Home Blog Page 2419

पीएम मोदी की पहल ‘भारत की लक्ष्मी’ के लिए दीपिका पादुकोण बनी प्रथम अन्वेषक…

0

पीएम मोदी की पहल ‘भारत की लक्ष्मी’ के लिए दीपिका पादुकोण बनी प्रथम अन्वेषक l

यह दीवाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के लिए बेहद खास है क्योंकि पीएम मोदी की पहल ‘भारत की लक्ष्मी’ के लिए दीपिका ध्वजवाहक बन गईं है। अभिनेत्री ने स्पोर्ट्स आइकन पी.वी सिंधु के साथ अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है।

वीडियो में, पी.वी सिंधु के साथ अभिनेत्री इस पहल के बारे में बात कर रही है जिसका उद्देश्य देश भर में महिलाओं द्वारा किए गए सराहनीय काम को सामने लाना हैं।

इस इवेंट के लिए दीपिका पादुकोण से बेहतर कोई ओर नाम नहीं हो सकता था क्योंकि अभिनेत्रीने न केवल बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है बल्कि अपने अभिनय कौशल और विश्वभर में मौजूद अपने प्रशंसकों की विशाल संख्या के साथ अभिनेत्री ने वर्ल्ड मैप पर भी भारत का नाम रोशन किया है।

दीपिका एक कलाकार और एक मानवतावादी के रूप में दुनिया भर में लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

वह मानसिक बीमारियों से निपटना जानती है और लिव लव लाफ फाउंडेशन की संस्थापक हैं। हाल ही में, अभिनेत्री ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर ‘क्लोसेट’ नामक पहल की शुरुआत की है, जहां वह अपने व्यक्तिगत कलेक्शन से कपड़ो की नीलामी करती है और उससे जमा हुई आय का इस्तेमाल वह फाउंडेशन के लिए करती है।
दीपिका जल्द मेघना गुलज़ार की ‘छपाक’ में नज़र आएंगी, जो एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है और यह फ़िल्म दीपिका द्वारा निर्मित भी है।

40 साल के शख्स ने नाबालिग को आधार कार्ड में 18 साल की दिखाकर किया निकाह, गिरफ्तार…

0

चंडीगढ़। तीन बच्चों के बाप ने शादीशुदा होते हुए भी एक नाबालिग लड़की से शादी कर ली। उसने नाबालिग लड़की का फर्जी आधार कार्ड बनवाया, जिसमें लड़की की उम्र 18 साल दिखाई और फिर निकाह कर लिया। लड़की के घरवालों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने जब इस लड़की के दस्तावेज जांचे तो पता चला कि वह लड़की तो 16 साल की है। जिसके बाद ​पुलिस ने बताया कि शख्स ने पहली पत्नी के होते हुए दूसरा निकाह किया, वह भी नाबालिग लड़की से। उस शख्स ने नाबालिग लड़की के आधार कार्ड में उसकी डेट ऑफ बर्थ बदलवा दी और सबूत के तौर पर वही आधारकार्ड हाईकोर्ट में भी पहुंचा दिया। जिसके चलते किसी को लड़की के नाबालिग होने का संदेह नहीं हुआ।

शख्स का नाम आसिफ है। आसिफ ने न सिर्फ नाबालिग लड़की को अपनी दूसरी बीवी बना लिया, बल्कि उस नाबालिग लड़की के घरवालों के खिलाफ पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में भी चला गया। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में आसिफ ने कहा कि लड़की के घरवालों से उसे जान का खतरा है, इसलिए सुरक्षा मुहैया कराई जाए। जिसके बाद यह मामला मनीमाजरा थाने की पुलिस के पास पहुंचा। वहां, लड़की के घरवाले भी आसिफ के खिलाफ शिकायत करने पहुंच गए।

पुलिस ने जांच की तो पोल खुली

जिसके बाद पुलिस ने जब लड़की के अन्य डॉक्यूमेंट्स की जांच-पड़ताल की तो आसिफ की पोल खुल गई। आसिफ ने लड़की के आधार कार्ड में डेट ऑफ बर्थ बढ़वाकर लड़की को 18 साल का दिखाया था, ऐसा करके उसने हाईकोर्ट को भी गुमराह किया।

40 साल है आसिफ की उम्र, जबकि लड़की 16 साल की

मनीमाजरा थाने की एसएचओ जसविंदर कौर ने बताया कि आसिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। आसिफ 40 साल का है और उसने 16 साल की लड़की को फंसाकर उससे निकाह किया था। आसिफ के तीन बच्चे भी हैं।

कांग्रेस सांसद की पत्नी की पोस्ट पर बवाल, लिखा- किस्मत दुष्कर्म की तरह, रोक ना सको तो मजा लो…

0

केरल से कांग्रेस सांसद हिबी ईडन की पत्नी अन्ना लिंडा ईडन की एक सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल खड़ा हो गया है। लिंडा ईडन ने फेसबुक पर लिखा कि किस्मत दुष्कर्म की तरह होती है, अगर आप उसे रोक नहीं सकते हैं तो उसका आनंद लीजिए। ईडन की इस पोस्ट पर लोगों ने आलोचना शुरू कर दी। जिसके बाद उन्होंने अपनी पोस्ट पर माफी मांगते हुए उसे फेसबुक से हटा दी। मंगलवार सुबह अन्ना लिंडा ईडन ने फेसबुक पर वीडियो डालते हुए ये पोस्ट लिखी थी। उन्होंने एक वीडियो और अपने पति और कांग्रेस सांसद हिबी ईडन की फोटो भी अपलोड की थी।

लोगों का मानना है कि इस इन दिनों कोच्चि में बारिश की वजह से पानी भरा हुआ है। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी पोस्ट को उसी से जोड़कर देखा। यूजर्स ने उनपर कोच्चि के हालात का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया।

हिबी ईडन केरल की एर्नाकुलम लोकसभा सीट से कांग्रेस के सांसद हैं और पहली बार चुनाव जीत कर आए हैं। इससे पहले वह कांग्रेस पार्टी से ही विधायक भी रह चुके हैं, 2019 लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दिया था।

कमलेश तिवारी की मां बोलीं- मोदी जी हमारे भगवान हैं क्या?

0

लखनऊ। कमलेश तिवारी की मां कुसुमा तिवारी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने वाराणसी में कहा कि पुलिस ने मेरे बोलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। मुझे और मेरे परिवार को एक तरह से नजरबंद कर लिया गया है।

कमलेश की मां, बड़ा बेटा व परिवार के कुछ और लोग सोमवार रात 11 बजे अस्थि विसर्जन करने काशी पहुंचे। इस दौरान कुछ पत्रकारों ने सवाल पूछे तो कुसुमा ने कहा, ‘पुलिस ने मुझे नजरबंद कर लिया है, मैं कुछ बोलूंगी तो मेरा भी हाल कमलेश की तरह होगा। मेरे बोलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पुलिस के साये में ही मुझे काशी लाया गया है।’

पत्रकार ने सवार किया कि पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में आयी हैं तो उनसे कुछ कहेंगी। इस पर कमलेश तिवारी की मां भड़क गयीं। उन्होंने कहा मोदी जी क्या शंकर जी हैं. मोदी जी हमारे भगवान हैं क्या? हम मोदी जी से संतुष्ट नहीं हैं।

कॉमेडी का महाडोज है फिल्म पागलपंती का ट्रेलर, दिमाग मत लगाना…

0

लंबे समय से चर्चा में बनी अभिनेता जॉन अब्राहम की फिल्म पागलपंती का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। जो देखने में काफी दिलचस्प और मजेदार लग रहा है। फिल्म पागलपंती के ट्रेलर को देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आपको बता दें कि बीते दिनों फिल्म के कई पोस्टर्स रिलीज किए गए थे।

जिसमे जॉन अब्राहम के साथ साथ सभी किरदार के लुक सामने आए थे जो देखने में बेहद फनी लग रहा था। जॉन ने अपने ऑफ़िशियल ट्विटर अकाउंट से ट्रेलर रिलीज किया और इसके साथ ही उन्होंने ट्रेलर रिलीज की डेट भी बताई। फिल्म के ट्रेलर रिलीज से पहले अभिनेता जॉन ने इसकी जानकारी दी थी।

फिल्म पागलपंती का ट्रेलर कंफ्यूजिंग है। क्या हो रहा है, क्यों हो रहा है, ये समझ से परे है। मेकर्स ने ट्रेलर में कहानी और कैरेक्टर्स को स्थापित नहीं किया है लेकिन इतना जरूर है कि जॉन अब्राहम की इस मूवी में पागलपंती की भरमार है।

साथ ही इसके टाइटल की तरह ये ट्रेलर पूरी तरह से जस्टीफाई कर रहा है। लर में जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, अरशद वापसी और सौरभ शुक्ला की शानदार कॉमेडी देखने को मिल रही है। कॉमिक रोल में जॉन अब्राहम जम रहे हैं। कॉमिक टाइमिंग, बैकग्राउंड स्कोर और डायलॉग दमदार हैं।

फिल्म में अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, इलियाना डिक्रूज, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा, उर्वशी रौतेला और सौरभ शुक्ला मुख्य किरदार में नजर आएंगे। पागलपंती सिनेमाघरों में इस साल 22 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अनजी बज्मी ने किया है जो इससे पहले कई शानदार फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

19वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन आज

0

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के मार्गदर्शन में जिले में 19वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 20 अक्टूबर से किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का समापन कल 23 अक्टूबर को दोपहर 12.30 बजे पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में होगा। समापन समारोह में बिल्हा क्षेत्र के विधायक श्री धरमलाल कौशिक, मुंगेली क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री पुन्नूलाल मोहले, लोरमी क्षेत्र के विधायक श्री धर्मजीत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा दुर्गा बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शत्रुहन सोनू चंद्राकर एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सावित्री अनिल सोनी अतिथि के रूप में शामिल होंगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि 19वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बेस बॉल में 17 वर्ष आयु समूह के बालक बालिकाएं, सिलम्बम एवं कराते प्रतियोगिता में 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु समूह के बालक, बालिकाएं एवं आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में 19 वर्ष आयु समूह के बालक, बालिकाएं भाग ले रहे है। इस प्रतियोगिता का आयोजन वीर शहीद धनंजय सिंह स्टेडियम (बीआरसाव शासकीय बहु उद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंगेली), सेंट जेवियर्स हायर सेकेण्डरी स्कूल मुंगेली के प्रांगण और बीआरसाव शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्थित पं. शिवकुमार पाठक सभाभवन में किया जा रहा है

छत्तीसगढ़ : सुराजी गांव योजना के तहत गोवर्धन पूजा के दिन को गौठान दिवस के रूप में मनाने के निर्देश…

0

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज यहां बताया कि सुराजी गांव योजना के तहत दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के दिन को गौठान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस हेतु उन्होने कृषि एवं पशुपालन विभाग के उपसंचालक और सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये है। उन्होने कहा है कि छत्तीसगढ़ में दीपावली पश्चात गोवर्धन पूजा की मान्यता तथा परंपरा है। सुराजी गांव योजना के तहत नरवा, गरूवा, घुरूवा एवं बाड़ी कार्यक्रम चयनित स्थानों पर गौठानों का निर्माण किया गया है जहां गौवंश प्रतिदिन आते है। अतः उन्होने चयनित गौठानों में पूजा अर्चना कर गोवर्धन पूजा के दिन को गौठान दिवस मनाने के निर्देश दिये है।

ट्रेन के खाली कोच में कपल ने बनाए संबंध, CCTV में कैद हुई दोनों की अश्लील हरकत

0

पिछले दिनों देश की राजधानी दिल्ली में मेट्रो स्टेशन पर एक कपल के अंतरंग पलों का वीडियो एक पोर्न साइट पर डाले जाने का मामला सामने आया था। वीडियो में कपल दिल्ली मेट्रो के किसी स्टेशन पर अंतरंग होते हुए नजर आ रहा था। इस वीडियो के सामने आने के बाद दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों में हड़कंप मच गया और डीएमआरसी ने अज्ञात कपल के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अब ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें एक कपल देर रात शराब के नशे में ट्रेन के एक खाली कोच में संबंध बनाता हुआ नजर आ रहा है। कपल की यह हरकत ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।ऑनलाइन लीक हुआ दोनों का वीडियो

‘द सन’ की खबर के मुताबिक, मामला स्कॉटलैंड का है और ये ट्रेन ग्लासगो से एडिनबर्ग जा रही थी। दो मिनट के इस वीडियो में नजर आ रहा है कि शराब के नशे में एक कपल देर रात इस ट्रेन के एक खाली कोच में दाखिल होता है और एक दूसरे को किस करने लगता है। इसके बाद दोनों ट्रेन के कोच में सीट पर ही संबंध बनाने लगते हैं। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई दोनों की हरकत का यह वीडियो ऑनलाइन लीक भी हो गया है। स्कॉटरेल के चीफ का कहना है कि वो पुलिस से इस मामले की जांच करा रहे हैं और ट्रेन में इस तरह की गंदी हरकत करने वालो को बहुद जल्द पकड़ लिया जाएगा।

दोनों ने पी रखी थी बहुत ज्यादा शराब

वहीं, वीडियो को लेकर एक रेल यात्री ने कहा, ‘ट्रेन में इस तरह कपल के संबंध बनाने की घटना बहुत गलत और हम लोगों के लिए काफी चौंकाने वाली है। यह साफ नजर आ रहा है कि कपल ने इतनी ज्यादा शराब पी रखी थी कि उन्हें इस बात का भी अंदाजा नहीं था कि उनके आसपास क्या हो रहा है। अगर उस कोच में कोई बच्चों वाला परिवार या कोई बुजुर्ग व्यक्ति चढ़ जाता, तो क्या होता। अगर उन लोगों को लगता है कि ये केवल एक मजाक भर है तो ये काफी अपमानजनक है। क्या वो लोग अपने घर पहुंचने तक का इंतजार नहीं कर सकते थे।’

पहले भी हो चुकी है ऐसी हरकत

दो मिनट की यह वीडियो क्लिप काफी वायरल भी हो रही है। स्कॉटरेल के एक अधिकारी ने बताया, ‘स्कॉटलैंड रेलवे में असामाजिक और असभ्य व्यवहार के लिए कोई जगह नहीं है और हम ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस के साथ मिलकर इस तरह की गलत हरकतों पर रोक लगाएंगे।’ आपको बता दें कि इससे पहले इसी हफ्ते की शुरुआत में ग्लासगो की एक बस में एक बुजुर्ग दंपति को रोमांस करते हुए पकड़ा गया था। यह कपल एक हॉस्पिटल के बाहर बस में अंतरंग हो रहा था। एक अन्य यात्री ने इस कपल की हरकत को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया और दोनों का वीडियो सोशल मीडिय पर वायरल हो गया।

पुलिस ने शुुरू की मामले की जांच

वहीं इस मामले में ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस का कहना है कि उन्हें कपल की सीसीटीवी फुटेज मिल गई है और वो मामले की जांच कर रहे हैं। अगर किसी को इस कपल के बारे में कोई सूचना मिलती है तो वो ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस से संपर्क कर जानकारी दे। आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली में एक ऐसा मामला सामने आया था, जिसमें दिल्ली मेट्रो के स्टेशन पर अंतरंग हो रहे कपल का वीडियो पोर्न साइट पर डाल दिया गया था। यह वीडियो क्लिप दिल्ली मेट्रो के सीसीटीवी कंट्रोल रूम से चुराई गई थी।

छत्तीसगढ़ : रेल लाइन पर किया ऐसा काम तो चली जाएगी आपकी जान

0

फाटक पार करते समय मोबाइल या ईयर फोन उपयोग न करें, रेल लाइन में सेल्फी न लें और चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें। यह सभी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। सोमवार को रेलवे ने नुक्कड़- नाटक व अन्य कार्यक्रम आयोजित कर इसी तरह यात्रियों को जागरूक किया।

जागरूकता का यह कार्यक्रम बिलासपुर व कोरबा रेलवे स्टेशन के अलावा ट्रेनों में चला। इसमें स्काउट-गाइड के बच्चों व नागरिक सुरक्षा संगठन के सदस्यों ने नुक्कड़ – नाटक के माध्यम से यात्रियों को जहरखुरानी से सावधान रहने एवं सुरक्षित समपार फाटक पार करने के नियमों की जानकारियां दी।

बिलासपुर स्टेशन में स्काउट गाइड के बच्चों ने नुक्कड़- नाटक के माध्यम से यात्रा के दौरान अजनबी व्यक्ति द्वारा दिए गए खाने – पीने की सामग्री खाने से होने वाली दुष्प्रभावों को जीवंत प्रस्तुति देकर बताया गया। बच्चों द्वारा स्टेशन परिसर में रैली निकालकर रेलवे सुरक्षा सहायता नंबर 182 का प्रचार – प्रसार किया गया।

यात्रियों को बताया गया कि ट्रेनों में यात्रा के दौरान पटाखा, ज्वलनशील पदार्थ का परिवहन प्रतिबंधित है। साथ ही स्टेशन एवं ट्रेनों के यात्रियों से वार्तालाप कर जहरखुरानी से सावधान रहने, लावारिस सामान से दूर रहने तथा इसकी तुरंत सूचना 182 नंबर पर देने, असुरक्षित महसुस होने की स्थिति में तथा अवांक्षित गतिविधियां प्रतीत होने पर भी रेलवे सुरक्षा सहायता नंबर 182 पर इसकी सूचना देने का आग्रह किया गया। कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर व सिटी समपार फाटकों में भी नुक्कड़- नाटक के माध्यम से यात्रियों को बताया गया कि बंद फाटक को पार करना खतरनाक है।

भारतीय सेना बस 48 घंटों में कर देगी दुश्मन का खात्मा, उसकी धरती पर लहराएगा तिरंगा

0

हमारे देश की सेना लगातार आधुनिक तकनीक अपनाकर खुद को रणनीतिक रूप से हर क्षेत्र में सक्षम बनाने में जुटी हुई है। इसी के तहत अब वह अपनी युद्ध रणनीति में भी काफी कुछ बदलाव कर रही है। इसका ही नतीजा है कि अब हमारे देश की सेना को महीनों तक युद्ध नहीं लड़ना पड़ेगा, बल्कि मात्र 48 घंटे में ही दुश्मन को हार का स्वाद चखा दिया जाएगा। दरअसल, भारतीय सेना की कुछ इसी तरह की युद्ध रणनीति को जमीनी स्तर पर उतारने की कोशिश पोकरण में हो रही है। यहां सेना खास तरह का युद्धाभ्यास कर रही है। इस युद्धाभ्यास में अधिक से अधिक आधुनिक हथियारों का प्रयोग किया गया है।

रविवार को पोकरण में शुरु हुआ था दो दिवसीय युद्धाभ्यास
दो दिवसीय युद्धाभ्यास की शुरुआत रविवार को पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में हुई थी। जिसमें थल सेना और वायुसेना के जवानों ने हिस्सा लिया था। इसमें हिस्सा लेने वालों जवानों की संख्या चालीस हजार ज्यादा बताई जा रही है। इसमें जवानों को युद्ध के समय में धैर्य से काम लेने और दुश्मन के ठिकानों को कैसे नेस्तनाबूत करने का प्रशिक्षण दिया गया। इन सभी बातों को सिखाने के लिए काल्पनिक दुश्मन के ठिकाने बनाए गए। जिनपर हाइटेक विमानों का प्रयोग कर जमकर बमबारी की गई।

इस युद्धाभ्यास का नाम था ‘सिंधु सुदर्शन’

दुश्मन के दांत खट्टे कर देने वाले 40 हजार से ज्यादा सैनिकों के इस युद्धाभ्यास का नाम सिंधु सुदर्शन रखा गया। इसमें थलसेना के 21 स्ट्राइक कोर (सुदर्शन शक्ति) का प्रयोग किया गया। यह अभ्यास पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज के 100 किमी दायरे में किया गया। इसमें स्वदेशी बंदूकें, बोफोर्स तोप, मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर और टी 90 टैंक आदि को शामिल थे।

इस अभ्यास में रूसी विदेशी राकेट लॉन्चर सिस्टम भी प्रयोग में लाया गया। जिससे लगभग 72 कलस्टर बम गिराए गए। इस युद्धाभ्यास में दुश्मनों के छक्के छुड़ा देने वाले लड़ाकू विमान जगुआर और मिग- 21 का भी प्रयोग किया गया था।

इसके अलावा जवानों को सिखाया गया कि हेलीकॉप्टर रुद्र और मानव रहित विमान हैरोन का इस्तेमाल कैसे किया जाता है। इसकी सहायता से कैसे कम समय में अधिक से अधिक दुश्मनों नुकसान पहुंचा सकते हैं।

बताया जाता है कि सेना तीन साल में एक बार स्ट्राइक कोर का युद्धाभ्यास करती है। सैन्य विशेषज्ञ लगातार सैनिकों की सैन्य गतिविधि पर नजर रखते हैं। इसके बाद वे अभ्यास को अंक प्रदान करते हैं।