Home Blog Page 2391

छत्तीसगढ़ : सिम्स में पांचवीं लिफ्ट का निर्माण पूरा, जल्द मिलेगी सुविधा…

0

सिम्स में मरीजों की सुविधा के लिए पांचवीं लिफ्ट का निर्माण लगभग पूरा कर लिया गया है। जल्द ही सुविधा शुरू कर दी जाएगी। इसके माध्यम से मरीज आइसीयू, मेडिकल वार्ड व एमएस आफिस तक आसानी से पहुंच जाएंगे।

सिम्स में पांचवीं हाईटेक लिफ्ट लगा दी गई है। इसे कुछ दिनों के भीतर शुरू कर दिया जाएगा। इस लिफ्ट का एक साथ आठ लोग उपयोग कर पाएंगे। साथ ही पावर ऑफ होने कीस्थिति में भी लिफ्ट बीच में नहीं रुकेगी। इसका फायदा गंभीर मरीजों को मिलेगा। इससे हाईटेक मेडिकल वार्ड और आइसीयू से जोड़ा गया है। इसके माध्यम से मरीजों को आसानी से वार्ड में शिफ्ट किया जा सकेगा। प्रबंधन के अनुसार लिफ्ट लग चुकी है। हर तल में सिर्फ डोर लगाने का काम बाकी है। कुछ ही दिनों में टेस्टिंग कर लिफ्ट शुरू कर दी जाएगी।

पुराने भवन में चाइल्ड व सर्जरी वार्ड के लिए लगाई गई लिफ्ट बंद पड़ी है। इसे फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इंजीनियर लिफ्ट का अवलोकन कर चुके हैं। कुछ ही दिन के भीतर मरम्मत शुरू कर दी जाएगी।

आइसीयू व हाईटेक मेडिकल वार्ड में लिफ्ट की सुविधा दी जा रही है। लिफ्ट लग चुकी है। कुछ ही दिनों में इसे शुरू कर दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ : रात में भाग निकले चार बंदी, सोते रहे प्रहरी, दो निलंबित…

0

मुंगेली उपजेल के बैरक क्रमांक तीन में बंद कैदियों ने ताला तोड़कर अपने गमछे के सहारे जेल की दीवार फांदकर भाग निकले। इस दौरान प्रहरी व लंबरदार सो रहे थे। इस घटना के बाद जेल में हड़कंप मच गया है। गंभीर लापरवाही बरतने वाले दो प्रहरियों को जेलर ने निलंबित कर दिया। वहीं मामले की सूचना मिलते ही जेल मुख्यालय से एआइजी जांच के लिए पहुंचे।

धनतेरस पर्व पर मुंगेली शहर पटाखों की शोर से गूंज रहा था। वहीं, जेल में बंद विचाराधीन बंदी भागने की प्लानिंग कर रहे थे। हत्या, गांजा तस्करी, दुष्कर्म व चोरी के आरोपितों को रात में जैसे ही मौका मिला बैरक का ताला तोड़कर गमछे के सहारे जेल की दीवार कूदकर भाग निकले। इस दौरान सुरक्षा के लिए तैनात जेलकर्मी गहरी नींद में थे और उन्हें ताला टूटने की भनक तक नहीं लगी। जानकारी के अनुसार बेलगहना क्षेत्र के खोंगसरा निवासी तरुण उर्फ छोटू उर्फ रितेश पिता विष्णु नाबालिग को बहलाकर ले जाने व दुष्कर्म का आरोपित है। वहीं मध्यप्रदेश के रीवा के गुढ़ क्षेत्र के दुआरी निवासी धीरज पिता राममिलन मरार षडयंत्र कर हत्या, लोरमी क्षेत्र के सिलतरा निवासी इंद्रध्वज पिता अश्वनी सतनामी चोरी और जरहागांव क्षेत्र के सेमरचुआं निवासी सुरेश पटेल पिता खेमलाल मरार गांजा तस्करी के मामले में मुंगेली उपजेल में बंद थे। रात में सभी एक ही बैरक में सो रहे थे। इस बीच जैसे ही उनकी सुरक्षा में तैनात प्रहरी कमल साहू व केतन साहू सोने के लिए गए। तभी मौका पाकर चारों बंदियों ने बैरक का ताला तोड़ दिया। फिर गमछे को दीवार में बांधकर कूद-कूदकर भाग निकले। कैदियों के फरार होने की खबर मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। शुरुआत में जेल के स्टॉफ ही बंदियों की तलाश करते रहे। लेकिन, उनका पता नहीं चलने पर इसकी सूचना कोतवाली पुलिस के साथ ही आला अधिकारियों को दी गई। पुलिस ने भी उनकी तलाश के लिए नाकेबंदी कराई। लेकिन, फरार बंदियों का कुछ पता नहीं चला। इस मामले में जेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यही वजह है कि जेलर ने मामले में अपनी खामियां छिपाने के लिए ड्यूटी में तैनात दोनों प्रहरी कमल व केतन को निलंबित कर दिया। इधर, जेल मुख्यालय तक विचाराधीन बंदियों के फरार होने की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। जेल मुख्यालय से एआइजी एसएस तिग्गा मामले की जांच के लिए मुंगेली उपजेल पहुंचे। उनके साथ कलेक्टर एसएन भूरे समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ – बच्चों ने अपने अंदाज में किया दीपावली पर्व को सेलिब्रेट…

0

स्मृति स्पोर्ट्स वेलफेयर सोसायटी की ओर से राजकिशोर नगर स्थित वॉलीवाल ग्राउंड में दीपावली पर्व मनाया गया। इसमें विवेक वाहिनी राजकिशोर नगर के बच्चों और वॉलीवाल के जूनियर खिलाड़ियों के साथ ही मोहल्ले के छोटे बच्चों ने मिलकर अपने अंदाज में पर्व सेलिब्रेट किया। इस दौरान पटाखे फोड़े और मिठाइयों के साथ पर्व की खुशियां साझा की। क्लब के सदस्य राकेश राठौर व मोनिका गुप्ता ने बच्चों को दीया, तेल, मिठाई, पटाखे, जूता-चप्पल और कपड़े बांटे। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष तनवीर सिंह छाबड़ा, उपाध्यक्ष संजय जैन, सचिव रामायण प्रसाद साहू, विधि सलाहकार अभिषेक वर्मा, जी.गरिमा राव, प्रांजल पटेल, खेमचंद साहू , बलदेव सिंह, शब्बीर कुरैशी आदि उपस्थित थे।

कदम ए स्टेप फॉरवर्ड की ओर से दिवाली पर झुग्गी झोपड़ी जाकर वहां निवासरत परिवारों के घरों को रोशन करने का एक मुहिम चलाया गया। इसी कड़ी में ग्रुप के सदस्यों ने बच्चों को नए कपड़े बांटे।

संस्था के संस्थापक आंचल तेजानी व उनकी टीम ने दीपावली पर्व को सार्थक बनाने की पहल की गई। सदस्यों ने लगभग 300 घरों में दिवाली में मिठाई, तेल और दीपों का वितरण किया। इसे सफल बनाने में अमित पटेल, शुभम, अभिषेक, सुनीता जैन, प्रांजल जैन, पूनम दोषी, भारती तेजानी मयंक सिंह व अनंत शर्मा का सहयोग रहा।

छत्तीसगढ़ – दोस्त की मौत से दुखी एसआई की बेटी ने दी जान, सुसाइड नोट में कहा-पापा मैं कुछ नहीं कर पाई…

0

 पीएचक्यू रायपुर में पदस्थ भिलाई निवासी सब इंस्पेक्टर की बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह जब युवती कमरे से बाहर नहीं आई तो पिता ने दोस्तों की मदद से दरवाजा तोड़ा और अंदर गए। पुलिस को युवती के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने का जिक्र किया है। युवती के बचपन के एक दोस्त ने सप्ताहभर पहले खुदकुशी कर ली थी। इसके बाद से वह चिंतित रहने लगी थी। गुरुवार को बेटी के रिश्ते के लिए एक परिवार आया था। 

सुसाइड नोट में लिखा: मां और भाई का ख्याल रखना पापा, सब लोग बहुत अच्छे हैं

  1. छात्रा के पिता ने बताया कि सुसाइड नोट में उसने लिखा कि- पापा मां और छोटे भाई का ध्यान रखना। मां की काम में मदद के लिए बाई लगा लेना। मां की उम्र हो गई है। इस वजह से वह काम नहीं कर पाती है। मां पर ज्यादा नाराज मत होना। घर का काम नहीं कर पाने की वजह से उसे डांट सुनना पड़ता था। आप लोगों के लिए मैं कुछ नहीं कर पाई। सब लोग बहुत अच्छे हैं। पुलिस के मुताबिक करीब आधे पेज का सुसाइडल नोट मिला है। उसे पढ़ने पर पता चला है कि युवती ने कोई भी संदेहास्पद बातें नहीं लिखी है। 
  2. दोनों बेटी और पिता को रिश्ता मंजूर नहीं हुआभिलाई नगर टीआई राजेश बांगडे ने बताया कि गुरुवार को युवती की शादी के लिए लड़के वाले देखने आए थे। दोनों बेटी और पिता को रिश्ता मंजूर नहीं था। रिश्ते वालों के जाने के बाद सभी ने एक साथ खाना खाया और अपने कमरे में सोने चले गए थे। देर रात बेटी ने सुसाइड कर ली। पिता ने बताया कि पहले उनकी पोस्टिंग पहले जगदलपुर में थी। यहां बेटी के बचपन के दोस्त ने सप्ताहभर पहले आत्महत्या कर ली थी। इस हादसे की सूचना मिलने के बाद से बेटी गुमसुम रहने लगी थी। 
  3. बीएसपी में फायर ब्रिगेड कर्मी की बेटी ने की आत्महत्या  दो अलग-अलग घटनाओं में विवाहिता और बीकॉम की छात्रा ने शुक्रवार शाम घर में फंसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ब्राह्मणपारा निवासी भारती देवांगन ने अपनी मां को बाजार में खरीदी के भेजकर खुद फंदे पर झूल गई। इसी तरह दिन में परिजनों के साथ लंच करके अपने कमरे में पहुंची सेक्टर-4 निवासी नेहा किस्दा ने भी चुनरी को फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया। भट्टी पुलिस ने बताया कि बीएसपी के फायर ब्रिगेड कर्मी की बेटी बीकॉम फाइनल ईयर की छात्रा है। शुक्रवार को दिन परिजनों के साथ लंच भी किया।

शिवरीनारायण में है देश का एकमात्र काला हनुमान मंदिर, 11वीं शताब्दी में बनी प्रतिमा…

0

हम इस बार 27 अक्टूबर को दीपावली मनाने जा रहे हैं। दीपावली का पर्व हम हर साल भगवान राम के लंका विजय और राज्याभिषेक के उपलक्ष्य में मनाते आ रहे हैं। लंका विजय में रामभक्त हनुमान की अहम भूमिका रही है। इसे देखते हुए इस दीपावली पर हम हनुमानजी के ऐसे रूप को भी सामने ला रहे हैं, जिससे शायद अधिकांश लोग अनभिज्ञ हो। हनुमानजी की प्रतिमा को हमने हमेशा लाल वर्ण और रंग का देखा है। उनकी आराधना भी चमेली के तेल या घी से भीगे सिंदूर (बंदन) से होती है, लेकिन राजधानी रायपुर से करीब 120 किलोमीटर दूर शिवरीनारायण में दक्षिणमुखी काला हनुमानजी का मंदिर है।

यह देश का एकमात्र मंदिर है, जहां हनुमानजी की प्रतिमा काले रंग की है। यह काले रंग के पत्थर से बना है। इसे लंका दहन हनुमान कहा जाता है। यहां उनकी प्रतिदिन पूजा तिल या चमेली के तेल से की जाती है। उनके शरीर की मालिस की जाती है, ताकि लंका दहन की थकान दूर हो सके। शिवरीनारायण और दूधाधारी मठ के सर्वावराकार तथा वाल्मिकी रामायण के सुंदरकांड पर पीएचडी प्राप्त राजेश्री महंत डॉ. रामसुंदर दास का कहना है कि लंका दहन के दौरान हनुमानजी अति क्रोधित थे। भवनों के जलने से काफी धुआं निकला था। 

शिवरी नारायण मठ के पहले सर्ववराकार ने किया स्थापित 
शिवरी नारायण मठ का काम देख रहे रामेश्वर दास त्यागी ने बताया कि 11वीं शताब्दी में जब हैह्यवंशी राजा ने शिवरी नारायण मंदिर का निर्माण कराया था। इसी समय मठ के पहले सर्वावराकर महंत दयाराम दास को हनुमानजी की इस विशेषता की जानकारी मिली। उन्होंने शिवरीनारायण मंदिर के पीछे और जगन्नाथ मंदिर के सामने करीब 9 सौ साल पहले काले हनुमानजी की प्रतिमा की स्थापना की। उन्होंने आग से झुलसे व्यक्ति का जिस तरह उपचार किया जाता है और उसकी तपन तथा थकान दूर की जाती है, ठीक उसी विधि से उनकी पूजा की। तब से यहां हनुमानजी की पूजा करते समय हर दिन तिल या चमेली के तेल से मालिस की जाती है।

छत्तीसगढ़ : विधानसभा का चौथा और शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से, 12 दिन चलेगा…

0

छत्तीसगढ़ विधानसभा का चौथा और शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से शुरू होगा। 6 दिसंबर तक चलने वाले इस सत्र में कुल 10 बैठकें होंगी। इस सत्र में वित्तीय कार्य के साथ अन्य शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे। सत्र के दौरान धान खरीदी का मुद्दा गरमाने के आसार हैं। इसको लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष की केंद्र सरकार के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है। 

12 दिनाें तक चलने वाले इस सत्र के दौरान कई अहम मुद्दों पर सदन में चर्चा होंगे। माना जा रहा है कि शीतकालीन सत्र में धान खरीदी का मुद्दा सबसे अहम होने वाला है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी का मूल्य 2500 रुपए प्रति क्विंटल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। साथ ही लिखा है कि अगर केंद्र सरकार ऐसा नहीं कर सकती है तो प्रदेश सरकार को ऐसा करने की अनुमति प्रदान की जाए। सत्र के ऐलान के बाद से विपक्ष, सत्ता पक्ष को घेरने की रणनीति बनाने में जुट गया है। 

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने हिंदी में कहा, ‘कितना अच्छा है दिवाली का त्योहार’

0

दुनिया में सबसे सफल बहुसांस्कृतिक समाज वाले देश ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने भारतीयों और अपने ट्विटर फॉलोअर्स को हिंदी में दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। मॉरिसन ने गुरुवार को ट्विटर पर 51 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कह रहे हैं, ‘नमस्ते…कितना अच्छा है दिवाली का त्योहार। मुझे दिवाली का त्‍योहार बहुत पसंद है, क्‍योंकि यह हम सबकी मान्‍यताओं और विश्‍वास से जुड़ा हुआ है, जो कि अपने आप में खास है।’ 

वीडियो को लेकर दुनियाभर में बसे भारतीय प्रधानमंत्री मॉरिसन की प्रशंसा कर रहे हैं। बता दें, मॉरिसन ने इसी साल मई में चुनावों में जीत हासिल कर देश की कमान संभाली है। 

ऑस्ट्रेलिया में दिवाली मनाने वालों को बधाई
मॉरिसन ने कहा कि जो भारतीय और ऑस्‍ट्रेलियाई यहीं दिवाली मना रहे हैं उन सभी को रोशनी के इस पर्व की बधाई। इसके साथ ही मॉरिसन ने ऑस्‍ट्रेलिया को एक ऐसा देश बताया जहां पर सभी धर्मों और मान्‍यताओं के लोग  शांति और सौहार्द एक साथ रहते हैं।

छत्तीसगढ़ – शराब दुकान में ढाई करोड़ की गड़बड़ी, 6 कर्मियों पर केस…

0

सरकारी शराब दुकान अछोला में ढाई करोड़ रुपए की हेराफेरी का मामला सामने आया है। जब स्टॉक पंजी का मिलान किया गया तो इस मामले का खुलासा हुआ। इधर, अाबकारी उप निरीक्षक अभिषेक राय ने इसकी रिपोर्ट तुमगांव थाने में दर्ज कराई है। तुमगांव पुलिस ने शनिवार को दुकान के सुपरवाइजर, सेेल्समैन सहित कुल 6 कर्मचारियों के खिलाफ धारा 468, 406 के तहत अपराध दर्ज किया है। वहीं पुलिस कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। 


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने बताया कि अाबकारी उप निरीक्षण ने अछोला सरकारी देसी शराब दुकान में 2 करोड 54 लाख  64 हजार 480 रुपए के गबन का प्रतिवेदन तुमगांव थाना प्रभारी को सौंपा था। प्रथम दृष्टया  तिवेदन जांच में अपराध घटित होना पाया गया। जिस पर कर्मचारियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। कर्मचारियों से इस मामले में पूछताछ की जा रही है। ज्ञात हो कि जिले में सरकारी शराब दुकान से रुपए के गबन का यह सबसे बड़ा मामला है। अभी तक दो और शराब दुकानों में लाखों रुपए की हेराफेरी हुई है, लेकिन अछोला शराब दुकान का बड़ा मामला है। 

संचालन के लिए एजेंसी बदली तो हुआ खुलासा
अछोला सरकारी शराब दुकान का संचालन ईगल हंटर सॉल्यूशन्स लिमिटेड कंपनी द्वारा एक वर्ष से किया जा रहा था। एक अक्टूबर को सरकारी दुकान के संचालन की एजेंसी बदल गई। इस वर्ष संचालन के लिए एलर्ट कमांडोस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को दिया गया है। कंपनी के जिला समन्वयक प्रवेश कुमार जैन ने जब भौतिक सत्यापन किया तो स्टॉक पंजी में करोड़ा रुपए की हेराफेरी का मामला सामने आया। समन्वयक ने पंचगण पंकज कुमार जांगडे, नकुल राम गिलहरे, अजय कुमार जांगडे के समक्ष पंचनामा तैयार किया। रिपोर्ट आबकारी विभाग को सौंपा गया। इसके बाद आबकारी विभाग ने 25 अक्टूबर को तुमगांव थाने को एफआईआर दर्ज करने के लिए प्रतिवेदन सौंपा।  

अफसरों की लापरवाही से शासन को करोड़ों का घाटा
जिले के कई शराब दुकानों में लाखों रुपए की हेराफेरी का मामला आबकारी विभाग के अफसरों से छुपा नहीं है। इसके बावजूद विभाग के अफसर प्रति माह किसी भी शराब दुकान का सत्यापन सही ढंग से नहीं करते थे। जिसका खामियाजा शासन को आज करोड़ों रुपए के साथ भुगतना पड़ा। 

दूसरे मामले में आबकारी अधिकारी हो चुके है निलंबित
जिले के सरकारी शराब दुकानों में गबन का यह कोई नया मामला नहीं है। ऐसे तीन मामले और सामने आ चुके हैं। शासन ने इस मामले में पूर्व जिला अाबकारी अधिकारी प्रवीण वर्मा पर कार्रवाई करते हुए निलंबन की कार्रवाई की थी। अधिकारियों पर निलंबन की गाज गिरने के बाद भी गबन रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

इन कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज
इगल हंटर सॉल्यूशन्स लिमिटेड कंपनी के कार्यरत सुपरवाइजर पीलू साहू, सेल्समैन अश्वनी सोनकर, कामदेव धीवर, कौशल गजेन्द्र, चंद्रप्रकाश पुष्पाकर और मल्टीवर्कर लेखराम बंजारे के िखलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार कार्य के दौरान इन लोगांे ने स्टॉक पंजी के संधारण व बिक्री में हेरफेर करते हुए करोड़ा रुपए की हेराफेरी की है।

छत्तीसगढ़ – दिवाली के लिए देर रात तक खरीदारी, कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक्स के बाद पटाखा बाजार में कतार…

0

धनतेरस में इस बार दो दिनों का शुभ मुहूर्त होने की वजह से शुक्रवार के बाद शनिवार को भी खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बाजारों में उमड़ी। खासतौर पर पटाखे, कपड़े, मिठाई, ड्राय फ्रूट्स, पूजा सामग्री और श्रृंगार सामान वाली दुकानों में लोगों की भीड़ दिखाई दी। 


पटाखे की दुकानाें में देर रात तक लाेग लाइन में लगकर खरीदी करते रहे। कारोबारियों को उम्मीद है कि रविवार को दोपहर तक बाजारों में खरीदारी का माहाैल रहेगा। इसलिए रविवार को भी प्रमुख बाजार दोपहर तक खुले रहेंगे। दिवाली पूजा की तैयारी के लिए लोग परिवार के साथ खरीदारी करते दिखाई दिए। बड़े और भारी वाहनों का दबाव कम होने की वजह से मालवीय रोड, शारदा चौक, एमजी रोड, पंडरी, सदरबाजार समेत कई जगहों पर लोग जाम में नहीं फंसे। जयस्तंभ और कोतवाली चौक से भी सभी गाड़ियों को प्रवेश दिया गया। दुकानदारों का कहना है कि पिछले दो-तीन साल के बाद ऐसा हुआ जब दिवाली के दूसरे दिन भी बाजार खरीदारी से जगमगाते रहे।   

भीड़ इतनी कि लग गई लाइन
शुक्रवार और शनिवार को बारिश नहीं होने पर पटाखा कारोबारियों को बड़ी राहत मिली। दिवाली के ठीक एक दिन पहले पटाखा दुकानों में जमकर भीड़ उमड़ी। शहर के पटाखा दुकानों के साथ ही हिंद स्पोर्टिंग मैदान में लगे पटाखा बाजार में देर रात तक खरीदारी होती रही। लोग लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए। पटाखा कारोबारियों का दावा है कि केवल रायपुर शहर में ही 2 करोड़ से ज्यादा की बिक्री हुई है। कारोबारियों के अनुसार रविवार की शाम तक पटाखों की बिक्री होती रहेगी। 

मिठाई, सजावटी आइटम 10 करोड़ के बिके
धनतेरस और उसके दूसरे दिन यानी दो दिनों में मिठाई, पूजा सामग्री, ड्राय फ्रूट्स, सजावटी सामान, झालर समेत कई चीजों का कारोबार 10 करोड़ से ज्यादा का हुआ। खरीदारी करते हुए लोगों की भीड़ जयस्तंभ से कोतवाली चौक और खासतौर पर गोलबाजार, चिकनी मंदिर, हलवाई लेन में दिखाई दी।

दिवाली में इस बार सराफा बाजार जमकर चमका। धनतेरस और उसके दूसरे दिन भी ज्वेलरी की बिक्री हुई। सोना, चांदी और हीरों के साथ ही इस बार राशियों वाली ज्वेलरी भी बिकी।

राजधानी में इस बार कपड़ों की बिक्री पिछले साल की तुलना में लगभग दोगुनी हुई। कपड़ा कारोबारियों को पहले से ही इस खरीदारी की उम्मीद थी इसलिए स्टॉक भी बड़े मंगाए गए।

छत्तीसगढ़ : प्रदेश सरकार के समर्थन में आईं राज्यपाल, चावल खरीदने मोदी को लिखा पत्र; भूपेश बोले-सभी सांसदों को भी पत्र लिखने के लिए कहेंगे…

0

केंद्र सरकार द्वारा चावल खरीदने की मनाही के बाद छत्तीसगढ़ में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। राज्यपाल अनुसुइया उइके ने किसानों के हक में पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर चावल खरीदने का आग्रह किया है। वहीं सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि इसके लिए हम राज्य के सभी सांसदों से पत्र लिखने का आग्रह करेंगे। जबकि नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि सरकार बहानेबाजी छोड़कर किसानों से किया गया वादा निभाए। भूपेश ने कहा कि छत्तीसगढ़ में फसल अच्छी है। दिवाली खत्म होतेे ही किसान फसल कटाई में लग जाएंगे।

हमने धान खरीदी के लिए अनुमति देने के लिए सातवें महीने पीएम को पत्र लिखा था। फिर नौवें महीने में पासवान जी से मैने खुद जाकर मुलाकात की थी। पूर्व सरकार ने भारत सरकार के साथ एमआेयू किया था। इसकी कंडिका 1 में स्पष्ट उल्लेख है कि जो सरकारें अनाज में बोनस देंगी उस राज्य से केन्द्र सरकार सेंट्रल पुल में अनाज नहीं लेगी। कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार किए गए आंदोलन के बाद इसे शिथिल किया गया। हमने केन्द्र से यही निवेदन किया है कि दो साल से आपने नियम शिथिल किया है ताकि हम धान खरीद सकें। लेकिन अभी तक नियम को शिथिल करने का आदेश जारी नहीं किया गया है। बघेल ने कहा कि राज्य सरकार की नीति के कारण ही छत्तीसगढ़ में मंदी का असर नहीं है। 

भूपेश ने कहा मैने राज्यपाल से शुक्रवार को दीवाली बधाई देने के दौरान निवेदन किया था, जिसके बाद उन्होंने पीएम को पत्र लिखकर चावल खरीदने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि किसानों आैर उसका उपज सम्मान का मामला है राजनीति का नहीं। मैं सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों, कांग्रेस भाजपा सभी दलों के सांसदों से पीएम से मिलकर चावल खरीदने का आग्रह करेंगे। ताकि किसानों का नुकसान न हो। 

िकसानों काे बहका रही सरकार
मुख्यमंत्री बघेल इस मुद्दे पर गैर जरूरी बातें कहकर प्रदेश की जनता और किसानों को बहकाने का काम कर रहे हैं। वे बिना वजह केन्द्र सरकार को बीच में ला रहे हैं। कांग्रेस घोषणा पत्र के वादे को पूरा करे, भाजपा को अनावश्यक सलाह न दे।