Home Blog Page 2541

बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने की रचाई अपने बॉयफ्रेंड से शादी

0

आज यानी 3 अक्टूबर को नेशनल ब्वॉयफ्रेंड डे हैं, तो इस खास मौके पर हम आपको बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी रचाई हैं। इस लिस्ट में कई शानदार अभिनेत्रियों के नाम शामिल है। आइए जानते हैं उनके नाम –

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन
ऐश और अभिषेक की शादी काफी सुर्खियों में थी। दोनों ने 20 अप्रैल 2007 को एक दूसरे से शादी की थी। लेकिन आपको बता दें कि शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को करीब एक साल तक डेट किया था इसके बाद अभिषेक ने ऐश को शादी के प्रपोज किया था।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
दीपिका और रणवीर के प्यार के किस्से तो पूरे बॉलीवुड में मशहूर हैं। दोनों ने करीब 6 साल ​तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी की।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
प्रियंका ने निक को करीब एक साल तक डेट करने के बाद शादी करने का फैसला किया था। ऐसा कहा जाता है कि निक ने ही प्रियंका को शादी के लिए प्रपोज किया था।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा
सोनम कपूर ने अपने बिजनेस मैन ब्वॉयफ्रेंड से पिछले साल ही शादी की है। दोनों ने शादी करन से पहले एक दूसरे को करीब कई सालों तक डेट किया था। बाद में दोनों ने परिवार की सहमति से शादी की।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा
शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से 22 नवंबर 2009 को शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने एक कई सालों तक डेट किया था, इसके बाद दोनों की शादी हुई।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
अनुष्का और विराट के अफेयर की खबरों ने तो काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी। अनुष्का और विराट ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी की। दोनों ने इटली में जाकर गुपचुप तरीके से शादी की थी।

SBI ग्राहक अलर्ट! अब एक महीने में इतनी बार मुफ्त निकाल पाएंगे ATM से पैसा

0

अगर आपका भी देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI ) में अकाउंट है, तो ये खबर आपके लिए बड़े काम की है। एसबीआई के एटीएम से पैसा निकालने से लेकर बैंक ब्रांच से पैसा निकालने और जमा कराने के नियम बदल चुके हैं। अब एसबीआई ग्राहक 12 बार ही मुफ्त में एटीएम से पैसा निकाल पाएंगे।

1 एसबीआई एटीएम से 12 बार मुफ्त निकासी
एसबीआई के एटीएम से मुफ्त निकासी की सीमा बढ़ जाएगी। मेट्रो शहर के ग्राहक जहां एसबीआई एटीएम से दस बार मुफ्त ट्रांजैक्शन कर सकते हैं, वहीं अन्य शहरों में यह सीमा 12 हो गई है। यही नहीं, एसबीआई खाते में निर्धारित मासिक औसत बैलेंस (एमएबी) नहीं बनाए रखने पर जुर्माने की रकम में भी 80 फीसदी तक की कटौती हुई है।

2 SBI बैंक से कैश निकालना
एसबीआई खाताधारक जिनका मासिक बैलेंस औसतन 25000 रहता है, वह बैंक ब्रांच से 2 बार मुफ्त में कैश निकाल सकते हैं।
– 25000 से 50000 औसत बैलेंस वाले खाताधारक 10 बार मुफ्त कैश निकाल सकते हैं।
– 50000 से 1,00,000 रुपये तक के औसत बैलेंस वाले खाताधारकों बैंक ब्रांच से 15 बार मुफ्त कैश निकाल सकते हैं।
– 1,00,000 रुपये से अधिक औसत बैलेंस वाले खाताधारक बैंक ब्रांच से कैश निकालने के लिए कोई पाबंदी नहीं है। बैंक ब्रांच से वह कितनी बार भी कैश निकाल सकते हैं। 15 बार मुफ्त कैश निकाल सकते हैं।
– फ्री लिमिट के बाद कैश निकालने पर 50 रुपये और जीएसटी देना होगा।

3 कैश डिपोजिट ट्रांजेक्शन
एसबीआई अब 3 मुफ्त कैश डिपोजिट ट्रांजेक्शन महीने में देगा। इसके बाद बैंक आपसे 50 रुपये और जीएसटी चार्ज करेगा।

25 हजार रुपये में शुरू कर सकते हैं इनमें से कोई भी बिजनेस, आमदनी होगी लाखों में

0

हर कोई आजकल अपनी नौकरी छोड़ कर बिजनेस करना चाहता है। बढ़ते स्टार्टअप्स और सस्ते लोन के कारण युवा बिजनेस की ओर काफी आकर्षित हो रहे हैं। सभी चाहते हैं कि वह अपनी खुद की कंपनी खोलें। लेकिन काफी लोगों को यह लगता है कि बिजनेस शुरू करने के लिए लाखों या करोड़ों रुपयों की जरूरत पड़ती है। ये महज एक गलतफहमी है। आप 25,000 रुपयें में भी एक बढ़िया बिजनेस शुरू कर सकते हैं, बस जरूरत है आइडिया की। हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही कुछ बिजनेस आइडिया, जिसकी लागत तो कम है लेकिन आमदनी लाखों में है।

टिफिन सर्विसकॉलेज और नौकरी के लिए कई युवा आजकल अपने घरों से निकल कर दूसरे शहरों में रह रहे हैं। इसलिए ज्यादातर बच्चे टिफिन सर्विस पर ही निर्भर होते हैं। टिफिन सर्विस के जरिए आपकी अच्छी-खासी कमाई हो सकती है। इसको शुरू करने के लिए आपको ना ही ज्यादा लेबर की जरूरत पड़ेगी और ना ही कोई भारी खर्च आएगा। आप आराम से घर बैठे अपना टिफिन सर्विस शुरू कर सकते हैं।

ब्यूटी पार्लरसजना-संवरना किसे पसंद नहीं। ब्यूटी पार्लर आज आमदनी का बढ़िया माध्यम है। सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं, मर्दों के लिए खोले गए पार्लर भी अच्छी कमाई करते हैं। ब्यूटी प्रोडक्ट्स और पार्लर से जुड़ी कुछ मशीनें ला कर आप एक शानदार पार्लर खोल सकते हैं। इसकी शुरुआती लागत भी कम है और आमदनी जबरदस्त है।

पर्सनलाइज्ड गिफ्ट शॉपकिसी की तस्वीर को कॉफी मग पर लगवाना हो या कोई फोटो टी-शर्ट पर छपवानी हो, पर्सनलाइज्ड गिफ्ट शॉप की आजकल काफी डिमांड है। कुछ अलग गिफ्ट करने के लिए ये सबसे बढ़िया विकल्पों में से एक है। इसको शुरू करने के लिए प्रिंटिंग मशीन और रंगों की लागत आएगी।

ट्रैवल एजेंसीघूमने-फिरने के बढ़ते शौक ने ट्रैवलिंग इंडस्ट्री में कई रोजगार पैदा किए हैं। ट्रैवल एजेंसी भी इसी का एक हिस्सा है। ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से ट्रैवल एजेंट्स टिकट से लेकर होटल बुकिंग्स, सभी करते हैं। ट्रैवल एजेंसी को शुरू करने के लिए कोई खास लागत नहीं लगती। एक बार बिजनस सेट हो जाए, उसके बाद इससे अच्छी खासी आमदनी होती है।

एक्‍ट्रेस टीना दत्ता ने किया खुलासा- ब्‍वॉयफ्रेंड की दरिंदगी से डिप्रेशन में चली गई, मेकअप रूम में जाकर रोती थी

0

छोटे पर्दे के मशहूर सीरियल ‘उतरन’ और ‘डायन’ से अपनी एक्‍टिंग का लोहा मनवा चुकी एक्‍ट्रेस टीना दत्ता ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आगे की बात करने से पहले आपको बता दें कि टीना दत्ता इस साल की शुरूआत में ब्वॉयफ्रेंड के साथ रिश्ते खराब होने की वजह से चर्चा में थीं। टीना ने अब खुलासा किया है कि करीब 5 साल तक वो एक अब्यूसिव रिलेशनशिप में थीं। इस रिलेशन के चलते उन्हें काफी सफर करना पड़ा था। उन्‍होंने बताया कि उनका ब्‍वॉयफ्रेंड मारपीट करता था। टीना ने यह भी बताया कि वो अब अपनी जिंदगी पर फोकस करना चाहती हैं और एक ऐसे पार्टनर की तलाश में हैं जो उनका सम्‍मान करे। विस्‍तार से जानिए

मेकअप रूम में जाकर रोया करती थीं टीना

अपने पिछले रिलेशन पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें पछतावा है कि वो अपने लिए आवाज नहीं उठा पाईं। टीना ने कहा, ”मैं उस शख्स को पूरी तरह दोष नहीं देना चाहती, क्योंकि मैंने कभी ऐसा कहा ही नहीं कि बस अब ये खत्म कर देते हैं। मैं प्यार में कुछ ज्यादा ही अंधी हो गई थी और मैंने उसे खुद पर हावी होने दिया।” टीना दत्ता ने कहा, ”मैं उस समय इतना डर गई थी किसी पर भी यकीन नहीं कर पा रही थी और डिप्रेशन का शिकार हो गई थी। मुझे याद है कि मैं सेट पर बहुत दुखी रहती थी और अक्सर अपने मेक रूम में छुरकर रोती थी।”

जो औरतों पर हाथ उठाए वो मर्द नहीं

टीना दत्ता आगे कहती हैं- ‘जो भी हुआ अच्छा हुआ क्योंकि जो इंसान आप पर हाथ उठा देता है वह मर्द नहीं है। टीना दत्ता ने अपने बुरे अनुभव को साझा करने के बाद बोला- ‘पहली बात तो ये आपको कोई अनदेखा नहीं कर सकता और ना ही किसी को अधिकार है आपका अपमान करने का। तुम्हें अपनी शांति और खुशियों के साथ रहना चाहिए।’

अब ऐसा साथी चाहिए जो वफादार हो

अंग्रेजी अखबार हिंदुस्‍तान टाइम्‍स से खास बातचीत में टीना ने कहा कि वो नए जीवन साथी की तलाश में हैं लेकिन वह मनोरंजन की दुनिया में से किसी को भी अपना पार्टनर नहीं बनाना चाहती हैं। टीना दत्ता आग कहती हैं- ‘मैं ऐसा पार्टनर चाहती हूं जो मेरे लिए वफादार हो, लोगों का सम्मान करता हो।’

मोहित मल्होत्रा पर इंटीमेट सीन की शूटिंग के दौरान टीना ने लगाया था गंभीर आरोप

आपको बता दें कि इस साल मार्च में टीना दत्त तब सुर्खियों में आ गई थीं जब उन्होंने अभिनेता मोहित मल्होत्रा पर इंटीमेट सीन की शूटिंग के दौरान उन पर गलत तरीके से छूने का आरोप मढ़ा था। टीना ने कहा था जब टीवी शो को शूट करने की बात होती है तो सामने परेशानियां ही परेशानियां खड़ी हो जाती हैं, इनमें कई बहुत ही दुखदायी होती है। टीना ने इस मामले को प्रोड्क्शन टीम के सामने भी रखा था। ऐसे में उन्होंने भी उनकी मदद की थी।

कब्ज के साथ साथ पेट फूलने की परेशानी का भी हो जाएगा अंत अपना लेंगे यह उपाय

0

 आज कल जिस तरह का हमारा खानपान और जीवन शेली हो गई है उसके चलते हम सभी को पेट से जुड़ी कोई न कोई परेशानी का सामना करना ही पड़ता है । जब भी पेट हो या कोई और अंग हमको कोई भी परेशानी होती है हम तुरंत दवाओं का सेवन कर लेते हैं । ई दवाओं का सेवन करने से हमारा स्वास्थ्य और भी बिगड़ने की संभावना बनी रहती है ।

आज हम आपको पेट की सबसे बड़ी बीमारी और सबसे ज्यादा बीमारियों का कारण कब्ज और पेट के फूलने की परेशानी का इलाज़ बताने जा रहे हैं । यह इलाज़ ना बहुत ज्यादा महंगा है ना ही बहुत पेचीदा । इससे आपकी सेहत तो सुधरेगी ही साथ ही आपकी यह सारी परेशानियाँ भी खत्म हो जाएगी आइये जानते हैं इस बारे में ।

आंवला, हरितकी और विभीतकी। यह एक बेहतरीन औषधि है। यह पाचन और मल त्याग को विनियमित करने में मदद करता है। आप या तो गर्म पानी के साथ एक चम्मच त्रिफला ले सकते हैं या बिस्तर पर जाने से पहले या सुबह खाली पेट त्रिफला पाउडर को शहद के साथ मिलाकर खा सकते हैं।

किशमिश फाइबर से भरी होती है और यह एक प्राकृतिक रेचक औषधि के रूप में कार्य करती है। किशमिश खाने के और भी लाभ हैं। रात भर एक मुट्ठी किशमिश पानी में भिगोएं। सुबह खाली पेट इन्‍हें खाएं और किशमिश के पानी को भी पी जाएं। यह उपाय दवा के दुष्प्रभावों के बिना, गर्भवतियों के लिए भी अद‌्भुत काम करती है।

अब 40 मिनट में डोकलाम पहुंच जाएगी भारतीय सेना, मोदी सरकार ने बनवाई सड़क

0

सीमा सड़क संगठन की बनाई वैकल्पिक भीम बेस-डोकला सड़क की वजह से अब भारतीय सेना का डोकलाम घाटी पहुंचना पहले के मुकाबले कहीं ज्‍यादा आसान हो गया है. पहले भारतीय जवानों को डोकलाम पहुंचने के लिए पहाड़ी पगडंडी पर चढ़ाई करनी पड़ती थी. बता दें कि डोकला घाटी में ही भारत और चीन की सेनाएं आमने-सामने आ गई थीं. इसके बाद 73 दिन तक दोनों देशों के बीच तनाव का माहौल बन रहा. आपसी बातचीत के बाद संकट टला और सेनाएं पीछे हटी थीं. डोकलाम में ही चीन की चुंबी घाटी भी है. यहां भूटान और भारत की सीमाएं भी मिलती हैं.

इस सड़क से बदल जाएंगे भारत-चीन सैन्‍य समीकरण
बीआरओ की बनाई इस सड़क से भारतीय सेना को डोकला बेस (Doka la base) तक पहुंचने में अब महज 40 मिनट लगेंगे. पहले जवानों को यहां तक पहुंचने में 7 घंटे लग जाते थे. कहा जा रहा है कि डोकलाम में सड़क का निर्माण दोनों देशों बीच सैन्‍य समीकरणों को बदल सकता है. बता दें कि बीआरओ को 2015 में ही इस सड़क के निर्माण की मंजूरी दे दी गई थी. डोकलाम विवाद के समय भारतीय जवानों को यहां तक पहुंचने में सात घंटे लग गए थे. इसके बाद सड़क निर्माण पर जोर दिया गया. बीआरओ ने कहा है कि उसने डोकला बेस तक जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य खत्‍म कर लिया है. यह सड़क सिक्किम (Sikkim) के करीब डोकलाम घाटी में प्रवेश करती है. यह सड़क हर मौसम के लिए मुफीद है. इस सड़क के जरिये कितने भी वजन ढोया जा सकता है.

बीआरओ भारत-चीन सीमा पर बना चुका है 61 सड़कें सेना के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने कहा कि इस सड़क के पूरा होने से जवानों को एक जगह से दूसरे स्‍थान पर भेजने और सैन्‍य मदद भेजने में आसानी होगी. वहीं, बीआरओ का कहना है कि दुश्‍मन देश की किसी भी कार्रवाई से भारत की सैन्‍य तैयारियों को यह सड़क रफ्तार देगी. बीआरओ ने अब तक भारत-चीन बॉर्डर पर 3,346 किलोमीटर लंबी करीब 61 ऐसी सड़कों का निर्माण पूरा कर लिया है, जो रणनीतिक तौर पर काफी महत्‍वपूर्ण हैं. इनमें 2,400 किलोमीटर तक की सड़क हर मौसम के अनुकूल हैं. बीआरओ 2019 में 11 भारत-चीन रणनीतिक सड़कों का निर्माण कार्य पूरा कर लेगा.

मध्य प्रदेश हनी ट्रैप मामला: अब नई SIT की जांच किस ओर जाएगी?

0

मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने मंगलवार (1 अक्टूबर) देर रात नई SIT का गठन किया. ये नई SIT विवादास्पद ‘हनी ट्रैप’ मामले की जांच करेगी. बताया जा रहा है कि इस मामले में कई हाई प्रोफाइल नेता और ब्यूरोक्रैट फंसे हुए हैं.

पहले बनाई गई SIT टीम में 10 अधिकारी थे, नई टीम में 3 रह गए हैं. हालांकि सरकारी आदेश में ये भी कहा गया है कि ये अधिकारी जब चाहें, दूसरे पुलिस अधिकारियों की मदद ले सकते हैं. नई टीम स्पेशल डीजी (साइबर सेल) राजेन्द्र कुमार की अगुआई में बनाई गई है. राजेन्द्र कुमार एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड के प्रमुख संजीव शमी की जगह आए हैं.ये मध्य प्रदेश पुलिस के दो टॉप अधिकारियों के बीच झगड़े का नतीजा है. पहले अधिकारी ने दूसरे अधिकारी को गाजियाबाद में एक फ्लैट किराये पर देने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया था. खबर है कि उस फ्लैट में हनी ट्रैप मामलों को अंजाम दिया जाता था. नोटिस के कारण दूसरा अधिकारी नाराज हो गया और यहां तक कि उसने इसके बारे में आईपीएस एसोसिएशन को भी लिखा है.

आईपीएस एसोसिएशन फिलहाल दूसरे अधिकारी की शिकायत पर विचार कर रहा है. “हम अमूमन व्यक्तिगत शिकायतों पर विचार नहीं करते और हम इस शिकायत को उचित अधिकारी के पास भेज सकते हैं. लेकिन अभी तक इस बारे में फैसला नहीं किया गया है.” ये कहना है आईपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय यादव का.

संजीव शमी एक ईमानदार और कड़क पुलिस अधिकारी माने जाते हैं. कई पुलिस अधिकारियों का मानना है कि शमी को इस केस से हटाने के बाद उन्हें हनी ट्रैप मामले में इंसाफ की उम्मीद कम ही है.SIT का हिस्सा रहे अधिकारियों ने कहा, सरकार का ये कदम अनुचित है और इससे जांच पर असर पड़ सकता है.

इस मामले में पुलिस ने 18 सितंबर को श्वेता विजय जैन, श्वेता स्वप्निल जैन, बरखा सोनी भटनागर, आरती दयाल और मोनिया यादव को गिरफ्तार किया. उन पर नेताओं और नौकरशाहों को ब्लैकमेल करने का आरोप था. पुलिस ने इस मामले में मोनिका यादव को गवाह बनाया है.

मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि ये गहन जांच का विषय है, जिसमें पांचों आरोपियों के 1,000 से ज्यादा कॉल का ट्रान्सक्रिप्शन करना है. ये कॉल दो महीने में इंटरसेप्ट किए गए थे.

30 जुलाई को एक सीनियर आईएएस अधिकारी का सेक्स वीडियो टेप लीक हो जाने के बाद आरोपी सेक्स रैकेट गिरोह की निगरानी की जा रही थी.एक पुलिस अधिकारी “कुछ मामलों में तो हमारे पास सुबूत के रूप में नेताओं और ब्यूरोक्रैट्स के सेक्स वीडियो टेप उपलब्ध हैं. लेकिन कुछ मामलों में हमने आरोपियों के नेताओं और ब्यूरोक्रैट्स के साथ फोन कॉल इंटरसेप्ट किया है, जिनकी जांच की जा रही है.”

पुलिस सूत्रों से पता चला कि एक बीजेपी नेता के 30 और एक कांग्रेसी नेता के 27 सेक्स वीडियो टेप हैं.

ये भी पता चला कि एक सीनियर बीजेपी नेता और राज्य के पूर्व मंत्री पर एक आरोपी को साथ लेकर 20 दिनों के लिए नेपाल जाने का भी आरोप है.

‘आरोपी महिला अक्सर मध्य प्रदेश सचिवालय जाती थी’

बताया गया कि निगरानी के दौरान एक आरोपी श्वेता स्वप्निल जैन को लगातार वल्लभ भवन जाते हुए पाया गया. इस भवन में मुख्यमंत्री, दूसरे मंत्री, मुख्य सचिव, प्रिंसिपल सेक्रेटरी, उप सचिव और दूसरे अधिकारियों के दफ्तर हैं.एक पुलिस अधिकारी”शिकायत दर्ज होने के कुछ ही दिन पहले श्वेता स्वप्निल जैन को एक सीनियर ब्यूक्रैट के दफ्तर में घुसने से प्रतिबंधित कर दिया गया. पहले वो अक्सर वहां जाया करती थी. हमें ये नहीं मालूम कि अचानक उस पर वहां जाने पर प्रतिबंध क्यों लगाया गया. हम इस मामले की जांच कर रहे हैं.”

सूत्रों ने बताया कि जांच में उस ब्यूरोक्रैट के सेक्स वीडियो टेप भी सामने आए हैं, जिनके पास श्वेता स्वप्निल जाया करती थी.

5 बीजेपी नेताओं, 2 RSS नेताओं, 3 कांग्रेस नेताओं, 4 वर्तमान आईपीएस अधिकारियों और 7 वर्तमान आईएएस अधिकारियों के नामों का पता लगा है. इनमें 2 काफी सीनियर अधिकारी, एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी और दो पत्रकार भी शामिल हैं. एक पत्रकार दिल्ली का है.

SIT ने एक अंदरूनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री कमलनाथ को पेश की. सूत्रों ने बताया कि रिपोर्ट से कुछ नेताओं और ब्यूरोक्रैट्स के नाम पहले ही हटाए जा चुके हैं.एक पुलिस अधिकारी “कमलनाथ सरकार की SIT कभी सच्चाई को जनता के सामने नहीं आने देगी. वो एक बीजेपी नेता का नाम उजागर कर सकती है, क्योंकि सत्ता के गलियारों में कई लोगों को उनके मामले की जानकारी है. उन्हें ब्लैकमेल किया गया और फिरौती के रूप में भारी रकम मांगी गई. मामले में कई बड़े नाम शामिल हैं, जो शायद ही सामने आएं.”

‘हनी ट्रैप गिरोह’ ठेका और अपने एनजीओ के लिए अनुदान पाने के लिए प्रभावशाली लोगों से संपर्क करता था. बाद में उनसे निजी स्तर पर मुलाकात होती थी और गुप्त कैमरे से सेक्स वीडियो तैयार किया जाता था. पुलिस को उन महिलाओं की भी तलाश है, जिन्हें ये गिरोह रोजगार का लालच देता था और फिर वेश्यावृत्ति कराता था.

ह्यूमन ट्रैफिकिंग का ये मामला IPC की धारा 370 के तहत दर्ज किया गया है, जिसमें कम से कम 10 सालों तक सख्त सजा का प्रावधान है. इस धारा में किसी भी रूप में शारीरिक शोषण और किसी भी तरह का यौन शोषण अपराध है. इस धारा में शोषण के लिए पीड़ित की सहमति मायने नहीं रखती. पुलिस सबूत इकट्ठा करने के लिए उन फायदों की भी जांच कर रही है, जो नेताओं और ब्यूरोक्रैट्स ने गिरोह को दिए थे.

गंगा या अन्य सहायक नदियों में मूर्ति विसर्जन बैन, देना होगा 50,000 रुपये का जुर्माना

0

अब दुर्गापूजा, विश्वकर्मा पूजा, गणेश चतुर्थी पूजा और छठ पूजा के दौरान गंगा या सहायक नदियों को प्रदूषित करना महंगा पड़ सकता है. दरअसल केंद्र सरकार के नए फ़ैसले के बाद अब इन नदियों में मूर्ति विसर्जन करने पर 50 हज़ार रुपये का जुर्माना भरना होगा.

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) ने 11 राज्यों के मुख्य सचिव को निर्देश जारी कर बताया है, ‘गंगा या उनकी अन्य सहायक नदियों में मूर्ती विसर्जन पर रोक लगाई जाए.’ यह फ़ैसला एनएमसीजी की पिछले महीने की बैठक के बाद लिया गया है.

इस बैठक में उत्तराखंड, यूपी, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के अधिकारी भी मौज़ूद थे. इन राज्यों के अलावा दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा और राजस्थान को भी दिशानिर्देश भेजा गया है.

अंग्रेज़ी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए सूत्रों ने बताया, ‘सभी अधिकारियों से इस नियम को सख़्ती से लागू करने को कहा गया है. आदेश के बाद मूर्ति या पूजा संबंधी कोई भी सामान नदियों में नहीं बहायी जाए. पर्यावरणनुकुल तरीके से इन सभी वस्तुओं का विसर्जन किया जाए.’

पर्यावरण (सुरक्षा) क़ानून, 1986 के खंड 5 के तहत सभी राज्यों को निर्देश दिया गया है कि ‘गंगा या किसी अन्य सहायक नदियों में मूर्ति विसर्जन पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए.

अगर कोई नदी में मूर्ति विसर्जित करता पाया जाता है तो उससे 50,000 का जुर्माना किया जाए. म्युनिसिपल एरिया या नदी के किनारे किसी ख़ास स्थान पर मूर्ति विसर्जन के लिए जगह निर्धारित किया जाए, जिससे कि ससम्मान पूजा समाप्त की जा सके.’

एनएमसीजी के अधिकारियों का कहना है कि पूजा के दिनों में गंगा नदी के अंदर प्रदूषण काफी बढ़ जाता है. उसी पर रोक लगाने के लिए यह नियम लागू किया जा रहा है.

ज़ाहिर है साल 2014 में केंद्र सरकार ‘नमामि गंगे प्रोजेक्ट’ लेकर आई थी. इस प्रोजेक्ट के तहत 20,000 करोड़ की राशि गंगा को साफ करने के नाम पर खर्च किया गया. वहीं साल 2017 में ग्रीन ट्रिब्युनल यानी कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने गंगा में सभी तरह के अपशिष्ट पदार्थों के प्रवाह पर रोक लगा दी थी.

नवरात्रि में जूस का सेवन करना बन सकता है आपकी स्किन के लिए वरदान

0

 नवरात्रि का समय है ऐसे में हम सभी या तो फलाहार करते हैं या फिर हम जूस का सेवन करते हैं । हमारा लिक्विड दायत लेना हमारी सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है । हमारी स्किन सारे दिन की भागदौड़ के कारण डिहाइड्रेटेड हो जाती है जिसकी वजह से वह अपना निखार खो देती है ।

फ्रूट जूस केवल हमें हेल्दी बनाने में ही मददगार नहीं हैं बल्कि ये हमारी खूबसूरती के लिए भी एक कंप्लीट टॉनिक हैं। फ्रूट जूस के पीने से हमारी स्किन सुंदर, साफ और चमकदार बनती है। आपको जो भी फ्रूट्स पसंद हैं, उन्हें रोज खाएं और उनका जूस भी पिएं।

इस जूस में ऐंटिऑक्सिडेंट्स बहुत अधिक मात्रा में होते हैं, जो ऐड फैक्टर्स को स्किन पर झलकने से रोकते हैं। वहीं, मिरल्स त्वचा को पोषण देते हैं। अगर आपमें ब्लड की कमी और पोषण का अभाव है तो एपल जूस का सेवन रोज करें।

पपाया जूस पीने से आपकी आंखों के चारों तरफ उभर आए काले घेरे बस चंद दिनों में गायब हो सकते हैं। जूस पीते वक्त इसके कॉटन की मदद से थोड़ा-सा उन डार्क सर्कल्स पर लगा भी लें। फिर देखें इसका असर। हर रोज पपाया जूस पीने से पिग्मेंटेशन, डार्क सर्कल और ब्लैकनेस की दिक्कत दूर होती है। आपकी स्किन नॉर्मल हो या ड्राई यह जूस बहुत प्रभावशाली है आपकी त्वचा की चमक बढ़ाने में।

विटमिन सी से भरपूर होने के कारण ऑरेंज जूस स्किन का ग्लो बढ़ाने में सबसे अधिक कारगर है। क्योंकि विटमिन सी स्किन टोन को लाइट करने का काम करता है। ऑरेंज के अलावा भी जैसे आंवला या मौसमी का जूस भी आप पी सकते हैं क्योंकि ये भी विटमिन सी का अच्छा सॉर्स हैं।

यूट्यूब से हर महीने 2 लाख रुपए कमा रहा ये किसान…

0

अम्बाला जिले के नारायणगढ़ तहसील के पाटवी गाँव के रहने वाले दर्शन का चैनल फार्मिंग लीडर YouTube पर सबसे प्रभावशाली कृषि चैनलों में से एक है। अपने लॉन्च के एक साल के अंदर ही यह 2 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हासिल करने में कामयाब रहा है और हर दिन लाखों लोग इनके चैनल पर वीडियोज देखते हैं।

इनोवेटिव, देसी खेती के जुगाड़ से लेकर फसलों को उगाने के विज्ञान तक, डेयरी फार्मों की स्थापना और कृषि उत्पादों की समीक्षा करने के लिए, दर्शन का चैनल किसानों के उन सभी जवाबों को खोजने के लिए एक मंच है, जिनकी उन्हें आवश्यकता है।

द बेटर इंडिया से बातचीत में वह कहते हैं, 2017 में, मैंने अपनी आय को बढ़ाने के लिए डेयरी फार्मिंग शुरू करने का फैसला किया, तब मेरे सामने अपने मवेशियों को प्रशिक्षित करने से लेकर सही तरह का चारा तैयार करना, उनका इलाज आदि करना, जैसी कई तरह की चुनौतियां थी। ऐसे में जब मैंने इसके समाधान के लिए ऑनलाइन चीज़ें सर्च करनी शुरू की तो इंटरनेट पर ऐसी सामग्री मिली जिसमें खेती के बारे में कोई विस्तार से जानकारी नहीं थी।