Home Blog Page 2469

OMG ! इस महिला के पेट में होता था दर्द, निकला 1 फीट लंबा बेलन, हैरान रह गए डॉक्टर्स

0

उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. जिसे सुनकर वाकई आप शॉक्ड हो जाएंगे. आपने अभी तक मरीज के पेट से कैंची, रुमाल, टॉवल आदि चीजें निकलने की खबरें अभी तक जरूर सुनी होगी. लेकिन यहां के अस्पताल में महिला के पेट से बेलन निकाला है. जिसे डॉक्टर्स अपनी मेडिकल साइंस की ये पहली घटना बता रहे हैं.

दरअसल ऑपरेशन के वक्त डॉक्टर्स भी हैरान रह गए जब महिला के पेट से एक फीट लंबा रोटी बनाने वाला लकड़ी का बेलन निकला है. इस मामले में महिला के साथ यौन हमले का अंदेशा जताया जा रहा है. इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है. महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है. यह महिला अपनी जिंदगी और मौत से जूझ रही है.

जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में हॉस्पिटल के सर्जरी विभाग प्रमुख डॉ. के.एस शाही ने महिला की पहचान गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि महिला के साथ यौन हमले का मामला लगता है. डॉ. का ये भी कहना है कि महिला के पेट में तीन दिन पहले अचानक पेट में दर्द हुआ.

जिसके चलते उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है. महिला के पेट का एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट के अनुसार बड़ी आंत गैस से भरी हुई थी. जब महिला का पेट खोला गया तो डॉक्टर्स की टीम हैरान रह गई.इस मामले में पुलिस का कहना है कि महिला के परिवार वालों ने इस घटना की कोई भी जानकारी देने से इंकार कर दिया है.

नशे में धुत चाचा ने किया पांच साल की भतीजी से रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

बिहार के सारण जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। नशे में धुत चाचा ने अपनी पांच साल की भतीजी से रेप की वारदात का अंजाम दे डाला। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो हालत देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।

नशे की हालत में घर आया था चाचा

मामला सारण जिले के मढ़ौरा इलाके का है, जहां रविवार की रात घर के सभी लोग खाना खाकर सो गए चुके थे। आरोपी नशे की हालत में घर आया। पांच साल की भतीजी भी उसके साथ उसके कमरे में जाकर सो गई। कुछ देर बार कमरे से बच्ची की रोने और चिल्लाने की आवाजें आने लगीं।

खून से लथपथ बेड पर बेहोश पड़ी थी भतीजी

जब घर के लोग कमरे में पहुंचे तो आरोपी ने दरवाजा खोला। बेड पर बच्ची खून से लथपथ बेहोश पड़ी थी। परिजनों ने बच्ची की हालत देखी तो उनके होश उड़ गए। घरवालों ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

अस्पताल में भर्ती बच्ची

पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दैनिक जागरण की खबर के मुताबिक, एसपी हर किशोर राय ने बताया कि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और संबंधित थाना के अधिकारियों को आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

BB13: सोशल मीडिया पर सलमान खान हो रहे ट्रोल, सामने आया ये बड़ा कारण

0

 आपको बता दें कि बिग बॉस 13 से दो प्रतियोगी बाहर हो चुकी है। जी हां आपको बता दें कि बीते दिन रविवार को वीकेंड के वार में कोयना मित्रा और शहनाज गिल बेघर हो गई है। इस दौरान कोयना और शहनाज की आपस में बहस हो गई। इसमे सलमान ने शहनाज गिल का सर्पोट करते हुए नजर आए। सलमान खान का ये रवैया सोशल मीडिया यूजर्स को बिल्कुल पसंद नहीं आया और यूजर्स ने सलमान खान को ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों का आरोप है कि सलमान पंजाब की कैटरीना को फेवर कर रहे हैं।

बात ये है कि एक टास्क के दौरान के तहत कंटेस्टेंट्स को एक-दूसरे के सिर पर लगे गुब्बारों को फोड़कर उनकी गलतफहमी दूर करनी थी। शहनाज और कोयना एक-दूसरे के बलून फोड़ते हैं। कोयना का कहना था कि, शहनाज घर में हर किसी का मजाक उड़ाती हैं। उन्हें ये सब करना अच्छा लगता है, शहनाज जजमेंट पास करती हैं। इसके बाद सलमान शहनाज का सपोर्ट करते हुए कहते हैं कि, शहनाज घर में सभी की नकल उतारती हैं। अगर वो ऐसा करती हैं तो आप भी कम नहीं हैं। आपने शहनाज को नौकर, मैनेजर और wannabe कहा था। सलमान का मानना था कि शहनाज एंटरटेनिंग हैं लेकिन कोयना सलमान की बातों से सहमत नहीं दिखती।

बस शहनाज की साइड लेने पर सलमान खान को लोग ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि, सलमान ने कहा कि शहनाज आपको सिद्धार्थ शुक्ला बाहर नहीं भेजना चाहते और मैं भी। ये बात यह बताने के लिए काफी है कि दलजीत कौर और कोयना मित्रा जैसी महिलाएं शो में नहीं रह सकती। कोई फर्क नहीं पड़ता हम वोट करें या ना करें।

अगले ने लिखा कि, हर 30 सेकंड में शहनाज को देखना इरिटेटिंग है, पता नहीं उन्हें कौन पसंद कर रहा है और ऐसा करने वाले किस ग्रह से आए हैं।

अभिजीत बनर्जी को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार, जानें कौन हैं भारतीय मूल के अर्थशास्त्री

0

भारतीय मूल के अभिजीत विनायक बनर्जी को अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया है। उनके साथ एस्थर डुफलो और माइकल क्रेमर को भी अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। एस्थर डुफलो अभिजीत बनर्जी की पत्नी हैं। भारतीय मूल के 58 साल के अभिजीत एक अमेरिकन अर्थशास्त्री हैं। फिलहाल वे मैसाचुसेट्स इंस्‍टीट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी में अर्थशास्‍त्र के फोर्ड फाउंडेशन इंटरनेशनल प्रेाफेसर हैं। तीनों अर्थशास्त्रियों को वैश्विक गरीबी खत्म करने के प्रयोग के उनके शोध के लिए इस पुरस्कार से नवाजा गया है।

कौन हैं अभिजीत विनायक बनर्जी:

अभिजीत बनर्जी का जन्‍म 21 फरवरी, 1961 को मुंबई में हुआ था। उनकी मां का नाम निर्मला बनर्जी और पिता का नाम दीपक बनर्जी हैं। उनकी मां सेंटर फॉर स्‍टडीज इन सोशल साइंसेज में अर्थशास्‍त्र की प्रोफेसर रह चुकी हैं। पिता दीपक कलकत्ता के प्रसिडेंट कॉलेज में अर्थशास्‍त्र विभाग के अध्‍यक्ष रह चुके हैं। अभिजीत बनर्जी ने कलकत्ता यूनिवर्सिटी और जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की हैं। 1988 में उन्‍होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री हासिल की।

अभिजीत बनर्जी का एमआईटी की लेक्‍चरार डॉक्‍टर अरुणधति तुली बनर्जी से विवाह हुआ था। हालांकि बाद में उनका तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने 2015 में अर्थशास्‍त्री एस्‍थर डफलो के साथ विवाह किया। अभिजीत ने 2003 में एस्‍थर डुफ्लो और सेंधिल मुलाइनाथन के साथ मिलकर अब्‍दुल लतीफ जमील पॉवर्टी एक्‍टशन लैब की स्‍थापना की।

अभिजीत ब्‍यूरो फॉर द रिसर्च इन द इकनॉमिक एनालिसिस ऑफ डेवलेपमेंट के पूर्व अध्यक्ष, अमेरिकी अकेडमी ऑफ आर्ट्स एंड साइंसेस और द इकनॉमेट्रिक सोसाइटी के रिसर्च एसोसिएट रह चुके हैं। वे काइल इंस्‍टीट्यूट के इंटरनेशनल, गुगेनहियम और अल्‍फ्रेड पी सोलान के फेलो भी रहे हैं। वे इंफोसिस प्राइज भी जीत चुके हैं। अभिजीत पुअर इकनॉमिक्‍स समेत चार किताबों के लेखक हैं। उन्‍होंने दो डॉक्‍यूमेंट्री फिल्‍मों का निर्देशन भी किया है। अभिजीत संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ द्वारा 2015 के बाद के विकास एजेंडा के लिए बनाए गए अग्रणी लोगों केक हाई-लेवल पैनल के सचिव भी रह चुके हैं।

VIDEO: सांप पकड़ने की कोशिश कर रहा था आदमी, निकला कुछ ऐसा लोगों ने दातों तले दबा ली उंगली

0

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो को अब तक 3 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. आपने कई वीडियो देखे होंगे, जिन्हें देखकर लगता है कि नजाने इसमें क्या होगा, लेकिन जब आपको पता चलता है कि ये मजाक था तो आपकी हंसी छूट जाती है. इस वीडियो में भी ऐसा ही है.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति घास से एक खतरनाक सांप पकड़ने की कोशिश कर रहा है. इस दौरान आस-पास खड़े लोग चिल्ला रहे हैं. वीडियो में ऐसा म्यूजिक भी चल रहा है, जिससे लगता है कि कोई खतरनाक सांप निकलने वाला है.

लेकिन थोड़ी देर बाद वह व्यक्ति घास से जो चीज निकलता है आप-पास खड़े लोग वह देखकर सिर पर हाथ रख लेते हैं. वह व्यक्ति घास से एक बेल्ट निकालता है और उसे पहनने लगता है. इसे देखकर लोग लोट-पोट हो जाते हैं.

इस वीडियो को पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. दिलजीत दोसांझ द्वारा शेयर किए इस वीडियो ने धूम मचा दी है.

यूपी: गांव के पुराने कुएं से अचानक आने लगी रहस्यमय आवाजें, दहशत में लोग

0

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में स्थित पीपरी गांव के लोग इन दिनों एक गुमनाम और रहस्यमय दहशत के साए में जी रहे हैं। गांव में दहशत का ये माहौल इस कदर छाया हुआ है कि लोग अपने घरों को छोड़कर गांव से जा रहे हैं। दरअसल इस दहशत की वजह है एक पुराना कुआं। गांव में बने इस पक्के कुएं की तलहटी से लगातार रहस्यमय और अजीब आवाजें आ रही हैं। इन आवाजों के साथ ही कुएं के आस-पास भूकंप के जैसा एक कंपन भी हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा इस गांव में पहले कभी नहीं हुआ।दहशत में घर छोड़ रहे हैं लोग

वहीं, जमीन में कंपन को देखते हुए प्रशासन ने भी एहतियात के तौर पर कुएं के आसपास के लोगों से घर खाली करने के लिए कहा है। दहशत के चलते बड़ी संख्या में गांव के लोग पलायन कर रहे हैं। प्रशासन की तरह से गांव में कुएं के आस-पास बैरिकेडिंग लगा दी गई है। प्रशासन की टीम लगातार गांव पर नजर बनाए हुए हैं। गांव के लोगों का कहना है कि पिछले दिनों हुई जबरदस्त बारिश के बाद पिछले कुछ दिनों से इस कुएं से अजीब तरह की आवाजें आ रही हैं। इन आवाजों को सुनकर गांव के लोग काफी डरे हुए हैं।

कुएं के अंदर दिख रही है सुरंग

भदोही के तहसीलदार बीडी गुप्ता ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कुएं के आसपास कंपन हो रहा है, जिसे देखते हुए बैरिकेडिंग लगा दी गई हैं। बीडी गुप्ता ने बताया कि एहतियात के तौर पर लोगों से अपने घरों को खाली करने के लिए कहा गया है। कुएं के अंदर एक खाली जगह दिखाई दे रही है, जो दिखने में सुरंग जैसी है। उस सुरंग में पानी भी भरा हुआ है। हालांकि यह सुरंग कितनी दूर तक बनी हुई है, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। सुरंग पर प्रशासन की टीम नजर बनाए हुए है। हम लोग सुरंग के दबने के इंतजार कर रहे हैं।

आस-पास के इलाकों में भी फैली खबर

पीपरी गांव के इस कुएं से आवाजें आने और कंपन होने की खबर आस-पास के इलाकों में भी तेजी से फैल रही है। लोग कुएं को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। गांव के लोग बताते हैं कि इन आवाजों को लेकर बच्चे भी काफी डरे हुए हैं। आपको बता दें कि पिछले दिनों झारखंड के चतरा पत्थलगड़ा में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां के लोगों का कहना था कि गांव के कुएं से सुबह-शाम मंदिर की घंटियों की आवाज सुनाई देती है। लोगों ने बताया कि इस कुएं से कुछ ऐतिहासिक चीजें भी निकल चुकी हैं।

दुबई में नौकरी कर घर लौटा तो पत्नी के अफेयर का पता चला, गुस्से में ले ली जान

0

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। हत्यारोपी पति दुबई में नौकरी करता है। पिछले दिनों वह घर लौटा था। घर पर उसे अपनी पत्नी पर अवैध संबंध रखने का शक हुआ। उसने पत्नी से बात की तो पता चला कि उसके अफेयर चल रहे हैं। गुस्से में वह शख्स आग-बबूला हो गया। उसने रॉड मार-मारकर वहीं पत्नी को मार डाला। इसके बाद वापस दुबई के लिए रवाना होने लगा। हालांकि, दुबई की फ्लाइट हाथ आने से पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

संवाददाता के अनुसार, हत्यारोपी शख्स की पहचान राजू के तौर पर हुई। गाजियाबाद की खोड़ा पुलिस ने उसे पकड़ा है। उसने अपनी पत्नी की हत्या कर देने की बात स्वीकार कर ली है।

उसने बताया कि पत्नी के अवैध संबंधों का पता चलने पर वह गुस्सा हो गया था। इसीलिए पत्नी का कत्ल कर दिया। एसपी सिटी मनीष मिश्रा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

साड़ी,मेकअप और घर गृहस्थी से बाहर निकल फिल्मों में दमदार एक्शन कर छा गई ये हसीनाएं

0

बॉलीवुड के गलियारों में आम तौर पर अभिनेताओं के एक्शन को लेकर बात की जाती है।लेकिन आज हम बात कर रहे है उन हसीनाओं के बारे में जिन्होनें फिल्मो में दमदार एक्शन कर अपनी पहचान को एक नया नाम दिया।जी हां हसीनाओं ने अपने काजल,लिपस्टिक और पहनावे से चर्चा बटौरने के बाद अपने एक्शन से दर्शको का मनोरंजन किया तो आइए जानते है इस लिस्ट में शामिल हुई एक्ट्रेस के बारे मेः

प्रियंका चोपड़ा -इंटरनेशनल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ह़ॉलीवुड के साथ ही बॉलीवुड फिल्मो में भी अपने एक्शन अवतार से चर्चा बटौरी है।ऐसे में फिल्म डॉन और डॉन-2 में उनके एक्शन देखने को मिले और इसके अलावा जय गंगाजल में भी प्रियंका का भरपूर एक्शन देखने को मिला।जिन्हें दर्शको ने काफी पसंद किये।

कैटरीना कैफ-बॉलीवुड की एक्ट्रेस कैटरीना ने फिल्म एक था टाइगर में अपने शानदार एक्शन दिखाए थे इसके अलावा धूम 3 में भी कैटरीना के कई एक्शन शूट देखने को मिले थे।

दीपिका पादुकोण-बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका ने एक योद्दा के तौर पर संजय लीला भंसाली की फिल्मो में एक्शन सीन्स दिखाये है जिसमें बाजीराव मस्तानी में उन्हें काफी पसंद भी किया गया था।इसके अलावा दीपिका ने फिल्म चांदनी चौक टू चाइना और लफंगे परिंदे में एक्शन सीन किये थे।

ऐश्वर्या राय-बॉलीवुड की एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने अपनी फिल्म धूम और जोधा अकबर में शानदार एक्शन शूट किये थे।खास बातये है कि इन दोनों फिल्मो में वो ऋतिक रोशन के साथ नजर आई थी जो कि खुद एक्शन हीरो कहलाते है।

माधुरी दीक्षित- इस मामले में धक धक गर्ल भी पीछे नहीं है।अपनी कमबैक फिल्म गुलाब गैग में माधुरी को थोड़ा बहुत एक्शन करते देखा गया था।जिसे काफी पसंद भी किया गया था।

निम्रत कौर- अभिनेत्री निर्मित कौर ने अपनी एक वेबसीरीज में आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाया था। फिल्म का नाम है ‘दी टेस्ट केस’, इसमें आपको निर्मित का बेहतरीन एक्शन देखने को मिला।जिसमें निम्रत को काफी पसंद किया गया था।

सोनाक्षी सिन्हा-बॉलीवुड की फिल्म अकीरा में सोनाक्षी के एक्शन सीन्स देखने को मिले थे।इस फिल्म में अपने आपको बचाने के लिए सोनाक्षी ने कई बार लड़ाई लड़ी जिसे काफी पसंद किया गया था।

कंगना रानौत-बॉलीवुड की एक्ट्रेस कंगना रानौत ने पिछले दिनों ही रिलीज हुई फिल्म मणिकर्णिका में अपने एक्शन सीन्स दिखाए थे इन्हे काफी पसंद किया गया था।इसके अलावा आगामी फिल्म धाकड़ में भी कंगना एक्शन करती नजर आएंगी।

तापसी पन्नू- गौरतलब है कि तापसी पन्नू पंजाबी हैं लेकिन इन्होंने तमिल और तेलुगू फिल्मों में अच्छा नाम किया. इनकी फिल्म नाम शबाना में तापसी के बेहतरीन पंचेज देखने को मिले और दर्शकों को उनका ये अवतार पसंद भी आया।

रक्षा मंत्री पर ओवैसी का तंज- नींबू से वो पूजा करते हैं, हम शर्बत बनाते हैं

0

 ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर हमला बोला है। ओवैसी ने राजनाथ पर तंज कसते हुए कहा, वे नींबू से राफेल फाइटर जेट की पूजा करते हैं लेकिन हम नींबू से शर्बत बनाते हैं और लोगों की प्यास बुझाते हैं। बता दें, राफेल डिलीवरी लेने के बाद राजनाथ सिंह ने विमान पर ओम लिखा और टायर के नीचे नींबू रखकर उसकी पूजा की।

लोकसभा सांसद और एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुंबई के मुंबा देवी में अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने राजनाथ सिंह पर तो निशाना साधा ही इसके अलावा उन्होंने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, देश के रक्षामंत्री राफेल विमान मिलने पर नींबू से उसकी पूजा करते हैं, लेकिन हम तो इससे शर्बत बनाकर लोगों की प्यास बुझाते हैं।

बता दें, महाराष्ट्र चुनाव को लेकर सभी पार्टियां एक दूसरे पर हमला कर रही हैं, ओवैसी इससे पहले भी कई बार मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते नजर आए हैं। ओवेसी ने अब राजनाथ सिंह को आड़े हाथ लेकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम किया है। बता दें, 8 अक्टूबर को फ्रांस दौरे पर गये राजनाथ सिंह ने लड़ाकू विमान बनाने वाली कंपनी दसॉ एविएशन से विमान की पहली खेप ली। ये पूर प्रक्रिया फांस को मेरिगनाक में हुई।

राजनाथ ने की थी राफेल की पूजा

भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राफेल की पहली खेप मिलने पर विमान की पूजा की। उन्होंने विमान के सामने नारियल फोड़ा, उसपर ओम लिखा और टायर के नीचे नींबू रखकर उसकी पूजा अर्चना की। राजनीतिक पार्टियों द्वारा इसपर सवाल उठाने के बाद उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि, हम ऐसा बचपन से देखते आएं हैं और ये हमारे संस्कार में है। उन्होंने बतया कि, जिस समय वह पूजा कर रहे थे वहां मुस्लिम, क्रिश्चयन समेत दूसरे धर्मों के प्रतिनिधि भी थे।

भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक अभिजीत बनर्जी समेत तीन को अर्थशास्त्र का नोबल पुरस्कार

0

 भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक अभिजीत बनर्जी को वर्ष 2019 का अर्थशास्त्र का नोबल पुरस्कार दिया गया है। बनर्जी के साथ इश्तर डूफलो और माइकल क्रेमर को भी संयुक्त रूप से नोबल पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है।

तीनों अर्थशास्त्रियों को दुनिया भर में गरीबी दूर करने की दिशा में एक्सपेरीमंट अप्रोच के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। नोबल पुरस्कार के तहत विजेताओं को नौ मिलियन स्वीडिश क्रोनोर प्रदान किया जाता है। स्वीडन की जानी-मानी हस्ती अल्फ्रेड नोबल के नाम पर नोबल पुरस्कारों की शुरुआत की गयी थी और 1969 में पहला पुरस्कार दिया गया था। भारत के कलकत्ता विश्वविद्यालय से 1981 में बीएससी की उपाधि ग्रहण करने के बाद बैनर्जी ने 1983 में दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से एमए की पढ़ाई पूरी की।