Home Blog Page 18

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जोधपुर एयरपोर्ट पर एक नए अत्याधुनिक टर्मिनल का उद्घाटन…

0

प्रधानमंत्री मोदी का जोधपुर एयरपोर्ट दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जोधपुर एयरपोर्ट पर एक नए अत्याधुनिक टर्मिनल का उद्घाटन किया। इस टर्मिनल का निर्माण लगभग 480 करोड़ की लागत से किया गया है, जो यात्रियों की बढ़ती आवश्यकताओं और आधुनिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है।

नए टर्मिनल की सुविधाएं

इस नए टर्मिनल के उद्घाटन से जोधपुर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में हवाई यात्रा की सुविधा में सुधार की उम्मीद है। यात्रियों को बेहतर अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को भी बढ़ावा मिलेगा।

नए टर्मिनल में यात्रियों की सुविधा के लिए कई आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं, जैसे विस्तृत वेटिंग एरिया, उच्च गति चेक-इन सिस्टम, और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था।

क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में सुधार

इस टर्मिनल के खुलने से जोधपुर की हवाई कनेक्टिविटी में सुधार होगा, जिससे पर्यटन, व्यापार और निवेश के नए अवसर पैदा होंगे। जोधपुर पहले से ही एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, और बेहतर एयर कनेक्टिविटी से यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि की संभावना है।

विकास योजनाओं का हिस्सा

यह परियोजना केंद्र सरकार की उन योजनाओं का हिस्सा है, जिनका उद्देश्य देश में हवाई इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना है। सरकार छोटे और मझोले शहरों में एयरपोर्ट सुविधाओं का विस्तार कर रही है।

स्थानीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव

विशेषज्ञों का मानना है कि नए टर्मिनल के उद्घाटन से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ होगा। इससे पर्यटन उद्योग, होटल व्यवसाय और स्थानीय व्यापार में वृद्धि की संभावना है, जिससे रोजगार के नए अवसर उत्पन्न हो सकते हैं।

उद्घाटन का सारांश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया, जिसकी लागत लगभग ₹480 करोड़ है। यह टर्मिनल आधुनिक सुविधाओं से लैस है और इससे क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

cg” हर घर तक पहुंच रहा शुद्ध पेयजल – महिलाओं की मेहनत बची और ग्रामीणों का जीवन हुआ आसान…”

0

राजनांदगांव” जल जीवन मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक परिवर्तनकारी अभियान साबित हो रहा है। इस योजना के माध्यम से राजनांदगांव जिले के विकासखंड डोंगरगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत जारवाही के आश्रित ग्राम टोलागांव में वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का स्थायी समाधान हुआ है। आज गांव के घर-घर तक नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीणों के जीवन में सुखद बदलाव आया है।

डोंगरगांव विकासखंड मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम टोलागांव में 136 परिवार निवासरत हैं। जल जीवन मिशन से पहले ग्रामीणों को पेयजल के लिए हैंडपंपों और अन्य पारंपरिक जल स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता था। गर्मी के मौसम में पानी की कमी के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों को पानी लाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, जिससे समय और श्रम दोनों की अधिक खपत होती थी। ग्रामीणों की इस समस्या को दूर करने के लिए जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम में आधुनिक पेयजल अधोसंरचना विकसित की गई। योजना के तहत 520 मीटर राइजिंग मेन पाइपलाइन, 947 मीटर वितरण पाइपलाइन, 40 किलोलीटर क्षमता का 12 मीटर ऊँचा उच्चस्तरीय जलागार, क्लोरीनेटर कक्ष, इलेक्ट्रोक्लोरीनेशन प्रणाली, स्विच रूम तथा दो सबमर्सिबल पावर पंप स्थापित किए गए।

जल जीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन के बाद अब गांव के प्रत्येक परिवार को घर पर ही स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध हो रहा है। उच्चस्तरीय जलागार के माध्यम से पूरे गांव में नियमित जलापूर्ति की जा रही है तथा क्लोरीनेशन व्यवस्था के कारण पेयजल की गुणवत्ता भी सुनिश्चित की जा रही है। इससे जलजनित बीमारियों की आशंका में कमी आई है और ग्रामीणों का स्वास्थ्य भी बेहतर हुआ है। ग्रामवासियों ने कहा कि पहले पानी की व्यवस्था करना उनकी दैनिक दिनचर्या का सबसे कठिन कार्य था, लेकिन अब घर के आंगन में लगे नल से आसानी से पानी मिलने लगा है। विशेष रूप से महिलाओं को इसका सबसे अधिक लाभ मिला है। अब उनका समय और श्रम बच रहा है, जिसे वे परिवार, बच्चों की पढ़ाई और अन्य उपयोगी कार्यों में लगा पा रहे हैं।

cg” कर्तव्य में गंभीर लापरवाही पर तत्कालीन पटवारी निलंबित विभागीय जांच के निर्देश…”

0

राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पेंड्री स्थित खसरा क्रमांक 368 के राजस्व अभिलेखों में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर तत्कालीन हल्का पटवारी श्री विनोद कुमार मेश्राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके विरूद्ध विभागीय जांच संस्थित किए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजनांदगांव ने प्रतिवेदित किया था कि तत्कालीन हल्का पटवारी श्री विनोद कुमार मेश्राम तथा तत्कालीन राजस्व निरीक्षक श्री लेखराम साहू (वर्तमान में मृत) द्वारा ग्राम पेंड्री के खसरा क्रमांक 368 के अधिकार अभिलेख में वास्तविक रकबे से अधिक भूमि दर्ज कर अतिरिक्त रकबा भूमि अर्जन के पश्चात शेष होना प्रदर्शित किया गया। इसके आधार पर तत्कालीन तहसीलदार के समक्ष भूमि अर्जन की कार्रवाई हेतु प्रकरण प्रस्तुत किया गया था।

प्रतिवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि उक्त खसरे का शेष बचा हुआ रकबा बाद में मूल भूमिस्वामी श्री नारायण लाल, पिता हीरालाल द्वारा विक्रय कर दिया गया, जो विभिन्न अंतरणों के बाद वर्तमान में किसी अन्य के नाम पर वर्तमान राजस्व अभिलेखों में दर्ज है।

प्रकरण की जांच में यह पाया गया कि तत्कालीन हल्का पटवारी श्री विनोद कुमार मेश्राम ने अपने शासकीय कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतते हुए मूल अधिकार अभिलेख से अधिक रकबा दर्ज किया, जिसके परिणामस्वरूप अतिरिक्त भूमि शेष होना प्रदर्शित हुई और उसी के आधार पर आगे की राजस्व कार्रवाई संपादित हुई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तथा श्री विनोद कुमार मेश्राम के विरूद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाही प्रस्तावित होने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम,1966 के नियम 9(1)(क) के तहत कलेक्टर राजनांदगांव द्वारा उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

साथ ही उनके विरूद्ध विस्तृत विभागीय जांच संस्थित किए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

cg” जनता के विश्वास से पराजित लोग अब श्रीराम मंदिर की आस्था पर राजनीति करना बंद करें – रवि सिन्हा…”

0

राजनांदगांव। हीरामोती वार्ड के पार्षद एवं शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष रवि सिन्हा ने कुलबीर सिंह छाबड़ा के बयान पर कड़ा प्रतिवाद करते हुए कहा कि जनता का विश्वास खो चुके कुछ नेता चुनावी हार की पीड़ा से आज भी उबर नहीं पाए हैं। यही कारण है कि वे लगातार झूठ, भ्रम और आधारहीन आरोपों के माध्यम से अपनी राजनीतिक प्रासंगिकता बनाए रखने का असफल प्रयास कर रहे हैं।

रवि सिन्हा ने कहा कि श्रीराम मंदिर करोड़ों सनातन श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। इस पवित्र विषय को राजनीतिक स्वार्थ के लिए विवादों में घसीटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। यदि किसी मामले में जांच चल रही है तो कानून अपना कार्य कर रहा है, लेकिन जांच पूरी होने से पहले देश के प्रधानमंत्री, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और पूरे सनातन समाज पर निराधार आरोप लगाना केवल राजनीतिक हताशा का परिचायक है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को यह समझना चाहिए कि जनता अब झूठ और दुष्प्रचार की राजनीति को पूरी तरह नकार चुकी है। चुनावों में मिली लगातार हार इसका सबसे बड़ा प्रमाण है। जनता विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति के साथ खड़ी है, न कि अनर्गल बयानबाजी करने वालों के साथ।

रवि सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सांस्कृतिक गौरव, विकास और पारदर्शी शासन के नए आयाम स्थापित किए हैं। अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भव्य निर्माण भारत की सभ्यता, संस्कृति और करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक है। इसे बदनाम करने का हर प्रयास देशवासी कभी स्वीकार नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं को बेबुनियाद आरोप लगाने के बजाय जनता के सामने अपने शासनकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत करना चाहिए। लोकतंत्र में आलोचना का अधिकार सभी को है, लेकिन बिना किसी तथ्य और प्रमाण के गंभीर आरोप लगाना न केवल लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध है, बल्कि समाज में भ्रम फैलाने का भी प्रयास है।

अंत में रवि सिन्हा ने कहा कि जनता सब देख और समझ रही है। झूठ, भ्रम और दुष्प्रचार की राजनीति का समय अब समाप्त हो चुका है। देश की जनता विकास, राष्ट्रहित और सांस्कृतिक गौरव के साथ है तथा ऐसे निराधार आरोपों का लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देती रहेगी।

cg” स्कूल शिक्षा एवं प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने मोरकुटूम्ब में 75 लाख 23 हजार रूपए के नवीन हाईस्कूल भवन का किया लोकार्पण…”

0

– प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ग्राम मोरकुटूम्ब में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव एवं लोकार्पण कार्यक्रम में हुए शामिल”

– मुख्यमंत्री सरस्वती सायकल योजना के तहत 9वीं कक्षा के नव प्रवेशी छात्राओं को किया गया सायकल वितरण”

– बच्चों को पाठ्यपुस्तक का किया गया वितरण”

“राजनांदगांव। स्कूल शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव आज छुरिया विकासखंड के ग्राम मोरकुटूम्ब में आयोजित विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए।”

“प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने 75 लाख 23 हजार रूपए की लागत से निर्मित नवीन शासकीय हाईस्कूल भवन का लोकार्पण किया।”

“उन्होंने नि:शुल्क मुख्यमंत्री सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को साइकिल, विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण कर नए शैक्षणिक सत्र के लिए शुभकामनाएं दी।”

“प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने अगले शिक्षा सत्र से हाई स्कूल मोरकुटूम्ब को हायर सेकेण्डरी स्कूल में उन्नयन करने की घोषणा की। प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने छुरिया के निर्मित नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंच मार्ग, ब्राम्हणटोला में प्राथमिक शाला भवन, ग्राम घोरतालाब में नवीन पूर्व माध्यमिक शाला भवन, ग्राम गोपालपुर में हैंडपंप व शौचालय निर्माण तथा ग्राम भर्रीटोला  में शिक्षक की व्यवस्था करने की घोषणा की।”

“प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अभिभावकों की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी अभिभावक नियमित रूप से विद्यालय पहुंचकर पालक-शिक्षक बैठक में शामिल हों तथा बच्चों की पढ़ाई और उपस्थिति की जानकारी ले। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा केवल विद्यालय की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि अभिभावकों की भी समान भागीदारी आवश्यक है।”

“उन्होंने कहा कि अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता से ही शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार संभव है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शासकीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।”

“प्रदेश के हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में चरणबद्ध तरीके से स्मार्ट क्लास की सुविधा विकसित की जा रही है, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षा उपलब्ध हो सके।”

“उन्होंने कहा कि शिक्षकों की कमी जैसी परिस्थितियों में भी विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए स्मार्ट क्लास व्यवस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।”

“उन्होंने कहा कि मोरकुटूम्ब विद्यालय को भी स्मार्ट स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप बच्चों में भाषा, गणित एवं आधारभूत शिक्षा को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।”

“शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं गुणवत्तायुक्त शिक्षा के लिए कार्ययोजना बनाकर क्रियान्वयन किया जा रहा है। राज्य सरकार विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक, गणवेश, साइकिल सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।”

“उन्होंने बताया कि विद्यालयों में प्रार्थना, वंदना, संस्कार एवं अनुशासन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।””

“उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने बच्चों को स्कूल भेजने एवं बच्चों पर ध्यान देने का कहा।”

“खुज्जी  विधायक श्री भोलाराम साहू ने कहा कि विद्यालय साधारण स्थल नहीं है। यहां विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य गढऩे का काम करते है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए नियमित विद्यालय भेजने का संकल्प लेने कहा।”

“महापौर श्री मधुसूदन यादव ने कहा कि जिले में इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम उत्कृष्ट रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के संयुक्त प्रयास से आगामी बोर्ड परीक्षाओं में जिले का शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त होगा।”

“उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने का महत्वपूर्ण स्थान है, जहां वे शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार और व्यक्तित्व का विकास करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में अपने लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन, मेहनत और अनुशासन के साथ अध्ययन करने का आह्वान किया।”

“उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न योजनाओं का प्रभावी संचालन कर रही है तथा शिक्षा के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।”

“अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव ने कहा कि शाला प्रवेशोत्सव बच्चों के जीवन का उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायी अवसर होता है। विद्यालय का सकारात्मक वातावरण बच्चों को नियमित रूप से स्कूल आने के लिए प्रेरित करता है।”

“उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में परिवार और विद्यालय दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। घर पर माता-पिता बच्चों को अच्छे संस्कार देते हैं, वहीं विद्यालय में शिक्षक उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, नैतिक मूल्यों और व्यक्तित्व निर्माण की सीख देते हैं।”

“उन्होंने कहा कि शिक्षा ऐसा अमूल्य धन है, जिसे कोई छीन नहीं सकता। माता-पिता अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए कठिन परिश्रम कर उन्हें विद्यालय भेजते हैं, इसलिए बच्चों को पूरी ईमानदारी और लगन से अध्ययन करना चाहिए।”

“उन्होंने कहा कि शासन प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक, गणवेश, मध्यान्ह भोजन सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।”

‘उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने का आग्रह करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि बच्चे शिक्षा प्राप्त कर अपने माता-पिता, गुरूओं, गांव और देश का नाम रोशन करेंगे।”

“कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने बताया कि जिले में पिछले शिक्षा सत्र में बोर्ड परीक्षाओं का उत्कृष्ट परिणाम रहा। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए विद्यार्थियों को पूरे शैक्षणिक सत्र के दौरान पाठ्यक्रम आधारित नियमित अभ्यास कराया गया, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए।”

उन्होंने बताया कि कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 89 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए तथा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों की संख्या में भी वृद्धि हुई।

“इसी प्रकार कक्षा 12वीं में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 1800 अधिक विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की।”

“उन्होंने कहा कि आगामी वर्षों में विद्यार्थियों को नीट, जेईई सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जा रही है।”

“कलेक्टर ने बताया कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति के लिए नियमित रूप से पालक-शिक्षक बैठक आयोजित की जाती है।”

“इस अवसर पर अध्यक्ष जनपद पंचायत श्री संजय सिन्हा, अध्यक्ष नगर पंचायत छुरिया श्री अजय पटेल, अध्यक्ष राजगामी संपदा न्यास श्रीमती पूर्णिमा साहू, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिरम बाई मंडावी, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत श्री प्रशांत ठाकुर, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री एमडी ठाकुर, श्रीमती राधिका चंद्रवंशी, श्रीमती बिशाखा बाई, एसडीएम श्री श्रीकांत कोराम, जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, ग्रामीण, शिक्षक एवं बच्चे उपस्थित थे।”

cg” पात्र-अपात्र सूची के संबंध में दावा-आपत्ति 13 जुलाई तक आमंत्रित…”

0

राजनांदगांव। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत संचालित जिला बाल संरक्षण इकाई, किशोर न्याय बोर्ड, बालक कल्याण समिति एवं शासकीय बाल देखरेख संस्था में रिक्त 20 पदों, चाइल्ड हेल्पलाईन यूनिट में रिक्त 3 पदों तथा शासकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह (बालक) में हाऊस फादर के रिक्त 1 पद पर संविदा भर्ती हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों के परीक्षण उपरांत पात्र-अपात्र सूची जारी की गई है।

जारी सूची के संबंध में दावा आपत्ति 13 जुलाई 2026 शाम 5.30 बजे तक पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट या कोरियर के माध्यम से जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग राजनांदगांव प्रस्तुत कर सकते है। जारी सूची का अवलोकन राजनांदगांव जिले की वेबसाईट, कार्यालय जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग संयुक्त जिला कार्यालय प्रथम तल कक्ष क्रमांक 11 राजनांदगांव के सूचना पटल पर किया जा सकता है।

cg” प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु 31 जुलाई तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित…

0

राजनांदगांव” प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए इच्छुक एवं पात्र बच्चे ऑनलाईन नामांकन व आवेदन 31 जुलाई 2026 तक वेबसाईट https://awards.gov.in पर प्रस्तुत कर सकते है।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के वेबसाईट www.wcd.nic.in से प्राप्त की जा सकती है।

भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त बच्चों के बहादुरी, खेल, सामाजिक सेवाओं, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला, संस्कृति एवं नवाचार क्षेत्रों में असाधारण प्रतिभा वाले बालकों को प्रतिवर्ष प्रोत्साहित करने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

प्रत्येक पुरस्कार प्राप्तकर्ता बच्चे को एक पदक, एक लाख रूपए, 10 हजार रूपए मूल्य के पुस्तक वाउचर एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है। पुरस्कार हेतु बच्चे की आयु 5 वर्ष से अधिक तथा 18 वर्ष से कम होना चाहिए।

पुरस्कार हेतु घटना या उपलब्धि आवेदन व नामांकन हेतु जारी तिथि के 2 वर्ष के भीतर होनी चाहिए। आवेदक को पहले किसी भी श्रेणी में उसी पुरस्कार को प्राप्त नहीं किया होना चाहिए।

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार 666.933 अरब डॉलर पर पहुंचा…

0

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में कमी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, 26 जून को समाप्त सप्ताह में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में $5.654 अरब की कमी आई, जिससे यह $666.933 अरब पर पहुंच गया।

पिछले सप्ताह में, भंडार में $963 मिलियन की वृद्धि हुई थी, जो इसे $672.587 अरब तक ले गई थी। इस वर्ष 27 फरवरी को, भंडार ने $728.494 अरब का रिकॉर्ड स्तर छुआ था, लेकिन पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण इसके बाद कई सप्ताहों तक गिरावट आई। इस दौरान रुपये पर दबाव बढ़ा और RBI को डॉलर की बिक्री के माध्यम से विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप करना पड़ा।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 मई से देशवासियों से विदेशी मुद्रा की बचत करने की अपील की है, जिसमें विदेशी यात्रा को कम करने, ईंधन के उपयोग को सीमित करने और एक वर्ष के लिए सोने की खरीद से बचने की सलाह दी गई है। 26 जून को समाप्त सप्ताह में, विदेशी मुद्रा संपत्तियों में $150 मिलियन की कमी आई, जिससे यह $541.067 अरब रह गई। विदेशी मुद्रा संपत्तियों में गैर-अमेरिकी मुद्राओं जैसे यूरो, पाउंड और येन के मूल्य में उतार-चढ़ाव का प्रभाव शामिल होता है।

सोने के भंडार का मूल्य भी $5.394 अरब घटकर $102.536 अरब हो गया। विशेष आहरण अधिकार (SDRs) में $89 मिलियन की कमी आई, जिससे यह $18.558 अरब पर पहुंच गया। IMF के साथ भारत की आरक्षित स्थिति भी $21 मिलियन घटकर $4.772 अरब रह गई है।

“भारत की विदेश नीति पर महत्वपूर्ण बिंदु”

0

भारत ने अपने विदेश मंत्रालय की साप्ताहिक प्रेस वार्ता में ईरान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और प्रवासी भारतीयों से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी स्थिति को स्पष्ट किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारत ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर शोक व्यक्त किया है और भारतीय प्रतिनिधिमंडल अंतिम संस्कार समारोह में भाग लेने के लिए तेहरान जा रहा है। बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। भारत ने ईरान के साथ अपने पारंपरिक और घनिष्ठ संबंधों को दोहराते हुए इसे संवेदनशील कूटनीतिक संवाद का हिस्सा बताया।

सिंधु जल संधि पर भारत का रुख

सिंधु जल संधि के संदर्भ में पूछे गए सवाल पर रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत का रुख स्पष्ट और स्थिर है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान द्वारा सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देने के कारण सिंधु जल संधि फिलहाल स्थगित है। भारत का मानना है कि पाकिस्तान को आतंकवाद के समर्थन से पीछे हटना होगा। उन्होंने कहा कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को संरक्षण देना बंद नहीं करता, तब तक सामान्य स्थिति की उम्मीद नहीं की जा सकती।

वेनेजुएला में भारतीय नाविक की मौत पर चिंता

विदेश मंत्रालय ने वेनेजुएला में जहाज पर ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले भारतीय नाविक राकेश चौहान के मामले पर गंभीर चिंता व्यक्त की। प्रवक्ता ने कहा कि मृतक के शव के साथ कथित छेड़छाड़ और अंग निकाले जाने के आरोप बेहद संवेदनशील हैं। भारत ने वेनेजुएला के अधिकारियों से इस मामले की तत्काल और निष्पक्ष जांच करने का आग्रह किया है। मंत्रालय लगातार संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है और परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है।

तीस्ता नदी परियोजना पर भारत का दृष्टिकोण

तीस्ता नदी परियोजना के संदर्भ में भारत ने कहा कि बांग्लादेश में चल रही विकास सहायता परियोजनाएं आपसी सहमति के आधार पर आगे बढ़ती हैं। रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत ने पहले ही बांग्लादेश को इस परियोजना पर अपने विचार बता दिए हैं और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने संकेत दिया कि भारत क्षेत्रीय सहयोग और आपसी हितों को ध्यान में रखकर संतुलित दृष्टिकोण बनाए हुए है।

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों पर प्रतिक्रिया

भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने निर्दोष लोगों की मौत पर संवेदना व्यक्त की और अफगानिस्तान की संप्रभुता तथा क्षेत्रीय अखंडता के समर्थन को दोहराया। भारत मानवीय सहायता और विकास परियोजनाओं के माध्यम से अफगानिस्तान के लोगों की सहायता जारी रखे हुए है।

भारतीय मिशनों की वाणिज्य दूतावास सेवाएं

विदेश मंत्रालय ने ऑस्ट्रेलिया, कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय मिशनों द्वारा दी जा रही वाणिज्य दूतावास सेवाओं पर स्थिति स्पष्ट की। प्रवक्ता ने बताया कि इन देशों में भारतीय मिशन सीमित स्तर पर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन सेवाओं में सहयोग देने वाली बाहरी एजेंसी का काम फिलहाल रोक दिया गया है क्योंकि मामला दिल्ली उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। मंत्रालय ने कहा कि अदालत के निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी की आगामी विदेश यात्रा

विदेश मंत्रालय में पूर्वी मामलों के सचिव रुद्रेंद्र टंडन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी विदेश यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आठ और नौ जुलाई को इंडोनेशिया की यात्रा करेंगे। इस दौरान वह जकार्ता के अलावा ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नगर योग्यकर्ता भी जाएंगे, जहां भारत और इंडोनेशिया प्रसिद्ध प्रम्बानन मंदिर परिसर के संरक्षण कार्य में सहयोग करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री दस जुलाई को मेलबर्न पहुंचेंगे और ग्यारह जुलाई को न्यूजीलैंड की यात्रा करेंगे। मंत्रालय के अनुसार इस पूरे दौरे का मुख्य उद्देश्य हिंद महासागर के पूर्वी समुद्री क्षेत्र में भारत की सक्रिय भागीदारी और एक्ट ईस्ट नीति को नई गति देना है।

 

cg” मोहल्ले में हुल्लड़बाजी कर शांति भंग करने वाले तीन असामाजिक तत्व गिरफ्तार…”

0

👉 सार्वजनिक स्थान पर हुल्लड़बाजी एवं अशांति फैलाने वाले तीन आरोपियों को थाना बसंतपुर पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया।

👉 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश करने के उपरांत भेजा गया जेल।

👉 जिले में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध राजनांदगांव पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

1अब्दुल जुबैर अहमद, पिता – अब्दुल गफ्फार, उम्र 27 वर्ष, निवासी लालबाग प्रभातनगर, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव।

2 भूपेन्द्र बघेल, पिता – स्वर्गीय तामसिंग बघेल, उम्र 31 वर्ष, निवासी लालबाग प्रभातनगर, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव।

3 साहिल यादव, पिता – सुरेश यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी लालबाग प्रभातनगर, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव।

घटना का संक्षिप्त विवरण

“पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।”

“इसी क्रम में दिनांक 02 जुलाई 2026 को थाना बसंतपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कलकत्ता चिकन सेंटर के पास कुछ व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर हुल्लड़बाजी कर रहे हैं। उनके इस कृत्य से क्षेत्र में अशांति व भीड़ एकत्र हो गई थी। उपस्थित लोगों द्वारा समझाइश देने के बावजूद संबंधित व्यक्ति अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।”

“सूचना मिलते ही थाना बसंतपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और संबंधित व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया, किंतु उन्होंने पुलिस की समझाइश की भी अवहेलना करते हुए गाली-गलौज एवं हंगामा जारी रखा, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति निर्मित हो गई।”

प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर भेजा गया जेल

“स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अब्दुल जुबैर अहमद, भूपेन्द्र बघेल एवं साहिल यादव को मौके से गिरफ्तार कर हिरासत में लिया। तीनों आरोपियों के विरुद्ध इस्तगाशा क्रमांक 91-175/2026 के तहत धारा 170, 126 एवं 135(3) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।”

“आरोपियों को माननीय अनुविभागीय दण्डाधिकारी (एसडीएम) न्यायालय, राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेजा  गया।”

सराहनीय भूमिका

“इस कार्रवाई में प्रशिक्षु उपनिरीक्षक राजीव चन्द्रा, आरक्षक कुश बघेल, आरक्षक रूपेन्द्र वर्मा एवं आरक्षक राजेश बंदेश्वर की सराहनीय भूमिका रही।”