Home Blog Page 2501

6 दिनों में पेट्रोल 1.02 रुपए और डीजल में 68 पैसे हुआ कम, जानिए आज के दाम

0

पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार छह दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला एक बार फिर थम गया है। तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया। इससे एक दिन पहले दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 17 पैसे जबकि चेन्नई में 18 पैसे की कटौती की गई थी। डीजल की कीमत भी मंगलवार दिल्ली और कोलकाता में 10 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 11 पैसे घट गए थे। पिछले छह दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 1.02 रुपये और डीजल में 68 पैसे प्रति लीटर की कटौती किए जाने से त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं को राहत मिली।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम पूर्ववत क्रमश: 73.59 रुपये, 76.23 रुपये, 79.20 रुपये और 76.43 रुपये प्रति लीटर बने हुए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम भी बिना किसी बदलाव के 66.81 रुपये, 69.17 रुपये, 70.03 रुपये और 70.57 रुपये प्रति लीटर बने हुए हैं।

अलग धर्म की वजह से कपल को नहीं मिला होटल में कमरा

0

जयपुर में एक कपल को इसलिए होटल में कमरा नहीं मिला, क्योंकि वो दोनों अलग-अलग धर्मों के हैं. लड़का मुसलमान है और लड़की हिंदू . 31 साल के युवक उदयपुर में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर काम करते हैं. जब वो जयपुर के होटल में चेक इन करने गए, तब होटल के रिसेप्शन पर ही उनको रोक दिया गया.

होटल वालों ने कहा, ‘पुलिस के निर्देश पर रोका गया’

असिस्टेंट प्रोफेसर ने बताया कि वो शनिवार सुबह करीब 8 बजे जयपुर के एक होटल पहुंचे. उन्होंने एक मोबाइल एप के जरिए 2 लोगों के लिए कमरा बुक किया था. उनकी महिला साथी दिल्ली से जयपुर जाने वालीं थी. होटल के रिसेप्शन पर प्रोफेसर से उनकी साथी के बारे में पूछा तो होटल के स्टाफ ने कहा ”आप दोनों दो अलग धर्मों से हैं हम आपको कमरा नहीं दे सकते हैं.”

इसके जवाब में असिस्टेंस प्रोफेसर ने होटल स्टाफ से कहा,”ऐसा तो कई नियम नहीं है, न ही ऐप पर ऐसा लिखा है और न ही होटल की वेबसाइट पर. और ये संविधान के खिलाफ है, जो कि बराबरी का अधिकार देती है. मैंने उनसे कहा कि ऐसा कही भी नियम नहीं है, जो दो लोगों को धर्म के आधार पर अलग रहने के लिए कहता हो.”

असिस्टेंट प्रोफेसर की महिला साथी ने कहा, ‘ये 21वीं सदी है और मुझे समझ नहीं आता कि लोग क्यों आज भी धर्म के आधार पर लोगों को अलग करते हैं.’ महिला ने ये भी कहा कि वो एक दूसरे को करीब एक दशक से जानते हैं और होटल को शायद इस बात से दिक्कत थी कि लड़का-लड़की हिंदू और मुसलमान हैं, यही शायद एक सिख लड़के और हिंदू लड़की को कमरा दे देते.

मैनेजर और पुलिस के अलग-अलग बयान

होटल के मैनेजर ने कहा कि उनको सीनियर और पुलिस की तरफ से ऐसे निर्देश भी हैं और होटल की पॉलिसी भी कि वो दो धर्मों के लोगों को कमरा नहीं देते. मैनेजर गोवर्धन सिंह ने ये भी कहा कि पुलिस ने ऐसा लिखित और मौखिक तौर पर उनको निर्देश दिए हैं. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक लिखित निर्देश दिखाए नहीं गए.

इस मामले में जयपुर पुलिस कमिश्नर का कुछ और ही कहना है. पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव कहते हैं कि ”पुलिस ने ऐसे कोई निर्देश जारी नहीं किए हैं वो पुलिस के नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं.”

घर में घुसे दरिंदों ने युवती से किया गैंगरेप

0

बिहार के गया जिला स्थित गुरारू थाना क्षेत्र में युवती रात्रि के करीब 12:30 बजे घर से शौच के लिए बाहर निकली। इस दौरान घर का दरवाजा खुला रहने का फायदा उठाकर एक दरिंदा अंदर प्रवेश कर चौकी के नीचे छिप गया।

जब शौच के बाद उसने घर के अंदर जाकर दरवाजा बंद किया, तब कर वह चौकी के नीचे से बाहर निकला और दरवाजा खोल कर अपने दो अन्य साथियों को बुला लिया।

यह देख महिला ने जब शोर मचाया, तब सभी दरिंदे उसपर टूट पड़े । पहले उसकी जमकर पिटाई की, फिर मुंह में कपड़ा ठूंसकर गैंगरेपकिया। इस दौरान घर के लोग भय के कारण बेबस बने रहे। दरिंदों से भिड़ने के दौरान ही पीड़ित महिला ने अपने मोबाइल से पड़ोस में रहने वाले अपने एक परिजन का नंबर डायल कर दिया था। इससे उन्‍हें अनहोनी होने की आशंका हो गई। इसके बाद गांव के लोग महिला के घर के बाहर जमा हो गए। यह देख दरिंदे किसी तरह घर से भाग गए।

छत्तीसगढ़ : माँ-बाप से झगडा करना बेटे को पड़ा महंगा, बेटी के साथ मिलकर दबा दिया गला

0

बेटे की शराब पीने की लत और रोजाना हो रहे झगड़े से परेशान माता-पिता ने अपनी बेटी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि इस पूरी घटना का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ. हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव को गांव के पास फेंक दिया था. घरवालों से जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल किया. फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया है. वहां से सभी को जेल भेज दिया गया है. घटना बेरला थाना क्षेत्र के कंडरका पुलिस चौकी के ग्राम खुड़मुड़ा का है.

गला दबाकर की हत्या

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 22 अगस्त की रात दीपक कुमार की लाश गांव के तालाब पार इलाके के पास मिली थी. मृतक के चचेरे भाई सुनील ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था. मृतक के गले और चेहरे में चोट के निशान थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने का खुलासा हुआ.

पूछताछ में कबूला जुर्म
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने युवक के पिता रामकुमार नायक, मां उषा बाई नायक और बहन पूर्णिमा नायक से पूछताछ की. सख्ती से पूछताछ में सभी ने हत्या करने की बात कबूल ली. बताया जा रहा है कि दीपक शराबी और झगड़ालू प्रवृत्ति का था. 22 अगस्त की रात उसने नशे की हालत में परिवार वालों से झगड़ा किया. फिर सभी ने मुलकर उसका गला दबा दिया. साक्ष्य छिपाने के लिए उसकी लाश तालाब के पास फेंक दिया था.

छत्तीसगढ़ : युवती से रेप के बाद आरोपी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया वीडियो, गिरफ्तार

0

जशपुर जिले में पुलिस ने रेप के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाया. इसके बाद उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. इतना ही नहीं आरोपी ने चुपके से युवती से रेप का वीडियो भी बना लिया. इसके बाद जब युवती को आरोपी की करतूतों का पता चला तो उसने विरोध किया. इसके बाद आरोपी ने युवती की रेप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा.

जशपुर ​पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी प्रवीण कुमार प्रधान पहले से शादीशुदा है, लेकिन उसने 22 वर्षीय एक युवती को कुंवारा होने की बात कहकर प्रेमजाल में फंसा लिया. इसके बाद उसने युवती से शारीरिक संबंध भी बनाए. कुछ दिनों बाद जब युवती को आरोपी के शादीशुदा होने की जानकारी मिली जो उसने प्रवीण कुमार को फटकार लगाई. फटकार के बाद नाराज आरोपी प्रवीण कुमार ने युवती को उसके साथ बने संबंधों का वीडियो दिखाया और ब्लैकमेल करने की कोशिश की.

..तो वायरल कर दिया वीडियो
जशपुर कोतवाली प्रभारी एलएस ध्रुव ने बताया कि युवती की फटकार से नाराज आरोपी प्रवीण कुमार ने उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की, लेकिन युवती ने उसकी धमकियों को गंभीरता से नहीं लिया. इसके बाद आरोपी ने युवती से रेप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जब युवती को इस बात की जानकारी मिली तो उसने पुलिस से शिकायत की. शिकायत को आधार कर पुलिस ने आरोपी को बीते 8 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया. फिर कानूनी प्रक्रिया के बाद उसे जेल दाखिल करा दिया गया है.

दो बच्चों का पिता है आरोपी
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी प्रवीण कुमार न सिर्फ विवाहित बल्कि दो बच्चों का पिता भी है. युवती को आरोपी प्रवीण के विवाहित होने और उसकी दो संतानें होने की जानकारी मिली. इस पर पीड़िता ने आरोपित को फटकार लगाते हुए, संबंध तोड़ने और उससे मिलने की कोशिश ना करने की चेतावनी दी. इसके बाद आरोपी ने पीड़िता से रेप के दौरान बनाए वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

जियो सिम ग्राहक जरुर जान ले ये बात..

0

जियो के अबतक काफी सारे ग्राहक बन चुके हैं, अब हाल ही में इस कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है, तो आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

अगर आप भी रिलायंस जियो के ग्राहक हैं तो यह आपके लिए एक बेहद जरूरी सूचना है। अगर आपको भी रिलायंस जियो की तरफ से फ्री डेटा मिलने का मैसेज मिल रहा है, तो आपको बेहद ही सावधान होने की जरूरत है। दरअसल यह एक नकली संदेश हो सकता है, जो आपको धोखाधड़ी का शिकार बना सकता है। कंपनी ने इस तरह के फर्जी संदेशों के बारे में अपने ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है।

ऐसे ही एक संदेश में, 25 जीबी मुफ्त डेटा रिलायंस जियो द्वारा प्राप्त करने का दावा किया गया था। जब उपयोगकर्ता ने Jio कंपनी से बात की, तो यह स्पष्ट था कि यह एक नकली संदेश था। इसके अलावा लोगों से लॉटरी से जुड़े संदेश भी आ रहे हैं।

छत्तीसगढ़ : ट्रांसजेंडर ने 15 दिन पहले कराया था लिंग परिवर्तन, इलाज के दौरान हुई मौत

0

छत्तीसगढ़ के रायपुर के डीकेएस अस्पताल में डाक्टरों की लापरवाही से एक मरीज की जान चली गई. बता दें कि अस्पताल में ट्रांसजेंडर ने 15 दिन पहले ऑपरेशन के जरिए लिंग परिवर्तन कराया था. जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. ऑपरेशन के बाद पता चला कि डॉक्टर पेशाब का नली निकालना ही भूल गए थे. मौत के बाद गुस्साएं परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. परिजन पोस्टमार्टम कराने पर अड़े हुए हैं. और डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

ऑपरेशन के दौरान यूरिन नली निकालना ही भूल गए डॉक्टर

परिजनों का आरोप है कि उन्होंने जेड़र परिवर्तन करने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था. डॉक्टरों ने इसके लिए ऑपरेशन तो किया, लेकिन ऑपरेशन के दौरान यूरिन नली निकालनें ही भूल गए. बाद में अंदरुनी यूरिन रिसाव के कारण इन्फेक्शन हो गया, जिसके बाद दोबारा आपरेशन किया गया, लेकिन इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई.

डॉक्टरों के  खिलाफ कार्रवाई  की मांग कर रहे परिजन

मामले की जानकारी मिलते ही ट्रासजेंडर वहां पहुंच गए और मामला को गंभीर बताते हुए जांच और मुआवजे की मांग कर रहें है. वहीं ट्रासजेंड संघ के लोगों ने अस्पताल प्रबंधन पर एक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना प्लास्टिक सर्जन की मौजूदगी में ऑपरेशन करने का भी खुलासा किया. फिलहाल ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

SBI ने छठी बार घटाईं ब्याज दरें, कल से सस्ता होगा होम-ऑटो और पर्सनल Loan

0

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक State Bank of India (SBI) ने दिवाली से पहले ग्राहकों को एक और तोहफा दिया है. SBI ने 10 अक्टूबर से MCLR की दरें 0.10 फीसदी तक घटा दी है. अब अगर आप होम, ऑटो और पर्सनल लोन लेने की सोच रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. वहीं, आप अगर इन दोनों बैंकों के मौजूदा ग्राहक हैं तो भी आपको घटी दरों का फायदा मिलेगा. आपको बता दें कि 4 अक्टूबर को Reserve Bank of India (RBI) ने ब्याज दरें 0.25 फीसदी घटाने का ऐलान किया. रेपो रेट 0.25 फीसदी घटकर 5.15 फीसदी पर आ गई है.

SBI ने दिया ग्राहकों को दिवाली तोहफा- SBI की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि फेस्टिवल के मौके पर ग्राहकों को ज्यादा फायदा पहुंचाने के लिए बैंक ने सभी अवधि के लिए MCLR दरें 0.10 फीसदी तक घटा दी हैं. अब एक साल के लिए नई MCLR दरें 8.15 फीसदी से घटकर 8.05 फीसदी पर आ गई है. नई दरें 10 अक्टूबर से लागू होंगी. बैंक ने मौजूदा वित्त वर्ष में लगातार छठी बार दरें घटाई हैं.

अब कितनी कम होगी आपकी EMI- RBI के रेपो रेट घटाने के बाद SBI ने MCLR पर आधारित लोन की दरें घटा दी हैं. अब हर महीने EMI 0.10% तक सस्ती हो गई है.

आपको बता दें कि बैंकों द्वारा MCLR बढ़ाए या घटाए जाने का असर नए लोन लेने वालों के अलावा उन ग्राहकों पर भी पड़ता है, जिन्होंने अप्रैल 2016 के बाद लोन लिया हो.

इस दिवाली स्मार्टफोन खरीदने से पहले जानिए ये बात.

0

इसमें दमदार टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है| इसमें पेज पंचकोल डिजाइन भी दी गई है और इस फोन में ड्यूल सेल्फी कैमरा भी दिया गया है|

यह फोन बहुत ही क्यूरिस ट्रिक से लगता है| इसमें किरिन 990 चिपसेट का उपयोग किया गया है और यह 5G प्रोसेसर है और इसमें 2G और 5G और दूसरा नॉन 5G वेरिएंट उपलब्ध है और अभी तक फोन में पूरी जानकारी सामने आई है| इसमें सूत्रों से बताया गया है कि यह फोन दिवाली के आसपास लॉन्च हो सकता है| इसमें अमोलेड डिस्प्ले भी दी जाएगी| हम आपको बता दें कि यह स्मार्टफोन गैलेक्सी एस10 के समान ही लगता है| इसमें कैमरे के साथ बाई तरफ भी दिए गए हैं| हम आपको बता दें कि ग्राहक 5G फोन का इंतजार कर रहे हैं तो यह फोन आपके लिए परफेक्ट है|

यह स्मार्टफोन दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ में उपलब्ध कराया जाता है| हम आपको बता दें कि इस फोन इस फोन को 29 नवंबर के दिन लॉन्च किया जा सकता है और यह स्मार्टफोन हुआवे वि30 का अपकमिंग स्मार्टफोन है| इस स्मार्टफोन की कीमत ₹39,990 रखी जा सकती है और वह इस स्मार्टफोन को बहुत ज्यादा पसंद करते हैं|

अपने घर ही बना सकते है ड्राइविंग लाइसेंस, जानिए क्या है तरीका.

0

लोगों में ड्राइविंग लाइसेंस को बनवाने को लेकर होड़ लगी हुई है.लोग जल्द से जल्द ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाहते हैं. लेकिन उन्हें लम्बी कतारों में मजबूरन लगना पड़ रहा है. इतना ही नहीं ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले एजेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए लोगों से काफी ज्यादा पैसे वसूलते हैं जिसके चलते आम आदमी लाइसेंस नही बनवा पाते हैं।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए उन लोगों के लिए मोदी सरकार ने खुशखबरी दी है दरअसल मोदी सरकार, ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के नियमों को लगातार आसान बनाती जा रही है जहाँ पहले ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब इन समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। आइए तो जान लेते है इसके बारे में विस्तार से

ऐसे बनेगा 350 रुपए में ड्राइविंग लाइसेंस
सरकारी प्रमाण पत्र घर पर ही मुहैया कराने के लिए सरकार की डोर स्टेप योजना शुरु हो चुकी है। इस योजना के तहत आप आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड का नवीनीकरण राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ना आदि सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। हालांकि यह सब सेवाये पहले से ही ऑनलाइन उपलब्ध हैं, ऐसे में कई लोग हैं जिन्हें तकनीक इंटरनेट सेवाओं की जानकारी सही से नहीं है वे लोग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदकों को एक हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते है। उसके बाद एक सहायक मोबाइल या टैबलेट के साथ आपके घर का दौरा करेगा और आपको फॉर्म भरने में मदद करेगा। आपको इसके लिए लगभग 50 रुपये का सेवा शुल्क भी देना होगा। लेकिन आपको बता दे कि ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आपको अलग से 200 रुपए का शुल्क देना होगा, साथ ही यह भी जान ले की अलग -अलग राज्यों के लिए शुल्क अलग हो सकता है और आपको ड्राइविंग टेस्ट भी देना ही होगा। ड्राइविंग टेस्ट के लिए आवेदकों को आरटीओ जाना होगा। एक बार जब कोई आवेदक ड्राइविंग टेस्ट क्लियर कर लेता है, तो एक स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस घर पर पहुंच जाएगा।

ऐसे करें खुद से ऑनलाइन आवेदन
ड्राइविंग लाइसेंस घर बैठे बनवाने के लिए आपको परिवहन जीओवी डॉट इन (parivahan.gov.in) की वेबसाइट पर जाना होगा। और उस वेबसाइट पर आपको ऑनलाइन अप्लाई ड्राइविंग लाइसेंस का ऑप्शन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करते ही आप एक फॉर्म पर पहुंच जाएंगे। इसके बाद आपको वहाँ पर अपनी सारी डिटेल भरनी होगी। लेकिन एक बात का ध्यान रखे कि सारी जानकारी सही सही भरनी होगी आपको बता दे कि आपके पास आधार कार्ड का होना बहुत जरूरी है जैसे ही आप अपना फॉर्म भर लेते है। उसके बाद आपको का 200 ऑनलाइन पेमेंट करना होगा।जिसके बाद आपके फोन नंबर पर आरटीओ की तरफ से एक कन्फ़र्मेशन मैसेज भेजा जायेगा। और उसके बाद आपको आरटीओ की तरफ से एक तारीख का भी मैसेज प्राप्त होगा। और आपको उस तारीख को जा कर ड्राइविंग टेस्ट देना होगा। टेस्ट देने के 15 दिन के अन्दर आपके पते पर आपका ड्राइविंग लाइसेंस भेज दिया जायेगा।