Home Blog Page 134

क्या अमेरिकी संविधान को ताक पर रखकर फिर चुनाव लड़ेंगे ट्रंप, अगर नामुमकिन तो ऐसा बयान क्यों?

0

अमेरिका में कोई भी व्यक्ति दो बार से ज्यादा राष्ट्रपति नहीं बन सकता, लेकिन ट्रंप इन दिनों तीसरे कार्यकाल को लेकर चर्चा में हैं. यानी उनका इरादा अगला चुनाव लड़ने का भी है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 4 मई 2026 को व्हाइट हाउस में एक बिजनेस समिट के दौरान कहा कि वे ‘अब से 8 या 9 साल बाद पद छोड़ेंगे.’ जब वहां मौजूद लोग इसे मजाक समझकर हंसने लगे, तो ट्रंप ने फौरन कहा, ‘मैं मजाक नहीं कर रहा हूं.’ उनके इस बयान ने अमेरिकी राजनीति में भूचाल ला दिया, क्योंकि अमेरिकी संविधान के 22वें संशोधन के अनुसार कोई भी व्यक्ति दो बार से ज्यादा राष्ट्रपति नहीं चुना जा सकता. फिर ट्रंप ऐसी बातें क्यों कह रहे हैं और क्या सचमुच इसके पीछे कोई बड़ी योजना है?

अमेरिकी 22वां संशोधन और इसकी अनिवार्यता

अमेरिकी संविधान में 22वां संशोधन 1951 में लागू किया गया था, जो स्पष्ट रूप से कहता है, ‘किसी भी व्यक्ति को राष्ट्रपति के पद पर दो बार से ज्यादा नहीं चुना जाएगा.’ दरअसल फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट को चार बार (1932, 1936, 1940 और 1944) राष्ट्रपति चुना गया था, जिसके बाद सत्ता के अत्यधिक केंद्रीकरण को रोकने के लिए यह संशोधन लाया गया. ट्रंप 2016 और 2024 में दो बार राष्ट्रपति चुने जा चुके हैं, इसलिए संविधान के तहत वे 2028 का चुनाव नहीं लड़ सकते.

तीसरे कार्यकाल के लिए कानूनी रास्ते और बाधाएं

ट्रंप के कार्यकाल की शुरुआत होते ही, रिपब्लिकन पार्टी के सांसद एंडी ओगल्स ने 23 जनवरी 2025 को एक संविधान संशोधन प्रस्ताव पेश किया था, जिसका उद्देश्य 22वें संशोधन को बदलकर ट्रंप के लिए तीसरा कार्यकाल संभव बनाना था. इस प्रस्ताव में कहा गया कि ‘कोई भी व्यक्ति राष्ट्रपति पद के लिए तीन बार से ज्यादा नहीं चुना जाएगा.’ लेकिन यह बिल सदन में वोटिंग तक नहीं पहुंच सका और ठंडे बस्ते में चला गया.

अमेरिकी संविधान में संशोधन करना बेहद जटिल प्रक्रिया है, फिर वो ट्रंप के लिए हो या किसी और के लिए. संशोधन के लिए कांग्रेस के दोनों सदनों (प्रतिनिधि सभा और सीनेट) में दो-तिहाई बहुमत से प्रस्ताव पारित करना होता है. फिर 50 राज्यों में से कम से कम 38 राज्यों (तीन-चौथाई) की विधायिकाओं से अनुमोदन लेना होता है. मौजूदा राजनीतिक समीकरणों में रिपब्लिकन पार्टी के पास इतना बहुमत नहीं है.

सीनेट की 100 सीटों में से रिपब्लिकन के पास सिर्फ 52 सीटें हैं, जबकि संशोधन के लिए 67 सीटों की जरूरत होगी. प्रतिनिधि सभा की 435 सीटों में से उनके पास 220 सीटें ही हैं. इसके अलावा, कई राज्यों में डेमोक्रेटिक पार्टी की सरकार है, जो ऐसे संशोधन का समर्थन करने की संभावना नहीं रखती.

तो फिर ट्रंप के बयानों के पीछे की राजनीतिक रणनीति क्या है?

विदेश मामलों के जानकार और JNU के रिटायर्ड प्रोफेसर ए. के. पाशा का मानना है कि ट्रंप के ये बयान कोरी कानूनी महत्वाकांक्षा नहीं, बल्कि एक सोची-समझी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा हैं. वे लगातार ‘तीसरे कार्यकाल’ का जिक्र कर अपने समर्थकों में यह संदेश देते हैं कि उनका काम अभी अधूरा है. उनके बिना ‘अमेरिका को फिर से महान बनाने’ का एजेंडा पूरा नहीं हो सकता. इससे उनका जनाधार मजबूत बना रहता है और रिपब्लिकन पार्टी पर उनकी पकड़ बनी रहती है. 2026 के मध्यावधि चुनावों से पहले यह रणनीति इसलिए भी महत्वपूर्ण है, ताकि उनकी पार्टी कांग्रेस में बहुमत हासिल कर सके और उनके नीतिगत एजेंडे को आगे बढ़ाया जा सके.

एक्सपर्ट्स ने एक अन्य संभावित रास्ते की ओर इशारा किया है. हैमिल्टन कॉलेज के प्रोफेसर फिलिप क्लिंकनर के मुताबिक, ट्रंप 2028 के चुनाव में खुद राष्ट्रपति पद का चुनाव न लड़कर, उपराष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ सकते हैं और जेडी वेंस या किसी अन्य वफादार नेता को नाममात्र का राष्ट्रपति बना सकते हैं. यह ठीक वैसी ही रणनीति है, जैसी रूस में व्लादिमीर पुतिन ने 2008 में अपनाई थी.

पुतिन ने संविधान की दो-कार्यकाल की सीमा खत्म होने पर दिमित्री मेदवेदेव को राष्ट्रपति बनाकर खुद प्रधानमंत्री का पद संभाला और फिर 2012 में वापस राष्ट्रपति बन गए. कानूनी एक्सपर्ट्स इस बात पर बंटे हुए हैं कि क्या 22वां संशोधन ऐसे किसी दांव की अनुमति देता है, लेकिन यह चर्चा ट्रंप के करीबियों के बीच जरूर हो रही है.

ट्रंप का तीसरी बार राष्ट्रपति बनना बेहद पेचीदा

बहरहाल, ट्रंप का यह दावा कि वे ‘8-9 साल’ तक राष्ट्रपति रहेंगे, संवैधानिक रूप से लगभग असंभव है. एक औपचारिक संविधान संशोधन के लिए जरूरी राजनीतिक संख्याबल उनके पास नहीं है. हालांकि, ये बयान उनकी राजनीतिक रणनीति का अहम हिस्सा हैं, जो उनके समर्थकों को सक्रिय रखते हैं और 2026 के चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी के लिए माहौल बनाते हैं. साथ ही, सत्ता में बने रहने के लिए ‘पुतिन मॉडल’ जैसे अप्रत्यक्ष रास्तों की चर्चा भी जोर पकड़ रही है. फिलहाल, यह सब संभावनाएं ही हैं, लेकिन यह जरूर दिखाता है कि आने वाले समय में अमेरिकी राजनीति में सत्ता और संविधान के बीच खींचतान और तेज होने वाली है.

Kal ka Rashifal: 7 मई 2026 गुरुवार गुरुवार आपके लिए कैसा रहेगा? जानें कल का राशिफल…

0

Kal ka Rashifal: ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास से जानें कि ग्रहों की चाल आपके करियर, आर्थिक स्थिति और सेहत पर क्या प्रभाव डालेगी. पढ़ें 7 मई 2026 का सटीक और विस्तृत राशिफल.

7 मई 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय गणना के अनुसार अत्यंत शुभ और प्रगतिदायक रहने वाला है. कल सुबह 10:14 तक पंचमी तिथि रहेगी, जिसके बाद षष्ठी तिथि का प्रारंभ होगा. नक्षत्रों की बात करें तो कल शाम 06:43 तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, जिसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र प्रभावी होगा.

विख्यात भविष्यवक्ता डॉ. अनीष व्यास के अनुसार, कल ग्रहों की विशेष स्थिति से साध्य, बुधादित्य, मालव्य, वाशि और सुनफा योग का साथ मिलेगा. विशेष रूप से वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों को मालव्य योग का लाभ मिलेगा, वहीं धनु राशि के जातकों के आत्मविश्वास में बड़ी वृद्धि देखने को मिलेगी.

कल चंद्रमा पूरे दिन धनु राशि में गोचर करेंगे. शुभ कार्यों के लिए कल दो विशेष समय उपलब्ध हैं: सुबह 07:00 से 08:00 और शाम 05:00 से 06:00 (शुभ का चौघड़िया). हालांकि, दोपहर 01:30 से 03:00 बजे तक राहुकाल रहेगा, इसलिए इस दौरान किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचें.

आइए, जानते हैं मेष से मीन तक का विस्तृत भविष्यफल.

मेष राशि (Aries)

राजनीति से जुड़े लोगों के लिए कल का दिन विशेष उन्नति वाला रहेगा. रुके हुए कार्यों में गति आएगी और परिजनों से कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा.

  • Career: राजनीति में मान-सम्मान और नए पद की प्राप्ति संभव है. विद्यार्थियों को विषयों के चुनाव में दूसरों की बातों में आने से बचना चाहिए.
  • Finance: साझेदारी (Partnership) में काम करने से बचें, स्वयं के निर्णय लें.
  • Love: परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा और शुभ सूचना मिलेगी.
  • Health: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
  • शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9

वृषभ राशि (Taurus)

कल का दिन आर्थिक मोर्चे पर सावधानी बरतने का है. बेफिजूल के खर्चों पर लगाम लगाना आवश्यक होगा, अन्यथा स्थिति कमजोर हो सकती है.

  • Career: विरोधियों की चालों से सतर्क रहें और उनकी बातों में न आएं.
  • Finance: आर्थिक स्थिति पहले से कमजोर रह सकती है; धन उधार लेने से बचें.
  • Love: प्रेम जीवन में साथी को परिवार से मिलवाने के लिए दिन अनुकूल है.
  • Health: घर के किसी सदस्य की सेहत आपको चिंतित कर सकती है.
  • शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2

मिथुन राशि (Gemini)

कल का दिन मानसिक तनाव और कुछ चुनौतियों वाला हो सकता है. घर में पूजा-पाठ या किसी मांगलिक उत्सव के कारण मेहमानों का आगमन लगा रहेगा.

  • Career: अपनी जरूरी रणनीतियां और जानकारी किसी के साथ साझा न करें.
  • Finance: खर्चों में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता होगी.
  • Love: घूमने-फिरने के दौरान किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है.
  • Health: माताजी के साथ किसी बात पर विवाद तनाव बढ़ा सकता है.
  • शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5

कर्क राशि (Cancer)

कल का दिन आपके लिए सुखद और शांतिपूर्ण रहने वाला है. कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आने से मन प्रसन्न रहेगा.

  • Career: पेंडिंग चल रहे कार्यों को पूरा करने पर ध्यान दें.
  • Finance: प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय बहुत अच्छा है.
  • Love: अविवाहितों के जीवन में किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है.
  • Health: धार्मिक आयोजनों में शामिल होने से मानसिक शांति मिलेगी.
  • शुभ रंग: दूधिया सफेद | शुभ अंक: 7

सिंह राशि (Leo)

बिजनेस के लिहाज से कल का दिन काफी बेहतर रहने वाला है. नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा, जो भविष्य में आपके काम आएंगे.

  • Career: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को कड़ी मेहनत की जरूरत है. कार्यों की गति बढ़ानी होगी.
  • Finance: बिजनेस में योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने पर लाभ होगा.
  • Love: साख और सम्मान में वृद्धि होगी; परिवार के साथ घूमने की प्लानिंग करेंगे.
  • Health: ऊर्जा का स्तर ऊंचा बना रहेगा.
  • शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1

कन्या राशि (Virgo)

कल का दिन लाभदायक रहेगा, लेकिन ऑफिस की राजनीति से आपको बचकर रहना होगा. कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा, पर चुगली करने वालों से सावधान रहें.

  • Career: बॉस की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है; अपने काम पर ध्यान दें.
  • Finance: बिजनेस में बड़े निवेश की आवश्यकता पड़ सकती है; आय के प्रति सतर्क रहें.
  • Love: मन पर काबू रखें, अन्यथा परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती.
  • Health: मानसिक अशांति सेहत पर असर डाल सकती है.
  • शुभ रंग: गहरा हरा | शुभ अंक: 6

तुला राशि (Libra)

कल का दिन चुनौतियों से भरा हो सकता है, इसलिए जल्दबाजी में कोई भी बड़ा निर्णय न लें. वैवाहिक जीवन की समस्याओं से छुटकारा मिलने के योग हैं.

  • Career: जरूरी जानकारी के प्रति सतर्क रहें, डेटा या सूचना लीक होने की आशंका है.
  • Finance: बढ़ते खर्चों के कारण बजट बिगड़ सकता है; निवेश में सोच-विचार कर कदम बढ़ाएं.
  • Love: जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सुधार आएगा.
  • Health: खान-पान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है.
  • शुभ रंग: हल्का नीला | शुभ अंक: 8

वृश्चिक राशि (Scorpio)

कल का दिन मिलाजुला रहेगा और पुरानी समस्याओं के उभरने से कुछ उलझनें रह सकती हैं. रिश्तों में चल रहे तनाव को बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें.

  • Career: विद्यार्थियों को समय बर्बाद करने के बजाय पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए.
  • Finance: नए घर की खरीदारी की योजना सफल हो सकती है.
  • Love: रक्त संबंधी रिश्तों में धैर्य और साहस से काम लेना होगा.
  • Health: सेहत के प्रति लापरवाही पुरानी बीमारी को बढ़ा सकती है.
  • शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 3

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए कल का दिन आत्मविश्वास और सुख-समृद्धि लेकर आएगा. करियर में शानदार मुकाम हासिल होगा और जीवनसाथी की प्रगति से मन हर्षित रहेगा.

  • Career: मेहनत के बल पर कार्यक्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाएंगे.
  • Finance: सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी.
  • Love: माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा होगा.
  • Health: शत्रुओं से सावधान रहें, बाकी सेहत उत्तम रहेगी.
  • शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 4

मकर राशि (Capricorn)

कल का दिन काफी खर्चीला रह सकता है, इसलिए आय-व्यय का संतुलन बनाना बहुत जरूरी है. तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को अनुभवी व्यक्तियों की सलाह लेनी चाहिए.

  • Career: बिजनेस की योजनाएं गति पकड़ेंगी और भविष्य के लिए धन संचय पर ध्यान देंगे.
  • Finance: आय के नए स्रोतों पर भी आपका पूरा फोकस रहेगा.
  • Love: परिवार और मित्रों की समस्याओं को सुनने में समय व्यतीत करेंगे.
  • Health: विद्यार्थी खेलकूद में सक्रिय रहेंगे और ऊर्जावान महसूस करेंगे.
  • शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 10

कुंभ राशि (Aquarius)

कल का दिन कड़ी मेहनत करने का है, जिसका फल आपको कार्यक्षेत्र में जरूर मिलेगा. पिताजी के सहयोग से मानसिक तनाव काफी हद तक कम हो सकता है.

  • Career: नए संपर्कों से लाभ मिलेगा और ऑफिस में आपकी मेहनत सफल होगी.
  • Finance: घर में किसी नए कार्य या स्टार्टअप की शुरुआत कर सकते हैं.
  • Love: ससुराल पक्ष से बात करते समय वाणी पर नियंत्रण रखें.
  • Health: किसी बात को लेकर असमंजस तनाव बढ़ा सकता है.
  • शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 11

मीन राशि (Pisces)

कल का दिन आपके लिए मंगलमय और उत्साहवर्धक रहने वाला है. लंबे समय से रुकी हुई इच्छाएं पूरी होने की संभावना है, जिससे हिम्मत और बढ़ेगी.

  • Career: नए कार्यों को करने की प्रेरणा मिलेगी और पराक्रम में वृद्धि होगी.
  • Finance: महिला मित्रों के सहयोग से अच्छा लाभ होने के योग हैं.
  • Love: गृहस्थ जीवन में मधुरता और प्रेम बना रहेगा.
  • Health: अपनी संतान की सेहत का विशेष ध्यान रखें.
  • शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 12

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें

Adhaar Card Update: आधार में बिना किसी प्रूफ के बदलें अपना पता, UIDAI के नए नियम…

0

Adhaar Card Update: UIDAI ने आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट की प्रक्रिया आसान बनाते हुए HOF सुविधा शुरू की है, जिससे अब बिना एड्रेस प्रूफ के भी परिवार के सदस्य की सहमति से पता बदला जा सकेगा.

Adhaar Card Update: आज के टाइम में आधार कार्ड बेहद जरूरी दस्तावेजों में से एक माना जाता है, क्योंकि इसकी जरूरत हमें कई कामों में पड़ती है. चाहे बैंक हो या फिर कोई सरकारी काम लगभग सभी जगह इसका इस्तेमाल किया जाता है. जब लोग अपना घर बदलते हैं तो उन्हें अपने सभी जरूरी दस्तावेजों से एड्रेस अपडेट करना पड़ता है, लेकिन यह प्रक्रिया काफी झंझट भरी साबित होती है.

अगर आपको भी अपने आधार कार्ड से एड्रेस अपडेट कराना है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है, क्योंकि UIDAI ने आधार धारकों को बड़ी राहत दी है, जिसके तहत अब एड्रेस अपडेट की प्रक्रिया को पहले से आसान बना दिया है.

Adhaar Card Update: आज के टाइम में आधार कार्ड बेहद जरूरी दस्तावेजों में से एक माना जाता है, क्योंकि इसकी जरूरत हमें कई कामों में पड़ती है. चाहे बैंक हो या फिर कोई सरकारी काम लगभग सभी जगह इसका इस्तेमाल किया जाता है. जब लोग अपना घर बदलते हैं तो उन्हें अपने सभी जरूरी दस्तावेजों से एड्रेस अपडेट करना पड़ता है, लेकिन यह प्रक्रिया काफी झंझट भरी साबित होती है.

अगर आपको भी अपने आधार कार्ड से एड्रेस अपडेट कराना है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है, क्योंकि UIDAI ने आधार धारकों को बड़ी राहत दी है, जिसके तहत अब एड्रेस अपडेट की प्रक्रिया को पहले से आसान बना दिया है.

अब नहीं होगी एड्रेस प्रूफ की जरूरत

पहले आधार कार्ड में एड्रेस बदलवाने के लिए रेंट एग्रीमेंट, बिजली बिल या फिर दूसरे एड्रेस प्रूफ दस्तावेज देने पड़ते थे, लेकिन अब UIDAI ने Head of Family (HOF) सुविधा शुरू की है. यानी अब इस सुविधा के जरिए बिना पुराने एड्रेस प्रूफ के भी आधार कार्ड में पता अपडेट किया जा सकेगा.

क्या है HOF तरीका?

अगर बात करें HOF यानी Head of Family की तो यह एक ऐसी सुविधा है, जिसमें परिवार के किसी सदस्य की सहमति के आधार पर एड्रेस अपडेट किया जा सकता है. इसमें आप परिवार के बड़े जैसे…

  • पिता
  • पति
  • पत्नी
  • माता के आधार कार्ड में दर्ज पते का इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो किराए के घर पर रहते हैं और उन्हें काफी बार अपना घर बदलना पड़ता है या फिर जिनके नाम पर कोई आधिकारिक एड्रेस प्रूफ नहीं है.

ऐसे करें आधार में एड्रेस अपडेट

अगर आप भी इस सुविधा का उपयोग करना चाहते हैं तो ये आसान तरीके को फॉलो करें.

  • सबसे पहले आधार ऐप में लॉगिन करें.
  • Services सेक्शन में जाएं.
  • Address Update का ऑप्शन चुनें.
  • उसके बाद परिवार के सदस्य के आधार के जरिए एड्रेस अपडेट वाला ऑप्शन चुनें.
  • मोबाइल नंबर से OTP वेरिफिकेशन करें.
  • परिवार के मुखिया का आधार नंबर दर्ज करें.
  • उनके साथ अपना रिश्ता चुनें.
  • सेल्फ-डिक्लेरेशन और फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें
  • 75 रुपये फीस ऑनलाइन जमा करें
  • आपको SRN नंबर मिलेगा, जिसे परिवार के मुखिया के साथ शेयर करें
  • परिवार का सदस्य अपने आधार ऐप में लॉगिन करके ‘Member Request’ सेक्शन में जाकर रिक्वेस्ट अप्रूव करे.

जैसे ही अप्रूवल मिलेगा आपका आधार कार्ड में नया एड्रेस अपडेट हो जाएगा.

MeitY Content Blocking: भारत में डीपफेक और एआई कंटेंट पर बड़ा एक्शन, 4 गुना ज्यादा मामलों पर कार्रवाई, जानें क्या है सरकार का प्लान…

0

भारत में डीपफेक और एआई कंटेंट बढ़ने से ब्लॉकिंग ऑर्डर दोगुने हो चुके हैं. इसके संबंध में सरकार ने आंकड़े जारी किए है.

भारत में ऑनलाइन कंटेंट को ब्लॉक करने के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है. इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय यानी MeitY की और से पास किए गए ब्लॉकिंग ऑर्डर पिछले एक साल में लगभग दोगुने हो गए हैं. इसके पीछे एक बड़ी वजह सोशल मीडिया पर बढ़ते डीपफेक वीडियो और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाए गए गलत और आपत्तिजनक कंटेंट को माना जा रहा है. सरकारी अधिकारियों का कहना है कि अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस तरह के कंटेंट की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे लोगों को गुमराह होने का खतरा भी बढ़ा है.

पहले संसद को बताया गया था कि साल 2023 में औसतन करीब 6,000 ब्लॉकिंग ऑर्डर जारी किए जा रहे थे, लेकिन यह संख्या 2024 में बढ़कर लगभग 12,600 हो गई और 2025 में यह बढ़कर करीब 24,300 तक पहुंच गई. यह आंकड़े दिसंबर तक के हैं. इससे साफ है कि सिर्फ दो साल में ही ब्लॉकिंग ऑर्डर की संख्या चार गुना के करीब पहुंच गई है. मंत्रालय के मुताबिक, सबसे ज्यादा ब्लॉकिंग ऑर्डर X यानी पहले ट्विटर पर डाले गए कंटेंट के लिए जारी किए गए. कुल ऑर्डर में से करीब 60 प्रतिशत इसी प्लेटफॉर्म से जुड़े थे. इसके बाद फेसबुक और इंस्टाग्राम का नंबर आता है, जहां लगभग 25 प्रतिशत कंटेंट को लेकर कार्रवाई हुई. यूट्यूब पर यह आंकड़ा करीब 5 प्रतिशत रहा.

शिकायतें कहां से रही हैं और क्या मामले हैं

सरकार को मिलने वाली शिकायतों में आधे से ज्यादा शिकायतें गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के अधिकारियों की तरफ से आई हैं. बाकी शिकायतें दूसरे मंत्रालयों, विभागों और आम लोगों की तरफ से आई हैं. इनमें कई मामले ऐसे हैं जहां नेताओं और राजनीतिक पार्टियों के नाम और तस्वीरों का गलत इस्तेमाल करके फर्जी पोस्ट बनाए गए. कुछ मामलों में सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो डाले गए, जिनमें एआई की मदद से किसी की आवाज बदलकर ऐसी बातें कही गईं जो उन्होंने कभी नहीं कहीं. कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी इसी तरह की शिकायत की थी. उन्होंने बताया कि उनके डीपफेक वीडियो बनाए गए, जिनमें उनके पुराने इंटरव्यू के वीडियो पर नई नकली आवाज जोड़ दी गई थी. उन्होंने कहा कि यह कंटेंट पाकिस्तान से फैलाया जा रहा था और भारत में इसे ब्लॉक कर दिया गया है.

कानून क्या कहता है और कैसे होता है फैसला

ऑनलाइन कंटेंट को ब्लॉक करने का अधिकार सरकार को आईटी एक्ट 2000 के सेक्शन 69A के तहत मिला हुआ है. इसके तहत सरकार कुछ खास कारणों से किसी भी ऑनलाइन कंटेंट तक लोगों की पहुंच रोक सकती है. इन कारणों में देश की सुरक्षा, सीमा की रक्षा, दूसरे देशों के साथ संबंध, कानून व्यवस्था बनाए रखना और अपराध की जांच शामिल हैं. इस प्रक्रिया के तहत एक “ब्लॉकिंग कमेटी” बनाई जाती है, जिसकी अगुवाई एक अधिकारी करता है. इसमें गृह मंत्रालय, कानून मंत्रालय, सूचना और प्रसारण मंत्रालय और CERT-In के अधिकारी शामिल होते हैं.कमेटी हर मामले को देखती है और उसके बाद फैसला लेती है. आखिरी मंजूरी मंत्रालय के सचिव देते हैं. इस दौरान सोशल मीडिया कंपनियों के अधिकारी भी अपनी बात रखने के लिए शामिल होते हैं.

इमरजेंसी में कैसे तुरंत लिया जाता है एक्शन

इस कानून में एक इमरजेंसी प्रावधान भी है. इसके तहत अगर मामला बहुत जरूरी हो तो बिना पूरी कमेटी की बैठक के भी तुरंत कंटेंट ब्लॉक किया जा सकता है, लेकिन इसके बाद 48 घंटे के अंदर इस फैसले को कमेटी की मंजूरी लेना जरूरी होता है. अधिकारियों के मुताबिक, अब इस इमरजेंसी प्रावधान का इस्तेमाल पहले से ज्यादा हो रहा है, क्योंकि एआई से बने कंटेंट और डीपफेक तेजी से फैलते हैं और तुरंत रोकना जरूरी होता है.

आगे क्या बदल सकता है

सरकार इस बात पर भी विचार कर रही है कि सिर्फ MeitY ही नहीं, बल्कि गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और सूचना प्रसारण मंत्रालय को भी सीधे ब्लॉकिंग ऑर्डर जारी करने का अधिकार दिया जाए. इससे भविष्य में कार्रवाई और तेजी से हो सकती है.

सुशासन तिहार 2026: जनसमस्या निवारण शिविर संपन्न’ मांगों एवं शिकायतों से संबंधित कुल 692 आवेदन हुए प्राप्त….

0

राजनांदगांव” सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 4 मई 2026 को छुरिया जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत भण्डारपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस जनसमस्या निवारण शिविर में भण्डारपुर कलस्टर के ग्राम पंचायत भंडारपुर, बोईरडीह, घोघरे, हालेकोसा, जरहामहका, झिथराटोला, कल्लूटोला, लालूटोला, मगरधोखरा, महाराजपुर, नागरकोहरा, पिनकापार, पुर्रामटोला, रामपुर, रंगीटोला, शिकारीमहका, शिकारीटोला कुल 17 ग्राम पंचायत को सम्मिलित कर आयोजित किया गया।

शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, खाद्य, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक न्याय, विद्युत, वन, श्रम, पशुपालन सहित कुल 23 विभागों की सहभागिता रही। शिविर में विभागीय मांगों एवं शिकायतों का त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी निराकरण करने के उद्देश्य से विभागीय स्टॉल में ग्रामीणों द्वारा मांगों एवं शिकायतों से संबंधित कुल 692 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें मांग से संबंधित 689 एवं शिकायत से संबंधित 3 आवेदन थे। प्राप्त आवेदनों पर निराकरण की कार्रवाई की जा रही है। निराकरण पश्चात आवेदक को सूचित किया जाएगा।

शिविर में शासन की विभिन्न योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इनमें मनरेगा अंतर्गत नवीन जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास पूर्णता पर अभिनंदन प्रमाण पत्र, नवीन राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति पत्र, स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छताग्राहियों को स्वच्छता किट, मछली जाल, आईस बॉक्स तथा विकासखंड अंतर्गत मेधावी छात्रों को सम्मान पत्र का वितरण किया गया। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग ने गोदभराई और अन्नप्राशन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री संजय सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य श्री गोपाल सिंह भूआर्य, श्रीमती अनीता मंडावी एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बीरम मंडावी, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती चुनिया कंवर, श्रीमती भेषबाई साहू, श्री पलनी स्वामी नायडू एवं अन्य जनपद पंचायत सदस्य, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोर्राम, तहसीलदार छुरिया श्रीमती आकांक्षा साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुरिया श्री होरीलाल साहू सहित ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

CG” सीएमएचओ कार्यालय द्वारा फार्मासिस्ट के 9 पद एवं लैब टेक्निशियन के 3 पदों पर भर्ती के लिए नियुक्ति पत्र जारी…

0

राजनांदगांव: कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजनांदगांव द्वारा कांउसिलिंग उपरांत फार्मासिस्ट के 9 पद एवं लैब टेक्निशियन के 3 पदों पर भर्ती के लिए नियुक्ति पत्र जारी किया गया है।

इसके तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अर्जुनी के लिए हेमलता, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चारभाटा के लिए दीक्षा साहू, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुसमी के लिए हर्ष कुमार देवांगन, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुरमुंदा के लिए कुणाल साहू, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बुचाटोला के लिए चमन पाटले, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आसरा के लिए विद्यासागर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बोरतलाब के लिए लीला, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोभा के लिए पूनम चंद्रवंशी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुरगी  के लिए कविता जैन को फार्मासिस्ट के लिए नियुक्ति पत्र जारी किया गया है।

इसी तरह प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मनगट्टा के लिए दीपचंद सिन्हा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुमरदा के लिए गीतांजली चंद्रवंशी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोमनी के लिए गीतांजली को लैब टेक्निशियन के लिए नियुक्ति पत्र प्रदाय किया गया है।

विकसित कृषि संकल्प अभियान 5 मई से 20 मई 2026 तक…

0

– जिले के 96 ग्रामों में शिविर का होगा आयोजन’
– किसानों को जागरूक करने गांव-गांव पहुंचेंगा कृषि रथ’

राजनांदगांव: कृषि विभाग द्वारा जिले में खरीफ पूर्व विकसित कृषि संकल्प अभियान का संचालन 5 मई से 20 मई 2026 तक किया जाएगा। जिसके तहत जिले में कुल 96 ग्रामों में शिविर आयोजित की जाएगी। जिसके लिए जिले के प्रत्येक विकासखंड के 24 ग्रामों का चयन किया गया है। शिविरों में किसानों को एक ही मंच पर कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा तथा उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। अभियान अंतर्गत प्रत्येक विकासखंड में दो अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, जो किसानों को खरीफ फसलों की तैयारी हेतु तकनीकी सलाह एवं सुझाव देंगी।

उप संचालक कृषि श्री टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि विकसित कृषि संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य खरीफ मौसम की प्रमुख फसलों से संबंधित आधुनिक तकनीकों के प्रति किसानों को जागरूक करना, किसानों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं नीतियों की जानकारी देना तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए कृषि रथ भी शामिल किया गया है, जो टीम के साथ गांव-गांव जाकर केंद्र एवं राज्य शासन की प्रमुख योजनाओं की जानकारी देगी। यह अभियान किसानों, पशुपालकों, मत्स्य पालकों एवं कृषि से जुड़े स्थानीय उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच होगा, जहां सभी विभागों के अधिकारी चर्चा कर समस्याओं का त्वरित समाधान करेंगे। इसमें स्थानीय एफपीओ, एसएचजी, प्रगतिशील किसान एवं जनप्रतिनिधियों की भी सहभागिता रहेगी। इसके साथ ही अभियान अंतर्गत उन्नत तकनीक एवं नई किस्मों की जानकारी, प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा, मृदा स्वास्थ्य सुधार हेतु जैविक खाद एवं जैव उर्वरकों का उपयोग, संतुलित उर्वरक उपयोग एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड का महत्व तथा हरी खाद, जैव उर्वरक, वर्मी कम्पोस्ट, अन्य उत्पादन एवं उपयोग, ड्रोन के माध्यम से उर्वरक छिड़काव का प्रदर्शन, धान की आधुनिक रोपाई तकनीक, किसान क्रेडिट कार्ड हेतु प्रोत्साहन, दलहन-तिलहन क्षेत्र का विस्तार, फसल चक्र एवं सिंचाई संसाधनों का समुचित उपयोग, एग्रीस्टैक पोर्टल पर किसान आईडी निर्माण, पीएम किसान योजना अंतर्गत ई-केवाईसी, आधार सीडिंग एवं पंजीयन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी दी जाएगी।

छात्रवृत्ति हेतु लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकरण कराने के निर्देश…

0

राजनांदगांव: जिले में संचालित शासकीय व अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कालेज, मेडिकल कालेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, कृषि, उद्यानिकी, फॉर्मेसी सहित अन्य संस्थाओं मेें अध्ययनरत विद्यार्थियों द्वारा वर्ष 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26 में छात्रवृत्ति हेतु प्रस्तुत आवेदनों का संस्था स्तर से परीक्षण उपरांत भुगतान की कार्रवाई की गई है। कुछ विद्यार्थियों के बैंक खाते का आधार सीडिंग नहीं होने के कारण एवं बैंक खाता संचालित नहीं होने के कारण अथवा खाता क्रमांक व आईएफएससी कोड की गलत प्रविष्टि होने के कारण भुगतान लंबित है। इस संबंध में संस्थाओं को छात्रवृत्ति हेतु लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि छात्रों को छात्रवृत्ति का भुगतान यथाशीघ्र कराया जा सके।

राजनांदगांव जिले के विकास में महंत राजा दिग्विजय दास एवं रानी सूर्यमुखी देवी का रहा विशेष योगदान : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

0

– श्रीमती सूर्यमुखी देवी राजगामी सम्पदा न्यास राजनांदगांव की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू एवं उपाध्यक्ष श्री मनोज निर्वाणी ने किया पदभार ग्रहण
– विधानसभा अध्यक्ष ने नए दायित्व के लिए दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

राजनांदगांव: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थित में आज स्पीकर हाऊस राजनांदगांव में श्रीमती सूर्यमुखी देवी राजगामी सम्पदा न्यास राजनांदगांव की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू एवं उपाध्यक्ष श्री मनोज निर्वाणी ने हस्ताक्षर कर पदभार ग्रहण किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने श्रीमती सूर्यमुखी देवी राजगामी सम्पदा न्यास राजनांदगांव की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू एवं उपाध्यक्ष श्री मनोज निर्वाणी को नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमारे देश में स्वतंत्रता के पहले 565 से अधिक रियासतें थी। उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश के एकीकरण का कार्य किया। राजनांदगांव के तत्कालीन महंत राजा दिग्विजय दास ने विलय पत्र पर सबसे पहले हस्ताक्षर किए। उन्होंने रेलवे लाईन एवं औद्योगिक विकास के लिए जमीन दान में दी, जिससे राजनांदगांव में विकास की गति बढ़ी। यह उनकी व्यापक सोच का परिणाम है कि उन्होंने अपनी संपत्ति एवं महल शिक्षा के लिए समर्पित कर दिया, जहां आज शासकीय दिग्विजय कालेज है। महंत राजा दिग्विजय दास एवं रानी सूर्यमुखी देवी को स्मरण किया। उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष से कहा कि आगे भी वे जिले में अच्छे कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाएं तथा विकास में अपना योगदान दें।

श्रीमती सूर्यमुखी देवी राजगामी सम्पदा न्यास राजनांदगांव की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को कोटिश: धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वे कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रभावना के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने का प्रतिसाद मिला है। प्रेरणा, व्यक्तित्व निर्माण के साथ ही राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि श्रीमती सूर्यमुखी देवी राजगामी सम्पदा न्यास राजनांदगांव की विरासत को संभालने का अवसर मिला है। शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उनका योगदान रहा। श्रीमती पूर्णिमा साहू ने अपने जीवन के संषर्घों का स्मरण किया तथा उपलब्धि मिलने पर अपने माता-पिता को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल श्री नीलू शर्मा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल श्री योगेशदत्त मिश्रा, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव श्री सचिन बघेल, उपाध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक श्री भरत वर्मा, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री खूबचंद पारख, श्री संतोष अग्रवाल, श्री पुरूषोत्तम गांधी, श्री रमेश पटेल, श्री भावेश बैद, जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा सहित विभिन्न समाज के पदाधिकारी तथा वरिष्ठजन, अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन श्रीमती सूर्यमुखी देवी राजगामी सम्पदा न्यास राजनांदगांव के नवनियुक्त उपाध्यक्ष श्री मनोज निर्वाणी ने किया। कार्यक्रम का संचालन श्री अमर लालवानी द्वारा किया गया।

सुशासन तिहार 2026: नि:शुल्क जांच की गई, नि:शुल्क दवाईयों का किया गया वितरण…

0

– बुढ़ानछापर में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन
– 15 हितग्राहियों को राशनकार्ड वितरण, 6 हितग्राहियों को पेंशन एवं राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना का स्वीकृति आदेश, 5 हितग्राहियों किसान क्रेडिट कार्ड के तहत शून्य ब्याज पर दिया गया ऋण
– बच्चों के सुपोषण के लिए जनमानस को किया गया जागरूक
–  स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में सिकल सेल, टीबी, शुगर, खून जांच ब्लड प्रेशर  की

राजनांदगांव: सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 5 मई 2026 को डोंगरगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बुढ़ानछापर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।

जनसमस्या निवारण शिविर में बुढ़ानछापर, मोहनपुर, बागनदी, चारभांठा, टाटेकसा, कोठीटोला, कनेरी, कारूटोला, पीपरखार कला, भगवानटोला, बरनारकला, रामपुर, नारायणगढ़, बागरेकसा, सीतागोटा, बोरतलाव कुल 16 ग्राम पंचायत के ग्रामवासी एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

शिविर में मांग से संबंधित 858 एवं शिकायत से संबंधित 8 कुल 866 आवेदन प्राप्त हुए। जिसके त्वरित निराकरण करने की कार्रवाई की जा रही है। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से गर्भवती माताओं की गोदभराई और नन्हें शिशुओं का अन्नप्राशन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में पोषण कलश एवं दाल व अनाज से बने गणेश आकर्षण का केन्द्र रहे। बच्चों के सुपोषण के लिए जनमानस को जागरूक किया गया।

शिविर में जनपद पंचायत डोंगरगढ़ द्वारा 15 हितग्राहियों को राशनकार्ड वितरण, 6 हितग्राहियों को पेंशन एवं राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना का स्वीकृति आदेश, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक डोंगरगढ़ व लाल बहादुर नगर द्वारा 5 हितग्राहियों किसान क्रेडिट कार्ड के तहत शून्य ब्याज पर ऋण, मत्स्य पालन विभाग द्वारा आईस बाक्स व मछली जाल तथा कृषि विभाग द्वारा मूंग बीज का वितरण किया गया।

शिविर में परिवहन विभाग द्वारा लर्निंग लायसेंस बनाया गया। स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में सिकल सेल, टीबी, शुगर, खून जांच ब्लड प्रेशर की नि:शुल्क जांच की गई और नि:शुल्क दवाईयों का वितरण किया गया। शिविर में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। शिविर में राजस्व विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, शिक्षा विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण विकास, जल संसाधन विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, विद्युत विभाग,  सहकारिता विभाग, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, वन विभाग, शिक्षा विभाग, मत्स्य विभाग, खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही ग्रामीणों द्वारा मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन को प्राप्त किए गए।

शिविर में उपाध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक श्री भरत वर्मा, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगढ़ श्रीमती लता अजय सिन्हा, सभापति जिला पंचायत राजनांदगांव श्रीमती अनिता मंडावी, सभापति जनपद पंचायत डोंगरगढ़ श्रीमती सरिता ओमप्रकाश मंडावी, सभापति जनपद पंचायत डोंगरगढ़ श्री सुरेश वर्मा, सभापति जनपद पंचायत डोंगरगढ़ श्री थनवार मंडावी, एसडीएम श्री एम भार्गव, जनपद सीईओ श्रीमती भगवती साहू सहित ग्राम पंचायतों के सरपंच व पंच, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।