Home Blog Page 2568

होमवर्क के बहाने सुसाइड नोट लिख रही थी लड़की, मां ने देखा तो हुआ गैंगरेप का खुलासा…

0

गुजरात के अमरेली में एक नाबालिग होमवर्क के बहाने मां के सामने ही सुसाइड नोट लिख रही थी। इस बीच मां की नजर बेटी के चेहरे पर पड़ी तो उसके हावभाव देखकर कुछ अप्रिय होने की आशंका हुई।

मां ने बेटी से कॉपी लेकर देखी तो उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म होेने का खुलासा हुआ। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के मौसेरे भाई समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारपुलिस ने बताया कि आरोपियों में पीड़िता का मौसेरा भाई और पांच अन्य उसके करीबी हैं। लड़की के मुताबिक, आरोपियों ने चलती कार में उससे दुष्कर्म किया था। लड़की ने होमवर्क की कॉपी में आरोपियों के बारे में विस्तार से लिखा। उसने लिखा- अंदर से टूटने के बाद खुद को खत्म करने का फैसला किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी अहमदाबाद, जूनागढ़ और अमरेली के हैं। केस दर्जकर उनकी तलाश की जा रही है।

US की PAK को चेतावनी- अगले महीने तक रोको आतंकियों की फंडिंग, नहीं तो FATF लगा देगी प्रतिबंध…

0

अमेरिका (US) ने पाकिस्तान (Pakistan) को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह टेरर फंडिंग (Terror funding) पर रोक लगाए. अगर ऐसा नहीं किया फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) उसे ‘ब्लैकलिस्ट’ कर सकता है और आगे वित्तीय मदद में भी कटौती कर सकता है. अमेरिका ने साफ कहा कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था अब देश में आतंक के ठिकानों को खत्म करने पर निर्भर करेगी.

अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा आतंकी हाफिज सईद के लिए पाकिस्तान को फंड देने के कदम का भी स्वागत किया है. अमेरिका ने कहा कि ये दिखाता है कि एफएटीएफ की प्रति जवाबदेही से साथ पाकिस्तान आतंकरोधी अभियान की दिशा में काम कर रहा है. दक्षिण और मध्य एशिया के लिए अमेरिकी कार्यवाहक सहायक मंत्री एलिस वेल्स ने इसे एक ‘सकारात्मक कदम’ बताया है.

इससे पहले, पाकिस्तान के अनुरोध पर मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और प्रतिबंधित जैश ए मोहम्मद प्रमुख हाफिज सईद को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक आतंक रोधी समिति ने बुनियादी जरूरतों पर खर्चे के लिए अपने बैंक खाते से रकम निकालने की अनुमति दी. सईद के परिवार को अब डेढ़ लाख रुपये कर दी है.

हाफिज को दिसंबर 2008 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 1267 प्रस्ताव के तहत आतंकवादी घोषित किया जा चुका है. संयुक्त राष्ट्र प्रावधानों के मुताबिक सभी राष्ट्रों को इस सूची में शामिल व्यक्ति की वित्तीय संपत्ति या आर्थिक संसाधन और धनराशि पर रोक लगानी होती है. प्रस्ताव में राष्ट्रों को प्रतिबंधित व्यक्ति के मूलभूत खर्चे के लिए अनुमति देने का भी प्रावधान है, बशर्ते कि किसी को इस पर आपत्ति नहीं हो.

सईद यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी, लाहौर में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत था और 1999 में रिटायर हो गया था. पाकिस्तान सरकार से उसे 45700 रुपये की पेंशन मिलती है. पाकिस्तान के हबीब बैंक में खाता है लेकिन संयूक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा जब से उसे आतंकवादी घोषित किया गया, उसकी संपत्ति सीज कर ली गई. 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद यूएन ने उस पर प्रतिबंध लगा दिए. उस पर अमेरिका ने 1 करोड़ डॉलर का ईनाम घोषित किया था. फिलहाल, सईद जेल में है और टेरर फंडिंग के मामले में ट्रायल का सामना कर रहा है.

वेल्स ने कहा, “घोषित आतंकियों के परिवार के खर्चों आदि के लिए यूएन फंड देता है. ऐसे में पाकिस्तान की मांग दिखाती है कि वो नियमों का पालन कर रहा है जो एफएटीएफ के लिए जरूरी शर्त है.”

दरअसल, अगले माह 13-14 अक्टूबर को सभी सदस्यों की मौजूदगी में होने वाली एफएटीएफ की अहम बैठक होनी है. इस दौरान एफएटीएफ पाकिस्तान के ‘ग्रे लिस्ट’ दर्जे को हटाने या बरकरार रखने पर विचार करेगा. संगठन एक कदम आगे जाते हुए पाकिस्तान को ‘ब्लैकलिस्ट’ कर सकता है और आगे वित्तीय मदद में भी कटौती कर सकता है. पाकिस्तान 27- प्वाइंट एक्शन प्लान को लेकर अपनी प्रतिबद्ध जाहिर करने की कोशिश कर रहा है.

वेल्स ने साफ कहा, “एफएटीएफ के फैसले और आईएमएफ प्रोग्राम को देखते हुए आगे आने वाले कुछ महीने पाकिस्तान के लिए बेहद महत्वपूर्ण होने वाले हैं. पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था अब देश में आतंक के ठिकानों को खत्म करने पर निर्भर करेगी.” उन्होंने कहा, “अमेरिका का मानना है कि पाकिस्तान ने बीते समय में कुछ सकारात्मक कदम उठाए हैं और हम चाहते हैं कि पाकिस्तान इस एक्शन प्लान को पूरा करे.”

VIDEO : ‘मरजावां’ के डायरेक्टर ने एक बड़ी गड़बड़ के साथ ट्रेलर रिलीज कर दिया

0

सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख की अगली फिल्म ‘मरजावां’ का ट्रेलर आ चुका है. और आते ही इसे चौतरफा ट्रोल किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर ट्रेलर के एक्शन सीक्वेंस के मीम बन रहे हैं. और सिद्धार्थ के डायलॉग्स के साथ लोग काफी एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं. दरअसल इस ट्रेलर में सिद्धार्थ के एक्सप्रेशन से एक्शन तक सबकुछ बेहद नकली लग रहा है. और इतना ही नहीं. ट्रेलर में उनके एक के बाद एक बेहद बुरे डॉयलॉग्स सुनने को मिलते हैं. जैसे- ‘मैं मारूंगा मर जाएगा, दोबारा जन्म लेने से डर जाएगा’, ‘बगावत के लिए इजाज़त की ज़रूरत नहीं, रोक सकें शेर को इतनी तुम कुत्तों में ताकत नहीं’

ट्रेलर में सिद्धार्थ कभी उड़कर तो कभी कीचड़ में लोटकर लोगों को मारते हैं.

खैर, ट्रेलर आगे बढ़ता है और एक्शन सीन आने शुरू होते हैं. उनमें सिद्धार्थ कभी उड़कर तो कभी कीचड़ में लोटकर लोगों को मारते हैं. और उनके मारने पर विलेन ऐसे टप्पा खाकर वापस ऐसे वापस आता है, जैसे बॉल जमीन पर लगकर ऊपर आती है. एक बार तो वो हीरोइन की तरफ आता चाकू हवा में ही रोक लेते हैं. उस सीन को देखकर आपको साउथ की फिल्मों का एक्शन याद आ सकता है.

ट्रेलर में ऐसा ही एक एक्शन सीक्वेंस है. जिसमें बहुत बड़ा झोल है. और डायरेक्टर के लिए दुख की बात ये है कि लोगों ने इसे पकड़ भी लिया है.

उस सीन में सिद्धार्थ एक गुंडे को मुक्का मारते हैं. और वो हवा में गुलाट खाता हुआ गिर जाता है. गौर से देखने पर पता चलता है कि सिद्धार्थ का हाथ उस गुंडे की बॉडी से टच भी नहीं होता. और काफी दूर से ही निकल जाता है. ऐसा लगता है कि उन्होंने हवा को मुक्का मारा और बगल में वो गुंडा अपनी इच्छा से गुलाट खाकर गिर गया. इस एक्शन सीक्वेंस को आप ट्रेलर में 29 से 30 सेकेंड के बीच देख सकते हैं.

इसी सीन में सिद्धार्थ का हाथ गुंडे की बॉडी के बहुत दूर से निकलता है और वो गुंडा हवा में फ्लिप कर जाता है.

ट्रेलर में तारा सुतारिया सिद्धार्थ की लव इंटरेस्ट बनीं हैं. 3 मिनट 15 सेकेंड के ट्रेलर में उनका एक भी डायलॉग नहीं है. पूरे ट्रेलर में वो सिर्फ मुस्कुराती हैं. और इशारों में बात करती हैं. शायद उनका कैरेक्टर बोल न पाने वाली लड़की का हो. लेकिन जब वो स्क्रीन पर होती हैं, तो बैकग्राउंड में किसी लड़की की आवाज में एक डायलॉग आता है. तो हो सकता है कि कहानी में किसी हादसे में उनकी आवाज चली गई हो. अब ऐसा है भी या नहीं, जानने के लिए फिल्म के रिलीज का इंतजार करना पड़ेगा.

तारा सुतारिया पूरे ट्रेलर में सिर्फ मुस्कुराती दिखती हैं.

रितेश देशमुख ने इस फिल्म में बौने इंसान का रोल किया है. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि अपने कैरेक्टर में परफेक्शन लाने के लिए उन्हें एक ही सीन पांच-पांच बार शूट करना पड़ता था. फिल्म में उनका कैरेक्टर काफी इविल टाइप है. और ट्रेलर में अपने पहले डायलॉग से वो खुद भी इस बात को साबित कर देते हैं. डायलॉग है, ‘ पता है कमीनेपन की हाइट क्या है, तीन फुट’.

मरजावां में रितेश ने तीन फुट के आदमी का किरदार किया है.

ट्रेलर आने के बाद ‘मरजावां’ को रिलीज से पहले ही काफी क्रिटिसाइज किया जा रहा है. ऊपर से इस तरह के एक्शन सीक्वेंस फिल्म को सोशल मीडिया पर ट्रोल करवा रहे हैं. फिल्म का नतीजा क्या होगा, ये 8 नवंबर को फिल्म रिलीज के बाद ही पता चलेगा.

माइंड रॉक्स: नुसरत बोलीं- बंगाल में अभी ‘ऑफ दीदी, बाय दीदी, फॉर दीदी’

0

नुसरत जहां ने राजनीति के मौजूदा परिदृश्य पर अपने विचार युवाओं से साझा किए. नुसरत ने कहा कि हालांकि लोकसभा चुनाव में बीजेपी को पश्चिम बंगाल में पिछले चुनाव के मुकाबले अच्छी कामयाबी मिली, लेकिन बंगाल में अभी भी ममता दीदी का जलवा कायम है.

सीएम ममता बनर्जी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल के लोग अभी भी दीदी के साथ हैं, दीदी के लिए हैं और दीदी के साथ रहेंगे. नुसरत ने कहा कि बंगाल के लोग ममता बनर्जी से बेहद प्यार करते हैं और आगे भी करते रहेंगे.

कार्यक्रम के शुरुआत में नुसरत जहां से जब पूछा गया कि क्या वे मौजूदा भारत को एकजुट या बंटा हुआ देखती हैं. इस सवाल के जवाब में नुसरत ने कहा कि उनकी पार्टी नहीं सोचती है कि आज का भारत बंटा हुआ है. नुसरत ने कहा कि जब उनकी पार्टी की या उनके सीएम की बात होती है तो वे उन चीजों पर लगाम लगाने की कोशिश करती हैं जो हो सकता है कि दूसरों को उतना पसंद न आए.

नुसरत जहां ने कहा कि आज भारत जितना एकजुट है शायद पहले कभी नहीं रहा है. नुसरत जहां ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाना एक बड़ा कदम था, हालांकि उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सरकार को लोगों की आपत्तियों और परेशानियों को भी सुनना चाहिए.

नुसरत ने कहा कि उन्होंने अभी एक्टिंग नहीं छोड़ी है. वे गवर्निंग और प्रशासन में योगदान देना चाहती हैं इसलिए राजनीति में आईं. उन्होंने कहा कि राजनीति में रहने से आपको काम करने का बड़ा प्लेफॉर्म मिलता है.

बता दें कि इंडिया टुडे के बेहद लोकप्रिय कार्यक्रम इंडिया टुडे माइंड रॉक्स कार्यक्रम दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया है. यहां बॉलीवुड, राजनीति, सोशल मीडिया और क्रिकेट से जुड़ी हस्तियां शामिल हो रही हैं. ये माइंडरॉक्स का 18वां संस्करण है. इस कार्यक्रम में समाज पर असर डालने वाली ये हस्तियां युवाओं से संवाद कर रही है.

गाजियाबाद : स्पा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, ऐसे हुआ खुलासा

0

गाजियाबाद के कवि नगर थाना पुलिस ने आरडीसी स्थित एक स्पा सेंटर में दबिश देकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से सेंटर संचालक सूरज चौधरी समेत कुल दस लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार महिलाएं हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ देह व्यापार रोधी अधिनियम समेत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कवि नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार शाही ने बताया कि आरडीसी स्थित वैनिटी स्पा सेंटर में काफी समय से देह व्यापार का धंधा चलाए जाने की सूचना मिली। इस संबंध में पुलिस को कई बार शिकायतें भी मिली थीं। इसी क्रम में शुक्रवार की शाम को मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर स्पा सेंटर की घेराबंदी कर दी। उन्होंने बताया कि सटीक कार्रवाई के लिए एक पुलिसकर्मी को नकली ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर में भेजा और उसके इशारे पर पुलिस ने दबिश देकर चार युवतियों समेत कुल दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान मुरादनगर के रहने वाले सेंटर संचालक सूरज चौधरी, हापुड़ निवासी बंटी, संजय नगर निवासी सत्यम, पिलखुआ निवासी सुमित, गोविंदपुरम निवासी पवन और मुरादनगर के ही रहने वाले ललित चौधरी के रूप में हुई है। सूरज और ललित मिलकर इस सेंटर का संचालन करते हैं।

ऐसे हुआ खुलासा : पुलिस ने बताया कि स्पा सेंटर की आड़ में संचालित हो रहे सेक्स रैकेट के खुलासे के लिए पुलिस ने अपने ही एक मुलाजिम को नकली ग्राहक बनाकर अंदर भेज दिया। मुलाजिम ने अंदर जाकर सेंटर संचालक द्वारा बताई गई औपचारिकताओं को पूरा किया। जब सेंटर संचालक पूरी तरह से आश्वस्त हो गया तो उसने मुलाजिम की पसंद के हिसाब से दो हजार रुपये में एक लड़की का सौदा कर दिया। सौदा तय होने के साथ ही मुलाजिम ने गोपनीय तरीके से बाहर खड़ी पुलिस टीम को सूचित कर दिया।

मोबाइल पर मैसेज भेज बुलाए जाते हैं ग्राहक

पुलिस ने बताया कि स्पा सेंटर में आने वाले ग्राहकों का काफी बड़ा नेटवर्क है। इसी नेटवर्क के जरिए नए ग्राहक भी आते थे। लेकिन स्पा सेंटर में प्रवेश से पूर्व उनकी पूरी छानबीन होती थी। खासतौर पर नए ग्राहकों को किसी पुराने और विश्वस्त ग्राहक की जमानत पर ही प्रवेश मिलता था।

एक हजार से आठ हजार तक का रेट

स्पा सेंटर में सेवा का पूरा पैकेज बना हुआ है। केवल वासनाओं की पूर्ति का रेट एक हजार से पांच हजार तक का है। वहीं साथ में मसाज सेवा लेने पर तीन से आठ हजार रुपये का पैकेज है। पैकेज का रेट लड़कियों के रंग के हिसाब से भी तय होता है। विदेशी लड़कियों के रेट अपेक्षाकृत ज्यादा है।

वैनिटी स्पा सेंटर में देहव्यापार का खुलासा हुआ है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार रोधी अधिनियम के अलावा अनैतिक गतिविधियों के मामले में मुकदमा दर्ज कर कुल दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है।” -श्लोक कुमार, एसपी (सिटी)

बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान खुराना का जलवा कायम, सुपरहिट हुई ड्रीम गर्ल

0

आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ को बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट घोषित कर दिया गया है। दो हफ्तों के बाद भी फिल्म टिकट खिड़की पर जबरदस्त कमाई कर रही है।

गुरुवार को फिल्म ने शानदार कमाई करते हुए करोड़ का बिजनेस किया जबकि शुक्रवार को फिल्म की कमाई में गिरवाट की जगह उछाल देखने को मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने शुक्रवार को अच्छा कारोबार करते हुए 3.40 करोड़ का कलेक्शन किया।

इसी के साथ फिल्म ने अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 113 करोड़ की कमाई कर ली है। आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा स्टारर कॉमेडी फिल्म ड्रीम गर्ल दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।

फिल्म की जबरदस्त कमाई को देखते हुए ट्रेड एनालिस्ट्स अनुमान लगा रह हैं कि यह फिल्म आयुष्मान खुराना की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बधाई हो को आने वाले समय में पीछे छोड़ सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आयुष्मान खुराना को अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने में और कितना समय लगेगा।

कैटरीना ने 16 साल बाद सलमान को लेकर किया ऐसा खुलासा, जानकर चौंक जाएंगे आप

0

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने अपने 16 साल के लंबे करियर पर बात करते हुए आखिरकार खुलासा कर दिया कि फिल्म इंडस्ट्री मे उनका सच्चा दोस्त कौन है। एक कार्यक्रम में कैटरीना ने बताया कि सलमान खान ही उनके सच्चे दोस्त हैं।

उन्होंने कहा, “हमारी दोस्ती 16 साल पुरानी है, वह एक सच्चे मित्र हैं। वह एक ठोस व्यक्तित्व वाले इंसान हैं जो उस वक्त आपके साथ होंगे जब आपको उनकी जरूरत होगी। हमेशा वह आपके साथ सम्पर्क में भले ही न रहे, लेकिन वह अपने दोस्तों का साथ देते हैं।”

सलमान और कैटरीना की जोड़ी ने दर्शकों को ‘मैंने प्यार क्यूं किया’, ‘तीस मार खान’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘एक था टाइगर’ और ‘पार्टनर’ जैसी हिट फिल्में दी हैं।

इन्हें आखिरी बार ‘भारत’ में साथ देखा गया था जिसे साल 2019 में अब तक बॉलीवुड की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म का नाम दिया गया है। यही नहीं, अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित यह फिल्म विदेशों में भी कमाई के मामले में अव्वल है।

काम की बात करें तो कैटरीना फिलहाल रोहित शेट्टी की अगली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार हैं जबकि सलमान ‘दबंग 3’ की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसके निर्देशक प्रभु देवा हैं।

आमिर खान की बेटी इरा कर रही थीं एक्सरसाइज, फिर हुआ कुछ ऐसा कि वीडियो हुआ वायरल

0

आमिर खान की बेटी इरा खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो अपनी कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में इरा एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं, लेकिन अचानक एक्सरसाइज करते-करते इरा गिर जाती हैं। वीडियो को शेयर करते हुए इरा ने लिखा, ‘मैं बिल्कुल ठीक हूं।’

प्ले डायरेक्ट कर रही हैं इरा खान…

इरा खान ने हाल ही में अपने निर्देशन की शुरुआत एक फिल्म के साथ नहीं बल्कि ग्रीक ट्रेजेडी की कहानी पर आधारित ‘यूरिपिड्स’ मेडिया’ नामक प्ले के साथ की और अब इस प्ले में हेज़ल कीच का नाम भी जुड़ गया है जो मुख्य किरदार में नज़र आएंगी। बॉलीवुड के लिए ऑन-स्क्रीन डेब्यू करने की उम्र में, इरा ने एक थिएटर स्पेस में कदम रखने का फैसला किया है और एक कम-ज्ञात लेकिन समृद्ध ग्रीक ट्रेजेडी और पौराणिक कथा को मंच पर पेश करने के लिए तैयार है। उनके करीबी सूत्रों से पता चला है कि वह पहले से ही अपने निर्देशन में पूरी ताकत से काम शुरू कर चुकी हैं क्योंकि इस साल दिसंबर में उनके नाटक का प्रीमियर किया जाएगा, जिसकी रिहर्सल जल्द ही मुंबई में शुरू की जाएगी।

रणबीर कपूर के बर्थडे पर आलिया ने फोटो शेयर कर लिखी ये बात

शिक्षा बड़ों के लिए भी महत्वपूर्ण : बोमन ईरानी

चर्चा में रहा ये फोटोशूट…

कुछ दिनों पहले इरा ने अपना फोटोशूट कराया था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं क्योंकि उन तस्वीरों में इरा का बिल्कुल अलग अवतार देखने को मिला था। हमेशा सिंपल लुक में नजर आने वाली इरा उन तस्वीरों में बेहद ग्लैमरस और हॉट लग रही थीं।

फिल्म ‘लाल कप्तान’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, नागा साधु के डरावने अवतार में नज़र आये सैफ

0

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की फिल्म लाल कप्तान का दूसरा ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस ट्रेलर में सोनाक्षी सिन्हा और दीपक डोबरियाल भी नजर आ रहे हैं। इरफान खान की फिल्म हिंदी मीडियम में सीधे-साधे से नजर आने वाले दीपक का इस फिल्म में किरदार देख आपके होश उड़ जाएंगे।

इस फिल्म का ट्रेलर देख लग रहा है कि फिल्म में बदले की कहानी है। दूसरी बात ट्रेलर को देख ये ज़ाहिर हो रहा है कि फिल्म खजाने की खोज के भी इर्द-गिर्द घूमेगी। फिल्म में दीपक डोबरियाल का लुक उनके किरदार को सबसे अलग कर रहा है। फिल्म में वह सूंघकर खजाने का पता लगाने निकलेंगे। दीपक की तरह उनके शिकारी कुत्ते सुखीराम और दुखीराम भी बेहद खतरनाक हैं। फिल्म के ट्रेलर में हल्की-फुल्की कॉमेडी भी दिखाई दी।

फिल्म लाल कप्तान में सैफ अली खान का लुक नागा साधु से मिलता-जुलता बेहद डरावना दिखाई दे रहा है। जटाधारी सैफ की बढ़ी हुई दाढ़ी, उनके कपड़े और इंटेंस लुक उनके किरदार में जान फूंक रहे हैं। बता दें नवदीप सिंह ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। यह फिल्म 18 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।

छत्तीसगढ़ : शारदीय नवरात्रि पर राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं…

0

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने शारदीय नवरात्रि के  के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की है कि मां दुर्गा की आराधना एवं शक्ति की उपासना का यह पर्व प्रदेश के सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए।