Home Blog Page 2545

भारत की हालत देखकर महात्मा गांधी की आत्मा काफी दुखी होगी: सोनिया गांधी

0

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर हमला बोला है. सोनिया ने लखनऊ में आयोजित ‘मौन यात्रा’ में कहा कि भाजपा को पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मार्ग पर चलना चाहिए, बाद में उनके बारे में बात करना चाहिए.

सोनिया ने कहा, “कुछ लोग आज RSS को देश का प्रतीक बनाना चाहते हैं, लेकिन ये संभव नहीं है. हमारे देश की नींव में गांधी के विचार हैं. महात्मा गांधी ने पूरी दुनिया को अहिंसा का रास्ता अपनाने की प्रेरणा दी. आज भारत जहां पहुंचा है वह गांधी के रास्ते पर चलकर पहुंचा है. गांधी का नाम लेना आसान है लेकिन उनके रास्ते पर चलना मुश्किल है.”

‘गांधी के रास्ते पर चलकर देश पहुंचा यहां’
सोनिया ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पदयात्रा के समापन के बाद राजघाट पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज हमारा देश और पूरी दुनिया महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती मना रही है तो हम सभी को इस बात पर गर्व है कि भारत आज जहां पहुंचा है वह गांधी के रास्ते पर चलकर पहुंचा है.

‘भारत-गांधी एक दूसरे के पर्याय’
सोनिया ने कहा, “भारत और गांधी एक दूसरे के पर्याय हैं. यह अलग बात है कि कुछ लोग इसे उलटा करने की कोशिश करते हैं. कुछ लोग चाहते हैं कि गांधी नहीं बल्कि आरएसएस भारत का प्रतीक बन जाए.”

उन्होंने कहा कि जो लोग असत्य के आधार पर राजनीति कर रहे हैं वो कैसे समझेंगे कि गांधी जी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे. जो सारी शक्ति अपनी मुठ्ठी में रखना चाहते हैं वे कैसे समझेंगे कि गांधी जी के स्वराज का क्या मतलब है.

‘गांधी की आत्मा काफी दुखी होगी’
सोनिया गांधी ने कहा कि ‘नेहरू-इंदिरा-राजीव-नरसिम्हा और मनमोहन सिंह ने देश को तरक्की के नाम पर ले जाने का काम किया है. पिछले कुछ साल में भारत की हालत जो हुई है उसे देखकर गांधी की आत्मा काफी दुखी होगी. आज किसान बदहाल हैं, युवा बेरोजगार हैं, माताएं-बहनें सुरक्षित नहीं हैं.’

बता दें कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कांग्रेस ने देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए. कांग्रेस ने आज देश के कई हिस्सों में पदयात्रा निकाली. राहुल गांधी ने दिल्ली में पदयात्रा निकाली तो वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा लखनऊ में पदयात्रा निकाल रही हैं.

फिल्में ना करके भी मालामाल रहेंगे बॉलीवुड के ये सितारें,एक विज्ञापन का करते है इतने चार्ज

0

बॉलीवुड के सितारें फिल्मों में तो खास काम करते ही है लेकिन आज हम बात कर रहे है उन स्टार्स के बारे में जिनकी कमाई एक विज्ञापन से ही काफी हो जाती है जी हां ये सितारें जितना एक फिल्म के बाद कमाते है उससे दुगना विज्ञापन से कमा लेते है तो आइए आज बात करते है इन सितारों के बारे में जो कि विज्ञापनों से मालामाल हो रहे है।

आमिर खानःबॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान उन सितारो में से है जो कि ब्रैंड और उसकी प्रोडक्ट की बारीकी पर काफी ध्यान देते हैं। फिल्मों की तरह वो प्रोडक्ट का चयन करने से पहले काफी रिसर्च करते हैं। मार्केटिंग प्लान्स, उसकी डीटेल्स को ध्यान से स्टडी करते हैं, यहां तक उसका इस्तेमाल भी करते हैं ये देखने के लिए कि क्या वाकई में ये उन वादों पर खरा उतरेगा जो ये कर रहा है।ऐसे में अभिनेता आमिर खान स्नैपडील और गोदरेज जैसे कई अन्य ब्रांडो का विज्ञापन कर चुके हैं, विज्ञापनों से कमाई के मामले में आमिर खान भी कम नहीं है।ऐसे में एक एक ब्रैंड को इंडोर्स करने के लिए आमिर को 30 से 35 करोड़ मिलते है।

अमिताभ बच्चनः बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन पार्कर पेन, डाबर, डेयरी मिल्क, बोरोप्लस, आईसीआईसीआई, कल्याण ज्वैलर्स, गुजरात टूरिज्म, नवरत्न ऑयल जैसे कई ब्रांडों का विज्ञापन करते हैं यहां से उन्हें फिल्मों से भी ज्यादा कमाई होती है।जो कि एक एड का करीब 10 करोड़ चार्ज करते है।

शाहरुख खानः बॉलीवुड के किंग इस मामले में किसी से कम नहीं है बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान ब्यूटी क्रीम, लग्जरी गाड़ियों समेत दर्जनों ब्रांड का प्रमोशन कर चुके हैं, विज्ञापनों से आने वाली कमाई शाहरुख खान की कमाई का एक बड़ा हिस्सा होता है।बता दें भारत में सबसे ज्यादा ब्रैंड्स को प्रोमोट कर रहे किंग खान प्रतिदिन 15 से 20 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। इसमें कोई शक नहीं बॉलीवुड का बादशाह शाहरुख विज्ञापन जगत के भी किंग हैं।

सलमान खानःइस लिस्ट में भला सलमान को कोई कैसे भूल सकता है दबंग खान की लोकप्रियता का कोई अंत नहीं है। एक ही साल में बजरंगी भाईजान और प्रेम रतन धन पायो जैसी दो सुपरहिट फिल्में दे चुके सलमान 10 से 20 करोड़ रुपए प्रति दिन चार्ज करते हैं।

ऐश्वर्या रायः विश्वसुंदरी ऐश्वर्या भी इस मामले में काफी आगे है बता दें कि फीमेल एंडोर्सर्स में ऐश्वर्या सबसे मंहगी सेलेब्रीटी हैं। करीब 5-6 करोड़ रुपए उन्हें प्रतिदिन एक ब्रैंड को प्रमोट करने के लिए दिए जाते हैं। ऐश्वर्या राय टाइटन वॉचेस, लॉन्गिन्स, लोरियल, कोका-कोला, पामोलिव, फिलिप्स, नक्षत्र डायमंड ज्वेलरी, कल्याण ज्वैलर्स, प्रेस्टीज, डीयर बियर डायमंड्स, लोढ़ा ग्रुप जैसे ब्रांडों का विज्ञापन कर चुकी है, उन्हें इन विज्ञापनों से फिल्मों से काफी ज्यादा कमाई होती है।जो कि फिल्में ना होने पर भी उन्हें मालामाल रखता है।

करीना कपूरःबॉलीवुड की एक्ट्रेस करीना के पास फिल्में ना होने पर उनका कमाई का जरिए एड ही होते है बता दें अभिनेत्री करीना कपूर कई ब्यूटी प्रोडक्ट के विज्ञापन कर चुकी है, जिनसे उनकी कमाई फिल्मों से काफी ज्यादा होती है. बॉलीवुड में और भी बहुत सारे कलाकार हैं जो फिल्मों से ज्यादा कमाई विज्ञापनों से करते हैं।जिनके लिए वो 5 से 10 करोडड चार्ज करती है।

दीपिका पादुकोणःइस लिस्ट में शामिल लक्स गर्ल दीपिका ने भी अपने नाम कई एड किये है।दीपिका क़ॉफी,ग्रीन टी,जियो,ल़ॉरियल पेरिस,ऑल अबाउट यू, ऑलआइट, एक्सिस बैंक, लाईट, ओप्पो,तनिष्क,कोका कोला जैसे बेहतरीन एड करके अच्छी कमाई करती है दीपिका एक एड के लिए 10 करोड़ चार्ज करती है।

प्रियंका चोपड़ाः इस लिस्ट में शामिल बॉलीवुड की एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी काफी प़ॉपुलर है जो कि एक एड के लिए 10 से 15 करोड़ चार्ज करती है।प्रिंयका यूनिसेफ,रजनीगंधा सिल्वर पर्ल,एप्पी फिज,लग्जरी चॉकलेट,लक्स,नोकिया,ब्रू कॉफी,गार्नियर, निकॉन का एड करती है।

आलिया भट्टःबॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया की पॉपुलेरिटी इन दिनो काफी बढ़ रही है आपको बता दें 25 साल की आलिया के पास इन दिनों काफी एड है वो उबर ईट्स,स्टार प्लस,सनफिस्ट डार्क फैन्टसी,मैंगो फ्रूटी,फैंक फिन,मान्यवर मोहे जैसे मशहूर ब्राड्स के एड करती है।जो कि एक एड के लिए 5 से 10 करोड़ चार्ज करती है।

रणवीर सिंहःबॉलीवुड के बाजीराव भी इस दौरान काफी आगे निकल गये है।रणवीर सिंह फ्लाइट,बिंगो, लेयोड, श्योमी इंडिया, और काजियारा प्ले के साथ ही जेबीएल स्पीकर्स का भी एड करते है जो कि एक एड के लिए 15 करोडड तक चार्ज करते है।

अब नहीं होगी खून की कमी, अब सभी जगहों पर मिलेगा कृत्रिम खून

0

अब जल्द ही किसी भी व्यक्ति को खून की नहीं होगी। वैज्ञानिकों ने कृत्रिम खून बनाया है जिसको किसी भी व्यक्ति के चढ़ाया जा सकता है। यह कारनामा जापान के वैज्ञानिकों ने किया है। यह खून इतना अच्छा है कि किसी भी ब्लड ग्रुप वाले व्यक्ति को चढ़ाया जा सकता है। जापान के टोकोरोजावा स्थित नेशनल डिफेंस मेडिकल कॉलेज में इस खून को तैयार किया गया है। इसको 1 साल तक सामान्य तापमान पर रखा जा सकता है।

खबर है कि जापानी वैज्ञानिकों द्वारा बनाए गए इस खून में रेड ब्लड सेल्स, ऑक्सीजन, प्लेटलेट्स मौजूद हैं। प्रयोग के दौरान खून की कमी का सामना कर रहे 10 खरगोशों को यह कृत्रिम खून चढ़ाया गया जिनमें 6 बच गए। इस वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि असली खून भी खरगोशों को चढ़ाया जाता तब भी लगभग ऐसी ही स्थिति होती।

वैज्ञानिकों का मानना है कि घायल होने के बाद खून की कमी की वजह से मौत के मुंह में जा रहे लोगों को इस नए कृत्रिम खून से फायदा होगा। अभी खून चढ़ाने से पहले अस्पतालों में आने वाले मरीजों का पहले ब्लड टाइप टेस्ट किया जाता है। इसके बाद उनके ही ग्रुप के ब्लड की व्यवस्था की जाती है। हालांकि ओ-निगेटिव एक ऐसा ब्लड है जो आपताकालीन स्थिति में किसी भी ब्लड टाइप वाले व्यक्ति को चढ़ाया जा सकता है। लेकिन यह ब्लड मिलना भी काफी मुश्किल होता है।

लेकिन अब इस कृत्रिम खून से उन लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है जिन्हें आमतौर पर नहीं बचाया जा सकता।

छत्तीसगढ़ – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का व्यक्तित्व एवं कृतित्व आज भी प्रासंगिक : श्री भूपेश बघेल

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के आहुत विशेष सत्र में महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लालबहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का व्यक्तित्व एवं कृतित्व आज भी प्रासंगिक हैं और हमेशा रहेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार उनके आदर्शों के अनुरूप जनकल्याण के लिए कार्य कर रही है।
    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के रास्ते पर चल रही है। हमारे किसान जो मजदूर बन रहे थे, उन्हें धान का मूल्य 2500 रूपए प्रति क्विंटल देकर समर्थ बनाने का काम किया। गाय की सेवा जैसे काम प्रारंभ किए, उन्होंने इस संदर्भ में सुराजी ग्राम योजना ‘नरवा, गरूवा घुरवा और बाड़ी विकास योजना’ का विशेष रूप से उल्लेख किया।
    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस विशेष सत्र में प्रदेश में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम क्लीनिक योजना, सार्वभौम पीडीएस योजना और मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय योजना प्रारंभ करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि महात्मा गांधी हिंसा के विरोधी थे। छत्तीसगढ़ में नक्सल हिंसा में अनेक लोगों की मौतें हुई और बहुत से लोग बेघर हुए। उन्होंने कहा कि नक्सली हिंसा में जो प्रभावित हुए हैं, बेघर हुए हैं उनके लिए राज्य सरकार मकान बनाकर देगी। श्री बघेल ने विधानसभा के सदन में घोषणा करते हुए कहा कि आदिवासियों की सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले डॉ. प्रभुदत्त खेड़ा के नाम से एक पुरस्कार प्रारंभ किया जाएगा, जो आदिवासियों की सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारी, जनप्रतिनिधि, संस्था और प्रतिनिधियों को दिया जाएगा।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा देश की प्रथम विधानसभा है जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए विशेष सत्र आहूत किया गया। उन्होंने कहा कि वेद और उपनिषदों के समय से ही अहिंसा की बात होती रही, तत्कालीन सामाजिक परिस्थितियों में गौतम बुद्ध और महावीर स्वामी ने भी अहिंसा की बात कही। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ऐसे महापुरुष थे जिन्होंने संतों की वाणी को अपने जीवन में अंगीकार किया। महात्मा गांधी ने अहिंसा और सत्य के रास्ते पर चलकर देश को अंग्रेजों से आजादी दिलाई, इसके पहले कहीं भी अहिंसक क्रांति नहीं हुई थी। श्री बघेल ने महात्मा गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा गांधी आजादी के आंदोलन के समय भी प्रासंगिक थे, आज भी प्रासंगिक हैं और आगे भी प्रासंगिक रहेंगे। वे ऐसे महापुरुष थे, जिनके आदर्शों को उनके विरोधियों ने भी अंगीकार किया।    
    मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी के राष्ट्रवाद की व्याख्या करते हुए कहा कि उनका राष्ट्रवाद सबको साथ में लेकर चलने का राष्ट्रवाद था। उन्होंने नारी उत्थान ,नारी शिक्षा, नई तालीम शुरू की, दरिद्र नारायण की सेवा, गरीबों, बीमारों और उपेक्षितों की सेवा को अपने जीवन का लक्ष्य बनाया और उनकी सेवा में जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मार्ग पर चलने का संकल्प विधानसभा सत्र में रखा और यह घोषणा कि नया रायपुर में गांधी भवन बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर छत्तीसगढ़ सरकार महात्मा गांधी के जनसेवा के रास्ते पर चलने, समाज में सद्भावना और समरसता बनाए रखने तथा उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं।

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से सतनामी समाज छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात…

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से यहां उनके निवास कार्यालय में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया के नेतृत्व में सतनामी समाज छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर विधायक श्री भुवनेश्वर बघेल, श्री गुरू दयाल बंजारे, श्री किस्मत लाल नंद भी प्रतिनिधि मंडल के साथ थे। प्रतिनिधि मंडल में विभिन्न जिलों से पहुंचे सर्वश्री के.पी.खाण्डे, निर्मल कोसरे, अलख चतुरवेदानी, मनीष कोसरिया, एस. पप्पू बघेल, उदित भारद्वाज, सुंदर लाल जोगी, चेतन चंदेल, लक्ष्मीकांत गायकवाड़ उपस्थित थे।

जानिए चावल से जुड़े कुछ ऐसे झूठ जो कि लोगों को कई सालों से कर रहे हैं भ्रमित…

0

चावल का सेवन भारत की 80 % आबादी करती है बल्कि यह भी कहा जा सकता है की भारत की 80% जानते रोटी क्या होती है यह भी शायद ही जानते हैं ऐसे में जब मोटापे को कम करने की बात आती है या फिर किसी और बीमारी को रोकने की बात आती है तो लोग सबसे पहले चावल पर प्रहार करते हैं इतना ही नही यह जो चावल होता है ना लोग इसको अपना दुश्मन समझ लेते हैं क्योंकि लोगों ने इस बारे में भ्रांतियाँ ही इतनी फैला राखी है की कोई करे तो करे क्या ?

आज हम बात कर रहे हैं चावल से जुड़ी कुछ ऐसी बातों के बारे में जिसने सभी को अपना शिकार बना रखा है और वह सच भी नही है आज हम बात कर रहे हैं की आखिर चावल के पीछे सच्चाई क्या है कैसे लोग अपनी परेशानी को बिना वजह ही चावल से जोड़ कर उसको बदनाम कर रहे हैं आइये जानते हैं चावल से जुड़ी कुछ सच्चाई के बारे में ।

कई लोगों के मन में यह झूठ घर बना चुका है की चावल का सेवन करने से मोटापा बढ़ता है जिसकी वजह से ज्यादातर लोग चावल का सेवन नही करते हैं उसको सेवन करना छोड़ देते है जैसे वह अन्न नहीं बल्कि कोई दुश्मन हो पर यह सच नही है सच यह की जो वजन भी कम करना चाहते हैं उनको दिन भर में एक कटोरी चावल का सेवन करना चाहिए ।

चावल में मैंगनीज, सेलेनियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, कम मात्रा में फाइबर, विटामिन और खनिज पाए जाते हैं। ज्यादा तर लोगों का मानना है की चावल में कोई खास तत्व नही पाया जाता यह सिर्फ पेट भरने का जरिया है ।

चावल का सेवन डायबिटीज़ के रोगी नही कर सकते बल्कि यह बात बिलकुल झूठ है इसमें ग्लूकोटाइन का तत्व नही पाया जाता है और जब यह तत्व इसमें होता ही नही है तो चावल का सेवन डायबिटीज़ वाले भी इसका सेवन कर सकते हैं और खास कर ब्राउन राइस का सेवन करना इन लोगों के लिए अच्छा होगा ।

ज्यादा तर लोग इसका सेवन ठंडी तासीर का माना जाता है जिसकी वजह से इसका सेवन बहुत लोग नही करते जबकि ऐसा नही है इसका सेवन करना बहुत ही अच्छा होता है इसका सेवन करने से नींद अच्छी आती है ।

बिक्री में भारी गिरावट ! ऑटोमोबाइल कंपनी में हाहाकार…

0

जबर्दस्‍त मंदी के दौर से गुजर रही ऑटोमोबाइल इंडस्‍ट्री के लिए सितंबर का महीना भी सितम से भरा रहा। देश की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनी बजाज ऑटो के बिक्री आंकड़े एक बार फिर निराशाजनक रहे हैं।

सितंबर महीने में कंपनी की कुल बिक्री में 20 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं मोटरसाइकिल की बात करें तो घरेलू बाजार में इसकी बिक्री 35 फीसदी तक घटी है। दूसरी ओर अगस्‍त महीने की बात करें तो साल दर साल आधार पर कंपनी की बिक्री में 11 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी।

बजाज ऑटो देश की सबसे पुरानी मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी में से एक है। लेकिन इस सेगमेंट में कंपनी के बिक्री आंकड़े बेहद निराशाजनक हैं।

कंपनी ने सितंबर 2018 में कुल 2.73 लाख मोटरसाइकिलें बेची थीं, वहीं इस साल कंपनी सितंबर में मात्र 1.77 लाख बाइक ही बेच पाई है। हालांकि एक्‍सपोर्ट के मोर्चे पर कंपनी को मामलू राहत मिली है।

सितंबर में मोटरसाइकिलों का एक्‍सपोर्ट 1 फीसदी बढ़ा है। इस प्रकार सितंबर में कुल बिक्री के आंकड़ों पर नज़र डालों तो घरेलू और विदेशी बाजारों में कंपनी की बिक्री 22 फीसदी लुढ़की है।

मोटरसाइकिलों के गिरते बिक्री के आंकड़ों को देखतें तो कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री के आंकड़े सुखद तो नहीं लेकिन राहत जरूर देते हैं। घरेलू बाजार में कंपनी के कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री में 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन एक्‍सपोर्ट में 17 प्रतिशत की चपत लगी है।

पटना से पानी निकालने के लिए छत्तीसगढ़ की मदद, पांच जगहों पर लगाए गए मशीन…

0

 पटना में आए जल प्रलय (Flood In Patna) से निजात दिलाने को बिहार सरकार ने अब छत्तीसगढ़ (Chattisgarh) से मदद ली है. पानी में डूबे शहर को फिर से पुराने रंग में लाया जाए और जल नकासी की समस्या दूर हो सके इसके लिए बिहार सरकार ने छत्तीसगढ़ से 5 संप मशीनों (Sump Machine) को मंगाया है. 3 दिनों की हुई झमाझम मूसलाधार बारिश (Heavy Rainfall) से पटना पूरी तरह डूब गया था और शहर के अधिकांश इलाकों में भीषण जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी.

इन इलाकों में लगाए गए मशीन

कई इलाकों से पानी को अब निकाल लिया गया है वहीं कई इलाकों में अभी भी जलजमाव की स्थिति बनी हुई है. छत्तीसगढ़ से मंगाए गए इन पांच मशीनों को पटना के के भीषण जल जमाव वाले इलाके में लगाया गया है. इन संप मशीनों में एक को अगम कुआं के भूतनाथ रोड, दूसरे मशीन को पहाड़ी स्थित संप हाउस, तीसरे मशीन को बहादुरपुर, चौथे को राजेंद्र नगर और पांचवें मशीन को कंकड़बाग इलाके में लगाया गया है.

प्रधान सचिव खुद कर रहे निगरानी जल निकासी को लेकर राज्य सरकार के अधिकारी और कर्मचारी युद्ध स्तर पर जुटे हैं. नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद ने अगमकुआं के पहाड़ी स्थित संप हाउस पहुंचकर अधिकारियों और कर्मचारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया. चार दिनों तक हुए भीषण जलजमाव और बाद मे इलाके से पानी निकलने के बाद कई जगहों पर गंदगी का साम्राज्य स्थापित हो गया है, ऐसे में कई इलाकों में महामारी फैलने की भी आशंका बढ़ गई है.

कई इलाकों में अभी भी जलजमाव

पटना के निचली इलाकों में अभी भी घुटने से लेकर कमर भर तक पानी जमा है और पानी की निकासी का का रफ्तार काफी कम है. लोग अभी भी अपने घरों में कैद हैं. उनकी मदद के लिए राजनीतिक दल से लेकर कई एनजीओ और युवा लगातार प्रयास कर रहे हैं. 

संप हाउसों के भरोसे ही है जल निकासी की व्यवस्था

पटना में जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह से संप हाउसों पर निर्भर है. इन संप हाउसों में लगी मशीन से इलाके में जमा हुए पानी को खींचा जा रहा है. पटना के कई इलाकों में संप हाउस निचले हिस्से में हैं जिससे वहां भी जलजमाव की समस्या खड़ी हो गई है.

ये 4 रामबाण उपचार घुटनो के दर्द को दूर करने के लिए अपनाएं…

0

सेडेंटरी लाइफस्टाइल और व्यामाम की कमी वजह से लोगों में घुटनो का दर्द बढ़ रहा है। वैसे तो यह समस्या उम्र बढ़ने के साथ ही सामने आती है, लेकिन कितना अच्छा हो अगर आप शुरुआत से ही इसके प्रति बिल्कुल सचेत हो जाएं। घुटनो का दर्द की समस्या हो जाने पर पूरी लाइफस्टाइल अस्त-व्यस्त हो जाती है। यदि आप अपने खानपान और एक्सरसाइज पर थोड़ा सा ध्यान देते हैं, तो आप इस समस्या को होने से रोक सकते हैं।

1. लहसुन से दूर करें अपने घुटनो का दर्द

लहसुन के सेवन से आपको घुटनो के दर्द में काफी आराम मिलता है। एक्सपर्ट के मुताबिक प्याज और लहसुन में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो जोड़ों के दर्द में फायदेमंद होते हैं। इनके नियमित सेवन से जोड़ों के दर्द की शिकायत होने का खतरा काफी कम हो जाता है। लहसुन आपके पकवान को स्वादिष्ट बनाने में बहुत ही सहायता करता है।

प्याज की तरह, इसमें डायलिल सल्फाइड होता है, जो एक एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपाउड होता है तथा सूजन को कम करने में भी मदद करता है। इसलिए लहसुन घुटनो का दर्द, सूजन और कार्टिलेज डैमेज से लड़ने में मदद कर सकता हैं।

इसके लिए आप 25 ग्राम अजवायन, 10 ग्राम लौंग और 50 ग्राम लहसुन को पीस लीजिए तथा उसे 200 ग्राम सरसों के तेल में डालकर हल्का गर्म कर लीजिए। ठंडा होने पर कांच की बोतल में छान कर रख लें। फिर इसे घुटनो पर धीरे-धीरे मसाज कीजिए। आप दिन में इसे कई बार कर सकते हैं। सरसों का तेल और लहसुन प्रभावित घुटने में दर्द और सूजन से छुटकारा पाने में मदद कर सकता है।

2. मेथी के बीज

मेथी के बीज में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक गुण पाया जाता है, जो घुटने के दर्द से छुटकारा दिलाने और सूजन के इलाज में मदद करता है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में दो चम्मच मेथी का बीज लीजिए तथा इसे पूरी रात तक भिगो दीजिए। सुबह इसे छानने के बाद पानी को पी लीजिए। इसके अलावा आप भिगोए हुए मेथी के बीज को ब्लेंड कर लीजिए तथा पेस्ट बनाने के बाद इसे अपने घुटने पर लगाइए। आप इसे रोजाना कर सकते हैं।

3. जैतून का तेल

घुटनो के दर्द को दूर करने के लिए आप जैतून के तेल का भी यूज कर सकते हैं। जैतून के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है जो घुटने के दर्द के इलाज में अद्भुत काम करता है।

इसके लिए आप जैतून के तेल को अपने हाथ में लीजिए तथा इसे अपने घूटने पर मसाज कीजिए। आप इसे 30 मिनट तक ऐसे ही लगाएं रखें और फिर इसे पानी से धो लीजिए। आप इसे दिन में तीन से चार बार लगा सकते हैं।

4. अदरक

अदरक ऑस्टियोआर्थराइटिस के कारण घुटने के दर्द से पीड़ित व्यक्तियों की मदद कर सकता है। जिंजरोल जैसे कंपाउंड की उपस्थिति के कारण यह एक शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी पदार्थ है।

घुटने के दर्द में आप एक कप पानी को गर्म कर लीजिए और उसमें एक इंच अदरक को कुचलकर डाल दीजिए। 5 मिनट तक उबलने के बाद आप उसे गैस से उतार लीजिए। फिर साफ कपड़ा लेकर उस पानी को घूटने पर लगाइए। आपको जरूर फायदा मिलेगा।

कुछ और उपाय

1. यदि आप कपड़े को गर्म पानी में भिगोकर बनाए पैड से सिंकाई करते हैं तो घुटने के दर्द में आराम मिलता है।

2. घुटने के दर्द को कम करना चाहते हैं तो भोजन में दालचीनी, जीरा, अदरक और हल्दी का उपयोग ज्यादा से ज्यादा करें। आपको बता दें कि गर्म तासीर वाले इन पदार्थों के सेवन से घुटनों की सूजन और दर्द में आराम मिलता है।

IRCTC का ऐलान-1 घंटे लेट हुई ये ट्रेन तो मिलेंगे 100-100 रुपये…

0

लखनऊ से दिल्ली के बीच शुरू होने वाली तेजस एक्सप्रेस को लेकर IRCTC ने बड़ा फैसला लिया है. रेल यात्रियों को आकर्षित करने के लिए बीमा के साथ साथ ट्रेन देर होने पर मुआवजा देने का प्रावधान किया गया है.अगर 1 घंटे की देरी होती है तो यात्री को 100 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. वहीं 2 घंटे से ज्यादा की देरी होती है तो प्रत्येक यात्री को 250 रुपये दिए जाएंगे.

तेजस एक्सप्रेस निजी कंपनी द्वारा संचालित पहली ट्रेन है. रेलवे बोर्ड अन्य मार्गों पर भी ऐसी ट्रेन चलाने पर विचार कर रहा है. तेजस ट्रेन की निगरानी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) के जिम्मे है. तेजस में यात्रियों को प्रीमियम सेवाएं और सुविधाएं दी जाएंगी.

यह ट्रेन नई दिल्ली से शाम 3.35 बजे खुलकर उसी दिन 10.05 बजे रात को लखनऊ पहुंचेगी. ये ट्रेन हफ्ते में छह दिन चलाई जाएगी. 82502/82501 तेजस एक्सप्रेस मंगलवार को छोड़कर हफ्ते के छह दिन नई दिल्ली और लखनऊ के बीच फेरे लगाएगी. इस ट्रेन की शुरुआत 4 अक्टूबर को हो रही है.

ये है ट्रेन की खासियत

ट्रेन में विमान की तरह व्यक्तिगत एलसीडी एंटरटेनमेंट-कम-इंफोर्मेशन स्क्रीन, ऑन बोर्ड वाई-फाई सेवा, आरामदायक सीटें, मोबाइल चार्जिंग, व्यक्तिगत रीडिंग लाइट्स, मोड्यूलर बायो-टॉयलेट और सेंसर टेप फिटिंग की सुविधाएं होंगी.

लखनऊ-दिल्ली मार्ग पर फिलहाल स्वर्ण शताब्दी समेत 53 ट्रेनें संचालित हैं. प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हालांकि राजधानी की सेवा नहीं है. लखनऊ-दिल्ली तेजस एक्सप्रेस के बाद जल्द ही अहमदाबाद से मुंबई के लिए चलने वाली तेजस एक्सप्रेस शुरू की जा सकती है. तेजस एक्सप्रेस में कुल 758 यात्री सफर कर सकेंगे. इस ट्रेन में एक एक्जिक्यूटिव क्लास वातानुकूलित चेयर कार होंगी, जिसमें 56 सीटें होंगी और 9 वातानुकूलित चेयर कार होंगी जिनमें प्रत्येक में 78 सीटें होंगी.