Home Blog Page 2390

गिटार के आकार का दुनिया का पहला होटल; यहां एक रात का किराया करीब 70 हजार रुपए…

0

अमेरिका में फ्लोरिडा के हॉलीवुड में गिटार के आकार का दुनिया का पहला होटल बना है। यह शुक्रवार से शुरू हो गया है। इंजीनियरिंग का नायाब नमूना बताई जा रही 32 मंजिला इमारत 450 फीट ऊंची है। इसमें 638 लग्जरी गेस्ट रूम हैं। एक कमरे का एक रात का किराया करीब 70 हजार रुपए है। इस प्रोजेक्ट में 1.5 अरब डॉलर (करीब 10.62 हजार करोड़ रुपए) लागत आई है। गिटार के आकार की इस इमारत के भीतर संगीत का भी खासा इंतजाम है। इसमें बड़ा हॉल बनाया गया है, जहां 6,500 मेहमान एक साथ बैठकर कार्यक्रमों का आनंद ले सकते हैं।

  • 450 फीट ऊंचा है यह अनोखा होटल 
  • 6500 मेहमान एक हॉल में बैठ सकेंगे
  • 13 एकड़ में लैगून पूल भी है परिसर में
  • 32 हजार वर्ग फीट में स्पा और सैलून भी

168 कमरे वाला सात सितारा ओएसिस टावर भी
पूरी इमारत के भीतर कॉमन एरिया में दीवारों पर पौधे लगाए गए हैं। यहां 19 रेस्तरां हैं। इसके अतिरिक्त 32 हजार वर्ग फीट का स्पा, सैलून, बाथरूम और साल्टरूम हैं। इसके बाहर की तरफ 13 एकड़ में फैला लैगून पूल है। गिटार होटल के पास ही सात सितारा ओएसिस टावर भी बनाया गया है, जिसमें 168 कमरे हैं।

छत्तीसगढ़ : बारिश से फसल को नुकसान हुआ तो विभाग को बताएं, मिलेगी मदद…

0

बेमौसम बारिश को देखते हुए संयुक्त संचालक कृषि विभाग ने संभाग के किसानों को क्षतिपूर्ति क्लेम के लिए बीमा कंपनियों को निर्देश जारी किए हैं। बीमा कंपनियों को किसान अपनी फसल क्षति की सूचना दे सकते हैं। विभाग ने सूचना देने के लिए बीमा कंपनियों का टोल फ्री नंबर भी जारी किया है। इसके अलावा कृषि विभाग या राजस्व विभाग में भी सूचना दी जा सकेगी।

दुर्ग संभाग में धान, साेयाबीन, मक्का, अरहर, मूंगफली, मूंग और उड़द की फसल ली गई है। इन फसलों का बीमा किसानों ने करवाया है। ये फसलें पककर तैयार है और पिछले दिनों की बारिश से उन्हें क्षति पहुंची है।

सूचना जारी: संभाग के किसानों ने फसलों का कराया है बीमा

7. 85 लाख हेक्टेयर फसल का है बीमा

विभागीय सूत्रों के मुताबिक दुर्ग संभाग में धान, सोयाबीन, अरहर सहित अन्य फसलों का बीमा 7 लाख 85 हजार 117 हेक्टेयर क्षेत्रफल का हुआ है। यह बीमा 5 लाख 94 हजार 286 किसानों ने करवाया है।

यहां किसान दें सकते हैं क्षति की जानकारी

दुर्ग, बालोद, बेमेतरा और राजनांदगांव के किसानों का फसल बीमा एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ने बीमा किया है। कबीरधाम जिले के किसानों का फसल बीमा एचडीएफसी अरगो ने किया है। इसलिए कृषि विभाग ने किसानों को सूचना देने के लिए इन दोनों बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर जारी किया है। एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी का टोल फ्री नंबर 1800116515 है और एचडीएफसी अरगो बीमा कंपनी का टोल फ्री नंबर 18002660700 है।

अब आगे क्या…

किसानों द्वारा क्षति की सूचना के बाद दोनों बीमा कंपनी इन किसानों के खेतों में सर्वेयर भेजेंगे और फसल क्षति का आंकलन करेंगे। राजस्व व कृषि विभाग का प्रतिनिधि इस सर्वे के दौरान शामिल रहेगा। इसके प्रोसेस बताए गए हैं।

छत्तीसगढ़ : निगम की 1 जेसीबी खराब, त्योहारी सीजन में किराए पर लेने की तैयारी…

0

त्योहारी सीजन में जहां कचरा करीब 80 टन से अधिक निकल रहा है। वहीं निगम का एक जेसीबी पिछले करीब 3 महीनों से खराब पड़ा हुआ है। हालांकि निगम के तरफ से उसका मेंटेनेंस कराया जा रहा है, बावजूद अब तक यह जेसीबी तैयार नहीं हो पाया है। इसे देखते हुए निगम ने एक जेसीबी व 2 डंपर किराए पर लेने का निर्णय लिया है।

हालांकि इस पर अंतिम फैसला अब तक नहीं लिया गया है।

60 वार्डों के लिए चल रहे 3 जेसीबी: शहर में इस समय कचरा उठाने के लिए 60 वार्डों में 4 जेसीबी व 4 डंपर है। तीन महीने पहले एक जेसीबी में खराबी आई। वहीं डंपर भी खराब हो गया। वर्तमान में 3 जेसीबी व 3 डंपर से शहर में कचरा उठ रहा।

छत्तीसगढ़ : खरीदी कर घर लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को डंपर ने मारी टक्कर, दो की मौत…

0

धनतेरस की रात कपड़ा खरीदकर लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को तेज रफ्तार डंपर ने अपनी चपेट में ले लिया। जिला अस्पताल के सामने गांधी चौक के पास बीती रात हुई घटना में यादव पारा गुरुघासी दास नगर वार्ड निवासी अजय यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथी फोकटपारा निवासी गोलू उर्फ ओम प्रकाश कसारीडीह निवासी गोपाल देशमुख वाहन के नीचे फंसकर घायल हो गए। गंभीर रुप से घायल ओम प्रकाश ने शनिवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से गुस्साई भीड़ ने वाहन को आग के हवाले कर दिया। उस दौरान मौके से गुजर रहे कुम्हारी टीआई आशीष यादव ने घायलों में अस्पताल भिजवाकर वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। तब जाकर स्थिति पर काबू पाया जा सका। कोतवाली पुलिस ने आरोपी ड्राइवर निशाद अंसारी के खिलाफ धारा 289, 337, 304ए के तहत अपराध कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

लोगों में आक्रोश : हादसे के बाद समाज के लोगों ने डंपर में लगाई आग

सूचना के बाद समाज के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने गुस्से में डंपर को आग के हवाले किया।

कुम्हारी टीआई की सूझबूझ से दूसरे डंपर आगजनी से बचे

देर रात घर की ओर जा रहे कुम्हारी थाना प्रभारी आशीष यादव गांधी चौक पर लोगों की भीड़ देखकर रुक गए। इस पर टीआई ने तत्काल अधिकारियों को सूचना देकर लोगों को शांत करने की कोशिश की। उस समय कुछ लोगों ने सड़क पर भीड़भाड़ की वजह खड़े अन्य वाहन में मिट्टी का तेल और पेट्रोल छिड़क दिया। कुम्हारी थाना प्रभारी की सूझबूझ के चलते उत्पादी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। बताया गया कि टीआई यादव ने समाज के लोगों को समझाया। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच गए। देर रात मामला शांत हुआ।

मृतक गोलू

मृतक अजय

घायल गोपाल

डंपर के नीचे आकर दोनों 10 मीटर घसीटते रहे

चश्मदीद ने बताया कि तीनों युवक मर्चूरी वाली रोड से गांधी चौक के पास पहुंचे। तभी अनियंत्रित डंपर (सीजी 04 एल आर 1934) ने चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक के पीछे बैठे अजय यादव ने मौके पर दम तोड़ दिया। जबकि दोनों साथी वाहन के फंसकर करीब 10 मीटर तक घसीटते चले गए। ओम प्रकाश ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

दुकान का काम खत्म कर गए थे मार्केट

कोतवाली टीआई सुरेश ध्रुव ने बताया कि मृतक अजय यादव (20) और ओमप्रकाश यादव 20 वर्ष पिता नारायण यादव पद्मनाभपुर स्थित अंडा दुकान में सेल्समैन थे। घायल युवक भी इसी कार्य से जुड़ा हुआ है। तीनों युवक शुक्रवार की रात बाइक में सवार होकर दीपावली के खरीददारी के लिए इंदिरा मार्केट आए हुए थे।

फायर ब्रिगेड व पुलिस पर बरसाए पत्थर

मृतक का निवासा घटना स्थल से नजदीक होने की वजह कुछ ही देर दर्जनों की संख्या में लोग गांधी चौक पर एकत्रित हो गए। डंपर को आग से हवाले करने के बाद भी उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। लाइन से भी पुलिस बल पहुंचा।

इधर, घर के सामने खेल रहे दो साल के बच्चे को लोडिंग वाहन ने कुचला

दुर्ग|पाटन इलाके के बड़ेपारा गली में घर के सामने खेल रहे दो साल के बच्चे को लोडिंग वाहन ने कुचल दिया। घायल हालत में परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल गए। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया था।

पुलिस के मुताबिक, मृतक तरुण पिता बोरी लाल साहू (02) घर के सामने खेल रहा था। घटना शनिवार सुबह 8 बजे की है। उसके पिता अपने ऑटो पार्टस की दुकान चले गए थे। चेलाराम चंद्राकर के गाड़ी के ड्राइवर रोशन तेज गति से गाड़ी लेकर जा रहा था। थरूण उसकी गाड़ी के सामने आ गया। गाड़ी की टक्कर से बच्चा पहिए के नीचे आ गया था। सिर पर गहरी चोट आई जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए।

छत्तीसगढ़ : पहली बार 78 सरकारी गौठानों में होगी गोवर्धन पूजा, अफसरों की लगी ड्यूटी…

0

जिले में पहली बार 78 सरकारी गौठानों में भी पारंपरिक तरीके से गोवर्धन पूजा मनाई जाएगी। दोपहर गोवंश को खिचड़ी खिलाई जाएगी और इस खिचड़ी को प्रसाद स्वरुप गांव वाले भी ग्रहण करेंगे। गोठान गोबर के दीये से भी रोशन होंगे। इसके लिए अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है।

सीएम भूपेश बघेल के विस क्षेत्र पाटन में 42 सरकारी गौठानों में पूजा के लिए तैयारी की गई है। सीएम यहां पूजा करेंगे।

सीएम भूपेश पाटन में खिलाएंगे खिचड़ी

सरकारी गौठानों में गोवर्धन पूजा एक साथ मानने की तैयारी चल रही है। लेकिन जिन गांव में दूसरी जगह गोवर्धन पूजा मनाने की परंपरा पहले से है उसका निर्वहन करने के निर्देश हैं। इसके लिए जिला प्रशासन ने मानिटरिंग कमेटी भी बनाई है, जिसमें खुद कलेक्टर अंकित आनंद और जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र सिंह ठाकुर शामिल हैं। ये गौठानों का निरीक्षण करेंगे। अफसरों की ड्यूटी लगी है।

गांव के किसान गाय के लिए करेंगे पैरा दान

गोवर्धन पूजा के इस कार्यक्रम में गौठानों में चारे की कमी को देखते हुए नया संकल्प लिया जाएगा। गांव के बड़े किसानों को पैरा दान के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने गौठानों के उस क्षेत्र के किसानों को सूचीबद्ध कर लिया है। यह इसलिए किया जा रहा है कि बड़े किसानों का पैरा का उपयोग आम तौर पर नहीं हो पाता और इसे खेत या अन्य स्थानों पर फेंक देते हैं।

छत्तीसगढ़ : भरर के तालाब पार में नंदी की प्रतिमा स्थापित…

0

ग्राम जामगांव भरर में भगवान शंकर की सवारी नंदी की प्रतिमा स्थापना शीतला तालाब के किनारे शनिवार को की गई। पं. मुकेश शुक्ला ने विधि विधान से नंदी की स्थापना कराई। स्व. राकेश चंद्राकर की याद में दिलीप चन्द्राकर, विनोद चंद्राकर ने इसकी स्थापना कराई। सरपंच छबिल साहू ने कहा कि नंदी की स्थापना से धर्म प्रेमियों को भाव पूर्ण दर्शन पूजन लाभ मिलेगा। इस अवसर पर ग्रामीण उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ : एटीएम में सुबह से रात तक रुपये निकालने लोगों की लगी रही कतार…

0

दीवाली त्यौहार के लिए रुपये निकालने शहर के एटीएम सेंटरों में सुबह से रात तक लोगों की भीड़ रही। कई जगह लंबी कतार नजर आई। एटीएम में रुपये खत्म होने के बाद लोग भटकते रहे। सुबह व दोपहर को एटीएम से जुड़े कर्मचारी रुपये डालने एटीएम सेंटरों में पहुंचते रहे।

26 अक्टूबर शनिवार को शहर के बैंक बंद रहे। दीवाली त्यौहार में खरीदी के लिए लोग शहर के रत्नाबांधा, सदर रोड, रामबाग, घड़ी चौक, गोकुलपुर, कलेक्टोरेट रोड, रायपुर रोड समेत अन्य स्थानों पर संचालित एटीएम में रुपये निकाले। रुपये निकालने सुबह से रात तक लोगों की भीड़ लगी रही। कई जगह तो भीड़ बढ़ने के कारण लोगों को रुपये निकालने के लिए एटीएम सेंटरों में कतार लगने की नौबत आ गई। कुछ एटीएम से लगातार रुपये निकालने के कारण रुपये भी जल्दी खत्म हो गए। ऐसे में जरूरतमंद लोगों को रुपये के लिए भटकना पड़ा। रुपये निकालने एक-दूसरे एटीएम का लोग चक्कर काटते नजर आए। एटीएम में भीड़ अधिक होने के कारण साथ में आए परिवारों को रुपये निकालते तक आधा से एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। रुपये निकालने अधिक समय लगने के कारण परिजन परेशान होते रहे। त्यौहार के चलते लोगों को रुपये के लिए परेशानी न हो, इसलिए समय-समय पर एटीएम से जुड़े कर्मचारी एटीएम में रुपये डालते गए।

कई लोगों के फंसे रुपये

सदर बाजार स्थित एसबीआई के एटीएम सेंटर में मशीन 25 अक्टूबर शुक्रवार को रात नौ बजे दूसरे बैंक का एटीएम स्वीकार नहीं कर रही थी। सिर्फ एसबीआई एटीएम कार्डधारियों का रुपये निकल रहा था। दूसरे बैंक के एटीएम डालने पर प्रक्रिया पूरी होती थी, लेकिन रुपये नहीं निकल पाते थे। ऐसे में वहां से रुपये निकाल रहे कुछ लोगों के हजारों रुपये फंस गए। 26 अक्टूबर शनिवार को भी शहर के विभिन्न बैंकों में यह स्थिति बनी रही। दूसरे बैंक के एटीएम डालने पर प्रक्रिया पूरी हुई, लेकिन रुपये नहीं निकले। ऐसे में कार्डधारी परेशान होते रहे। बैंकों के अनुसार काटी गई राशि 48 घंटे में वापस बैंक खाता में आने का प्रावधान है, लेकिन कई बार राशि वापस नहीं आती। ऐसे में लोगों को संबंधित बैंक जाकर शिकायत करना पड़ता है, तब जाकर रुपये वापस खाता में जमा होता है।

छत्तीसगढ़ : गरीब परिवार के बच्चों को बांटी मिठाई और पटाखे…

0

दीवाली के पावन अवसर पर संगवारी युवा मंच रूद्री ने गरीब परिवारों व बच्चों के बीच जाकर लक्ष्मी माता की फोटो, मिठाई, फल, बताशा, मिक्चर एवं पटाखें बांटकर खुशियां मनाइ। 60 से अधिक परिवारों को ये सामग्रियां बांटी गई। इस अवसर पर शुभम साहू, उदित साहू, दुष्यंत घोरपड़े, सुशांत राव, गोविंद साहू, योगेश नाग, अमित सिंह, राकेश मौर्य, यमन, जय, कृष्णा, निखिल, साहिल, झुमुक, रतनदीप समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ : दीपावली के बाद संभावित पार्षद उम्मीदवारों को होगा इशारा…

0

राज्यपाल ने निगम में अप्रत्यक्ष चुनाव को हरी झंडी दे दी है। इसी के साथ राजनीतिक दल अपनी अपनी तैयारी में जुट गए हैं। दीपावली के बाद भाजपा के संभावित दावेदारों को तैयारी करने का इशारा हो जाने की बात कही जा रही है। राज्योत्सव के बाद चुनाव की तारीख तय होते ही नामों की अधिकृत घोषणा हो जाएगी। कांग्रेस में भी ज्यादातर सीटों पर सभी गुट समझौते के मुड में है। विवादित सीटों पर अंतिम समय में नाम तय होंगे।

पार्षद चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। राज्य शासन ने अब प्रत्यक्ष के बजाय महापौर का चुनाव अप्रत्यक्ष तरीके से कराने की हरी झंडी दिखा दी है। मतलब साफ है कि जो पार्षद का चुनाव जीत सकेगा उसकी ही दावेदारी महापौर के लिए होगी। अप्रत्यक्ष चुनाव के कारण राजनीतिक दलों का फोकस महापौर से हटकर अब पार्षदों पर आ गया है। ऐसे में हर टिकट के लिए जमकर मंथन और समझौते का दौर चल रहा है। भाजपा ने निगम चुनाव के लिए विधानसभावार सीट बांट दिया है। मतलब निगम के ऐसे वार्ड जो दूसरे विधानसभा बेलतरा, बिल्हा, तखतपुर या मस्तूरी में आते हैं। वहां के टिकट भी स्थानीय विधायक या विधायक प्रत्याशी ही बांटेंगे। इस नियम के बाद बिलासपुर विधानसभा के दावेदारों ने पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के बंगले का चक्कर लगाना शुरू कर दिया है। उन्हें बता दिया गया है कि दीपावली के बाद दावेदारों को संकेत मिल जाएंगे। इसके बाद उन्हें फील्ड में तैयारी करनी होगी। इससे उम्मीद की जा रही है कि भाजपा के उम्मीदवार तैयारी के मामले में विरोधी कांग्रेसियों पर भारी पड़ेंगे। इसी के साथ दूसरे दावेदारों को भी संकेत मिल जाएगा कि उन्हें अब सहयोग करना है या घर बैठना है। जिन सीटों पर विवाद होगा उन पर कार्यकर्ताओं के चर्चा करने के बाद निर्णय लिया जाएगा। भाजपाई चुनावी तैयारी तो करेंगे,लेकिन नामों की घोषणा जल्द नहीं होगी। चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद निर्णय लिया जाएगा कि नाम कब घोषित किए जाएं। इसके उलट कांग्रेसी उम्मीदवार गुटीय राजनीति में फंसे हुए हैं। शहर में मौजूद दोनों गुट के अपने अलग दावेदार हैं। इसके अलावा बड़े नेताओं से सीधे टिकट लाने वाले दावेदारों की संख्या कम नहीं है। विवाद की स्थिति को देखते हुए सामंजस्य बनाकर कुछ निर्विवाद सीटों पर नाम तय करने की मुहिम भी शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि दीपावली के कांग्रेसी भी अघोषित रूप से कुछ सीटों के उम्मीदवार तय कर सकते हैं। इस तरह पिछले कुछ दिनों से थमी हुई राजनीति त्योहार के बाद फिर गर्मा सकती है।

छत्तीसगढ़ : लोकार्पण के लिए तैयार हो रहा लालखदान ओवरब्रिज…

0

लंबे विवाद के बाद तैयार हुए लालखदान ओवरब्रिज लोकार्पण के बगैर ही शुरू हो गया है। विभाग अब इसे आकर्षक रूप देने में लगा है। उम्मीद की जा रही है कि 10 दिनों में ब्रिज सजकर तैयार हो जाएगा।

मस्तूरी और जांजगीर की तरफ जाने वालों के लिए लालखदान ओवरब्रिज सबसे अहम है। क्योंकि यह रेलवे की सबसे व्यस्त लाइन के ऊपर बना है। पिछले सप्ताह ही इस ओवरब्रिज पर ट्रैफिक शुरू हुआ है। इसी के साथ विभाग इसे आकर्षक रूप देने में लगा है। जिले का यह ब्रिज है जिसकी अलग तरह से पुताई की जा रही है और रंगों को प्रयोग भी आकर्षक ढंग से हुआ है। इसके कारण यहां से गुजरने वालों को अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। पुल की रंगाई पुताई होने से कहा जा रहा है कि विभाग इसका लोकार्पण करा सकता है। यातायात का भारी दबाव होने के कारण ब्रिज बनते ही उस पर ट्रैफिक शुरू कर दिया गया है। अब समारोहपूर्वक लोकार्पण कराया जाना बाकी है। उल्लेखनीय है कि ओवरब्रिज नहीं होने पर यहां लोग लंबे जाम में फंस रहे थे। लालखदान ब्रिज बनने के बाद लोगों को यहां खासी सहूलियत हो रही है। एक बार ब्रिज बनकर तैयार भी हो चुका था,लेकिन रेलवे क्षेत्र में आई तकनीकी गड़बड़ी के कारण इसे फिर बंद करना पड़ा था।