Home Blog Page 231

CG Highcourt: कमिश्नर की ‘शॉपिंग लिस्ट’ बनी विवाद का कारण, कर्मचारी ने हाई कोर्ट में पेश की व्हाट्सएप चैट…

0

बिलासपुर के दुर्ग नगर निगम में एक रोचक और विवादित मामला सामने आया है, जिसमें निगम कमिश्नर और एक कर्मचारी के बीच की व्हाट्सएप चैट हाई कोर्ट में पेश की गई।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग नगर निगम में एक रोचक और विवादित मामला सामने आया है, जिसमें निगम कमिश्नर और एक कर्मचारी के बीच की व्हाट्सएप चैट हाई कोर्ट में पेश की गई। याचिकाकर्ता कर्मचारी ने अपनी याचिका में चैट की फोटोकॉपी भी संलग्न की है। कमिश्नर ने कर्मचारी से फल, चावल, मूवी टिकट और बंगले के वाई-फाई रिचार्ज तक करवाए थे।

कर्मचारी की याचिका और रिट

मामले में, वही कर्मचारी जिसकी मदद से कमिश्नर ने ये सभी काम करवाए, अब नौकरी से हटाने की कार्रवाई का सामना कर रहा है। परेशान कर्मचारी ने अधिवक्ता संदीप दुबे और मानस वाजपेयी के माध्यम से हाई कोर्ट में रिट याचिका दायर की है, जिसमें नगर निगम कमिश्नर की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की गई है।

कोर्ट की सुनवाई और आदेश

सिंगल बेंच जस्टिस पीपी साहू ने मामले की सुनवाई की। कोर्ट ने कहा कि जांच अधिकारी द्वारा कार्यवाही में गवाहों से पूछताछ नहीं की गई, और आरोप पत्र में सूचीबद्ध किसी भी गवाह से आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त प्रमाण नहीं जुटाए गए हैं।

कोर्ट ने याचिकाकर्ता के खिलाफ शुरू की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई को अगली सुनवाई तक रोक दिया। रिट याचिका की अगली सुनवाई 23 फरवरी को तय की गई है। सभी पक्षकारों को तीन सप्ताह में जवाब पेश करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

निलंबन आदेश और विवादित आरोप

याचिकाकर्ता ने निगम कमिश्नर द्वारा 18 सितंबर 2025 को जारी आरोप पत्र और दुर्ग नगर निगम के उपायुक्त द्वारा 6 अक्टूबर 2026 की जांच रिपोर्ट को चुनौती दी है। याचिकाकर्ता के अनुसार, उन्हें 8 अगस्त 2014 को दुर्ग नगर निगम में नियुक्त किया गया और 21 नवंबर 2019 को सहायक ग्रेड-तृतीय पद पर पदोन्नत किया गया।

31 जुलाई 2025 को उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, जिसमें आरोप लगाया गया कि अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति और पदोन्नति अवैध तरीके से की गई। याचिकाकर्ता ने इसका जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने निगम के अधीन किसी भी कर्मचारी की नियुक्ति या पदोन्नति में कोई भूमिका नहीं निभाई। इसके बावजूद, 7 अगस्त 2025 को निलंबन आदेश जारी कर मनमाने तरीके से कार्रवाई की गई।

हाई कोर्ट में पेश व्हाट्सएप चैट

याचिकाकर्ता ने कोर्ट में निगम कमिश्नर और अपने बीच की व्हाट्सएप चैट भी पेश की। चैट में कमिश्नर की मांगों में शामिल थे: लाल अंगूर लाने को कहना, कार्नर सीट वाली मूवी टिकट मंगवाना, 10 किग्रा जायफूल चावल लाने का आदेश देना, और एमआईसी की बैठक को कैंसिल करने की अनुमति पूछना। यह चैट मामले में रोचक और विवादास्पद सबूत के रूप में सामने आई है।

CG Fraud : जमीन घोटाला में 11.51 करोड़ की धोखाधड़ी का पर्दाफाश

0

रायपुर में जमीन सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 11 करोड़ 51 लाख रुपये की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। मामले में अन्य नौ आरोपितों की तलाश जारी है।

छत्तीसगढ़ के रायपुर में जमीन सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 11 करोड़ 51 लाख रुपये की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर सरस्वती नगर थाना पुलिस ने हाई-टेक एब्रेसिव्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर, प्रमोटर, शेयर होल्डर और एक प्रॉपर्टी ब्रोकर के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मामले में अन्य नौ आरोपितों की तलाश जारी है।

कारोबारी ने दर्ज कराई शिकायत

पुलिस के अनुसार पीड़ित का नाम विकास कुमार गोयल है, जो संभव ट्यूब्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं और सरस्वती नगर क्षेत्र में निवासरत हैं। विकास गोयल ने बलौदाबाजार जिले में जमीन खरीदने के लिए हाई-टेक एब्रेसिव्स प्राइवेट लिमिटेड से संपर्क किया था।

22.347 हेक्टेयर जमीन दिखाकर किया गया सौदा

शिकायत के मुताबिक 15 अक्टूबर 2025 को हाई-टेक एब्रेसिव्स कंपनी के निदेशकों और प्रॉपर्टी ब्रोकर रोहित कुमार घृतलहरे ने बलौदाबाजार जिले की सिमगा तहसील अंतर्गत ग्राम नेवधा में स्थित करीब 22.347 हेक्टेयर जमीन दिखाई। आरोप है कि नारायण प्रसाद टेकरीवाल, लक्ष्मीचंद गुरवानी, पंकज टेकरीवाल, विनोद बाजोरिया, राघवेंद्र चंद सिन्हा, सेजल राठौर, शकुंतला देवी टेकरीवाल, निशा अग्रवाल, निना जैन, नीता मस्कारा और प्रीतम कुमार टेकरीवाल ने जमीन को पूरी तरह वैध और विवादमुक्त बताते हुए सौदे का भरोसा दिलाया।

चेक और आरटीजीएस से ट्रांसफर किए 11.51 करोड़

सेल एग्रीमेंट के बाद संभव ट्यूब्स प्राइवेट लिमिटेड ने अलग-अलग तारीखों में चेक और आरटीजीएस के माध्यम से हाई-टेक एब्रेसिव्स प्राइवेट लिमिटेड के खाते में कुल 11.51 करोड़ रुपये एडवांस राशि के रूप में ट्रांसफर किए।

जमीन पहले से थी बैंक के पास गिरवी

बाद में जब कारोबारी विकास गोयल ने जमीन की विधिवत जांच कराई, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पता चला कि संबंधित जमीन पहले से ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास गिरवी रखी गई है। यह जमीन ग्लोबल हाई-टेक इंडस्ट्रीज लिमिटेड नामक सिस्टर कंसर्न द्वारा बैंक में मॉर्गेज की गई थी। इसके अलावा वर्ष 2019 में डेट रिकवरी ट्रिब्यूनल (DRT) ने बैंक को इस जमीन से बकाया वसूली का अधिकार भी दे रखा है।

एनओसी मिली, लौटे पैसे

विकास गोयल का आरोप है कि जब उन्होंने बैंक से एनओसी मांगी, तो आरोपितों ने न तो एनओसी दिलवाई और न ही एडवांस राशि वापस की। इस संबंध में नौ जनवरी 2026 को कंपनी को औपचारिक पत्र भी भेजा गया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

तीन गिरफ्तार, नौ की तलाश जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए सरस्वती नगर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं में मामला दर्ज कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि शेष नौ आरोपितों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

आतिशी के वीडियो को लेकर सियासी घमासान, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के बयान

0

दिल्ली की सियासत में नेता प्रतिपक्ष आतिशी के वीडियो पर आम आदमी पार्टी और बीजेपी में आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं. दिल्ली विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेसं में दिल्ली फोरेंसिक साइंस लैब रिपोर्ट के आधार पर दावा किया कि आतिशी के वीडियो से कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है.

वीडियो पूरी तरह असली है. वहीं इस पर आम आदमी पार्टी ने इसे आधा सच कहते हुए बीजेपी पर सिख-हिन्दू दंगे भड़काने का आरोप लगाया है.

इससे पहले पंजाब पुलिस की फोरेंसिक जांच में वीडियो से छेड़छाड़ की बात कही गयी थी. अब दिल्ली पुलिस की तरफ से आई रिपोर्ट ने इस मामले को और पेंचीदा बना दिया है. सत्तारूढ़ बीजेपी और आप में तीखी बयानबाजी जारी है.

विजेंद्र गुप्ता का दावा वीडियो से कोई छेड़छाड़ नहीं

विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि विपक्ष की मांग पर वीडियो को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया था. रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो में कोई टेम्परिंग नहीं की गयी है. विजेंद्र गुप्ता ने कहा,”इस फोरेंसिक रिपोर्ट से दूध का दूध और पानी का पानी हो गया. वीडियो बिल्कुल सही है, कोई छेड़छाड़ नहीं हुई. नेता विपक्ष उस दिन से सदन से भाग गई हैं.”

आप का पलटवार-सौरभ भारद्वाज ने लगाये गंभीर आरोप

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने विजेंद्र गुप्ता की प्रेस कांफ्रेंस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा,”खोदा पहाड़ निकली चुहिया, वो भी मरी हुई. बीजेपी किस तरह सोच सकती है, AAP इनकी रग-रग से वाकिफ है. तीन दिन पहले ही मैंने बता दिया था कि उनकी रिपोर्ट में क्या आएगा, आधे सच का सहारा लिया जाएगा.”

सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि पंजाब पुलिस की फोरेंसिक रिपोर्ट ने साफ कहा कि ‘गुरु’ शब्द का इस्तेमाल नहीं हुआ, और दिल्ली की रिपोर्ट ने भी वही बात घुमा-फिराकर कही है. भारद्वाज ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार या केंद्र के अफसरों पर दबाव बनाकर रिपोर्ट लाई गई. रिपोर्ट में यह नहीं कहा गया कि ‘गुरु’ शब्द बोला गया. क्या शब्द बोले गए आतिशी द्वारा? फोरेंसिक रिपोर्ट इस पर चुप है. बीजेपी आधे सच से अपनी इज्जत बचाने की कोशिश कर रही है.

बीजेपी को एक्सपोज करने का ऐलान

आप नेता भारद्वाज ने कहा, “हम इस वीडियो को जगह-जगह चलाकर बीजेपी को एक्सपोज करेंगे कि कैसे वो हिंदुओं और सिखों के बीच दंगा भड़काने की कोशिश कर रही है. स्पीकर ने पद की गरिमा गिराई, यह दुर्भाग्यपूर्ण है. मैं कपिल मिश्रा को 2 दिन का समय दे रहा हूं कि वो दरबार साहब जाकर माफी मांगें. CBI, NIA जांच करा लो, जनता को सुनाओ, इसमें ‘गुरु’ शब्द कहां है?”

कपिल मिश्रा के वीडियो के जांच की मांग

सौरभ भारद्वाज ने मांग की कि उस वीडियो की जांच होनी चाहिए जिसे कपिल मिश्रा ने ट्विटर पर डाली है. फोरेंसिक जांच में यह सामने आना था कि शब्द कहे गए या नहीं. लेकिन ऐसा नहीं हुआ क्यूंकि वो शब्द आतिशी के थे ही नहीं. आप नेता ने चैलेन्ज दिया कि वीरेंद्र सचदेवा की प्रेस कांफ्रेंस है, वह बताएं गुरु शब्द कहाँ हैं?

‘जयचंद पैदा करके ही भाजपा चुनाव जीतती है’, संजय राउत ने अजित पवार पर…

0

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव 2026 के नतीजों को लेकर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सत्ताधारी दलों पर जमकर निशाना साधा. सांसद संजय राउत ने साफ कहा कि बीजेपी-शिंदे गुट की जीत को पूर्ण बहुमत की जीत नहीं माना जाना चाहिए, क्योंकि महानगरपालिका के सदन में विपक्ष आज भी मजबूत स्थिति में है.

मुख्यमंत्री की ताकत सत्ता तक सीमित- राउत

संजय राउत ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा, ‘मुख्यमंत्री की क्या ताकत है? जब तक सत्ता में बैठे हैं तब तक उन्हें सलाम करेंगे, उसके बाद उनके गाड़ी पर जूते फेंकेंगे.’ उन्होंने यह भी कहा कि सत्ता के संसाधनों के दम पर चुनाव लड़ा गया, लेकिन फिर भी मुकाबला बराबरी का रहा.

अजित पवार को लेकर बीजेपी में नाराजगी

संजय राउत ने दावा किया कि अजित पवार अब ज्यादा दिन सत्ता में नहीं रह सकते. उन्होंने कहा कि भाजपा के भीतर अजित पवार को लेकर गुस्सा है और आने वाले समय में अजित पवार और शरद पवार की पार्टी फिर से एक हो सकती है. संजय राउत ने संकेत दिए कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे चुनाव नतीजों को लेकर एक-दो दिन में मुलाकात कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि आज भी बड़े नेताओं से मिलने की संभावना है.

कम मार्जिन से हारी कई सीटें

संजय राउत ने कहा, ‘MNS को 6 सीटें मिलीं और वे बहुत सारी सीटें बहुत कम मार्जिन से हार गए. शिवसेना की भी लगभग 12-13 सीटें ऐसी हैं जहां हम बहुत कम वोटों से हारे.’ उन्होंने दावा किया कि अगर ये सीटें जीत ली जातीं तो मुंबई की राजनीतिक तस्वीर आज अलग होती.

सदन में विपक्ष सबसे बड़ी ताकत

संजय राउत के मुताबिक भाजपा-शिंदे गुट के पास सिर्फ 4 सीटों का बहुमत है. उन्होंने कहा, ‘महानगरपालिका के सदन में विपक्ष सबसे बड़ी ताकत के साथ है. हमारे पास ऐसा आंकड़ा है कि हम कभी भी सत्ता पलट सकते हैं, लेकिन हम लोकतंत्र का सम्मान करते हैं.’

ठेकेदारों का राज नहीं चलेगा

संजय राउत ने दो टूक कहा, ‘मुंबई को बड़े व्यापारियों की जेब में नहीं डालने देंगे और न ही ठेकेदारों का राज आने देंगे. हमारे 100 से ज्यादा पार्षद हर मोड़ पर आपको रोकेंगे.’ राउत ने हार की एक बड़ी वजह पार्टी के भीतर गद्दारों को बताया. उन्होंने कहा, ‘हमारी पार्टी में कुछ ‘जयचंद’ थे. अगर ये जयचंद पैदा नहीं होते तो भाजपा की 100 पीढ़ी भी मेयर नहीं बना पाती.’

शिंदे का पतन तय- राउत

संजय राउत ने दावा किया कि इस चुनाव के बाद शिंदे गुट का पतन तय है और अब भाजपा को उनकी जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि भाजपा हर राज्य में पार्टियां तोड़कर और ‘जयचंद’ पैदा करके ही चुनाव जीतती है. संजय राउत ने कहा कि यह मानना गलत है कि मुंबई में भाजपा जीत गई है. उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री होने के नाते उनके पास संसाधन हैं, लेकिन फिर भी मुकाबला बराबरी का रहा और भाजपा मुंबई का सौदा नहीं कर सकती.

भारत का अकेला रेलवे स्टेशन, जहां से पूरे देश के लिए मिलती हैं ट्रेन

0

सोचिए, एक ऐसा रेलवे स्टेशन जहां से देश के हर कोने की ट्रेन पकड़ सकते हैं. यहां ट्रेन की आवाज कभी थमती नहीं, और सुबह से लेकर रात तक प्लेटफॉर्म पर लगातार यात्रियों की भीड़ रहती है.

क्या आपने कभी अंदाजा लगाया है कि भारत के हजारों रेलवे स्टेशनों में एक ऐसा भी है जो पूरे देश को जोड़ता है? यह स्टेशन सिर्फ यात्रा का केंद्र नहीं, बल्कि भारतीय रेल नेटवर्क का दिल भी है. चलिए इसके बारे में जानते हैं.

भारत का अनोखा रेलवे केंद्र

भारत में लगभग 8,500 रेलवे स्टेशन हैं, जिनमें बड़े और छोटे स्टेशन दोनों शामिल हैं. हर राज्य और कोने में स्टेशन मौजूद हैं, लेकिन इनमें से एक ऐसा स्टेशन है जो पूरे देश के लिए ट्रेन सेवाएं उपलब्ध कराता है, इस स्टेशन का नाम है मथुरा जंक्शन.

देश के कोनों से जुड़ने वाला स्टेशन

मथुरा जंक्शन को देश के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों में गिना जाता है. यहां से कश्मीर से कन्याकुमारी तक, नॉर्थ ईस्ट से लेकर पश्चिमी भारत तक ट्रेनें जाती हैं. यदि आप किसी भी राज्य की ट्रेन पकड़ना चाहते हैं, तो मथुरा जंक्शन इसका सबसे आसान विकल्प है.

24 घंटे ट्रेनों की आवाजाही

मथुरा स्टेशन पर दिन-रात ट्रेनें गुजरती रहती हैं. प्लेटफॉर्म पर सुबह से लेकर रात तक ट्रेनों की आवाज सुनाई देती है. राजधानी दिल्ली से यहां से जाने वाली ट्रेनें और पूरे भारत के लिए यात्री ट्रेनें नियमित रूप से गुजरती हैं.

इतिहास से वर्तमान तक

1875 में मथुरा जंक्शन से पहली ट्रेन चली थी. तब से अब तक यह स्टेशन लगातार विकसित हुआ और आज यह भारतीय रेल नेटवर्क का एक अहम हिस्सा बन गया है. सैकड़ों ट्रेनों की आवाजाही और यात्रियों की भीड़ इसे हमेशा जीवंत बनाए रखती है.

मथुरा जंक्शन क्यों है खास?

मथुरा जंक्शन सिर्फ ट्रेन पकड़ने का केंद्र नहीं है. यह पूरे देश के रेलवे नेटवर्क का दिल है. अगर आप किसी भी दिशा में यात्रा करना चाहते हैं, तो यही वह स्टेशन है जो आपको सीधे जोड़ता है. इसके अलावा, मथुरा शहर के धार्मिक और पर्यटन महत्व की वजह से भी यह स्टेशन हर समय व्यस्त रहता है.

“BMC Mayor: बीएमसी रिजल्ट्स के बाद 5 स्टार ‘कैद’ में रहेंगे पार्षद! एकन”

0

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बृहन्मुंबई महानगर पालिका के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई में महायुति का मेयर बन सकता है. इस बीच शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बड़ा फैसला लिया है.

सूत्रों के मुताबिक नतीजे सामने आने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ी हलचल मची हुई है. शिवसेना के अध्यक्ष और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने अपने ‘सिक्योरिटी’ प्लान के तहत बीएमसी में मेयर बनने तक सभी जीते हुए उम्मीदवारों को एक सुरक्षित होटल में रखेंगे दावा है कि शिंदे सभी उम्मीदवारों को पांच सितारा होटल में रखने की योजना बना रहे हैं, ताकि सत्ता संभालने तक उनकी सुरक्षा और नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके.

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन; 17 जनवरी से पटरियों पर दौड़ने लगेगी.’,,

0

देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज यानी 17 जनवरी से पटरियों पर दौड़ने लगेगी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदा टाउन रेलवे स्टेशन से इसे हरी झंडी दिखाएंगे.

अभी तक वंदे भारत ट्रेनें केवल बैठकर यात्रा करने के लिए बनाई गई थीं. लेकिन लंबी दूरी के यात्रियों के लिए अब स्लीपर वर्जन आया है. ट्रेन में आराम, सेफ्टी और मार्डन तकनीक को ध्यान में रखा गया है.

इसमें 3AC, 2AC और 1AC कोच भी शामिल हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए एडवांस्ड बेडरोल, एर्गोनोमिक बर्थ, ऑटोमैटिक दरवाजे और ऑनबोर्ड खाने की व्यवस्था की गई है. यह ट्रेन यात्रा समय को भी कम करेगी और लंबी दूरी की रात भर की यात्रा आरामदायक बनाएगी. जान लें 3AC, 2AC और 1AC कोच का किराया कितना होगा.

ट्रेन में क्या खासियत है?

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 16 कोच हैं. जिनमें 823 बर्थ की सुविधा दी गई है. 3AC में 611 बर्थ, 2AC में 188 बर्थ और 1AC में 24 बर्थ हैं. ट्रेन का इंटीरियर भारतीय संस्कृति से प्रेरित है. सुरक्षा के लिए कवच ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम, इमरजेंसी टॉक-बैक यूनिट और कीटाणुनाशक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है.

ड्राइवर के केबिन में एडवांस कंट्रोल और सुरक्षा सिस्टम लगे हैं. ट्रेन का बाहरी लुक एरोडायनामिक है. जिससे यह हवा को चीरते हुए तेजी से आगे बढ़ती है. कोच के दरवाजे ऑटोमैटिक हैं और वेस्टिब्यूल्स में आवाजाही आसान है. फास्टेस्ट स्पीड 180 किमी/घंटा है. वहीं नार्मली 130 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी.

कितना होगा किराया?

गुवाहाटी से हावड़ा तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चल रही है. इसके किराए में प्रीमियम सुविधाओं का फर्क दिखता है. 3AC का प्रति किमी न्यूनतम किराया 2.4 रुपये है, यानी पूरी दूरी के लिए 2400 रुपये. 2AC का प्रति किमी किराया 3.1 रुपये, यानी 3100 रुपये. 1AC का प्रति किमी किराया 3.8 रुपये यानी 3800 रुपये होगा. ट्रेन गुवाहाटी और कोलकाता के बीच यात्रा समय को लगभग 3 घंटे कम करती है. डिजिटल बुकिंग और फिक्स्ड बर्थ के चलते यात्रियों को आरामदायक और सेफ एक्सीपीरिएंस मिलेगा.

यात्रियों के लिए सुविधाएं

यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन में अपग्रेडेड बेडरोल, बेहतर कुशनिंग और शोर कम करने वाली तकनीक लगी है. एर्गोनोमिक बर्थ आरामदायक सफर होगा. ऑटोमैटिक स्लाइडिंग दरवाजे होंगे. ऑनबोर्ड यात्रियों को स्वादिष्ट स्थानीय व्यंजन परोसे जाएंगे और स्टाफ निर्धारित यूनिफॉर्म में उपलब्ध रहेगा. टिकटिंग डिजिटल-ओनली है उसमें भी सिर्फ कंफर्म टिकट जारी होंगे. RAC या वेटिंग की सुविधा नहीं है और कोई वीआईपी कोटा नहीं है.

Friday Box Office: ‘द राजा साब’, ‘धुरंधर’ सहित नई फिल्मों पर भी भारी

0

सिनेमाघरों में इन दिनों कई नई फिल्में और कुछ हफ्ते पुरानी फिल्में दर्शकों के एंटरटेनमेंट के लिए माजूद हैं. हालांकि इन तमाम फिल्मों की भीड़ के बीच भी 43 दिन पुरानी धुरंधर अपना दबदबा बनाए हुए हैं और अब भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है.

शुक्रवार को भी नई रिलीज राहु केतु और हैप्पी पटेल पर धुरंधर ही भारी पड़ी. इन सबके बीच चलिए यहां जानते हैं द राजा साब, मना शंकर वाराप्रसाद गारु सहित इन तमाम फिल्मों ने फ्राइडे को कितना कलेक्शन किया है?

धुरंधर ने 7वें फ्राइडे कितनी की कमाई

रणवीर सिंह की धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर सातवें हफ्ते में एंट्री करने के बाद भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है और करोड़ों में ही कमाई कर रही है. सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड आंकड़ों के मुताबिक रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने अपने 43वें दिन यानी सातवें शुक्रवार को 1.65 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 818.25 करोड़ रुपये हो गई है.

राहु केतु ने शुक्रवार को कितनी कमाई की

कॉमेडी-ड्रामा फिल्म राहु केतु बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई और इसके पहले दिन का कलेक्शन औसत से कम रहा है. वहीं सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के पहले दिन 1 करोड़ रुपये कमाए हैं. अब देखना ये है कि वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट स्टारर ये फिल्म वीकेंड में कैसा परफॉर्म कर पाती है.

हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस का फ्राइडे को कितना रहा कलेक्शन

वीर दास की फिल्म हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस ने 16 जनवरी, शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दी है. इस फिल्म का क्लैश राहु केतु से हुआ है. फिल्म में वीर दास ने लीड रोल प्ले किया है. वहीं इमरान खान ने भी इस फिल्म से बड़े पर्दे पर कमबैक किया. फिल्म में आमिर खान का भी स्पेशल कैमियो है. हालांकि ये फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर फुस्स साबित हुई है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस ने रिलीज के पहले दिन 1.25 करोड़ रुपये कमाए हैं.

परसक्ति ने शुक्रवार को कितना किया कलेक्शन

परसक्ति ने रिलीज के पहले 6 दिनों में ठीक-ठाक कारोबार किया और भारत में लगभग 36.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेड रिपोर्ट के मुताबिक शिवकार्तिकेयन और रवि मोहन स्टारर इस फिल्म का सातवें दिन का कलेक्शन लगभग 4.75 करोड़ रुपये रहा है. इसी के साथ परसक्ति की सात दिनों की कुल कमाई अब 41 करोड़ रुपये हो गई है.

मना शंकर वरप्रसाद गारु ने शुक्रवार को कितनी की कमाई

माना शंकर वरप्रसाद गारु ने संक्रांति त्योहार के दौरान शानदार परफॉर्म किया. बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत धमाकेदार रही. इसने पेड प्रीव्यू शो से 9.35 करोड़ कमाए थे. इसके बाद इसने पहले दिन 32.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इसके बाद तीसरे दिन, बुधवार को इसने 19.50 करोड़ रुपये और चौथे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 22 करोड़ रुपये कमाए. वहीं पांचवें दिन यानी शुक्रवार को इस फिल्म ने 18.50 करोड़ रुपये कमाए हैं,. इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 120.35 करोड़ रुपये हो गया है. फिल्म ने विदेशी बाजारों में भी 400,000 डॉलर से ज्यादा की कमाई की है, जिससे इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन आसानी से 150 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है.

द राजा साब ने दूसरे फ्राइडे को कितनी की कमाई

प्रभास की फिल्म द राजा साहब 9 जनवरी, 2026 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म से उम्मीद थी कि ये बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी. हालांकि ऐसा नहीं हुआ और .ये निगेटिव रिव्यू की भेंट चढ़ गई. फिल्म रिलीज के 8 दिन बाद भी 150 करोड़ी नहीं बन पाई है. बता दें कि इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 130.25 करोड़ कमाए हैं. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मतुबाकि फिलम ने अपने दूसरे शुक्रवार को घरेलू बाजार में 3.50 करोड़ रुपये कमाए और इसके साथ ही भारत में इसका कुल कलेक्शन 133.75 करोड़ रुपये हो गया है।

Weather Today: उत्तर भारत में ठंड ने बढ़ाई ठिठुरन, दिल्ली-NCR में घना

0

उत्तर भारत में एक बार फिर ठंडी हवाओं ने सर्दी और बढ़ा दी है. दिन में निकलने वाली धूप भी ठंडी हवाओं के आगे नाकाफी साबित हो रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहाड़ों पर अगले 3 दिनों तक बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है.

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली में चल रही सर्द हवाओं ने ठंडी और बढ़ा दी है. इसके अलावा राजधानी के लोग इस वक्त ठंड के साथ ही प्रदूषण की भी मार झेल रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक जा सकता है. वहीं सुबह-शाम शीतलहर चलने की संभावना है.

यूपी में और कितना गिरेगा पारा?

यूपी में शक्रवार को मौसम के अचानक करवट लेने के बाद से पारा और गिर गया है. सुबह घना कोहरा छाने से कई इलाकों में विजिबिलिटी 150 मीटर रिकॉर्ड की गई. लगातार दूसरे दिन लखनऊ का न्यूनतम पारा 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहा. शनिवार को भी घना कोहरा देखने को मिल रहा है.

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक लखनऊ और आस-पास के इलाकों में घना कोहरा छाएगा. हालांकि इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि शनिवार से सोमवार तक घना कोहरा छाएगा. सुबह-शाम गलन बरकरार रहेगी. ऐसे में अभी अगले सप्ताह तक ठंड से राहत के आसार नहीं हैं.

शुक्रवार को गलन बढ़ने की वजह से लोग अलाव जलाकर तापते हुए दिखे. हालांकि 11 बजे के करीब कोहरा छंटने लगा और कमजोर धूप खिली फिर भी गलन बरकरार रही. आज भी इस तरह का मौसम रहने की संभावना है.

बिहार में कोहरे का अलर्ट

यूपी से सटे बिहार में भी आज घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी पटना, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधुबनी, सहरसा, दरभंगा और भागलपुर समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा और विजिबिलिटी भी कम हो जाएगी.

पहाड़ों पर बर्फबारी

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश दोनों ही राज्यों में आज से मौसम बिगड़ने वाला है. पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से IMD ने अगले 3 दिनों तक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है. हालांकि अगले 5 दिन तक हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी, बिलासपुर और ऊना समेत कई जिलों में शीतलहर और कोहरे के कारण कड़ाके की सर्दी का सितम जारी रहेगा.

रविवार को एनएसई-बीएसई पर होगा कारोबार, 1 फरवरी को बजट वाले दिन खुला रह

0

इस साल 1 फरवरी 2026 को केंद्रीय बजट पेश होने के दिन, रविवार होने के बावजूद एनएसई और बीएसई पर कारोबार होगा. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण उस दिन वित्त वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी.

रविवार को होगा कारोबार

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने निवेशकों को जारी परिपत्र में बताया कि बजट के मद्देनज़र सामान्य समय के अनुसार ‘लाइव’ ट्रेडिंग सेशन आयोजित किया जाएगा.

प्री-ओपन मार्केट: सुबह 9:00 बजे से 9:08 बजे तक होगा. सामान्य कारोबार: सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक चलेगा. इसी तरह, बीएसई ने भी 1 फरवरी को ‘विशेष कारोबार दिवस’ घोषित किया है और बताया है कि बाजार नियमित कारोबारी घंटों के लिए खुले रहेंगे. बजट दिवस पर बाजार खुला रहने से निवेशकों को नीतिगत घोषणाओं पर तत्काल प्रतिक्रिया देने का अवसर मिलेगा.

बजट की अटकलों पर विराम

केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि केंद्रीय बजट 2026 इस बार भी अपने तय कार्यक्रम के अनुसार 1 फरवरी को ही पेश किया जाएगा. रविवार होने के बावजूद बजट की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसे लेकर चल रही तमाम अटकलों पर अब पूरी तरह विराम लग गया. हाल ही में हुई कैबिनेट कमेटी ऑन पार्लियामेंट्री अफेयर्स (CCPA) की बैठक में बजट सत्र से जुड़ी सभी अहम तारीखों को मंजूरी दे दी गई है. सरकार के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार—28 जनवरी: राष्ट्रपति का संसद के संयुक्त सत्र को अभिभाषण 29 जनवरी: संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा

1 फरवरी (रविवार): वित्त मंत्री केंद्रीय बजट 2026 पेश करेंगी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस मौके पर अपना नौवां बजट पेश कर सकती हैं. अब तक वह 2 अंतरिम और 6 पूर्ण बजट पेश कर चुकी हैं. इस बजट के साथ ही वह प्रणब मुखर्जी का रिकॉर्ड पीछे छोड़ते हुए पी. चिदंबरम के 9 बार बजट पेश करने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगी.

यह भी खास बात है कि पिछले कई वर्षों में पहली बार बजट रविवार के दिन पेश किया जाएगा, जिससे यह बजट राजनीतिक और आर्थिक दोनों लिहाज से ऐतिहासिक माना जा रहा है.