Home Blog Page 2494

इस मुस्लिम व्यक्ति ने लक्ष्मी मंदिर के अंदर घुस कर गहने चुराए व तोड़फोड़ की, पढ़िए पूरी खबर

0

असम के बररपेटा जिला के क्योटकुची इलाके में देर रात एक चोर ने लक्ष्मी मन्दिर में घुस कर चोरी की। यह घटना रात को उस वक्त घटित हुई जब लोग अपने घरों में सोये हुए थे। चोर ने मन्दिर में घुस कर लक्ष्मी की प्रतिमा को तोड़ा व उनको पहनाए गए सोना व चांदी के गहनें को चोरी कर के चल दिया। वहीं उसने लक्ष्मी पूजा को लेकर लोगो के द्वारा लगाए गए पोस्टर-बैनर को भी फाड़ दिया।

उक्त व्यक्ति चोरी कर के भाग ही रहा था की वहां के स्थानीय लोग ने पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। व्यक्ति का नाम रफीकुल अली है। पुलिस ने ग्रामिणों की तहरीर पर रफीकुल अली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

जलने से पहले सरकारी किताबें बाजार में बिकने की पोल खोल गया रावण!

0

बेशक दशहरा खत्म हुए दो दिन हो चुके हैं, लेकिन दशहरा पर जलने वाला रावण एक बार फिर विवादों में है. दहन से पहले रावण शिक्षा विभाग पर सवाल खड़े कर गया. साथ ही बाजार में बिकने वाली सरकारी किताबों की भी पोल खोल गया है. पुतला दहन से पहले कांग्रेसियों ने मैदान पर ही नारेबाजी कर जांच की मांग की. यह मामला उत्तर प्रदेश के हाथरस शहर का है.

रावण के जलने से पहले ऐसे खुली पोल

इस मामले को उठाने वाले एनएसयूआई के स्टेट सेक्रेटरी आदित्य शर्मा ने बताया, ‘ हाथरस में दशहरा के दिन एमजी पॉलीटेक्निक के मैदान पर रावण को जलाने की तैयारी चल रही थी. तभी कुछ लोगों की निगाह रावण के पुतले पर चिपके (चस्पा) कागजों पर पड़ी. जब उन्होंने गौर से देखा तो वो किताब के पन्ने थे. किताब के पन्नों की बारीकी से जांच की गई तो पता चला कि ये वो सरकारी किताबें हैं जो बेसिक शिक्षा विभाग में बच्चों को मुफ्त बांटी जाती हैं. उन पर वर्ष 2018-19 लिखा हुआ था. इसकी जानकारी होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचेकर नारेबाजी शुरू कर दी. उन्होंने आलाधिकारियों को मौके पर बुलाकर जांच की मांग की.’

पुतला बनाने वाला बोला 30 रुपये किलो खरीदी थी आदित्य शर्मा ने कहा, जब मामला तूल पकड़ने लगा तो रावण का पुतला बनाने वाले कारीगर से बात की गई. कारीगर ने बताया कि उसने पुतला बनाने के लिए रद्दी अलीगढ़ के मोटे लाला की मशहूर दुकान से 30 रुपये किलो की रेट से खरीदी थी. इसके अलावा उसे कुछ नहीं पता.

DM बोले किताबों की ट्रॉयल शीट थी यह मामला जब बढ़ा तो सवाल उठने लगे कि बुराई का प्रतीक रावण का पुतला जलेगा या नहीं. प्रथम दृष्टया जांच कराने के बाद डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बयान जारी करते हुए कहा कि रावण के पुतले में लगा कागज किताबों का नहीं था. ये वो शीट थी जो किताब छापने से पहले ट्रॉयल के तौर पर छापी जाती है. उन्होंने कहा कि रावण के पुतले में ये ही शीट लगी हुई थी.

VIDEO : सिर पर गोबर घिसने, अंडा फोड़ने के बाद क्या बढ़े ‘बाला’ के बाल, देखिए Trailer

0

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना प्रयोगों के लिए जाने जाते हैं. उनकी शुरू से लेकर अब तक की फिल्मों पर नजर डालें तो सभी में उनका रोल ऑफबीट रहा है. ऐसी ही एक और फिल्म ‘बाला’ 7 नवंबर को रिलीज हो रही है जिसका ट्रेलर आ चुका है.

बाला का ट्रेलर देखकर इसकी कहानी का अंदाजा लग जाता है. ट्रेलर की शुरुआत एक क्लासरूम से होती है. एक स्टूडेंट (भूमि पेडनेकर) अपने टीचर (आयुष्मान) की टोपी उछाल देती है जिसके नीचे है एक गंजा सिर. इस फिल्म में गंजेपन को दुनिया की सबसे बड़ी त्रासदी के रूप में दिखाया गया है.

आगे बाला यानी आयुष्मान खुराना विभिन्न प्रकार के टोटकों, दवाओं, जड़ी बूटियों और सलाहों के इस्तेमाल से अपने सिर पर बालों की खेती दोबारा लहलहाने की कोशिश करते हैं. विग से लेकर हेयर ट्रांसप्लांट तक बात पहुंचती है. इस बीच में खूब सारा हंसाने वाले डायलॉग पिरोए गए हैं.

इस फिल्म में आयुष्मान के अलावा भूमि, यामी गौतम, जावेद जाफरी, अभिषेख बनर्जी, सौरभ शुक्ला मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसे वही टीम बना रही थी जिसने राजकुमार राव की ‘स्त्री’ बनाई थी. यानी डायरेक्टर अमर कौशिक और प्रोड्यूसर दिनेश विजन हैं.

इस फिल्म के अनाउंस होते ही एक विवाद भी हो गया था. लेखक कमलकांत चंद्रा ने आरोप लगाया था कि उनकी कहानी चुराकर ये फिल्म बनाई जा रही है.

आगे मजेदार बात ये है कि इस फिल्म की रिलीज के एक दिन बाद ‘उजड़ा चमन’ रिलीज हो रही है. वह भी गंजेपन पर बेस्ड है और दोनों के पोस्टर भी लगभग एक जैसे हैं. देखना ये होगा कि दोनों में से कौन सी फिल्म दर्शकों का ज्यादा प्यार पाती है.

फिलहाल बाला का ट्रेलर यहां देखिए:

जन्नत है अंडमान की डिगलीपुर, ये नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा

0

अंडमान के द्वीपसमूह में धूल से भरा एक छोटा सा शहर है डिगलीपुर जिसे देखकर आपका मन रोमांच से भर जाएगा। ये शहर एरियल खाड़ी के दक्षिणी छोर में बसा है जबकि इसके उत्तरी बाहरी इलाके में पोर्ट ब्लेयर है। ये इस जगह का सबसे बड़ा द्वीप शहर है और इसके बारे में पर्यटकों को कम ही जानकारी है। अंडमान के द्वीपों की श्रृंखला के उत्तरी भाग पर स्थित इसे छोटे से द्वीप पर आकर आपको बहुत शांति और सुकुन का अहसास होगा। नीले पानी के इस छोटे से शहर आपको कई प्राचीन समुद्रतट देखने को मिल जाएंगे।

कैसे पहुंचे

डिगलीपुर का निकटतम हवाई अड्डा वीर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है जोकि भारत के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। ये पोर्ट ब्लेयर के केंद्र से लगभग 5 किमी की दूरी पर है। वहीं डिगलीपुर तक पहुंचने के सबसे अच्छे साधनों में से एक घाट या समुद्री जहाज है। आप पास के शहर पोर्ट ब्लेयर से जहाज के जरिए यहां पहुंच सकते हैं। सड़क मार्ग की बात करें तो भारत के अन्य प्रमुख शहरों से डिगलीपुर के लिए नियमित बसें चलती हैं। शहर के केंद्र में स्थित बस टर्मिनल से नियमित बसें चलती हैं।

डिगलीपुर आने का सबसे सही समय इस शहर की यात्रा के लिए सबसे सुखद समय सर्दियों और मॉनसून के बाद का है। सितंबर से फरवरी के महीनों में यहां का औसत तापमान 15 डिग्री सैल्सियस से 20 डिग्री सैल्सियस तक रहता है।

राम नगर

डिगलीपुर द्वीप में बसा राम नगर एक छोटा-सा गांव है। ये अपनी विस्तृत वनस्पतियों, जीवों और प्राचीन समुद्र तटों के लिए जाना जाता है। राम नगर में मैंग्रोव के जंगलों का विस्तारित क्षेत्र फैला हुआ है। हरे-भरे मैंग्रोव के जंगलों और लताओं से घिरे इस गांव का दृश्य काफी खूबसूरत है। समुद्र तट पर आप आराम फरमा सकते हैं और कई वॉटर स्पोर्ट्स का मजा भी ले सकते हैं।

लामिया खाड़ी

स्थानीय लोगों के बीच लामिया खाड़ी कंकड़ समुद्र तट के रूप में अधिक लोकप्रिय है। इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता और नीला पानी आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। यह अंडमान के द्वीपसमूह में सबसे सुंदर समुद्र तटों में से एक है। समुद्र तट से 800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित सैडल चोटि से ये जगह घिरी हुई है। यहां पर आप अपने पार्टनर के साथ एक रोमांटिक सैर का आनंद ले सकते हैं।

एल्फ्रैड गुफाएं

ये गुफाएं काफी पेचीदा हैं और इसके रहस्य को समझने के लिए आपको इन गुफाओं की गहराई में जाना पड़ेगा। वास्तव में ये गुफाएं लगभग 42 गुफाओं का एक समूह हैं, जो डिगलीपुर में फैली हुई हैं। गुफाओं के अंदर का रास्ता पूरे द्वीपों के सबसे चुनौतीपूर्ण रास्तों में से एक माना जाता है।

श्याम नगर

डिगलीपुर प्रदेश का एक छोटा-सा गांव श्यामनगर है। इस जगह का प्राकृतिक सौंदर्य देखकर आपका मन खुशी से खिल उठेगा। श्यामनगर के घने जंगलों से होते हुए मड ज्वालामुखी नामक एक अद्वितीय वैज्ञानिक घटना देख सकते हैं। स्थानीय रूप से इसे ‘जल टिकरी’ के रूप में जाना जाता है। ये मिट्टी के ज्वालामुखी वर्षों से सक्रिय हैं और इनमें से कुछ काफी समय से निष्क्रिय हैं।

आपकी आंखों में भी होती है ये दिक्कत तो जल्द करा लें इलाज, वरना हो जाएंगे पागलपन का शिकार

0

आंखें किसी भी इंसान के लिए बहुत जरूरी होती हैं. आंखों से इंसान इस खूबसूरत दुनिया का दीदार करता है, लेकिन उन्हींं आंखों का सबसे ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है. अगर आपकी आंखों में छोटे पील-धब्बे दिखाई दे रहे हैं, तो आपको तुरंत सावधान होने और इलाज कराने की जरूरत है. यह डिमेंशिया (पागलपन) के शुरुआती संकेत हो सकते हैं.

शोधकर्ताओं ने अपनी शोध में बताया कि ऐसे धब्बों को हार्ड ड्रसेन के नाम से जाना जाता है. आंखों में ये धब्बे वसा व कैल्शियम के जमा होने से बनते हैं. रेटीना के नीचे यह एक परत के रूप में बनता है. इन धब्बों को स्कैन में देखा जा सकता है.

ये धब्बे उम्र बढ़ने का भी एक आम संकेत है. इन धब्बों को लंबे समय तक नुकसानदेह नहीं माना जाता था. लेकिन अब शोध के निष्कर्षो से पता चला है कि ये धब्बे चार फीसदी स्वस्थ लोगों की तुलना में अल्जाइमर के 25 फीसदी से ज्यादा लोगों में पाए गए हैं.

उत्तरी आयरलैंड के बेलफास्ट के क्वीन विश्वविद्यालय के एक शोधकर्ता ने बताया कि अल्जाइमर बीमारी में ड्रूसेन जमा होने से जुड़े ज्यादा हिस्से हैं. अल्जाइमर वालों में मोटी रक्त वाहिकाएं पाई जाती हैं. यह खून के प्रवाह को धीमा कर देती है.

उन्होंने कहा कि ऐसे धब्बों की स्कैनिंग व आंख की रक्त वाहिकाओं की जांच अल्जाइमर बीमारी की निगरानी के लिए महत्वपूर्ण जरिया है.

Happy B’Day Rekha : कभी सांवले रंग की वजह से मिले कई रिजेक्शन, इस तरह बनी बॉलीवुड में खूबसूरती की मिसाल

0

बॉलीवुड की एवरग्रीन स्टार रेखा का आज अपना 65वां जन्मदिन मना रही है. रेखा देश की सबसे खूबसूरत और शानदार एक्ट्रेस है. रेखा का फिल्मी सफर तकरीबन 50साल से ज्यादा का है. रेखा ने अब तक 180 फिल्मों में काम किया है. रेखा का पूरा नाम भानुरेखा गणेसन है. चलिए हम आपको बताते हैं रेखा की लाइफ से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें…

रेखा का जन्म साउथ इंडियन एक्टर जेमिनी गणेसन और एक्टि्रेस पुष्पावल्ली के घर हुआ था. रेखा के पिता ने रेखा की मां से कभी शादी नहीं की. रेखा को शुरूआती दौर में अपने फिल्मी करियर में बहुत बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था. रेखा को उनके सावंले रंग की वजह से लोग रिजेक्ट कर देते थे.

रेखा कभी हिरोइन नहीं बनना चाहती थी. वो हमेशा से एयर होस्टेस बनना चाहती थी. लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी रेखा वहां रिजेक्ट हो जाती थी. रेखा ने वर्ष 1969 में पहली हिंदी फिल्म अंजाना सफर से डेब्यू किया था. लेकिन सेंसर की वजह से यह फिल्म आठ साल बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसके बाद रेखा की हिंदी पहली बॉलीवुड फिल्म सावन भादव थी.

रेखा की लव लाइफ के बारें में बात करें तो कहा जाता है कि रेखा ने विनोद मेहरा से वर्ष 1973 में गुपचुुप तरीके से शादी की थी. हालांकि इन खबरों को मानने से रेखा ने हमेशा इंकार किया है. इसी के साथ रेखा का नाम विनोद मेहरा,राज बब्बर, जितेंद्र, यश कोहली, शत्रुध्न सिन्हा,किरण कुरमा और भी कई लोगों के साथ जोड़ा जा चुका है.

इसी के साथ रेखा ने अमिताभ बच्चन के साथ कई फिल्मों में काम किया. दोनों ने एक दूसरे को काफी लंबे वक्त तक जेट किया. रेखा को गाने का बेहद शौक है. इसी के चलते उन्होंने आरडी बर्मन से एक फिल्म में गाना गाने की गुजारिश की थी. फिल्म खूबसूरत में रेखा ने दो गाने अपनी आवाज में गाए हैं.

रेखा ने अभी तक तकरीबन तीन फिल्मफेयर अवार्ड, दो बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड और एक बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं. फिल्म उमराव जान के लिए रेखा को नेशनल फिल्म अवार्ड मिल चुका है.

लाखों की हेराफेरी मामले में दरोगा समेत 5 पुलिसकर्मियों को कोर्ट से झटका..जमानत खारिज

0

लिंकरोड थाना पुलिस द्वारा करोड़ों रुपये के गबन के मामले में बरामद की गई रकम से 80 लाख रुपये की हेराफेरी के आरोपित इंस्पेक्टर लक्ष्मी चौहान समेत पांच सिपाहियों की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है। भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय मेरठ ने खारिज याचिका की।

लक्ष्मी चौहान की याचिका पर 11 अक्टूबर को मामले की अगली सुनवाई होगी। दरोगा नवीन कुमार पचौरी ने याचिका नहीं डाली थी। बुधवार को पांचों पुलिसकर्मियों की याचिका पर सुनवाई के दौरान न्यायालय ने जमानत याचिका को खारिज कर दिया।

LIC डूब रही है,सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज गलत, आपका पैसा सुरक्षित

0

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने उसकी आर्थिक स्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल दावों को बेबुनियाद बताया है. एलआईसी ने अपने लाखों पॉलिसीधारकों को आश्वासन दिया है कि उनका पैसा सुरक्षित है और उस पर कोई वित्तीय संकट नहीं है.

एलआईसी की तरफ से ये स्पष्टीकरण सोशल मीडिया पर वायरल उस मैसेज के बाद आया है, जिसमें दावा किया गया था कि एलआईसी की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है और निवेशकों का पैसा खतरे में है.

इस मैसेज को सिरे से खारिज करते हुए एलआईसी ने कहा- ‘हम इस तरह की झूठी अफवाहों का खंडन करते हैं और हम अपने पॉलिसीधारकों को आर्थिक स्थिति के बारे में आश्वस्त करना चाहते हैं कि वो इस तरह की भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें.’भारतीय जीवन बीमा निगम का बयान सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज पूरी तरह से तथ्यहीन, गलत और जानबूझकर एलआईसी की छवि को धूमिल करने वाला है. ये मैसेज पॉलिसीधारकों के मन में दहशत पैदा कर रहा है.

कंपनी ने अपने बयान में कहा, ‘साल 2018-19 के दौरान एलआईसी ने अपने पॉलिसीधारकों को सबसे ज्यादा 50,000 करोड़ रुपये का बोनस दिया. 31 अगस्त तक, पॉलिसी जारी करने के मामले में एलआईसी का मार्केट शेयर 72.84 फीसदी से बढ़कर 73.06 फीसदी हो गया. मार्च 2019 में एलआईसी का मार्केट शेयर 66.24 फीसदी था, जो अगस्त 2019 में बढ़कर 73.06 फीसदी हो गया.’

सोशल मीडिया पर एलआईसी की आर्थिक स्थिति को लेकर ये गलत मैसेज मीडिया की उन रिपोर्ट के बाद वायरल हुआ, जिसमें कहा गया था कि शेयर बाजार में बिकवाली का असर कई कंपनियों पर भी पड़ रहा है और बीते कुछ महीने में एलआईसी को शेयर बाजार में निवेश से करीब 57,000 करोड़ रुपये की चपत लगी है. एलआईसी ने जिन कंपनियों में निवेश किया था, उन कंपनियों की बाजार पूंजी में काफी गिरावट दर्ज की गई थी.

कमलनाथ सरकार की अजीब शर्त- टॉयलेट से सेल्‍फी भेजेगा दूल्‍हा तभी दुल्‍हन को मिलेंगे 51 हजार रुपए

0

मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने राज्य में ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना’ के तहत अब 51,000 रुपये की अनुदान राशि देने का फैसला किया है। पहले इस योजना के तहत 28 हजार रुपए की राशि दी जाती थी। लेकिन इर राशि को लेने के लिए सरकार ने अब एक अजीब शर्त रख दी है। इस शर्त के बाद शायद ही कोई कपल प्री-वेडिंग फोटो को याद रखना चाहे। शर्त ये है कि शौचालयों के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए होने वाले दूल्हों को अपने घर में बने टॉयलेट में खड़े होकर फोटो खिंचाना है वरना दुलहन को मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकास योजना के तहत 51 हजार रुपये की राशि नहीं मिल सकेगी।

दूल्‍हे को टॉयलेट में खड़े होकर भेजनी होगी सेल्‍फी

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के आवेदन फॉर्म में शर्त है कि दुल्हन के होने वाले पति के घर में टॉयलेट होना अनिवार्य है। इसके चलते सरकारी अधिकारी कहीं भी टॉयलेट चेक करने नहीं जा रहे हैं। वे दूल्हे से डिमांड करते हैं कि वह टॉयलेट में खींची गई एक स्टैंडिंग सेल्फी उन्हें भेजे। बताया जा रहा है कि टॉयलेट में खड़े होकर फोटो खिंचवाने में दूल्हों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है। यह शर्त सिर्फ ग्रामीण इलाकों में ही सीमित नहीं है। प्रदेश की राजधानी भोपाल के नगर निगम के अधिकारी भी दूल्हों से यही डिमांड कर रहे हैं।

एक दूल्‍हे ने यूं बंया किया दर्द

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में रहने वाले एक युवक ने नाम छिपाने की शर्त पर बताया, ”सोचिए कि मैरिज सर्टिफिकेट पर दूल्हे का ऐसा फोटोग्राफ लगेगा, जिसमें वह टॉयलेट के अंदर खड़ा है। मुझे यह भी बताया गया है कि काजी तब तक निकाह नहीं पढ़ेगा, जब तक मैं उसे ऐसा फोटो नहीं दे दूंगा।” बता दें कि यह युवक उन 74 दूल्हों में शामिल था, जो गुरुवार (10 अक्टूबर) को भोपाल की सेंट्रल लाइब्रेरी में सामूहिक विवाह करने वाले हैं।

कन्या के खाते में जमा होंगे 48 हजार रुपये

इस राशि में से सामूहिक विवाह कार्यक्रम के आयोजन के लिए अधिकृत निकायों को हर कन्या के विवाह हेतु 3 हजार रुपये की राशि दी जाएगी, जबकि शेष 48 हजार रुपये की राशि कन्या के बचत खाते में ट्रांसफर होगी। जीतू पटवारी ने कहा कि सरकार के फैसले के मुताबिक, आदिवासी अंचलों में जनजातियों में प्रचलित विवाह प्रथा के तहत होने वाले एकल या सामूहिक विवाह को भी कन्या विवाह सहायता की राशि दी जाएगी।

पहले ये था नियम

बीएमसी के योजना प्रभारी सीबी मिश्रा ने बताया है कि पहले शादी के 30 दिन के अंदर टॉयलेट बनवाने की छूट थी जिसे अब खत्म कर दिया गया है। उनका कहना है कि टॉयलेट में खड़े दूल्हे का फोटा लगाना कोई गलत बात नहीं है। यह शादी के कार्ड का हिस्सा तो नहीं है। वहीं, बीएमसी कॉर्पोरेटर और स्थानीय कांग्रेस नेता रफीक कुरैसी ने कहा है कि यह बात समझ में आती है कि टॉयलेट स्वच्छ भारत मिशन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं लेकिन इस प्रक्रिया को बेहतर किया जा सकता है।

सभी जियो ग्राहकों की हुई बल्ले-बल्ले, इन जगहों पर करे आजीवन मुफ्त कॉल

0

आईआईएफएल सिक्योरिटीज के कार्यकारी उपाध्यक्ष संजीव भसीन ने कहा, “रिलायंस आमजन और दुनिया के नेटफ्लिक्स पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी बन जाएगी।” एडलवाइस के अनुसार, Jio Fiber का मूल्य-निर्धारण उतना विघटनकारी नहीं है, जितना कि मोबिलिटी लॉन्च के मामले में माना जाता है कि मूल योजना में 100GB मासिक डेटा कनेक्शन 100GB मासिक भत्ता के साथ है।

गोल्डमैन सैक्स ने लिखा, “भारत में वर्तमान में 18 मिलियन होम ब्रॉडबैंड घर हैं (राजस्व में लगभग 2.5 बिलियन डॉलर का हिसाब), और हम Jio को वित्त वर्ष 23 तक इस सेगमेंट में 8 मिलियन सब्सक्राइबर तक पहुंचने का अनुमान लगाते हैं।” Jio का STB, Jio के इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) तक लैंडलाइन कनेक्शन और एक्सेस के साथ आएगा, और। 500 प्रति माह की कीमत पर U.S और कनाडा को जीवन भर के लिए मुफ्त वॉयस कॉल की सुविधा देगा।

यह उन ग्राहकों को मुफ्त एचडी एलईडी टीवी और डिजिटल एसटीबी भी प्रदान करेगा जो Jio फॉरएवर वार्षिक योजनाओं का विकल्प चुनते हैं। हालांकि, योजना, टीवी के ब्रांड और इस तरह के विवरण उपलब्ध नहीं हैं। बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच (BofAML) डिश-टीवी जैसी डायरेक्ट-टू-होम कंपनियों को देखता है, जो इस बंडल की पेशकश के लिए सबसे अधिक असुरक्षित हैं।