Home Blog Page 2542

अब नहीं आ सकेंगे सीमा से घुसपैठी, पहरा देंगे सांप और मगरमच्छ जैसे खूंखार जानवर

0

भारत ने अपने पड़ौसी देशों से घुसपैठ रोकने के लिए कई तरह के उपाय किए हैं जिनमें कांटो की बाड़ लगाने से लेकर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स तक बनाई। वहीं, पूर्वोत्तर भारत की समाओं पर बीएसएफ, असम राइफल्स, आईटीबीपी समेत कई तरह की सिक्योरिटी फोर्सेज तैनात है। इसके अलावा चीन जैसे बड़े देश से निपटने के लिए अमरीका से ली गई होवित्जर तोपें, फ्रांस से लाए जा रहे राफेल लड़ाकू विमान और रूस से ली गई एस400 मिसाइलें अरूणाचल प्रदेश समेत अन्य पूर्वोत्तर राज्यों की सीमाओं पर लगाई जा रही है।

हालांकि विदेशी लोगों की अवैध घुसपैठ से केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश संयुक्त राज्य अमेरिका भी त्रस्त है। इस देश में दक्षिणी सीमाओं से बड़ी संख्या में घुसपैठ होती है। अमेरिका की दक्षिणी सीमा काफी लंबी जिसकी वजह से वहां पर तमाम अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस सेना लगाने के बावजूद घुसपैठ नहीं रूक रही। इसको लेकर वहां के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंफ दीवार बनवाने की कोशिश कर रहे हैं। वो मेक्सिको सीमा से होने वाले घुसपैठ को रोकने सीमा पर बनाई जानेवाली दीवार में करंट दौड़ाकर उसे चाक चौबंद कर करने के पक्ष में भी है। वहीं, उनका मानना है कि दीवार के ऊपर कांटेदार तार बिछाए जाएं, जिससे घुसपैठिया छलनी हो जाएं। इसके अलावा उस दीवार के साथ-साथ काफी चौड़ी खाई बनाई जाए, जिसमें पानी भरा हो और उसमें सांप या घड़ियाल छोड़े जाएं।

आपको बता दें कि मार्च में व्हाइट हाउस में सलाहकारों के साथ बैठक में ट्रंप ने अपने विचार रखे थे। हालांकि अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर बन रही स्टील की दीवार का काम तेजी से चल रहा है। सीमा पर फिलहाल 22 किलोमीटर की दीवार बन चुकी है। ट्रंप ने दीवार के बारे में बताते हुए कहा कि इसके निर्माण पर तीन अन्य देशों ने भी रिसर्च किया है। उन्होंने कहा कि दीवार गर्मी की तपिश को इस कदर खींच लेती है कि आप दीवार पर अंडा फ्राई कर सकते हैं।

इस दीवार के नीचे से किसी भी तरह की सुरंग से बचने के लिए जमीन के काफी अंदर तक क्रंकीट डाली गई है। अमेरिका-मेक्सिको बॉर्डर 1954 मील यानी 3600 किलोमीटर लंबा है, जो प्रशांत महासागर से मेक्सिको की खाड़ी तक फैला हुआ है। इसमें से 1200 मील टेक्सस में पड़ता है। इस दीवार पर 8 बिलियन डॉलर से 67 बिलियन डॉलर तक खर्च का अनुमान है। इस दीवार का मकसद अवैध प्रवासियों और नशीले पदार्थों को अमेरिका में आने से रोकना है। हालांकि उनकी इस दीवार पर सांप और मगरमच्छों से निगरानी कराए जाने वाली बात काफी चौंकाने वाली है।

US में सिख पुलिस अधिकारी का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार, उमड़े हजारों लोग

0

अमेरिका में पिछले हफ्ते ड्यूटी के दौरान मारे गए पुलिस अधिकारी संदीप सिंह धालीवाल के अंतिम संस्कार में हजारों की तादाद में लोग शामिल हुए। पुलिस अधिकारियों, सिख समुदाय के लोगों, भारतीय मूल के अमेरिकियों और ह्यूस्टन इलाके के निवासियों समेत हजारों लोगों ने बुधवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी। धालीवाल (42) हैरिस काउंटी के पहले सिख डिप्टी शेरिफ थे।

हैरिस काउंटी में सिखों की आबादी 10,000 से अधिक है। धालीवाल का नाम उस वक्त सुर्खियों में आया था जब उन्हें नौकरी में रहते हुए दाढ़ी रखने और पगड़ी पहनने की इजाजत दी गई थी। पश्चिमोत्तर ह्यूस्टन में नियमित ट्रैफिक जांच करने के दौरान पिछले शुक्रवार गोली मार कर उनकी निर्मम हत्या कर दी गई थी। धालीवाल को उनके साथी पुलिस अधिकारियों ने 21 बंदूकों की सलामी दी। बीन-बाजा (बैगपाइप) पर ‘अमेजिंग ग्रेस’ की धुन बजने के बीच, एचसीएसओ के सदस्यों ने उस अमेरिकी ध्वज को तह किया जिससे धालीवाल का ताबूत लपेटा गया था।

शेरिफ एड गोंजालेज ने धालीवाल की पत्नी को इसे सौंपा जिन्होंने उसे अपने सीने से लगा लिया। बैरी सेंटर में पुलिस महकमे की स्मारक सेवा के बाद धालीवाल का परिवार और एचसीएसओ के सदस्यों ने विनफोर्ड फ्यूनरल होम में उनका अंतिम संस्कार किया। समुदाय के अन्य लोगों एवं संस्कार में शामिल होने आए बाकी लोगों को लंगर के लिए 7500 नॉर्थ सैम पार्कवे वेस्ट के गुरुद्वारा सिख नेशनल सेंटर आमंत्रित किया गया।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें गिरनी हुई शुरू, आज ये रही प्रमुख शहरों में कीमतें

0

पिछले कुछ दिनों के दौरान अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की दरों में गिरावट का असर अब भारत में ईंधन दरों में महसूस किया जा सकता है. पिछले तीन हफ्तों में पहली बार सरकारी तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की है. पेट्रोल की कीमत में आज 10 पैसे लीटर की गिरावट दर्ज की गई जबकि डीजल में 6 पैसे लीटर की बढ़ोतरी हुई.

आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 74.51रुपये , मुंबई में 80.11 रुपये, बेंगलुरु में 77 रुपये, गुड़गांव में 74.06 और हैदराबाद में 79.14 रुपये है. दूसरी ओर, डीजल की दिल्ली में कीमत 67.43, लीटर मुंबई में 70.69, बेंगलुरु में 69.67, गुड़गांव में 66.49 और हैदराबाद में 73.44 रुपये है.

रायपुर (छत्तीसगढ़)- पेट्रोल :  75.25

डीजल : 73.17

पेट्रोल की कीमतें तीन हफ्ते पहले 8 सितंबर को गिर गई थीं. हाल ही में दरों में बढ़ोतरी हुई थी, जब 17 सितंबर से सऊदी अरब में अरामको पर पर ड्रोन हमलों के बाद शुरू हुआ. कच्चे तेल की दरें पिछले सात दिनों से हर रोज गिर रही हैं और अब लगभग दो महीनों में सबसे निचले स्तर पर है.

पिछले सत्र में 2% की गिरावट के बाद ब्रेंट क्रूड ऑयल वायदा 10 सेंट या 0.2% बढ़कर 57.79 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ्यूचर्स बुधवार को 1.8% की गिरावट के बाद 23 सेंट या 0.4% बढ़कर 52.87 डॉलर प्रति बैरल हो गया.

अपने जबरा फैन से मिल भावुक हुए विराट कोहली, पहले ध्यान से देखा फिर लगा लिया गले

0

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली जहां भी खेलने जाते हैं वहां अपने बहुत से फैन बना लेते हैं. विराट चाहे मैदान पर हों या बाहर, हर जगह उनके व्यवहार की तारीफ की जाती है.

ऐसा ही उनका व्यवहार हाल ही में चर्चा में आया, जब उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले अपने एक फैन से मुलाकात की. इस फैन से मुलाकात के दौरान विराट काफी भावुक हो गए थे और ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि इस फैन ने अपने पूरे शरीर पर विराट के टैटू बनवा रखे थे.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट के इस फैन का नाम पिंटू है. पिंटू ओडिशा का रहने वाला है और उसने अपने शरीर पर विराट के करीब 15 टैटू बनावाए हैं. पीठ पर विराट का नाम, चेस्ट पर विराट का चेहरा और बाकी शरीर पर उनके मिले हुए अवॉर्ड्स और जर्सी नंबर पिंटू ने गुदवाए हुए हैं.

विराट कोहली ने जब पिंटू के शरीर पर अपने नाम, चेहरा और करियर से जुड़े हुए टैटू देखे तो वे काफी भावुक हो गए. विराट काफी देर तक उन्हें ऐसे ही देखते रहे और फिर उन्होंने पिंटू को गले लगा लिया.

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्‍ट मैच का आज दूसरा दिन है. टीम इंडिया ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत रखी है. बारिश के चलते, बुधवार को दिन का आखिरी सत्र धुल गया था. तब तक भारत ने 59.1 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए 202 रन बना लिए थे.

पहले दिन रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल की जोड़ी ने खूब रन बटोरे. रोहित ने 174 गेंदों का सामना कर 115 रन बनाए. इस दौरान उन्‍होंने 12 चौके और पांच छक्के लगाए. वहीं, मयंक ने 183 गेंदें खेलकर 84 रन बनाए हैं. उन्‍होंने 11 चौके तथा दो छक्के लगाए. वह अपने करिअर के पहले शतक से सिर्फ 16 रन दूर हैं.

12 साल की बेटी से दरिंदगी करना चाहा पिता, पाप का अहसास हुआ तो..

0

आगरा के थाना खेरागढ़ क्षेत्र के एक गांव में शराब के नशे में सौतेली बेटी से दरिंदगी का प्रयास करने के बाद पिता ने आत्मग्लानि में जान दे दी। बुधवार सुबह उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। उसके घर में कोहराम मच गया। पुलिस भी पहुंच गई। घटना से परिवार के लोग सकते में हैं।

मामला खेरागढ़ के एक गांव का है। चालीस वर्षीय ग्रामीण शराब पीने का आदी थी। मंगलवार रात को वह शराब के नशे में घर पहुंचा। घर पहुंचकर वह अपनी 12 वर्षीय सौतेली बेटी को कहीं लेकर चला गया। महिला को पति पर कुछ शक हुआ। वह अन्य परिवारीजनों के साथ पति और बेटी को खोजने निकली। लेकिन वे नहीं मिले। कुछ देर बाद ग्रामीण बेटी को लेकर खुद ही घर पहुंच गया। घर पहुंचकर बेटी ने मां को आपबीती बताई। बताया कि पिता ने उसके साथ दरिदंगी का प्रयास किया। महिला ने पति की इस गंदी हरकत का विरोध किया। तब नशे में गुस्से में आकर ग्रामीण ने पत्नी व बच्चों से मारपीट करके उनको घर से भगा दिया। महिला अपने बच्चों को लेकर पास ही चचेरे ससुर के घर पहुंची। वहां रात भर शरण ली। बुधवार सुबह महिला ने घर लौटकर देखा तो उसका पति का शव फांसी के फंदे पर लटका था। इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी गई। खेरागढ़ थाना अध्यक्ष जसवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। ग्रामीण की पत्नी ने सूचना दी थी कि उसके 12 वर्ष की बेटी के साथ शराब के नशे में गंदी हरकत की है। विरोध करने पर पति द्वार मारपीट की गई। उसे व उसके बच्चों को घर से निकाल दिया।

गांव ही पूरे क्षेत्र में चर्चा में रही घटना

पिता द्वारा सगी बेटी से दरिंदगी का प्रयास और फिर आत्मग्लानि में अपनी जान देने की यह घटना सिर्फ गांव में ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। लोग घटना को लेकर अपनी-अपनी राय देते रहे।

बड़ी बेटी के साथ भी किया था प्रयास

प्रदीप कुमार सीओ खेरागढ़ ने बताया किआत्मग्लानि से आत्महत्या करने वाला ग्रामीण विकृत मानसिकता का व्यक्ति था। वह पहले भी बड़ी बेटी के साथ भी दरिंदगी का प्रयास कर चुका था लेकिन तब मामला रफा-दफा हो गया था। अपनी करतूत से क्षुब्ध होकर ग्रामीण ने फांसी लगाई है। शायद वह अपने किए कृत्य से लज्जित था।

पहली पत्नी ने की थी आत्महत्या

ग्रामीण की पहली पत्नी ने आठ साल पहले फांसी लगाकर जान दे दी थी। उसकी तीन बेटी और एक बेटा है। पहली पत्नी की मौत के छह माह बाद ही ग्रामीण ने दूसरी शादी कर ली। शादी के समय उसकी दूसरी पत्नी की एक बेटी थी। अब इस ग्रामीण ने अपनी दूसरी पत्नी की बेटी से गलत हरकत की।

देश का यह रेलवे स्‍टेशन बना सबसे स्‍वच्‍छ, दूसरे और तीन पायदान पर रहे ये स्‍टेशन

0

रेल मंत्रालय की ओर से रेलवे स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्तर पश्चिम रेलवे ने एक बार फिर परचम फहराया है. भारतीय रेलवे के सभी जोनों (Zone) में जयपुर रेलवे स्टेशन ने 931.75 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया है. देशभर के 720 रेलवे स्टेशनों पर सर्वेक्षण में पहले स्थान पर जयपुर, दूसरे पर जोधपुर और तीसरे स्थान पर दुर्गापुरा स्टेशन रहा.

स्वच्छता सर्वे में उत्तर पश्चिम रेलवे को विगत दो वर्षों से लगातार भारतीय रेलवे के सभी जोन में प्रथम स्थान प्राप्त हो रहा है. उत्तर पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक आनंद प्रकाश ने स्वच्छता सर्वे की रिपोर्ट आज महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर परिणाम जारी होने पर उप रेलवे के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खुशी जताई है.

यह वीडियो भी देखें :

स्वच्छता रैकिंग के लिए रेल मंत्रालय की ओर से क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (क्यूसीआई) टीम का गठन किया गया था. क्यूसीआई की टीम रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म से लेकर स्टॉल, रेलवे ट्रेक, स्टेशन परिसर, रिजर्वेशन काउंटर, जनरल टिकट घर पर स्वच्छता जांची गई है. इसके अलावा रिटायरिंग रूम,वेटिंग रूम, भोजनालय, स्नानागर और शौचालय की स्थिति की जांची गई थी, जिसमें प्रोसेस ऑडिट, डायरेक्ट ऑब्जर्वेशन तथा सिटीजन फीडबैक को सम्मलित किया गया.

उत्तर पश्चिम रेलवे के अन्य स्टेशनों पर भी बेहतर सफाई व्यवस्था के आधार उच्च रैंकिंग प्राप्त हुई. प्रथम 10 स्टेशनों में से उत्तर पश्चिम रेलवे के 7 स्टेशन सम्मलित हैं.
1.जयपुर
2.जोधपुर
3.दुर्गापुरा स्टेशन जयपुर
5.गांधीनगर स्टेशन जयपुर
6.सूरतगढ
8.उदयपुर सिटी
9.अजमेर

गुलाब के फूल की चाय सेहत के लिए होती है बहुत लाभदायक

0

गुलाब जितना देखने में सुंदर होता है उससे ज्यादा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आज हम आपको बताएंगे गुलाब की चाय से होने वाले फायदों के बारे में.

1. गुलाब के फूल की चाय महिलाओं को पीरियड्स के दर्द से निजात दिलाती है।

2. गुलाब की चाय में विटामिन सी पाया जाता है। ये शरीर के पाचन रसों को संतुलित करता है जिससे पाचन से जुड़ी समस्याओं का निदान होता है। अगर गले में खराश हो तो गुलाब की चाय जरूर पीएं। आराम मिलेगा।

3. गुलाब की चाय में कैलोरी न के बराबर होता है। दिन में दो बार इस चाय का सेवन करने से आपकी भूख नियंत्रित रहेगी।

4. जो लोग लिवर की बीमारी से पीड़ित हैं उन्हें इस चाय का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें पोषक तत्व पाए जाते हैं जो लिवर को मजबूत बनाते हैं।

5. इस चाय को बनाने के लिए 1 कप गुलाब की धोई हुई पंखुड़ियां को उबलते हुए पानी में तब तक पकाएं जब तक उसका रंग गाढ़ा न हो जाए। अब इसको कप में निकालकर इसमें स्वादानुसार शहद मिलाकर पीएं।

पाक पर बाज की नजर रखेगी यह सैटेलाइट, ताकत इतनी कि कलाई पर बंधी घड़ी का समय भी देख ले

0

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) इस महीने यानी अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में पाकिस्तान और उसके आतंकी ठिकानों पर नजर रखने के लिए सबसे ताकतवर निगरानी सैटेलाइट कार्टोसैट-3 की लॉन्चिंग करने वाला था। लेकिन, कहा जा रहा है कि इस योजना को इसरो ने फिलहाल स्थगित कर दिया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, वर्तमान में इसरो की एक बड़ी और महत्वपूर्ण टीम विक्रम लैंडर से संपर्क स्थापित करने में लगी है, इसलिए कार्टोसैट-3 की लॉन्चिंग में थोड़ी बहुत देरी हो सकती है। आशा जताई जा रही है कि कार्टोसैट-3 को नवंबर में लॉन्च किया जा सकता है।

इसके अलावा भारत कई नए सैटेलाइट को लॉन्च करने की योजना बना रहा है। इसके लिए रूपरेखा को तैयार भी कर लिया गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन अगले 10 महीनों में 5 ऐसे उपग्रहों को लॉन्च करेगा जिससे पाकिस्तान समेत धरती के कई हिस्सों पर नजर रखी जा सकेगी।

सूत्रों के अनुसार, इन सभी सैटेलाइटों का प्रयोग खुफिया जानकारी जुटाने और सीमा पर चौकसी बनाने के लिए किया जाएगा। इन सभी उपग्रहों को साल 2020 तक लॉन्च किए जाने की योजना है।

कहा जाता है कि पाकिस्तान में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के लिए कार्टोसैट-1 और 2 उपग्रहों से खुफिया जानकारी जुटाई गई थी। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।

कार्टोसैट उपग्रह से किसी भी मौसम में धरती की तस्वीरें ली जा सकती हैं। इसके जरिए आसमान से दिन और रात दोनों समय जमीन से एक फीट की ऊंचाई तक की साफ तस्वीरें ली जा सकती हैं।

कार्टोसैट-3 का कैमरा इतना ताकतवर है कि वह अंतरिक्ष से जमीन पर 0.25 मीटर यानी 9.84 इंच की ऊंचाई तक की स्पष्ट तस्वीरें ले सकता है। जबकि अमेरिका की निजी स्पेस कंपनी डिजिटल ग्लोब का जियोआई-1 सैटेलाइट 16.14 इंच की ऊंचाई तक की तस्वीरें ही ले सकता है।

कार्टोसैट सीरीज के उपग्रहों की जरुरत 26/11 आतंकी घटना होने के बाद महसूस की गई थी। कार्टोसैट-1 को पांच मई 2005 इसरो ने प्रक्षेपित किया था।

कार्टोसैट अर्थ ऑब्जरवेशन सैटेलाइट है। जिससे पृथ्वी के किसी भी हिस्से की सबसे साफ तस्वीर ली जा सकती है। कहा यह तक जाता है कि इससे धरती पर खड़े किसी व्यक्ति के कलाई में बंधी घड़ी के समय को बताया जा सकता है।

मुख्य रूप से इस सैटेलाइट का काम अंतरिक्ष से भारत की जमीन पर नजर रखना होगा। इसकी मदद से आपदाओं को रोका जा सकेगा जबकि ढांचागत विकास के लिए नई रुपरेखा तैयार करेगा।

कार्टोसैट सीरीज के आठ सैटेलाइट अब तक लॉन्च किए जा चुके हैं। कार्टोसैट सीरीज का पहला सैटेलाइट कार्टोसैट-1 पांच मई 2005 को पहली बार लॉन्च किया गया था। इस सैटेलाइट का जीवनकाल पांच साल था।

कार्टोसैट-2 को 10 जनवरी 2007 को लॉन्च किया गया जबकि कार्टोसैट-2ए को 28 अप्रैल 2008 को लॉन्च किया गया। कार्टोसैट-2बी को 12 जुलाई 2010 को जबकि कार्टोसैट-2 को 22 जून 2016 को लॉन्च किया गया।

BJP पहले सत्य के पथ पर चले, फिर गांधीजी का नाम ले : प्रियंका

0

हर एक घटना पर ट्वीट के जरिए सरकार पर हमले करती रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा बुधवार को सड़क पर उतर आईं।

प्रदेश भर से जुटे कार्यकर्ताओं की अगुआई करते हुए उन्होंने सरकार के खिलाफ गांधी संदेश पदयात्रा निकाली। साथ ही विधानसभा के विशेष सत्र पर तंज कसा-‘पहले भाजपा सत्य के रास्ते पर चले, फिर गांधीजी का नाम ले।

चिन्मयानंद प्रकरण पर शाहजहांपुर से लखनऊ तक कांग्रेस की प्रस्तावित पदयात्रा रोके जाने से नाराज कांग्रेस ने गांधी जयंती पर जनाक्रोश यात्रा की हुंकार भरी थी।

बुधवार को यात्रा का नेतृत्व करने खुद राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा राजधानी आईं। निर्धारित समय से करीब दो घंटे विलंब से वह दोपहर एक बजे शहीद स्मारक पहुंचीं।

दीवाली से पहले टैक्सपेयर्स को सरकार देगी बड़ा तोहफा, घट सकते हैं टैक्स स्लैब

0

केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार दीवाली से पहले टैक्सपेयर्स को बड़ा तोहफा दे सकती है। सरकार द्वारा दीवाली से पहले इंकम टैक्स की दरों में कटौती की जा सकती है। सूत्रों के अनुसार 5 लाख से 10 लाख रुपए तक की आय पर सरकार 10 फीसदी टैक्स लगा सकती है। मौजूदा समय में यह दर 20 फीसदी है। वहीं 10 लाख रुपए से ज्यादा कमाई पर टैक्स 25 फीसदी हो सकता है। अभी यह दर 30 फीसदी है।

5 लाख की आय पर 50,000 रुपए के स्टैंडर्ड डिडक्शन के बाद बाकी 4.5 लाख पर अभी मौजूदा समय में 20 फीसदी यानी 90,000 रुपए टैक्स लगता है। अगर यह दर घटकर 10 फीसदी हो जाती है तो यह रकम 45,000 रुपए हो जाएगी। यानी आपको 45,000 रुपए का फायदा होगा। यह गणना टैक्स छूट के लिए निवेश के विकल्पों और सैस के बिना है।

सैस और सरचार्ज भी हटा सकती है सरकार
इतना ही नहीं, केन्द्र सरकार सैस और सरचार्ज हटाने के विकल्प पर भी विचार कर रही है। इसके अतिरिक्त कर में छूट के कुछ अन्य विकल्प भी सरकार खत्म कर सकती है। फैसला लेते वक्त सरकार डायरैक्ट टैक्स कोड (डी.टी.सी.) की सिफारिशों को ध्यान में रखेगी। 19 अगस्त को डी.टी.सी. ने सरकार को रिपोर्ट सौंपी थी। पैनल ने सुझाव दिया है कि 5 लाख से 10 लाख रुपए तक की आय पर 10 फीसदी टैक्स लगाया जा सकता है, जो अभी 20 फीसदी है। 10 लाख से 20 लाख रुपए तक की आय पर टैक्स 30 से घटाकर 20 फीसदी किया जा सकता है। 20 लाख रुपए से 2 करोड़ की आय पर टैक्स 30 फीसदी किया जा सकता है।