Home Blog Page 257

CG: ‘ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए लोगों को कर रहे हैं प्रोत्साहित’

0

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना:- सांसद एवं विधायक प्रतिनिधि श्री रूपचंद भीमनानी बने ऊर्जादाता…

राजनांदगांव: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से न केवल बिजली की बचत हो रही है, बल्कि स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा भी मिल रहा है।

”राजनांदगांव के सांसद एवं राजनांदगांव के विधायक प्रतिनिधि होने के नाते श्री रूपचंद भीमनानी ने इस महत्वकांक्षी योजना का लाभ लेकर जनमानस के साथ-साथ अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए भी प्रेरणा स्त्रोत बन गए हैं।”

”श्री भीमनानी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के आह्वान से प्रेरणा लेकर ऑनलाइन आवेदन कर वेबसाइट में पंजीकृत वेन्डर को चिन्हांकित कर संपर्क किया एवं अपने घर में सिंगल फेज कनेक्शन वाला 3 किलोवाट का सोलर प्लांट लगवाया है।”

”श्री भीमनानी ने राजनांदगांव एवं कवर्धा जिले के सभी नागरिकों से भी योजना का लाभ लेने की अपील की है। वे कहते है कि हर घर सौर ऊर्जा को अपनाए, तो न केवल बिजली खर्च में कमी आएगी बल्कि हम ऊर्जा आपूर्ति के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेंगे। यह योजना न केवल मध्यम और गरीब परिवारों को बिजली बिल की चिंता से मुक्त करेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक क्रांतिकारी कदम है।”

”उन्होंने बताया कि इस प्लांट के माध्यम से उनके घर की बिजली संबंधी आवश्यकताएं अब सौर ऊर्जा से पूरी होंगी, जिससे ग्रिड पर निर्भरता कम होगी।”

ऊर्जा उपभोक्तासेऊर्जा दाताबनने का सफर

”योजना के अंतर्गत शहर के रेलवे स्टेशन के समीप स्थित अपने निवास पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर सिस्टम स्थापित कराने वाले श्री भीमनानी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि उन्हें वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 14 यूनिट बिजली का उत्पादन मिल रहा है।”

”03 किलोवाट सोलर सिस्टम स्थापित होने के बाद न केवल उनके घर के बिजली बिल में कमी आई है, बल्कि वे स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में भी अपना योगदान दे रहे हैं।”

”उन्होंने इस योजना को आम आदमी के लिए राहत और भविष्य के लिए निवेश बताते हुए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अन्य नागरिकों से भी अपील की कि वे सौर ऊर्जा को अपनाकर न केवल आर्थिक लाभ प्राप्त करें, बल्कि ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में सहभागी बनें।”

”घरेलू खपत से अधिक बिजली उत्पन्न होने के कारण वे अब सिर्फ उपभोक्ता नहीं, बल्कि ‘ऊर्जा दाता’ बन गए हैं। उन्होंने इस परिवर्तन के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।”

सीधी सब्सिडी और सरल ऋण सुविधा

”पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए श्री भीमनानी ने बताया कि सरकार द्वारा ₹1 लाख 8 हजार रुपए तक की सब्सिडी सीधे बैंक खाते में प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि जो लोग एकमुश्त राशि जमा करने में सक्षम नहीं हैं, उनके लिए बैंकों के माध्यम से आसान किस्तों  ¼EMI½ पर ऋण सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे सोलर सिस्टम लगवाना और भी सरल हो गया है।”

CG: छुरिया एवं घुमका में 108 एम्बुलेंस सेवा पुन: शुरू…

0

राजनांदगांव: कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरिया एवं घुमका में 108 एम्बुलेंस सेवा का पुन: संचालन शुरू कर दिया गया है।

पूर्व में दोनों स्थानों की एम्बुलेंस ब्रेकडाउन की स्थिति में थी, जिसे सुधारकर पुन:चालू किया गया है। अब यह एम्बुलेंस क्षेत्र के नागरिकों को आपातकालीन स्थिति में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगी।

108 एम्बुलेंस सेवा के पुन: संचालन से छुरिया एवं घुमका क्षेत्र के मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में सुविधा होगी तथा आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुलभ हो सकेंगी।

CG: उच्च जोखिम गर्भवती माताओं की नि:शुल्क सोनोग्राफी से सुरक्षित मातृत्व की दिशा में पहल…

0

– जिले में अब तक कुल 1850 पंजीकृत उच्च जोखिम गर्भवती माताओं का किया गया नि:शुल्क सोनोग्राफी सहित आवश्यक स्वास्थ्य जांच’

राजनांदगांव: जिले में मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने तथा गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विशेष पहल की जा रही है।

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में उच्च जोखिम वाली गर्भवती माताओं की पहचान कर उनका नि:शुल्क सोनोग्राफी सहित आवश्यक स्वास्थ्य जांच कराई जा रही है, ताकि गर्भावस्था के दौरान संभावित जटिलताओं की समय पर पहचान कर उचित उपचार उपलब्ध कराया जा सके। इसी कड़ी में इस सप्ताह जिले में कुल 85 गर्भवती माताओं की सोनोग्राफी कराई गई। जिले में लक्ष्य के अनुरूप सभी उच्च जोखिम गर्भवती माताओं की दो बार नि:शुल्क सोनोग्राफी कराई जानी है। इसके लिए पंजीकृत गर्भवती महिलाओं के आधार पर विश्लेषण कर उच्च जोखिम गर्भवती माताओं की पहचान की जा रही है तथा उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि अब तक जिले में कुल 1850 पंजीकृत उच्च जोखिम गर्भवती माताओं की सोनोग्राफी सहित आवश्यक स्वास्थ्य जांच कराई जा चुकी है। इसका उद्देश्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना तथा गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व प्रदान करना है। आगामी समय में पंजीकृत उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं की भी नि:शुल्क सोनोग्राफी एवं सभी आवश्यक जांच सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि उच्च जोखिम गर्भवती माताओं की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके अंतर्गत हाईरिस्क गर्भवती माताओं की सूची तैयार कर प्रत्येक सप्ताह उन्हें फोन के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं परामर्श दिया जा रहा है। प्रसव से 15 दिन पूर्व मितानिनों द्वारा गर्भवती माताओं के घर प्रतिदिन भ्रमण कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली जा रही है। कार्यक्रम की निगरानी विकासखंड स्तर पर खंड चिकित्सा अधिकारी एवं ब्लॉक प्रोग्राम यूनिट द्वारा की जा रही है।

साथ ही विकासखंड एवं शहरी क्षेत्रों से उच्च जोखिम गर्भवती माताओं को सोनोग्राफी सेंटर तक लाने के लिए नि:शुल्क एम्बुलेंस सेवा भी उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिला एवं विकासखंड स्तर की इकाइयों की समीक्षा की तथा कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।

CG: कलेक्टर ने शासकीय मुद्रणालय का किया औचक निरीक्षण…

0

– किसान किताब को शीघ्रता से भू-अभिलेख शाखा को उपलब्ध कराने के दिए निर्देश’

राजनांदगांव: कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज शासकीय मुद्रणालय राजनांदगांव का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान मुद्रणालय की कार्यप्रणाली का जायजा लिया तथा उपलब्ध संसाधनों एवं कार्यों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मुद्रणालय में मुद्रण कार्य हेतु उपयोगी मशीनों एवं सामग्री को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मशीनों का समुचित रख-रखाव एवं कार्यस्थल की सुव्यवस्था से कार्यकुशलता में वृद्धि होगी और मुद्रण कार्य समयबद्ध रूप से संपन्न किया जा सकेगा। कलेक्टर ने राजस्व विभाग से संबंधित किसान किताबों के मुद्रण एवं उपलब्धता की स्थिति की समीक्षा की।

उन्होंने जिले के जरूरतमंद किसानों को समय पर किसान किताब की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए किसान किताबों को शीघ्रता से भू-अभिलेख शाखा को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक संचालक श्री नकुल धु्रव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

CG: कलेक्टर ने राजनांदगांव तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण…

0

– कलेक्टर ने तहसील कार्यालय में व्यवस्थाओं का लिया जायजा’
– एक माह में 274 राजस्व प्रकरणों का हुआ निराकरण’
– तहसील कार्यालय पहुंचे नागरिकों से सीधे चर्चा कर सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश’

”राजनांदगांव: कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज तहसील कार्यालय राजनांदगांव का औचक निरीक्षण कर वहां संचालित राजस्व प्रकरणों, अभिलेख संधारण तथा आम नागरिकों को प्रदान की जा रही सेवाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए।”

”उन्होंने तहसीलदार को निर्देशित करते हुए कहा कि पटवारियों से प्रकरणों के संबंध में समय-समय पर प्रतिवेदन प्राप्त करना सुनिश्चित करें तथा न्यायालय से आदेश पारित होने के पश्चात अभिलेखों में आवश्यक दुरूस्ती की कार्रवाई तत्काल की जाए। उन्होंने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन सहित अन्य लंबित राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राजनांदगांव तहसील कार्यालय में एक माह के भीतर 274 राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया है।”

”कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने तहसील कार्यालय में उपस्थित नागरिकों एवं अधिवक्ताओं से चर्चा कर उनकी समस्याएं भी सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसील डौंडीलोहारा के ग्राम रेंगाडबरी निवासी आवेदिका श्रीमती सुशील चंद्राकर द्वारा ग्राम चिखली स्थित भूमि के दान पत्र के आधार पर नामांतरण संबंधी आवेदन के संबंध में जानकारी दी गई, जिस पर कलेक्टर ने प्रकरण का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।”

”इसी प्रकार लखोली निवासी आवेदिका गरिमा ने लखोली स्थित भूमि के बंटवारा संबंधी प्रकरण में उपस्थित होकर अपनी समस्या से अवगत कराया, जिस पर कलेक्टर ने आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं रेवाडीह निवासी आवेदक भूषण सिंह चंदेल द्वारा भूमि के ऑनलाइन अभिलेख दुरूस्ती संबंधी आवेदन के संबंध में चर्चा की गई, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दो दिवस के भीतर अभिलेख अद्यतन करने के निर्देश दिए।”

”इस अवसर पर एसडीएम श्री गौतम पाटिल, डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास कुमार, तहसीलदार श्री प्यारेलाल नाग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।”

CG: कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित हितग्राहियों का प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित…

0

– प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से बिजली बिल हुआ शून्य
– जल्द ही मिलेगा अधिक बिजली यूनिट बेचने का भी पैसा

”राजनांदगांव: कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने तथा योजना के सफल क्रियान्वयन में सहयोग देने वाले हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।”

”कलेक्टर श्री यादव ने अटल आवास कंचनबाग राजनांदगांव निवासी श्रीमती अंजुम अली और ग्राम भोथीपार कला निवासी श्री विष्णुराम साहू को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से नागरिकों को सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।”

”योजना के तहत घरों की छतों पर सोलर रूफटॉप स्थापित कर उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत मिल रही है तथा पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने नागरिकों से भी इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने कहा।”

”कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित हितग्राहियों से चर्चा कर उनकी प्रतिक्रिया भी ली।”

”हितग्राहियों ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर रूफटॉप लगवाया है, जिससे उनका बिजली बिल शून्य हो गया है और बिजली अधिक उत्पादन होने से बिजली यूनिट की भी बचत हो रही है। पहले लगभग 1000 रूपए तक बिजली बिल आता था, लेकिन अब उन्हें बिजली के बिल से बड़ी राहत मिली है  तथा स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिला है।”

”उन्होंने इस योजना को नागरिकों के लिए लाभकारी बताते हुए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा सहित संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।”

CG: कलेक्टर ने कुपोषण दूर करने एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में सक्रिय रूप से कार्य करने पर कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित…

0

– प्रत्येक गुरूवार को पोट्ठ लईका पहल अभियान के तहत अभिभावकों, गर्भवती महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं को दी जा रही पौष्टिक आहार, स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी

राजनांदगांव: कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने जिले में कुपोषण की समस्या को दूर करने तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों के बेहतर संचालन में सक्रियतापूर्वक कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कलेक्टर श्री यादव ने आंगनबाड़ी केन्द्र खपरीकला की कार्यकर्ता श्रीमती फुलेश्वरी साहू, आंगनबाड़ी केन्द्र गठुला की कार्यकर्ता श्रीमती पुष्पा साहू एवं  आंगनबाड़ी केन्द्र डुमहाटोला की कार्यकर्ता श्रीमती उमेश्वरी साहू को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कहा कि कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों, माताओं एवं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में नियमित गतिविधियों के संचालन तथा पोषण संबंधी जागरूकता के माध्यम से कुपोषण को कम करने में महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है।

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से चर्चा कर उनके कार्यों की जानकारी भी ली। कार्यकर्ता द्वारा बताया गया कि आंगनबाड़ी केन्द्र में प्रत्येक गुरूवार को पोट्ठ लईका पहल अभियान के अंतर्गत पालक चौपाल का आयोजन किया जाता है। इस दौरान अभिभावकों, गर्भवती महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं को पौष्टिक आहार, स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी दी जाती है।

इस अभियान से लोगों में जागरूकता बढ़ी है तथा कुपोषण दूर करने में सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा आगे भी इसी प्रकार समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा सहित संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

कहीं भूतिया तो कहीं जेल.भारत के 5 थीम रेस्टोरेंट हैं सबसे अलग, जानें मैन्यू से कोस्ट तक सबकुछ…

0

“कहीं भूतिया तो कहीं जेल.भारत के 5 थीम रेस्टोरेंट हैं सबसे अलग, जानें मैन्यू से कोस्ट तक सबकुछ”

खाने-पीने की दुनिया अब सिर्फ स्वाद तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि डाइनिंग का एक अनोखा एक्सपीरियंस बनाने की होड़ भी शुरू हो चुकी है. यही वजह है कि देश के कई शहरों में ऐसे थीम रेस्टोरेंट बन रहे हैं, जहां सिर्फ खाना ही नहीं बल्कि माहौल, सजावट और कॉन्सेप्ट भी लोगों को अपनी ओर अट्रैक्ट कर देते हैं.कहीं रेस्टोरेंट को भूतिया हवेली की तरह सजाया गया है, जहां हल्की रोशनी, डरावनी आवाजें और रहस्यमयी माहौल आपको किसी हॉरर फिल्म सेट जैसा फील देते हैं. तो कहीं जेल थीम पर बने रेस्टोरेंट में ग्राहक कैदियों की तरह बैठकर खाना खाते हैं और वेटर जेलर की वर्दी में खाना परोसते नजर आते हैं.यही कारण है कि ये रेस्टोरेंट सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हो चुके हैं. लोग यहां सिर्फ खाना खाने ही नहीं बल्कि फोटो और वीडियो बनाने के लिए भी जाते हैं. अगर आप भी खाने के साथ कुछ अलग एक्सपीरियंस करना चाहते हैं तो ऐसे थीम रेस्टोरेंट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं. चलिए इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं देश के ऐसे ही 5 थीम रेस्टोरेंट के बारे में जहां एक बार जाना तो बनता है. यहां का खाना और वाइब आपको एक अलग ही एक्सपीरियंस देगी.

The Black Pearl ( बैंगलुरू)

ये रेस्टोरेंट समुद्री डाकू की थीम पर बनाया गया है. यही वजह है कि इसका नाम भी पॉपुलर फिल्म Pirates of the Caribbean के जहाज़ से प्रेरित है. बैंगलुरू का ये पॉपुलर रेस्टोरेंट के अंदर का इंटीरियर जहाज़, रस्सियां, लकड़ी के डेक और समुद्री माहौल जैसा बनाया गया है. यहां बुफे सिस्टम और अलग-अलग तरह के इंटरनेशनल और भारतीय व्यंजन मिलते हैं. खास बात तो ये है कि यहां स्टाफ भी कई बार पायरेट स्टाइल कॉस्ट्यूम में दिखाई देते हैं. यहां आकर आपको ऐसा लगेगा जैसे सच में किसी जहाज पर पहुंच गए हों. 2 लोगों के लिए यहां की कोस्ट 15,00 से 18,00 रुपये तक हो सकती है.

The Black Pearl - Kadubeesanahalli, Bangalore - Menu, Prices & Reviews -  Mar 2026 | magicpin | March, 2026

Gufha Restaurant (बैंगलुरू )

गुफा रेस्टोरेंट भी बैंगलुरू में स्थित एक पॉपुलर रेस्टोरेंट हैं. ये गुफा (Cave) थीम पर आधारित है. पूरा इंटीरियर पत्थरों और गुफा जैसा ही बनाया गया है. अंदर आर्टिफिशियल झरने, जानवरों की मूर्तियां और मंद रोशनी होती है. यहां आपको नॉर्थ इंडियन और मुगलई खाना मिलता है. टूरिस्ट के लिए यहां बैठकर खाना खाना एक अलग ही एक्सपीरियंस देता है. यहां आप 2,000 रुपये में 2 लोग आराम से खाना खा सकते हैं.

Gupha restaurant at Bangalore

Taste Cinemas ( दिल्ली-एनसीआर)

यह सिनेमा और मूवी थीम वाला कैफ़े है, जो गुरुग्राम सेक्टर 31 में स्थित है. यहां आपको फिल्म पोस्टर और फिल्मी सजावट देखने को मिलेगी. कई जगह बैठने की व्यवस्था थिएटर सीट जैसी बनाई गई है. यहां फास्ट फूड, स्नैक्स और कॉन्टिनेंटल डिश का लुत्फ उठा सकते हैं. सिनेमा लवर्स और यंगस्टर को ये जगह काफी पसंद आती है. यहां की वाइब ही अलग है, जिसे एक बार तो आपको एक्सपीरियंस करना ही चाहिए. हालांकि, बता दें कि ये रेस्टोरेंट थोड़ा महंगा है. यहां आपको जो भी स्क्रीन पर देखना होता है उसके हिसाब से बिल बनता है. अंदाजन बताएं तो कोस्ट 4, 000 रुपये से ज्यादा आ सकती है.

Taste Cinemas Ratatouille - Immersive Dining | Events in Delhi

Kaidi Kitchen ( चैन्नई)

कैदी किचन चैन्नई में स्थित एक काफी पॉपुलर रेस्टोरेंट है, जो जेल की थीम पर बनाया गया है. यहां आने वाले ग्राहकों को कैदी जैसा माहौल दिखाया जाता है. स्टाफ पुलिस या जेलर की वर्दी में होते हैं. टेबल और बैठने की जगह जेल की कोठरी जैसी होती है.आप यहां इंडियन और चाइनीज फूड एंजॉय कर सकते हैं. जेल वाली थीम काफी इंट्रेस्टिंग है, जेल की सलाखें, पुलिस ड्रेस में स्टाफ और कैदी जैसी सजावट इस जगह को बेहद अनोखा बनाती है. 2 लोगों की कोस्ट भी सिर्फ 12,00 से 16,00 रुपये है.

KAIDI KITCHEN, Chennai (Madras) - Mylapore - Restaurant Reviews, Phone  Number & Photos - Tripadvisor

Igloo Cafe ( गुलमर्ग)

गुलमर्ग में इग्लू कैफे को एक्सप्लोर करना न भूलें. ये आपको बेहद शानदार एक्सपीरियंस देगा. यह बर्फ से बना इग्लू (Igloo) कैफ़े है. इसे पूरी तरह बर्फ और बर्फ के ब्लॉक्स से बनाया गया है. सर्दियों में तो यहां बैठकर खाने का लुत्फ उठाना एक अलग ही फील देता है. यहां आपको काहवा, कश्मीरी खाना और स्नैक्स मिल जाएंगे. इग्लू के अंदर बैठकर गर्म कॉफी या चाय पीते हुए चारों ओर बर्फ की दीवारें देखने का अनुभव बहुत खास होता है. यहां 1 घंटे बैठने का चार्ज 1,000 रुपये है, जिसमें कुछ स्नैक्स और चाय-कॉफी सर्व की जाती है. अगर आप कुछ और एड करते हैं तो उसके लिए अलग से चार्ज देना होता है. इसके बाद भी आप करीब 2,000 रुपये में आराम से फूड एंजॉय कर सकते हैं.

Visitors Seen Inside Igloo Cafe Gulmarg | Editorial Video | 12803502ab |  Shutterstock Editorial

“अगर खत्म नहीं हुआ ईरान-अमेरिका का युद्ध तो कितना महंगा हो जाएगा गैस सिलेंडर, यहां समझिए पूरी बात”

0

अगर खत्म नहीं हुआ ईरान-अमेरिका का युद्ध तो कितना महंगा हो जाएगा गैस सिलेंडर, यहां समझिए पूरी बात’

देश में रसोई गैस (LPG) सिलेंडर के दाम बढ़ने और कुछ शहरों में सप्लाई कम होने की खबरों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. हाल ही में तेल कंपनियों ने घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के गैस सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी की है. सरकार का कहना है कि यह स्थिति अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती कीमतों और मध्य-पूर्व में चल रहे तनाव का असर है.

मध्य-पूर्व संकट का असर

भारत में LPG की कीमतों में बढ़ोतरी की बड़ी वजह ईरान-इज़राइल के बीच बढ़ता तनाव माना जा रहा है. ईरान के पास स्थित होर्मुज़ जलडमरूमध्य में सप्लाई बाधित होने से वैश्विक स्तर पर तेल और गैस की कीमतें बढ़ गई हैं. चूंकि भारत अपनी जरूरत की बड़ी मात्रा में LPG आयात करता है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में हुई बढ़ोतरी का सीधा असर देश में भी देखने को मिल रहा है.

भारत आयात पर निर्भर

भारत में रसोई गैस की मांग का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा आयात से पूरा होता है. इसमें से करीब 80-90 प्रतिशत LPG सऊदी अरब, कुवैत, कतर और संयुक्त अरब अमीरात जैसे मध्य-पूर्वी देशों से आती है. ऐसे में अगर इस क्षेत्र में किसी तरह की समस्या होती है, तो उसका असर भारत के गैस बाजार पर तुरंत पड़ता है.

कितना बढ़ा गैस का दाम

7 मार्च 2026 को तेल कंपनियों ने घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में लगभग 60 रुपये की बढ़ोतरी की. इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलो का बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 913 रुपये का हो गया है. वहीं 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत करीब 114-115 रुपये बढ़कर लगभग 1,883 रुपये तक पहुंच गई है. मुंबई, बेंगलुरु और अन्य बड़े शहरों में कुछ होटल और रेस्टोरेंट ने गैस की सप्लाई में कमी की शिकायत भी की है.

सरकार के कदम

स्थिति को संभालने के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय ने तेल रिफाइनरियों को LPG उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दिया है. घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने के साथ-साथ गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए सिलेंडर बुकिंग के बीच 25 दिन का अंतर तय किया गया है. अस्पताल और शैक्षणिक संस्थानों जैसे जरूरी क्षेत्रों को भी प्राथमिकता दी जा रही है.

घबराने की जरूरत नहीं: सरकार

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए गैस की कोई कमी नहीं है और सरकार लगातार सप्लाई बनाए रखने के लिए कदम उठा रही है. उन्होंने लोगों से घबराने या अतिरिक्त सिलेंडर जमा करने से बचने की अपील भी की है.

देश के सबसे बड़े क्रिप्टो घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, Darwin Labs के को-फाउंडर आयुष वर्श्नेय अरेस्ट…

0

“देश के सबसे बड़े क्रिप्टो घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, Darwin Labs के को-फाउंडर आयुष वर्श्नेय अरेस्ट”

देश के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी घोटालों में गिने जा रहे करीब ₹20,000 करोड़ के कथित बिटकॉइन स्कैम में CBI ने पहली गिरफ्तारी की है. इस मामले में Darwin Labs के को-फाउंडर आयुष वर्श्नेय को गिरफ्तार किया गया है.

जांच एजेंसी के मुताबिक, आरोपी श्रीलंका के कोलंबो भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन उसके खिलाफ जारी लुक आउट सर्कुलर के आधार पर उसे एयरपोर्ट पर ही पकड़ लिया गया.

जांच एजेंसियों के अनुसार, यह मामला 2015 में शुरू हुई GainBitcoin स्कीम से जुड़ा है. इस स्कीम की शुरुआत अमित भारद्वाज (अब मृत), उनके भाई अजय भारद्वाज और उनके सहयोगियों ने की थी. योजना के तहत निवेशकों को हर महीने 10 प्रतिशत तक रिटर्न का लालच दिया जाता था और दावा किया जाता था कि यह मुनाफा बिटकॉइन माइनिंग के जरिए कमाया जा रहा है.

मल्टी-लेवल मार्केटिंग मॉडल पर चल रही थी स्कीम

निवेशकों को क्रिप्टो एक्सचेंज से बिटकॉइन खरीदकर कंपनी के प्लेटफॉर्म पर क्लाउड माइनिंग कॉन्ट्रैक्ट में निवेश करने के लिए कहा जाता था. जांच में यह भी सामने आया कि पूरी स्कीम मल्टी-लेवल मार्केटिंग मॉडल पर चल रही थी. इसमें पुराने निवेशकों को नए लोगों को जोड़ने पर अतिरिक्त लाभ देने का वादा किया जाता था.इसी वजह से यह स्कीम तेजी से देश के कई हिस्सों में फैल गई और काफी लोगों ने इसमें पैसा लगाया. शुरुआत में कुछ समय तक निवेशकों को बिटकॉइन में भुगतान किया गया लेकिन 2017 के बाद भुगतान कम होने लगा. बाद में कंपनी ने अचानक MCAP नाम की अपनी कथित क्रिप्टोकरेंसी में भुगतान करना शुरू कर दिया, जिसकी कीमत बिटकॉइन के मुकाबले काफी कम थी.

देशभर में 60 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी

जांच एजेंसियों का कहना है कि इससे निवेशकों को भारी नुकसान हुआ और पूरी स्कीम पोंजी स्कीम की तरह संचालित हो रही थी. सीबीआई ने इस मामले की जांच के दौरान देशभर में 60 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की थी. दिल्ली-एनसीआर, पुणे, चंडीगढ़, नांदेड़, कोल्हापुर और बेंगलुरु समेत कई शहरों में कार्रवाई की गई. अलग-अलग राज्यों में दर्ज कई मामलों को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दिसंबर 2023 में इन सभी मामलों की जांच CBI को सौंप दी थी. इस घोटाले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से कर रही है. ईडी अब तक भारत और विदेशों में कई संपत्तियां अटैच कर चुका है, जिनमें दुबई के छह ऑफिस भी शामिल हैं. जांच में सामने आया है कि आरोपी क्रिप्टोकरेंसी के जरिए हवाला लेन-देन भी करते थे. इसके लिए Bitcoin, Ethereum, USDT और Tron जैसी डिजिटल करेंसी का इस्तेमाल किया गया.

मुख्य आरोपी अभी भी फरार

”इस मामले में अजय भारद्वाज और महेंद्र भारद्वाज अभी भी फरार बताए जा रहे हैं. ईडी पहले ही करीब ₹69 करोड़ की संपत्ति अटैच कर चुकी है और विदेशों से भी सहयोग मांगा गया है ताकि घोटाले से जुड़े पैसों का पता लगाया जा सके.”

”इस केस में अप्रैल 2024 में ED ने कारोबारी राज कुंद्रा की करीब ₹97.79 करोड़ की संपत्ति भी अटैच की थी. इसमें मुंबई के जुहू में स्थित एक फ्लैट, पुणे का एक बंगला और कुछ इक्विटी शेयर शामिल थे. बताया गया कि जुहू का फ्लैट उनकी पत्नी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के नाम पर है.”

”जांच एजेंसियों के मुताबिक, यह मामला भारत के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी घोटालों में से एक हो सकता है. अनुमान है कि इस स्कीम में करीब 29,000 बिटकॉइन शामिल थे और देशभर में हजारों निवेशकों से ठगी की गई. फिलहाल सीबीआई इस मामले में और गिरफ्तारियों की संभावना तलाश रही है और देश-विदेश में फैले नेटवर्क की जांच जारी है.”