Home Blog Page 2408

Samsung लाया दिवाली का तोहफा, Galaxy S10e पर 3000 रुपये की छूट और Galaxy A70s के साथ 1999 रुपये वाला हेडफोन फ्री

0

Samsung ने कल ही अपनी ‘गैलेक्सी ए’ सीरीज़ के फ्लैगशिप फोन Galaxy A80 की कीमत में कटौती की थी। यह स्मार्टफोन लॉन्च तो 47,990 रुपये की कीमत पर हुआ था लेकिन अब इसे 8,000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। वहीं आज सैमसंग के एक और फ्लैगशिप फोन Samsung Galaxy S10e की कीमत में कटौती की खबर सामने आ गई है। जानकारी मिली है कि Samsung ने Galaxy S10e की कीमत में सीधे 3,000 रुपये की कटौती कर दी है और इस फोन को 47,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। सिर्फ इतना ही अपने फैन्स को तोहफा देते हुए Samsung ब्रांड के नए फोन Galaxy A70s के साथ 1,999 रुपये वाला ब्लूटूथ हेडफोन भी मुफ्त दे रहा है।

Samsung Galaxy S10e

गैलेक्सी एस10ई की बात करें तो यह फोन पंच ​होल डिजाईन पर बना है तथा 1440 x 2280 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.8 इंच की डायनामिक एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन एचडीआर10+ क्वॉलिटी की विजुअल क्वॉलिटी प्रदान करने में सक्षम है। फोन की डिसप्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। Galaxy S10e को एंडरॉयड 9 पाई आधारित वन यूआई पर पेश किया गया है जो सैमसंग के ही एक्सनॉस 9820 चिपसेट पर रन करता है।

Samsung Galaxy S10e इंडिया में 6 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ था जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तों Galaxy S10e डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी और एफ/2.4 अपर्चर तक की क्षमता वाला 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है तथा सेल्फी के लिए यह फोन एफ/1.9 अपर्चर वाला 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Samsung Galaxy S10e में 3100एमएएच की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy A70s

ऑफर के तहत Samsung Galaxy A70s स्मार्टफोन के साथ ITFIT Bluetooth Earphone बिल्कुल फ्री दिया जा रहा है। बता दें कि इस वायरलेस हेडफोन की कीमत 1,999 रुपये है। फोन के मूल्य की बात करें तो Galaxy A70s के 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 28,999 रुपये तथा 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट 30,999 रुपये की कीमत पर ऑनलाईन व ऑफलाईन बाजार से खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy A70s में 1080 × 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट पर रन करता है। भारतीय बाजार में गैलेक्सी ए70एस दो रैम वेरिएंट में उपलब्ध है जो 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम मैमोरी सपोर्ट करते हैं। इस दोनों ही वेरिएंट्स में 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है।

याद दिला दें कि Samsung Galaxy A70s कंपनी का पहला 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन है। इस फोन के बैक पैनल पर 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए Galaxy A70s 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4500एमएएच की बैटरी दी गई है।

हिंदुओं के पक्ष में आएगा राम मंदिर का फैसला, विहिप ने जताया भरोसा

0

इस समय आयोध्या मामले को लेकर हर कोई सुप्रीम कोर्ट के सुरक्षित किए गए फैसले का इंतजार कर रहा है, ऐसे माहोल में विश्व हिंदू परिषद ने भरोसा जताया है कि फैसला हिंदूओं के हक में ही आएगा। विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने ऐसा विश्वास जताया। इस मौके पर कुमार ने आउटलुक से बात करते हुए कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि फैसला हमारे पक्ष में आएगा। हमारा मुकादमा ठोस तथ्यो पर आधारित है, हमने पुष्ट प्रमाण दिए हैं ।

पूरे विश्व में ही इकोनॉमी स्लोडाउन चल रहा है

जब उनसे भारत की गिरती अर्थव्यावस्था के बारे में पूछा गया तो उन्होने कहा कि यह घरेलू समस्या नहीं है बल्कि इस वक्त पूरे विश्व में ही इकोनॉमी स्लोडाउन चल रहा है, और हमके लगता है कि सरकार सर्तकता से कदम उठा रही है और हम शुभकामना करेंगे की देश की अर्थव्यावस्था जल्दी ठीक हो।

संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेन्द्र जैन भी मौजूद

इस मौके पर पत्रकारों व अन्य उपस्थित लोगों को संबोधित करने के साथ ही लेखक व वरिष्ठ पत्रकार जवाहरलाल कौल ‘पद्मश्री’ द्वारा हिंदू विश्व पत्रिका के दीपावली पर विशेष नवजागरण अंक का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेन्द्र जैन भी मौजूद रहे। यह कार्यक्रम दिल्ली में विश्व संवाद केन्द्र में आयोजित किया गया।

दिवाली के दिन इन जानवरों का दिखना माना जाता है शुभ

0

दीपावली हिंदूओंं का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। इसी के साथ ऐसा माना जाता है कि इस दिन मां लक्ष्मी घर आती है और इसी कारण से मां के स्वागत के लिए महीने भर पहले से ही घरों में तैयारियां शुरू हो जाती है। वहीं घर की साफ-सफाई और नए कपड़ों की खरीददारी करते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं दिवाली के दिन मिलने वाले उन संकेतों के बारे में जो बताते हैं कि आपके साथ सुबह ही शुभ होने वाला है।

दीवाली के शुभ संकेत:

# दीपावली की रात में उल्लू का दिखना। इस रात में अगर उल्लू दिख जाए तो समझ जाए कि आपकी किस्मत चमकने वाली है क्योंकि उल्लू मां लक्ष्मी का वाहन है।

# दीपावली वाले दिन अगर बिल्ली घर में रखा दूध पी जाएं तो इस पर गुस्सा न हो। इसे शुभ माना जाता है और इससे घर में बरकत होती है।

# इस दिन छछूंदर का दिखना शुभ माना जाता है और अगर आपको भी दीपावली की रात अपने घर में छछूंदर दिखता है तो इसका मतलब आपको धन की कमी नहीं होगी।

# इस दिन घर में छिपकली के दिखने का मतलब कि आप पर मां लक्ष्मी की कृपा है और आप जल्द अमीर बनने वाले हैं।

स्मार्टफोन ब्लास्ट से बचने के लिए आपको पता होने चाहिए यह 5 कारण

0

स्मर्टफ़ोने के फटने की खबरें आजकल आम हो गई हैं, लेकिन यह बेहद खतरनाक है और फोन की बैटरी फटने से आपको बुरी तरह नुकसान पहुंच सकता है। इसके दुष्प्रभाव से बचने के लिए आपको पता होने चाहिए इसके यह 5 कारण….

1 फोन फटने का सबसे सामान्य कारन हो सकता है, इसकी बैटरी का अधिक गर्म होना। अगर आप फोन को घंटों तक चार्जिंग पर लगाकर छोड़ देते हैं या फिर चार्जिंग पर लगाने के बावजूद फोन पर बातें करते हैं, तो इसकी बैटरी अत्यधिक गर्म होने के साथ अतिरिक्त चार्ज हो रही है। ऐसी स्थ‍िति में बैटरी पिघल भी सकती है।

2 अगर आप अपने स्मार्टफोन को किसी भी लोकल चार्जर या फिर अन्य चार्जर से चार्ज करते हैं, तो यह आपके फोन और बैटरी के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।

3 अगर आप किस सस्ती बैटरी का प्रयोग कर रहे हैं, तो यह जल्दी गर्म होने एवं फूलने जैसी समस्या के कारण ब्लास्ट भी हो सकती है। इसके अलाव चार्जिंग सर्किट और इनपुर पावर में किसी भी प्रकार का फॉल्ट होता है, तब भी बैटरी अधिक गर्म होकर फट सकती है।

4 अगर आप अपने स्मार्टफोन में स्मार्ट विंडो पर काम करते हैं, तो इससे फोन की बैटरी पर दबाव अधिक पड़ता है। इस स्थिति में इस बारे में विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

5 स्मार्टफोन की बैटरी लिथियम आयन की बनी होने के कारण हल्की होती हैं, उंचाई से गिरने पर इनमें शॉर्ट सर्किट का खतरा बना रहता है। इस परिस्थिति में बैटरी व फोन के फटने की संभावना अधिक होती है।

4G डाउनलोड स्पीड में जियो की बादशाहत बरकरार, अपलोड में आइडिया अग्रणी

0

मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो की औसत 4 जी डाउनलोड स्पीड के मामले में लगातार 21 महीने से बादशाहत बरकरार है। भारतीय दूरसंचार नियामक संस्था (ट्राई) के सितंबर के लिए इस संबंध में प्रकाशित आंकड़ों में दूरसंचार क्षेत्र की अन्य प्रमुख कंपनियां बहुत पीछे हैं। जियो की सितंबर में औसत 4 जी डाउनलोड स्पीड 21 एमबीपीएस रही।
ट्राई के नवीनतम आंकड़ों में सितम्बर के दौरान भारतीय एयरटेल के प्रदर्शन में मामूली सुधार रहा। एयरटेल की औसत 4 जी डाउनलोड स्पीड अगसत के 8.2 एमबीपीएस की तुलना में मामूली सुधार के साथ सितंबर में 8.3 एमबीपीएस रही। अगस्त में कंपनी की स्पीड जुलाई के 8.8 एमबीपीएस से घटकर 8.2 एमबीपीएस रह गई थी। रिलायंस जियो की औसत 4 जी डाउनलोड स्पीड की तुलना में एयरटेल की करीब ढाई गुना कम है। वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर ने कारोबार का विलय कर लिया है और अब यह वोडफोन आइडिया के रुप में काम कर रही हैं। ट्राई दोनों के आंकड़े अलग-अलग दर्शाती है।
वोडाफोन नेटवर्क की औसत 4 जी डाउनलोड स्पीड सितंबर में अगस्त के 7.7 एमबीपीएस से घटकर 6.9 एमबीपीएस ही रह गई। आइडिया की स्पीड में सितंबर में मामूली सुधार दर्ज किया अब कंपनी की 4 जी डाउनलोड स्पीड 6.4 एमबीपीएस रह गई। औसत 4 जी अपलोड स्पीड के मामले में आइडिया एक बार फिर 5.4 एमबीपीएस के साथ अग्रणी है। वोडाफोन और एयरटेल की सितंबर में औसत अपलोड स्पीड सितंबर माह में क्रमश: 5.2 और 3.1 एमबीपीएस रही। सितंबर में वोडाफोन की 4 जी अपलोड स्पीड कम हुई जबकि एयरटेल की स्थिर थी। इस मामले में रिलायंस जियो की स्पीड 4.2 एमबीपीएस रही। ट्राई औसत गति की गणना माईस्पीड एप्लिकेशन की सहायता से एकत्र रियल टाइम आंकडों के आधार पर करती है।

पनीर ड्रैगन रोल बनाने के लिए देखे यह विधि

0

शाम की हल्की फुल्की भूख के लिए कुछ चटपटा और स्पाइसी खाने का मन करता है. ऐसे में अगर आपको कोई नई डिश खाने के लिए मिल जाए तो आप का मजा दोगुना हो जाता है. आज हम आपको पनीर ड्रैगन रोल की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं.

सामग्री

मैदा – 290 ग्राम,नमक – 1 टी-स्पून,तेल – 2 टेबल स्पून,पानी – 150 मिलीलीटर,तेल – 2 टेबल स्पून,लहसुन – 2 टेबल स्पून,सिजवन सॉस – 2 टेबल स्पून,लाल मिर्च पेस्ट – 1 टेबल स्पून,केचप – 2 टेबल स्पून,पनीर – 400 ग्राम,नमक – 1/2 टी-स्पून,काली मिर्च – 1/2 टी-स्पून,स्प्रिंग ऑनियन – 2 टेबल स्पून,पत्ता गोभी – स्वाद अनुसार,फ्राई करने के लिए तेल

विधि

1- पनीर ड्रैगन रोल बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में मैदा ले लें. अब इसमें नमक, 2 चम्मच तेल, 150 मिलीलीटर पानी डालकर मुलायम आटा गूंथ ले. अब इसे आधे घंटे के लिए ढक कर रख दें.

2- अब एक पैन में दो चम्मच तेल डालकर गर्म करें. तेल के गर्म हो जाने पर इसमें 2 चम्मच लहसुन और सॉस डाल कर दो से 3 मिनट तक फ्राई करें. अब इसमें 2 चम्मच लाल मिर्च, 2 चम्मच केचप डालकर अच्छे से मिलाएं.

3- अब इसमें 400 ग्राम पानी डालकर अच्छे से मिक्स करें. अब इसमें ½ चम्मच नमक, ½ चम्मच काली मिर्च पाउडर डालकर 5 से 7 मिनट तक पकाएं.

4- अब इसमें दो चम्मच स्प्रिंग अनियन डालकर मिक्स करें. अब इसमें पनीर का मिश्रण डालकर अच्छे से मिलाएं. अब इसमें थोड़ी सी गोभी डालकर रोल बनाएं और इस के किनारे सील कर दें.

5- अब एक पैन में तेल गर्म करके इन्हें गोल्डन होने तक फ्राई करें लीजिए.

6- लीजिये आपके पनीर ड्रैगन रोल तैयार हैं इन्हें केचप साथ गरमा गरम सर्व करें

VIDEO : Dabangg 3 Trailer- रिलीज हुआ दबंग 3 का धमाकेदार ट्रेलर- उछल जाएंगे सलमान खान के फैंस

0

सुपरस्टार सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और सई मांजरेकर की धमाकेदार फिल्म दबंग 3 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और सलमान खान हर बार की तर इसमें भी चुलबुल पांडे के धमाकेदार अंदाज में नजर आ रहे है। फिल्म में सलमान खान के चुलबुल पांडे बनने के पहले सीन्स भी दिखाए गए हैं जिन्होने धमाका कर दिया है। इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर सुबह से ही काफी ज्यादा चर्चा थी और फैंस इसको लेकर काफी ज्यादा उत्सुक थे।

किच्चा सुदीप की धमाकेदार एंट्री और दमदार रोल ने सभी को चौंका दिया है। ट्रेलर में सलमान खान कहते हुए नजर आ रहे हैं कि कोई ऐसे ही दबंग नहीं बनता है बल्कि उसके पीछे एक कहानी होती है।

इसके अलावा सई मांजरेकर जो कि इस फिल्म से डेब्यू कर रही हैं वो सलमान खान के पहले प्यार रोल में दिखाई देने वाली हैं। उनका लुक काफी ज्यादा दमदार लग रहा है।

सलमान खान एक बार फिर से कॉमेडी एक्शन और दमदार म्यूजिक के साथ एक ब्लॉकबस्टर लेकर आने वाले हैं। फिलहाल आप देखिए प्रभुदेवा की निर्देशन में बनी इस फिल्म का जानदार ट्रेलर देखिए…

Health Tips : पटाखों के प्रदूषण से इन 5 तरीकों से करें अपना बचाव, बहुत काम के हैं ये टिप्स

0

दिवाली प्रकाश और खुशियों का त्योहार है। इस बात पर अमल करते हुए हमें कोशिश करनी चाहिए कि हमारी वजह से किसी के जीवन में अंधकार न हो या खुशियों की इस रात उन्हें किसी हादसे का सामना न करना पड़े। साथ ही दिवाली की रौनक के बीच हमें अपनी सेहत का ख्याल भी रखना है। पटाखों के शोर और धुएं के बीच आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा, जिससे आपकी सेहत पर कोई बुरा असर न पड़े। जानें टिप्स-



अगर आपको या आपके घर में किसी को अस्थमा या श्वास सम्बधी कोई अन्य बीमारी है, तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए कि परेशानी होने पर आपको सबसे पहले कौन से कदम उठाने हैं या होम ट्रीटमेंट के क्या तरीके हो सकते हैं। कोशिश करें कि ऐसी जगह पर रहें, जहां पर पटाखों का धुआं या शोर न पहुंचे।

पटाखों में कई केमिकल ऐसे होते हैं, जो आपके लिए बहुत हानिकारक है। इनमें से कुछ केमिकल तो ऐसे होते हैं, जिन्हें छूते ही आपकी त्वचा में जलन होने लगती है। ऐसे में आपके बच्चे या आप पटाखें जलाते हैं, तो आपको हाथ धोकर कोई और काम करना चाहिए।

दिवाली की रात काफी ज्यादा मात्रा में पटाखे जलाए जाते हैं, ऐसे में पटाखों का धुआं और हानिकारक केमिकल हवा में घुल जाते हैं। ऐसे में त्वचा का हवा के साथ सीधा संपर्क रोकने के लिए त्वचा की नमी बनाए रखना बहुत जरूरी है।

दिवाली पकवानों का त्योहार भी है। ऐसे में सेहत को देखते हुए आपको कोशिश करनी चाहिए कि तली-भुनी चीजें कम खाएं क्योंकि पटाखों के धुएं से आपका मन खराब हो सकता है। तली-भुनी चीजों में ज्यादा भारीपन होता है, जिसे पचने में वक्त लगता है।

आंखों का ऊपरी हिस्सा सबसे नाजुक होता है, जिसपर धुएं का असर सबसे ज्यादा होता है इसलिए आपको इस हिस्से पर एलोवेरा जेल लगाना है जिससे आंखों पर पटाखों के केमिकल और धुएं का कम असर पड़े। इससे आपकी आंखों में जलन नहीं होगी।

CM योगी ने कमलेश तिवारी के परिवार वालों को दी 15 लाख रुपए की मदद

0

लखनऊ में बुधवार को सीएम योगी ने कमलेश तिवारी के परिवार वालों को 15 लाख रुपये की तत्कालीन मदद का एलान कर दिया। साथ ही सीतापुर में कमलेश तिवारी के आवास की सुविधा प्रदान करने के निर्देश जारी किए गए है।

साथ ही गिरफ्तार किए गए हत्यारों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में प्रभावी सुनवाई व साजिश में शामिल अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी अभियोजन किए जाने को भी कहा है।

कमलेश तिवारी की हत्या के बाद उनके परिवार ने सरकार के सामने 9मांगे रखी थीं। उन्हीं के तहत ये आदेश और आर्थिक मदद जारी की गई है।

चाय के साथ ले आलू पकोड़ा का मज़ा, देखे विधि

0

आज हम आपके लिए लेकर ए हैतीखी व मजेदार रेसिपीवड़ा रेसिपी | इसे बहुत लोग भिन्न भिन्न नाम से बुलाते है जैसे मिर्ची बड़ा, भजिया, भज्जी, बोन्डा, पकोड़ा आदि वैसे तो मिर्ची वड़ा भी बनाने के कई ढंग से बनाया जाता है | पर आज हमआपको पनीर वाले मिर्ची भाजी बताउंगी | इसे जब आप तोड़ेंगे तो पनीर बीच से निकलेगी |इसे आप ब्रेकफास्ट में, नाशते में या चाय के चुस्की के साथ कभी भी खा सकते है |

आवश्यक सामग्री:-

भाजी के लिए:-

बड़ी वाली मिर्च: 4
तेल: तलने के लिए

भरने के लिए:-

उबला हुआ आलू: 2
लहसुन अदरख पेस्ट: 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर: 1/4 चम्मच
हल्दी पाउडर: 1/4 चम्मच
हींग: 1/4 चम्मच
नमक(Salt):स्वाद के अनुशार
हरी मिर्च: 1
धनिया पत्ता:
मोज़्ज़रेल्ला पनीर: 50 ग्राम

बेसन केघोल के लिए:-

बेसन: 100 ग्राम
जीरा:-1/4 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर: 1/4 चम्मच
हल्दी पाउडर: 1/4 चम्मच
नमक(Salt):1/5 चम्मच
पानी

बनाने की विधि:-

सबसे पहले उबले हुए आलू की छील कर उसको स्मैश कर ले |उसके बाद उसमे अदरक लहसुन पेस्ट, मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, हींग, हरी मिर्च, धनिया पत्ता व थोड़ा सा नमक डाल दे |फिर उसे अच्छे से मिला दे व और एक तरफ रख दे |फिर मिर्च को बिच से काट दे |5. व उसके अंदर के सारी बीजो को निकाल दे |। फिर उसके अंदर आलू मिक्सचर को थोड़ा सा डाल कर चारो तरफ फैला दे । फिर उसके अंदर छोटा सा पनीर का टुकड़ा डाल दे |फिर आलू के मिक्सचर को डाल कर अच्छे से भर दे |फिर दूसरे कटोरे में बेसन ले व उसमे थोड़ा सा नमक, जीरा, हल्दी व थोड़ा सा मिर्च पाउडर डाल कर उसे मिला दे |फिर उसमे थोड़ा थोड़ा पानी पानी डालकर उसका घोल बना ले |फिर गैस पे ऑयल को गर्म करे ले व उसके बाद भरे हुए मिर्च को बेसन के घोल में डुबो कर ऑयल में डाल दे |जब वो वो फ्राई होकर हल्का भूरा हो जाए तो उसे टिश्यू पेपर पे निकाल दे ताकि जो भी ज्यादा ऑयल है वो निकल जाये |हमारी मिर्ची भाजी बनकर तैयार हो गयी है, उसे गरमा गरम, चटनी, प्याज या आपको जिस चीझ के साथ अच्छा लगता है उसके साथ खाये | जब आप इसे तोड़ेंगे तो उसके अंदर से पनीर पिघला हुआ निकलेगा व उसका टेस्ट भी बहुत अच्छा लगेगा | तो आप एक बार जरूर बनाये व हमें बताये की कासी बनी थी |