झाबुआ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिये प्रचार करने पहुंचे मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने सोमवार को विवादित बयान देते हुए कहा कि यह कांग्रेस और भाजपा के बीच होने वाला चुनाव नहीं है, बल्कि यह ‘हिन्दुस्तान एवं पाकिस्तान’ के मध्य चुनाव है।
भार्गव ने कहा कि इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी भानू भूरिया भारत का प्रतिनिधि हैं, इसलिए उन्हें जिताएं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करते हैं।
भानू भूरिया के नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए निकाली गई। रैली को राजवाड़ा चौक पर संबोधित करते हुए भाजपा नेता भार्गव ने कहा, ”इस समय देश की इज्जत दांव पर है। यह किसी दो पार्टी का चुनाव नहीं, बल्कि हिन्दुस्तान एवं पाकिस्तान के बीच में चुनाव है।”
पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया (68) एवं भानू भूरिया (36) ने अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित इस सीट से आज अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिये। दोनों के बीच इस सीट पर कड़ी टक्कर हो सकती है।
भाजपा विधायक गुमान सिंह डामोर के त्यागपत्र देने से झाबुआ सीट वर्तमान में खाली है। डामोर इस साल हुए लोकसभा चुनाव में रतलाम-झाबुआ सीट से सांसद बन गये हैं। इसलिए उन्होंने झाबुआ विधानसभा सीट से इस्तीफा दिया है। झाबुआ विधानसभा सीट पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव होगा और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।
आपको बता दें कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चीन के 11 अरब डॉलर से बनाए गए एक भव्य एयरपोर्ट की आधिकारिक शुरुआत होने की घोषणा की है।
यह नया एयरपोर्ट लगभग 98 फुटबॉल मैदान के बराबर है। चीन के निर्णय का कहना है कि यह हवाई अड्डा लगभग 700000 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। इस एयरपोर्ट में दुनिया का सबसे बड़ा टर्मिनल भी मौजूद है।
इस एयरपोर्ट का डिजाइन बहुत ही प्रसिद्ध वास्तुकार जहा हदीद ने बनाया है इनकी मौत 31 मार्च 2016 को हो गई थी।
आप यह बात जानकर हैरान रह जाएंगे कि जहा हदीद फ्रीज कर आर्किटेक्चर पुरस्कार पाने वाली पहली महिला आर्किटेक्ट है। यह पुरस्कार इनको साल 2004 में मिला था आपको बता दें कि अटलांटा के बाद बीजिंग का मौजूद वर्तमान हवाई अड्डा विश्व का दूसरे दूसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा कहलाता है।
चीन में इंटरनेशनल एयरपोर्ट की भीड़ को संभालने के लिए एक नए हवाई अड्डे की जरूरत थी। सरकारी ग्लोबल टाइम्स अखबार के अनुसार चीन में घरेलू एयरलाइंस के लिए नये एयरपोर्ट शुरू किए जाने की उम्मीद है।
इस स्मार्टफोन की कीमत के बारे में बात करे तो इस स्मार्टफोन में 4GB रैम तथा 64GB के आंतरिक स्टोरेज वाले स्मार्टफोन की कीमत ₹17000 है। इस स्मार्टफोन को आप फ्लिपकार्ट अथवा वीवो के स्टोर से खरीद सकते हैं।
Vivo S1 में 6.38 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है। जिसका रेजोल्यूशन 1080 * 2340 पिक्सेल का है। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक हेलिओ p60 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। यदि हम कैमरा के बारे में बात करें तो इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में पावर देने के लिए 4500 एमएएच की लॉन्ग लास्टिक बैटरी दी गई है।
अगर आपका भी देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ( SBI ) में खाता है, तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। एक अक्तूबर 2019 यानि कि आज से एसबीआई के लोन, चेक बुक, एटीएम, मिनिमम बैंलेंस, आरटीजीएस और एनईएफटी सहित छह नियम बदल गए हैं।
चेक बुक में पन्ने घटे
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने चेक के द्वारा किए जाने वाले लेन-देन को महंगा कर दिया है। बैंक ने सेवा शुल्कों की नई सूची जारी की है। उसके मुताबिक, अब बचत खाते पर एक वित्त वर्ष में 25 की जगह केवल 10 चेक ही मुफ्त देगा। इसके बाद 10 चेक लेने पर 40 रुपये देने होंगे। जबकि पहले मुफ्त चेक बुक के बाद 10 चेक लेने पर 30 रुपये देने पड़ते थे। इसमें जीएसटी अलग से चुकाना होगा।
चेक बाउंस होने पर लगेंगे 168 रुपये
एसबीआई ने चेक रिटर्न के नियमों को भी कड़ा कर दिया है। बैंक के सर्कुलर के अनुसार एक अक्तूबर के बाद कोई भी चेक किसी तकनीकी के कारण (बाउंस के अलावा) लौटता है तो चेक जारी करने वाले पर 150 रुपये और जीएसटी अतिरिक्त का चार्ज देना है। जीएसटी को मिलाकर यह चार्ज 168 रुपये होगा।
ATM के नियम में भी हुआ बदलाव
एक अक्तूबर से एसबीआई के एटीएम चार्ज भी बदल गए हैं। बैंक के ग्राहक मेट्रो शहरों के एसबीआई एटीएम में से अधिकतम 10 बार ही फ्री डेबिट लेन-देन कर सकेंगे। इससे पहले यह लिमिट छह लेन-देन की थी।
यह भी
सस्ते में मिलेगा लोन
त्योहारों से पहले बैंक ग्राहकों को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ( SBI ) ने बड़ा तोहफा दिया है। एसबीआई ने एक अक्तूबर से एमएसएमई, हाउसिंग और रिटेल लोन के सभी फ्लोटिंग रेट लोन के लिए एक्सटर्नल बेंचमार्क के रूप में रेपो रेट ( Repo Rate ) को अपनाने का फैसला किया है। एसबीआई के इस फैसले से सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रमों ( MSME ) को काफी फायदा होगा।
एसबीआई ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि, ‘सभी परिवर्तनीय ब्याज दर वाले ऋणों के लिए हमने ब्याज दर का बाहरी मानक रेपो दर को अपनाने का निर्णय किया है। लघु एवं उद्योग ऋण, आवास ऋण और अन्य खुदरा ऋणों पर यह ब्याज दरें एक अक्तूबर 2019 से प्रभावी होंगी।’
मिनिमम बैंलेंस में 80 फीसदी राहत
एसबीआई एक अक्तूबर से मेट्रो शहरों के ग्राहकों के लिए मंथली मिनिमम बैलेंस की रकम घटाकर 3,000 रुपये कर देगा, जो अभी 5,000 रुपये है। इसके अलावा पूर्ण शहरी इलाके के खाताधारकों को मिनिमम बैलेंस नहीं रखने पर लगने वाला चार्ज भी कम कर दिया है। ऐसे ग्राहकों के खाते में 75 फीसदी से कम राशि हुई तो 15 रुपये जीएसटी के साथ जुर्माना लगेगा, जो अभी तक 80 रुपये और जीएसटी लगता है। वहीं, 50 से 75 फीसदी राशि कम होने पर 12 रुपये और जीएसटी लगेगा, जो अभी 60 रुपये जीएसटी के साथ है।
NEFT और RTGS के चार्ज भी बदले
नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर ( NEFT ) और रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट ( RTGS ) का शुल्क भी बदल गया है। 10,000 रुपये तक का एनईएफटी लेनदेन पर दो रुपये के साथ जीएसटी लगेगा। वहीं दो लाख से अधिक की राशि एनईएफटी करने पर 20 रुपये के साथ ग्राहकों को जीएसटी देना होगा। आरटीजीएस से दो लाख से पांच लाख तक भेजने पर 20 रुपये के साथ जीएसटी लगेगा। पांच लाख रुपये से ज्यादा के लेनदेन पर 40 रुपये प्लस जीएसटी चार्ज लगेगा। बता दें कि यह डिजिटल पेमेंट माध्यम से मुफ्त है लेकिन ब्रांच पर इसकी फीस लगाई जाती है।
रिलायंस जियो कंपनी शुरू से ही किफायती दरों में डाटा तथा कॉलिंग वाले ऑफर उपलब्ध करवाने के लिये मशहूर है। ऐसे में ग्राहकों को लुभाने के सभी टेलीकॉम कंपनिया अपने नए-नए प्लान से लोगों को आकर्षित करने में लगे हुए हैं।
इस बीच टेलिकॉम कंपनी Airtel ने ग्राहकों को लाभ पहुंचाने के लिए 249 और 299 रुपये के प्रीपेड प्लान को रिवाइज किया है। उपभोक्ताओं को कंपनी के इन दोनों रिचार्ज पैक्स में शानदार सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा यूजर्स को 2जीबी हाई स्पीड डाटा भी दिया जाएगा।
Airtel का 249 रुपये वाला प्रीपेड प्लान इस प्लान में प्रतिदिन 2जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल के साथ एसएमएस की सुविधा भी दी जाएगी। इसके अलावा एयरटेल अपने उपभोक्ताओं को दो हजार रुपये के लाभ, एयरटेल एप का सब्सक्रिप्शन और Norton मोबाइल सिक्योरिटी देगा। वहीं, इस प्लान में एयरटेल टीवी प्रीमियम, विंक म्यूजिक जैसी सेवाएं दी जाएंगी। ग्राहक इस प्रीपेड पैक का लाभ 28 दिन तक उठा सकेंगे।
Airtel का 299 रुपये वाला प्रीपेड प्लान एयरटेल के इस प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉल और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही उन्हें 2.5 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। अन्य ऑफर्स की बात करें तो एयरटेल इस प्लान में अमेजन प्राइम और विंक म्यूजिक की सर्विस देगा।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि विराट कोहली को टी20 विश्व कप 2020 के मद्देनजर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को तुरंत टीम इंडिया में वापस लाना चाहिए। इन दोनों खिलाड़ियों ने इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया था।
सौरव गांगुली ने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में लिखे हुए अपने कॉलम में कहा कि यह अच्छी टीम है। परंतु विराट कोहली को इस प्रारूप में कलाई के स्पिनरों को वापस लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे ऐसी उम्मीद है कि चहल को सिर्फ इस वजह से आराम दिया गया होगा। क्योंकि दूसरे खिलाड़ियों को मौका दिया जा सके और टी-20 विश्व कप में बेहतर करना है तो उन्हें टीम में होना चाहिए।
पूर्व कप्तान ने आगे कहा कि अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के बारे में दूसरे लोग क्या कह रहे हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। क्योंकि जो शख्स सबसे ज्यादा मायने रखता है। वह कप्तान है। विराट कोहली के लिए यह सबसे जरूरी है कि वह लंबे समय तक शांत बने रहे और खुद पर भरोसा बनाए रखें।
आपको बता दें कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल का टी20 रिकॉर्ड बेहद ही शानदार है। कुलदीप यादव ने 18 टी20 मैचों में 35 विकेट हासिल किए हैं और उनका इकॉनमी रेट महज 6.72 है। वहीं युजवेंद्र चहल ने भी 31 मैचों में 46 विकेट अपने नाम किए हैं। हालांकि उनका इकॉनमी रेट 8 रहा है।
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती समारोह के अंतर्गत कल एक अक्टूबर को सवेरे 10.45 बजे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल केन्द्रीय जेल रायपुर में ‘बापू की करूणा का संचार, जेलों में सदाचार’ विषय पर आधारित सप्ताहव्यापी कार्यक्रमों का शुभारंभ करेंगे।
गृह एवं जेल मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कृषि मंत्री श्री रवीन्द्र चौबे, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, सांसद श्री सुनील सोनी, विधायक सर्वश्री सत्यनारायण शर्मा, श्री बृजमोहन अग्रवाल, श्री कुलदीप सिंह जुनेजा, श्री विकास उपाध्याय और रायपुर नगर निगम के महापौर श्री प्रमोद दुबे विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के अतिथि वक्ता वरिष्ठ पत्रकार श्री सोपान जोशी होंगे।
आवश्यक सामग्री साबुदाना- 1 कप, मूँगफली- आधा कप, हरी मिर्च- 2, उबला आलू- 1, सेंधा नमक- स्वादनुसार, हरा धनिया- कटा हुआ, काली मिर्च पावडर- 1 छोटा चम्मच, दही- दो चम्मच, ऑयल- 2 टेबलस्पून, जीरा- 1 चम्मच बनाने की विधि साबूदाने का चीला बनाने के लिए सबसे पहले उबले आलू ले, आलू को कद्दूकस कर ले, आलू को आप मैश भी कर सकते हैं लेकिन मैश करने से आलू में गुठ्ठल रह जाते हैं| इसलिए आलू को कद्दूकस कर ले ताकि इसमें गुठ्ठल ना रहे| एक बाउल में मूँगफली का पावडर ले और इसमें थोड़ा सा पानी डालकर भिंगो ले, मूँगफली को हल्का फ्राई कर ले और फिर इसे एक मिक्सर जार में पीस कर पावडर बना ले| अब साबुदाना ले और इसे दो घंटे के लिए भिंगो कर रख दे, साबुदाना जब भिंग जाये तो इसे एक मिक्सर जार में डालकर पेस्ट बना ले, साबूदाने को एक बड़े बाउल में निकाले और इसके अंदर कद्दूकस किया हुआ आलू, सेंधा नमक, काली मिर्च पावडर, बारीक कट हरी मिर्च, दो चम्मच दही डालकर अच्छे से मिला ले, आप इसके अंदर कोई भी सब्जी और मसाले डाल सकते हैं| चीला बनाने के लिए एक पैन को गैस पर चढ़ा दे, आ इसमें थोड़ा सा ऑयल डाल दे| जब ऑयल गरम हो जाए तो इसके ऊपर एक बड़े चम्मच से चिली का मिश्रण डालकर फैला ले और फिर इसे अलट-पलट कर पका ले| चीला पकाने के बाद इसकी चटनी बनाने के लिए एक कढ़ाई को गैस पर चढ़ा दे, इसके अंदर ऑयल डाल दे, ऑयल गरम होने के बाद इसमें जीरा डालकर भुने लेकिन यदि आप व्रत में जीरा नहीं खाते हैं तो ना डाले, अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च डालकर भून ले, इसमें बारीक कटा हरा धनिया डाल दे और फिर भिंगोया हुआ मूँगफली और सेंधा नमक डालकर कुछ देर चलाते हुये पकाए| आपकी व्रत में खाने के लिए चीला और चटनी बनकर तैयार हैं|
डेस्क। पोटैटो चिप्स के द्वारा आप अपनी चाय का मजा दोगुना कर सकते है। खासतौर पर तब, जब आप खाली चाय पीना पसंद न करते हों…तो चलिए आज हम आपको बताएंगे टेस्टी और हेल्दी पोटैटो चिप्स बनाने की विधि।
आवश्यक सामग्री
आलू – 3-4, तेल तलने के लिये, नमक – स्वादानुसार
पोटैटो चिप्स बनाने की विधि:
पोटैटो चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले आलूओं को अच्छे से छीलकर धो लें और गोल-गोल चिप्स के आकार में पतले-पतले स्लाइसेस काट लें।
-इसके बाद एक बर्तन में पानी लें। बर्तन इतना बड़ा होना चाहिए कि उसमें सारे आलू अच्छे से डूब जाएं। इन आलू की स्लाइसेस को आधे घंटे के लिए पानी में छोड़ दें।
इसके बाद सारे चिप्स को पानी से निकालकर एक बार फिर से आप धो सकते हैं। अब एक सूती कपड़ा लें और सारे आलू के स्लाइसेस को उसपर फैला दें ताकि उसका सारा पानी सूख जाए।
अब जब आपका चिप्स बनाने का मन हो आप कड़ाही में तेल गरम करें। अब इन आलू की स्लाइसेस को तेल में डीप फ्राई करें। लीजिए तैयार है हमारे टेस्टी चिप्स।
हफ्ते में एक बार उपवास करने से स्वास्थ लाभ होता हैं. यदि आप भी हफ्ते में किसी दिन उपवास करते हैं तो आज की हमारी डिश आप के काम आ सकती हैं. आलूँ सभी को पसंद होते हों और इसे उपवास में भी खाया जा सकता हैं. इसलिए आज हम आपको आलू का हलवा बनाना बताएंगे.
सामग्री:
आलू 4 उबले हुए घी ½ कटोरी चीनी ½ कटोरी 2 छोटी इलाइची का पाउडर 2 चम्मच कटे हुए बादाम और पिस्ता
विधि:
आलूँ को कूकर में तीन चार सिटी लेकर उबाल ले. अब इन उबालें आलू को अच्छे से मेस कर ले. अब एक कढ़ाई में घी डाल कर उसे गरम करें. घी गरम हो जाने पर उसमें मेस किए आलू डाल दे.
इन आलू को तब तक सेके जब तक यह हलके गुलाबी ना हो जाए. अब इसमें चीनी मिलकर दुबारा भुने. अब स्वाद के लिए इलाइची पाउडर भी मिला दे. एक बार अच्छे से हिला कर गैस बंद कर दे. अब कटे हुए मेवे ऊपर से सजा कर सर्व करे.