Home Blog Page 2546

एयर इंडिया ने अलग अंदाज में किया बापू को याद, पोट्रेट पेंट कर दी श्रद्धांजलि

0

आज देशभर में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर देशभर में कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इस मौके पर सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया ने बापू को अलग अंदाज में याद किया है। एयर इंडिया ने इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (दिल्ली) में एयरबस A320 एयरक्राफ्ट की टेल पर महात्मा गांधी के पोट्रेट पेंट कर बापू को श्रद्धांजलि दी है।

इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने राजघाट पहुंच कर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी के अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने भी बापू को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके अलावा देश आज पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती मना रहा है।

पीएम मोदी और राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट करके उनको भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस बीच खेल मंत्री किरण रिजिजू ने इंदिरा गांधी स्टेडियम से ‘फिट इंडिया प्लॉग रन’ की शुरुआत की।

सबसे पहले कब छपी भारतीय नोटों पर महात्मा गांधी की तस्वीर?
दरअसल भारतीय नोटों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर सबसे पहले साल 1969 में आई थी। जिस नोट पर महात्मा गांधी की पहली तस्वीर जारी की गई वो 100 रुपए का स्मारक नोट था जिस पर सेवाग्राम आश्रम में बैठे महात्मा गांधी को दिखाया गया था। यही वो साल था जब महात्मा गांधी की जन्म शताब्दी मनाई गई। उस समय इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री थी और एलके झा आरबीआई के गर्वनर थे। हालांकि नोटों पर राष्ट्रपिता की तस्वीर का नियमित रूप से छपाई करने का काम 1987 में ही शुरू हो पाया।

बता दें, इससे पहले भारतीय नोटोंपर किंग डॉर्ज की तस्वीर भी छपती थी। ये नोट 1949 तक चलन में थे। इसके बाद अशोक स्तंभ वाले नोट शुरू हो गए और इशके बाद जाकर 1996 में महात्मा गांधी की तस्वीर वाले कागजी नोच जारी हुए जो आजतक चलन में हैं। दरअसल 1996 में रिजर्व बैंक ने ही अशोक स्तंभ की जगह महात्मा गांधी की तस्वीर लगाने और अशोक स्तंभ की तस्वीर को बाईं तरफ निचले हिस्से पर अंकित करने का फैसला लिया था।

जानिए तेतैया का काटना अब नही है जहरीला ,इसका काटना बचाता है कई बीमारियों से…

0

तेतैया को हम हमेशा देख कर हमेशा डर जाते हैं यह दो रंग का होता है भूरा और पीले रंग का और बच्चे तो बच्चे इसको देख कर बड़े भी डर जाते हैं कि यह कहाँ से आ गया कहीं यह काट ना लें , मधुमक्खी और तेतैया के काटने से हर कोई बचना ही पसंद करता है जब भी इन दोनों को देखते हैं तो हम इससे बचना ई पसंद करते हैं पर आज इस जानवर के बारे में आई यह खबर पढ़ने के बाद आप इससे बचने की नही बल्कि कटवाने की जल्दी करेंगे ।

आज हम बात कर रहे हैं तेतैया के काटने से होने वाले कुछ ऐसे चमत्कार के बारे में जिसके बारे में हाल ही मे शोध हुआ और इस शोध में बहुत ही चौंका देने वाला तथ्य सामने आया और इतना ही नही उस शोध ने लोगों के मन में और मेडिकल जगत में काफी हलचल मचा दी है आइये जानते हैं की क्या है इसका राज ।

एमआईटी के इंजीनियरों ने नया एंटीमाइक्रोबियल पेप्टाइड्स विकसित की है। इससे श्वसन और अन्य संक्रमण को फैलाने वाले जीवाणुओं पर काबू पाया जा सकता है। इस केमिकल को बनाने के लिए जिस तत्व की आवश्यकता है वह तेतैया में पाया जाता है जो की कई तरह के संक्रामण से बचाव करने में हमारी सहायता करता है ।

इसको ले कर दवा नही बनाई जा सकती यह बहुत ही दुर्भाग्य की बात है क्योंकि इस जानवर के अंदर कुछ जहरीला अंश भी होता है जो की दवा के रूप में नुकसान कर सकता है इसलिए इसके अंदर से इस तत्व को निकाल कर इस केमिकल को विकसित किया जा रहा है ।

अगर आप भी रखे है 10 और 1 रुपये के ये सिक्के, तो इस खबर को एक बार जरूर पढ़े…

0

रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने भारतीय करेंसी में बदलाव किया है। जिसके बाद से मार्केट तहलका मच गया है। मार्केट में नए 10 और 1 सिक्के रोजमर्रा की जिंदगी में इन सिक्कों का इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन इन्हें लेकर आए दिन नई-नई बातें सुनने को मिलती हैं,लोग इन्हें लेने से मना करते हैं। लेकिन अब रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने 10 और 1 के सिक्के को लेकर बड़ा निर्देश जारी किया है। जिससे पूरे देश में खलबली मच गई है।

रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने देशभर में चल रहे 10 और 1 के सिक्के को लेकर निर्देश जारी किया है। जिसे न मानने वाले को जेल की सजा भी हो सकती है। रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया के निर्देश के मुताबिक़ देशभर में चल रहे 10 और 1 के सभी सिक्के वैध हैं।

ऐसे में अगर कोई दुकानदार, बैंक या फिर अन्य कोई भी इन सिक्कों को लेने से इनकार करता है। तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जानी चाहिए। इसके साथ ही बैंक ने यह निर्देश भी जारी किया है कि, इन सिक्कों को लेने से इनकार करना जघन्य अपराध है। जिसके लिए जेल भी हो सकती है।

जानिए ये है देश की सबसे मंहगी मुर्ती,नहीं हुआ है बनाने में मिट्टी का उपयोग,कीमत है इतनी…

0

 दुर्गा पूजा को पूरे देश में नवरात्रि पर्व के साथ देखा जाता है। इस समय, सभी दुर्गा उपासकों ने पहले ही शुरू कर दिया है। 29 सितंबर को नवरात्रि के उद्घाटन के साथ, देवी माँ के पंडाल और मूर्तियों के स्थानों को देश भर में प्रमुख स्थानों पर शुरू किया जा रहा है।

प्रत्येक स्थान पर दुर्गा मूर्ति की अलग-अलग विशेषताएं हैं। ये मूर्तियाँ मनोरम और आकर्षण का केंद्र बन जाती हैं। हालाँकि, इस वर्ष कलकत्ता में दुर्गाजी की एक प्रतिमा स्थापित की जानी है, जो काफी चर्चा में है। मूर्ति की कीमत 20 करोड़ रुपये बताई जाती है।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता में इस साल दुर्गा पूजा में 50 किलो सोने की मूर्ति स्थापित की जाएगी। कलकत्ता में बनी मूर्ति की कीमत करोड़ों रुपये है क्योंकि यह मिट्टी से नहीं बल्कि सोने सहित कई महंगी धातुओं से बनी है।

यह प्रतिमा कलकत्ता के सतगुरु मित्र दुर्गोत्सव समिति द्वारा तैयार की गई है। यह प्रतिमा 13 फीट ऊंची है।

20 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह मूर्ति नवरात्रि में देखी जा सकती है गौरतलब है कि आयोजकों ने मूर्ति बनाने के लिए पैसा खर्च नहीं किया

लेकिन ज्वैलर्स ने पाया और 50 किलो सोने की मूर्ति बनाई। वे कहते हैं कि मूर्ति के भंग होने के बाद वे सोना लौटा देंगे। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब इतनी महंगी दुर्गा की मूर्ति बनाई गई है। इससे पहले समिति ने 2017 में 22 किलो सोने की मूर्ति बनाई थी।

महिंद्रा और फोर्ड के बीच करार, साथ में बनाएंगे और बेचेंगे कार

0

नई दिल्ली : देश की अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा और अमेरिकी कंपनी फोर्ड मोटर्स ने वाहन मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक करार किया है. इस करार के तहत दोनों कंपनियां 1925 करोड़ रुपये की लागत से ज्वाइंट वेंचर तैयार करेंगी. यह वेंचर अमेरिकी कंपनी के प्रोडक्ट को भारत में विकसित करेगी और उसकी मार्केटिंग और वितरण भी करेगी. इसके लिए दोनों कंपनियों ने समझौते पर दस्तखत कर दिए हैं.

महिंद्रा की होगी 51 प्रतिशत हिस्सेदारी
ज्वाइंट वेंचर के तहत महिंद्रा की 657 करोड़ रुपये के साथ 51 प्रतिशत की हिस्सेदारी होगी. बाकी हिस्सेदारी फोर्ड की होगी. यह ज्वाइंट वेंचर फोर्ड और महिंद्रा के वाहनों को दुनिया के शीर्ष बाजार में ले जाएगा. करार के तहत फोर्ड के इंडियन बिजनेस को जेवी में ट्रांसफर करने पर विचार किया जा रहा है. कंपनी का चेन्नई और साणंद में असेंबलजी प्लांट है.

फोर्ड ने इसलिए किया यह करार
आपको बता दें इंडियन मार्केट में फोर्ड की कारों की बिक्री में गिरावट चल रही है. बिक्री में गिरावट आने के बाद यह भी चर्चा थी कि फोर्ड इंडिया में अपना कारोबार समेटने की तैयारी कर रही है. लेकिन अब कंपनी ने कारोबार पूरी तरह से पैकअप करने की बजाय ज्वाइंट वेंचर के तहत कारोबार करने का निर्णय लिया है.

रामलीला के दौरान राम के धनुष तोड़ते ही ताबड़तोड़ फायरिंग हुई शुरू, केस दर्ज

0

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में रामलीला मंचन के दौरान ताबतोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है। फायरिंग के दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडिया वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और मामले की जांच में जुट गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एएसपी हाथरस सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि सादाबाद के मौहल्ला कोठीद्वार में 27 सितंबर को रामलीला चल रहा थी। इस रामलीला के दौरान सीता स्वयंवर का मंचन किया जा रहा था। राम बने कलाकार ने जैसे ही धनुष तो तोड़ा वैसे ही फायरिंग की गई।

एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की मानें तो फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। कहा कि ये गोलियां अतिउत्साह में आकर लोगों ने चलाई थी। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

वैष्णो माता का दरबार बना और भव्य, गुफा मंदिर के प्रवेश द्वार पर लगा सोने का गेट

0

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। देशभर में मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की विशेष पूजा का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं, नवरात्रि के अवसर पर शक्ति को समर्पित सबसे पवित्र मंदिरों में एक वैष्णो देवी मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि माता वैष्णो देवी के गुफा मंदिर के प्रवेश द्वार पर स्वर्णजड़ित गेट लगाया गया है।माता वैष्णो देवी
गुफा मंदिर के प्रवेश पर स्वर्णजड़ित गेट लगाया गया

इसे एक अक्टूबर को औपचारिक रूप से तीर्थयात्रियों के लिए खोल दिया गया। ये स्वर्णपत्र से जड़ित कटरा में भी माता वैष्णो देवी श्राइन में प्राकृतिक गुफा मंदिर के बाहर स्थित है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ सिमरनदीप सिंह ने बताया कि तृतीया नवरात्र के मौके पर वैदिक मंत्रोच्चार और अन्य विधियों के साथ स्वर्णपत्र जड़ित द्वार का लोकार्पण किया गया।

नवरात्रि
नवरात्रि में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे वैष्णो माता के दरबार

नवरात्रि के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुफा मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। शारदीय नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। भगवान विष्णु के अंश से उत्पन्न मां वैष्णो का एक अन्य नाम देवी त्रिकुटा भी है। देवी त्रिकुटा यानी मां वैष्णो देवी का निवास स्थान जम्मू में माणिक पहाड़ियों की त्रिकुटा श्रृंखला में एक गुफा में है। देवी त्रिकुटा के निवास के कारण माता का निवास स्थान त्रिकूट पर्वत कहा जाता है।

माता वैष्णो देवी
माता वैष्णो देवी का दरबार बना और भव्य

मां के दरबार में अक्सर भक्तों को लंबी कतार के कारण दर्शन के लिए बहुत कम वक्त मिलता है। माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए वर्तमान में जिस रास्ते का इस्तेमाल किया जाता है, वह गुफा में प्रवेश का प्राकृतिक रास्ता नहीं है। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए कृत्रिम रास्ते का निर्माण 1977 में किया गया था। वर्तमान में श्रद्धालु इसी रास्ते से माता के दरबार में प्रवेश करते हैं। श्रद्धालुओं की संख्या कम होने पर प्राचीन गुफा का द्वार खोल दिया जाता है। आमतौर पर ऐसा शीतकाल में दिसंबर और जनवरी के महीने में होता है। इस पवित्र गुफा की लंबाई 98 फीट है और गुफा में प्रवेश और निकास के लिए दो कृत्रिम रास्ते बनाए गए हैं।

वाराणसी: बकरी चोरी के आरोप में दो दलित किशोरों को निर्वस्त्र कर घुमाया

0

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भीड़ तंत्र का एक उग्र चेहरा देखने को मिला है। यहां दो दलित किशोरों पर बकरी चोरी का आरोप लगाकर भीड़ ने उन्हें निर्वस्त्र करके दिनदहाड़े सड़क पर घुमा दिया। हैरान कर देने वाली इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, मामला वाराणसी जिले के शिवपुर थाना क्षेत्र के कांशीराम आवास कालोनी का है। बीते 30 सितंबर को दो युवकों पर एक दंपति और एक शख्स ने मिलकर बकरी चोरी का आरोप लगाया और उनके साथ मारपीट की। यहीं नहीं मारपीट करने के बाद दो युवकों को निर्वस्त्र कर पूरी कालोनी में भी घुमा। मंगलवार को इस घटना का हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और पीड़ितों की शिकायत पर ऐसी हरकत करने वाले 6 लोगों को शिवपुर थाने में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

पुलिस जांच में पता चला कि मंगरु उसकी पत्नी सविता देवी और विशुन साहनी, रामजी सोनकर समेत अन्य दो आरोपियों ने सोनू और अनीस पर बकरी चोरी करने का आरोप लगाया था। आरोप लगाने के बाद दोनों की जमकर पिटाई भी की गई थी, साथ ही दोनों को कालोनी में निर्वस्त्र कर घुमाया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस मामले में एएसपी डॉ अनिल कुमार (आईपीएस) ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच हुई और पता चला कि पीड़ित और आरोपी रिशेदार है जिन कर उक्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लोगों को जेल भेजा गया है।

पत्नी साथ नहीं चली तो सास-ससुर पर हमला, ससुर की मौत, सास गंभीर

0

एक जवांई को पत्नी का घर साथ नहीं चलना इतना नागवार गुजरा कि उसने बुधवार को सास-ससुर पर चाकू से हमला बोल दिया। इस हमले में ससुर की मौके पर ही मौत हो गई और सास की हालत गंभीर बनी हुई है।

मामला उदयपुर जिले के जनजाति बहुल परसाद थाना क्षेत्र का है। यहां की खरबर ग्राम पंचायत के सदातफला में आरोपित अपनी पत्नी को लेने आया था। पत्नी ने साथ जाने से इनकार किया तो उसने सास-ससुर पर चाकू से हमला किया। इस हमले में ससुर भीमा मीणा पुत्र सवजी मीणा (50) की मोके पर ही मौत हो गई। सास प्यारी पत्नी भीमा मीणा गंभीर घायल हो गई।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल प्यारी को उदयपुर एमबी हॉस्पिटल रेफर किया। मृतक का शव परसाद अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। आरोपित मांगीलाल पुत्र थानजी मीणा निवासी डाकनकोटड़ा उदयपुर वारदात के बाद फरार हो गया, पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

खुशखबरी ! भारतीय डाक विभाग में 10वीं पास के लिए निकली भर्तियां, मिलेगा 19 हज़ार वेतन

0

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के पास इंडिया पोस्ट में नौकरी पाने का अच्छा मौका है। भारतीय डाक विभाग (Indian Post) ने 10वीं पास युवाओं के लिए स्टाफ कार ड्राइवर के पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। कुल 10 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को डाक के माध्यम से आवेदन करना होगा। डाक से आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि 13 नवंबर 2019 है। स्टाफ कार ड्राइवर के लिए 10 पदों की वेकेंसी है।

आयु सीमा –
न्यूनतम 18 और अधिकतम 27 वर्ष। एससी/एसटी उम्मीदवारों को पांच वर्ष और ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट दी Indian Postजाएगी।

योग्यता –
मान्यता प्राप्त स्कूली शिक्षा बोर्ड से दसवीं पास होना चाहिए। हल्के और भारी वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त होना चाहिए। मोटर मेकेनिज्म की जानकारी होने के साथ ही वाहन चलाने का कम से कम तीन वर्ष का अनुभव हो।

वेतन –
19,900 रुपये।

आवेदन शुल्क –
100 रुपये। इसका भुगतान इंडियन पोस्टल ऑर्डर के जरिए करना होगा।

चयन प्रक्रिया –
योग्य उम्मीदवारों का चयन ड्राइविंग टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथि –
डाक से आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि : 13 नवंबर 2019

यहां भेजें आवेदन पत्र –
मैनेजर, मेल मोटर सर्विस, जीपीओ कैम्पस, पटना-800001. अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट : https://www.indiapost.gov.in पर जाये।