Home Blog Page 2502

कैलिफोर्निया की युवती सेलिना ने हरियाणा के छोरे से की शादी

0

अमेरिका के कैलिफोर्निया की युवती कीहरियाणा के एक युवक से फेसबुक पर दोस्‍ती प्‍यार में बदल गई। प्‍यार बढ़ा तो उनका दूर रहना मुश्किल हो गया और विदेशी युवती सारी बंधन व सरहद को तोड़ यहां आ गई और अपने प्रेमी संग सात फेरे ले लिये।

कैलिफोर्निया की युवती मलिना सेलिना लोपेज और हरियाणा के करनाल के सुशाील सैनी की करीब डेढ़ साल पहले फेसबुक पर दोस्‍ती के बाद चैटिंग शुरू हुई थी। यह दोस्‍ती धीरे-धीरे प्‍यार में बदल गया और फिर दोनों ने एक होने का फैसला किया। भारत पहुंची मलिना सेलिना लोपेज सरोजा ने करनाल के सेक्टर-14 के श्रीकृष्ण मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से सुशील से शादी की और उसके साथ सात फेरे लिए। विकास कॉलोनी निवासी युवक सुशील सैनी के परिवार ने रीति रिवाज के अनुसार नई नवेली दुल्हन का स्वागत किया। सुशील सैनी बीए सेकेंड ईयर तक पढ़ाई कर चुका है तो सेलिना लोपेज बीएससी है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस में भी शिक्षा ग्रहण की है।

पत्थरबाजों के निशाने पर आई तेजस एक्सप्रेस, वंदे भारत पर भी हो चुका है हमला…

0

वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद अब देश की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस को पत्थरबाजों ने निशाना बनाया है। तेजस एक्सप्रेस अपने नियमित संचालन के पहले दिन ही पथराव का शिकार हो गई। लखनऊ यार्ड में इस ट्रेन पर सुबह पथराव होने से तीन शीशे चटक गए।

हालांकि ट्रेन लखनऊ से चलकर कानपुर होते हुए नई दिल्ली रवाना हुई। रविवार को यह ट्रेन नियमित रूप से चली। समय से गई और समय से वापस आई। शुक्रवार को अपने उद्घाटन के दिन यह ट्रेन दिल्ली गई थी और शनिवार को वापस आई थी।

पहले दिन ट्रेन में 700 से अधिक सीटों की बुकिंग हुई। शनिवार को वापसी के बाद यह ट्रेन लखनऊ के यार्ड में खड़ी थी। रविवार सुबह 6:10 बजे लखनऊ से रवाना होने के पहले ही ट्रेन के यार्ड में पथराव हुआ। कोच के तीन विंडो शीशे चटके मिले हैं।

शोध में खुलासा, पुरुषों के मुकाबले महिला संस्थापक वाले स्टार्टअप को मिलती है ज्यादा फंडिंग

0

स्टार्टअप की शुरुआत के बाद सबसे बड़ी चुनौती फंड जुटाने की रहती है। हालिया अध्ययन में बताया गया है कि जिन स्टार्टअप के संस्थापकों में कम से कम एक महिला शामिल है, उसे सिर्फ पुरुष संस्थापकों वाले स्टार्टअप की तुलना में ज्यादा फंडिंग मिलती है। कॉफमैन फेलो रिसर्च सेंटर ने दो साल तक शोध के बाद निष्कर्ष निकाला कि ऐसी कंपनियां जिनके संस्थापकों में एक महिला शामिल हो, उसे फंड जुटाने में आसानी होती है। ऐसी कंपनियों ने औसतन 2.3 करोड़ डॉलर (1.61 अरब) का निवेश जुटाया है, जबकि सिर्फ पुरुष संस्थापकों वाली कंपनियों को औसतन 1.8 करोड़ डॉलर (1.26 अरब) का निवेश मिला है। अध्ययन के अनुसार, स्टार्टअप की शुरुआत में दोनों तरह की टीमों का कार्य एक जैसा होता है, लेकिन बात जब निवेश जुटाने की आती है तो महिलाओं वाले स्टार्टअप पर निवेशकों का भरोसा ज्यादा रहता है। विश्लेषकों ने इस अध्ययन के लिए 2001 से 2018 के बीच 90 हजार अमेरिकी निवेशक कंपनियों के आंकड़ों का इस्तेमाल किया है।

फिर भी महिलाओं की भागीदारी कम

अध्ययन में बताया गया कि स्टार्टअप के सफल होने की गारंटी के बावजूद भारत में ऐसी कंपनियों की लीड भूमिकाओं में महिलाओं की संख्या काफी कम है। सर्वे के अनुसार, भारत में शुरू हो रहे महज 22 फीसदी स्टार्टअप के संस्थापकों में ही महिलाएं शामिल हैं। भारतीय स्टार्टअप को फंड जुटाना आसान बनाने के लिए सरकार ने हाल में ही एंजल टैक्स में भारी छूट दी थी। उम्मीद है कि आने वाले समय में महिला उद्यमियों की संख्या भी नए स्टार्टअप के संस्थापकों में बढ़ जाएगी।

सिर्फ महिलाएं सफलता की गारंटी नहीं

शोध में बताया गया है कि ऐसे स्टार्टअप जिनके संस्थापकों में सिर्फ महिलाएं शामिल हैं, उन्हें फंड जुटाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले साल कुछ स्टार्टअप को करीब 130 अरब डॉलर की फंडिंग मिली है। इसमें से ऐसे स्टार्टअप जिनके संस्थापक सदस्यों में सिर्फ महिलाएं शामिल हैं, उन्हें महज 2.2 फीसदी की फंडिंग हुई है। कुफमैन फेलो फंड के सह-संस्थापक कोलिन वेस्ट ने कहा कि बेहद कम ऐसी महिला उद्यमी हैं, जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सफलता की गारंटी माना जा सकता है।

विविधता से बेहतर होती है वित्तीय स्थिति

वेस्ट ने कहा, शोध ने इस बात पर मुहर लगाई है कि कंपनी लीडरशिप में विविधता होने से उसकी वित्तीय स्थितियों को सुदृढ़ बनाना ज्यादा आसान होता है। ऐसी टीम जिसके सदस्यों में विविधता होती है, उनके आइडिया ज्यादा प्रभावकारी होते हैं। टीम में शामिल सिर्फ एक महिला ही काफी प्रभाव डाल सकती है। शोध बताती है कि अगर कंपनी के कॉन्फ्रेंस रूम में एक भी महिला लीडर को शामिल किया जाता है, तो गुणवत्ता बढ़ जाती है।

छत्तीसगढ़ – रायपुर जिले के ग्राम राखी में प्रवेश पर भव्य स्वागत : राखी और भरेंगाभाटा में आमसभा का आयोजन

0

महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के अवसर पर 4 अक्टूबर को धमतरी जिले के ग्राम कण्डेल से प्रारंभ गांधी विचार यात्रा का आज रायपुर जिले में ग्राम राखी आने पर भव्य स्वागत किया गया। पदयात्रा के पांचवे दिन पदयात्रा दल में शामिल विधायकगण सर्व श्री मोहन मरकाम और धनेन्द्र साहू ने अभनपुर विधानसभा के ग्राम राखी और भरेंगाभाटा में आमजनों को संबोधित किया।

    विधायक श्री मोहन मरकाम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कण्डेल से निकली यह पदयात्रा जनमानस के लिए सत्य और अहिंसा का संदेश लेकर आई है। इसका उद्देश्य लोगों को गांधी के विचारों और दर्शन से अवगत कराना है। बापू के सपनों के अनुरूप सभी को भाईचारे से रहना है। गांधी की मंशा अनुरूप ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सत्ता का विकेन्द्रीकरण किया गया। नरवा, गरवा, घुरूवा एवं बाड़ी योजना से गांव, गरीब और किसानों सहित समाज के सभी वर्गों का विकास कर नया छत्तीसगढ़ गढ़ा जाएगा।

    श्री धनेंद्र साहू ने कहा कि गांधी जी के सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर ही देश हो मजबूत बनाया जा सकता है। इसी सत्य और अहिंसा के बलबूते पर गांधी ने देश को आजाद कराया। इसी दिशा में  राज्य सरकार सामाजिक समरसता के साथ राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए कार्य कर रही है और जनकल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही है। इनके माध्यम से समृद्ध छत्तीसगढ़ बनाया जा सकेगा। उन्होंने राखी की सभा में ग्रामीणों द्वारा की गई विकास कार्यों की मांग को स्वीकृत कराने का आश्वासन भी दिया। गांधी विचार पदयात्रा में जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री ने किया राजधानी के पहले आदर्श थाने का लोकार्पण…

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज विजयादशमी पर्व पर राजधानी रायपुर के प्रथम आदर्श थाने ‘थाना आमानाका‘ का लोकार्पण किया। जी रोड पर लगभग एक करोड 57 लाख रुपए की लागत से निर्मित आमानाका थाना हाईटेक सुविधाओं से लैस है। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर इस थाने का लोकार्पण किया। उन्होंने सभी लोगों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।

    इस अवसर पर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, विधायक द्वय श्री सत्यनारायण शर्मा और श्री विकास उपाध्याय, पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम. अवस्थी सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर यातायात सुरक्षा नियमों के प्रति जन जागरूकता के लिए वीडियो फिल्म ‘फर्क पड़ता है‘ सीरीज का वीडियो जारी किया। जिसमे चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने और दोपहिया वाहन चालकों को सुरक्षा के लिए हेलमेट लगाने का सन्देश दिया गया है।

छत्तीसगढ़ – 9 अक्टूबर को रायपुर जिले के विभिन्न गांव पहुंचेगी : ‘गांधी विचार यात्रा’

0

महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती समारोह के अवसर पर 4 अक्टूबर को धमतरी जिले के ग्राम कण्डेल से प्रारंभ गांधी विचार यात्रा आज 9 अक्टूबर को रायपुर जिले के विभिन्न गांव पहुंचेगी।

    यह पदयात्रा 9 अक्टूबर की सुबह 9 बजे से रायपुर जिले के ग्राम खोरपा से  प्रारंभ होगी और 12 बजे ग्राम कोलर पहुंचेगी, जहां सभा का आयोजन किया गया है। इसके बाद यह यात्रा दोपहर 1:30 बजे छछानपैरी और उसके बाद मुजगहन होते हुए सेजबहार पहुंचेगी। छछानपैरी, मुजगहन और सेजबहार में भी सभा का आयोजन किया जाएगा।

    10 अक्टूबर की सुबह 9 बजे से यह पदयात्रा ग्राम सेजबहार से प्रारंभ होगी। इसके बाद यह यात्रा 10:30 बजे डंूडा, 12:30 बजे संतोषी नगर और 2 बजे रायपुर के गांधी मैदान में पहुंचेगी। डूंडा और संतोषी नगर में भी सभाओं का आयोजन किया जाएगा। गांधी मैदान में गांधी विचार यात्रा का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।

फ्रांस में राफेल लेने पहुंचे राजनाथ, शस्त्र पूजा भी करेंगे…

0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 8 अक्टूबर को फ्रांस के बोर्डोक्स में 36 राफेल जेट विमानों में से पहला विमान रिसीव करने पहुंचे हैं. एयरक्राफ्ट हैंडओवर करने के कार्यक्रम में फ्रांस के रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली और राफेल जेट निर्माता दसॉ एविएशन के शीर्ष अधिकारी भी मौजूद हैं. रक्षा मंत्री 7 अक्टूबर को तीन दिवसीय यात्रा पर पेरिस रवाना हुए थे.

राफेल सौंपने का कार्यक्रम बोर्डोक्स के मेरीग्नैक में दसॉ एविएशन के परिसर में हो रहा है. यह जगह पेरिस से करीब 590 किलोमीटर दूर है. जेट रिसीव करने के बाद सिंह दशहरे के मौके पर शस्त्र पूजा करेंगे और एयरक्राफ्ट में उड़ान भरेंगे. पहला विमान भारत को मिल जाएगा लेकिन चार विमानों की पहली खेप अगले साल मई तक ही भारत आएगी.

सूत्रों के मुताबिक, विमान का पहला स्क्वाड्रन अंबाला वायुसेना स्टेशन पर तैनात किया जाएगा. यह स्टेशन भारत पाक सीमा से करीब 220 किलोमीटर दूर है. राफेल का दूसरा स्क्वाड्रन पश्चिम बंगाल में हाशिमारा अड्डे पर तैनात किया जाएगा.

भारत ने करीब 59,000 करोड़ रुपये की लागत में 36 राफेल लड़ाकू जेट विमान खरीदने के लिए सितंबर, 2016 में फ्रांस के साथ अंतर-सरकारी समझौता किया था.

फ्रांस दौरे पर क्या-क्या करेंगे राजनाथ सिंह?

राजनाथ सिंह ने 8 अक्टूबर को पेरिस में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉ के साथ बैठक की है. इस बैठक में दोनों देशों के बीच रक्षा एवं सुरक्षा संबंधों पर चर्चा हुई. सिंह फ्रांस के रक्षा मंत्री के साथ वार्षिक रक्षा वार्ता भी करेंगे जिस दौरान दोनों पक्ष रक्षा और सुरक्षा संबंधों को और मजबूत करने के तौर-तरीके पर बातचीत करेंगे.

9 अक्टूबर को सिंह फ्रांसीसी रक्षा कंपनियों के CEOs को संबोधित करेंगे. सिंह उनसे भारत में रक्षा के क्षेत्र में ‘मेक इन इंडिया’ पहल में भाग लेने की अपील करेंगे.

सूत्रों के मुताबिक, भारतीय वायुसेना की उच्च-स्तरीय टीम राफेल विमान सौंपने से संबंधित कार्यक्रम में फ्रांसीसी अधिकारियों के साथ तालमेल के लिए पहले से ही फ्रांस में है.

कोलकाता में दुर्गा पूजा के मंच से अजान पर मचा बवाल!

0

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक दुर्गा पूजा समिति, थीम संगीत के तौर पर संस्कृत भजन के साथ अजान बजाकर विवादों में आ गयी है। समिति पर कानूनी कार्रवाई होने का खतरा मंडरा रहा है। इस समिति के संरक्षक तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता हैं।

बहरहाल, आयोजक इस बात पर जोर देर रहे हैं कि इस साल पूजा के लिए समिति ने ‘सांप्रदायिक सौहार्द’ की थीम का चयन किया था। इसी के तहत ऐसा किया गया।

प्रभात खबर पर छपी खबर के अनुसार, उत्तर कोलकाता के एक पंडाल के अंदर कुछ आगंतुकों ने शिकायत की कि संस्कृत के भजनों के साथ-साथ अजान की आवाज आ रही थी। अजान मस्जिद से होती है और यह लोगों को मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए बुलाने के लिए होती है।

बहरहाल, पूजा समिति ने अपने निर्णय का बचाव करते हुए कहा कि ऐसा सामुदायिक पूजा की थीम के तहत किया गया है, जो सांप्रदायिक सौहार्द है।

कलकत्ता हाइकोर्ट के वकील शांतनु सिंह ने कहा कि उन्होंने बेलियाघाटा थाना में शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि आयोजक दुर्गा पूजा पंडाल में अजान की इजाजत देकर पश्चिम बंगाल की ‘शांति व्यवस्था’ में खलल डाल रहे हैं।

परेश पाल ने कहा कि समावेश की भावना को पेश करने के लिए पूजा पंडालों को मंदिर, चर्च और मस्जिद का रूप दिया गया है। पाल ने कहा कि पूजा समिति किसी संगठन या व्यक्ति से भयभीत नहीं होगी। उन्हें प्राथमिकी दर्ज कराने दें या कानूनी रास्ता अपनाने दें। हम लड़ेंगे।

उन्होंने कहा, ‘क्या हिंदू, मुसलमान की ओर से दी गयी इफ्तार की दावत में शामिल नहीं होते हैं? क्या मुस्लिम विजय दशमी नहीं मनाते हैं? बंगाल का विश्वास हमेशा से एकजुटता में रहा है… जिन लोगों को बंगाल की दुर्गा पूजा के बारे में कोई समझ नहीं है, वे नफरत का संदेश फैला रहे हैं।

एक दूसरे को बचाने की कोशिश में हुई थी 11 हाथियों की मौत…

0

थाईलैंड में ऊंचाई से एक झरने में नीचे गिरने से मरने वाले हाथियों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है.

माना जा रहा है कि सबसे पहले हाथियों के झुंड का एक बच्चा ऊंचाई से नीचे गिरा और फिर उसे बचाने की कोशिश में अन्य हाथी भी गिर गए.

मध्य थाइलैंड के खाओ याई नेशनल पार्क के स्थानीय अधिकारियों ने सप्ताहंत में हुई घटना में शुरूआत में केवल छह हाथियों को मृत देखा था.

लेकिन अन्य पांच हाथियों को ड्रोन द्वारा देखा गया. जिस झरने के पास ये मृत हाथी देखे गए उस झरने को स्थानीय भाषा में ‘नरक का झरना’ कहा जाता है.

रायर्टस समाचार एजेंसी के मुताबिक, पार्क के अधिकारियों ने सप्ताहंत में बताया कि मारे गए हाथियों में तीन साल का एक हाथी भी शामिल है.

स्थानीय अधिकारी बदीन चानसरिकम ने एजेंसी को बताया, “हमें लगता है कि हाथी नदी के दूसरे तरफ जाने का प्रयास कर रहे थे.”

उन्होंने बताया, “संभवत:, एक छोटा हाथी नीचे गिर गया होगा और बड़े हाथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया होगा लेकिन इसके बजाय वे पानी में गिर गए होंगे.”

हालांकि, स्थानीय मीडिया के मुताबिक, हाथियों के नीचे गिरने का कारण अभी पता नहीं चल सका है.

सप्ताहंत में जब पहली बार छह मृत हाथियों के बारे में पता चला था तब चट्टानों में फंसे दो अन्य जीवित हाथी को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया था.

पार्क रेंजरों ने बचाए गए हाथियों को पूरक आहार के साथ खाना देना शुरू कर दिया है ताकि उन्हें ताक़त मिल सके और जंगल लौट सके.

हालांकि, विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इन दोनों हाथियों को जीवित रहने में मुश्किल आ सकती है क्योंकि हाथी सुरक्षा और भोजन के लिए अपने बड़े झुंडों पर निर्भर रहते हैं.

इन घटना के कारण बचे हुए हाथियों को भावनात्मक झटका भी लग सकता है. हाथी ऐसे जानवर हैं जिन्हें दुख का भाव जताते हुए देखा गया है.

पार्क में क़रीब 300 जंगली हाथियों को वास है. इसके अलावा यहां भालू और लंगूर सहित कई वन्यजीव भी रहते हैं और यह पर्यटकों के बीच काफ़ी लोकप्रिय है.

नेशनल पार्क के ​अधिकारी नदी से शव बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं क्योंकि इस बात की आशंका है हाथियों के शव के कारण नदी का पानी प्रदूषित हो सकता है.

बैंकाक पोस्ट के मुताबिक, हाल के दिनों में थाइलैंड में एक साथ हाथियों के मारे जाने की यह सबसे बड़ी घटना है.

‘नरक का झरना’ के पास पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं होती रही हैं. साल 1992 में आठ हाथियों का एक झुंड इसी जगह से ख़त्म हो गया था. उस समय पूरे देश में यह मामला चर्चा में रहा था.

थाइलैंड में लगभग 7000 एशियाई हाथी हैं जिनमें आधे से कम ही वनों में खुलकर रहते हैं

केंद्र सरकार खाली पड़ी संपत्ति की सुरक्षा के लिए निजी एजेंसी को करेगी तैनात…

0

 केंद्रीय आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय खाली पड़ी सरकारी जमीन, बंगलों और फ्लैट को कब्जे से बचाने के लिए निजी सुरक्षा एजेंसी की सेवा लेगा. मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि केंद्र सरकार की प्रमुख निर्माण एजेंसी केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) को निजी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती करने का काम सौंपा गया है. इन सुरक्षाकर्मियों में पूर्व सैनिकों को वरीयता दी जाएगी.

उन्होंने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों को सुरक्षाकर्मियों की तैनाती से पहले उनका सत्यापन दिल्ली पुलिस से कराना होगा. उसके बाद ही उन्हें खाली पड़े सरकारी बंगलों, जमीन और फ्लैटों में तैनात किया जाएगा. सुरक्षा एजेंसी को एक साल के लिए नियुक्त किया जाएगा और वह खाली पड़ी संपत्ति पर हर समय दो सुरक्षाकर्मियों की तैनाती करेगी.

दिल्ली में ऐसी हजारों खाली पड़ी संपत्ति हैं, जहां अक्सर अतिक्रमण की शिकायत मिलती है. उन्हें कब्जे से बचाने के लिए यह निर्णय लिया गया है. सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया, सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के बावजूद अगर अतिक्रमण होता है तो एजेंसी को जमीन, बंगले या फ्लैट पर अनाधिकृत कब्जा रहने तक हर दिन 1000 रुपये का जुर्माना देना होगा.सरकार के अनुमानों के मुताबिक सुरक्षा एजेंसी की नियुक्ति के लिए 93 लाख रुपये की जरूरत होगी.