Home Blog Page 2474

यहाँ रेलवे स्टेशन पर चूहे पकड़ने के लिए हर दिन 166 कर्मचारियों की तैनाती, खर्च होते हैं 1.45 लाख रुपये, अब तक 10.56 करोड़ रुपये खर्च

0

देश का एक रेलवे स्टेशन चूहों से इस कदर परेशान है कि रोज चूहे पकड़ने के लिए 166 कर्मचारी लगाए जाते हैं. इतना ही नहीं चूहे पकड़ने की कार्रवाई में रोजाना 1.45 लाख रुपये भी खर्च किए जाते हैं. इन आंकड़ों से आप चौंक सकते हैं, लेकिन यह हकीकत है. भारतीय रेलवे के सेंट्रल ज़ोन का नागपुर स्टेशन इस भीषण समस्या से जूझ रहा है. बीते 2 साल (730 दिन) में इस स्टेशन पर चूहों से निपटने में 10.56 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं. आरटीआई (RTI) अर्जी पर मिले जवाब से इसका खुलासा हुआ है.

देशभर में चूहों से जूझ रहे रेलवे की परेशानी किसी से छिपी नहीं है. भारतीय रेलवे का एकाध ही स्टेशन ऐसा होगा जहां चूहों पर पानी की तरह से पैसा न बहाया जा रहा हो. नागपुर रेलवे स्टेशन की हालत तो चेन्नई से भी बुरी नजर आ रही है.

सुबह से शाम तक चूहे पकड़ते हैं 166 कर्मचारी

नागपुर डिवीजन ऑफिस ने आरटीआई में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए बताया है कि नागपुर रेलवे स्टेशन पर 8 प्लेटफार्म, 10 ट्रैक (रेलवे लाइन) और कई तरह के ऑफिस भी हैं. प्लेटफार्म और रेलवे ट्रैक सहित सभी कार्यालयों को चूहों से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए हर रोज कुछ कर्मचारियों की तैनाती की जाती है. प्लेटफार्म नम्बर एक पर सबसे ज्यादा 10 कर्मचारी लगाए जाते हैं. इसके अलावा 2-3 पर 9 कर्मचारी और 6-7 पर 8 कर्मचारी लगाए जाते हैं. वहीं, ट्रैक नम्बर 1-4 पर 10, 5-6 पर 9 कर्मचारी आदि लगाए जाते हैं.

देशभर में रेल विभाग चूहों की परेशानी से जूझ रहा है.

1.45 लाख रुपये रोज खर्च करता है नागपुर स्टेशन

नागपुर से मिली आरटीआई में इस बात का खुलासा भी हुआ है कि हर रोज प्लेटफार्म, रेलवे ट्रैक और आफिसों में चूहों से निपटने के लिए कितने रुपये रोज खर्च किए जाते हैं. सबसे ज्यादा खर्च प्लेटफार्म नम्बर एक पर 12,137 रुपये खर्च किए जाते हैं. इसी तरह से दूसरे प्लेटफार्म, ट्रैक और आफिसों में भी चूहों से निपटने पर खर्च किए जाते हैं. आरटीआई अर्जी पर दिए गए जवाब के अनुसार, बीते 2 साल यानि 730 दिन में नागपुर स्टेशन चूहों से निपटने पर 10.56 करोड़ रुपये खर्च कर चुका है.

कीर्ति आजाद बनाए जा सकते हैं दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष : सूत्र

0

 दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष के नाम का ऐलान जल्द किया जा सकता है. सोमवार को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कीर्ति झा आजाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं.

क्रिकेट में छक्कों के बादशाह कहे जाने वाले कीर्ति झा आजाद राजनीति की पिच पर भी जमे हुए हैं. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद के बेटे कीर्ति झा आजाद भाजपा के टिकट पर दरभंगा से तीन बार सांसद बने.  इससे पहले उनकी पहचान क्रिकेटर के तौर पर ही थी. 2015 में दिल्ली  क्रिकेट एसोसिएशन में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ आरोप लगाने के कारण भाजपा ने उन्हें निलंबित कर दिया था. इसके बाद उन्होंने कांग्रेस का हाथ थामने का फैसला कर लिया.

वे 1983 की इंडियन क्रिकेट वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य भी रहे
कीर्तिवर्धन भागवत झा आजाद अपने दूसरे नाम कीर्ति आजाद के नाम से अधिक जाने जाते हैं. वे 1983 की इंडियन क्रिकेट वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य भी रहे. विश्व कप में उन्होंने पाकिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ उल्लेखनीय पारी खेली थी, इसके कारण वे बेहद लोकप्रिय हो गए थे.

1998 में आजाद ने दरभंगा का रुख किया
आजाद ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1993 में दिल्ली के गोल मार्केट इलाके में विधानसभा चुनाव के जरिए की थी. 1998 में आजाद ने दरभंगा का रुख किया और वहां से पहली बार लोकसभा चुनाव जीते और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

जिस क्षेत्र में है ससुराल, वहां से चुने गए तीन बार सांसद

कीर्ति आजाद 1999, 2009 और 2014 में दरभंगा के सांसद चुने गए. दरभंगा को अपनी कर्मभूमि चुनने के पीछे बड़ी वजह ये थी कि यहां उनकी ससुराल है. इस बात का उनको फायदा भी मिला और वे तीन बार दरभंगा के सांसद बने.

पूर्णिया जिले में हुआ था जन्म
कीर्ति आजाद का जन्म बिहार के पूर्णिया जिले में हुआ था लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली में पूरी की. राजनीति के अलावा वे क्रिकेट कमेंटेटर भी हैं. वे विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय हैं. वे ‘कर्म सामाजिक कल्याण संगठन’ संस्थापक सदस्य भी हैं.

सावधान ! इन बिमारियों के रोगी भूलकर भी ना लगाएं गोभी को हाथ, जानिए वजह…

0

फूल गोभी एक बहुत ही टेस्टी सब्जी है जो तकरीबन हर भारतीय को बेहद पसंद है. फूलगोभी में कैल्शियम, फास्फोरस, प्रोटीन, कार्बोडाइड्रेट और लौह तत्व के अलावा विटामिन ए, बी, सी, आयोडीन और पोटैशियम और थोड़ी सी मात्रा में तांबा भी मौजूद होता है. गोभी में एंटी ऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं जो शरीर के लिए लाभदायक होते हैं. गोभी में कैल्शियम की मात्रा भी काफी होती है. लेकिन कुछ लोगों के लिए गोभी जहर के मुताबिक होता है. चलिए बताते हैं.

यदि आप थाइराइड की समस्या है तो फूलगोभी का बिलकुल इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं. इससे आपका T3, T4 हार्मोन बढ़ सकता है. गोभी का सेवन उन लोगों के लिए भी खतरनाक है जिनके गाल ब्लैडर या किडनी में स्टोन है इससे समस्या और तेजी से बढ़ेगा. क्योंकि गोभी में कैल्शियम ज्यादा मात्रा में होता है. इसी के साथ यदि आपका यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है तो गोभी का सेवन बिलकुल न करें. क्योंकि इससे आपका यूरिक एसिड और बढ़ जाएगा. इसी वजह ये है कि इसमें प्यूरिन होता है.

बारात लाने से पहले दूल्हे ने पुलिस को किया फोन, जानें क्या है पूरा केस…

0

मनचले की दबंगई से परेशान पिता ने नाबालिग बेटी की शादी तय कर दी। मनचले का डर इस कदर था कि पिता बेटी और परिजनों को लेकर ससुराल पहुंच गया और वहीं शादी की रस्में निभाई जाने लगी। रविवार की शाम बारात आने वाली थी। लेकिन मनचले ने ही डीएम को फोन कर शिकायत कर दी कि नाबालिग को बंधक बनाकर शादी की जा रही है। जानकारी मिलते ही डीएम ने बाल संरक्षण अधिकारी के साथ पुलिस को मौके पर भेज दिया और शादी रुकवा दी। अब पुलिस आरोपी दबंग के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है। यह मामला उत्तर प्रदेश के मैनपुरी का है।

मामला किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम मनिगांव से जुड़ा है। यहां के निवासी श्रीकृष्ण ने अपनी नाबालिग पुत्री की शादी किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर निवासी 35 वर्षीय अमित पुत्र रामभरोसे के साथ तय कर दी। रविवार को शादी की तैयारियां की जा रही थीं, रिश्तेदार जमा थे। इसी बीच शिवम नाम के एक लड़के ने डीएम को फोन से जानकारी दी कि कुसमरा कस्बे में एक नाबालिग लड़की की शादी की जा रही है। उसे बंधक बना रखा है। जानकारी मिलते ही जिला बाल संरक्षण अधिकारी अलका मिश्रा किशनी पुलिस को लेकर मौके पर पहुंच गई।

लड़की का आधार कार्ड मंगाया गया तो उसमें उसकी उम्र एक जनवरी 2008 थी। इस हिसाब से उसकी उम्र 11 साल थी। लेकिन लड़की शैक्षिक प्रमाण पत्रों में जन्म का वर्ष 2005 मिला। इस हिसाब से उसकी उम्र 14 साल निकली। लड़की नाबालिग होने पर शादी रुकवा दी गई। लड़का पक्ष को भी फोन से चेतावनी दे दी गई है। किशनी थाना प्रभारी पीआर शर्मा का कहना है कि लड़की के पिता से तहरीर देने को कहा गया है। आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

मैनपुरी डीएम पीके उपाध्याय ने कहा कि एक युवक ने फोन पर लड़की को बंधक बनाकर शादी किए जाने की जानकारी दी थी। अभिलेखों में लड़की नाबालिग निकली है। शादी रुकवा दी गई है। पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

डोभाल बोले वित्तीय कार्य बल का गहरा दबाव..

0

 राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने सोमवार को कहा कि वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) का पाकिस्तान पर गहरा दबाव है. एफएटीएफ की बैठक अभी पेरिस में जारी है. आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) के प्रमुखों की बैठक को संबोधित कर रहे डोभाल ने कहा कि पाकिस्तान पर सबसे अधिक दबाव एफएटीएफ के पदाधिकारी बना रहे हैं.

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में कोई भी देश युद्ध करने की स्थिति में नहीं है क्योंकि इसमें जानमाल का बड़ा नुकसान होगा और किसी की जीत भी सुनिश्चित नहीं होगी. उन्होंने कहा, ” पाकिस्तान देश की नीति के एक साधन के तौर पर आतंकवाद का इस्तेमाल करता रहा है ” डोभाल ने पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए कहा कि आतंकवाद एक सस्ता विकल्प है जो दुश्मनों को काफी हद तक नुकसान पहुंचा सकता है. एफएटीएफ एक अंतर-सरकारी निकाय है. अंतरराष्ट्रीय वित्त प्रणाली की अखंडता को धनशोधन, आतंकवाद के वित्तपोषण सहित पेश होने वाले अन्य संबंधित खतरों का मुकाबला करने के लिए 1989 में इसकी स्थापना की गई थी.

‘विभिन्न ऊर्जा समझौतों की शर्तों का पालन करेंगे, 58 अरब डॉलर का निवेश आकर्षित करेगा भारत’

0

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को निवेशकों को आश्वासन दिया कि भारत विभिन्न ऊर्जा समझौतों के तहत की गई अनुबंधात्मक प्रतिबद्धताओं का सम्मान करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार बड़े सुधारों पर काम करना जारी रखेगी।

इंडिया एनर्जी फोरम 2019 के सेरावीक सम्मेलन में सीतारमण ने कहा, ‘शर्तों का सम्मान किया जाएगा और निवेशकों को किसी तरह की चिंता नहीं होनी चाहिए।’ हाल ही में, आंध्र प्रदेश ने सरकारी एजेंसियों भारतीय सौर ऊर्जा निगम सेकी) और एनटीपीसी से बिजली खरीद समझौतों के तहत उनके द्वारा नीलाम की गई नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं की दर को कम करने के लिए कहा था। इसके कारण विशेषकर नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र के निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

वित्त मंत्री ने कहा कि निवेश के माहौल को अनुकूल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने बिना किसी ‘किंतु-परंतु’ के कर को कम किया है। सीतारमण ने कहा कि कंपनी कानून में संशोधन किए जा रहे हैं ताकि यह सजा दंड) जैसा नहीं लगे। इसके अलावा बड़े और गंभीर सुधार भी जारी रहेंगे। इससे पहले , पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उम्मीद जताई थी कि प्राकृतिक गैस और विमान ईंधन एटीएफ) को शुरू में माल एवं सेवा कर जीएसटी) के दायरे में लाया जाएगा। वर्तमान में पेट्रोल, डीजल, विमान ईंधन और प्राकृतिक गैस जैसे पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी से बाहर रखा गया है और राज्य इन उत्पादों पर बिक्री कर लगाते हैं।

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा पीएम मोदी के 5 ट्रिलियन डॉलर की भारत की अर्थव्यवस्था को बनाने में पेट्रोलियम और गैस मंत्रालय अहम भूमिका निभा रहा है। भारत दुनिया की छठवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, इसे गैस आधारित इकोनॉमी बनाने के लिए वैश्विक साझेदारी की आवश्यकता पर बल देते हुए पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि हम प्रत्येक व्यक्ति की ऊर्जा आवश्यकता को पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। एनर्जी सिक्युरिटी और एनर्जी जस्टिस फॉर ऑल एक दूसरे के पूरक हैं।

प्रधान ने कहा कि एनर्जी और पेट्रोलियम के क्षेत्र से जुड़े एक्सप्लोरेशन-प्रोडक्शन में 2023 तक भारत 58 अरब डॉलर का निवेश आकर्षित करेगा। छोटे तेल गैस क्षेत्र विकसित करने के लिए बनाई गई डीएसएफ) पॉलिसी के बेहतरीन परिणाम सामने आ रहे हैं। प्रधान ने कहा कि लो कॉर्बन इकोनॉमी निम्न कार्बन उत्सर्जक अर्थव्यवस्था) की ओर भारत तेजी से कदम बढ़ा रहा है। कार्बन उत्सर्जन को लेकर हम अपनी वैश्विक प्रतिबद्धता को हासिल कर रहे हैं। भारत में प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन अन्य विकसित और विकासशील देशों के मुकाबले काफी कम है। हम ओईसीडी सदस्य देशों में पर्यावरण अनुकूल नीतियों को प्रोत्साहित करने में सबसे आगे हैं।

MP : एक मजदूर का बेटा बना BJP उम्मीदवार, इस सीट से मिला चुनाव का टिकट…

0

बीजेपी ने जिस मालशिरस विधानसभा क्षेत्र अपने कार्यकर्ता को चुनावी मैदान में उतारा है, वह सीट रामदास आठवले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) के हिस्से की थी. हालांकि ने आरपीआई ने भी उनकी उम्मीदवारी को सहर्ष स्वीकार किया है.

बीजेपी प्रत्याशी राम सतपुते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े रहे हैं. उन्होंने विद्यार्थी परिषद में प्रदेश मंत्री के तौर पर काम किया है. इसके बाद बीजेपी ने उन्हें अपने यूथ विंग भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया था. राम को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का भी करीबी माना जाता है.

अष्टी इलाके आने वाले राम के पिता विट्ठल सतपुते एक चीनी मिल में मजदूरी करते थे. तीनों भाई-बहनों में सबसे छोटे राम ने पुणे के एक कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है.

महाराष्ट्र (Maharashtra) में 21 अक्‍टूबर को विधानसभा चुनावों के लिए वोट डाले जाएंगे. चुनावी नतीजे 24 अक्‍टूबर को जारी किए जाएंगे.

सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली हाईकोर्ट की चिदंबरम को लेकर की गई टिप्पणी पर मांगा जवाब…

0

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उच्चतम न्यायालय से दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा की गई टिप्पणियों पर प्रकाश डालने के लिए कहा है। उच्च न्यायालय ने आईएनएक्स मीडिया मामले में उनकी जमानत को खारिज करते हुए इस बात को स्वीकार किया था कि कांग्रेस नेता पी चिदंबरम का किसी तरह का फ्लाइट रिस्क (ट्रायल या जमानत पर सुनवाई होने से पहले देश छोड़कर चले जाना) नहीं है।

KBC में बिहार के एक और लाल ने किया कमाल, जीते 1 करोड़, अब 7 करोड़ के सवाल पर टिकीं नजरें…

0

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले पॉपुलर शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 11वें सीजन को तीसरा करोड़पति मिल गया है। दिलचस्प बात ये है कि तीसरे करोड़पति भी बिहार के रहने हैं। इसके पहले, जहानाबाद के सनोज राज ने एक करोड़ की राशि जीती थी और वे इस 11वें सीजन के पहले करोड़पति बने थे। बिहार के रहने वाले गौतम कुमार झा ने केबीसी में 1 करोड़ रु जीते और इस तरह वे इस सीजन के तीसरे करोड़पति बन गए। गौतम एक करोड़ की राशि जीतने के साथ ही सात करोड़ के सवाल पर पहुंच गए हैं। गौतम के लिए ये सफर आसान नहीं था।गौतम कुमार झा
गौतम कुमार झा बने तीसरे करोड़पति

सोनी टीवी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए केबीसी के एक प्रोमो में दिखाया गया है कि गौतम अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे हैं। तभी अमिताभ खुशी से कहते हैं एक करोड़, इसके बाद गौतम अपनी पत्नी को गले लगा लेते हैं। प्रोमो से पता चलता है कि गौतम एक करोड़ रु की राशि अपने नाम कर चुके हैं। गौतम से इसके बाद बिग बी सात करोड़ रू का 16वां सवाल पूछते हैं।

बिहार
बिहार के रहने वाले हैं गौतम

अगले एपिसोड में पता चलेगा कि गौतम सात करोड़ के सवाल का जवाब देकर ये रकम जीतने की कोशिश करते हैं या फिर गेम क्विट कर एक करोड़ के साथ घर जाते हैं। बता दें कि गौतम के पास अब कोई लाइफलाइन नहीं बची है। कौन बनेगा करोड़पति का अगला एपिसोड सोमवार को प्रसारित किया जाएगा। मनोज कुमार झा ने आईआईटी धनबाद से इंजीनियरिंग की है। अभी वे रेलवे में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। वे पश्चिम बंगाल के आद्रा में सीनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं।

7 करोड़ के सवाल पर टिकीं नजरें
अब 7 करोड़ के सवाल पर टिकीं नजरें

अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस रियेलिटी शो में बिहार के जहानाबाद के रहने वाले सनोज राज ने 1 करोड़ की राशि जीतकर केबीसी के 11वें सीजन को उसका पहला करोड़पति दिया था। सनोज से पहले तक इस सीजन में केवल 2 कंटेस्टेंट 1 करोड़ के सवाल तक पहुंचे थे। इनाम जीतने के बाद सनोज ने बताया था कि उन्होंने आज तक सपने में भी 1 करोड़ रु नहीं देखे थे।

बिहार के सनोज ने जीते थे एक करोड़
गौतम से पहले, बिहार के सनोज ने जीते थे एक करोड़

वहीं, सनोज के अलावा महाराष्ट्र के अमरावती की रहने वाली बबीता ताड़े एक करोड़ रु जीतने में कामयाब रही थीं। बबीता केबीसी-11 की दूसरी करोड़पति बनी थीं। बबीता महाराष्ट्र के अमरावती में मिड मील बनाने वालीं कुक हैं। बबीता ने बताया था कि वह 450 बच्चों के लिए खिचड़ी बनाती हैं और इस काम के लिए उनको 1500 रु का वेतन मिलता है। साथ ही बबीता ने ये भी बताया था कि इस काम और इतने से पैसे से उनको कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि बच्चों के लिए उनको खिचड़ी बनाना पसंद है।

चमत्कारी है यह कुंड, नहाने से आ जाएगी आंखों की खोई रोशनी…

0

जिनकी आंखों की रोशनी नहीं है उनके लिए यह खुशखबरी है। इस कुंड में नहाने से आपकी आंखों की रोशनी वापस लौट आएगी। जी हम बात कर रहे है राजस्थान की। राजस्थान के जोधपुर के मसूरिया नामक स्थान के पास लोक देवता रामदेव बाबा का मंदिर है।

इसी मंदिर के बीच में एक कुंड बना हुआ है। कई साल पहले से ही लोगो की मान्यता है कि इसमें डुबकी लगाने मात्र से नेत्रहीनों तक की आंखे ठीक हो जाती है। इसके अलावा यह भी कहा जाता है की इस कुंड में नहाने वाले की सारी बीमारिया ठीक हो जाती है साथ ही उनपर से बुरी आत्माओ का साया भी हट जाता है।

इस कुंड में विशेष उत्सव का आयोजन किया जाता है। यहां लाखों लोग आते है अपनी बीमारियों के इलाज के लिए। इसका जल भी लोग बोतल में भरकर ले जाते हैं। ताकि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर इस चमत्कारी जल से उस समस्या को दूर कर सके।