Home Blog Page 2565

प्रियंका गांधी : पूरा प्रशासन चिन्मयानंद को गले लगा रहा है…

0

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री चिन्मयानंद मामले में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की रविवार को तीखी आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा नेता के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज नहीं किया गया है और प्रशासन पूर्व केन्द्रीय मंत्री को ‘बचा’ रहा है।

कानून की एक छात्रा ने चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाया था। बाद में 23 वर्षीय छात्रा को पांच करोड़ रुपये मांगने के आरोप में विशेष जांच दल :एसआईटी: ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया था। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

प्रियंका ने ट्वीट किया, ”महज एक साल पहले शाहजहांपुर के कई प्रशासनिक अधिकारी चिन्मयानंद की आरती उतारते दिखे। मामला अखबारों में उछला था। कांग्रेस महासचिव ने लिखा, बलात्कार पीडि़ता द्वारा पूरी आपबीती कहने के बावजूद बलात्कार का मुकदमा दर्ज नहीं हुआ, कैसे होता? जब पूरा महकमा गले लगाकर उनका बचाव कर रहा था।

‘हाउसफुल’ के सभी कलाकारों के साथ फिल्म बनाना चाहते हैं अक्षय…

0

‘हाउसफुल 4’ की रिलीज की तैयारी कर रहे अभिनेता अक्षय कुमार का कहना है कि वे इस फ्रेंचाइजी के पिछले हिस्सों के सभी प्रमुख कलाकारों के साथ एक फिल्म बनाना चाहते हैं। बॉबी देओल, रितेश देशमुख, कृति सेनन, पूजा हेगड़े, कृति खरबंदा और चंकी पांडे के अलावा फिल्म के निर्देशक फरहाद सामजी और निर्माता साजिद नाडियाडवाला के साथ मुंबई में शुक्रवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए अक्षय ने कहा, “नाडियाड और मैं सोच रहे थे कि हमें एक ऐसी फिल्म बनानी चाहिए, जिसमें हम सभी कलाकारों (‘हाउसफुल’ फिल्म के कलाकार ) को एक साथ लाएं। मेरा मानना है कि यह हमारे वर्जन का ‘एवेंजर्स’ होगा, लेकिन ये कॉमेडी ‘एवेंजर्स’ होगा।”

‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी फिल्म में दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, असिन और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार नजर आ चुके हैं। हालांकि अक्षय के अलावा रितेश देशमुख और चंकी पांडे इस फ्रेंचाइजी के हर सीरीज में शामिल रहे हैं।

अक्षय ने आगे कहा, “वे (सभी कलाकार) हमेशा ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहेंगे। हम हमेशा उनके बारे में सोचते हैं और बात करते हैं।”

प्रिंयका गांधी ने शेयर किया शक्ति श्लोक, बोलीं- दादी इंदिरा ने सिखाया था

0

आज से 9 दिन चलने वाले नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत हो रही है। इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति सहित कई हस्तियों ने देशवासियों को बधाई दी है। इस अवसर पर प्रियंका गांधी ने भी देश वासियों को बधाई दी है। उन्होंने बधाई देते समय शक्ति श्लोक शेयर कर लिखा कि ये श्लोक उन्हें दादी इंदिरा ने सिखाया था जो कि उन्हें आज तक याद है।

‘या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः’ इस शक्ति श्लोक को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा कि ‘जब मैं 11 साल की थी तो मेरी दादीजी ने मुझे यह श्लोक सिखाया था। आज नवरात्रि के पावन अवसर पर आप सबको बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।’

पति से गुस्साई पत्नी ने लिया बदला, बेटे को तकिए से गला दबाकर मार डाला

0

जयपुर में इस मां की कहानी जिसने भी सुनी उसके रोंगटे खड़े हो गए. पुलिस ने नविता मीणा को गिरफ्तार किया है जिसने अपने पति से झगड़े की वजह से अपने 3 साल के सोते हुए बेटे को तकिए से दबाकर मार डाला. जब वे अपने बच्चे का अंतिम संस्कार कर रही थी, तब उसके पति को पता चल गया और उसने पुलिस को सूचना दे दी. वहां से पुलिस ने बच्चे की आधी जली लाश को लेकर मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की तो नविता मीणा ने पूरी कहानी बताई .

पति से चल रहा था झगड़ा

नविता ने पुलिस को बताया कि उसके पति से उसका झगड़ा चल रहा था. 23 जुलाई को नविता ने महिला थाना पश्चिम में अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था. शुक्रवार को फैमिली कोर्ट में आखिरी कोशिश की गई कि नविता और उसके पति राजेश के बीच सुलह हो जाए. नविता इस बात पर अड़ी रही कि उसका पति उससे माफी मांगे मगर जब पति राजेश ने उससे माफी नहीं मांगी तो उसने घर लौट कर पूरे परिवार के साथ आत्महत्या करने का फैसला किया.

पति को मैसेज- बहुत पछताओगे

इससे पहले उसने पति राजेश को व्हाट्सएप मैसेज भेजा कि अब तुम बहुत रोओगे और बहुत पछताओगे. इसके बाद नविता ने अपने 3 साल के बेटे दिव्यांश का सोते समय तकिए से दबाकर गला घोंट दिया. फिर बड़े बेटे 6 साल के नक्ष को लेकर बालकनी से कूदने के लिए गई. बालकनी की जाली उसने सुबह ही काट दी थी. नक्ष को बताया कि चंद्रयान-2 से एक बालक गिरने वाला है तुम्हें मैं रात को बालकनी से दिखाऊंगी.

बड़े बेटे के साथ मरने का इरादा बदला

मां के यह कहने के बाद बेटा मां के गले से लिपट गया और बोला कि मां तुम कितनी अच्छी हो. यह सुनने के बाद आत्महत्या करने जा रही नविता भावुक हो उठी और मरने का इरादा बदल दिया. मगर जब कमरे में आई तो यह देखकर डर से कांपने लगी कि दिव्यांश मर चुका था. फिर उसने अपने घर वालों को फोन कर बताया कि दिव्यांश बेहोश हो गया है. उसे अस्पताल लेकर जा रही हूं. अस्पताल जाने पर दिव्यांशु को मृत घोषित कर दिया गया.

नविता श्मशान पर जब दिव्यांशु को जला रही थी तब उसके पति राजेश को पता लग गया और उसने पुलिस को फोन कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो नविता टूट गई और उसने सारी कहानी बता दी.

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर सैकड़ों कैदियों को किया जाएगा रिहा…

0

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर हत्या, बलात्कार और भ्रष्टाचार के अपराधों को छोड़कर छिटपुट मामलों के सैकड़ों दोषियों को रिहा किया जाएगा। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि दो अक्तूबर को करीब 600 कैदियों को रिहा किया जा सकता है। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश की सरकारों के सहयोग से गृह मंत्रालय अंतिम सूची तैयार कर रहा है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाने के लिए कैदियों को विशेष छूट देने की योजना के तहत अभी तक 1,424 कैदियों को राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेशों ने रिहा किया है। इन्हें दो अक्तूबर 2018 और छह अप्रैल 2019 को दो चरणों में रिहा किया गया। अधिकारी ने बताया कि तीसरे चरण के तहत इस साल दो अक्तूबर को कैदियों को रिहा किया जाएगा। पिछले साल सरकार द्वारा घोषित की गई अपराध-क्षमा योजना के तहत हत्या, बलात्कार या भ्रष्टाचार के मामलों में दोषी ठहराए गए कैदियों को रिहा नहीं किया जाएगा।

पहले किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, फिर अगवा कर 30 हजार रुपए में बेचा…

0

उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया, उसके बाद जब उसने इसकी शिकायत पुलिस से की तो उसका अपहरण कर लिया गया। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई तो काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने पीड़िता को राजस्थान के हनुमानगढ़ से बरामद कर लिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे 30 हजार रुपए में बेच दिया था।

जानकारी के अनुसार, मामला एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र इलाके का है। पीड़िता के पिता ने बताया कि गांव के ही दो युवकों ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपियों को नामजद करते हुए अलीगंज थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसका अपहरण इसलिए किया, जिससे वह कोर्ट में जाकर गवाही न दे सके। पीड़िता के पिता ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया।

इंस्पेक्टर पंकज कुमार मिश्रा ने घटना को गंभीरता से लेते हुए किशोरी की बरामदगी के लिए कई टीमें गठित की। पुलिस ने टीम ने सर्विलांस के जरिए मोबाइल की लोकेशन के आधार पर अलीगंज से लगभग 900 किलो मीटर दूर स्थित राजस्थान के जनपद हनुमानगढ से किशोरी को बरामद कर लिया। वहीं अपहरणकर्ता कन्हैया पुत्र फकीरे लाल निवासी ग्राम सथरा थाना उसैत जनपद बदायूं को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी को अपहरण की धाराओं में जेल भेजा है। वहीं, पीड़िता किशोरी ने प्रधान के भाई पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे 30 हजार में बेंचा था। बताया कि आरोपी चाहते थे कि वह न्यायालय में गवाही न दे सके।

बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, सभी किस्मों के प्याज के निर्यात पर लगा प्रतिबंध…

0

 आपूर्ति की कमी के कारण लगातार बढ़ रही प्याज की कीमतों के बीच केंद्र की मोदी सरकार ने तत्काल प्रभाव से सभी किस्मों के प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार ने प्याज की सभी किस्मों के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। बता दें कि मौजूदा समय में प्याज की कीमतें पिछले 4 सालों की तुलना में सबसे ज्यादा दर्ज की गई हैं।

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के मुताबिक, प्याज की निर्यात नीति को अगले आदेशों तक मुफ्त में संशोधित किया गया है। इसलिए, प्याज की सभी किस्मों का निर्यात तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित है।” हांलाकि नवरात्रि की वजह से बाजारों में प्याज की कीमतों में कुछ कमी देखने को मिल रही है।

प्रमुख प्याज उत्पादक राज्यों में मानसून की भारी बारिश से आपूर्ति प्रभावित हुई है जिसकी वजह से इसकी कीमतों में उछाल आया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रमुख प्याज उत्पादक क्षेत्रों विशेषरूप से महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गुजरात, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में पिछले दो दिन में अत्यधिक बारिश हुई है। व्यापारियों का कहना है कि देश के ज्यादातर हिस्सों में अभी भंडारण वाला प्याज बेचा जा रहा है। खरीफ या गर्मियों की फसल नवंबर से बाजार में आएगी।

गौरतलब है कि प्‍याज की कीमत को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार ने पिछले हफ्ते इसका न्‍यूनतम निर्यात मूल्‍य 850 डॉलर प्रति टन निर्धारित किया था ताकि निर्यात पर पाबंदी से देश के बाजारों में प्याज की सप्लाई में कमी नहीं आए। इससे पहले केंद्रीय उपभोक्‍ता मंत्री रामविलास पासवान ने राज्‍य सरकारों से केंद्रीय बफर से प्‍याज की खरीदारी करने और उसे 24 रुपए प्रति किलो की अधिकतम खुदरा कीमत पर उपलब्‍ध कराने का निर्देश दिया था।

केंद्र ने इस साल 56,000 टन प्याज का बफर स्टाक बनाया है। इसमें से 10,000-12,000 टन भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ नेफेड), भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ एनसीसीएफ) और मदर डेयरी ने अब तक बेचा है। खरीफ उत्पादन कम होने के कारण प्याज की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। उत्पादक राज्यों विशेषकर महाराष्ट्र में खेती के रकबे में 10 फीसदी की गिरावट के कारण प्याज के दामों में तेजी आई है।

नवरात्रि पर बोलीं सोनिया गांधी- महिला अधिकारों की सुरक्षा के लिए अभी और प्रयास जरुरी…

0

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को कहा कि वर्तमान हालात में महिलाओं के अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए लोगों को अभी और प्रयास करने की जरूरत है।कांग्रेस अध्यक्ष ने शारदीय नवरात्र के अवसर पर लोगों को बधाई संदेश में यह बात कही। गांधी ने कहा कि आगामी नौ दिन में देवी के नौ रूपों की पूजा होती है और शक्ति की यह उपासना समाज में महिलाओं के अहम स्थान से भी जुड़ी है। कांग्रेस की ओर से जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि हमें महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए और प्रयास करने की जरूरत है।

गांधी ने कहा कि देवी के नौ रूप साहस, वीरता, समृद्धि, शक्ति, बुद्धि, ज्ञान और सकारात्मक शक्तियों के प्रतीक हैं।उम्मीद करती हूं कि व्रत और पूजा अर्चना के जरिए उपासक अपनी इच्छाशक्ति को मजबूत बनाएंगे और नकारात्मक शक्तियों को हराएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नवदुर्गा पूजा पर वह उम्मीद करती हैं कि देश भर में भाईचारा, प्यार, शांति और शक्ति का संचार हो।

नितिन गडकरी 1 अक्तूबर को करेंगे लांच, प्लास्टिक की बोतलों की जगह अब खरीद सकते हैं बांस की बोतलें…

0

प्लास्टिक की बोतल का विकल्प अंततः खोज लिया गया है। एमएसएमई मंत्रालय के अधीन कार्यरत खादी ग्रामोद्योग आयोग ने बांस की बोतल का निर्माण किया है। इस बोतल की क्षमता कम से कम 750 एमएल की होगी। इन बोतलों की कीमत 300 रुपये से शुरू होगी। यह बोतलें पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ टिकाऊ भी हैं। एक अक्तूबर को केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी बांस की इस बोतल को लांच करेंगे। दो अक्तूबर से खादी स्टोर में इस बोतल की बिक्री की शुरुआत होगी। दो अक्तूबर के दिन गांधी जयंती के अवसर पर सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को प्रतिबंधित किया जा रहा है।

केवीआईसी द्वारा पहले ही प्लास्टिक के गिलास की जगह मिट्टी के कुल्हड़ का निर्माण शुरू किया जा चुका है। इस प्रक्रिया के तहत अभी तक मिट्टी के एक करोड़ कुल्हड़ बनाए जा चुके हैं। केवीआईसी ने वित्त वर्ष के अंत तक एक करोड़ की क्षमता को तीन करोड़ तक ले जाने का लक्ष्य रखा है।

केवीआईसी के चैयरमैन वी के सक्सेना ने कहा है कि एक अक्तूबर को बांस की बोतल के साथ एमएसएमई मंत्री कच्ची घानी सरसों का तेल की ब्रिकी का भी शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि बांस की बोतल की बिक्री शुरू होने से भारी संख्या में रोजगार उत्पन्न होगा। बोतल से बांस की खुशबू भी लोगों को मिलती रहेगी।

उन्होंने आगे बताया कि भारत बांस का विश्व में दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश हैं, लेकिन हम इसका इस्तेमाल अपने उत्पादों में 5 फीसदी भी नहीं करते हैं। जबकि चीन अपने फर्नीचर के निर्माण में 90 फीसदी तक बांस का इस्तेमाल करता है। सक्सेना ने बताया कि बांस की बोतल की कीमत उसके आकार पर निर्भर करेगी।

नितिन गडकरी 1 अक्तूबर को करेंगे लांच, प्लास्टिक की बोतलों की जगह अब खरीद सकते हैं बांस की बोतलें,

0

प्लास्टिक की बोतल का विकल्प अंततः खोज लिया गया है। एमएसएमई मंत्रालय के अधीन कार्यरत खादी ग्रामोद्योग आयोग ने बांस की बोतल का निर्माण किया है। इस बोतल की क्षमता कम से कम 750 एमएल की होगी। इन बोतलों की कीमत 300 रुपये से शुरू होगी। यह बोतलें पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ टिकाऊ भी हैं। एक अक्तूबर को केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी बांस की इस बोतल को लांच करेंगे। दो अक्तूबर से खादी स्टोर में इस बोतल की बिक्री की शुरुआत होगी। दो अक्तूबर के दिन गांधी जयंती के अवसर पर सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को प्रतिबंधित किया जा रहा है।

केवीआईसी द्वारा पहले ही प्लास्टिक के गिलास की जगह मिट्टी के कुल्हड़ का निर्माण शुरू किया जा चुका है। इस प्रक्रिया के तहत अभी तक मिट्टी के एक करोड़ कुल्हड़ बनाए जा चुके हैं। केवीआईसी ने वित्त वर्ष के अंत तक एक करोड़ की क्षमता को तीन करोड़ तक ले जाने का लक्ष्य रखा है।

केवीआईसी के चैयरमैन वी के सक्सेना ने कहा है कि एक अक्तूबर को बांस की बोतल के साथ एमएसएमई मंत्री कच्ची घानी सरसों का तेल की ब्रिकी का भी शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि बांस की बोतल की बिक्री शुरू होने से भारी संख्या में रोजगार उत्पन्न होगा। बोतल से बांस की खुशबू भी लोगों को मिलती रहेगी।

उन्होंने आगे बताया कि भारत बांस का विश्व में दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश हैं, लेकिन हम इसका इस्तेमाल अपने उत्पादों में 5 फीसदी भी नहीं करते हैं। जबकि चीन अपने फर्नीचर के निर्माण में 90 फीसदी तक बांस का इस्तेमाल करता है। सक्सेना ने बताया कि बांस की बोतल की कीमत उसके आकार पर निर्भर करेगी।