Home Blog Page 2511

ये मंदिर भारत में है बहुत आमिर, जानिए…

0

वैष्णो देवी मंदिर
वैष्णो देवी मंदिर भारत के जम्मू और कश्मीर में जम्मू जिले के कटरा नगर के समीप स्थित है। हर साल, लाखों लोग, इस मंदिर का दर्शन करने आते है। मान्यतानुसार, इस मदिर के बारे में कहा जाता है कि वैष्णो देवी ने भैरवनाथ को वरदान देते हुए कहा कि जब तक कोई भक्त मेरे बाद तुम्हारे दर्शन नहीं करेगा। तब तक उसकी इच्छा पूरी नहीं होगी। इस मंदिर में भी हर साल करीब 500 करोड़ रुपए की कमाई होती है।

पद्मनाभस्वामी मंदिर पद्मनाभस्वामी मंदिर भारत के केरल राज्य के तिरुअनन्तपुरम में स्थित है। यह भगवान विष्णु का एक प्रसिद्ध हिन्दू मंदिर है। इस मंदिर में हर साल करीब 500 करोड़ रुपए का चढ़ावा आता है। इस मंदिर को भारत के सबसे अमीर मंदिरो में गिना जाता है।

साईं बाबा मंदिर
साईं बाबा मंदिर मुंबई में स्थित है। साईं बाबा एक भारतीय गुरु, योगी और फकीर माने जाते है। जिनको उनके भक्त संत कहकर भी पुकारते है साई का जन्म 1838 में और मृत्यु 1908 के आस पास मानी जाती है हालांकि इसमें भी मतभेद देखने को मिलते है। इस मंदिर में हर साल कमाई का एक नया रिकॉर्ड बनता है यहाँ हर साल करीब 630 करोड़ रूपए से ज्यादा का चढ़ावा चढ़ाया जाता है।

सिद्धिविनायक मन्दिर
सिद्धिविनायक मंदिर भारत के मुम्बई में स्थित है यह भारत का एक प्रसिद्ध गणेश मन्दिर है। इस मंदिर में हर साल करीब 125 करोड़ से ज्यादा रुपए का चढ़ावा चढ़ाया जाता है।

हरेली, तीजा के बाद गाैरा-गाैरी भी उत्सव के रूप में मनाएगी सरकार…

0

छत्तीसगढ़ सरकार हरेली आैर तीजा-पोरा के बाद अब गौरा-गौरी उत्सव भी धूमधाम से मनाने की तैयारी में लग गई है। यह दिवाली के समय छत्तीसगढ़िया आस्था आैर परंपरा से जुड़ा सबसे बड़ा लोकप‌र्व है। गौरा-गौरी उत्सव में गांव की महिलाएं आैर पुरुषों बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। इस दौरान महिलाएं गीत गाती हैं, जबकि पुरुष वाद्य यंत्र बजाते हैं।

लोगों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए इसके लिए भी सरकार भी विशेष व्यवस्था करेगी। बताया गया है कि स्थानीय स्तर पर नेताआें आैर जनप्रतिनिधियों को इसकी जिम्मेदारी दी जाएगी। त्यौहार के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि भी लोगों के साथ घूमते हुए गांव के उस स्थान तक पहुंचेंगे, जहां इसकी पूजा की जाती है। इस त्यौहार को सामाजिक सौहार्द्रता का प्रतीक माना जाता है। 

दरअसल सत्ता में आने के बाद से कांग्रेस ने यहां के ठेठ छत्तीसगढ़ियापन को सबसे पहले अपना हथियार बनाया। सीएम भूपेश बघेल भी ठेठ छत्तीसगढ़ी में अपना भाषण देते हैं। अधिकांश मौकों पर वे छत्तीसगढ़ी में बोलते नजर आते हैं। उन्होंने इसकी शुरुआत यहां के पारंपरिक त्यौहार हरेली आैर तीजा पोरा की छुटि‌्टयां घोषित कर की। इसके बाद हरेली के दौरान सीएम हाउस से ही गेड़ी पर चढ़कर सीएम भूपेश निकले जबकि तीजा पोरा के दौरान महिलाआें के लिए सीएम हाउस में तीज मिलन आैर बच्चों को पोरा बांटकर त्योहार मनाया गया था। 

ऐसे मनाते हैं उत्सव : गौरा-गौरी पर्व की शुरुआत धनतेरस की रात से होती है। धनतेरस के दिन लोग बाजे-गाजे के साथ गौरा-गौरी को जगाने का काम करते हुए गीत गाते हैं। दूसरे दिन गौरा-गौरी की पूजा कर फिर से गीत गाया जाता है। तीसरे दिन दीपावली पर्व में रात के दौरान पूरे वार्ड में गौरा-गौरी की बारात निकाली जाती है और ज्योति कलश के साथ पहुंचकर गौरा-गौरी की मूर्ति स्थापित की जाती है।

ऋतिक रोशन को तलाक दे चुकी है सुजैन खान, लेकिन अब रहती है…

0

साल 2000 में शादी की। दोनों ने 2014 में आश्चर्यजनक रूप से तलाक ले लिया। इतना ही नहीं, सुजैन खान ने तलाक के लिए एक बड़ी रकम की भी मांग की थी।।तलाक के बाद ऋतिक के दोनों बच्चे उन्ही के साथ रहते हैं

ऋतिक रोशन को तलाक देने के बाद भी सुजैन खान अपने पति को नहीं भूल पायी हैं, वो कई बार उनके साथ नजर आती हैं। कई बार वह अपने पति और बच्चों के साथ रेस्तरां के बाहर देखी जाती हैं। इतना ही नहीं, वह ऋतिक रोशन के साथ छुट्टियां मनाने भी जाती हैं। यह सब देखकर ऐसा लगता हैं की जब साथ रहना ही था तो तलाक लिया क्यू।

पति के चक्कर में अपना करियर भूल बैठी ये अभिनेत्री..

0

मेरे प्यारे दोस्तों हम जिस अभिनेत्री के बारे में बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि भाग्यश्री है. जी हां दोस्तों आपने बिल्कुल सही सुना. साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म मैंने प्यार किया से भाग्यश्री ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म में इनके साथ बॉलीवुड में दिग्गज अभिनेता सलमान खान लीड रोल में थे. इनकी यह फिल्म लोगों को बेहद पसंद आई थी और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. आज भी फिल्म टीवी पर आ रही है तो प्रेम और सुमन की लव स्टोरी में हम भी खो जाते हैं.

अपनी डेब्यू फिल्म के जरिए भाग्यश्री में फैंस की वाहवाही के साथ-साथ और भी कई अवार्ड अपने नाम कर लिए थे. इनका नाम बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में लिया जाता था. सलमान और भाग्यश्री की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे सफल माना जा रहा था. हर निर्माता भाग्यश्री को अपनी फिल्म में लेना चाहते थे, लेकिन यह बात जानकर आपको बेहद हैरानी होगी कि उनकी यह फिल्म उनके करियर और आखरी सुपरहिट फिल्म बनी.

इस फिल्म के बाद ही भाग्यश्री ने हिमालय दासानी से शादी कर ली. शादी करने के बाद उन्होंने पति के अलावा किसी और के साथ फिल्म करने से इंकार कर दिया और अपने पति के साथ मिलकर कुछ फिल्में भी बनाई जो फ्लॉप हो गई. उनके इस फैसले ने उनका पूरा करियर को बर्बाद कर दिया.

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल – देश को अहिंसा के जरिए आजादी दिलाने के साथ समाज को जोडने का काम किया महात्मा गांधी ने…

0

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के संदेश को आत्मसात करते हुए किसानों, मजदूरों, महिलाओं और गांव के विकास के लिए सतत काम कर रही। गांधीजी ने अहिंसा के पथ पर चलकर देश को ब्रिटिश हुकूमत से आजादी दिलाई यह अपने आप में एक मिसाल है। महात्मा गांधी ने सामाजिक चेतना लाने के साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने का काम भी किया। उनके सत्य, अहिंसा और करुणा के संदेश को आगे बढ़ाने यह गांधी विचार यात्रा ऐतिहासिक नहर सत्याग्रह की तपोभूमि कंडेल से गत 4 अक्टूबर से शुरू की गई है। यह पदयात्रा 10 अक्टूबर को राजधानी रायपुर के गांधी मैदान में समाप्त होगी। इसके साथ सभी विकासखण्डों में 11 से 17 अक्टूबर तक गांधी विचार पदयात्रा आयोजित की जाएगी।
    इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के किसानों का कर्जा माफ करने का नतीजा है कि उनकें जेब में पैसे हैं और प्रदेश में ऑटो मोबाइल सेक्टर में मंदी नहीं बल्कि वृद्धि हुई है। रामलीला मैदान भखारा में आयोजित आम सभा में विशाल जनसमूह को संबोधित करने के साथ ही मुख्यमत्री श्री बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को भी सम्मानित किया। साथ ही 28.22 करोड़  रूपए की लागत के 17 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में कोंडागाँव विधायक श्री मोहन मरकाम ने कहा कि देश का विकास तभी संभव है जब गांव और ग्रामीणों का विकास हो, महिलाएं सशक्त हों, युवाओं को रोजगार मिले, यह गांधी जी का विचार था, इस दिशा में प्रदेश सरकार सतत प्रयासरत है। कार्यक्रम को अभनपुर विधायक श्री धनेंद्र साहू, कुरूद विधायक श्री अजय चंद्राकर ने भी संबोधित किया।
    आमसभा में प्रतिवेदन पाठन कलेक्टर धमतरी श्री रजत बंसल ने किया तथा जिले में संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही श्रीमती प्रमिला ध्रुव को मकान की चाबी के साथ ही कार्य पूर्णता का प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री द्वारा सौंपा गया। इस अवसर पर दो वीडियो प्रदर्शित किए गए। इनमें पहला वीडियो ’जब धमतरी भी सत्याग्रह का मिसाल बना’ और दूसरा वीडियो मुख्यमंत्री की सोच और ग्राम स्वराज को साकार करते ग्रामवासी’ शामिल है। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, कोंडागांव विधायक श्री मोहन मरकाम, महासमुंद विधायक श्री विनोद चन्द्राकर, सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव मोहला- मानपुर विधायक श्री इन्द्रशाह मंडावी, पण्डरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर, कांकेर विधायक श्री शिशुपाल सोरी सहित अनेक विधायकगण, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, आमजन उपस्थित थे।

आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, कोर्ट ने CJI को मिले पत्र को PIL में बदला…

0
  • ‘हम सरकार में आए तो आरे के कातिलों को बख्शेंगे नहीं..’ शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकर ने शनिवार को कहा था। लेकिन केंद्र और महाराष्ट्र दोनों जगह सरकार में साथी शिवसेना ने आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई रोकने के लिए न तो केंद्र पर दबाव डाला और न ही महाराष्ट्र सरकार पर।
  • बॉम्बे हाई कोर्ट ने भी टिप्पणी की थी कि ‘जो सरकार इकोनॉमी नहीं संभाल सकती, उससे इकोलॉजी संभालने की उम्मीद कैसे करें.’, लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट ने भी आरे कॉलोनी में पेड़ों को काटे जाने पर रोक नहीं लगाई।
  • आम नागरिक, छात्र-छात्राएं, पर्यावरण प्रेमी और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपनी जान जोखिम में डालकर इन पेड़ों को काटे जाने से रोकने की कोशिश की, उन्हें महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना की सरकार ने घसीट-घसीट कर (वीडियो इस बात के गवाह हैं) पुलिस की गाड़ियों में ठूंस दिया।
  • बॉलीवुड का लगभग हर सेलेब्रिटी इस मामले में ट्वीटर पर टिप्पणियां करता रहा, लेकिन कोई भी उस तरह सामने नहीं आया, जिससे कि इन पेड़ों को बचाने का अभियान एक जनांदोलन बन जाता।

सुप्रीम कोर्ट में आरे मसले पर सुनवाई शुरू हो गई है। याचिकाकर्ता की ओर से बताया गया है कि इस मसले पर कई याचिकाएं दाखिल हुई हैं, इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पूछा है कि क्या हम सभी याचिकाएं सुनें या फिर किसी एक याचिका को सुने जिसमें सभी मुद्दे हों।

राजीव रंजन नामक सामाजिक कार्यकर्ता ने पेड़ों की कटाई के विरोध में प्रधान न्यायाधीश जस्टिस रंजन गोगोई को पत्र भेजा था। शीर्ष अदालत ने उस पत्र को ही जनहित याचिका के रूप में बदलते हुए उस पर सुनवाई करने का फैसला किया और उसी के आधार पर विशेष पीठ गठित की।

शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर आपात सुनवाई को लेकर नोटिस पोस्ट किया गया है। इसमें कहा गया है कि पेड़ों की कटाई के संदर्भ में राजीव रंजन द्वारा छह अक्टूबर को भेजे गए पत्र के आधार पर गठित विशेष पीठ सात अक्टूबर को सुबह 10 बजे इस मामले पर सुनवाई करेगी।

गौरतलब है कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने पेड़ों की कटाई को रोकने के लिए दायर चार याचिकाओं को शुक्रवार को खारिज कर दिया था। हाई कोर्ट ने शनिवार को भी पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। हाई कोर्ट के फैसले के तुरंत बाद आरे कॉलोनी में आधी रात में ही पेड़ों की कटाई शुरू हो गयी थी। पर्यावरण प्रेमी और सामाजिक कार्यकर्ता पेड़ों की कटाई का विरोध कर रहे हैं।

इस बीच मुंबई की एक अदालत ने रविवार को पेड़ काटे जाने का विरोध कर रहे 29 प्रदर्शनकारियों को जमानत दे दी। प्रदर्शनकारियों को सार्वजनिक व्यवस्था में गड़बड़ी करने और सरकारी अधिकारियों को उनके कर्तव्यों का पालन करने में बाधा डालने के लिए गिरफ्तार किया गया था। डिंडोशी हॉलिडे कोर्ट ने 7 हजार रुपये के नकद बांड पर सशर्त जमानत दी है। कोर्ट ने कहा है कि उन्हें आगे की पूछताछ के लिए थाने जाना होगा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आईपीसी की कई धाराएं लगाई हैं।

प्रसासन निर्देश : सड़क के एक किनारे चलेगी विसर्जन रैली

0

सभी ग्रामों में समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के साथ सड़क सुरक्षा एवं शांति समिति की बैठक की गई। मचांदुर पुलिस द्वारा आयोजित बैठक में शांतिपूर्वक दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने की बात कही गई। सड़क के एक किनारे पर विसर्जन रैली निकालने के निर्देशदिए गए।

मचांदुर, घुघसीडीह, खोपली, कातरो ,पाऊवारा, बोरीगरका, मतरोडीह, करगाडीह, कनाकोट की नव युवक दुर्गा उत्सव समिति ग्राम मचांदुर भाठापारा में एक बैैठक की गई जिसमें कहा गया कि सुुुरक्षा हेतु लोगों में जागरूकता लाने मचांदुर पुलिस चौकी द्वारा लगातार ग्रामीणों को पूरा सहयोग दिया जा रहा है। सभी दुर्गा समिति के सदस्यों को बताया कि माता रानी की प्रतिमा का विसर्जन शांति पूर्वक किया जाये और रोड के एक साइड खाली करके चलें ताकि आने जाने वाले वाहन चालकों को कोई समस्या न हो। इस अवसर पर चौकी प्रभारी देवशरण सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक संतोष साहू, आरक्षक तलेंद्र चंद्राकर, ओमप्रकाश साहू, अजय बघेल एवं दुर्गा समिति के समस्त सदस्य ग्रामीणों में बाबूलाल देवांगन, लतखोर साहू, गोपाल साहू, युगलकिशोर साहू, प्रवीण यद,ु राजा खान, वीरेंद्र साहू, सचिन देवांगन, जितेंद्र साहू, हरीश साहू, दुष्यंत साहू, सीताराम यादव सहित महिला पुलिस मित्र सरोज गोस्वामी, लेखन साहू एवं वार्ड के समस्त महिला पुलिस मित्र एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कुछ भी घटना तो पुलिस को सूचना करें

चौकी प्रभारी ठाकुर ने कहा कि अगर विसर्जन के दौरान कुछ भी घटना या कोई समस्या आये तो तुरंत पुलिस को सूचना करें। इसके आलावा ऑनलाइन ठगी के शिकार से कैसे बचें साइबर क्राइम तथा महिला को भी आत्मरक्षक के गुर सिखाए गए। वाहन में तीन सवारी न चलें, शराब सेवन करके वाहन न चलाने भी कहा गया।

सीएम ने सावरकर को कहा राजद्रोही, भाजपाइयों में उबाल

0

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज एसडीएम पाटन को ज्ञापन सौंप कर छह अक्टूबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन करने की सूचना दी है। ज्ञापन में कहा कि मुख्यमंत्री बघेल ने दो अक्टूबर को विधान सभा के विशेष सत्र में स्वतंत्रता के वीर सेनानी सावरकर को महात्मा गांधी का हत्यारा एवं राजद्रोही कहा है जो कि पूरे भारतीय समाज के लिये अपमान जनक है। कार्यकर्ताओं ने आगे कहा कि जब पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी ने 28 मई 1970 को वीर सावरकर पर डाक टिकिट जारी की थी तब क्या सोच कर जारी किया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री माफी मांगे अन्यथा छह अक्टूबर को जनपद कार्यालय के सामने पुतला दहन किया जावेगा जिसमे जनपद अध्यक्ष हर्षा चंद्राकर, खेमलाल देशलहरा, लोकमनी चन्द्राकर, दिलीप कुरे, हर्ष भाले, होरीलाल देवांगन, पार्षद राज देवांगन, महामंत्री अनिल साहू, कीर्तन देवांगन, दिलीप साहू, राजेश शर्मा, केवल देवांगन, नितेश तिवारी, छगन साहू के अलावा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जंगल सफारी में पहली बार देखेंगे वाइट टाइगर के जोड़े, हिमालयन भालू

0

राजधानीवासी पहली बार जंगल सफारी के नंदनवन चि़िड़याघर में वाइट टाइगर के जया और देव की जोड़ी देखेंगे। साथ ही यहां नंदनवन की बंगाल टाइगर की जोड़ी चित्रा और बाशा दिखेंगी। इसके अलावा अलावा चार लॉयन, दो लैपर्ड, दो हिमालयन बियर, दो हिप्पोपोटेमस, दो घड़ियाल, 20 ताजे पानी में पाए जाने वाले कछुए, चार बंगाल मॉनिटर लिजार्ड, 13 स्टार कछुए, आठ क्रोकोडायल अलग-अलग बाड़े में रखे गए हैं, जो कि लोगों का लुभाएंगे। असम से लाए गए हिमालयन भालू सीआरपी और पफोड़ी आकर्षण का केंद्र होंगे। अभय और निर्भय तेंदुओं की जोड़ी भी दिखेगी। ओडिशा से दरियाई घोड़ों की जोड़ी, 33 कछुए और गोह छिपकली भी देखने को मिलेंगी।

यहां जाली नहीं, पारदर्शी कांच होगा

बाकी चिड़ियाघरों में वन्य प्राणियों को देखने के लिए जाली से देखना पड़ता है लेकिन यहां यह खासियत होगी कि परदर्शी कांच से ही लोग वन्य प्राणियों को देख सकेंगे। बाड़े के पास गहरी नहर होगी जिसे प्राणी पार भी नहीं कर पाएंगे। कांच की दीवार से कोई खतरा भी नहीं होगा। कांच इतने पारदर्शी होंगे कि वन्य प्राणी आसानी से देखे जा सकेंगे।

लगेगा 50 रुपये शुल्क

चिड़ियाघर की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि यह वन विभाग की ओर लगातार विकसित किया जाएगा। जंगल सफारी और चिड़ियाघर देश में अनूठा है। भविष्य में यहां और भी नए वन्य प्राणी आएंगे। वन्य प्राणियों के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी । यहां आने वाले पर्यटकों के लिए भी अच्छी व्यवस्था की जाएगी। 50 एकड़ में बने चिड़ियाघर और बाड़े को जंगल की तर्ज पर ही तैयार किया गया है। इसमें घूमते हुए बाघों को देखने से ऐसा लगेगा जैसे कि आप जंगल में घूम रहे हैं। चिड़ियाघर रोज सुबह 11 से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा। चिड़ियाघर के लिए 50 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क लगेगा। वहीं अभी तक जंगल सफारी घूमने के लिए एसी बस से 300 रुपये और नॉन एसी बस से 200 रुपये शुल्क लग रहा था।

नंदनवन जू में बनेंगे सात नए बाड़े

इस साल नंदनवन जू में सात नए बाड़े बनाए जाएंगे। इनमें ब्लैक बक, लकड़बग्घा, लोमड़ी, सियार, नील गाय, बार्किंग डियर और सांभर रखे जाएंगे। नवा रायपुर स्थित जंगल सफारी लगभग 270 हेक्टेयर में विकसित की है, जिसमें प्राकृतिक परिवेश में शाकाहारी वन्य प्राणी, 125 चीतल, 50 ब्लैकबक , 20 सांभर, 9 बार्किंग डियर, 20 नील गाय, 5 भालू और 2 भालू के बच्चे, 4 टाइगर और 7 लायन वर्तमान में है।

शहर के रेलवे और एयरपोर्ट से इतना दूर जंगल सफारी

जंगल सफारी नवा रायपुर के सेक्टर -39 में स्थित है। यह पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। राजधानी के रेलवे स्टेशन से लगभग 35 किमी और स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा से 15 किमी दूर है। नंदनवन जंगल सफारी का पूरा 800 एकड़ क्षेत्र सुंदर इलाकों के साथ हरे भरे हरे रंग का है। कई स्वदेशी पौधों की प्रजातियां भी वनस्पति को जोड़ती हैं, जो जानवरों के लिए प्राकृतिक आवास बनाते हैं। इसमें 130 एकड़ का खांडवा जलाशय जल निकाय है , जो कई प्रवासी पक्षियों को आकर्षित करता है। चार सफारी अर्थात शाकाहारी, भालू, बाघ और शेर की योजना बनाई गई है। आने वाले चिड़ियाघर में 32 और प्रजातियां प्रदर्शित की जाएंगी।

छत्तीसगढ़ : आयकर विभाग ने की और सख्ती, अब किसी भी तरीके से नहीं बच सकेंगे टैक्स चोर

0

अब अगर आपने अपनी रिटर्न फाइल सही ढंग से नहीं भरी और किसी भी तरह से गलत जानकारी दी तो आपको काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग ने टैक्स चोरों पर नकेल कसने नियम और सख्त कर दिए हैं और नया नियम एक अक्टूबर से लागू भी हो गया है। नए नियम के अनुसार अब किसी भी करदाता को इसकी जानकारी नहीं होगी कि उसकी फाइल की स्क्रूटनी कहां होनी है और कौन अधिकारी कर रहा है। इससे यह तय हो गया है कि अगर आपने रिटर्न में कुछ गलत जानकारी दी है और विभाग आपको नोटिस भिजवाता है तो इसके बाद होने वाली स्क्रूटनी प्रक्रिया से आप नहीं बच सकते। कर विशेषज्ञों का कहना है कि इसलिए अब आपके लिए जरूरी हो गया है कि अपना टैक्स पूरी ईमानदारी से भरें और सही जानकारी ही विभाग को उपलब्ध कराएं।

छह साल पुराने मामलों में भी भेजे गए नोटिस का मांगा जा रहा जवाब

विभागीय अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग ने इस साल भी अप्रैल में छह साल पुराने मामले में भी जांच करते हुए करदाताओं को नोटिस भिजवाई है और उसका जवाब मांगा जा रहा है। बताया जा रहा है कि उस समय करीब 15 हजार लोगों को नोटिस भिजवाया गया था। अभी भी इनमें से बहुत से प्रकरण ऐसे जिनके जवाब से विभाग संतुष्ट नहीं हुआ है और स्क्रूटनी की जा रही है।

31 अगस्त तक नौ लाख से अधिक ने ही भरा रिटर्न

इस साल 31 अगस्त तक की स्थिति में प्रदेश से करीब साढ़े नौ लाख करदाताओं ने ही अपना रिटर्न भरा है और पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में यह काफी कम है। बताया जा रहा है कि 5000 रुपये की पैनाल्टी के साथ अब करदाताओं को अपना रिटर्न भरना है।