रदूषण समस्या को हल करने में रुचि नहीं ली जिससे पवित्र नदी मथुरा में प्रदूषित बनी हुई है। हेमा मालिनी के अनुसार दिल्ली और हरियाणा में यमुना की सफाई के बिना मथुरा में स्वच्छ यमुना का सपना हकीकत में नहीं बदला जा सकता।

हेमा मालिनी ने कहा कि वर्तमान में यमुनोत्री के पानी का उपयोग दिल्ली और हरियाणा द्वारा किया जाता है और दोनों राज्यों के नालों का पानी यमुना में छोड़ा जाता है, उन्होंने कहा कि वह स्वच्छ यमुना के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी।

मुख्यमंत्री योगी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जब उनका (योगी) ध्यान मथुरा के विकास की आवश्यकता की ओर आकर्षित किया गया तो उन्होंने उनके कहने पर यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन किया।

इसमें वृन्दावन में संत ग्राम (संतों के लिए एक गाँव), कुंडों का जीर्णोद्धार, रसखान समाधि, परसौली में सूर (सूरदास) की साधना स्थली और गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का विकास करना शामिल है।

उन्होंने कहा कि रसखान समाधि, सुर साधना स्थली और गोवर्धन परिक्रमा के जीर्णोद्धार समेत कई काम पूरे हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि अन्य परियोजनाओं पर काम जारी है, लेकिन अतिक्रमण के कारण इसकी गति धीमी है।

हेमा मालिनी ने उनके अनुरोध पर वृन्दावन, बरसाना, नंदगांव, गोवर्धन, गोकुल, मथुरा और बलदेव को ‘तीर्थ स्थल’ घोषित करने के लिए भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ को धन्यवाद दिया।

”भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया कि कांग्रेस वोट के लिए नक्सलियों की वकालत कर रही है” भाजपा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का बयान…

0

”भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया कि कांग्रेस वोट के लिए नक्सलियों की वकालत कर रही है” भाजपा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का बयान…

”यहां भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेल्लन को संबोधित करने के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने बुधवार को छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों को ‘शहीद’ बताया और चरमपंथियों के खिलाफ कार्रवाई पर सवाल उठाए।”

”पिछले तीन दशकों से नक्सली समस्या का सामना कर रहे राज्य में अब तक की सबसे बड़ी मुठभेड़ में सुरक्षाकर्मियों ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के कांकेर में 29 नक्सलियों को मार गिराया।”

”पूनावाला ने कहा, ”हमने छत्तीसगढ़ में एक बहुत ही महत्वपूर्ण ऑपरेशन देखा है जिसमें सुरक्षाकर्मियों ने 29 नक्सलियों को मार गिराया। यह वास्तव में सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी उपलब्धि थी।” उन्होंने आरोप लगाया, ”सुरक्षा बलों की कार्रवाई का स्वागत करने के बजाय कांग्रेस ने वही किया जो उससे अपेक्षित था।”

”लेकिन उसका यह दावा सोच से परे है कि नक्सली शहीद थे। इसने हमारे सुरक्षा बलों की बहादुरी पर सवालिया निशान लगा दिया है।”

” पूनावाला ने श्रीनेत की टिप्पणियों का एक वीडियो क्लिप चलाते हुए कहा, ”सुप्रिया श्रीनेत ने नक्सलियों को शहीद बताया और उनके प्रति सहानुभूति व्यक्त की।”

”कांग्रेस नेता ने कहा कि इस (ऑपरेशन) की गहन जांच की जानी चाहिए।”

”भाजपा नेता ने कहा कि श्रीनेत ने विपक्षी ‘इंडिया’ गुट का असली चेहरा बेनकाब कर दिया है।”

”पूनावाला ने कहा, ”कांग्रेस नेता नक्सलियों की वकालत कर रहे हैं क्योंकि वे चुनाव हार रहे हैं। वे (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी का विरोध करते हुए आतंकवादियों के समर्थन में खड़े होने से नहीं हिचक रहे हैं।”

” वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) के खिलाफ छत्तीसगढ़ की लड़ाई के इतिहास में मंगलवार को हुई मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या किसी एक मुठभेड़ में मारे गये नक्सलियों के लिहाज से अब तक की सर्वाधिक संख्या है।”

छत्तीसगढ़ में इस साल अब तक कम से कम 80 नक्सली मारे गए हैं और 125 से अधिक गिरफ्तार किए गए हैं जबकि 150 ने आत्मसमर्पण किया है।

0

छत्तीसगढ़ में इस साल अब तक कम से कम 80 नक्सली मारे गए हैं और 125 से अधिक गिरफ्तार किए गए हैं जबकि 150 ने आत्मसमर्पण किया है।

”अधिकारियों ने यह जानकारी दी।’

”छत्तीसगढ़ में 2 दिन पहले सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए थे। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2004-14 की तुलना में 2014-23 में देश में वामपंथी उग्रवाद से संबंधित हिंसा में 52 प्रतिशत की गिरावट आई है और इस अवधि में मौतों की संख्या 69 प्रतिशत कम होकर 6,035 से 1,868 हो गई है।”

”एक अधिकारी ने कहा कि दिसंबर 2023 में छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय की सरकार के गठन के बाद से सक्रिय अभियान चलाए गए हैं और इसके परिणामस्वरूप जनवरी से कम से कम 80 नक्सली मारे गए हैं और 125 से अधिक गिरफ्तार किए गए हैं जबकि 150 ने आत्मसमर्पण किया है।”

”पिछले साल के अंत में, नक्सल प्रभावित राज्यों में सुरक्षा स्थिति की विस्तृत समीक्षा के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा बलों को माओवादियों के खिलाफ सक्रिय रूप से अभियान चलाने का निर्देश दिया था।”

”छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षा बलों ने राज्य में अब तक की सबसे बड़ी मुठभेड़ में कुछ वरिष्ठ सदस्यों सहित 29 नक्सलियों को मार गिराया था।”

”वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) के खिलाफ छत्तीसगढ़ की लड़ाई के इतिहास में मंगलवार को हुई मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या किसी एक मुठभेड़ में मारे गये नक्सलियों के लिहाज से अब तक की सर्वाधिक संख्या है।”

”गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, वामपंथी उग्रवाद की घटनाओं में वर्ष 2004-14 की तुलना में 2014-23 में कमी आई है, जो 14,862 से घटकर 7,128 रह गई हैं।”

”इसके मुताबिक, वामपंथी उग्रवाद के कारण सुरक्षाकर्मियों की मौतों की संख्या वर्ष 2004-14 में 1,750 से 72 प्रतिशत घटकर 2014-23 के दौरान 485 रही है।”

”इसी अवधि में आम नागरिकों की मौतों की संख्या 68 प्रतिशत घटकर 4,285 से 1,383 हो गई है।”

लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान । पहले चरण में कई दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी है।

0

लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान । पहले चरण में कई दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी है।

”पहले चरण में 19 अप्रैल को जिन सीट पर मतदान होना है उनमें राज्य के पश्चिमी क्षेत्र की सहारनपुर, बिजनौर, कैराना, मुजफ्फरनगर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत लोकसभा सीट शामिल हैं।”

”इसके अलावा, उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटें, राजस्थान की 12 सीटें, जम्मू-कश्मीर में उद्यमपुर, मध्य प्रदेश में 6 सीटें, छत्तीसगढ़ में एक सीट, पश्चिम बंगाल की 3 सीटें, बिहार, सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, असम, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर, अंडमान निकोबार और तमिलनाडु की सीटों पर मतदान होगा।”

”पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहले चरण की 8 सीटों पर चुनाव प्रचार में सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत लगाई।”

”लगभग सभी सीट पर भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन, विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।”

”प्रदेश के नौ जनपदों सहारनपुर, शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत में स्थित आठ लोकसभा क्षेत्रों के 7,689 मतदान केंद्रों के 14,849 मतदेय स्थलों पर मतदान होना है।”

”प्रथम चरण के आठ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 1.43 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 76.23 लाख पुरुष, 67.14 लाख महिला तथा 824 लैंगिक रूप से तृतीय वर्ग के हैं।”

”आठ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 80 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस चरण के चुनाव में विभिन्न दलों से कुल 80 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 73 पुरुष और सात महिलाएं हैं।”

”मुरादाबाद से 12, कैराना से 14, मुजफ्फरनगर और बिजनौर से 11-11, सहारनपुर और पीलीभीत से 10-10, नगीना और रामपुर से छह-छह उम्मीदवार मैदान में हैं।”

”चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले चरण में कुल 1.43 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।”

”लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल से और सपा ने कांग्रेस से हाथ मिलाया है।”

”बसपा ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इन चुनाव क्षेत्रों में मतदाताओं के लिए रोजगार, शिक्षा और विकास प्रमुख मुद्दे हैं।”

”भाजपा ने विकास और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को केंद्र में रखकर अभियान चलाया है, तो वहीं विपक्षी नेताओं ने क्षेत्र में कृषि विधेयक और रोजगार के मुद्दे उठाए हैं।”

”पहले चरण के चुनाव के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेरठ और पीलीभीत में रैलियों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन सीट पर 20 से अधिक रैलियों को संबोधित कर चुके हैं। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने भी पहले चरण में चुनाव वाले अनेक लोकसभा क्षेत्रों में रैलियों को संबोधित किया।”

”कांग्रेस महासचिव और स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने इन चुनावों में राज्य में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज कराते हुए पार्टी उम्मीदवार इमरान मसूद के पक्ष में सहारनपुर में एक रोड शो किया। मसूद विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं।”

”बसपा अध्यक्ष मायावती और उनके भतीजे आकाश आनंद ने भी अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित किया।”

”सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीलीभीत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद और नगीना में रैलियों को संबोधित किया।”

”इस चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में पीलीभीत से जितिन प्रसाद, मुजफ्फरनगर से केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और नगीना से आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद शामिल हैं।”

”रामपुर में सपा के मुस्लिम चेहरे आजम खान की निर्वाचन क्षेत्र में गैरमौजूदगी दिख रही है। आजम इस समय सीतापुर की जेल में बंद हैं।”

”पहले चरण में जिन आठ सीट पर मतदान हो रहा है, उनमें से 2019 के चुनाव में भाजपा ने तीन (मुजफ्फरनगर, कैराना और पीलीभीत), सपा ने दो (मुरादाबाद और रामपुर) और बसपा ने तीन (सहारनपुर, नगीना और बिजनौर) सीट पर जीत दर्ज की थी। बाद में हुए उपचुनाव में भाजपा ने रामपुर सीट पर जीत हासिल की थी।”

‘ईरान में इजराइल के जहाज पर बंधक भारतीय महिला छूटी, अन्य की जल्द होगी रिहाई, संपर्क में विदेश मंत्रालय’

0

‘ईरान में इजराइल के जहाज पर बंधक भारतीय महिला छूटी, अन्य की जल्द होगी रिहाई, संपर्क में विदेश मंत्रालय’

”ईरान की सेना द्वारा इस सप्ताहांत में बंधक बनाए गए मालवाहक पोत एमएससी एरीज पर सवार भारतीय चालक दल के 17 सदस्यों में शामिल महिला कैडेट ऐन टेस्सा जोसफ गुरूवार को कोचीन पहुंच गईं।”

”विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि तेहरान में भारतीय मिशन मालवाहक पोत एमएससी एरीज के बाकी 16 भारतीय कर्मियों के साथ संपर्क में है।”

”विदेश मंत्रालय ने कहा, ”तेहरान में भारतीय मिशन और ईरान की सरकार के समन्वित प्रयासों से केरल के त्रिशूर की रहने वाली भारतीय कैडेट ऐन टेस्सा जोसफ आज अपराह्न में कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित पहुंच गईं।”

” हवाई अड्डे पर जोसफ का स्वागत क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने किया।”

”विदेश मंत्रालय ने कहा, ”तेहरान में भारतीय मिशन इस मुद्दे पर काम कर रहा है और मालवाहक पोत के चालक दल के बाकी 16 कर्मियों के साथ संपर्क में है।” उसने कहा कि चालक दल के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा है और वे भारत में अपने परिजनों के साथ संपर्क में हैं।”

”मंत्रालय ने कहा, ”भारतीय मिशन एमएससी एरीज के चालक दल के बाकी सदस्यों की कुशलता के लिए ईरान के अधिकारियों के साथ संपर्क में है।”

” विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस विषय पर चार दिन पहले अपने ईरानी समकक्ष आमिर अब्दुल्लैया के साथ बातचीत की थी।”

‘ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कोर (आईआरजीसी) के विशेष नौसेना बलों ने 13 अप्रैल को हॉर्मुज जलडमरूमध्य के पास एमसीएस एरीज नाम के जहाज को कथित तौर पर इजराइल के साथ उसके तार जुड़े होने के मद्देनजर जब्त कर लिया था।’

0

”Lok Sabha elections 2024; 21 राज्यों की 102 सीटों पर थमा प्रचार, 1625 उम्मीदवार, जिसमें 8 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व सीएम, और 1 पूर्व राज्यपाल भी शामिल”

”देश भर में चर्चा का महौल बना हुआ है, क्योंकि लोकसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार का समापन हो गया है। अब, आगामी 36 घंटों तक प्रत्याशियों का घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करेंगे।”

”यह चरण 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 102 लोकसभा सीटों पर मतदान के लिए हो रहा है, जिसमें 8 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व सीएम, और 1 पूर्व राज्यपाल भी शामिल हैं और समेत 1,625 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है।”

”इसी बीच, चौथे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए अधिसूचना आज यानी 18 अप्रैल को जारी होगी। चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान होगा, जो 13 मई को आयोजित किया जाएगा।”

”इसमें यूपी की 13 सीटें और जम्मू-कश्मीर की एक सीट भी शामिल हैं। मतदान 7 बजे से 5 बजे तक चलेगा।”

”पहले चरण में तमिलनाडु की सभी 39, राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की 8, उत्तराखंड की सभी पांच, अरुणाचल प्रदेश की दो, बिहार की चार, छत्तीसगढ़ की एक, असम की चार, मध्य प्रदेश की 6, महाराष्ट्र की पांच, मणिपुर की दो, मेघालय की दो, मिजोरम त्रिपुरा की एक-एक और पश्चिम बंगाल की तीन सीटों पर मतदान होगा।”

”केंद्र शासित प्रदेशों जैसे कि जम्मू-कश्मीर, अंडमान निकोबार, लक्षद्वीप और पुडुचेरी में भी मतदान होगा। यह चुनाव हर कोने से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह देश की नीतियों और भविष्य के रास्तों को निर्धारित करेगा।”

”नागरिकों का यह कर्तव्य है कि वे उच्च उत्साह और जागरूकता के साथ मतदान करें और देश के भविष्य को समृद्ध बनाने में अपना योगदान दें। पहले चरण के ये है अहम उम्मीदवार पहले चरण में चिराग पासवान जमुई सीट से, नकुलनाथ छिंदवाड़ा से, के अन्नामलाई कोयंबटूर सीट से, तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन चेन्नई दक्षिण से, कनिमोझी करुणानिधि थूथुक्कुडी सीट से जितिन प्रसाद पीलीभीत और निसिथ प्रमाणिक कूचबिहार से मैदान में हैं।”

”गडकरी, सोनोवाल, बालियान की किस्मत का होगा फैसला -केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी नागपुर सीट से हैट्रिक लगाने के प्रयास में हैं।”

”अरुणाचल पश्चिम से केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू चौथी बार जीतने की कोशिश कर रहे हैं। डिब्रूगढ़ से जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान, उधमपुर से जितेंद्र सिंह, अलवर से भूपेंद्र यादव, बीकानेर से अर्जुन राम मेघवाल और नीलगिरि से एल मुरुगन मैदान में हैं।”

”उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्रसिंह रावत हरिद्वार व त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लव देव पश्चिम त्रिपुरा से मैदान में। तमिलनाडु प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई कोयंबटूर से मैदान में हैं। -पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति शिवगंगा से दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं। -चुनाव से पहले राज्यपाल पद से इस्तीफा देने वाली तमिलिसाई सुंदरराजन चेन्नई दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी हैं।”

”​​​​​​​​​​पहला चरण : यूपी-उत्तराखंड की इन सीटों पर मतदान-उत्तर प्रदेश (8) : नगीना, कैराना, मुरादाबाद, पीलीभीत, सहारनपुर, बिजनौर, रामपुर व मुजफ्फरनगर। -उत्तराखंड (5) : टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा, नैनीताल-उधमसिंह नगर, हरिद्वार व पौड़ी गढ़वाल।”

”बता दें कि इसके अलावा दो राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए भी मतदानहोगा। अरुणाचल प्रदेश (50 सीट) और सिक्किम (32 सीट) में विधानसभा चुनाव के लिए भी शुक्रवार को मतदान होगा। इसके नतीजे 2 जून को आएंगे।”

CM विष्णु देव साय ; मध्यम वर्गीय परिवारों के उन्नयन और समुचित विकास के लिए बीजेपी दृढ़ संकल्पित है।

0

CM विष्णु देव साय ; मध्यम वर्गीय परिवारों के उन्नयन और समुचित विकास के लिए बीजेपी दृढ़ संकल्पित है। ‘CM विष्णु देव साय ; मध्यम वर्गीय परिवारों के उन्नति और विकास के लिए बीजेपी दृढ़ संकल्पित’

”CM विष्णु देव साय छ्त्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मध्यम वर्गीय परिवारों के उन्नयन और समुचित विकास के लिए बीजेपी दृढ़ संकल्पित है।”

”भाजपा के संकल्प पत्र में उनकी बुनियादी सुविधाओं का पूरी तरह ध्यान रखा गया है। सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि मध्यम-वर्ग परिवारों का जीता विश्वास भाजपा का प्रयास-सबका साथ, सबका विकास;”