Home Blog Page 2562

कल से बदल जाएंगे SBI बैंक के ये 5 नियम, त्योहार में आपको होगा बड़ा फायदा

0

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने लघु एवं मध्यम उद्योग ऋण, होम लोन, कार लोन और अन्य खुदरा ऋणों पर कल से 1 अक्टूबर से ब्याज दर रेपो दर के आधार पर वसूलेगा। बैंक ने सोमवार को घोषणा की कि वह अपने सभी तरह के परिवर्तनीय ब्याज दर वाले ऋणों के लिए बाहरी मानक रेपो दर को मानेगा। यानी अगले 5 दिन में एसबीआई बैंक के लोन से जुड़ेनियम बदल जाएंगे।

बदल जाएगा इन लोन पर ब्याज का तरीका

– होम लोन

-कार लोन

– पर्सनल लोन

-लघु एवं मध्यम उद्योग ऋण

– ट्रैवल लोन

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने चार सितंबर को सभी बैंकों से कहा था कि वे अपने परिवर्तनीय ब्याज दरों वाले ऋणों की ब्याज दर किसी बाहरी मानक से संबद्ध करें।

एसबीआई ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि सभी परिवर्तनीय ब्याज दर वाले ऋणों के लिए हमने ब्याज दर का बाहरी मानक रेपो दर को अपनाने का निर्णय किया है। लघु एवं उद्योग ऋण, आवास ऋण और अन्य खुदरा ऋणों पर यह ब्याज दरें एक अक्टूबर 2019 से प्रभावी होंगी।

रिजर्व बैंक ने बैंकों को रेपो दर, तिमाही या छमाही राजकोषीय बिल या फाइनेंशियल बेंचमार्क इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जारी किए गए किसी भी बाजार ब्याज दर मानक में से एक को चुनने का विकल्प दिया था।

पाकिस्तानियों की नई परेशानी, बोले- भारत ने ट्विटर को अगवा कर लिया

0

कश्मीर मामले को लेकर बेचैनी का शिकार पाकिस्तान के सोशल मीडिया यूजर इस वक्त एक नई दिक्कत से गुजर रहे हैं. उन्हें लगता है कि सोशल मीडिया साइट ट्विटर को भारत ने अगवा कर लिया है. उन्होंने बाकायदा ‘हैशटैग इंडियाहाईजैक्डट्विटर’ मुहिम चलाई. पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट में इस मुहिम की जानकारी दी गई है. दरअसल, पाकिस्तानी यूजर पहले भी इस बात को लेकर परेशान रहे हैं कि ट्विटर वाले उनके फर्जी सूचनाओं वाले ट्वीट की वजह से इनके अकाउंट निलंबित करते रहे हैं और अभी भी ऐसा हो रहा है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘भारतीय कश्मीर के लोगों के समर्थन में आवाज उठाने की वजह से’ सैकड़ों पाकिस्तानी ट्विटर अकाउंट को बंद कर दिया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्विटर का इस्तेमाल कर हजारों पाकिस्तानियों ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रधानमंत्री इमरान खान के ‘प्रभावी भाषण’ की तारीफ की थी जिन्होंने कश्मीर मामले में भारत सरकार की नीतियों का ‘पर्दाफाश’ किया था. इन सोशल मीडिया यूजर की बातें ट्रेंड बन गई थीं.

रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तानी यूजर की बस यही बात ‘ट्विटर में मौजूद भारतीय लॉबी’ को चुभ गई और उन्होंने तमाम पाकिस्तानी यूजर के खातों को निलंबित करना शुरू कर दिया.

यूजर ने लिखा- हाय मैं रोबोट नहीं हूं इस पर अपना विरोध दर्ज कराने के लिए पाकिस्तानी यूजर ने शनिवार को ‘हैशटैग इंडियाहाईजैक्डट्विटर’ के तहत ट्वीट करना शुरू किया. इन्होंने ट्विटर के सीईओ को भी टैग कर बताया कि कश्मीर पर उनकी बात को दबाया जा रहा है. उन्होंने निलंबित खातों को तुरंत बहाल करने की मांग की. एक यूजर ने लिखा, “हॉय, मैं रोबोट नहीं हूं. बिना वजह खातों को बंद करना बंद करो. भारत को सपोर्ट करना बंद करो.”

गौरतलब है कि अभी हाल ही में ट्विटर ने पाकिस्तानियों के सैकड़ों अकाउंट को निलंबित कर दिया था और इसकी वजह सिर्फ यह थी कि इनसे या तो घृणा संदेश दिए जा रहे थे या फिर फर्जी सूचनाएं दी जा रही थीं.

यदि आप चाहती है की की व्रत में ना हो एनर्जी कम, तो इन चीजो का करे सेवन

0

गुनगुना पानी खाली पेट सेहत के लिए काफी अच्छा है। शहद आपकी पाचन क्रिया को मजबूत करता है और इम्यूनिटी को बढ़ावा देता है। शहद में नैचुरल शुगर होती है, जिसकी जरूरत शरीर को होती है। ये टॉक्सिन्स बाहर निकालकर एनर्जी देता है।

खाली पेट आंवला जूस सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। खासकर व्रत में, आंवला में विटामिन-सी होता है। सुबह खाली पेट आंवला जूस गुनगुने पानी के साथ ले रहे हैं तो ध्यान रखिए 45 मिनट तक कैफीन जैसे चाय और कॉफी नहीं लेना है। ये आयुर्वेद के मुताबिक इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। आंवला प्रकृति से एल्कलाइन होता है यानी ये पूरी पाचन क्रिया को साफ करने में मदद करता है।ये त्वचा में चमक, बालों को मजबूत और आंखों की रोशनी के लिए काफी लाभकारी होता है।

फलों का सेवन जरूरी है। व्रत में फल लें, इसमें शेक और स्मूदी भी ले सकते हैं जो फलों से बनती है। दही अनार, केले का शेक, सेब का शेक और पपीते का शेक ले सकते हैं। व्रत में खाली पेट पपीता काफी फायदेमंद होता है। ये पेट साफ करता है और खाली पेट होने वाली ऐंठन को खत्म करता है।

इसमें सभी नौ तरह के अमीनो एसिड, मैग्नीशियम, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, आयरन, विटामिन-बी पाया जाता है। एक चम्मच चिया सीड्स पानी में 20 मिनट के लिए भिगोकर रखें। इसका सेवन करें। आप नारियल पानी या नारियल के दूध में भी इन्हें भिगोकर रख सकते हैं। बाद में इसका सेवन कर सकते हैं।

खाली पेट व्रत में खजूर का शेक भी काफी फायदेमंद है। इसमें घुलने वाले फाइबर होते हैं और नैचुरल चीनी होती है जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करती है। इसमें मौजूद पोटैशियम कब्ज की समस्या दूर करने और डायरिया के होने के खतरे को कम करता है।

खाली पेट सेब का सेवन सेहत के लिए काफी अच्छा है। इससे शरीर को भरपूर मात्रा में फाइबर मिलता है। विटामिन्स और मिनरल्स की ये कमी नहीं होने देता। दूध में सेब मिक्स करके, शेक बनाकर पी सकते हैं।

खाली पेट तो इंस्टेंट एनर्जी मिलेगी लेकिन पूरा दिन एनर्जी बनी रहे इसके लिए भी कई चीजें कर सकते हैं। व्रत में साबुत अनाज नहीं ले रहे हैं। इसमें फलों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें। इसमें केला, सेब, संतरा, अनानास और मौसमी ले सकते हैं। पूरा दिन व्रत में साबूदाना, साबूदाना खीर, मखाना खीर, दूध, नट्स, फल, आलू की कढ़ी, व्रत के चावल, सिंघाड़े के आटे का हलवा ले सकते हैं।

Xiaomi के इन स्मार्टफोन्स पर मिल रही है बंपर छूट

0

चीनी स्मार्टफोन मेकर Xiaomi ने दिवाली सेल का ऐलान किया है. सेल की शुरुआत 28 सितंबर से ही शुरू हो गई है. इस सेल के दौरान कंपनी के लगभग सभी स्मार्टफोन्स पर छूट मिल रही है. इनमें से कुछ पर 13,900 रुपये का भी डिस्काउंट मिल रहा है.

अगर आपके पास एचडीफसी बैंक का कार्ड है और इससे फ्लिपकार्ट पर खरीदारी करते हैं तो 10% एडिशनल कैशबैक दिया जाएगा. Amazon India की वेबसाइट पर Axis Bank और ICICI Bank कार्ड का ऑफर है.

Redmi 7A – इस बजट स्मार्टफोन को आप सेल के दौरान कैशबैक ऑफर और जनरल डिस्काउंट में 4,999 रुपये में खरीद सकते हैं. ये बेस वेरिएंट की कीमत है.

Redmi 7 – इस स्मार्टफोन को 5,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इसमें इंस्टैंट कैशबैक भी शामिल हैं. ये कीमत बेस वेरिएंट की है.

Redmi Y3 – सेल्फी के लिए खास इस स्मार्टफोन को आप ऑफर के बाद 7,999 रुपये में खरीद सकते हैं और ये भी बेस वेरिएंट की कीमत है.

Redmi Note 7S – 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे वाले इस स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट को आप 8,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

Redmi Note 7 Pro – ये स्मार्टफोन काफी पॉपुलर है और इसमें कई खास फीचर्स दिए गए हैं. ये ओवरऑल एक बेहतरीन स्मार्टफोन है. ऑफर्स और डिस्काउंट के बाद इसके बेस वेरिएंट को आप 10,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

Mi A3 – Android One पर चलने वाले इस स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट को आप 11,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

POCO F1 – ये स्मार्टफोन वैल्यू फॉर मनी है. इसमें Qualcomm Snapdrgaon 845 दिया गया है. इस स्मार्टफोन को आप डिस्काउंट के बाद 14,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

Redmi K20 – ये रेडमी सीरीज का फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज है जिसे हाल ही में कंपनी ने भारत में लॉन्च किया है. ऑफर्स के बाद इस स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट को आप 19,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

Redmi K20 Pro – इस स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट को सेल के दौरान आप 24,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

आपके मेकअप में अब चश्मा नहीं करेगा कोई प्रोब्लम, जानिए

0

आंखों पर किया गया मामूली सा मेकअप भी महिलाओं की खूबसूरती को कई गुना बड़ा देता है, लेकिन चश्मा पहनने वाली महिलाएं अक्सर अपनी आंखों की खूबसूरती को लेकर परेशान रहती हैं। अगर आप भी नजर का चश्मा पहनती है तो आपके लिए ही हम कुछ जरूरी टिप्स लेकर आएं हैं, चलिए जानते हैं इन मेकअप टिप्स के बारे में।चश्मा पहनने वाली महिलाओं की आंखों के चारों तरफ काले घेरे बन जाते हैं। इसे छुपाने के लिए महिलाएं अतिरिक्त मेकअप करती हैं।

जो बाद में चश्मे से बाहर झांकता हुआ नजर आता हैं। ऐसे में आप अपनी आंखों के मेकअप के लिए नेचुरल तरीकों को ही अपनाएं।इन मेकअप टिप्स को अपनाकर आप आंखों के काले घेरे से छुटकारा पा सकती हैं। इसके लिए इन काले घेरे पर कंसीलर लगाएं, जो आपकी त्वचा के टोन को सही करता हैं।एक अच्छे कंसीलर या आई शैडो की सहायता से अपनी आंखों के भीतरी कोनों को सही तरह से ब्रश की सहायता से मैचअप करें। यदि आप चश्मा पहनती हैं तो शिमरी न्यूड, बेज और शैंपेन रंग का प्रयोग कर सकती हैं।भूरे और बैंगनी आईलाइनर से अपने निचली आई लैश को कलर करें। अगर आप चश्मा पहनती हैं तो भी आपकी आंखें गुड़िया की तरह बड़ी-बड़ी लगेगी।

जो आपके चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा देगी।थकान भरी आंखों से छुटकारा पाने के लिए आपको आंख की निचली पलकों में व्हाइट लाइनर का प्रयोग करना होगा। इससे आपकी आंखें बड़ी व चमकदार बनेगी और आपके चेहरे पर ताजगी दिखेगी।चेहरे के मेकअप के दौरान आंखों के साथ-साथ अपने गाल पर भी ध्यान देना बेहद जरूरी हैं।

पानी पीते ही खुद नष्ट हो जाएंगी प्लास्टिक की बोतलें, सरकार बना रही प्लान

0

भूख मिटाने के लिए परोसे गए गरम खाने से लेकर थकान मिटाने वाला ठंडे पानी अगौर चाय की चुस्कियों तक इस्तेमाल किया जाने वाले प्लास्टिक से सेहत बिगड़ने का खतरा बढ़ता जा रहा है। प्लास्टिक की बोतल में पानी पीने से इसमें पाए जाने वाले केमिकल से न केवल कैंसर बल्कि पेट-दर्द, कब्ज व याददाश्त पर भी फर्क पड़ता है। अब से प्लास्टिक की पानी की बोतल पर्यावरण के लिए खतरा नहीं रहेगी। द हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार बोतलबंद पानी के लिए बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक का इस्तेमाल करने की तैयारी कर रही है। इससे बनी पानी की बोतल तय समय में खुद नष्ट हो जाएगी।

इसके उपयोग से देश में एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक पर रोक लगाई जा सकेगी। अभी यूरोप और कई दूसरे देश इस तरह की बायोडिग्रेबल प्लास्टिक का इस्तेमाल कर रहे हैं। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के एक अधिकारी ने बताया कि बोतलबंद पानी के लिए बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक इस्तेमाल करने को लेकर प्रयोग अंतिम चरण में है। यह प्लास्टिक 99 फीसदी तक बायोडिग्रेबल है। उन्होंने कहा, सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनिरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सिपेट) इसकी जांच कर रहा है कि यह कितने समय में नष्ट होकर मिट्टी में मिल जाती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्लास्टिक मुक्ति के लिए गांधी जयंती पर दो किलोमीटर दौड़ में हिस्सा लेने का आह्वान किया है। रविवार को मन की बात कार्यक्रम में उन्होंने देशवासियों से यह अपील की। प्रधानमंत्री ने 2022 तक देश को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। कई मंत्रालयों ने बोतलबंद पानी के प्रयोग पर रोक लगाई है। उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान ने विकल्प तलाशने को बैठक भी की थी।

एसीएम राकेश भदौरिया ने संभाला भारतीय वायु सेना प्रमुख का पदभार

0

 एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने सोमवार को यहां भारतीय वायु सेना (आईएएफ) प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया। एयर चीफ मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोआ ने उन्हें कार्यभार सौंपा। धनोआ आज आईएएफ प्रमुख के पद से अवकाशप्राप्त हो रहे हैं।

26वें वायुसेना अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालने के बाद एसीएम भदौरिया राष्ट्रीय युद्ध स्मारक गए और उन सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

छत्तीसगढ़ : अब उपवास में स्पेशल समोसे, पकौड़े और वेज कबाब

0

नवरात्र में लोगों के उपवास का ध्यान रखते हुए होटल कारोबारियों ने मेनू बदल दिए हैं। दुर्गा माता का व्रत रखने वालों को फलाहारी लजीज व्यंजन परोसा जाएगा। केला, सेब के साथ पसंदीदा समोसे, पकौड़े, वेज कबाब, दोसा भी फलाहारी में मिलेंगे। दरअसल नवरात्र में अधिकतर लोग उपवास रखते हैं, जिससे होटल कारोबार में थोड़ी गिरावट आ जाती है, इसे देखते हुए कारोबारियों ने यह फंडा अपनाया है।

उपवास रखने वाले उपभोक्ताओं को होटलों में नवरात्र स्पेशल के तहत साबुदाना के पकौड़े, साबुदाना की खिचड़ी, सिंघाड़े के आटे का समोसा मिलेगा। समोसे के साथ कबाब पसंद करने वालों को केले का वेज कबाब मिलेगा। फलाहारी सब्जी के रूप में आलू कड़ी मिलेगी। मीठे आइटम में केला, अखरोट की लस्सी मिलेगी। वहीं फुटु (मशरूम) का फलाहारी दोसा भी बनाया जा रहा है।

होटल कारोबारियों का कहना है कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि नवरात्र भर होटलों में उपभोक्ताओं को वेज व्यंजन ही मिले। तरह-तरह के जूस रखे जा रहे हैं। यहां तक कि थाली भोजनालय में भी उपवास वाली थाली अलग से मंगाई जा रही है। होटल सेलीब्रेशन के संचालक कमलजीत सिंह होरा ने बताया कि ये सारी तैयारी नवरात्र का ध्यान रखते हुए की गई है। उपवास रखने वाले लोग अब होटलों में फलाहार ले सकते है। यहां भी उनके पसंदीदा व्यंजन मिलेंगे।

फास्टफूड संस्थान भी तैयार-

पिज्जा, बर्गर आदि चीजों के लिए ख्यात फास्ट फूड कंपनियां भी नवरात्र का ध्यान रखते हुए तैयार हो गई हैं। ये कंपनियां फलाहारी पकौड़े की पेशकश कर रही हैं। उपवास के कारण कारोबार प्रभावित न हो, इसे ध्यान में रखते हुए यह हथकंडा अपनाया जा रहा है।

ऑनलाइन भी मिलेंगे फलाहारी व्यंजन-

आर्डर पर खाना पार्सल करने वाली ऑनलाइन कंपनियां भी नवरात्र में उपभोक्ताओं का ध्यान रख रही हैं। वे भी फलाहारी व्यंजन देंगी। उपभोक्ता अपनी पसंद के अनुसार उत्पाद मंगा सकते हैं।

छत्तीसगढ़ : गर्भवती को विशेषज्ञों की सलाह, 9 माह करें ये काम तो होगी नार्मल डिलीवरी

0

नवजात का जन्म प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन दिनचर्या में कामकाज की कमी और योगाभ्यास न होने के कारण सिजेरियन डिलीवरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सिजेरियन डिलीवरी को रोकने का एक ही तरीका है, वह है गर्भधारण के साथ ही नियमित प्राणायाम और अनुलोम विलोम। इससे गर्भवती का प्रसव बिना ऑपरेशन के आसानी से हो जाता है। 90 फीसद नार्मल डिलीवरी की संभावना रहती है।

मेडिकल कॉलेज के अटल बिहारी ऑडिटोरियम में आयोजित तीन दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस के समापन में विशेषज्ञों ने यह बातें कही। कांफ्रेंस में छह देशों की नर्सों ने भाग लिया था। साथ ही अलग-अलग प्रसव की थैरेपी पर भी चर्चा की गई।

वहीं नर्सिंग छात्राओं को प्रसव के दौरान आने वाली चुनौतियों के बारे में समझाया गया। मौके पर शासकीय नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य वंदना चंसोरिया, मिताली अधिकारी, प्रेसीडेंट सोमी, प्राध्यापिका सपना ठाकुर, वीणा वर्मा, सुशीला सिंह मौजूद रहीं।

मॉडल के जरिए समझाया प्रसव का तरीका

विशेषज्ञों ने नर्सिंग छात्राओं को मॉडल के जरिए प्रसव का तरीका समझाया। लेबर पैन के समय आने वाली चुनौतियों को बताया गया। नवजात के जन्म की पूरी प्रक्रिया समझाई गई। जच्चा-बच्चा की सुरक्षा और उनके खान -पान के विषय में भी बताया गया।

डांस के माध्यम से बताया प्रसव का तरीका

सीजिरियन होने की वास्वविक वजह को बताते हुए विशेषज्ञ पलोनरी रिभा दानली ने बताया आज के समय में गर्भवती महिलाएं गर्भ धारण के बाद काम करने में असहज महसूस करती है। इन्हीं कारणों से बच्चा गर्भ में स्थिर हो जाता है। नियमित एक्सरसाइज, डांस करें तो आसानी से नॉर्मल डिलीवरी होगी। इससे चीर-फाड़ से बचा जा सकता है।

गर्भधारण के बाद महिला को इन बातों का रखना होगा ख्याल

– भोजन संतुलित हो और नियमित

– आयरन और फोलिक एसिड का नियमित सेवन

– गर्भधारण के तीन माह तक एक्सरसाइज न करें

नॉर्मल डिलीवरी के लिए क्या करें

– गर्भधारण के बाद घर के छोटे-मोटे काम करें

– एक्सरसाइज नियमित करें

– एक स्थिति में बहुत देर तक नहीं बैठना है

– सीधे सोने की अपेक्षा करवट लेकर सोना चाहिए

रायपुर में कुएं में गिरा युवक, पुलिस कांस्टेबल ने ऐसे बचाई जान

0

शहर के पंडरी थाना क्षेत्र के एफसीआई इलाके में कुएं के अंदर एक युवक गिर गया। इस बात की सूचना कांस्टेबल मंगलेश सिंह परिहार को लगी तो वो पहुंचे और वहां खड़े लोगों की मदद से अंदर गिरे युवक को जान की बाजी लगाकर बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा है कि यह युवक 24 घंटे से अधिक समय से कुएं के अंदर फंसा हुआ था। इलाका सुनसान होने की वजह से उसे कोई मदद नहीं मिल पा रही थी। दूसरे दिन 24 घंटे बीतने के बाद वहां से गुजर रहे एक चरवाहे ने जब उसकी आवाज सुनी तो पंडरी थाने में इसकी सूचना दी। थाने में बल नहीं होने की वजह से कांस्टेबल मंगलेश सिंह परिहार अकेले ही मौके पर पहुंच गए।

इसके बाद कांस्टेबल परिहार ने वहां खड़े लोगों को मदद करने की बात कही तो वो भी तैयार हो गए। एक बड़ी रस्सी मंगाई गई तो कुएं के अंदर उस युवक तक पहुंच सके और फिर उसे निकाला जा सके। रस्सी आने के बाद इसे कुएं में डाला गया और सावधानी से युवक को खींचकर बाहर निकाला गया। बाहर निकलने के बाद वह बहुत खुश नजर आ रहा था। उसे लग रहा था अगर कोई उसकी आवाज नहीं सुनता तो वो कई दिनों तक कुएं के अंदर तक रह जाता।

बिना कुछ खाए कुएं के अंदर रहने से उसकी जान को भी खतरा था। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि वो युवक इस सुनसान इलाके में क्यों आया था और कुएं में कैसे गिर गया। कांस्टेबल परिहार के साथ सभी को इस बात की खुशी थी कि वो किसी की जान बचाने में कामयाब हो गए। रेस्क्यू ऑपरेशन का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और सभी कांस्टेबल परिहार और उन लोगों की तारीफ कर रहे हैं, जिन्होंने कुएं से निकालकर उस युवक की जान बचाई।