Home Blog Page 2569

Video : हिमेश रेशमिया के बाद अब रानू मंडल ने उदित नारायण के साथ गाया गाना

0

सोशल मीडिया स्टार बनीं रानू मंडल को आज सब जानते हैं। रेलवे स्टेशन पर गाना गाने वालीं रानू ने हिमेश रेशमिया की फिल्म के लिए गाने भी गाए हैं और अब तो रानू ने बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर उदित नारायण के साथ गाना गाया है। हालांकि दोनों के साथ हिमेश ने भी इसमें अपनी आवाज दी है। हिमेश ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दिया है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए हिमेश ने लिखा, ‘मुझे मेरे क्रिएटिव स्वाभाव ने बोला है कि ‘अपनी आने वाली फिल्म हैप्पी एंड हार्डी के अगले क्लासिकल रोमांटिक सोन्ग कह रही हैं नज़दीकियां के लिए, मुझे सबसे टैलेंटेड और लेजेंडरी सिंगर को लेना चाहिए, फीचरिंग उदित नारायण, रानू मंडल, हिमेश रेशमिया और पायल देव, म्यूजिक इंडस्ट्री का ये खास दिन लता मंगेश्कर जी के जन्मदिन पर’।

रानू मंडल पर बनने जा रही है फिल्म…

नेशनल अवॉर्ड विजेता बंगाली अभिनेत्री सुदीप्ता चक्रवर्ती को रानू मंडल की बायोपिक में मुख्य किरदार निभाने के लिए प्रस्ताव मिला है।बायोपिक की पुष्टि करते हुए सुदीप्ता ने बताया, हां, मुझे फिल्म की पेशकश की गई है। हालांकि, मुझे अभी स्क्रिप्ट मिलनी बाकी है। स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद ही मैं तय करूंगी कि मुझे किरदार निभाना है या नहीं।

पत्रकार से स्वतंत्र फिल्मकार बने हृषिकेश मंडल ‘प्लेटफार्म सिंगर रानू मंडल’ नामक फिल्म का निर्देशन करने के लिए तैयार हैं, जो गायिका के पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन से बॉलीवुड तक के सफर को दिखाएंगे।

हृषिकेश ने कहा, ‘सुदीप्ता चक्रवर्ती से भूमिका के लिए संपर्क किया गया है, लेकिन उन्हें अभी तक अपनी रजामंदी नहीं जताई है। मुझे लगता है कि अगर कोई चरित्र को जीवंत कर सकता है तो वह सुदीप्ता दी हैं। वह एक शानदार अभिनेत्री हैं।’

आमिर खान की बेटी इरा कर रही थीं एक्सरसाइज, फिर हुआ कुछ ऐसा कि वीडियो हुआ वायरल

रणबीर कपूर के बर्थडे पर आलिया ने फोटो शेयर कर लिखी ये बात

फिल्मकार का मानना है कि सड़क किनारे गाना गाने से लेकर इंटरनेट सेंसेशन बनीं रानू मंडल बायोपिक की हकदार हैं और यह समय बिल्कुल उपयुक्त है बायोपिक बनाने के लिए क्योंकि लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं। हृषिकेश ने कहा, ‘लोग रानू मंडल के जीवन के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। वह सोशल मीडिया की बदौलत रातों रात सिंगिंग सेंसेशन बन गईं, इसलिए लोग उनके बारे में और जानने के लिए इच्छुक हैं। इसके साथ ही फिल्म वर्तमान समय में सोशल मीडिया की शक्ति को उजागर करेगी, जिसने सड़क के किनारे की गायिका रानू को एक स्टार के रूप में परिवर्तित कर दिया।’

दाल-भात बेमिसाल, आनुवंसिक बीमारियों को बढ़ावा देता है फास्ट फूड

0

भारतीय संस्कृति में खान-पान को विशेष महत्व दिया गया है। हमारे यहां भोजन को अन्न देवता कहा जाता है। शोधकर्ताओं ने अब इसका वैज्ञानिक आधार खोज निकाला है। वैज्ञानिकों का मानना है कि भारतीय भोजन मे ऐसे कई गुण छिपे हैं, जो अनुवांशिक बीमारियों को भी मात दे सकते हैं। शोध में पश्चिमी देशों के प्रचलित फास्ड फूड से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर के बारे में भी विस्तार से बताया गया है। जर्मनी की ल्यूबेक यूनिवर्सिटी में हुए शोध में पता चला है कि दाल-चावल जैसे साधारण भारतीय भोजन गुणों का भंडार हैं।

इन भारतीय भोजनों में कई बड़ी बीमारियों से लड़ने की क्षमता है। इतना ही नहीं, ये भारतीय भोजन अनुवांशिक बीमारियों से लड़ने में बहुत कारगर हैं। गंभीर बीमारियों पर पड़ने वाले भारतीय भोजनों के असर को लेकर किया गया इस तरह का यह पहला अध्ययन है।
शोधकर्ताओं के अनुसार गंभीर या अनुवांशिक बीमारियों के लिए केवल डीएनए की गड़बड़ी ही जिम्मेदार नहीं है। हमारी भोजन शैली भी इसमें काफी अहम रोल रखती है। इसकी वजह से बीमारियां पैदा हो सकती हैं और उन पर लगाम भी लगाया जा सकता है।

ल्यूबेक यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रॉल्फ लुडविज के नेतृत्व में तीन वैज्ञानिकों द्वारा किया गया ये अध्ययन शोध पत्रिका नेचर के ताजा अंक में प्रकाशित हुआ है। भारतीय भोजन का अध्ययन करने वाले शोधकर्ताओं के दल में रूस के डॉ अर्तेम वोरोवयेव, इजरायल के डॉ यास्का शेजिन और भारत की डॉ तान्या गुप्ता शामिल थे। भारतीय भोजन और पश्चिमी भोजनों पर दो साल तक किए गए शोध में पता चला है कि फास्ड फूड के उच्च कैलोरी आहार अनुवांशिक बीमारियों को बढ़ावा देते हैं। इसके विपरीत भारतीय भोजन में कैलोरी बहुत कम होती है (लो कैलोरी), जो रोगों से लड़ने में अहम भूमिका अदा करते हैं।

शोध में बताया गया है कि अभी तक तमाम अनुवांशिक रोगों के पीछे केवल डीएनए को ही जिम्मेदार माना जाता था, जो हमें हमारे पूर्वजों और माता-पिता से मिलता है। इस शोध में इन बीमारियों को उन भोजन पर केंद्रित किया गया, जो रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होते हैं। दो साल तक चूहों पर शोध करने के बाद वैज्ञानिक इस नतीजे पर पहुंचे हैं। ये शोध एक खास किस्म के चूहों पर किया गया, जो ल्यूपस नामक रोग से ग्रसित थे। ऐसा इसलिए किया गया, क्योंकि ल्यूपस रोग का सीधा संबंध डीएनए से है। ल्यूपस, ऑटोइम्यून (प्रतिरोधक क्षमता) को प्रभावित करने वाले रोग की श्रेणी में आता है।

इसमें शरीर का प्रतिरोधक तंत्र अपने ही अंगों पर हमला करने लगता है। नतीजतन शरीर के विभिन्न अंग जैसे जोड़, किड़नी, दिल, फेफड़े, ब्रेन और रक्त नमूने नष्ट हो जाते हैं। साथ ही शरीर की विभिन्न प्रणालियां काम करना बंद कर देती हैं।

शोधकर्ताओं ने चूहों को दो समूह में बांटा गया था। इनमें से एक समूह को पश्चिमी देशों में प्रयोग किया जाने वाला ज्यादा सूक्रोज युक्त आहार दिया गया। चूहों के दूसरे ग्रुप को भारत में प्रयोग किया जाने वाला लो कैलोरी भोजन दिया गाय। ज्यादा सूक्रोज वाला भोजन खाने वाले चूहे ल्यूपस रोग की चपेट में आ गए और उनकी हालत बिगड़ गई। वहीं भारतीय भोजन खाने वाले चूहे ल्यूपस रोग की चपेट में आने से बच गए।

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दी…

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि नवरात्रि मातृशक्ति की उपासना का पर्व है। इस पर्व में लोग नौ दिन तक नारी शक्ति की स्वरूप देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा करते और व्रत रखते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में देवी को शक्ति, नारी, मां, बुद्धि और लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। कहा भी गया है जहां नारियों का सम्मान होता है वहां देवताओं का वास होता है। इस अवसर पर हम सभी महिलाओं के मान-सम्मान, गौरव को बनाए रखने और उनके विरूद्ध हिंसा के विरोध का संकल्प लें। उन्होंने नवरात्रि पर देवी दुर्गा को प्रणाम करते हुए प्रदेश के सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। 

जानिए देवी मां की स्थापना से लेकर पूजा तक का शुभ मुहूर्त, व्रत और तिथियों के बारे में

0

इस साल नवरात्रि 29 सितम्बर से शुरू हो रही हैं. यह त्योहार सितंबर-अक्टूबर के महीनों में पड़ता है उसे शरद या शारदीय नवरात्रि कहा जाता है और यह सबसे ज्यादा मनाया जाने वाला त्योहार है. नवरात्रि संसार की रचना करने वाली शक्ति का पर्व है. सनातन धर्म के मानने वाले नवरात्र के पहले दिन घर में मां दुर्गा के कलश की स्थापना करते हैं. दुर्गा की कृपा पाने के लिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 16 मिनट से लेकर 7 बजकर 40 मिनट तक रहने वाला है. इसके अलावा जो भक्त सुबह कलश स्थापना ना कर पा रहे हो उनके लिए दिन में 11 बजकर 48 मिनट से लेकर 12 बजकर 35 मिनट तक का समय कलश स्थापना के लिए शुभ रहने वाला हैं.

ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस नवरात्र में ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति के कारण लगभग हर दिन शुभ योग बन रहा है. जिससे खरीदारी के मुहूर्त बन रहे हैं. वहीं तिथि क्षय होने से पंचांग भेद के कारण दुर्गाष्टमी और महानवमी पूजा में मतभेद रहेगा. कुछ लोग दुर्गाष्टमी 5 अक्टूबर को और कुछ 6 को मनाएंगे. इसी तरह नवमी पूजन 6 और 7 अक्टूबर को किया जाएगा.

बता दें 29 सितंबर रविवार को प्रतिपदा तिथि पर घटस्थापना होगी. 3 अक्टूबर को ललिता पंचमी का व्रत और पूजा की जाएगी. 4 अक्टूबर को षष्ठी तिथि के साथ ही बंगाल में दुर्गा पूजा शुरू हो जाएगी. वहीं कुछ पंचांगों में तिथि क्षय होने के कारण 5 और 6 अक्टूबर को अष्टमी की पूजा की जाएगी एवं 6 व 7 अक्टूबर को नवमी तिथि का व्रत एवं पूजा की जाएगी. इन दिनों में पुराणों के अनुसार 2 से 10 साल की कन्याओं का पूजन नवदुर्गा के स्वरूप में किया जाएगा. अष्टमी व नवमी को कुलदेवी एवं विशेष पूजा का भी विधान है.

इस साल, शारदीय नवरात्रि का शुभ त्योहार 29 सितंबर से शुरू हो रहा है और 7 अक्टूबर तक चलेगा. इसके बाद 8 अक्टूबर 2019 को दशहरा मनाया जाएगा. नवरात्रि में बन रहे शुभ योगों में वाहन, संपत्ति, आभूषण, कपड़े, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक चीजों की खरीदारी की जा सकती है. सांसारिक उपभोग के साधन और भौतिक सुख-सुविधाओं की खरीदारी की जा सकती है. शक्ति पर्व होने से इन दिनों में शस्त्र, औजार और ऊर्जा देने वाली चीजों की खरीदारी करना भी शुभ माना गया है.

छत्तीससढ़ – श्रम यशस्वी पुरस्कार : प्रविष्टियां 15 अक्टूबर तक आमंत्रित…

0

छत्तीससढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा श्रम के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति-संस्था से श्रम यशस्वी पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां आगामी 15 अक्टूबर तक आमंत्रित की गई है। यह पुरस्कार स्वर्गीय रामानुज प्रताप सिंहदेव की स्मृति में दिया जाता है। इसके अंतर्गत 2 लाख रूपए एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।

श्रमायुक्त श्री सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि इस पुरस्कार योजना के तहत एक अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2019 की अवधि में श्रम के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान जैसे श्रमिक के क्षेत्र में आदर्श उदाहरण अर्थात कर्तव्यनिष्ठ, समय की पाबंदी, उत्पादन लागत में कमी, ऊर्जा की बचत, सौहार्द्रपूर्ण औद्योगिक संबंधों को बनाए रखने में योगदान, औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य में उल्लेखनीय योगदान एवं सराहनीय कार्य करने वाले व्यक्ति प्रविष्टियां आमंत्रित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि औद्योगिक संस्था जिनके द्वारा मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए बनाए गए अधिनियमों का प्रभावी पालन किया हो अथवा मजदूरों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य की दिशा में विशेष कारगर उपाय किया हो, जिसके फलस्वरूप एक अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2019 में कोई गंभीर दुर्घटना नहीं हुई हो एवं मजदूरों को सुरक्षा के सभी उपकरण प्रदाय करने के साथ-साथ सुरक्षा के नियमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया हो जिससे प्रदेश का नाम श्रम जगत में गौरवान्वित हुआ हो, ऐसे श्रमिक-संस्था प्रविष्टियां आमंत्रिक कर सकते हैं। पुरस्कार हेतु प्रविष्टियां निर्धारित प्रारूप में कार्यालय श्रमायुक्त छत्तीसगढ़ खण्ड तीन द्वितीय तल इंद्रावती भवन नवा रायपुर अटल नगर के पते पर स्पीड पोस्ट-पंजीकृत डाक से 15 अक्टूबर तक भेंज सकते हैं। विलंब से प्राप्त होने वाली प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा। पुरस्कार संबंधी नियम एवं शर्ते, प्रक्रिया, आवेदन प्रपत्र आदि श्रम विभाग की वेबसाइट www.cglabour.gov.in से भी डाउनलोड कर सकते हैं।    

छत्तीसगढ़ – राज्यपाल सुश्री उइके से प्रबंध निदेशक श्रीमती सिन्हा ने की सौजन्य भेंट…

0

राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उइके से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्य पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड रायपुर की प्रंबध निदेशक श्रीमती तृप्ति सिन्हा ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने विभागीय गतिविधियों से राज्यपाल को अवगत कराया। 

ताजमहल के पास प्रेशर कुकर मिलने से हड़कंप

0

दुनिया के अजूबों में से एक आगरा स्थित ताजमहल के पास एक प्रेशर कुकर मिलने से हडकंप मच गया। इसके बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई और तत्काल जांच अभियान चलाया गया। हालांकि, जांच के दौरान कुकर में कुछ नहीं मिला, जिससे सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कमांडेंट ब्रजभूषण ने बताया कि जांच में पता चला कि एक बंदर इस कुकर को किसी के घर से खाने के चक्कर में उठा लाया था।

एक महिला ने बंदर को कुकर लिए हुए देखा था। बाद में बंदर ने कुकर को रेवती के बाड़े में गिरा दिया, जिससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई। कुकर की सूचना मिलते ही सुरक्षा की दृष्टि से बम निरोधक दस्ता की टीम को बुलाया गया। जांच में कुकर में कुछ नहीं मिला। बता दें कि, ताज के पूर्वी गेट से पर्यटक को स्मारक में प्रवेश दिया जाता है, यह क्षेत्र स्मारक के रेड जोन में आता है। यहां की सुरक्षा का जिम्मा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल संभालते हैं।

यहां नहर में बहती मिली अंग्रेजी शराब की बोतलें, मच गई होड़

0

थाना क्षेत्र के अजपुरा बड़ी नहर में शुक्रवार की सुबह अंग्रेजी शराब की सैकड़ों शीशी उतराती मिलीं। शौच के लिए नहर की ओर गए ग्रामीणों ने जाल लगा कर दर्जनों शीशियां निकाल लीं और फरार हो गए। मामले की जानकारी होने पर पुलिस अजपुरा गांव पहुंची और लोगों को सर्तक करते हुए शराब का सेवन नहीं करने के लिए जागरूक किया। ग्रामीणों ने छोटी बड़ी 58 शीशियां पुलिस को वापस कर दीं।

जैदपुर थाना क्षेत्र के गांव अजपुरा के ग्रामीण शुक्रवार की भोर शौच के लिए अजपुरा बड़ी नहर की ओर गए थे। नहर में बह रही शराब की बोतलों को देख कर ग्रामीण हैरान हो गए। कई ग्रामीणों ने आनन-फानन जाल लगा कर नहर से दर्जनों शीशियां शराब की निकाल लीं। शराब पंजाब प्रांत की थीं। इसके बाद नहर में बह रही शराब की शीशियों को निकालने के लिए होड़ लग गई। जगह-जगह ग्रामीणों ने जाल लगा कर शराब की शीशियां नहर से निकालीं।

ग्रामीणों की सूचना पर आनन-फानन जैदपुर पुलिस अजपुरा गांव पहुंची। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अशोक कुमार भी गांव पहुंचे। उन्होंने शराब के जहरीली होने का हवाला देकर ग्रामीणों को समझाने की कोशिश भी की। साथ ही शराब बरामद होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इसके बार कई ग्रामीणों ने शराब की 58 शीशियां पुलिस को वापस कर दी। ग्रामीणों के पास शराब की और शीशियों के होने के शक पर पुलिस ने कई घरों की तलाशी भी कराई लेकिन कुछ नहीं मिला। प्रभारी इस्पेक्टर जैदपुर अम्बरीष सिंह बघेल ने बताया कि शराब कहां से आई है। किसने फेंकी है। इसकी जांच की जा रही है। अभी अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

केजरीवाल ने रवाना किये प्याज के 70 ट्रक, यहां से खरीद सकते हैं 23 रुपये किलो

0

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली सचिवालय में प्याज ले जाने वाले 70 मिनी ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार 400 राशन की दुकानों पर शहर भर में 23.90 रुपये प्रति किलोग्राम में सब्जी बेचेगी. केजरीवाल ने कहा कि यह कदम प्याज के खुदरा मूल्य में निरंतर वृद्धि के उठाया जा रहा है.

दिल्ली में फ़िलहाल प्याज की कीमत 60 रुपये किलो के आसपास है. केजरीवाल ने कहा, “कीमतों को नियंत्रण में लाने के लिए दिल्ली सरकार ने नेफेड के माध्यम से केंद्रीय बफर स्टॉक एक्सचेंज से प्याज खरीदने और कल से 23.90 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेचने का फैसला किया है.” केजरीवाल ने कहा “दिल्ली सरकार के दो अधिकारियों की एक टीम को महाराष्ट्र के नासिक भेजा गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि दिल्ली को आपूर्ति की जाने वाली प्याज की गुणवत्ता बिक्री योग्य हो और स्टॉक का पूर्व-प्रेषण निरीक्षण किया जाए.”

भाजपा ने AAP सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह केंद्र से 15.90 रुपये में इसे खरीदने के बाद प्याज को 23.90 रुपये किलो में बेचकर लाभ कमाना चाहती थी. दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा, “केंद्र दिल्ली सरकार को 15.90 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्याज दे रहा है, ताकि शहर में लोगों को प्याज की बढ़ती कीमतों का सामना न करना पड़े.

हालांकि दिल्ली सरकार ने 23.90 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज बेचने की घोषणा की है. उन्होंने यह भी दावा किया कि प्याज की कीमतों में कालाबाजारी के कारण शहर में 300 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार प्याज की कालाबाजारी की जांच करने में विफल रही है, जबकि बिचौलिए लोगों को भगा रहे हैं.

पुलिस अकादमी चंदखुरी में दीक्षांत समारोह 29 सितम्बर को : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल होंगे मुख्य अतिथि

0

छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी में प्रशिक्षणरत् उप पुलिस अधीक्षक (नवम सत्र) एवं उप निरीक्षक परिवहन, दूरसंचार (द्वितीय सत्र) का दीक्षांत परेड समारोह 29 सितम्बर (रविवार) को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा। कार्यक्रम में गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू एवं नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया विशिष्ट अतिथि होंगे। दीक्षांत परेड समारोह में पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम. अवस्थी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सम्मिलित होंगे।