Home Blog Page 2495

छत्तीसगढ़ : कांग्रेस में इंदिरा और राजीव को भी मिली चुनौती, राहुल को नहीं : CM भूपेश बघेल

0

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस की नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि राहुल कांग्रेस के सबसे क्षमतावान नेता हैं। उनके नेतृत्व पर कभी भी उंगली नहीं उठाई गई। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी को भी चुनौती मिली, मगर कांग्रेस के भीतर राहुल गांधी को कभी भी चुनौती नहीं मिली। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

राहुल से इस्तीफा वापस लेने की मांग करने वालों में से एक बघेल ने राहुल गांधी को ऊर्जावान, क्षमतावान नेता करार दिया। राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद उनके करीबियों को पार्टी में किनारे किए जाने और राहुल टीम की उपेक्षा का आरोप लगाए जाने के सवाल पर बघेल ने कहा, ऐसा नहीं है, लोकसभा चुनाव में हारने के बाद भी किसी नेता और कार्यकर्ता ने राहुल गांधी पर उंगली नहीं उठाई। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी को भी पार्टी में चुनौती मिली, मगर राहुल गांधी को कांग्रेस के भीतर चुनौती नहीं मिली। राहुलजी शुरू से मेहनत कर रहे हैं। यह अलग बात है कि, जनता ने उन्हें स्वीकार नहीं किया। बघेल अब भी राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने के पक्ष में हैं। उनका कहना है कि, हम तो अभी भी कहते हैं कि, उनको अध्यक्ष बनना चाहिए।

भाजपा द्वारा हमेशा गांधी परिवार के सदस्य को ही अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर किए जाने वाले हमलों के सवाल पर बघेल ने कहा, कांग्रेस मुख्य दल है, भाजपा मुख्य पार्टी नहीं है वह आरएसएस का हिस्सा है, बहुत सारे और संगठन हैं, उनमें से एक राजनीतिक चेहरा है भाजपा। क्या भाजपा के लोग मोहन भागवत से पूछ सकते हैं कि, क्या वे जिंदगीभर तक प्रमुख रहेंगे? जब वे संघ से सवाल नही पूछ सकते तो कांग्रेस से क्यों पूछते हैं कि हम किसे नेता मानें और न मानें।

उन्होंने आगे कहा कि हमारे नेता ने अपनी हार को स्वीकार करके पद से इस्तीफा दे दिया है, मगर भाजपा के लोगों में स्वीकार करने की क्षमता नहीं हैं। भाजपा के नेता लालकृष्ण आडवाणी ने राममंदिर के लिए रथयात्रा निकाली मगर ढांचा गिराए जाने की घटना से अनजान बने हुए हैं। राहुल गांधी पर भाजपा द्वारा लगातार किए जा रहे हमलों पर बघेल ने कहा, भाजपा और उसके नेता राहुल गांधी से डरते हैं, इसीलिए उन पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। इसीलिए लगातार उन्हें टार्गेट किया जा रहा है।

किन्नरों के यहां सब्जी-रोटी खाकर हुआ बेहोश, होश आया तो कटा मिला प्राइवेट पार्ट

0

एक युवक को किन्नरों के वाहन की सवारी करना एवं उनके घर जाकर आलू-टमाटर की सब्जी और रोटी खाना भारी पड़ गया। किन्नरों ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश कर दिया। उसके बाद उसके गुप्तांग काट दिए। होश आने पर युवक बिलबिलाता हुआ वहां से भागा। अपनी जान बचाने के लिए उसने पुलिस की शरण ली। पुलिस की मदद से युवक को गंभीर हालत में मिनी पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया।

संवाददाता के अनुसार, थाना बिछवां क्षेत्र के ग्राम अंजनी निवासी एक युवक किसी कार्य से जिला मुख्यालय के किसी शहर आया था। ईशन नदी पुल के पास ओमनी कार में सवार किन्नर खड़े हुए थे। युवक की उन किन्नरों से पहले से ही जान-पहचान थी। ऐसे में किन्नरों ने युवक को अपने पास बुला लिया और ओमनी कार में बैठाकर गोला बाजार के आजाद नगर काशीराम आवास कॉलोनी में अपने घर ले गए। युवक का आरोप है कि किन्नरों ने अपने घर ले जाकर खाना खाने का दबाव डाला। जान-पहचान होने के कारण वह खाना खाने के लिए राजी हो गया था।

किन्नरों ने उसे आलू टमाटर की सब्जी और रोटी खिलाई। उसे खाने के बाद वह बेहोश हो गया। बेहोश होने के बाद पता चला कि किन्नरों ने उसके गुप्तांग काट दिए हैं। तब वह जान बचा कर वहां से भाग खड़ा हुआ और पुलिस की शरण ली। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए मिनी पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। युवक की शिकायत रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने 3 किन्नरों को हिरासत में लिया।

रहस्यमयी गड्ढा जिसे भरने की हर कोशिश रही नाकाम, वजह हैरान करने वाली

0

इस दुनिया में आज भी कई ऐसी हैरतगेंज चीजे मौजूद हैं जिसको जब भी हम लोग जानने की कोशिश करते हैं तो वो हमें आश्चर्य से भर देती हैं । आज हम आपको एक ऐसी ही रहस्यमयी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर एक ऐसा गड्डा है जिसको जितना भी भरने की कोशिश करें वो नहीं भरता है । जी हां, कुछ साल पहले सोशल मीडिया पर इस गड्ढे को भरने का विडियो आया था । जिसमें बुल्डोजर की मदद से जब मिट्टी डाली जाती थी तो वो अपने आप बाहर आ जाती थी । वीडियो में दिखाया गया था कि कुछ लोग एक बुल्डोजर की सहायता से इस गड्ढे को भरने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इसमें जैसे ही वो मिट्टी डालते हैं, वो अपने आप बाहर आ जाती । यहां करीब 100 फीट की ऊंचाई तक रेत का फव्वारा निकलता है, जो अंदर मौजूद किसी भी सामान को बाहर फेंक देता है।

आपको बता दें कि अल जॉफ का पूरा रेगिस्तानी इलाका करीब एक लाख 212 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है । इस गड्डे के बारे में ऐसा कहा जाता है कि, इस रहस्यमयी गड्ढे में कुछ भी डालने पर वो इसलिए बाहर निकल जाता है, क्योंकि यहां ब्लोहोल्स बने हुए हैं । दरअसल, रेगिस्तानी इलाकों में अक्सर छोटे-छोटे गड्ढों में ब्लोहोल्स बन जाते हैं, जिन्हें भरना नामुमकिन होता है । वैज्ञानिकों ने बताया है कि, ब्लोहोल्स मौसम, हवा के तापमान और दबाव पर निर्भर होते हैं । जब किसी गड्ढे के ऊपर से गुजरने वाली हवाएं गर्म होती हैं तो उनका घनत्व वही होता है जो गड्ढे के अंदर मौजूद हवा का होता है और यही कारण है कि जब भी इस गड्डे में कुछ भी डाला जाता है तो वो अपने आप ही बाहर आ जाता है ।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की इस फिल्म के ट्रेलर पर कोर्ट ने लगाई रोक, क्या है माजरा

0

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अगली फिल्म बोले चूड़ियां के अलावा मोतीचूर चकनाचूर है। लेकिन अब उनकी मोतीचूर चकनाचूर पर एक मुसीबत आन पड़ी है। जी हां आपको बता दें कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने फिल्म के ट्रेलर पर रोक लगा दिया है। जबकि ट्रेलर आज यानी 10 अक्टूबर को रिलीज होने वाला था। फिल्म में मुख्य किरदार के तौर पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आथिया शेट्टी नजर आने वाले हैं।

देव मित्र बिस्वाल ने अपने ड्यूज क्लियर नहीं होने के कारण कोर्ट में याचिका दायर की थी। बिस्वाल ने फिल्म निर्माता बुडपीकर मूवीज प्राइवेट लिमिटेड पर ड्यूज क्लियर नहीं करने के कारण रोक लगाने की गुहार लगाई थी, बिस्वाल इस फिल्म की राइटर हैं।

देव मित्र बिस्वाल के अनुसार, उनके और फिल्म निर्माताओं के बीच कॉन्ट्रैक्ट हुआ था। जिसमें उन्हें इस काम के बदले 11 लाख रुपए का भुगतान किया जाना था। देव मित्र बिस्वाल ने अपनी याचिका में कहा कि, कंपनी कॉन्ट्रैक्ट की अनदेखी कर रहा है। यह राइटर स्टोरी और फिल्म डायरेक्टर एग्रीमेंट 26 अप्रैल 2018 को हुआ था।

देव मित्र बिस्वाल के वकील ध्रुती कपाड़िया ने कोर्ट में कहा कि, बिस्वाल फिल्म में क्रेडिट के हकदार थे और उन्होंने फिल्म का 90 प्रतिशत काम पूरा किया है। शूटिंग पूरी होने के बाद, रिस्पोंडेंट्स (प्रोड्यूसर्स) के लिए एक स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसे क्रू मेंबर्स ने पसंद किया था।

कपाड़िया के मुताबिक, बिस्वाल पांच साल से स्क्रिप्ट के लिए काम कर रही है। जब उन्होंने इसे प्रोड्यूसर को दिखाया तो इसे खूब पसंद किया गया। नतीजतन, उनके बीच तीन फिल्में बनाने के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट किया गया था। जिनमें से मोतीचूर चकनाचूर पहला था, उन्होंने इस फिल्म के लिए 11 लाख रुपए मिलने थे, जबकि उन्हें इसके बदले सिर्फ 6 लाख रुपए दिए गए हैं।

याचिका में कहा गया कि, फिल्म की जब एडिटिंग हो रही थी तो कंपनी के डायरेक्टर में से एक राजेश भाटिया के उनके साथ कुछ रचनात्मक मतभेद थे। सुनील शेट्टी की मौजूदगी में उनके साथ शोडाउन हुआ। बिस्वाल को कंपनी की तरफ से एक ईमेल मिला, जिसमें उनकी सेवाएं निरस्त करने के बारे में लिखा हुआ था।

प्रोड्यूसर की तरफ से कोई जवाब नहीं मिलने के बाद देव मित्र बिस्वाल ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। बिस्वाल की वकील ध्रुती कपाड़िया ने बताया कि फिल्म के प्रोड्यूसर को कोर्ट के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है।

शोरूम से 25 किलो सोना चोरी होने के मामले में बड़ा खुलासा

0

दिल्ली के चांदनी चौक पर ज्वैलरी का शोरूम चलाने वाले कारोबारी के यहां से 25 किलो सोना चोरी होने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने कारोबारी के यहां काम करने वाले शख्स को ही सोना चोरी करने के आरोप में पकड़ा हैं। उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 600 ग्राम सोना भी बरामद किया है।

25 किलो से ज्यादा सोना चोरी होने का मामला सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने स्पेशल टीम को ये केस सौंपा था। पुलिस को दुकान पर ही काम करने वाले शख्स पर शक हुआ। पुलिस ने जांच शुरू की तो पाया कि आरोपी लगातार लोकेशन बदल रहा है। पुलिस ने आखिर में राजस्थान से पकड़ लिया। पुलिस ने ज्वेलर के ऑफिस इंचार्ज और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है।

कारोबारी की चांदनी चौक और करोलबाग में ज्वैलरी के शोरूम हैं। आरोपी इंचार्ज के तौर पर यहां काम करता था। ज्वेलर ने पुलिस को की गई अपनी शिकायत में बताया कि उनके करोलबाग के हेड आफिस में काम करने वाला ऑफिस इंचार्ज भरत नाथमल सोनी 25 किलो से ज्यादा के सोने के गहने लेकर चांदनी चौक के आफिस गया था लेकिन वहां नहीं पहुंचा।उसका फोन भी बंद है। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और उसको पकड़ लिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी भरत 2017 से ज्वेलर के यहां काम कर रहा था। वो ज्वेलर के एक शोरूम से दूसरे शोरूम पर अक्सर सोने के गहने ले जाता था। आईपीएल के मैचों के दौरान उसने सट्टा लगाया जिसमें वो बड़ी रकम हार गया। कर्ज चुकाने के लिए उसने चोरी करने की सोची और गहने ये फरार हो गया।

बच्चों को पिलाते हैं ऐसा दूध तो हो जाएं सावधान, किडनी खराब होने से जा सकती है जान

0

अगर आप अपने बच्चोंं को पैकेट बंद दूध पिलाते हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है. यह आपके बच्चे के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है. मार्केट में मिलने वाले पैकेट के दूध शुद्ध नहीं होते. बहुत से ऐसे दूध विक्रेता हैं, जो पशुओं से ज्यादा मात्रा में दूध निकालने के लिए इंजेक्शन का इस्तेमाल करते हैं.

पैकेट बंद दूध प्राकृतिक नहीं होते हैं. ये दूध आपके बच्चों के शरीर को प्रभावित करते हैं. एक रिसर्च के मुताबिक, हमारे देश के मार्केट में मौजूद 68.7 प्रतिशत से ज्यादा दूध FSSAI के मानक पर खरे नहीं उतरते हैं.

प्रौद्योगिकी विभाग के रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के बाजार में मिलने वाले 89.2% से अधिक दूध अथवा दूध से बने पदार्थों में किसी ना किसी प्रकार की मिलावट होती है. दूध की मात्रा बढ़ाकर ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए इस दूध में यूरिया, वेजिटेबल ऑयल, ग्लूकोज तथा अमोनियम सल्फेट मिलाकर बेचा जाता है. यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा नुकसानदायक है.

पैकेट बंद दूध बच्चों के विकास पर बुरा प्रभाव डालता है. इन दूध से बच्चों की किडनी पर बहुत बुरा असर पड़ता है. किडनी शरीर की गंदगी बाहर निकालने में मदद करता है, लेकिन किसी कारण किडनी का विकास नहीं हुआ अथवा मिलावटी दूध पीने से किडनी का विकास रूक गया, तो बच्चों की किडनी तुरंत डैमेज हो सकती है, जिससे बच्चों की जान जा सकती है.

Tata Tigor EV: एक बार में चलेगी 213KM, घर में हो जाएगी चार्ज- जानें कीमत

0

टाटा मोटर्स ने आम ग्राहकों के लिए अधिक दूरी तक चलने में सक्षम इलेक्ट्रिक टिगोर को भारतीय बाजार में बुधवार को पेश किया। एक बार चार्ज करने पर यह कार 213 किलोमीटर चलने में सक्षम है।

इस मॉडल के तीन संस्करण उतारे गए हैं और यह देशभर के 30 शहरों में उपलब्ध होगा। सरकारी सब्सिडी के बाद इसकी दिल्ली में शोरूम कीमत 9.44 लाख रुपये से शुरू होगी। कंपनी ने कहा कि यह वाणिज्यिक इस्तेमाल के लिए फेम-दो योजना की पात्रता को पूरा करती है।
केडब्ल्यूएच बैटरी पैक मिलेगा, जो बैटरी कूलिंग सिस्टम के साथ आएगा। इससे कार की क्षमता बढ़ जाएगी। साथ ही कार का तापमान संतुलन में रहेगा।

30 शहरों में उपलब्ध होंगे टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक टिगोर के तीन संस्करण

142 किलोमीटर थी चलने की क्षमता सरकारी क्षेत्र के लिए टिगोर ईवी की

बाजार में उपलब्ध इलेक्ट्रिक गाड़ियां
गाड़ी एक चार्ज में तय दूरी कीमत
हुंदै कोना इलेक्ट्रिक 452 किलोमीटर 23.04 से 28.07 लाख
महिंद्रा ई-वेरिटो 110 किलोमीटर 10.39 से 10.94 लाख
महिंद्रा ई2ओप्लस 99.90 किलोमीटर 8.51 से 9.36 लाख
टाटा टिगोरईवी 213 किलोमीटर 9.44 लाख से शुरू

फीचर्स और खासियत
सुविधा और विशेषताएं इलेक्ट्रिक टिगोर स्टैंडर्ड टाटा टिगोर सिडैन पर आधारित है। इस इलेक्ट्रिक कार के दोनों वेरियंट में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हाइट एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स हैं। इसके साथ ही कार में डुअल एयरबैग (एक्सई+ वेरिएंट के साथ केवल ड्राइवर एयरबैग) और एंटी ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) मिलेगा।

मिलेगी तीन साल की वारंटी
कार में तीन साल इनबिल्ट या फिर 1.25 लाख किमी की वारंटी दी गई है। यानी अगर तीन साल या 1.25 लाख किमी से पहले कोई समस्या आती है तो कंपनी गड़बड़ी को ठीक कर देगी।

घर में भी होगी चार्ज
टिगोर ईवी में दो चार्जिंग पोर्ट दिए गए हैं। पहला फास्ट चार्जिंग पोर्ट है जो चार्जिंग स्टेशन पर कम समय में बैटरी को चार्ज करने में सक्षम है। वहीं दूसरा एसी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है जिसकी मदद से इसको घर से भी चार्ज किया जा सकता है।

अगर आपका भी है SBI में अकाउंट तो जरूर पढ़ें ये काम की खबर, होंगे ये फायदे

0

अगर आपका अकाउंट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में है तो ये आपके लिए बड़ी खबर है. दरअसल, एसबीआई ने एफडी पर मिलने वाली ब्याज दरों में कटौती कर दी है. यानी अगर आपने एसबीआई में फिक्स डिपोजित करा रखा है तो अब आपको पहले के मुकाबले कम ब्याज मिलेगा. दरअसल, एसबीआई ने एक बयान जारी कर कहा है कि एक साल से दो साल तक की मैच्योरिटी वाली रिटेल एफडी पर जमा दरों में 0.10 फीसदी की कटौती कर दी है.

दरअसल, एसबीआई ने अब ब्याज दर 6.50 से घट कर 6.40 कर दी है. वहीं एक साल से दो साल तक की मैच्योरिटी वाली बल्क एफडी पर 0.30 फीसदी की कटौती की गई है. बता दें कि बल्क एफडी पर ब्याज दरें अब 6.30 से घट कर 6.00 फीसदी कर दी गई हैं. रिटेल और बल्क एफडी की नई दरें आज यानी 10 अक्तूबर से लागू हो गई हैं.

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कहा है कि सेविंग अकाउंट में एक लाख रुपये तक जमा रखने वालों को 3.25 फीसदी के हिसाब से ब्याज दिया जाएगा. अभी तक बैंक इस रकम पर 3.50 के हिसाब से ब्याज देता था. हालांकि एसबीआई ने अब खाते में मिनिमम अकाउंट बैलेंस रखने की जरूरी सीमा को घटा दिया है. इसके तहत महानगरों और बड़े शहरों में मिनिमम अकाउंट बैलेंस की सीमा 3 हजार रुपये कर दी गई है. पहले यह सीमा 5 हजार रुपये की थी. इससे कम राशि खाते में रखने वाले ग्राहकों से एसबीआई जुर्माना वसूलता है.

तमिलनाडु में मिली 7 फन वाले नाग की केचुल, देखने दौड़े लोग

0

तमिलनाडु में बेंगलुरु से करीब 60 किमी दूर मेरीगौदान डोड्डी गांव में 7 फन वाले नाग की केचुल मिली है। इसे देखने के आसपास के ग्रामीणों का तांता लग गया है। लोगों ने अभी तक सात सिर या फन वाला सांप नहीं देखा लेकिन सात सिर वाले नाग की केचुल देखकर बहुत ही अचरज में हैं।

जब से यहां सात फन वाले सांप की केचुल मिली तब से गांव लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। यहां बुधवार को एक मंदिर कर्मचारी को सांप की एक केचुल(स्किन) मिली। उसने पास से देखा तो पाया कि इसमें सात सिर हैं। कर्मचारी को यह केंचुल मंदिर के आसपास सफाई करने दौरान मिली।

बताया जा रहा है कि सांप की यह केचुल एक मंदिर के पास मिली है। जिससे पौराणिक कथाओं में विश्वास करने वाले लोगों का भरोसा और गहरा होगा गया है। लोगों का मानना है कि मंदिर में आज भी दैवीय शक्ति मौजूद है जिसका सात फन वाला सांप प्रमाण है।

सैकड़ों लोग मंदिर के पास पड़ी केचुल देखने पहुंचे और वहां मौजूद पत्थरों हल्दी व कुमकुम लगा रहे हैं। जहां लोग सांप की केचुल देखने के दौड़ रहे हैं वहीं टीवी चैनल वाले भी इस अजीब गरीब वाकये से खुद नहीं रोक पा रहे। रिपोर्टर वहां कैमरा व माइक लेकर दौड पड़े हैं।

अम्बिकापुर में देश के पहले गार्बेज कैफे का हुआ उद्घाटन : अनूठी पहल से निकलेगी सकारात्मक परिणाम: श्री सिंहदेव

0

छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने प्लास्टिक कचरे के बदले भोजन एवं नाश्ते देने की पहल के तहत आज अम्बिकापुर के प्रतीक्षा बस स्टैंड स्थित गार्बेज कैफे का फीता काट कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर महापौर डॉ. अजय तिर्की, सभापति श्री शफी अहमद, डिप्टी मेयर श्री अजय अग्रवाल, कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष कुमार सिंह उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री सिंहदेव ने कहा कि आज सिंगल यूज प्लास्टिक की निपटान की समस्या विकराल रूप ले चुकी है ऐसे में अम्बिकापुर में प्लस्टिक कचरे को व्यवस्थित संकलित करने लोगों को प्रेरित करने के लिए गार्बेज कैफ शुरू करने की अनुठी पहल निश्चित ही सकारात्मक परिणाम लाएगी। उन्होंने कहा कि अम्बिकापुर में गार्बेज कैफे की अवधारणा राष्ट्रीय एवं अंतरष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा में रही तथा राष्ट्रीय स्तर के प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकशित होना हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि एक किलो प्लास्टिक के कचरा लाने से लोगों को भरपेट खाना मिलेगा। वहीं आधा किलो कचरा लाने पर नाश्ता की व्यस्था इस गार्बेज केफे में किया गया है। इससे एक ओर जहां प्लास्टिक के कचरों का संकलन होगा वहीं जरूरत मंदो को भोजन और नाश्ता भी मिल पाएगा। श्री सिंहदेव ने नगर निगम तथा जिला प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि गार्बेज कैफे का यहां बहुत अच्छा इंतजाम किया गया है। उन्होंने कहा कि कचरा लाने वालों दिए जाने वाले नाश्ता और खाने में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें।

उल्लेखनीय है कि नगर निगम अम्बिकापुर में देश का पहले गार्बेज कैफे खोला गया है जिसमें एक किलो प्लास्टिक का कचरा लाने पर भोजन तथा आधा किलो कचरा पर नाश्ता दिया जाएगा। नगर निगम द्वारा प्रतीक्ष बस स्टैण्ड में गार्बेज कैफे संचालन हेतु एक निजी व्यवसायी को कार्य दिया है। यहां कचरे को वजन करने तथा टोकन देने की व्यवस्था की गई है। कोई भी व्यक्ति प्लास्टिक का कचरा लाकर वजन करा सकता है तथा वजन के अनुसार उसे भोजन अथवा नाश्ते का टोकन दिया जाएगा। गार्बेज कैफे में डायनिंग हाल बना हुआ है जहां बैठकर भोजन एवं नाश्ता आराम से कर सकते हैं। टोकन की सुविधा बस स्टैण्ड की समीप स्थित एसएलआरएम सेण्टर में भी मिल सकेगी।

मंत्री ने कैफे के भोजन का लिया स्वाद- पंचायत मंत्री श्री सिंहदेव ने गार्बेज केफे में कचरा जमा करने वाले लोगों से खाने की गुणवत्ता की पूछ-ताछ करते हुए उन्होंने स्वंय ही भोजन का स्वाद लिया और उसे उत्तम गुणवत्ता का बताया। उन्होंने अधिकारियों को खाने के गुणवत्ता को इसी प्रकार कायम रखने के निर्देश दिए। इस दौरान बस स्टैण्ट चौकी में पदस्थ आरक्षक श्री अजय विश्वकर्मा, श्रीमती हीरामणी श्रीमती रूपनी तथा श्रीमती फुलेश्वरी के द्वारा 1-1 किलो प्लास्टिक का कचरा जमा कराकर गार्बेज कैफे में भरपेट भोजन किया। इस दौरान मंत्री श्री सिंहदेव ने विशुनपुर में 50 लाख रूपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।