Home Blog Page 2392

छत्तीसगढ़ : पहली बार मुख्यमंत्री निवास में बंटेंगे छत्तीसगढ़ी व्यंजन, बनाए गए 1 हजार पैकेट…

0

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिवाली छत्तीसगढ़िया अंदाज में मनाने जा रहे हैं। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं है। रविवार का दिन सीएम हाउस में खास होगा। यहां आने वाले वीआईपी मेहमानों का स्वागत छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से होगा। इसके लिए फूड पैकेट तैयार किए जा रहे हैं। रायपुर के जिला पंचायत दफ्तर में इन पैकेट्स को तैयार किया गया। 
 

सीएम हाउस भेजे गए पैकेट्स को शहर की महिलाओं ने तैयार किया। छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के प्रचार-प्रसार और महिलाओं को रोजगार देने के मकसद से यह पहल की गई है। जानकार बताते हैं कि सीएम हाउस में इससे पहले इस तरह से छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का इस्तेमाल नहीं हुआ। इस पैकेट में पीड़िया, लाड़ू(लड्‌डू), ठेठरी, खुरमी, खाजा शामिल हैं। 1 हजार पैकेट सीएम हाउस भेजे गए हैं। 

IIT खड़गपुर में प्रोफेसर की खोज, सूखे कपड़े और नमक से जल सकता है LED बल्ब

0

क्लीन एनर्जी उत्पादन के क्षेत्र में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर के एक प्रोफेसर ने शानदार खोज की है. यह ना सिर्फ क्लीन एनर्जी प्रॉडक्शन करेगा बल्कि कॉस्ट इफेक्टिव भी है. इसे सिर्फ एक चुटकी नमक और कपड़े के एक टुकड़े की मदद से तैयार किया गया है. इसके जरिए उन दूरस्थ इलाकों में रोशनी पहुंचाई जा सकती है जहां उर्जा के पारंपरिक स्रोत मौजूद नहीं हैं.

इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य है कि नैनोस्केल एनर्जी हार्वेस्टिंग के जरिए बिजली की जरूरतों को पूरा किया जा सके. यह सोलर पैनल्स की अपेक्षा सस्ता है.

आईआईटी खड़गपुर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. सुमन चक्रवर्ती ने कहा कि, ‘सूखे कपड़े हमारे जीवन का एक हिस्सा है लेकिन यह किसने सोचा था कि यह उर्जा को स्रोत बन जाएगा. अब इसे नैनोस्केल हार्वेस्टिंग के जरिए बिजली की जरूरतों को पूरा करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.

‘ नमक और कपड़े के जरिए बिजली!
प्रोफेसर ने बताया कि ‘नमक हर घर में होता है. यह इस परियोजना को बेहद अनूठा, आसान और व्यवहार्य बनाता है. यह प्रक्रिया हमारे कपड़ों में पाए जाने वाले सेलूलोज़-आधारित टेक्सटाइल पर टिका है जिसमें नैनो-चैनलों का एक नेटवर्क है.’

बताया कि ‘खारे पानी में आयन कैपलेरी एक्शन के जरिए फाइब्रस इंटरलेस नैनोस्केल नेटवर्क के माध्यम से आगे बढ़ सकते हैं. इस पूरी प्रक्रिया में बिजली पैदा होती है.’ एक पायलट परीक्षण में दूरदराज के गांव में 3,000 वर्ग मीटर के सतह क्षेत्र में सुखाने के लिए लगभग 50 कपड़े थे. ये कपड़े एक वाणिज्यिक सुपर-कैपेसिटर से जुड़े थे, जिसने 24 घंटों में लगभग 10 वोल्ट एनर्जी डिस्चार्ज की. यह एनर्जी एक घंटे से अधिक समय तक एलईडी को जलाए रख सकती हैं.’

छोटी सी झोपड़ी रोशन करने को पर्याप्त
डॉ. चक्रवर्ती ने कहा – ‘थोड़ा नमक और कपड़े के एक टुकड़े के साथ पानी का एक कटोरा कुछ मिलीवाट्स पैदा कर सकता है. आप कल्पना कर सकते हैं कि यह बड़े पैमाने पर कितना प्रभावी होगा. यह एक छोटी सी झोपड़ी को रोशन करने के लिए पर्याप्त है.’

चक्रवर्ती ने कहा कि ‘इस डिवाइस की एक और खासियत है कि यह करेंट के लिए कपड़े की सतही ऊर्जा का उपयोग कर सकता है. इसके ठीक उलट अन्य तरीकों से बिजली उत्पादन उपकरणों को बाहरी पंपिंग संसाधनों की आवश्यकता होती है. ऐसे में यह ग्रामीण संसाधनों की मौजूदगी में कम लागत वाली एनर्जी हार्वेंस्टिंग का एक सस्ता रूप है.’

IIT इस परियोजना को पश्चिम बंगाल सरकार के समक्ष भी प्रस्तावित करेगी जिसके जरिए ग्रामीण इलाकों में बिजली की जरूरतें पूरी हो सकेंगी. चक्रवर्ती ने कहा कि ‘यह हमारी कल्पना से परे था कि एक गीले कपड़े को प्राकृतिक वातावरण में सुखा कर फ्रेश एनर्जी पैदा की जा सकती है. यह आविष्कार ग्रामीण भारत में महत्वपूर्ण बदलाव लाएगा. यह हम लोगों के लिए दीवाली का तोहफा है.’

वनप्लस ने त्योहारी सीजन में 1,500 करोड़ रुपये की बिक्री की

0

चीनी प्रौद्योगिकी कंपनी वनप्लस ने शुक्रवार को कहा कि उसने सभी प्लेटफॉर्म पर चल रही दिवाली की बिक्री के दौरान सकल मर्चेडाइज मूल्य (जीएमवी) की बिक्री में 1,500 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड बनाया है। वनप्लस ने एंड्रॉएड टीवी सहित हाल ही में लॉन्च किए गए उत्पादों में काफी सफलता हासिल की है। कंपनी अमेजन और ऑफलाइन पार्टनर स्टोर पर स्मार्ट टीवी और स्मार्टफोन दोनों श्रेणियों में सबसे अधिक बिकने वाले प्रीमियम ब्रांड के रूप में उभरी है।

वनप्लस इंडिया के महाप्रबंधक विकास अग्रवाल ने एक बयान में कहा, “हम पूरे भारत में अपने सदस्यों और ग्राहकों के उत्साह से दंग हैं, जिन्होंने हमारे नए उत्पादों की ओर रुख किया है।”

वनप्लस टीवी की ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर शानदार बिक्री देखने को मिली है। बेहतरीन स्पीकर व अन्य कई खूबियों के साथ पेश किए गए वनप्लस के 55 इंच के टीवी की शुरुआती कीमत 69,900 रुपये है। इसकी बिक्री अमेजन व रिलायंस डिजिटल स्टोर के साथ ही ऑफलाइन भी हो रही है।

इस टीवी पर फिलहाल छूट से लेकर कैशबैक के ऑफर भी चल रहे हैं।

प्याज खाने से होते हैं ये अनोखे फायदे, दूर रहती हैं ये जानलेवा बीमारियां

0

कुछ लोग प्याज खाना अच्छा नहीं मानते वहीं कुछ लोग जमकर प्याज का सेवन करते हैं. ऐसे में एक सवाल पैदा होता है कि आखिर प्याज खाने से नुकसान होता है या फायदे. तो चलिए आज हम आपको प्याज के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं. बता दें कि कच्चा प्याज खाना हमारे शारीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है.

प्याज में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, कैल्सियम, पोटैशियम, सोडियम, मैग्नीशियम के अलावा कई तरह के पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये सभी तत्व हमारे शरीर से कई गंभीर बिमारियो को दूर करते हैं. प्याज खाने से सर्दी जुकाम जैसी समस्याओं से लड़ने में मदद मिलेगी. इसके लिए आपको कच्चे प्याज का रस निकालकर शहद में मिलाकर दिन में 2 से 3 बार इस्तेमाल करना होगा. ऐसा करने से जल्द ही आपकी सर्दी जुकाम खत्म हो जाएगा.

कच्चा प्याज कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है. इसलिए अगर आप कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचे रहना चाहते हैं तो कच्चे प्याज का सेवन जरूर करें. इससे पेट और फेफड़े का कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है. रोजाना कच्चा प्याज खाने से शरीर में ब्लड की मात्रा बढ़ती हैं. जिससे एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी से छुटकारा मिलता है. इसलिए अगर आप एनीमिया से पीड़ित हैं तो आपको प्याज का सेवन जरूर करना चाहिए.

इसके अलावा कच्चा प्याज खाने से ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल रहता है साथ ही शरीर की ब्लाॅक नसों को खोलने में बहुत मदद करता है. जिससे आपको दिल की बीमारियां होने का खतरा काफी कम हो जाता है. अगर आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ रहता है. तब भी आप प्याज का सेवन कर सकते हैं जो आपके लिए काफी फायदेमंद होगा. प्याज में पाया जाने वाला एमिनो एसिड और मिथाइलसल्फाइट पाया जाता है. ये दोनों तत्व खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं. और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते है.

मारुति सुजूकी ने लॉन्च की कम कीमत में 7 सीटर कार

0

मारुति सुजूकी ने क्रैश टेस्ट मानकों के अनुसार अपनी सबसे सस्ती 7 सीटर कार को अपडेट कर एक बार फिर बाजार में उतार दिया है. मारुति सुजूकी Eeco की शुरूआती कीमत 3.61 लाख रुपए (एक्स शोरूम) रखी गई है. वहीं कार का ईको केयर मॉडल 6.61 लाख रुपए (एक्स शोरूम) में उपलब्ध होगा.

सेफ्टी फीचर्स- मारुति ईको को क्रैश टेस्ट मानक के अनुसार तैयार किया गया है जो कि 1 अक्टूबर से भारत में लागू कर दिए गए है. इस कार में एबीएस, एयरबैग, रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मौजूद हैं.

इंजन- मारुति ईको में 1196 सीसी का बीएस-4 पेट्रोल इंजन लगा है जो 76 बीएचपी की पावर व 101 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. इस इंजन को 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस किया गया है. मारुति ईको अपने सेगमेंट में बहुत ही अच्छी कार रही है. इसकी लोकप्रियता को देखते हुए कंपनी इस एमपीवी को लगातार अपडेट कर रही है तथा जल्द ही इसे बीएस-6 अवतार में भी लॉन्च किया जाएगा.

साँस संबंधित समस्याओं से मिलेगा छुटकारा,जल्द करें ये उपाय

0

हड्डियों को मजबूत रखने में विटामिन डी की उपयोगिता से हम सब अवगत हैं। अब अमेरिकी शोधकर्ताओं ने इससे होने वाले एक और फायदे का पता लगाया है। यह घातक सांस के संक्रमण से बचाने में भी सक्षम है। इसे एक्यूट रेसपिरेटरी इलनेस (एआरआई) के नाम से जाना जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि विटामिन डी की मदद से सांस के संक्रमण से होने वाली मौतों को रोका जा सकेगा।

कोलोराडो यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने बताया कि एआरआई से संक्रमित मरीजों को एक साल तक विटामिन डी की ज्यादा मात्रा देने पर इसमें 40 फीसदी तक की कमी दर्ज की गई। उनके मुताबिक विटामिन डी इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है, जिससे संक्रमण होने की आशंका कम हो जाती है। बुजुर्गों में आमतौर पर इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाती है, जिसके चलते वे संक्रमण की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। भारत जैसे देशों में वायु प्रदूषषण अधिक होने के कारण सांस संबंधी संक्रमण होने का खतरा ज्यादा रहता है।

48MP कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Moto G8 Plus

0

मोटोरोला ने आखिरकार अपने G सीरीज़ के नए स्मार्टफोन Moto G8 Plus को लॉन्च कर दिया है. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें 48 MP के प्राइमरी कैमरे को शामिल किया गया है वहीं इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है. इस फोन की कीमत 13,999 रुपए रखी गई है और इसे कॉस्मिक ब्लू और क्रिस्टल पिंक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा. इसे अक्टूबर के अंत तक फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध किया जाएगा.

मोटो जी8 प्लस के स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले- 6.3 इंच की फुल HD+ वॉटर ड्रॉप नॉच

प्रोसैसर- ऑक्टा-कोर क्वालकॉम 655

रैम- 4GB LPDDR4

इंटर्नल स्टेरज- 64GB

कैमरा- 48MP + 16MP + 5MP

सैल्फी कैमरा- 25MP

बैटरी- 4000mAh

जियो लाया 3 नए प्लांस, 30 रुपए देकर पा सकते हैं ‘डबल डाटा’

0

मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो ने शुक्रवार को अपने जियो फोन ग्राहकों के लिए चार नये मासिक प्लानों का एलान किया। ये प्लान 75 रुपए से 185 रुपए के बीच हैं।
जियो ने इंटरकनेक्टड यूजर्स चाजर्स (आईयूसी) को लेकर मचे घमासान के बीच हाल ही में स्मार्टफोन यूजर्स के लिए भी आल इन वन प्लान लांच किए थे। अब जियो फोन ग्राहकों के लिए आन इन वन प्लांस का एलान किया गया है। आल इन वन प्लांस में डेटा के साथ जियो ने आईयूसी कालिंग को भी जोड़ा है। जियो फोन उपभोक्ताओं के लिए नए आल इन वन प्लांस में भी सभी सेवाओं को एक साथ क्लब किया गया है।
कंपनी ने कहा है कि उसके नये प्लान उपभोक्ताओं को सरलता से समझ आने वाले प्लान हैं। असीमित वायस और डेटा के लिए रिलायंस जियो ने सबसे कम 75 रुपए वाला प्लान पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह प्लान असीमित वायस कालिंग और असीमिति डेटा के लिए देश का सबसे किफायती टैरिफ प्लान है। इस प्लान में 75 मिनट आईयूसी कालिंग के साथ 3 जी बी डेटा मिलेगा। जियो से जियो की कालिंग पहले की तरह ही फ्री रहेगी।
तीन अन्य प्लान 125 रुपए, 155 और 185 रुपए के हैं। सभी प्लान में जियो से जियो कालिंग फ्री रहेगी ही। इसके अलावा 500 मिनट आईयूसी कालिंग भी मिलेगी। सभी प्लांस की अवधि 28 दिन की होगी। इन प्लांस की विशेषता यह है कि केवल 30 रुपए अतिरिक्त देकर ग्राहक अपना डेटा डबल कर सकते हैं। एक सौ पच्चीस रुपए के प्लान में 14 जीबी डेटा मिलेगा और यदि ग्राहक 155 रुपए वाला प्लान लेगा तो डेटा 28 जीबी हो जायेगा। इसी प्रकार 185 रुपए वाले प्लान में ग्राहक को 56 जीबी डेटा मिलेगा।
जियो का कहना है कि उसे छोड़कर अन्य कंपनियां अपने स्वयं के नेटवर्क पर कालिंग करने के लिए अपने 2 जी ग्राहक से पैसा लेती हैं। अन्य कंपनी के नेटवर्क पर कालिंग के पैसे तो ग्राहक को चुकाने ही पड़ते हैं। उसे दोनों सूरतों में पैसा चुकाना पड़ता है। दूसरी तरफ रिलायंस जियो ने जियो से जियो की कालिंग फ्री दे रखी है। इसके लिए ग्राहक को कोई रकम नहीं चुकानी होगी।
कंपनी ने कहा है कि जियो फोन के ग्राहकों के लिए पेश किए गए उसके यह आल इन वन प्लांस उसकी प्रतिद्वंदी कंंपनियों से 25 गुना तक अधिक डेटा उपलब्ध कराते हैं। कंपनी ने एलान किया है कि जियो फोन के सभी मौजूदा प्लान भी जारी रहेंगे।

रातोंरात कैसे अरबपति बन गया ये 24 साल का लड़का

0

 मूल रूप से हांगकांग के रहने वाले 24 साल के एरिक त्से रातोंरात अरबपति बन गए हैं। इस खबर को सुनकर हर कोई सोच रहा है कि भला ऐसा कैसे संभव हो सकता है। दरअसल एरिक को उनके माता-पिता से तोहफे में 3.88 बिलियन डॉलर की संपत्ति मिली है। जिसके चलते वह रातोंरात अरबपति बन गए।

एरिक अमेरिकी गायिका रिहाना और मॉडल बेला हदीद के साथ कई बार पार्टी करते हुए भी देखे गए हैं। इतना ही नहीं वह मशहूर चीनी बास्केटबॉल प्लेयर याओ मिंग के साथ मैच देखते हुए भी नजर आए हैं। वह मंगलवार को ही अरबपति बने हैं। हाल ही में पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल ऑफ फाइनेंस से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरे करने वाले एरिक को उनके परिवार ने तोहफे में ये शेयर दिए हैं।

कंपनी के शेयर का पांचवां हिस्सा मिला

एरिक के माता-पिता सिनो बायोफर्मासिटिकल लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक हैं। उन्हें कंपनी के शेयर का पांचवां हिस्सा मिला है। हालांकि कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि एरिक बेशक एशिया के तेजी से बढ़ते अरबपति क्लब के नवीनतम सदस्य बन गए हैं। लेकिन जाहिर तौर पर संपत्ति की रैंकिंग में कोई स्थान नहीं बना पाएंगे।

बेला हदीद और लिली एल्दरिज के साथ भी दिखे

ऐसा इसलिए क्योंकि वह अपने नाम के बजाय त्से पिंग परिवार के नाम पर ही जाने जाएंगे। बयान से पता चलता है कि वह एक कम प्रोफाइल ही रखना चाहते हैं। फिर भी उनके इंस्टाग्राम के पोस्ट तो कुछ और ही कहते हैं। जिनके माध्यम से वह दुनिया को दिखाते हैं कि वो कितने अमीर और प्रतिद्ध हैं। साल 2017 में उन्होंने बेला हदीद और लिली एल्दरिज के साथ एक तस्वीर साझा की थी। जिसमें वह बुल्गारिया में पार्टी करते दिख रहे थे।

रिहाना के साथ भी कई तस्वीरें साझा कर चुके हैं

इसके अलावा वह रिहाना के साथ भी कई तस्वीरें साझा कर चुके हैं। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में वह जापान, थाईलैंड जैसे देशों में छुट्टियां मनाते दिखते हैं। वह चीन के कई मशहूर खिलाड़ियों के साथ भी तस्वीरें साझा करते हैं। इसके साथ ही वह कई बड़े नेताओं के साथ भी देखे गए हैं। एरिक के पिता त्से पिंग पहले चीनी पीपुल्स पॉलिटिकल कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस (सीपीपीसीसी) के सदस्य थे। जो देश के शीर्ष राजनीतिक सलाहकार निकाय की एक समिति है।

दीपावली पर्व पर विद्यार्थियों ने आशा नगर में बांटे मिट्टी के दिये एवं फुलझड़ियां

0

राजनांदगांव – प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत प्रशिक्षण ले रहे विद्यार्थियों एवं शिक्षक द्वारा युवा विकास सोसायटी एवं विजन कंप्यूटर एजुकेशन के तत्वाधान में प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर श्री अभिषेक डोंगरे के मार्गदर्शन में राजनांदगांव स्थित गोद ग्राम आशा नगर में वहां निवासरत छोटे बच्चे एवं बड़े लोगों का दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए मुंह मीठा कराया एवं बच्चों को फुलझडी बांटा साथ ही साथ वहां घर-घर जाकर 5-5 दिया का वितरण किया गया।
इस अवसर पर लोकेश रजक ने बताया कि विद्यार्थियों एवं शिक्षक द्वारा संपूर्ण भारत में चलाए जा रहे संपूर्ण स्वच्छता अभियान का संदेश घर-घर जाकर दिया गया एवं आशा नगर स्थित बच्चों एवं बड़े लोगों को प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील की गई।


फुलझड़ी एवम मिठाई पाकर वहां स्थित बच्चों में काफी उत्साह रहा छोटे बच्चे खुशी से झूमते नजर आए एवं विद्यार्थियों से हाथ मिलाकर उनका अभिवादन किया साथ ही साथ मिट्टी के दीए खुशी से लेते हुए घर के बड़ों ने विद्यार्थियों एवं शिक्षक की उज्जवल भविष्य की कामना की एवं आशीर्वाद दिया।


इस अवसर पर संस्था के लोकेश रजक, लक्ष्मी कांत चंदेल, आशीष कुमरे ,भूमिका देवांगन, शुभम सिन्हा, शेख अमन, हिमांशु ,ज्योति साहू, शीतल बारापात्रे, प्रतीक्षा राजपूत, ऋषि बंसोड, अर्सलान, आशीष श्यामकूवर, दीपक, अखिल, रोहन, ओजस ,पूजा ,किरण ,भारती, आदर्श, सागर ,टिकेश ,अकाश एवं विशाल चौधरी उपस्थित रहे।