Home Blog Page 2499

50 लाख सरकारी कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट! 5 फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता

0

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया है. बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्र‍िमंडल की बैठक में डीए यानी महंगाई भत्ता 5 फीसदी बढ़ाने का फैसला हुआ. डीए 12 फीसदी से बढ़कर 17 फीसदी हो गया है. आपको बता दें कि इस फैसले से 50 लाख सरकारी कर्मचारियों को फायदा होगा. वहीं, 62 लाख पेंशनधारकों को भी इसका लाभ मिलेगा. ​

सरकारी कर्मचारियों के DA बढ़ाने को मिली मंजूरी- केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुआ बताया है कि महंगाई भत्ता 5 फीसदी बढ़ाने का फैसला हुआ है. उन्होंने बताया इससे पहले 2-3 फीसदी तक ही महंगाई भत्ता बढ़ता था. इस फैसले से सरकार पर 16,000 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा. आपको बता दें कि बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई से लागू होगा.

क्या होता है महंगाई भत्ता- डियरनेस अलाउंस यानी महंगाई भत्ता वो होता है जो देश के सरकारी कर्मचारियों के रहने-खाने के स्तर को बेहतर बनाने के लिए दिया जाता है.

>> ये रकम इसलिए दी जाती है, ताकि महंगाई बढ़ने के बाद भी कर्मचारी के रहन-सहन के स्तर में पैसे की वजह से कोई दिक्कत नहीं हो. ये पैसा सरकारी कर्मचारियों, पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों और पेंशनधारकों को दिया जाता है.

>> महंगाई भत्‍ते का कैलकुलेशन बेसिक के प्रतिशत के रूप में होता है. यह भत्ता कर्मचारी पर महंगाई का असर कम करने के लिए दिया जाता है.

>> साल 2006 में जब छठा वेतन आयोग आया था तब बेस ईयर 2006 कर दिया गया था. इससे पहले बेस ईयर 1982 था. अब सरकार ने यह व्‍यवस्‍था कर दी है कि बेस ईयर हर 6 साल पर बदला जाएगा.

पीओके से विस्थापित 5300 परिवारों को मोदी सरकार का तोहफा, 5.5 लाख के मदद का एलान

0

भारत सरकार ने पाक अधिकृत कश्मीर से विस्थापित हुए परिवारों के लिए मदद का एलान किया है। सरकार ने 5300 परिवारों को 5.5 लाख रुपये की सहायता देने का निर्णय लिया है। इस बाद की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि इससे विस्थापित परिवारों को न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय लिया गया है कि पाक अधिकृत कश्मीर से 5300 विस्थापित परिवारों को जो जम्मू-कश्मीर के अलावा अन्य क्षेत्रों में बस गए थे, लेकिन बाद में राज्य में आ गए उनमें से प्रत्येक को 5.5 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे।

बेटी पैदा होने से गुस्साए शराबी पिता ने 4 साल की बेटी को पटक कर मार डाला

0

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में असत्य पर सत्य की जीत के पर्व दशहरे के दिन मानवता को शर्मसार करने वाला घटना सामने आई है. यहां एक शराबी पिता ने नशे के धुत होकर अपने चार साल की बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना जिले के रावतभाटा कस्बे की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारभोलाराम नाम के एक शराबी शख्स ने चार साल की अपनी मासूम बेटी की बेरहमी से पिटाई की. बच्ची को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

बच्ची की मां रानू ने बताया कि उसे दो बेटियां होने की वजह से उसका शराबी पति अक्सर उसे ताने मारता था और बेटे की मांग करता था।

घटना वाले दिन आरोपी ने शराब के नशे में धुत होकर बच्ची को पहले तो उठा-उठाकर जमीन पर पटका फिर उसे छत से नीचे फेंक दिया. इतने पर भी उनकी सनक शांत नहीं हुई, उसने बेरहमी से बच्ची का गला भी दबा दिया।

छत्तीसगढ़ सरकार ने दी 11 हजार करोड़ से अधिक की कर्ज माफी रकम

0

किसानों की कर्ज माफी की घोषणा करने वाले देश के ज्यादातर राज्यों ने अपने बजट में इसके एवज में आधी राशि का भी प्रावधान नहीं किया है। इस मामले में छत्तीसगढ़ की स्थिति बेहतर है। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के किसानों का करीब 11 हजार करोड़ स्र्पये का अल्पकालीन कृषि ऋण माफ किया है। राज्य के करीब 19 लाख से अधिक किसानों को इसका लाभ मिला है। इस कर्ज माफी के एवज में सरकार ने अब तक दो अनुपूरक और एक मुख्य बजट के माध्यम से लगभग 10 हजार करोड़ स्र्पये का प्रावधान कर दिया है। हालांकि इस चक्कर में सरकार को दिसंबर 2018 से अब तक 12 हजार करोड़ से अधिक का कर्ज लेना पड़ा है।

नवंबर- दिसंबर 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने किसानों से कर्ज माफी का वादा किया था। सरकार बनते ही सबसे पहला फैसला कर्ज काफी का हुआ। पहले केवल सहकारी बैंकों से लिए गए 61 सौ करोड़ की कर्ज माफी का फैसला किया गया। फिर दायरा बढ़ाकर राष्ट्रीयकृत और व्यावसायिक बैंक को भी शामिल कर दिया गया।

इससे रकम 61 सौ करोड़ से बढ़कर 10 हजार करोड़ के पार पहुंच गई। मौजूदा सरकार ने इस वर्ष जनवरी में अपना पहला और वित्तीय वर्ष 2018-19 का तीसरा अनुपूरक बजट पेश किया। उसमें अल्पकालीन कृषि ऋण्ा माफी के लिए चार हजार 224 करोड़ का प्रावधान किया गया था। चालू वित्तीय वर्ष के मुख्य बजट में पांच हजार और फिर जुलाई में पेश किए गए पहले अनुपूरक बजट में 768 करोड़ स्र्पये का प्रावधान इस मद में सरकार ने कर दिया है।

कर्ज के बावजूद आर्थिक स्थिति मजबूत होने का दावा

एक वर्ष से भी कम समय में सरकार ने 12 हजार करोड़ से अधिक का कर्ज लिया है। इसके बावजूद सरकार का दावा है कि राज्य की वित्तीय स्थिति ठीक है। सरकार ने इस कर्ज से अल्पकालीन कृषि ऋण माफ करने के साथ ही धान का बोनस भुगतान करने में किया है। वित्त विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में ब्याज भुगतान की राशि कुल जीएसडीपी का 1.1 प्रतिशत है, जबकि अन्य राज्यों का औसत ब्याज भुगतान 1.7 प्रतिशत है। यह ब्याज भुगतान प्रतिशत देश में न्यूनतम है।

मौजूदा सरकार के कार्यकाल में कर्ज

(दिसंबर 2018 से अब तक)

आरबीआइ- 12400

राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक- 557.01

एशियन डेवलपमेंट बैंक- 217.31

कुल- 13174.32

मोदी जाएंगे हेलीकॉप्टर से ममल्लापुरम तो शी जिनपिंग कार से तय करेंगे 50 किमी का सफर, जानिए क्‍यों?

0

 चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग 11 अक्‍टूबर को तमिलनाडु के ममल्‍लापुरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच यह एक अनौपचारिक सम्‍मेलन होगा और चीनी विदेश मंत्रालय की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। जो बात सबसे अहम है वह है कि चीनी राष्‍ट्रपति जिनपिंग चेन्‍नई एयरपोर्ट से ममल्‍लापुरम तक पहुंचने के लिए सड़क का सहारा लेंगे। अखबार द हिंदू की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। शुक्रवार और शनिवार को दोनों नेताओं के बीच यह दूसरा अनौपचारिक सम्‍मेलन होगा। इससे पहले अप्रैल 2018 में दोनों नेताओं ने चीन के वुहान में इनफॉर्मल समिट की थी।स्‍पेशल एयरक्राफ्ट से चेन्‍नई पहुंचेंगे पीएम मोदी

द हिंदू ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि चेन्‍नई एयरपोर्ट से ममल्‍लापुरम के तक हेलीकॉप्‍टर की बजाय सड़क रास्‍ते को ट्रांसपोर्ट के लिए सुरक्षित जरिया माना गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने हेलीकॉप्‍टर को जिनपिंग के लिए सुरक्षित नहीं माना था और इसलिए सड़क का विकल्‍प चुना गया। पीएम मोदी एक स्‍पेशल एयरक्राफ्ट से शुक्रवार को चेन्‍नई पहुंचेंगे। तमिलनाडु के सीएम और उनकी कैबिनेट पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर स्‍वागत करेगी। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे एक स्‍पेशल एयरक्राफ्ट जिसमें जिनपिंग और उनके साथी होंगे, वह चेन्‍नई एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। जो बात सबसे दिलचस्‍प है वह है कि पीएम मोदी जहां चेन्‍नई से ममल्‍लापुरम तक एयरक्राफ्ट से जाएंगे तो जिनपिंग सड़क के रास्‍ते पहुंचेंगे।

रेड कारपेट वेलकम के बाद रवानगी

यहां पर जिनपिंग को रेड कारपेट वेलकम दिया जाएगा और प्रोटोकॉल के मुताबिक उनका स्‍वागत होगा। यहां से वह आईटीसी ग्रैंड चोला पहुंचेंगे। शुक्रवार को ही शाम करीब चार बजे सड़क के रास्‍ते वह ममल्‍लापुरम के लिए रवाना होंगे। 50 किलोमीटर के इस रास्‍ते पर सुरक्षा व्‍यवस्‍था किसी किले से कम नहीं है। शहर की पुलिस पर सुरक्षा का जिम्‍मा है और वीवीआईपी रास्‍ते पर सभी जरूरी ट्रैफिक इंतजाम किए गए हैं। अथॉरिटीज की तरफ से 12 अक्‍टूबर तक के लिए कार्गो की बुकिंग तक को सस्‍पेंड कर दिया गया है।

किले में तब्‍दील चेन्‍नई और ममल्‍लापुरम

सभी होटलों, लॉज और आसपस की बिल्डिंग की तलाशी ली जा रही है ताकि सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई चूक न हो। हर बिल्डिंग में रहने वाले लोगों के बारे में विस्‍तृत जानकारी इकट्ठा कर ली गई है। होटलों में रुके हर व्‍यक्ति को सलाह दी गई है कि वे बाहर तभी निकले जब कोई काम हो। अगर उनकी गतिविधियां संदिग्‍ध पाई गई जो फिर उके खिलाफ कड़ा एक्‍शन लिया जा सकता है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक किसी भी तरह के ट्रैफिक डायवर्जन से जुड़ा कोई भी नोटिस जारी नहीं किया गया है। सभी स्‍कूल और कॉलेज भी खुले रहेंगे।

क्या है इस बार की मीटिंग

पीएम मोदी और जिनपिंग वुहान में 27 और 28 अप्रैल को इनफॉर्मल समिट के लिए मिले थे। दोनों की मुलाकात इस बार चेन्‍नई से 56 किलोमीटर दूरी ममल्‍लापुरम में हो रही है। सांतवें दशक के इस शहर का एतिहासिक महत्‍व है और इसे एक हैरिटेज साइट माना जाता है। दोनों नेता ऐसे समय में मिल रहे हैं जब कश्‍मीर को लेकर अलग-थलग पड़ा पाकिस्‍तान, चीन की तरफ देख रहा है। हालांकि चीन की ओर से पहले ही साफ किया जा चुका है कि कश्‍मीर, भारत-पाक का आपसी मसला है और इसे बातचीत के जरिए दोनों देश सुलझाएं।

रोचक : चीखते-चिल्लाते रहते हैं चमगादड़; खाने से सोने तक, हर बात पर होती है लंबी बहस

0

आमतौर पर चमगादड़ों के बारे में लोगों को इतना ही पता है कि वो अंधेरे में शिकार करने के लिए ध्वनि तरंगो का इस्तेमाल करता है.

दरअसल चमगादड़ मुंह से ध्वनि निकालता है और वो ध्वनि किरणों की आवाज़ जब उसके कानों तक पहुंचती है तो उसी से अंदाज़ा लगता है कि शिकार कहां है. लेकिन चमगादड़ को लेकर कुछ और भी रोचक जानकारी सामने आई है.

नई रिसर्च के मुताबिक चमगादड़ों के बीच हर बात को लेकर बहस होती है. वो ज़्यादातर समय चींखते चिल्लाते हैं. कम शब्दों में कहें तो झगड़ालू प्रवृति के होते हैं.

60 प्रतिशत बातचीत को ट्रांसलेट करने के बाद इनकी बोली को चार श्रेणियों में बांटा गया है. पहली श्रेणी में चमगादड़ों को भोजन के लिए लड़ते देखा गया है. वहीं दूसरी श्रेणी में सोने की जगह को लेकर चमगादड़ों को काफी हंगामा करते हुए देखा गया है.

तीसरी श्रेणी में मेल चमगादड़ों के बीच सेक्स पार्टनर को लेकर चिल्लाते हुए देखा गया है. वहीं चौथे और आख़िरी श्रेणी में साथ बैठने को लेकर भी चमगादड़ों को झगड़ते हुए देखा गया है.

इसके अलावा एक अन्य पक्ष भी देखा गया है. अपरिचित पक्षियों के साथ बातचीत के दौरान चमगादड़ की टोन बदल जाती है. यानी जानने वाले पक्षियों और अनजान पक्षियों के बीच के बातचीत का फर्क आसानी से दिख जाता है.

इस तरह की टेंडेंसी इंसानों के अलावा सिर्फ डॉलफिन में ही देखा गया है. यह रिसर्च जरनल साइंटिफिक रिपोर्ट में सामने आया है.

हालांकि रिपोर्ट में यह बात सामने नहीं आई है कि चमगादड़ों को यह भाषा जन्म से ही आती है या फिर समूह के बीच रहकर सीखते हैं.

छत्तीसगढ़ : 3 करोड़ 32 हजार की लागत से बनी सड़क को 3 माह में ही पड़ी मरम्मत की जरूरत

0

जिला धमतरी के मगरलोड ब्लाक में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना अंतर्गत सिंगपुर, मोहेरा, सरईरुख, बेन्दराचुआ, पहुंच मार्ग का निर्माण किया गया है……
जहाँ विकास के नाम पर सरकारी पैसे का जमकर बंदरबाट किया गया है…..
निर्माण कार्य की लागत 3 करोड़ 32 हजार है ,
निर्माण कार्य को हुए लगभग 3 से 4 माह हुआ है…..3 से 4 माह में निर्माण कार्य को मरम्मत की जरूरत पड़ रही हैं…जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि निर्माण कार्य को कितनी गुणवत्ताहीन किया गया है….जहाँ मरम्मत के नाम पर अब ईट, मुरम ,मिट्टी का चूरा डाल कर डामर का लेप लगाकर थुकपालिस किया
हाल ही में निर्मित सड़क की दुर्दशा और, विभाग की लापरवाही साफ झलकती है,

वही इस मामले को लेकर जिला पंचायत सदस्य नीशू चंद्रकर ने बड़ा बयान दिया है कि रोड तीन माह में कैसे उखड़ गई, उन्होंने आगे कहा कि उस रोड पर जाने से भ्रष्टाचार की बू आती है
..
.. रोड के निर्माण में घटिया किस्म की मटेरियल का उपयोग होने की बात कही है..

इस संबंध में कलेक्टर ने कहा है कि जितने भी निर्माणधीन सड़के है उनमें स्वयं सड़क का निरीक्षण करने और संबंधित अधिकारियों, विभाग और सेक्टर अधिकारियों से निरीक्षण कराने की बात कही है

छत्तीसगढ़ के छोटे वैज्ञानिकों का कमाल : साइकिल के पैडल से सिंचाई और खींचेंगे कुएं का पानी

0

बच्चों के लिए 46वीं जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी 15 से 20 अक्टूबर 2019 तक राजधानी के शंकर नगर स्थित बीटीआइ मैदान में होने जा रही है। इसमें देश भर के 147 मॉडल प्रस्तुत किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ से तीन मॉडल प्रस्तुत होंगे। इनमें दो मॉडल साइकिल की पैडल से सिंचाई करने और कुएं से पानी खींचने वाले हैं और एक मॉडल आपदा में भी हेलीकाप्टर उतारने का आइडिया देगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से यह विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन होने जा रहा है।

15 फीट गहराई से बगैर बिजली पानी खींचकर करेंगे सिंचाई

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला मुंगेली की कक्षा 11वीं की छात्राओं में दीपांजलि और जूली सोनकर ने 10 से 15 फीट गहराई से बिना बिजली के पानी खींचने का पंप बनाया है। यह सिंचाई के लिए सुविधाजनक होने के साथ किसानों की सेहत का भी ख्याल रखेगा।

कबाड़ से जुगाड़ करके छात्राओं ने पंप, साइकिल रिंग, बेल्ट और पंप का फुटबॉल लगाकर बिना पैसे और बिजली के ही पानी खींचने का तरीका बनाया है। इसके जरिए तालाब, कुएं और नदी से भी पानी खींच सकते हैं। साइकिल पंप चक्के का एक बार चक्कर मारने पर 25 राउंड घूमता है। छात्राओं ने बताया कि यह स्थैतिक बल को गति ऊर्जा में बदल देता है और पानी को ऊपर लिफ्ट करता है ।

साइकिल का पैडल मारकर महिलाएं भरेंगी कुएं का पानी

राजधानी से लगे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अभनपुर की कक्षा 11वीं की छात्रा कुसुम बांधे ने महिलाओं और दिव्यांग लोगों को कुएं से पानी भरने में हो रही परेशानी को महसूस किया । इस समस्या को दूर करने के लिए पुरानी साइकिल के पैडल और चेन का इस्तेमाल करके मॉडल बनाया। इसकी चर्चा अब देश भर में हो रही है। इसे विज्ञान प्रदशर्नी में प्रदर्शित कर प्रदेश का प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।

कुसुम बांधे ने साइकिल को इस तरह डिजाइन किया है, जिसमें बैठकर महिलाएं और दिव्यांग आसानी से कुएं से पानी निकाल सकते हैं। इसमें सामान्य बाल्टी की तुलना में अधिक पानी निकाल सकते हैं। पानी से भरी बाल्टी ऊपर आने पर पैडल लॉक करने का ऑप्शन भी दिया है, ताकि साइकिल से उतरकर दिव्यांग बाल्टी उतार सकें। मार्गदर्शक शिक्षक हेमंत कुमार साहू ने बताया कि महिलाएं जब कुएं से पानी भरती हैं तो बहुत मेहनत का काम हो जाता है। महिलाएं भी गिर जाती हैं। पैडल मारकर तीन बाल्टी पानी एक साथ निकाल सकते हैं।

आंधी-बारिश में भी रोक सकेंगे हेलीकाप्टर

अगर कहीं अत्यधिक बारिश हो रही है, आंधी चल रही हो तो भी हेलीकाप्टर को उतारने में दिक्कत नहीं होगी। इसके लिए सरस्वती एनटीपीसी स्कूल कोरबा के 12वीं के छात्र उमेश कुमार ने एक मॉडल बनाया है। इसका नाम मेथड ऑफ ब्रिज कंस्ट्रक्शन इमरजेंसी है। पास्कल के लॉ के अनुसार यह मॉडल बनाया है, जो परिस्थितियों को अनुकूल करके हेलीकाप्टर को उतारने में मदद करेगा।

गौरतलब है कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य बच्चों को अपनी स्वाभाविक जिज्ञासा एवं रचनात्मकता के लिए एक मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपनी ज्ञान पिपासा हेतु खोजबीन कर सकें। प्रदर्शनी में बच्चे विज्ञान एवं गणित की भूमिका को सराहने, कृषि, उर्वरकों, खाद्य-प्रसंस्करण, जैव तकनीक, हरित ऊर्जा, आपदा प्रबंधन, सूचना और संचार प्रौद्योगिकी, खगोल विज्ञान, परिवहन, क्रीड़ा तथा खेलकूद एवं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने के क्षेत्र में नए उपायों को तलाशने, पर्यावरणीय मुद्दों और सरोकारों के बारे में जागृति फैलाने तथा इसके निपटारों के लिए अभिनव विचारों के प्रति प्रेरित होते हैं।

ये ले रहे प्रदर्शनी में हिस्सा

एससीईआरटी के संयुक्त संचालक डॉ. योगेश शिवहरे ने बताया कि राष्ट्रीय प्रदर्शनी, राज्यों और संघ राज्य क्षेत्र और अन्य संस्थानों द्वारा पूर्व वर्ष में जिला स्तर, जोन स्तर, राज्य स्तर पर आयोजित प्रदर्शनी का अगला कदम है। सभी राज्यों, संघ राज्य क्षेत्र, केंद्रीय विद्यालय संगठन, नवोदय विद्यालय समिति, परमाणु ऊर्जा के केंद्रीय विद्यालयों, सीबीएसई से संबद्ध पब्लिक स्कूलों (स्वतंत्र विद्यालयों), सेंट्रल तिब्बती स्कूल प्रशासन तथा क्षेत्रीय शिक्षा संस्थानों के प्रायोगिक बहुउद्देशीय विद्यालयों से चयनित प्रविष्टियां राष्ट्रीय स्तर की इस प्रदर्शनी में हिस्सा ले रही हैं।

हार्दिक पंड्या ने बेबी स्‍टेप्‍स के सहारे शुरू किया चलना, वायरल हो गया ये रिकवरी वीडियो

0

भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पीठ की सर्जरी के लिए लंदन में हैं. हार्दिक ने एक वीडियो शेयर किया जिसमे वो खड़े होने के बाद सहारा लेकर चलते नजर आ रहे हैं.

ट्विटर पर किया वीडियो शेयर

पंड्या ने अपने ट्विटर पर मंगलवार रात को एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में वो हॉस्पिटल में खड़े होकर धीरे-धीरे कुछ कदम चलते हैं. चलने के बाद वो व्हील चेयर पर बैठे नजर आते हैं और उसे खुद ही चला भी रहे हैं. वीडियो के आखिर में वह एक बार फिजियोथेरेपिस्ट का सहारा लेकर चलते हैं लेकिन इस बार वो बेहद ही आराम से चलते दिखाई देते हैं.


पंड्या ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ लिखा – “छोटे कदम.. लेकिन पूरी फिटनेस की मेरी राह यहीं से शुरू होती है, हर किसी को उनके समर्थन और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, यह बहुत मायने रखता है”.

सर्जरी के बाद फोटो शेयर कर बताया था हाल

इससे पहले इस हरफनमौला क्रिकेटर ने शनिवार को एक फोटो शेयर किया था, इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा की ‘सर्जरी सफल रही. आप सब की शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। मैं जल्द वापसी करूंगा. तब तक के लिए मेरी कमी महसूस करें’.

View image on Twitter

चार महीने तक क्रिकेट से रहना पड़ सकता है दूर

भारतीय टीम के इस बेहतरीन आलराउंडर को सितंबर में साउथ अफ्रीका और भारत के बीच खेले गए अंतिम टी-20 मैच के बाद से ही पीठ में दर्द की शिकायत थी. जिसके बाद वो इंग्लैंड के हड्डी विशेषज्ञ से इलाज़ के लिए वह गए थे. इस सर्जरी के बाद हार्दिक पंड्या को लगभग चार महीने तक क्रिकेट से बाहर रहना पड़ सकता है.

छत्तीसगढ़ : निकाय चुनाव तैयारी में भाजपा ने कांग्रेस को पछाड़ा निकली आगे

0

नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी में प्रमुख विपक्षी दल भाजपा सत्ताधारी दल कांग्रेस से आगे निकलते दिखाई दे रही है। आज संभागीय कार्यालय में संभाग के अंतर्गत आने वाले पांच जिलों के प्रमुख पदाधिकारियों की मीटिंग होगी । इस दौरान उम्मीदवारी चयन व चुनाव जीतने महत्वपूर्ण रणनीति पर रायशुमारी की जाएगी । संभागीय बैठक की खासियत ये कि पदाधिकारियों से रायशुमारी करने के लिए निकाय चुनाव प्रदेश प्रभारी व पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल,नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के अलावा बिलासपुर,जांजगीर-चांपा व रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसदों की मौजूदगी रहेगी ।

प्रमुख विपक्षी भाजपा अब इलेक्शन मोड में आने लगी है। दशहरा के ठीक दूसरे दिन बुधवार को निकाय चुनाव की सरगर्मी भाजपा के बैनर तले शुरू होने वाली है। करबला रोड स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में सुबह 10 बजे से संभागभर के चुनिंदा भाजपा नेताओं के आने का सिलसिला प्रारंभ हो जाएगा। संभागीय बैठक के लिए प्रदेश भाजपा ने सुबह 11 बजे का समय तय किया है।

विधायक,सांसद के अलावा पूर्व विधायक,पूर्व सांसदों सहित निकायों के जनप्रतिनिधियों को खासतौर पर आमंत्रित किया गया है। निकाय चुनाव के लिए इनकी मौजूदगी में रणनीति बनेगी । बैठक की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि संभाग के सभी पांचों जिलों के जिलाध्यक्ष व मंडल अध्यक्षों को दो दिन पहले ही पार्टी के वाट्सएप ग्रुप के जरिए सूचना भेज दी गई है। प्रदेश भाजपा के एक जिम्मेदार पदाधिाकारी की माने तो निकायों के महापौर के अलावा नगरपालिका व नगर पंचायतों के अध्यक्ष व पार्षदों की उम्मीदवारी पर गंभीर चर्चा होनी है। प्रत्याशी चयन के लिए मापदंड भी तय किए जाएंगे।

बैठक में पार्टी के प्रति ईमानदार व कर्मठ कार्यकर्ताओं को तव्वजो देने का ऐलान भी हो सकता है। विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार और उसके बाद हुए लोकसभा चुनाव में वापसी के बाद से ही रणनीतिकारों को यह लगने लगा है कि कार्यकर्ताओं की नाराजगी के चलते राज्य की सत्ता से बेदखल हो गए। केंद्र की सत्ता में दोबारा काबिज होने के साथ ही प्रदेश की राजनीति में सम्मानजनक वापसी के लिए कार्यकर्ताओं की मेहनत ही सबसे ज्यादा रही है।

यही कारण है कि निकाय चुनाव में रणनीतिकारों ने फूंक-फूंक कर कदम रखने और पार्टी के प्रति ईमानदारी कार्यकर्ताओं को तव्वजो देने का निर्णय लिया है। चर्चा तो इस बात की भी है कि बुधवार को होने वाली बैठक में सभी प्रमुख नेताओं को अपनी उपस्थिति दर्ज कराने कहा गया है। जस्र्री काम न हो तो बैठक को प्राथमिकता के साथ ही गंभीरता से लेने की हिदायत दी गई है।

संभागीय बैठक में बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश मोर्चा पदाधिकारी भाजपा सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक निवृत्तमान, प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक सहसंयोजक, पूर्व निगम मंडल आयोग अध्यक्ष उपाध्यक्ष, नगर पालिका निगम के महापौर सभापति नेताप्रतिपक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, भाजपा जिला संगठन प्रभारी, भाजपा जिला पदाधिकारी, नगरीय निकाय क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है। इनकी मौजूदगी को प्रदेश भाजपा ने अनिवार्य किया है। संभागीय बैठक के दौरान प्रत्याशी चयन को लेकर रायशुमारी की जाएगी। इसके अलावा चुनावी मुद्दों पर भी चर्चा होगी ।

वार्डों में शुरू होगी कांग्रेस की मशक्कत

बीते दिनों अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व पीसीसी के सह प्रभारी डॉ.चंदन यादव ने कांगे्रस भवन में प्रमुख पदाधिकारियों को दशहरा के बाद चुनावी तैयारी प्रारंभ करने की हिदायत दी थी। ऐसा माना जा रहा है कि बुधवार से शहर व जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले वार्डों में बैठकों का दौर प्रारंभ होगा । शहर के प्रमुख वार्डों में शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की मौजूदगी में वार्ड स्तर के कार्यकर्ताआंे से रायशुमारी की जाएगी ।

गांधी पदयात्रा को लेकर होगी बैठक

पीसीसी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी की अगुवाई में गांधी पदयात्रा की तैयारी को लेकर बैठकों का दौर प्रारंभ होगा। इस दौरान ब्लॉकवार पदयात्रा के लिए रूट चार्ट भी तय किए जाएंगे ।