Home Blog Page 2503

एफएटीएफ की ब्लैकलिस्ट से बचने के लिए चीन की शरण में पहुंचे इमरान, जिनपिंग से करेंगे मुलाकात…

0

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर चीन पहुंच गए हैं। यहां वह चीन के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत करेंगे जिसमें राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी शामिल होंगे। वह क्षेत्रीय और द्विपक्षीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। चीन पहुंचने पर खान का चीन के सांस्कृतिक मंत्री शुगांग, पाकिस्तान में चीनी राजदूत याओ जिंग और पाकिस्तानी अधिकारियों ने स्वागत किया। खान चीन के शीर्ष नेतृत्व के साथ ही राष्ट्रपति जिनपिंग के साथ मुलाकात करेंगे। पिछले साल अगस्त में प्रधानमंत्री बनने के बाद से खान तीसरी बार चीन दौरे पर गए हैं। पाक प्रधानमंत्री ऐसे समय पर चीन पहुंचे हैं जब कुछ दिनों बाद ही जिनपिंग दूसरी अनौपचारिक वार्ता के लिए भारत आने वाले हैं। वह इस हफ्ते चेन्नई के महाबलिपुरम पहुंचेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

हालांकि शी की भारत यात्रा की तारीखों को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। वहीं खान चीनी राष्ट्रपति और चीनी प्रधानमंत्री ली केकियांग के साथ क्षेत्रीय और द्विपक्षीय महत्व के मुद्दों पर अलग-अलग चर्चा करेंगे। पांच अगस्त को भारत सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लिए जाने के बाद से पाक बौखलाया हुआ है।

पाकिस्तान के पक्के दोस्त चीन ने कश्मीर मुद्दे पर उसका साथ दिया था। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा, ‘यथास्थिति को बदलने वाली कोई कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए।’ खान चीन में चीन-पाकिस्तान आर्थिल गलियारे के तहत परियोजनाओं के विस्तार पर भी चर्चा करेंगे। इसके अलावा कृषि, औद्योगिक और सामाजिक आर्थिक क्षेत्रों में सहयोग पर भी वार्ता होगी। माना जा रहा है कि खान चीन-पाकिस्तान बिजनेस फोरम में हिस्सा लेंगे।

UN में भारत ने महिला अधिकार मुद्दे पर पाक को सुनाई खरी-खरी…

0

जम्मू-कश्मीर में अपने सियासी लाभके लिए महिला अधिकार मुद्दे को ‘हथियार’ बनाने को लेकर भारत ने पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाई। भारत ने कहा है कि यह विडंबना ही है कि वह देश इस बारे में भारत को लेकर ”बेबुनियाद” बातें कर रहा है जहां महिला के जीवन जीने के अधिकार का झूठी ‘इज्जत’ के नाम पर उल्लंघन होता है और उसके दोषियों को दंडित भी नहीं किया जाता हो ।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में प्रथम सचिव पालौमी त्रिपाठी ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के ‘एडवांसमेंट ऑफ वीमन’ विषय पर तीसरे समिति सत्र में कहा कि महासभा की पहली महिला अध्यक्ष विजय लक्ष्मी पंडित से लेकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की महिला वैज्ञानिकों तक भारतीय महिलाएं बहुत लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई हैं। उन्होंने समिति में कहा, ” ऐसे समय जब हम महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता को साकार करने की दिशा में काम करने के अपने दृढ़ संकल्प दोहरा रहे हैं…बेमानी फिकरेबाजी और स्वार्थपूर्ण राजनीतिक लाभों के महिला अधिकार के मुद्दे को ‘हथियार’ के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए कोई जगह नहीं है।

आज एक प्रतिनिधि ने मेरे देश के आंतरिक मुद्दों के बारे में अवांछित टिप्पणी कर असंवेदनशील तरीके से इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने का प्रयास किया।” संरा महासभा की छह समितियों में से एक यह समिति सामाजिक, मानवीय मामले तथा मानवाधिकार मुद्दों को देखती है। त्रिपाठी ने सीधे-सीधे पाकिस्तान का नाम नहीं लिया लेकिन वह संरा में इस्लामाबाद की निवर्तमान राजनयिक मलीहा लोधी द्वारा जम्मू-कश्मीर को लेकर की गई बातों का जवाब दे रहीं थी। लोधी ने समिति में अपने संबोधन में कहा था कि जम्मू-कश्मीर में संचार ठप होने की वजह से राज्य की महिलाओं को दिक्कत आ रही हैं।

लोधी ने पहले पन्ने पर आलेख के साथ छपी उस कश्मीरी महिला की तस्वीर का जिक्र किया जिसके बारे में लिखा गया था कि उस महिला के बेटे को सांप ने काट लिया था लेकिन उसे वक्त पर चिकित्सा सहायता नहीं मिल सकी और उसकी मौत हो गई। पाकिस्तान का नाम लिए बगैर त्रिपाठी ने कहा कि दूसरे की जमीन पर लालची नजर डालने वाला देश झूठी चिंताओं की आड़ में अपने नापाक इरादों को छिपाता है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बिरादरी को अब भी याद है कि उस देश के सैन्य बलों ने 1971 में भारत के निकट पड़ोसी के यहां महिलाओं के खिलाफ भयावह यौन हिंसा को अंजाम दिया था। त्रिपाठी ने कहा कि इस तरह के गंभीर उल्लंघन के मामले आज भी सामने आते हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण और समानता सुनिश्चित करने की दिशा में भारत सरकार के कई प्रयासों को रेखांकित किया।

कुष्ठ उन्मूलन : करने थे 200 आॅपरेशन सिर्फ 1 सर्जरी कर डॉक्टरों ने कर दी खानापूर्ति…

0

रीकंसट्रक्टिव सर्जरी से कुष्ठ रोगियों की विकलांगता दूर करने के लिए दुर्ग में संभाग स्तर पर 6 से 8 अगस्त के बीच होने वाले शिविर का अफसरों की लापरवाही से बंटाधार हो गया। इस शिविर में संभाग के करीब 200 से ज्यादा मरीजों का इलाज होता। जिसके लिए निजी अस्पतालों में लाखों खर्च करने पड़ते हैं। संभाग के पांचों जिलों में कुष्ठ रोग के मरीजों की इससे अधिक संख्या होने के बावजूद अधिकारी मात्र 1 मरीज का आपरेशन करा शिविर को पूरा का लिए। ऐसा तब भी जब दो बार शिविर की तारीख बदली गई।

अगस्त में होने वाले शिविर को सितंबर तक खींचा, दावा-9 मरीज आए, सर्जरी लायक एक ही मिला

  1. कैंप के लिए भारत सरकार से नियुक्त सर्जन डॉ. केएम कांबले ने कलेक्टर और सीएमएचओ को 24 अगस्त को दूसरी बार भी मेल किया। फिर भी जिम्मेदारों के कानों में जूं नहीं रेंगा। सबने अगस्त में होने वाले शिविर को सितंबर तक खींचा। सर्जरी की दूसरी तारीख नजदीक आने पर सीएमएचओ डॉ. गंभीर सिंह ने नियुक्त डॉक्टर की जगह निजी डॉ. मनोतोष अल्काना को बुलाया और एक सर्जरी कराकर कैंप की खानापूर्ति की। दावा किया उस दिन 9 मरीज आए, पर सर्जरी के लायक उनमें एक ही मरीज था। 
  2. जानिए, मरीजों के लिए कितना उपयोगी था यह कैंप संभाग के पांचों जिलों में सर्जरी लायक कुष्ठ रोगियों की संख्या 200 के ऊपर बताई जाती है। मामूली सी सर्जरी से इनकी आंशिक विकलांगता दूर हो सकती है। उसी सर्जरी को मुफ्त मेें करने लिए भारत सरकार ने दुर्ग में कैंप का शेड्यूल तय किया था। जिम्मेदारों को ऐसे मरीज ढूंढ कर नियुक्त डॉक्टर को दिखाने की जिम्मेदारी दी गई थी। जिसे किए होते तो कम से कम 50 की सर्जरी हो जाती। बावजूद इसके राष्ट्रीय कार्यक्रम में जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बड़ी लापरवाही कर दी। 
  3. रीकंसट्रक्टिव सर्जरी महंगी लेकिन मुफ्त में हो जाती कुष्ठ रोग का बैक्टीरिया चूंकि नसों को डैमेज करता है, इसलिए उससे जुड़े अंग काम करना बंद कर देता है। आरसीएस के जरिए डॉक्टर डैमेज नसों को ठीक कर देता है। चूंकि यह सर्जरी काफी महंगी होती है, इसलिए सभी इसे नहीं करा पाते हैं। दुर्ग में होने वाले संभाग स्तरीय कैंप में ऐसी सर्जरी पूर्णत: मुफ्त में किए जाने की प्लानिंग की गई थी, लेकिन जिला कुष्ठ अधिकारी दुर्ग डॉ. अनिल शुक्ला, डिस्ट्रिक प्रोग्राम मैनेजर दुर्ग पियूली मजूमदार और सीएमएचओ दुर्ग डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर की लापरवाही की भेंट चढ़ गई। 
  4. लापरवाह रहा जिला प्रशासन, कार्रवाई होनी चाहिए… सर्जरी की तारीख नियत होने के बाद भी स्थानीय जिम्मेदारों ने मरीज नहीं ढूंढे। मैने कलेक्टर और सीएमएचओ को पत्र लिखा। उसका भी स्थानीय जिम्मेदारों पर कोई असर नहीं हुआ।डॉ. केएम कांबले, सर्जरी डॉक्टर। 
  5. नियत तारीख पर डॉक्टर नहीं पहुंचे, मरीज हमने बुलाए थे.. सर्जरी के लिए नियत हुई तारीख पर केंद्र सरकार डॉ. कांबले नहीं पहुंचे। इसलिए हमने निजी अस्पताल के डॉक्टर को बुलाया और सर्जरी कराई। कुल 9 मरीज आपरेशन एक का ही हो पाया।डॉ. गंभीर सिंह, सीएमएचओ 
  6. 6 से 8 के आपरेशन के लिए ओटी में पूरी तैयारी थी। ओटी के स्टॉफ समय पर ऑपरेशन थिएटर पहुंच गए थे। लेकिन मरीज ही नहीं ढूंढा गया। बाद बताया गया कि सर्जरी की तारीख पोस्ट फोन की गई है।

टाटा की नैनो कार का उत्पादन ठप, इस साल सितंबर तक सिर्फ 1 इकाई बिकी…

0

वाहन बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनी टाटा मोटर्स ने इस साल के पहले नौ महीने में कम कीमत वाली अपनी नैनो कार की एक भी इकाई का उत्पादन नहीं किया है. कंपनी ने फरवरी में केवल एक इकाई की बिक्री की थी. हालांकि टाटा मोटर्स ने आधिकारिक रूप से इस मॉडल को बंद करने के बारे में कोई घोषणा नहीं की है.

कंपनी अब तक कहती रही है कि नैनो के भविष्य को लेकर कोई फैसला नहीं किया गया है. कार उत्पादन की योजना मांग, पहले के बचे भंडार और नियोजित दक्षता पर आधारित है.हालांकि टाटा मोटर्स यह स्वीकार करती है कि नैनो का मौजूदा रूप नये सुरक्षा नियमन और भारत चरण-6 उत्सर्जन मानकों को पूरा नहीं कर पाएगा.

कंपनी की शेयर बाजारों को दी गयी सूचना के अनुसार इस साल सितंबर में घरेलू बाजार में नैनो का उत्पादन और बिक्री नहीं हुई. यह लगातार नौवां महीना है जब टाटा मोटर्स ने नैनो की एक भी इकाई का उत्पादन नहीं किया.

सूचना के अनुसार फरवरी में मात्र एक इकाई बेचने के बाद कंपनी ने अब तक एक भी नैनो कार नहीं बेची है.कंपनी ने 2008 में वाहन प्रदर्शनी में नैनो कार को पेश किया था. इसे लोगों की कार के रूप में पेश किया गया था लेकिन इसकी बिक्री लगातार घटती रही.

पिछले साल जनवरी-सितंबर के दौरान टाटा मोटर्स ने घरेलू बाजार में 297 इकाई का उत्पादन किया जबकि 299 कार बेची.

नैनो का उत्पादन बंद करने के मुद्दे पर टाटा मोटर्स ने कहा,”किसी उत्पाद के जीवन चक्र पर निर्णय एक समग्र विचार है। बाजार की गतिविधियों, नियमन और उभरते प्रतिस्पर्धी परिदृश्य के आधार पर यह निर्णय किया जाता है। जब भी इस प्रकार का निर्णय किया जाएगा, इसकी घोषणा की जाएगी.”

हालांकि कंपनी अधिकारियों ने संकेत दिया कि नेनो का उत्पादन और बिक्री अप्रैल 2020 से बंद होगी. टाटा मोटर्स की भारत चरण-6 के तहत कड़े उत्सर्जन मानकों और दूसरे सुरक्षा मानदंडों को पूरा करने के लिये रतन टाटा के सपनों की कार में और निवेश की योजना नहीं है.

नैनो को बाजार में मार्च 2009 में पेश किया गया था. उस समय शुरूआती मॉडल की कीमत एक लाख रुपये थी.

PM नरेंद्र मोदी ने दशहरा, वायु सेना दिवस की शुभकामनाएं दीं…

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देशवासियों को दशहरा और वायु सेना दिवस की शुभकामनाएं दीं। मोदी ने ट्वीट किया, “विजयदशमी के पावन मौके पर शुभकामनाएं।” प्रत्येक साल नवरात्रि के समापन पर दशहरा (विजयदशमी) मनाया जाता है।

वायु सेना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा, “आज, वायु सेना दिवस के मौके पर, एक गौरवांवित राष्ट्र अपने वायु योद्धाओं और उनके परिवारों के प्रति आभार प्रकट करता है। भारतीय वायु सेना अपने समर्पण और उत्कृष्टता से भारत की सेवा कर रही है।

RSS प्रमुख मोहन भागवत : लिंचिंग के नाम पर षडयंत्र चल रहा है…

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि देश में लिंचिंग की घटनाओं की आड़ मे षडयंत्र चल रहा है.

विजयादशमी के दिन आरएसएस के स्थापना दिवस के मौक़े पर मोहन भागवत ने नागपुर में आरएसएस के मुख्यालय में अपने भाषण में इस पर विस्तार से बातें रखीं.

मोहन भागवत ने कहा कि ऐसे मामलों को जान-बूझकर तूल दिया जाता है.

उन्होंने कहा,” ऐसे भी समाचार आए हैं कि एक समुदाय के व्यक्ति ने दूसरे समुदाय के इक्का-दुक्का व्यक्ति को पकड़कर पीटा, मार डाला, हमला किया. ये भी ध्यान में आता है कि किसी एक ही समुदाय की ओर से दूसरे समुदाय को रोका है. उल्टा भी हुआ है. ये भी हुआ है कि कुछ नहीं भी हुआ है, तो बना दिया गया. दूसरा कुछ भी हुआ है या नहीं भी हुआ है तो उसे इस रंग में रंगा गया है.

“100 घटनाएँ ऐसी हुई हों तो दो-चार में तो ऐसा हुआ ही होगा. पर जो स्वार्थी शक्तियाँ हैं वो इसे बहुत उजागर करती हैं. ये किसी के पक्षधर नहीं हैं. समाज के दो समुदायों के बीच झगड़ा हो यही उनका हेतु है.”

आरएसएस प्रमुख ने कहा कि आरएसस के सदस्य ऐसे झगड़ों में नहीं पड़ते बल्कि वो तो उन्हें रोकने का प्रयास करते हैं.

उन्होंने कहा,” एक षडयंत्र चल रहा है, संघ का नाम लेते होंगे, हिंदुओं का नाम लेते होंगे. जो हमारे देश में कभी रही नहीं. हमारे संविधान में ऐसा कोई शब्द नहीं है. आज भी नहीं है. यहाँ ऐसी बातें हुई नहीं, जिन देशों में हुई वहाँ उनके लिए एक शब्द है. जैसे एक शब्द चला पिछले साल – लिंचिंग. ये शब्द कहाँ से आया?”

“एक समुदाय के धर्मग्रंथ में है ऐसा कि एक महिला को जब सब पत्थर मारने लगे तो ईसा मसीह ने कहा कि पहला पत्थर वो मारे जो पापी ना हो. हमारे यहाँ ऐसा कुछ हुआ नहीं. ये छिटपुट समूहों की घटना है जिसके ख़िलाफ़ क़ानूनी रूप से कार्रवाई होनी चाहिए. दो दूसरे देश से आई परंपरा से आए शब्द को भारत पर थोपने की कोशिश हो रही है.”

अपने भाषण में आरएसएस प्रमुख ने अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी करने के मोदी सरकार के फ़ैसले की तारीफ़ करते हुए कहा है कि सरकार ने कई कड़े फ़ैसले लेकर बताया है कि उसे जनभावना की समझ है.

मोहन भागवत ने कहा,” बहुत दिनों के बाद देश में कुछ होने लगा ऐसा लगता है. और ये जो विश्वास प्रकट हुआ, तो जनभावना और विश्वास को ध्यान में लेकर साहसी और कठोर निर्णय लेने की ताक़त इस सरकार की है ये सिद्ध हुआ जब 370 को अप्रभावी बनाया गया.”

“प्रजातांत्रिक प्रक्रिया के द्वारा जैसा होना है वैसा हुआ. जनता की इच्छा तो बहुत दिनों की थी. सत्तारूढ़ दल का विचार भी छिपा नहीं था. वो दल जिस जनसंघ से निकला उसका पहला आंदोलन ही यही था कि एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे. 370 हटाने की मांग तो पुरानी थी. पर इसके लिए उन्होंने मन बनाया, निर्णय किया और अकेले नहीं किया. राज्यसभा, लोकसभा में और भी दलों का सहयोग लेकर बहुमत से किया. उनका ये कार्य अभिनंदनीय है और इसकी बहुत प्रशंसा होनी चाहिए.

कॉलेज परिसर में मिली युवती की अर्धनग्न लाश…

0

मध्य प्रदेश केसीधी मेंसंजय गांधी कॉलेज स्थित प्राचार्य बंगले के पीछे लगी बाउण्ड्री के समीप एक अज्ञात युवती की अद्र्धनग्र लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की खबर लगते ही मौके पर क्षेत्रिय लोगों की भीड़ लग गई।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है, लेकिन पुलिस द्वारा लाश की शिनाख्त नहीं की जा सकी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस अधीक्षक आरएस बेलवंशी एवं अति. पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले भी मौके पर पहुंचे।

घटना स्थल पर पंचनामा कार्रवाई के दौरान पुलिस को मृतिका के हाथ में मेंहदी से पूजा-विजय लिखा मिला है। मृतिका के गले में निशान मिले हैं। संभवत: उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। मृतिका की उम्र करीब 25 वर्ष बतायी जा रही है। अज्ञात युवती का शव संजय गांधी महाविद्यालय के पुराने भवन परिसर की बाउण्ड्री के अंदर पेड़ों के बीच मिला। घटना स्थल के समीप ही आदिवासी पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास भी है।

साथ ही नजदीक ही शासकीय कन्या महाविद्यालय के होने के कारण काफी संवेदनशील क्षेत्र है। इस स्थान पर पांच वर्ष पूर्व दो युवकों की हत्या कर लाश को फेंका गया था। इसके पूर्व भी इसी स्थल के समीप एक कबाड़ी द्वारा कुछ वर्ष पूर्व एक बाइक सवार युवक की हत्या कर दी गर्ईथी।

पूरा परिवार गया था घूमने, अपराधियों ने की लाखों रुपए के ज्वैलरी और नगदी की चोरी…

0

रांची लोअर बाजार थाना क्षेत्र के गनपत नगर चुटिया में एक परिवार दुर्गापूजा का मेला घूमने गया था। इसी दौरान अपराधियों ने घर में घुसकर लाखों रुपए की ज्वैलरी और नगदी की चोरी कर ली। युवक जब मेला घूमकर लौटा तो उसे चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

चार से छह लाख रुपए की ज्वैलरी समेत नगदी की चोरी
पीड़ित एसके मिश्रा के घर सोनू पाल नाम का युवक रहता है। उसने बताया कि मकान मालिक बाहर गए हैं। वो भी रविवार रात मेला घूमने गया था। इसी दौरान अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। उसने बताया कि जब वो घर आया तो दरवाजा जला हुआ था। अंदर जाने पर पता चला कि अलमीरा का ताला टूटा हुआ था। अलमीरा में रखा चार से छह लाख रुपए की ज्वैलरी और नगदी की चोरी हुई है। इसके बाद सोनू पाल ने वारदात की जानकारी लोअर बाजार थाना को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।

कॉलेज परिसर में मिली युवती की अर्धनग्न लाश…

0

मध्य प्रदेश केसीधी मेंसंजय गांधी कॉलेज स्थित प्राचार्य बंगले के पीछे लगी बाउण्ड्री के समीप एक अज्ञात युवती की अद्र्धनग्र लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की खबर लगते ही मौके पर क्षेत्रिय लोगों की भीड़ लग गई।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है, लेकिन पुलिस द्वारा लाश की शिनाख्त नहीं की जा सकी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस अधीक्षक आरएस बेलवंशी एवं अति. पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले भी मौके पर पहुंचे।

घटना स्थल पर पंचनामा कार्रवाई के दौरान पुलिस को मृतिका के हाथ में मेंहदी से पूजा-विजय लिखा मिला है। मृतिका के गले में निशान मिले हैं। संभवत: उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। मृतिका की उम्र करीब 25 वर्ष बतायी जा रही है। अज्ञात युवती का शव संजय गांधी महाविद्यालय के पुराने भवन परिसर की बाउण्ड्री के अंदर पेड़ों के बीच मिला। घटना स्थल के समीप ही आदिवासी पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास भी है।

साथ ही नजदीक ही शासकीय कन्या महाविद्यालय के होने के कारण काफी संवेदनशील क्षेत्र है। इस स्थान पर पांच वर्ष पूर्व दो युवकों की हत्या कर लाश को फेंका गया था। इसके पूर्व भी इसी स्थल के समीप एक कबाड़ी द्वारा कुछ वर्ष पूर्व एक बाइक सवार युवक की हत्या कर दी गर्ईथी।

कुएं में गिरकर मां-बेटी की मौत, पानी भरने के दौरान पैर फिसलने से हुआ हादसा…

0

चैनपुर थाना क्षेत्र के मड़ईकोना गांव में सोमवार को कुएं में डूबने से मां व मासूम बेटी की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच में जुट गई।

बेटी को पीठ पर बांधकर गई थी पानी भरने
पुलिस ने बताया कि महिला अपनी बेटी को पीठ पर बांधकर पानी भरने गई थी। इसी दौरान पैर फिसलने से बच्ची समेत महिला कुएं में गिर गई। दोनों के गिरने के बाद ग्रामीणों ने दोनों को बचाने की कोशिश की लेकिन जबतक उन्हें निकाला जाता, दोनों की मौत हो चुकी थी। उधर, घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकला गया। पुलिस ने बताया कि गुमला सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।