Home Blog Page 2389

छत्तीसगढ़ : आयुर्वेद चिकित्सा को अपनाने दिया जोर…

0

आयुर्वेद दिवस एवं भगवान धन्वन्तरि जयंती पर दिग्विजय महाविद्यालय के सभागार में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि महानपौर मधुसूदन यादव थे। अध्यक्षता शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में आयुर्वेद महाविद्याय मनकी के प्राचार्य थे। जिला आयुर्वेद अधिकारी ने प्रकाश डालते हुए ब्लाक शिविर एवं योग शिविर की जानकारी देते हुए आयुर्वेद चिकित्सा को अपनाने की अपील की गई। मुख्य अतिथि ने आयुर्वेद के आयोजन की प्रशंसा करते हुए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता प्रतिपारित की। कार्यक्रम के अध्यक्ष लबीर छाबड़ा द्वारा अपने आयुर्वेद से जुड़ाव का उल्लेख करते हुए वर्तमान समय के लिए पद्धति को प्रासंगिक बताया। उपस्थित विशिष्ट अतिथि प्राचार्य मनकी, आयुर्वेद महाविद्यालय सुन्दरा एवं लायन्स क्लब राजनांदगांव, लायन्स सिटी राजनांदगांव द्वारा आयुर्वेद चिकित्सा के लोक व्यापीकरण पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम राजनांदगांव के समाजसेवी संस्था के अध्यक्षों की उपस्थिति विशेष उल्लेखनीय रही।

रैली निकालकर किया जागरुक

कार्यक्रम में जुलुस निकाल कर भ्रमण किया गया। महाविद्यालयों में रंगोली प्रतियोगिता, क्यूज का आयोजन किया गया। आयुर्वेद दिवस पर उत्कृष्ट कार्यों के लिए छात्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम के तकनीकी कालखण्ड में दीर्घायु जीवन पर आयुर्वेद विषय पर डा.शोबी खान द्वारा प्रस्तुत विचार की सरहाना की गई। पौधे भेटकर अतिथियों के स्वागत पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा पौधारोपण किया गया। 

छत्तीसगढ़ – ​​​​​​​राजभवन में एक नवम्बर को ओपन हाउस…

0

राजभवन में एक नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस और दीपावली के उपलक्ष्य पर सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक ओपन हाउस का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उइके आमजनों से मुलाकात करेंगी।

छत्तीसगढ़ – सूने मकान से चोरी हुए थे डेढ़ लाख के जेवर, जांच में खुलासा, नौकरानी निकली चोर…

0

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई शहर में आए दिन चोरी की वारदातों की खबरें मिलती हैं। इस बार ऐसी ही एक चोरी की वारदात में नौकरानी को गिरफ्तार किया गया है। यह घर वालों की गैर हाजिरी में घर के सामानों पर हाथ साफ किया करती थी। रिसाली के शक्ति विहार में 19 अक्टूबर को चोरी की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस ने चंद्रिका गंधर्व नाम की महिला को गिरफ्तार किया है। इस वारदात में डेढ़ लाख रुपयों के सोने के जेवर चोरी हुए थे, पुलिस ने महिला के पास से इन्हें भी बरामद कर लिया है। 
 

थाने में अभिषेक कोसरिया नाम के शख्स ने शिकायत की थी कि उनके मकान में चोरी हुई है। जब वह परिवार के साथ दिवाली की शॉपिंग करने गए तो पीछे से किसी ने घर में दाखिल होकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। जांच में पता चला कि इस घटना को घर की नौकरानी चंद्रिका ने ही अंजाम दिया था। चंद्रिका ने इस मकान के लॉक की डुप्लीकेट चाबी बनवा रखी थी। घटना के दिन इसी चाबी से वह घर में घुसी थी।

छत्तीसगढ़ – भाजपा नेता के फार्म हाउस पर मारा छापा, जुआंरियों ने कर दी पुलिस की पिटाई

0

 दिवाली के दौरान जुआं खेलने वालों पर सख्ती की कई खबरें आईं। मगर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में यह सख्ती पुलिस पर भारी पड़ गई। कुछ जुआंरियों को पुलिस का दखल पसंद नहीं आया। सबने मिलकर पुलिस वालों की ही पिटाई कर दी। यह घटना सोमवार को बिल्हा इलाके में हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि भाजपा नेता शंकर कछवाहा के फार्म हाउस पर बड़ी तादाद में लोग जुआ खेलने जमा हुए हैं। इसे रोकने पुलिस जवान मौके पर पहुंचे लेकिन उनकी पिटाई कर दी गई। 
 

मंगलवार को घटना में शामिल भाजपा नेता शंकर और अन्य साथियों को इस मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। फार्म हाउस में छापे की कार्रवाई करने पुलिस जवान सादे ड्रेस में पहुंचे थे। जुआंरियों को भारी पड़ता देख जवानों ने भागकर जान बचाई। इस फार्म हाउस में कांग्रेस के नेता भी जुआं खेलने पहुंचे थे। फार्म हाउस में मचे हंगामे की वजह से आरोपी भाग निकलने में कामयाब हो चुके थे। कुछ की तलाश अब भी पुलिस कर रही है। 

छत्तीसगढ़ – गंदगी, नल बंद रहने की शिकायत वाट्सएप से भी…

0

अगर अापके घर के सामने, गली या मोहल्ले में कचरा फैला है, नालियां जाम हैं, स्ट्रीट लाइट बंद हैं या नल नहीं खुले, तब ऐसी शिकायतों के लिए टोलफ्री नंबर 1100 पर उपलब्ध सेवा निदान हेल्पलाइन अब वॉट्सएप पर भी मिल जाएगी। इसके लिए नगर निगम ने वॉट्सएप नंबर 99812 11100 जारी कर दिया है। इस नंबर पर सफाई, बिजली, पानी जैसी सहूलियतों को लेकर किसी भी तरह की शिकायत चौबीसों घंटे वाट्सएप से भेजी जा सकती है। मोहल्ले में या कहीं सड़कों पर गंदगी हो तो इसकी तस्वीरें और वीडियो भी वॉट्सएप पर शेयर कर सकते हैं।

 
गांधी जयंती से निदान हेल्पलाइन का कॉलिंग टाइम भी बढ़ाकर रात 8 बजे तक किया गया है। यह पहले सुबह 6 से शाम 6 बजे तक था। लेकिन वॉट्सएप की कोई टाइमलिमिट नहीं है और फोटो वगैरह रात में ही अपलोड की जा सकती हैं। हालांकि इसका निदान अगले दिन सुबह ही होगा। अफसरों ने बताया कि रात में जो भी शिकायतें अा रही हैं, उन्हें निगम के अधिकारी सुबह सबसे पहले संबंधित कर्मचारियों को फारवर्ड कर देते हैं और दोपहर में इनका फाॅलोअप भी लिया जा रहा है। 

सालभर में 26 हजार कॉल
इस साल 1 जनवरी से 26 अक्टूबर के बीच निदान हेल्पलाइन में 26 हजार से ज्यादा शिकायतों के कॉल आए। पिछले पूरे साल में 35 हजार से ज्यादा बार निदान हेल्पलाइन के फोन के घंटियां घनघनाई। इसमें भी सबसे ज्यादा शिकायतें सफाई और गंदगी को लेकर ही थी। इस बार भी अब तक सफाई और गंदगी को लेकर ही सबसे ज्यादा शिकायतें आई है।

दोबारा भेज सकते हैं फोटो 
वॉट्सएप के जरिए अगर शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है, तो दोबारा इसकी फोटो अपलोड की जा सकती है। इसके माध्यम से निदान हेल्पलाइन टीम इसको दोबारा भी फॉलोअप करेगी। निदान में ज्यादातर शिकायतें सफाई और पानी से जुड़ी होती है। 


24 घंटे ऑनलाइन पहले से 
निदान हेल्पलाइन में ऑनलाइन शिकायत का ऑप्शन पहले से ही 24 घंटे के लिए है। इसमें भी देर रात को की जाने वाली शिकायतों का निदान सुबह प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है। ऑनलाइन की जगह लोग ज्यादातर शिकायतें कॉलिंग के जरिए ही दर्ज करवाते हैं।

शिकायतों का ग्राफ 
शिकायत    तादाद

  •  गंदगी सफाई15,766
  •  पानी सप्लाई 3511
  •  कचरा कलेक्शन1893
  •  स्ट्रीट लाइट230 
  •  सड़क390

छत्तीसगढ़ – राज्योत्सव के स्टाॅल सजने लगे, इनमें पौनी-पसारी के अपडेट माॅडल के साथ नो-प्लास्टिक मुहिम भी…

0

1 नवंबर से शुरू होने वाले राज्योत्सव के लिए साइंस काॅलेज ग्राउंड पर स्टाॅल सजने लगे हैं। इन स्टाॅल में प्रदेश की पुरातन बाजार व्यवस्था पौनी-पसारी के अपडेट वर्जन की झलक होगी तो नो-प्लास्टिक का संदेश भी। राजधानी का नगर निगम पौनी पसारी के साथ-साथ रामकृष्ण आश्रम में अमृत मिशन के तहत बनाए गए उद्यान का माॅडल भी दिखाने जा रहा है। इसी तरह, रायपुर स्मार्ट सिटी कंपनी ने अपना माॅडल नो-प्लास्टिक मुहिम पर तैयार किया है। इसके अलावा राज्योत्सव में कई और शहरों के स्टाॅल रहेंगे। ज्यादातर की थीम सफाई, पर्यावरण और बुनियादी जरूरतों पर अाधारित रहेगी।


राजधानी में पिछले महीने निगम ने छोटा बाजार पौनी-पसारी के नाम से शुरू किया है। इसे पुराने पौनी-पसारी का अपडेट तथा शहरी संस्करण कहा जा रहा है। इसका माॅडल रायपुर निगम के स्टॉल में दिखेगा। इसके जरिए महिलाओं के सशक्तिकरण और ग्रामीण अंचलों के पारंपरिक बाजार को दिखाया जाएगा। जबकि स्मार्ट सिटी नो प्लास्टिक थीम पर मॉडल पेश करेगा। साथ ही  एबीडी इलाके में प्रस्तावित कामों के साथ स्मार्ट सिटी मिशन के तहत अब तक किए मुख्य कामों की बानगी भी पेश की जाएगी। स्मार्ट सिटी ने नो प्लास्टिक थीम के तहत नगर निगम ने के साथ मिलकर करीब एक महीने लंबा कार्यक्रम चलाया था। इसके तहत शहर के दस बाजारों को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त भी घोषित किया था। प्लास्टिक वेस्ट के कलेक्शन के लिए शहर में क्या क्या किया जा रहा है। अगले चरण में प्रस्तावित कामों को भी स्टॉल में पेश किया जाएगा। 
 

राजधानी से जुड़े चार अहम काम तीन स्टालों में, ज्यादातर शहरों के स्टाॅल में सफाई और पर्यावरण से जुड़ी योजनाओं की झलक

बस टर्मिनल और वाटर हार्वेस्टिंग की भी दिखाएंगे मॉडल
राज्योत्सव में रायपुर शहर से जुड़े चार अहम काम स्टॉलों पर देखने को मिलेंगे। नगर निगम और स्मार्ट सिटी जहां पौनी पसारी, नो प्लास्टिक और अमृत मिशन पर शहर के विकास को दिखाएंगे। वहीं यांत्रिकी विभाग रावणभाटा में बने अंतरराज्यीय  बस टर्मिनल (आईएसबीटी) की झलक दिखाएंगे। आईएसबीटी के साथ यांत्रिकी विभाग प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग और कामकाजी महिलाओं के लिए बनाए गए हॉस्टल का मॉडल बनाएगा। 


महिलाओं के सशक्तिकरण पर प्रजेंटेशन में होगा फोकस 
रायपुर नगर निगम और स्मार्ट सिटी के स्टॉल में ऑडियो विजुअल प्रजेंटेशन भी रहेगी। इसमें महिलाओं के सशक्तिकरण और सक्सेस को दिखाया जाएगा। पौनी पसारी में 80 फीसदी दुकानें महिला समूहों को दी गई हैं। हालांकि राजधानी में महिला बाजार के प्रयोग अब तक बहुत सफल नहीं रहे हैं। हालांकि नो प्लास्टिक थीम में कपड़े के थैले और दोने-पत्तल आदि बनाने में महिलाओं की ही भूमिका महत्वपूर्ण है, प्रजेंंटेशन में इसी पर फोकस होगा।

किस शहर के स्टॉल पर कौनसा मॉडल 
शहर        मॉडल
 स्मार्ट सिटी रायपुर      नो प्लास्टिक 
 रायपुर नगर निगम      पौनी पसारी, अमृत 
 अंबिकापुर    मिशन क्लीन सिटी 
 कोरबा              वाटर सप्लाई योजना 
 बिलासपुर    मोर मकान मोर चिन्हारी
 राजनांदगांव     सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट 
 भिलाई              गोठान
 यांंत्रिकी विभाग         रैन वॉटर हार्वेस्टिंग

छत्तीसगढ़ – पूरे प्रदेश में गौठान दिवस के रूप में मनाया जाएगा गोवर्धन पूजा का त्यौहार : मुख्यमंत्री निवास में 28 अक्टूबर को सवेरे 10.30 बजे से आयोजित किए जाएंगे कार्यक्रम…

0

पूरे प्रदेश में 28 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा का त्यौहार गौठान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास में सवेरे 10.30 बजे से गौठान दिवस के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे, जिसके तहत गोेवर्धन पूजा और राउत नाचा का आयोजन होगा। इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ – ’गोेबर और मिट्टी के दीये से दीवाली‘ वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल : मात्र दो ही दिन में 3 लाख से अधिक लोगों ने देखा: लगातार तेजी से बढ़ रही संख्या…

0

दीपावली के अवसर पर इस बार अपने घरों को गोबर और मिट्टी से बने दीपक से रौशन करने वाला वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। मात्र दो ही दिन में इस वीडियो को 3 लाख से भी अधिक लोगों ने बउव छत्तीसगढ़ के ऑफीशियल फेसबुक पेज में देखा और देखने वालों की यह संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है। इसे एक लाख 35 हजार लोगों ने लाईक किया और पांच हजार से अधिक लोगों ने शेयर किया है।     
    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से इस दीपावली में छत्तीसगढ़ के कुम्हारों, हस्तशिल्पियों, बुनकरों और अन्य कारीगरों द्वारा बनाए गए दीयों, वस्त्र, सजावट की वस्तुएं उपहार एवं अन्य सामग्री का अधिक से अधिक क्रय करने की अपील की है ताकि लोगों के इस छोटे से प्रयास से राज्य में इन व्यवसायों से जुडे लाखों लोगों के जीवन में दीपावली की खुशियां बिखर सके।
  राज्य सरकार के जनसम्पर्क विभाग द्वारा इस संबंध में बनाए गए वीडियो गोबर और मिट्टी से बने दीपक सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को न केवल प्रदेशवासी पसंद कर रहे है बल्कि पूरे देश से लोगों की बहुत अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। बिहार के लालगंज निवासी श्री संतोष कुमार ने कमेन्ट में लिखा है कि पारम्परिक रूप से त्यौहार मनाने का अलग ही आनंद होता है और गोबर, मिट्टी के दीये का उपयोग सराहनीय पहल है। हैदराबाद निवासी श्री अभिनंदन पंडित ने गोबर से बने बहुत ही आकर्षक और रंग-बिरंगे दीयों के निर्माण के लिए स्व-सहायता समूह की महिलाओं की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है। कवर्धा के श्री जोगीराम चन्द्राकर ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा गोबर और मिट्टी के दीये का उपयोग को बढ़ावा देने की पहल की सराहना की है। महासमुन्द के श्री मोहन लाल चन्द्राकर ने लिखा है गोबर और माटी के दिया जलाबो दीवाली तिहार ल मनाबो। सुश्री ऊषा वोहरा ने वीडियो की सराहना करते हुए कहा कि त्यौहारों को परम्परिक रूप से मनाने का अपना अलग ही महत्व और आनंद है। राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के पाम्परिक तिहारों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जो काफी सराहनीय पहल है। सरायपाली के श्री अजय चन्द्रा ने गोबर और मिट्टी के दीये के उपयोग को बहुत सुन्दर पहल बताते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का अभिनंदन किया है।

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री को प्रतिनिधि मंडल ने नये धान की बाली भेंटकर दीपावली की बधाई दी…

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को आज उनके रायपुर स्थित निवास पर प्रदेश धोबी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने नये धान की बाली भेंट की और उन्हें दीपावली की बधाई दी। धोबी समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री सूरज निर्मलकर के नेतृत्व में आये प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए आगामी तीन नवम्बर को प्रस्तावित परिचय सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। मुख्यमंत्री ने भी प्रतिनिधि मंडल को दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दी।

मार्शल आर्ट्स की टीम ने कीलों पर लेटकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

0

गुजरात के सूरत में मार्शल आर्ट्स की टीम डेयरडेविल्स ने अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इस टीम में 9 आर्टिस्ट शामिल हुए। रिकॉर्ड के तहत हर आर्टिस्ट के ऊपर कीलों का बेस रखा गया। जिस पर एक-एक कर 9 आर्टिस्ट लेटे हैं। 

प्रत्येक कलाकार के बीच 6-6 इंच का गैप था। करीब एक मिनट तक कीलों के सेट पर लेटे रहे और अपना ही एक साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। टीम ने पिछले साल भी यह रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन उस वक्त सिर्फ आठ लोग ही इस चैलेंज में शामिल हुए थे।