राखी सावंत इन दिनों अपने फैंस के साथ लुका-छिपी का खेल खेल रही हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर कर फैंस को अपना पति पहचानने का टास्क दिया था और अब एक नया वीडियो लेकर आई हैं. पिछले कुछ दिनों से राखी सावंत अपनी अचानक हुई शादी और अभी तक छिपे हुए पति के चलते सुर्खियां बटोर रही हैं. वहीं, इसी बीच उनके तलाक से लेकर प्रेग्नेंसी तक हर तरह की अफवाहें उड़ चुकी हैं. हालांकि, हाल ही में राखी सावंत ने खुद वीडियो शेयर करके कह दिया है कि वो अपने पति के पास यूके पहुंच चुकी हैं. अब राखी ने एक दिन पहले एक नया वीडियो शेयर किया है.
अपने इस नए वीडियो में राखी सावंत कहती हुई नजर आ रही हैं कि ‘वह प्रेग्नेंट हैं.’ दरअसल यह एक फनी वीडियो है. वीडियो में राखी कहती हैं, ‘जानू मैं मां बनने जा रही हूं. ये कैसे हो सकता है, मैं तो इंग्लैंड में था..’ आप भी देखें राखी का यह वीडियो.
राखी ने कुछ समय पहले ही मीडिया से बातचीत में खुलासा किया था कि उन्होंने 28 जुलाई को मुंबई के जे डब्ल्यू मैरियट होटल में एनआरआई रितेश से शादी कर ली है. जिसके बाद से ही राखी अपने सोशल एकाउंट और कई इंटरव्यूज में भी अपने पति का जिक्र करती दिखाई दी हैं लेकिन अब तक उनका चेहरा नहीं दिखाया है.
बीते दिनों ऐसी खबरें भी आई थीं कि राखी अपने पति के साथ ‘बिग बॉस’ सीजन 13 में एंट्री कर सकती हैं, हालांकि इस सीजन में राखी नहीं दिखने वाली हैं.
कलर्स टीवी के सबसे चर्रित शो बिग बॉस 13 (Bigg Boss) की शुरुआत हो गई है. बिग बॉस के घर के सदस्यों के नाम सामने आने लगे हैं. बिग बॉस के 13वें सीजन के लिए टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की एंट्री हो गई है. इसके साथ ही सिद्धार्थ डे, पारस छाबड़ा, अबु मलिक और आसिम रिआज की एंट्री हो गई. इसके साथ ही एक्ट्रेस माहिरा शर्मा की भी एंट्री हो चुकी है.
सिद्धार्थ शुक्ला
सलमान खान ने सिद्धार्थ शुक्ला को बुलाया है. सिद्धार्थ शुक्ला ने ‘सेक्सी बॉय’ गाने पर पर्फोर्म किया. सिद्धार्थ शुक्ला जाने-माने टीवी एक्टर हैं. उन्होंने बालिका बधु से लेकर कई अन्य टीवी सीरियल्स में काम किया है.
सिद्धार्थ डे
वहीं बिग बॉस के घर में सिद्धार्थ डे की धमाकेदार एंट्री हुई. सिद्धार्थ पेशे से लेखक हैं और वह सलमान खान के दबंग शो लिखते रहे हैं. सिद्धार्थ ने बताया कि बिग बॉस में आने का सिर्फ सलमान कारण हैं.उन्होंने हिमेश रेशमिया समेत सलमान खान की फिल्मों तक के लिए स्क्रिप्ट लिखी है.
पारस छाबड़ा
बिग बॉस में टीवी एक्टर पारस छाबड़ा की धमाकेदार एंट्री हुई. पारस रिएलिटी टीवी शोज और कुछ फिल्मों में काम कर चुके पारस अपने अफेयर्स को लेकर काफी सुर्खियां बटोरते रहे हैं. दिल्ली का ये एक्टर स्प्लिट्सविला 5 का विनर रहा है और एक्ट्रेस सारा खान के साथ लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहा है. पारस आते के साथ अपने को संस्कारी प्ले बॉय कहा.
अबु मलिक
बॉलीवुड के म्यूजिक कंपोजर व राइटर अबु मलिक ( abu malik) का है.महशूर संगीतकार अनु मलिक के बड़े भाई अबु मलिक भी एक सिंगर और संगीतकार हैं.
आसिम रिआज
मॉडल आसिम रिआज (asmi riyaz) भी इस लिस्ट में शामिल हैं. असीम रियाज ने बिग बॉस में एंट्री लेते समय टॉपलेस होकर डांस किए हैं. असीम रियाज जाने-माने मॉडल हैं. वे जम्मू कश्मीर से हैं. बता दें कि आसिम एक मॉडल हैं जो अपनी फिटनेस को लेकर बहुत ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं.
माहिरा शर्मा
एक्ट्रेस माहिरा शर्मा (mahira sharma) का, जो पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा, पार्टनर्स ट्रबल हो गई डबल, नागिन 3 जैसे टीवी शोज में काम किया है.
देवोलीना भट्टाचार्य
टीवी की संस्कारी गोपी बहू यानी देवोलीना भट्टाचार्य (Devoleena bhattacharjee)का एक्ट्रेस देवोलीना सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ में गोपी बहू का लोकप्रिय भूमिका निभा चुकी हैं. इसी शो ने देवोलीना को रातों रात प्रसिद्ध कर दिया.
रश्मि देसाई
टीवी की फेमस अभिनेत्री रश्मि देसाई ( Rashmi Desai) का है. बताया जा रहा है कि शो में आने के लिए रश्मि ने मोटी रकम ली है. वे इस शो की सबसे मंहगी कंटेस्टेंट् भी हैं.
शेफाली बग्गा
न्यूज एंकर शेफाली बग्गा (shefali bagga) इस शो में हिस्सा ले सकती हैं. शेफाली सिर्फ टीवी पर नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी बहुत ज्यादा एक्टिव रहती हैं.
शहनाज गिल
पंजाब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की मॉडल व एक्ट्रेस शहनाज गिल (shehnaaz gill)की भी एंट्री बिग बॉस 13 में हो सकती है. बता दें कि शहनाज को वास्तविक पहचान ‘मझे दी जट्टी’ गाने से मिली थी. 2015 में शहनाज म्यूजिक वीडियो शिव दी किताब में नजर आई थीं. इस गाने को गुरविंदर ब्रार ने गाया था.
दलजीत कौर
टीवी अभिनेत्री दलजीत कौर ( Dalljiet Kaur) का आ रहा है. दलजीत डांस रिएलिटी शो नच बलिए के सीजन 4 का भाग रह चुकी हैं. वह नच बलिए 4 की विजेता का खिताब भी जीत चुकी हैं. इसके अतिरिक्त वह इस प्यार को क्या नाम दूं जैसे टीवी शोज का भी भाग बन चुकी हैं.
कोएना मित्रा
अभिनेत्री कोएना मित्रा (koena mitra) का नाम भी शामिल है.
आरती सिंह
बिग बॉस 13 में गोविंदा की भांजी आरती सिंह ने शिरकत की है. वे मशहूर कॉमेडियन कृष्णा की बहन भी हैं. शो में उन्होंने कृष्णा के साथ ही एंट्री की है.
अक्षय कुमार, बॉबी देओल और रितेश देखमुख स्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 4’ का पहला गाना ‘एक चुम्मा’ रिलीज हो गया है. इस गाने में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट यानी अक्षय, बॉबी और रितेश के साथ ही उनकी हीरोइनें कृति सेनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े नजर आ रही हैं. अरेबिक म्यूजिक के अंदाज को लेते हुए इस फिल्म का यह मजेदार गाना रिलीज किया गया है.
इस गाने को लिखा है समीर अंजान ने जबकि म्यूजिक दिया है सुहैल सेन ने. ‘एक चुम्मा’ को गाया है सुहैल सेन, अल्तमश फरीदी और ज्योतिका तंगरी ने. गाने में अक्षय, बॉबी और रितेश, तीनों हीरोइनों को गुंडों से बचाने की एवज में एक चुम्मा मांगते नजर आ रहे हैं. अब ‘हाउसफुल 4’ जैसी मसाला कॉमेडी फिल्म में बॉलीवुड अंदाज का ये मसाला स्टाइल गाना तो बनता है. आप भी देखिए ये गाना.
बता दें कि ‘हाउसफुल 4’ 25 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है. ‘हाउसफुल 4’ साजिद नाडियाडवाला की नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और निर्मित है और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित है. ‘हाउसफुल 4’ एक मल्टी-पीरियड ड्रामा फिल्म है, जहां फिल्म की कहानी 600 साल का सफर तय करेगी.
गुरू नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर रिज मैदान पर आयोजित राज्य स्तरीय समागम में रविवार को अजब नमूना देखने को मिला. रिज मैदान पर मंत्रियों की कुछ ज्यादा ही आवभगत करते हुए अधिकारी दिख गए. दरअसल, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज की चप्पल के फीते बांधते हुए उनका पीएसओ के कैमरे में कैद हो गया. शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज कीर्तन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ पंडाल के भीतर गए थे. कीर्तन में शामिल होने से पहले सभी को जूते उतारने पड़ते हैं. सीएम जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने अपने जूते पंडाल के बाहर उतार दिए. पंडाल से बाहर आने के मुख्यमंत्री ने नंगे पांव ही मीडिया के सवालों का जबाव दिया. शिक्षा मंत्री भी नंगे पांव ही थे.
सीएम जयराम के साथ कीर्तन में शामिल होने पहुंचे थे शिक्षा मंत्री
मीडिया कर्मियों से मुखातिब होने के बाद सीएम जयराम ठाकुर अपनी गाड़ी की ओर बढ़ गए. उनके साथ शिक्षा मंत्री भी गए. गाड़ी के पास पहुंचते ही एक पत्रकार ने मुख्यमंत्री से सवाल किया तो सीएम जबाव देने के लिए फिर से रूक गए. इस बीच शिक्षा मंत्री ने जल्दी जल्दी में चप्पल पहन ली लेकिन फीते खुले रह गए. फीतों पर जैसे ही पीएसओ की नजर पड़ी तो वो मंत्री जी के चरणों में झुक कर उसे बांधने में जुट गए.
शिक्षा मंत्री ने नहीं दिया था पीएसओ को कोई आदेश
हालांकि इस बात की पूरी संभावना है कि शिक्षा मंत्री की ओर ऐसा कोई न तो आदेश दिया गया था और न ही इस तरह का इशारा किया गया था. हालांकि शिक्षा मंत्री ने पीएसओ को फीता बांधने से रोका भी नहीं. यह काम इतनी जल्दी में हुआ कि शिक्षा मंत्री ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दे पाए. शिक्षा मंत्री अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं. वे काफी सुलझे हुए नेता रहे हैं.
चप्पल का फीता बांधने के बाद उन्होंने चारों ओर नजरें घुमाई
चप्पल का फीता बांधने के बाद जैसै ही पीएसओ उठे तो उसे अपनी गलती का एहसास हो गया. उन्होंने सबसे पहले यह देखा कि किसी ने उन्हें ऐसा करते तो नहीं देखा. उनकी नजर कैमरे पर ही थी.
सीएम जयराम ठाकुर ने खुद पहने जूते
वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री नंगे पांव ही गाड़ी तक गए और गाड़ी के भीतर पहुंचकर अपने जूते खुद से पहने. इस पूरी घटना में हो सकता है कि बड़ों के आदर स्वरूप पीएसओ ने ऐसा किया हो, लेकिन उन्होंने यह नहीं सोचा कि जिस वक्त वह मंत्री जी की चरणों में पड़े थे, उस वक्त वह ड्यूटी पर थे.
प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज के PSO द्वारा फीता बांधने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि मुझे इस पूरे मामले की जानकारी नहीं है.
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजनने कहा कि आलोचनाओं को लेकर असहिष्णु रवैये के कारण सरकारें नीति बनाने में गलती करती हैं. अगर आलोचना (criticism) कर रहे हर व्यक्ति को सरकार की ओर से कोई व्यक्ति फोन कर चुप रहने के लिए कहेगा या ट्रोल आर्मी उस व्यक्ति के पीछे पड़ेगी तो बहुत बड़ी संख्या में लोग आलोचना करना बंद कर देंगे. इसके बाद सरकार तब तक सब कुछ बेहतर होने की खुशफहमी में रह सकती है, जब तक इसके खराब नतीजे सामने नहीं आ जाते हैं. राजन ने कहा कि सच को ज्यादा समय तक झुठलाया नहीं जा सकता है.
इतिहास में खोए रहने से नहीं बढ़गी हमारी मौजूदा क्षमता आरबीआई के पूर्व गवर्नर ने कहा कि ऐतिहासिक उपलब्धियों में खोए रहने, विदेशी विचारों का विरोध और विदेशियों को लेकर असुरक्षा की भावना आर्थिक विकास पर बुरा असर डालती है. प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (PMEAC) ने सरकार की नीतियों पर चिंता जताने वाले दो सदस्यों को हटाने की आलोचना की है. राजन ने एक ब्लॉग में लिखा है कि सार्वजनिक आलोचना नौकरशाहों को सरकार के सामने सच रखने की गुंजाइश देती है. उन्होंने कहा कि इतिहास को समझना और जानना निश्चित तौर पर अच्छी बात है, लेकिन इसमें खोए रहना हमारी असुरक्षा को दिखाता है. इससे हमारी मौजूदा क्षमता को बढ़ाने में मदद नहीं मिलने वाली है.
मौजूदा सिस्टम को बेहतर करने की प्रक्रिया न हो प्रभावित
राजन ने कहा कि ऐतिहासिक उपलब्धियों की वजह से मौजूदा सिस्टम को बेहतर बनाने की प्रक्रिया प्रभावित नहीं होनी चाहिए. इससे पहले राजन ने कहा था कि आर्थिक सुस्ती चिंता का विषय है. सरकार को इससे निपटने के लिए ऊर्जा और एनबीएफसी सेक्टर की समस्याओं का तत्काल समाधान करना चाहिए. साथ ही निजी क्षेत्र में निवेश को बढ़ाने के लिए नए सुधार करने चाहिए. हालांकि, राजन ने कहा था कि हाल-फिलहाल बड़े वित्तीय संकट का अनुमान तो नहीं है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो इसका कोई एक कारण नहीं होगा. इस बार मंदी के लिए कई सेक्टर में सुस्ती जिम्मेदार होगी.
वैश्विक हितों के बजाय सिर्फ अपना फायदा सोच रहे हैं देश रघुराम राजन ने कहा कि इस समय वित्तीय क्षेत्र को लेकर परेशानी नहीं है. असल में इस समय कारोबार में सुस्ती के साथ ही वैश्विक निवेश चिंता का कारण है. अगर हम इस ओर ध्यान नहीं देंगे तो यह बड़ी परेशानी के रूप में सामने आएगा. इस समय ज्यादातर देश वैश्विक हितों के बारे न सोचकर सिर्फ अपने फायदे पर ध्यान दे रहे हैं. ऐसे में आर्थिक आधार पर दुनिया नए ही स्वरूप में दिख रही है. सरकार को ध्यान रखना होगा कि पुरानी समस्याओं को दुरुस्त कर लेने का मतलब यह कतई नहीं है कि नई समस्याएं नहीं आएंगी.
बताया जा रहा है कि रीवा निगम आयुक्त की कार्रवाई से सांसद नाराज हैं. सांसद की इस धमकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
“उसी गली में गढ्ढा खोदूंगा’
बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ने खुले मंच में धमकी देते हुए कहा कि “अगर सभाजीत आपके यहां पैसे मांगने आता है तो मुझे सूचित करें मैं कुदाली लेकर आऊंगा उसी गली में गढ्ढा खोदूंगा और उसी में सभाजीत को दफनाऊंगा. दो चार कुदाली आप लोग भी लिए रखना.”
‘कब्र पर मेरे नाम की दफ्ती लगा देना’
सांसद ने कहा कि सब लोग कुदाल और कुल्हाड़ी घर में नुकीली करके रखवा लो, जब निगम आयुक्त पैसे मांगने आए तो गड्ढा खोदकर उसी में डाल देना. उन्होंने कहा कि डर लगे तो कब्र पर मेरे नाम की दफ्ती लगाकर छोड़ देना ताकि पता चले जनार्दन मिश्रा ने रीवा में निगम आयुक्त को दफनाया है.
ये किया ट्वीट
जनार्दन मिश्रा ने एक ट्वीट किया जिसमें लिखा, “रीवा नगर निगम आयुक्त सभाजीत यादव द्वारा योजना क्रमांक 6 के रह वासियों को विगत कई दिनों से लगातार नोटिस जारी कर प्रताड़ित करने का प्रयास किया जा रहा है इसी तारतम्य में वार्ड में निवासरत रहवासियों से संवाद कर पूर्ण मदद करने का आश्वासन दिया”
कल्कि कोचलिन अपने पहले बच्चे के साथ प्रेग्नेंट हैं। 35 वर्षीय यह अभिनेत्री गर्भावस्था के पांचवें महीने में हैं और दिसंबर में बच्चे को जन्म देने के आसार हैं। कल्कि की योजना गोवा में बच्चे का जन्म पानी में देने का है जिसे वॉटर बर्थ भी कहते हैं। कल्कि और उनके बॉयफ्रेंड गाय हैर्शबर्ग हैं जो एक इजरायली शास्त्रीय पियानोवादक हैं। इस दौरान कल्कि अपना वक्त गाय के म्यूजिक को सुनकर, उनके साथ वॉक पर जाकर और योगा कर बिता रही हैं। कल्कि ने इस वक्त मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी कम कर दिया है।
एच टी ब्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा, ‘मैं अभी से यह महसूस कर रही हूं कि चीजों के प्रति मेरी प्रतिक्रिया में बदलाव आ रहा है। जब मातृत्व का दौर आता है तो यह इंसान की भावना में एक नई चेतना लाता है।’
खबरों के मुताबिक, कल्कि का जन्म भी वॉटर बर्थ की प्रक्रिया के माध्यम से हुआ था और वह इसी तरह से अपने बच्चे को जन्म देना चाहती हैं।
बिहार में कुदरत की ऐसी मार पड़ी है कि राजधानी पटना समेत आधा राज्य बेहाल है. शहर के ज्यादातर इलाके बाढ़ में डूबे हुए हैं और बारिश के आसार अभी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. पटना में हर तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है. सड़कें समंदर बन गई हैं. चारों तरफ कुदरत के प्रकोप से हाहाकार मचा है.
बिहार में बाढ़ और बारिश से अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है. मौसम विभाग ने राज्य के 14 जिलों में आज भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. जिन सड़कों पर गाड़ियां चलती थीं वहां नाव तैर रही हैं. कुछ इलाकों में घर बाढ़ के पानी में ऐसे डूब गए हैं कि उनके ग्राउंड फ्लोर का तो पता ही नहीं चल रहा.
राहत एवं बचाव के इंतजाम
इस बीच, पटना के एसके पुरी इलाके में राहत एवं बचाव कार्य के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम मोटरबोट लेकर पहुंची. लेकिन बोट को चलाने के लिए उनके पास पेट्रोल नहीं है. जिसकी वजह से एनडीआरएफ की टीम लोगों की मदद नहीं कर पा रही है. बारिश-बाढ़ से हालात ऐसे हो गए हैं कि लोगों को अपने घरों में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है, क्योंकि अधिकतर संकरी गलियां पानी से भरी हुई हैं. लोगों की मदद के लिए कई जगहों पर नावों की तैनाती की गई है.
उपमुख्यमंत्री सहित 2 पूर्व मुख्यमंत्रियों के घर में घुसा पानी
बिहार में भारी बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है. उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और दो पूर्व मुख्यमंत्रियों सतेंद्र नारायण सिंह एवं जीतन राम मांझी के घरों में भी पानी घुस गया है. राज्य में कई जगह बाढ़ का पानी घरों, दुकानों और अस्पतालों में घुस गया है. बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के राजेंद्र नगर स्थित आवास में पानी भर गया है. बारिश की वजह से ट्रेनों की आवाजाही, सड़क परिवहन पर असर पड़ा है.
अस्पताल में घुसा पानी
पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में इलाज करा रहे मरीजों पर तो दोहरी मार पड़ी है. एक तो बीमार ऊपर से बाढ़ का कहर. बेड पर मरीज हैं और नीचे तक पानी भर आया है. कई वार्ड इसी तरह से जलमग्न हैं. डॉक्टर अस्पताल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं और गंभीर मरीजों का ऑपरेशन तक टल गया है.
ज्यादा वायु प्रदूषण में बहुत देर तक रहने से दिल के रोगों का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। यह उच्च घनत्व वाले लिपोप्रोटीन (एचडीएल) के स्तर में कमी आने की वजह से ही होता है। एचडीएल को आमतौर पर अच्छे कोलेस्ट्रॉल के रूप में भी जाना जाता है। यातायात से जुड़े प्रदूषण की वजह से अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा में बहुत कमी आती है। इस शोध से जुड़े निष्कर्षो का प्रकाशन पत्रिका ‘आर्टिरियोस्के लोरोसिस, थ्रोमबोसिस और वास्कुलर बॉयोलाजी’ में किया गया है।
सिएटल में वाशिंगटन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के प्रमुख लेखक ने कहा, ‘उच्च वायु प्रदूषण वाले क्षेत्रों में एचडीएल के बहुत कम स्तर को देखा गया। इसे व्यक्तियों में दिल की बीमारियों के बढ़ते खतरे के तौर पर रेखांकित भी किया गया।’यह शोध अमेरिका के 6,654 मध्य आयु वर्ग वाले और बुजुर्गो पर किया गया। ये प्रतिभागी उच्चस्तर के यातायात वायु प्रदूषण वाले इलाके में रहते थे। इसमें एचडीएल का स्तर कम पाया गया। शोधकर्ताओं ने कहा कि उच्च पर्टिकुलेट मैटर वाले इलाके में तीन महीने तक रहने वालों में एचडीएल स्तर कम पाया गया।
पुरुष और महिलाओं में वायु प्रदूषकों का असर अलग-अलग तरीके से होता है। उच्च प्रदूषण वाले क्षेत्र में दोनों के लिए (पुरुष व महिला) एचडीएल का स्तर कम रहा, लेकिन इसका असर महिलाओं में ज्यादा रहा।
अगर हीरो की बाइक या स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो अच्छा मौका है। बता दें कि इस वक्त हीरो मोटोकॉर्प के टू-व्हीलर्स पर ‘करोड़ों का त्योहार ऑफर’ चल रहा है। इसमें हीरो टू-व्हीलर पर 5000 रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट, 2000 रुपये तक के त्योहारी कैश बेनिफिट मिल रहे हैं। इसके अलावा 10000 रुपये तक के पेटीएम बेनिफिट और 2100 रुपये तक के अतिरिक्त बेनिफिट भी दिए जा रहे हैं। वहीं अगर कोई हीरो बाइक/स्कूटर को ईएमआई पर खरीदना चाहता है तो ब्याज दर 6.99 फीसदी सालाना रहेगी और डाउन पेमेंट सभी टैक्स मिलाकर 3999 रुपये से शुरू होगा। हीरो मोटोकॉर्प का यह ऑफर लिमिटेड पीरियड के लिए है और 29 सितंबर से शुरू है।जानें खरीदारी से पहले इन टर्म्स एंड कंडीशंस को
जानकारी दें कि ऑफर के तहत एक्सचेंज बेनिफिट या फेस्टिव कैश बेनिफिट चुनिंदा मॉडल पर मिलेंगे और दोनों को एक साथ नहीं लिया जा सकता। यानी हीरो की किसी बाइक/स्कूटर पर या तो एक्सचेंज बेनिफिट या फिर फेस्टिव कैश बेनिफिट का फायदा लिया जा सकता है। 2100 रुपये का एडिशनल बेनिफिट टू-व्हीलर की सर्विस और गुड लाइफ के लिए लागू होगा, हालांकि इसके लिए 399 रुपये का अतिरिक्त पेमेंट करना होगा।
हीरो टू-व्हीलर्स की 5 साल की वारंटी के साथ आते हैं
हीरो मोटोकॉर्प अपनी बाइक्स और स्कूटर्स पर 5 साल की वारंटी देती है। इसके बाइक पोर्टफोलियो में इस वक्त Xpulse 200, Xpulse 200T, Xtreme 200S, Xtreme 200R, Karizma ZMR, Xtreme Sports, Achiever 150, Glamour, Super Splendor IBS, New Super Splendor IBS, Passion, Splendor iSmart+ IBS, HF Deluxe IBS i3S हैं। वहीं स्कूटर पोर्टफोलियो में Destini 125, Duet, Maestro Edge, Maestro Edge 125, Pleasure, Pleasure+ शामिल हैं। वहीं ऑफर के बारे में अधिक जानकारी के लिए निकटतम हीरो मोटोकॉर्प डीलरशिप से या फिर टोल फ्री नंबर 18002660018 पर कॉल कर पता किया जा सकता है।
बजाज ऑटो ने पेश किये खास ऑफर्स
वहीं इस बार बजाज ऑटो को भी अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए डिस्काउंट और ऑफर्स का सहारा लेना पड़ रहा है। क्योंकि बजाज ने ऐसे ऑफर्स पहले कभी नहीं दिए थे। कंपनी अपनी कुछ बाइक्स पर 2100 रुपये और प्रीमियम बाइक्स पर 6400 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा V15 बाइक की कीमत पहले 63,080 रुपये थी जो अब 2100 रुपये के डिस्काउंट के बाद 61,580 रुपये हो गई है। वहीं पल्सर सीरिज की बाइक्स पर 4600 रुपये से लेकर 6400 रुपये तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। प्लेटिना पर 1500 रुपये जबकि बजाज CT100 (सेल्फ स्टार्ट) पर 1000 रुपये का फायदा मिल रहा है।
टीवीएस का भी धमाकेदार ऑफर
इस त्योहारी सीजन में टीवीएस मोटर ने अपने वाहनों पर 5 साल की वारंटी का ऑफर पेश किया है, और इसके लिए ग्राहकों को कुछ एक्स्ट्रा पैसे देने की जरूरत भी नहीं होगी। इसके अलावा डाउन पेमेंट 5999 रुपये, 0 फीसदी प्रोसेसिंग फीस,0 फीसदी डॉक्यूमेंटेशन चार्ज के साथ 8500 की बचत का मौका दिया जा रहा है। ज्यादा जानकारी के टीवीएस डीलरशिप से संपर्क करें।