Home Blog Page 2507

सपना चौधरी का राजनीति में आने का सपना टूटता नजर आ रहा !

0

मशहूर हरियाणवी कलाकार और रागनी गायक सपना चौधरी का राजनीति में आने का सपना टूटता नजर आ रहा है। लोकसभा चुनाव के बाद अब हरियाणा विधानसभा चुनाव में उनको टिकट मिलने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन फिलहाल यहां भी उनको निराशा हाथ लगी है।

बता दें कि सपना चौधरी ने पिछले भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा, तभी से उनकी हरियाणा की रोहतक, सोनीपत, भिवानी-महेंद्रगढ़ में से किसी सीट से चुनाव लड़ने की उम्मीद जताई जा रही थी। अब चूंकि हरियाणा में भाजपा ने अपने सभी प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है, तो सपना की उम्मीद एक बार फिर बिखरती नजर आ रही हैं।

चावल में है कई पोषक तत्व, कीजिये सेवन होंगे लाभ

0

वजन बढने के डर से कहीं आप भी चावल से बहुत दूरी तो नहीं बनाते हैं। अगर हां तो अब आपको चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है।

आज हम आपको बताएंगे कि चावल खाने से वजन बढ़ने की कोई भी परेशानी नहीं होगी। सबसे पहला सवाल जो हमारे मन में उठता है वो ये है कि क्या हमारा वजन न घटने के पीछे सिर्फ सफेद रंग के चावल ही मुख्य वजह है? इसके बाद हम बुझे मन से इस सोच में डूब जाते हैं कि क्या अपनी सेहत को बनाए रखने के लिए हमें पूरी तरह स्वादहीन ब्राउन राइज का ही सहारा लेना होगा। आइए जानिए क्या है पूरा सच।

ब्राउन राइस में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसमें कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। बता दें कि जिस वक्त फसलों से ब्राउन राइस निकाले जाते हैं उनकी सिर्फ बाहरी परत को ही हटाया जाता है। इसके बाद जब इन्हें पॉलिश किया जाता है तभी ये सफेद चावल बनते है।

अगर हम दोनों चावलों के पौष्टिक मूल्यों की तुलना करें तो सफेद चावलों की तुलना में भूरे रंग के चावलों में मैंगनीज,लोहे और फास्फोरस दोगुनी मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही ब्राउन राइस में सफेद चावलों की तुलना में विटामिन बी 3 तीन गुना और विटामिन बी 6 दस गुना ज्यादा होता है।

बता दें कि भूरे रंग के चावल पोषण मूल्यों के आधार पर सफेद चावलों से बेहतर होते हैं। इतना ही नहीं सफेद चावलों में भूरे चावलों की तुलना में फाइबर की मात्रा भी कम होती है। कहा जाता है कि सफेद चावलों में प्रचूर मात्रा में कार्बोहाइडेट होते है जो कि हमारे शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ा देते हैं। जो लोग आपना वजन घटाने का प्रयास कर रहे होते है उनके लिए तो ये उनका दुश्मन है। सफेद चावल पाचने में देरी करते हैं। सफेद चावल खाने के बाद आपको लंबे समय तक कुछ खाने की इच्छा नहीं होती है जिसकी वजह से हम बार-बार कुछ खाने से बच जाते है। बावजूद इसके अगर फिटनेस और हेल्थ की बात की जाए तो कहा जा सकता है कि सफेद चावलों की तुलना में हमारी सेहत के लिए ब्राउन राइज ही अच्छा विकल्प है।

बच्चों को स्विमिंग कराते हुए रखें इन बातों का खास ख्याल

0

ऐसा हमेसा देखा गया है बच्चों का दिल बहलाने के लिए पेरेंट्स बच्चों को पूल में ट्वॉयज दे देते हैं। कभी बॉल, कभी आर्म बैंड तो कभी कोई प्लास्टिक ट्वॉय। लेकिन क्या आप जानते हैं ये आपके बच्चे की सेहत के लिए नुकसान दायक है।

जी हां, हालिया रिसर्च कुछ इसी ओर इशारा करती है। रिसर्च के मुताबिक, पूल में बच्‍चों को दिए जाने वाले ट्वॉयज से बच्चे को कैंसर होने का खतरा रहता है। जर्मनी की आई वीवी प्रोसेस इंजीनियरिंग एंड पैकेजिंग फ्रॉनहोफर इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं द्वारा ये रिसर्च की गई।

इस रिसर्च में टेस्ट के दौरान इन्फ्लैटेबल बीच बॉल, आर्म हैंड स्विमिंग पेयर और दो बाथिंग रिंग ली गईं। हर प्रोडक्ट के छोटे से हिस्से पर रिसर्च की गई। रिसर्च के नजीतों में पाया गया कि ये इन्फ्लैटेबल चीजें पॉलिविनी क्लॉराइड (PVC) से बनी होती है।

इसके बाद शोधकर्ताओं ने इन पूल ट्वॉयज से आने वाली स्मैल की जांच की। इनमें से अलग-अलग ट्वॉयज में से आने वाली गंध की जांच की फिर इनमें से मेन स्मैल का पता लगाया गया। शोधकर्ताओं ने इनमें से हर सैंपल की 32 से 46 स्मैल डिटैक्ट की।

इनमें से 13 की गंध बहुत तेज थी। इनमें से कई गंध में कई तरह के टॉक्सिंस होते हैं और इन्हें इन्हेल करना हार्मफुल है। इतना ही नहीं, इससे इंसानों में कैंसर डवलप होता है।

SBI अपने ग्राहकों को दिवाली पर दे रहा है ढेरों ऑफर, 1 लाख रुपए तक जीतने का मौका

0

अगर आप देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के कस्टमर हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. SBI अपने ग्राहकों की दीपावली रोशन करने जा रहा है. जी हाँ, SBI अपने ग्राहकों को दीपावली गिफ्ट के रूप में 1 लाख रुपए तक का फायदा देने जा रहा है. इस उद्देश्य से SBI अपने ग्राहकों के लिए ‘इंडिया का दिवाली ऑफर’ लेकर आया है. इसके जरिए SBI अपने क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को हर खरीदारी पर कैशबैक और डिस्काउंट दे रहा है.

और-तो और बैंक की ओर से इस ऑफर के अंतर्गत् आप कपड़े, डाइनिंग, इलेट्रॉनिक्स, ग्रॉसरी, ज्वेलरी आदि पर भी धमाका ऑफर का लाभ लें सकते हैं. अगर आप इस ऑफर पीरियड में सबसे अधिक खर्च करने ग्राहक बनते हैं, तो आप कई आकर्षक गिफ्ट भी जीत सकते हैं. यह ऑफर 30 अक्टूबर 2019 तक वैलिड है.

हर 1 घंटे में जीते कई आकर्षक उपहार

बता दें कि SBI ने ‘इंडिया का दिवाली ऑफर’ में मेगा प्राइज, वीकली प्राइज, डेली प्राइज और आवरली प्राइज रखा है. जानें.

आवरली प्राइज-

इसके तहत प्यूमा की ओर हर 1 घंटे में 50 लोगों को 1000 रुपये का गिफ्ट वाउचर दिया जाएगा.

डेली प्राइज-

इसमें हर दिन 10 लोगों को 6,999 रुपये का वायरलेस हेडफोन जीतने का अवसर मिलेगा.

वीकली प्राइज

इसमें हर हफ्ते 20 लोग Mi A3 स्मार्टफोन जीत सकते हैं, जिसकी कीमत 17,499 रुपये है.

1 लाख रुपये का मेगा प्राइज

बता दें कि खुशकिस्मत ग्राहक 1 लाख रुपए तक का मेगा प्राइस भी जीत सकते हैं, बशर्ते ऑफर के दौरान उनके द्वारा शॉपिंग पर अन्य ग्रहकों की अपेक्षा सबसे अधिक पैसे खर्च किए गए हों. इस ऑफर के तहत 12 विजेता को मेकमाईट्रिप का 1 लाख रुपये कीमत का हॉलिडे वाउचर, शाओमी के स्मार्टफोन, स्मार्ट डिवाइसेस समेत कई गिफ्ट मिल सकते हैं. यह ऑफर EMI ट्रांजैक्शन पर भी वैलिड है. हालांकि यहाँ गौर करने वाली बात है कि ऑफर किसी के साथ क्लब नहीं किए जा सकेंगे.

पाएं 20 % तक की छूट और कैशबैक

SBI ग्राहक इस ऑफर के चलते शॉपिंग पर 20 फीसदी तक की छूट पा सकते हैं. इतना ही नहीं 6,000 रुपये तक कैशबैंक का भी लाभ उठा सकते हैं.

इस ऑफर के अंतर्गत् सैमसंग नोट10 की खरीद पर 6000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है. यह ऑफर 31 अक्टूबर 2019 तक वैलिड है. इसके अलावा क्रोमा से शॉपिंग पर 5 फीसदी कैशबैक, हायर प्रोडक्डट पर 20 फीसदी तक कैशबैक ऑफर है. वहीं खाने के शोकिन स्विगी से खाना ऑर्डर कर, 20 फीसदी का डिस्काउंट पा सकते हैं.

Nokia 8.2 स्मार्टफोन में पाॅप सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है, जानें इसके बारे में

0

Nokia 8.2 स्मार्टफोन को लेकर जानकारी सामने आयी है जिसमें कहा जा रहा है कि इस फोन में पाॅप अप सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इस फोन के बारे में जानकारी आयी है कि इस फोन को इस साल के अंत तक पेश किया जा सकता है। इस फोन की डिजाइन को लेकर कहा जा रहा है कि इस फोन की डिजाइन प्रीमियम होगी। इस फोन के बारे में कई जानकारी आयी है जिसके बारे में आपको विस्तार से बताते है।

इस फोन के सेल्फी कैमरे को लेकर जानकारी सामने आयी है जिसके बारे में कहा जा रहा है कि इस फोन के सामने वाले कैमरे से दमदार सेल्फी ली जा सकती है। इस फोन के सामने की तरफ यानी कि फ्रंट कैमरा पाॅप अप सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इस फोन की डिजाइन खास हो सकती है।

इस फोन में क्वालकाॅम स्नैपड्रेगन 730 प्रोसेसर का उपयोग किया जा सकता है। इस फोन के रियर कैमरे को लेकर भी जानकारी सामने आयी है जिसमें कहा जा रहा है कि इस फोन के रियर में दो कैमरे दिए जा सकते है जिसके सेंसर की बात करे तो इसके रियर में कितने मेगापिक्सल का कैमरा दिया जायेगा, इसको लेकर कोई जानकारी सामने नही आयी है।

इस फोन के रियर में फिंगर प्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है। फोन में सामने वाला कैमरा कितने मेगापिक्सल का होगा, इसके बारे में जानकारी सामने नहीं आयी है। इस फोन की स्टोरेज की बात करें तो इस फोन की स्टोरेज को लेकर कोई जानकारी सामने नही आयी है।

छत्तीसगढ़ सरकार हाई कोर्ट में लगातार फेल हो रही है, इन मामलों में लगा करारा झटका…

0

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) सरकार को पिछले कुछ दिनों से कोर्ट (Court) में लगतार मुंह की खानी पड़ रही है. बात चाहे अंतागढ़ टेपकांड (Antagarh Tepecase) का हो या फिर नान घोटाले की या आरक्षण (Reservation) में स्टे का, हर बार कोर्ट में सरकार की किरकिरी हुई है. इसमें से ज्यादातर मामले हाई प्रोफाइल (High Profile) हैं. इन मामलों में सरकार की साख दांव पर लगी थी. इन मामलों में सरकार के असफल होने पर अब राजनीति शुरू हो गई है. सत्ता पक्ष और विपक्ष के लोग एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं.

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की कांग्रेस (Congress) सरकार को पिछले 9 माह में बिलासपुर (Bilaspur) हाई कोर्ट (High Court) में आधा दर्जन से अधिक बार मुंह की खानी पड़ी है. वह भी किसी साधारण मामलों में नहीं बल्कि हाई प्रोफाइल और बहुचर्चित मामलों में, जिन पर सरकार कार्रवाई करना चाह रही थी.

इन मामलों में सरकार हुई असफल
सरकार के असफल होने के मामलों में निलंबित डीजी मुकेश गुप्ता की गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई, अंतागढ़ टेपकांड में वाइस सैंपल लेने के मामले को कोर्ट ने खारिज किया, नान के मुख्य आरोपी एसएस भट्ट का 164 का आवेदन अस्वीकार, जन्म स्थान वाले मामले में हाई कोर्ट से अमित जोगी को जमानत, फोन टेपिंग मामले में आईपीएस रजनेश सिंह की गिरफ्तारी पर रोक, डीकेएस घोटाले में डॉ. रमन सिंह के दमाद पुनित गुप्ता को कोर्ट से अग्रिम जमानत, आरक्षण बढ़ाने के सरकारी फरमान पर हाईकोर्ट का स्थगन शामिल है.

कोर्ट में कमजोर पड़ी सरकार
वे तमाम बड़े मामले पर जिस पर राज्य सरकार कार्रवाई करने के मूड से एसआईटी तक गठित की है, लेकिन कोर्ट जाते-जाते सरकार का पक्ष इतना कमजोर हुआ और कोर्ट ने इन प्रमुख मामलों सहित कई अन्य मामलों पर भी रोक लगा दी. जिस पर अब राजनीति शुरू हो गई है. सरकार के विधि मंत्री मो. अकबर इसे सरकार की किरकिरी मामने से इंकार करते हुए बेहतर तैयारियों के साथ दोबारा पक्ष रखने की दुहाई दे रहे हैं. वहीं बीजेपी के प्रवक्ता श्रीचंद सुंदरानी इसे बदलापुर की राजनीति की करारी शिकस्त बता रहे हैं. हालांकि कानूनविद रामनारायण व्यास इसे सरकार की कमजोर तैयारियों और जल्दबाजी में लिए हुए फैसले की परिणिती बताते हैं

कलेक्टर का दुर्व्यवहार मामला : अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन संघ ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी…

0

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कांकेर (Kanker) जिले में इंजीनियर डी. राम के साथ कलेक्टर के. एल. चौहान का दुर्व्यवहार (Misbehavior) करने का मामला प्रदेशव्यापी आंदोलन का रूप लेता जा रहा है.

कलेक्टर के इस कृत्य से नाराज अधिकारी और कर्मचारी फेडरेशन संघ ने प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है. रायपुर से आए फेडरेशन के पदाधिकारियों ने कांकेर के एक निजी होटल में बैठक बुलाई, जिसमें उन्होंने इंजीनियर डी. राम के साथ कलेक्टर के किए गए दुर्व्यवहार को लेकर कड़ी निंदा की है.

अधिकारी और कर्मचारी फेडरेशन संघ के संयोजक कमल वर्मा ने कहा कि प्रदेश के सभी कर्मचारी और अधिकारी इंजीनियर के साथ हैं. कलेक्टर के. एल. चौहान के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए रायपुर में ज्ञापन दे चुके हैं. उन्होंने कहा कि अगर 9 अक्टूबर तक कलेक्टर के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे 10 अक्टूबर को प्रदेश के सभी कलेक्टर कार्यालयों के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे.

क्या है पूरा मामला दरअसल, बीते 30 सितंबर को सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) के कांकेर दौरा के दौरान ग्रीन रूम निर्माण में खामी के चलते कलेक्टर के. एल. चौहान ने इंजीनियर डी. राम को 5 घंटे तक थाने में बैठाकर रखा था. इस घटना से आहत जिले के सभी कर्मचारियों ने विधायक को ज्ञापन सौंपा था. इस पर प्रदेश के सभी आला मंत्रियों की प्रतिक्रया भी आई, लेकिन अब तक कलेक्टर के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई.

इस चलते अब अधिकारी व कर्मचारी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी है. उन्होंने कलेक्टर के. एल. चौहान के खिलाफ लामबंद होकर कार्रवाई की मांग की है.

ये है दुनिया का सबसे अमीर गांव, जहाँ हर व्यक्ति के अकाउंट में जमा है करोड़ों रुपये…

0

गांव का नाम आते ही हमारे दिमाग में खेत, नदी, पेड़-पौधे की छवि बनने लगती है. गांव में अक्सर लोग अपनी छुट्टियां बिताने जाते हैं. यहां का ताज़ा वातावरण लोगों के दिमाग को भी फ्रेश कर देता है. गांव में शहरों के मुकाबले ज्यादा शांति होती है. यहां लोग सुकून की जिंदगी जीते हैं और किसी भागदौड़ में नहीं फंसे होते. शहर के लोगों की आधी जिंदगी तो भागदौड़ में ही निकल जाती है. गांव का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में गरीब, भूखे-नंगे लोगों की तस्वीर बन जाती है. लेकिन क्या आपने कभी ऐसे गांव के बारे में सुना है जहां का हर व्यक्ति करोड़पति है? जी हां, दुनिया में एक गांव ऐसा भी है जहां का हर व्यक्ति करोड़पति है. अब तक लोग दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के बारे में जानते होंगे लेकिन आज के इस पोस्ट में हम आपको दुनिया के सबसे अमीर गांव के बारे में बताने जा रहे हैं. आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि इस गांव के हर व्यक्ति के अकाउंट में करोड़ों रुपये जमा है.

चीन में स्थित है ये गांव

आपको बता दें, ये गांव चीन में स्थित है. इस गांव में रहने वाले हर व्यक्ति के पास अपना एक आलिशान बंगला और गाड़ी है. इतना ही नहीं, यहां के हर व्यक्ति के अकाउंट में करोड़ों रुपये जमा है. चीन के जियांगसू प्रोविंस के वाक्शी गांव को दुनिया का सबसे अमीर गांव कहा जाता है.

चीन में ये गांव ‘सुपर विलेज’ के नाम से भी प्रसिद्ध है. आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि इस गांव के लोगों के पास हेलीकाप्टर, टैक्सी और थीम पार्क भी मौजूद है. यहां की सडकें इतनी साफ़ हैं कि साफ़-सफाई देखकर आपकी आंखें चौंधिया जायेंगी. यहां पर आसमान में हर दूसरे मिनट हेलीकाप्टर का उड़ान भरना बेहद आम बात है. ये सब सुनकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस गांव में रहने वाले लोग कितने अमीर होंगे.

हर व्यक्ति के खाते में है 85 लाख

इस गांव ने आधुनिकता के मामले में शहरों को भी पीछे छोड़ दिया है. जो नयी-नयी तकनीकें यहां मौजूद हैं वह भला किसी शहर में क्या होगी. इस गांव में रहने वाले बच्चे से लेकर बूढ़े अप टू डेट हैं. इस गांव में तकरीबन 2000 लोग रहते हैं और लगभग हर आदमी के बैंक में 85 लाख रुपये की जमा राशि है. बता दें, 1961 में यह गांव बहुत गरीब हुआ करता था.

एक व्यक्ति की काफी कोशिशों के बाद यह गांव आज इस मुकाम तक पहुंचा है. जिस व्यक्ति ने इस गांव को फर्श से अर्श तक पहुंचा दिया है उनका नाम वू रेनबाओ है. वू रेनबाओ कम्युनिस्ट पार्टी के लोकल सेक्रेटरी हुआ करते थे. इन्होंने ही समृद्धि प्लान बनाया और यहां इंडस्ट्री लगाये. इनकी वजह से ही सामूहिक खेती को बढ़ावा मिला. इस गांव के लोग 80 फ़ीसदी आय टैक्स के रूप में देते हैं. इसके बदले उन्हें काफी सुविधाएं भी उपलब्ध करायी जाती है. वू रेनबाओ का निधन साल 2013 में हो गया था. वह कहा करते थे कि ‘सही समाजवाद वह है, जिसमें 100 में से 98 लोग खुश रहें’.

सस्ते वाहन खरीदने का अच्छा मौका, अप्रैल से बढ़ जाएंगे दाम, ऐसे उठाएं लाभ…

0

अगर आपका गाड़ी लेने का मन है तो इस त्योहारी सीजन से अच्छा मौका नहीं मिलेगा। इस त्योहारी सीजन में मारुति, हाण्डा, महिन्द्रा, रेनो समेत अन्य कंपनियां 40 हजार से सवा लाख कीमत तक की छूट दे रही हैं। ऐसे में इन गाड़ियों को घर लाने का सपना यह त्योहारी सीजन में पूरा हो सकता है। वहीं अप्रैल 2020 से बीएस 6 के नए इंजन की गाड़ियों की बिक्री शुरू हो जाएगी, ऐसे में इनके दाम 10 फीसदी तक बढ़ जाएंगे।

चारपहिया गाड़ियों पर एक लाख से ज्यादा की छूट

महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के ऑटोमोटिव सेक्टर के प्रेसीडेंट राजन बढ़ेरा ने कहा कि प्रदेश में महिन्द्रा वाहनों पर 68 हजार रुपयों तक का ग्राहकों को फायदा दे रही है। जिसमें व्हीकल एक्सचेंज और अपडेटेशन, बोनस, नकद छूट, मुफ्त बीमा और एक्सेसरीज शामिल हैं। इस विशेष स्कीम में कंपनी की पैसेंजर रेंज के साथ-साथ कामर्शियल वाहनों को भी शामिल किया गया है। मारुति की डीलर नीलम बजाज बताती हैं कि हमारी कंपनी की गाड़ियों पर 35 हजार से लेकर एक लाख 12 हजार रुपये तक की छूट दी जा रही है। वहीं डस्टन की गाड़ियों पर 62 हजार रुपये और हाण्डा कंपनी की गाड़ियों पर 62 हजार से लेकर 86 हजार रुपये तक की छूट दी जा रही है।

वित्तीय वर्ष से पहले खरीदना फायदे का सौदा

बाजार के जानकारों का मानना हैं कि अप्रैल 2020 तक बीएस 6 की गाड़ियां बाजार में आ जाएंगी और बीएस 4 की बिक्री बंद हो जाएगी। उनका कहना है कि वाहनों मे बीएस 6 इंजन के साथ ही इंश्योरेंस, एयरबैग्स जैसी सुविधाओं और फाइनेंस में लगभग 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी हो जाएगी। जिसका असर गाड़ियों की कीमतों पर पड़ेगा। ऐसे में इस समय गाड़ी खरीदने का मतलब त्योहारी सीजन की छूट और अप्रैल में 10 फीसदी की कीमत बढ़ोत्तरी का दोहरा लाभ मिल सकता है।

बीएस-6 की गाड़ियां सड़क पर, ईंधन का पता नहीं

मारुति, हुंडई, किया और एमजी हेक्टर जैसी कंपनियों ने बीएस-6 इंजन वाली गाड़ियों को शहर में लांच कर दिया है। लेकिन अभी तक शहर में अभी बीएस-6 इंजन के लिए एक भी पेट्रोल-डीजल पम्प नहीं है। बीएस 6 गाड़ियों के तकनीकी विशेषज्ञ कहते हैं कि इन इंजनों को इसलिए बनाया गया है कि प्रदूषण कम हो। उन्होंने बताया कि जो अभी तक डीजल मिल रहा है उसमें सल्फर की मात्रा 50 पीपीएम है। जबकि बीएस 6 इंजन में डीजल उपयोग में लाया जाएगा उसमें सल्फर की मात्रा 10 पीपीएम ही होगी। इडियन ऑयल के अधिकारी कहते हैं कि अभी दिल्ली एनसीआर में इस डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है। जल्द ही शहर में भी इसे उपलब्ध करा दिया जाएगा।

किसानों की लाखों की खड़ी फसल हुई चौपट, तेज आंधी-तूफान ने बरपाया कहर…

0

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में शनिवार दोपहर आई तेज आंधी ने तबाही मचा दी। शाहपुर क्षेत्र में शनिवार दोपहर आई तेज आंधी ने तबाही मचा दी। केला, कपा, सोयाबीन सहित अन्य फसलें बरबाद हो गईं। पेड़ जमींदोज हो गए। आंधी थमने के बाद जब किसान खेतों में पहुंचे तो बर्बादी देखकर रो पड़े। दीवाली से पहले किसानों की तबाही का मंजर देखकर हर कोई सिहर उठा। कुछ दिन बाद ही फसलें कटने वाली थी।

शाहपुर क्षेत्र के खामनी, भावसा, मोहद, बंभाड़ा, फोफनार, निमगांव, रायगांव सहित अन्य गांवों में आंधी से भारी नुकसान हुआ है। जो फसलें लगी थी अब उनसे उत्पादन नहीं हो सकेगा। सभी क्षेत्र में आज दोपहर में तेज हवा तूफान के चलते किसानों के लाखो रुपये के केला, ज्वार, कपास, मक्का, सहित सभी फसलो का भारी मात्रा में नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी अनुसार बख्खारी गांव में घरों के पत्रे भी उखाड़ गए और ग्राम खामनि में लागभग दस से पंधरा बिजली के पोल सहीत डीपी भी गिर चुकी है।

आंधी, बारिश ऐसी की कुछ दिखाई भी नहीं दिया

ग्रामीणों ने बताया दोपहर तक मौसम सामान्य था लगभग 3 बजे से बादल छाने लगे और हवाएं चलने लगी। कुछ देर बाद ही तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। आंधी, बारिश इतनी घनी थी कि कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था, जो लोग बाहर थे वो घरों में दुबक गए। आंधी थमने के बाद लोग बाहर निकले तो मंजर कुछ और ही था। सब कुछ अस्त-व्यस्त हो गया। रात गुजराने कई लोगों के सिर पर छत तक नहीं बची है।