Home Blog Page 2567

जम्‍मू कश्‍मीर: इंटरनेशनल बॉर्डर से गायब BSF जवान, गश्‍त के दौरान लापता…

0

 जम्‍मू कश्‍मीर में इंटरनेशनल बॉर्डर (आईबी) से बीएसएफ का एक जवान लापता हो गया है। जम्‍मू के आरएस पुरा में अरनिया सेक्‍टर से इस जवान के लापता होने की खबरें हैं। बीएसएफ की ओर से इस घटना पर एक बयान भी जारी किया गया है। बीएसएफ की ओर से बताया गया है कि जवान अरिनया सेक्‍टर में पेट्रोलिंग ड्यूटी पर था, उसी समय यह लापता हुआ। फिलहाल इस घटना में और ज्‍यादा जानकारी का इंतजार है।

शनिवार को जम्‍मू कश्‍मीर में दो अलग-अलग एनकाउंटर्स में छह आतंकी मारे गए हैं। वहीं, एक जवान भी शहीद हुआ और दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि मारे गए आतंकी हिजबुल मुजाहिद्दीन संगठन के हैं और उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है।

क्‍या बीजेपी ले पाएगी पिछली हार का बदला?

0

बागलान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र नाशिक जिले में स्थित है और धुले लोकसभा क्षेत्र में आता है। 2014 में यहां से एनसीपी नेता दीपिका संजय चव्हाण विधायक चुनी गईं। उन्होंने बीजेपी की बोरसे दिलीप मंगलू को हराया था। दीपिका को कुल 68434 वोट मिले थे जबकि उनके मुकाबले दिलीप मंगलू को 64253 वोट मिले थे।

21 अक्टूबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव
चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को एक ही चरण में चुनाव कराने की घोषणा की है। मतों की गिनती 24 अक्ट्रबर को होगी। लोकसभा चुनाव 2019 में भारी बहुमत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सत्ता में वापसी के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल नौ नवंबर को खत्म हो रहा है।

2014 में भाजपा ने मारी थी बाजी

साल 2014 में महाराष्ट्र विधानसभा की 288 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी 122 सीटें हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। भाजपा ने पहली बार महाराष्ट्र में इतनी सीटें हासिल की थीं। वहीं, कांग्रेस 42 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गई। इसके अलावा, शिवसेना 63 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रहने वाली पार्टी थी। शरद पवार की राकांपा को 41 सीटें मिली थीं।

2014 में 63.08 प्रतिशत वोट डाले गए थे। कुल 52691758 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। जिसमें 28383004 पुरुष, 24308397 महिला और 357 थर्ड जेंडर वोटर्स शामिल थे। पिछले विधानसभा चुनाव में 63.08 प्रतिशत वोट डाले गए थे।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्पेन को 6-1 से रौंदा

0

हरमनप्रीत के शानदार दो गोलों की मदद से भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को बेल्जियम के एंटर्वप में अपने दौरे के दूसरे मुकाबले में स्पेन को 6-1 से रौंद दिया। विश्व की पांचवें नंबर की टीम भारत की ओर से हरमनप्रीत ने 28वें और 32वें मिनट में दो गोल किए जबकि टीम के अन्य गोल मनप्रीत सिंह ने 24वें मिनट, नीलकांत शर्मा ने 39वें मिनट, मनदीप सिंह ने 56वें और रुपिन्दर पाल सिंह ने 59वें मिनट में किए।

स्पेन ने पहला पेनल्टी कार्नर हासिल किया और इस मौके का फायदा उठाते हुए गोल में तब्दील कर दिया। लेकिन मैच के 24वें मिनट में कप्तान मनप्रीत सिंह ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। मनप्रीत के गोल के चार मिनट के भीतर ही हरमनप्रीत ने पेनल्टी कार्नर में गोल कर टीम को बढ़त 2-1 कर दी।

तीसरे क्वार्टर के बाद हरमन प्रीत और नीलकांत के गोल से भारत ने 4-1 की बढ़त हासिल कर ली। मनदीप के 56वें और रुपिन्दरपाल के 59वें मिनट के गोल की बदौलत भारत ने निर्धारित समय तक 6-1 से यह मुकाबला जीत लिया। भारतीय टीम का तीसरा मुकाबला स्पेन से 29 सितंबर को होगा।

क्रिकेट से दूर हैं धोनी, इन खेलों में कर रहे हैं दमदार प्रदर्शन

0

 2019 के विश्व सेमीफाइनल में हार के बाद से ही भारत के दिग्गज बल्लेबाज-विकेटकीपर महेन्द्रसिंह धोनी क्रिकेट से दूर हैं। हार के बाद से ही वे वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी टीम से बाहर रहे हैं। अब उनके जल्द ही क्रिकेट से संन्यास लेने की अटकलें व चर्चाएं जोरों पर हैं। इस बीच उनका झुकाव बाइक राइडिंग, गोल्फ और बिलियर्ड्स जैसे खेलों की ओर देखा जा रहा है।

लेकिन धोनी इन सभी से दूर फिलहाल अपने परिवार के साथ समय व्यतीत कर रहे हैं और वे क्रिकेट के अलावा कई अन्य खेलों में भी हाथ आजमा रहे हैं। बाइक राइड व गोल्फ में अपना दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं व बिलियर्ड्स भी खेल रहे हैं।

झारखंड स्टेट ‌क्रिकेट एसोसिएशन (जेसीए) ने धोनी को बहरागोडा के विधायक कुणाल सारंगी के साथ बिलियर्ड्स खेलते देखा। टीम इंडिया के वेस्टइंडीज दौरे के दौरान वे टेरिटोरियल आर्मी के साथ ट्रेनिंग पर चले गए थे। भारत आई दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाफ खेली गई सीरीज में भी वे इंडियन टीम का हिस्सा नहीं थे।

‌दिसंबर तक मैदान में वापसी की संभावना : धोनी बांग्‍लादेश के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए भी टीम का हिस्सा नहीं होंगे। ऐसा ही नजर आ रहा है। वे वेस्टइंडीज के खिलाफ दिसंबर में होने वाली वनडे सीरीज से वापसी करेंगे।

पिच क्यूरेटर बासु दा से मिले : धोनी, जेसीए बोर्ड के सबसे पुराने पिच क्यूरेटर में से एक बासु दा से भी मिले। इस दौरान फोटो सेशन में विधायक कुणाल सारंगी भी मौजूद थे। ट्विटर अकाउंट पर इन तस्वीरों को सारंगी ने शेयर किया। उन्हें टेनिस खेलते हुए भी देखा गया। उन्होंने कुछ समय पूर्व अमेरिकन क्लब की ओर से पहला गोल्फ टूर्नामेंट भी खेला था।

WhatsApp पर अश्लील फोटो भेजकर इंजीनियरिंग छात्रा को करता था ब्लैकमेल, ऐस हुआ गिरफ्तार…

0

इंजीनियरिंग की छात्रा को व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो भेजकर ब्लैकमेल करने वाले एक युवक को गोरखपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को दिल्ली के अशोक नगर इलाके से गिरफ्तार किया है। बता दें कि आरोपी छात्रा से 2 लाख रुपए मांग रहा था। पीड़िता की मां ने आरोपित के खिलाफ पिपराइच थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्रा पिपराइच क्षेत्र की रहने वाली है और निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ती है। बताया जा रहा है कि मुंबई का रहने वाला युवक पुष्पेंद्र शर्मा उर्फ करन 2016 में पिपराइच इलाके में शादी में शामिल होने आया था। इस दौरान उसकी छात्रा से मुलाकात हुई और दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत शुरू हो गई। आरोप है कि कुछ दिन बाद व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक तस्वीर भेजकर परेशान करने लगा। जिसके बाद छात्रा ने फोन पर बातचीत करना बंद कर दिया। आरोप है कि पुष्पेंद्र कई बार छात्रा से मिलने कॉलेज पहुंचा।

मुलाकात न होने पर प्राचार्य और शिक्षकों के मोबाइल पर उसकी आपत्तिजनक तस्वीर भेजना शुरू कर दिया। इसी बीच छात्रा के नाम से फेसबुक पर फर्जी एकाउंट बनाकर तस्वीर पोस्ट करने लगा। घरवालों ने फोन कर फोटो डिलिट करने के लिए कहा तो आरोपित दो लाख रुपए की डिमांड कर रहा था। इस मामले में 25 मार्च 2018 को छात्रा की मां ने पुष्पेंद्र के खिलाफ पिपराइच थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की जांच कर रही साइबर सेल ने दिल्ली के अशोक नगर इलाके में स्थानीय पुलिस की मदद से पुष्पेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि वह प्राइवेट बैंक में काम करता है।

52 साल के इस रिक्शेवाले फर फिदा हुईं 3000 लड़कियां, कारण जानकर रह जाएंगे दंग

0

बरेली के रहने वाले जावेद नामक इस रिक्शेवाले ने फेसबुक पर आईपीएस नूरूल हसन नामक आईडी बनाई। इसके बाद करीब 3 हजार लड़कियां से फेसबुक पर ही दोस्ती की।

उनमें से कई लड़कियों को रिक्शेवाले ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। वह कई फर्जी आईडी की मदद से लड़कियों को फंसाता रहा है। लेकिन आईपीएस नूरूल हसन के नाम से आईडी बनाने के बाद उसकी आईडी में लड़कियों की भरमार हो गई।

पकड़े जाने के बाद उसने पुलिस से कहा, ‘मैं प्यार मोहब्बत के लिए ही बना हूं।’ उसने जिन आईपीएस की आईडी बनाई, वह महाराष्ट्र में तैनात बरेली के रहने वाले आईपीएस नूरूल हसन हैं। जब उसने फर्जी आईडी बनाई थी तो शुरुआत में तो उसके बहुत कम दोस्त थे, लेकिन धीरे-धीरे उसके दोस्त बढ़ने लगे। जिसमें अधिकतर लड़कियां हैं।

रिक्शेवाले ने फर्जी आईडी से राजस्थान की नर्स और महिला वकील समेत कई हाईप्रोफाइल महिलाओं से भी दोस्ती कर ली। वह इनसे अश्लील चैटिंग भी करता था। लड़कियां बिना मांगे ही उसे अपनी अश्लील तस्वीरें व वीडियो भेजती थीं।

जावेद ने पुलिस को बताया कि यह सब करने में उसे बहुत मजा आ रहा था। पर अब सजा भुगतनी पड़ेगी ये पता नहीं था। उसने बताया कि घर में उसका एक और मोबाइल है, जिसमें लड़कियों की अश्लील फोटो, वीडियो तथा कॉल रिकॉर्डिंग भरी पड़ी हैं।

राजनाथ सिंह बोले- 26/11 नहीं भूल सकता भारत, अब नहीं होने देंगे ऐसा हमला

0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि 26/11 को भारत कभी नहीं भूल सकता। राजनाथ ने कहा कि लेकिन अब हम दोबारा ऐसा हमला होने नहीं देंगे। रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान भारत में आतंकवाद फैलाता है।

गोवा में INS विक्रमादित्य पर राजनाथ सिंह मे कहा कि जो गलतियां पहले हो चुकी हैं अब दोहराई नहीं जाएंगी। उन्होंने कहा कि नौसेना और कोस्ट गार्ड अलर्ट हैं।

चलती बाइक पर सवार थे इतने लोग, आप सोच भी नहीं सकते,

0

क्या आप बता सकते हैं कि एक मोटरसाइकिल पर कितने लोग बैठ सकते हैं? आपका सीधा सा जवाब होगा कि मैक्सिमम तीन लोग बैठ सकते हैं। मगर एक शख्स ने अपनी मोटरसाइकिल पर इतने लोगों को बैठाया है कि आप देखकर हैरान रह जाएंगे। सोशल मीडिया पर चलती मोटरसाइकिल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर न सिर्फ कुल सात लोग सवार हैं, बल्कि उसी बाइक पर सामान भी लदे पड़े हैं।

इस विचित्र करतब का एक वीडियो रिकॉर्ड किया गया और बाद में ट्विटर पर शेयर किया गया। 29 अगस्त को ट्वीट किए गए इस वीडियो पर काफी रिएक्शन्स आ रहे हैं। यह वीडियो अपने आप में इतना अनोखा और हैरान करने वाला है कि इसे करीब 21,000 से अधिक बार देखा जा चुका है।

आप भी देखकर सकते में आ जाएंगे और माथा खुजलाने लगेंगे कि आखिर इतने सारे लोग एक ही मोटरसाइकिल पर कैसे आ सकते हैं और वो भी इतने सारे सामानों के साथ। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। हालांकि, कुछ लोगों ने इस घटना की निंदा भी की है और इसे खतरनाक बताया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स बाइक चला रहा है और उस पर उसके साथ महिला और बच्चों को मिलाकर कुल 7 लोग किसी तरह बैठे नजर आ रहे हैं। हैरान करने वाली बात है कि इस बाइक पर न सिर्फ बहुत सारे सामान हैं, बल्कि दो कुत्तों को भी किसी तरह मैनेज करके बैठाया गया है।

चुनाव से पहले मुंबई महाराष्ट्र में 1 करोड़ कैश बरामद, हिरासत में 8 लोग…

0
  • मुंबई में चुनाव से पहले पैसों की हेराफेरी
  • कार से बरामद हुए 1 करोड़ रुपये कैश
  • पुलिस की हिरासत में 8 लोग, पूछताछ जारी

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही पैसों की हेराफेरी शुरू हो गई है. कहीं पैसे भेजे जा रहे हैं तो कहीं से पैसे मंगवाए जा रहे हैं. ऐसे में मुंबई पुलिस बिल्कुल चौकन्नी हो गई है. शुक्रवार (27 सितंबर) देर रात समता नगर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक सफेद टाटा कार के ड्राइवर सहित 8 लोगों के पास से नोटों से भरा बैग बरामद किया. इस बैग से पुलिस ने 1 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है.

पुलिस के मुताबिक, समता नगर पुलिस को एक सफेद कार से पैसे आने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर समता नगर पुलिस वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे ग्रोवेल मॉल के पास नाकाबंदी कर कार का इंतजार करती रही.

दो बैग से 1 करोड़ कैश बरामद

पुलिस के मुताबिक, 27 सितंबर की रात करीब साढ़े 11 बजे वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर साउथ मुंबई- गुजरात रूट पर सफेद टाटा हेक्सा कार (नंबर- MH 07 AH 4050) को पुलिस ने ग्रोवेल मॉल के सामने हाईवे पर रुकवाया, जिसमें ड्राइवर सहित 8 लोग थे. इनके पास से दो हजार और पांच सौ रुपये के नोटों से भरे दो बैग मिले, जिसमें से करीब एक करोड़ कैश बरामद किया गया.

पकड़े गए लोगों से पूछताछ जारी

देर रात होने की वजह से पुलिस ने इनकम टैक्स आयुक्त और चुनाव अधिकारी को इसकी जानकारी दी. इसके बाद आयकर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर आगे की जांच में जुट गए हैं. फिलहाल रुपयों से भरा बैग और आरोपी समता नगर पुलिस की गिरफ्त में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है.

भूपेश बघेल – जिस दिन RSS के लोग गोडसे मुर्दाबाद कहेंगे, मैं मान लूँगा मोदी जी गांधीवादी हैं…

0

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। बघेल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी आजकल महात्मा गांधी की बात करते हैं लेकिन जिस दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के लोग गोडसे मुर्दाबाद के नारे लगाना शुरू कर देंगे उस दिन मैं मान लूंगा कि पीएम मोदी सच्चे गांधीवादी हो चुके हैं। मीडिया से बात करते हुए

बघेल ने कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस के लोगों से मैं इतना कहना चाहूंगा कि वो गोडसे मुर्दाबाद जिस दिन कहेंगे उस दिन मैं मानूंगा कि वो सच मैं गांधी को मानते हैं। सड़क में खड़ा हूं, चौक चौराहे पर खड़ा हूं। आरएसएस के मोहन भागवत जिस दिन या आरएसएस के लोग गोडसे मुर्दाबाद और गांधी के हत्यारे मुर्दाबाद के नारे लगाएं और जो भाजपा और आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद के लोग अपने घर में गोडसे की मूर्ति लगाकर रखे हैं उसके खिलाफ जिस दिन कार्रवाई कर लेंगे उस दिन मैं मान लूंगा कि नरेंद्र मोदी जी सच्चे गांधीवादी हो चुके है।’

दरअसल भूपेश बघेल राजीव भवन में मीडिया से बात कर हे थे। दंतेवाडा चुनाव में मिला सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए बघेल ने कहा कि पिछली बार भी हम बेहद कम अतंर से हारे थे लेकिन इस बार हमने शानदार जीत दर्ज की। पूर्ववर्ती रमन सिंह सरकार को निशाने पर लेते हुए बघेल ने कहा कि पूर्व सरकार के दौरान कमीशनखोरी का विकास हुआ था। उन्होंने कहा कि दंतेवाडा में मिली जीत हमारे विकास कार्यों पर मुहर लगाती है जिसने रमन सिंह की पार्टी बीजेपी को नकार दिया है।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने इस बार गांधी जयंती के लिए विशेष योजना बनाई है। छत्तीसगढ़ सरकार के मुताबिक सरकार इस वर्ष चार प्रमुख योजनाएं गांधी जयंती पर शुरू करने जा रही है। 2 और 3 अक्टूबर को राज्य सरकार ने विधानसभा का विशेष सत्र भी रखा गया है।