Home Blog Page 2576

महाकाली का रौद्र रूप धारण कर दर्शकों के बीच पर दहशत मचा चुकी हैं टीवी की ये हसीनाएं, लुक और अंदाज देखकर बंद कर लेगें अपनी आंखें

0

शारदीय नवरात्र का आरंभ 29 सितंबर दिन रविवार को हो रहा है। हिंदू माइथोलॉजिकल में नवरात्रि के दौरान पूजी जाने वाली नौ देवियों का काफी महत्व है। आए दिन इन बॉलीवुड भी इन देवियों के बारें में बताने के लिए अलग-अलग माइथोलॉजिकल शो स्लॉट किए हैं। लेकिन नवरात्रि के इस मौके पर हम आपको नौ देवियों में सबसे भयानक रुप मां रक्तदंतिका यानि काली अवतार को धारण कर सभी को हैरान कर देने वाली एक्टिंग और लुक में बताएंगे। ऐसा कहा जाता है किइस काल में वैप्रचलित नाम के राक्षस से संसार को मुक्ति दिलाने के लिए मां ने धरती पर अवतरण किया था। अपने इस अवतार में मां का रूप ऐसा विकराल था कि उनके दर्शन मात्र से दैत्यों का कलेजा कांप उठता था। टीवी पर यही लुक अपनाकरकुछ चुनिंदा एक्ट्रेस काफी फेमस हुईं थी।

पूजा बोस

स्टनिंग पूजा बोस टीवी के सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ में ‘पार्वती’ के रोल से फेमस हुईं थीं। इस टीवी शो में उन्होंने महाकाली का रौद्र धारण कर ये साबित कर दिया था उनके जैसा कोई ऐसा एक्टिंग नहीं कर पाएगा।इस शो के बाद उन्हें’कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ में भी देखा गया था। आपको बता दें कि इस शो में ‘पार्वती’ का किरदार निभा रहीं सोनारिका भदौड़िया को पूजा ने रिप्लेस कर दिया था। इस रोल में पूजा भी ने मां काली के अवतार से फेमस हो गईं।

आकांक्षा पुरी

‘विघ्नहर्ता गणेश’ में अभिनेत्री आकांक्षा पुरी ने भी महाकाली की अवतार धारण कर सभी को सोचने पर विवश कर दिया था। एक्ट्रेस के लुक और एक्टिंग देखकर सभी लोग हैरान रह गए थे।

पूजा शर्मा

शो ‘महाकाली’ में आने वाली पूजा शर्मा जिस तरह अपने रोल में ढली थीं, वह काबिले तारीफ थीं। फैंस महाकाली के रूप में देखते ही उनकी एक्टिंग के कायल हो गए। फैंस के लिए पूजा का दीवा अवतार हैरान करने वाला जरूर है। इससे पहले वो महाभारत में द्रौपदी बनकर भी सामने आ चुकी हैं।

मॉनी रॉय

मॉनी रॉय ने देवों के देव महादेव में सती का रोल निभाया था। मौनी रॉय को सती के रोल में खूब चर्चा मिली। इस रोल को उन्होंने इतनी खूबसूरती से निभाया कि दर्शक भी तारीफों के पुल बांधने से पीछे नहीं रहे। इस शो के बाद मौनी को एक साथ कई सीरियल्स के ऑफर मिले। इतना ही नहीं मौनी ने हाल में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड में देखा गया। इस शो में वह भी काली अवतार में नजर आ चुकी हैं।

सोनारिका भदौरिया

सोनारिका भी ‘देवों के देव’ में पार्वती बनकर सामने आई थीं। देवी के रूप में उनके रोल की तारीफ भी हुई, लेकिन उनके काली अवतार की चर्चा सबसे ज्यादा हुई थी। आपको बता दें कि सोनारिका अपने नए अवतार में सीरियल ‘दास्तान-ए-मोहब्बत में दिख रही हैं।

ग्रेसी सिंह

‘अमानत’ से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं बॉलीवुड फेमस ऐक्ट्रेस ग्रेसी सिंह ने भी टेलिविजन की दुनिया में वापसी करने के लिए शो ‘संतोषी मां’ में देवी संतोषी का किरदार निभाया था। ग्रेसी ‘संतोषी मां’ में लीड रोल में दिखीं थीं। ग्रेसी के इस रुप को फैंस ने खूब पसंद किया था। इस शो वह भी काली का अवतार ले चुकी हैं।

MP हनी ट्रैप: कॉलेज की 24 लड़कियों को मंत्री और VIP के साथ सोने को किया गया मजबूर

0

मध्यप्रदेश के हनी ट्रैप मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इससे राज्य की सियासत में भूचाल आया हुआ है। अब हनी ट्रेप चलाने वाली सरगना ने इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है। इस मामले की जांच कर रही एसआईटी को स्कैंडल को चलाने वाली श्वेता जैन ने कबूल किया कि24 दर्जन लड़कियां इस हनी ट्रैप में शामिल थी। ये लोअर मिडिल क्लास से संबंध रखती थी। इन्हें मध्यप्रदेश सरकार के उच्च और शक्तिशाली लोगों के पास भेजा जाता था। इस मामले के सामने आने के बाद 12 नौकरशाहों और पूर्व 8 मंत्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।करोड़ों के टेंडर हासिल करना था लक्ष्य

श्वेता ने बताया कि हनीट्रैप का मुख्य लक्ष्य वीआईपों लोगों से करोड़ों के सरकारी टेंडर हासिल करना था। ज्यादातर ठेके श्वेता और उसकी सहयोगी आरती दलाल कमीशन के आधार पर लोगों को दिलाते थे। ठेकों की खरीद के साथ श्वेता कई आईपीएस और आईएएस अफसरों की पोस्टिंग को भी मैनेज कर रही थी। इंदौर में श्वेता ने एसआईटी
को पूछताछ में बताया कि उन्होंने कई लड़कियों को पैसे का लालच दिया और उन्हें पुरूषों के साथ सोने को कहा। इनमें से ज्यादातर उनकी पिता की उम्र के थे।

एसआईटी की पूछताछ में खुलासा

उदाहरण के तौर पर जब कॉलेज की छात्रा मोनिका यादव और श्वेता का सामना कराया गया। मोनिका ने बतााया कि एक प्रतिष्ठित कॉलेज में एडमिशन के बहाने वो श्वेता के संपर्क में आई। उसका दावा था कि वह मप्र सरकार के शीर्ष अधिकारियों की करीबी थी। मोनिका को भरोसे में लेने के उन्होंने उसे तीन सचिव स्तर के आईएएस अधिकारियों से मिलाया। श्वेता ने इंदौर और भोपाल के बीच जाने के लिए मोनिका को एक ऑडी कार भी दी।

ऐसे श्वेता के झांसे में फंसी

एसआईटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मोनिका ने शुरू में श्वेता को मना कर दिया। इसके बाद आरती दयाल मोनिका के घर आई और उसके पिता से कहा कि वो अगर अपनी बेटी को भोपाल भेजेंगे तो उसका एनजीओ उनकी शिक्षा का सारा खर्च वहन करेगा। आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से उसने मोनिका को भोपाल भेज दिया। मोनिका ने कहा कि एक दिन आरती ने उसे श्वेता का एक एमएमएस दिखाया जिसमें वो नौकरशाह के साथ सेक्स कर रही थी। आरती ने मोनिका से कहा कि टॉप पर पहुंचने के लिए ये करना होगा। एसआईटी ने खुलासा किया कि एनजीओ के नाम पर कई मिडिल सक्लॉस की लड़कियों को नौकरी का झांसा दिया गया। इसके बाद उनका ब्रैनवॉश किया गया और हनी ट्रैप में धकेला गया।

15 टैक्स अधिकारी हुए बर्खास्त, अगस्त में भी हटाए थे 22 अधिकारी

0

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को आयकर विभाग के 15 आयकर अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया, हटाए गए सभी अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। पिछले कुछ दिनों में आयकर अधिकारियों को भ्रष्टाचार के आरोप में हटाने का यह चौथा मौका है। इससे पहले आयकर विभाग के 49 अधिकारियों जिनमें केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के 12 अधिकारी भी शामिल हैं, को जबरन रिटायरमेंट पर भेज दिया गया है।

केंद्र सरकार ने सबसे पहले जून में 12 ऐसे आयकर अधिकारियों को हटाया था जिनपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे, हटाए गए अधिकारी आयकर विभाग में ऊपरी पदों पर थे, इसके बाद 15 अधिकारियों को हटाया गया और पिछले महीने 26 अगस्त को केंद्र सरकार ने 22 और अधिकारियों को जबरन रिटायरमेंट दे दी।

आयकर विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर केंद्र सरकार सख्त नजर आ रही है, दूसरी बार सत्ता संभालने के बाद से ही मोदी सरकार ने भ्रष्ट आयकर अधिकारियों को रास्ते से हटाना शुरू कर दिया है।

जेल से बाहर निकलते ही दो कॉलोनियों में आग लगाकर लिया लोगों से बदला

0

आपने कई फिल्मों में देखा होगा जब कोई जेल से बाहर आता है तो फिर से अपनी दादागिरी दिखाना शुरू कर देता है। ऐसा ही कुछ हुआ देश की राजधानी दिल्ली में, जहां एक शख्स ने जेल से निकलते ही जेजे कॉलोनी इलाके में करीब दर्जनभर गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने तुरंत इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया । आरोपियों के अनुसार उन्होंने ऐसा केवल बदला लेने के लिए किया है।

इस मामले में मुख्य आरोपी आकाश उर्फ ऐंडी जो हाल ही में जेल से छूटा है, उसने अपना अपराध मान भी लिया है। साथ में मोनू उर्फ कुलदीप को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने बताया कि आकाश को छेड़छाड़ के आरोप में पहले पकड़ा गया था। उसे तिहाड़ जेल भेजा गया था। बीस दिन बाद जेल से बाहर आने पर उसने अग्नि कांड को अंजाम दिया। फिलहाल आरोपी को रोहिणी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि छेड़छाड़ के आरोपों में जेल भेजे जाने के बाद पुलिस और कॉलोनी के लोगों से बदला लेने के लिए उसने ऐसा किया।

पुलिस द्वारा जारी किए गए प्रेस रिलीज के अनुसार इन दोनों ने तीन बार में इतने सारे वाहनों में आग लगाई। ये घटनाएं 23 और 24 सितंबर की हैं। दोनों ने मिलकर दर्जनभर गाड़ियों और दो पहिया वाहनों में आग लगाई। इनके खिलाफ कुल तीन मामले दर्ज हुए थे। पुलिस ने दोनों के पास से कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। उनके पास एक चाकू भी था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। पूछताछ के दौरान आकाश ने पुलिस को बताया कि उन दोनों ने 23 सितंबर को जेजे कॉलोनी में गाड़ियां फूंकी और फिर 24 सितंबर की रात को कराला की भगत सिंह कॉलोनी में आग लगाई।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक ऐंडी पांचवी पास है और मजदूरी करता है। ऐंडी उर्फ आकाश के खिलाफ कंझावाला में छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ था। ऐंडी ने खुद बताया कि उसे शराब पीने की बुरी आदत है। वहीं पकड़ा गया दूसरा आरोपी कुलदीप उर्फ मोनू भी मजदूरी करता है और उसके खिलाफ भी मामला दर्ज है।

पहली बार रहस्यमयी ब्लैक होल तारे को तोड़ता दिखा

0

पहली बार शोधकर्ताओं ने सूर्य से 60 लाख गुना वजनी ब्लैक होल द्वारा ब्रह्माण्डीय उथल-पुथल (कॉस्मिक कैटक्लिज्म) के तहत एक तारे को टूटते हुए देखा है। इस प्रक्रिया को ज्वारीय विघटन (टाइडल डिसरप्शन) भी कहते हैं। इस विनाशकारी खगोलीय घटना को नासा के ग्रहीय खोज के लिए भेजे गए उपग्रह ट्रांजिटिंग एक्सोप्लैनेट सर्वे सैटेलाइट (टीईएसएस) और नील गेहरेल्स स्विफ्ट वेधशाला एवं अन्य संयंत्रों की मदद से पहली बार बारीकी से देखा गया।

नासा ने बताया कि ब्रह्माण्ड में ज्वारीय विघटन बहुत ही विरल है और प्रत्येक 10 हजार से एक लाख वर्षों में हमारी खुद की आकाशगंगा के बराबर के तारक-पुंज या आकाशगंगा (गैलेक्सी) में एक बार यह घटना होती है। अब तक केवल 40 ऐसी घटना देखी गई हैं।

अध्ययन के प्रमुख लेखक कैलिफोर्निया स्थित कार्नेजी वेधशाला के थॉमस होलोइन ने कहा कि टीईएसएस की मदद से यह देखने में मदद मिली कि एएसएएसएसन-19बीटी नामक घटना वास्तव में कब शुरू हुई जिसे हम पहले कभी नहीं देख सके थे।

होलोइन ने कहा कि ज्वारीय विघटन की जल्द ही पहचान धरती पर स्थित ऑल स्काई ऑटोमेटेड सर्वे फॉर सुपरनोवा (एएसएएस-एसएन) से की गई और इस वजह से हम शुरूआती कुछ दिन में बहु-तरंगदैर्ध्य को सक्रिय करके अवलोकन में सफल हुए। इस भौतिक घटना के समझने के लिए शुरुआती आंकड़े बहुत महत्वपूर्ण होंगे।

एस्ट्रोफिजिकल जर्नल में प्रकाशित शोध के मुताबिक यह ब्लैक होल ‘2 एमएएसएक्स जे 07001137-6602251’ आकाशगंगा के बीच में है। यह वोलन्स तारामंडल से करीब 37 करोड़ 50 लाख प्रकाश वर्ष दूर है। कटे हुए तारे का आकार हमारे सूर्य के बराबर हो सकता है।

नासा के मुताबिक इस ब्रह्माण्डीय घटना की खोज 29 जनवरी को विश्व भर में फैले 20 रोबोटिक दूरबीनों वाले एएसएएस-एसएन नेटवर्क की मदद से की गई जिसका मुख्यालय अमेरिका की ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी में है।

नासा ने बताया कि जब होलोइन को नेटवर्क के दक्षिण अफ्रीका में स्थित उपकरण से घटना की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत चिली के लास कैम्पनास स्थित दो रोबोटिक दूरबीनों को ब्रह्माण्ड में हो रही इस घटना की वास्तविक स्थान का पता लगाने के काम पर लगाया।

सटीक नजर रखने के लिए अन्य एजेंसियों की भी मदद ली। टीईएसएस ने पहली बार इस ज्वारीय विघटन को 21 जनवरी को रिकॉर्ड किया था।

जिस महिला ने ऊंट की सवारी की और अगले ही पल ऊंट ने की महिला की सवारी

0

अमेरिका के लुइसियाना प्रांत में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। घटना इब्रिवेल क्षेत्र के चिड़ियाघर संग्रहालय में हुई। फ्लोरिडा से पशु संग्रहालय देखने के लिए एक महिला अपने परिवार के साथ आई थी। महिला ऊंट के लिए सुरक्षित स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

ऊँट को एक बंद जगह में घुसने वाली महिला ने काट लिया। अचानक वह इस महिला पर बैठ गया जिस ऊंट पर महिला बैठी थी उसका नाम ऊंट कैस्पर है। संग्रहालय के अधिकारियों का कहना है कि कैस्पर बहुत शांत है और अब तक किसी को चोट नहीं पहुंची है।

उनका यह भी कहना है कि उनके द्वारा की गई हरकतें स्वाभाविक थीं। ऊंट का वजन लगभग 272 किलोग्राम है। जिस महिला पर कैस्पर बैठी थी, वह अपने कुत्ते को खिला रही थी। उसने कुत्ते की खदान के ऊपर से उड़ान भरी जो कैस्पर के बाड़े में गिरी, कुत्ते को एक ऊंट के पिंजरे में छोड़ दिया।

महिला उसे निकालने के लिए जाल से रेंगती रही। परेशान ऊंट ने महिला को बस में टक्कर मार दी। अंगों के भारी वजन और ऊंट के बालों के कारण महिला का दम घुटने लगा था। ऊंट से छुटकारा पाने के लिए उसने कैस्पर का रहस्य लिया।

जब सुरक्षा गार्ड को मामले की जानकारी हुई, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन किया। पुलिस ने महिला और उसके पति को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने दोनों को कुत्ते पर नजर रखने का भी आदेश दिया है।

मज़ाक-मज़ाक में पत्थर बेचकर करोड़पति बना ये शख्स

0

पेट रॉक के फाउंडर गैरी डेल को अपना आइडिया एक मजाक से मिला, और इसका जितना मजाक बना ये उतना ही सफल होता चला गया। पेट रॉक के लॉन्च होने के साथ सिर्फ 6 महीने में गैरी ने 60 लाख डॉलर (41.10 करोड़ रुपए) कमा लिए।

एडरवटाइजिंग एग्जीक्यूटिव गैरी डेल 1975 के एक दिन अपने दोस्त के साथ थे। उनका दोस्त बार-बार अपने कुत्ते की शिकायत कर रहा था। अचानक गैरी ने मजाक किया कि उनके पास जो कुत्ता है वो बिल्कुल पत्थर की तरह है, न उसे खाने की जरूरत हैं और न ही वो घर गंदा करता है।

अगले आधे घंटे तक दोनो दोस्त इसी बारे में मजाक करते रहे कि पत्थर से बना पेट कितना फायदेमंद है। अगले दिन भले ही गैरी का दोस्त ये सब भूल गया लेकिन गैरी को सब याद रहा। उसने मजाक-मजाक में कही गई सभी बातें नोट की और हथेली से भी छोटे पत्थर को लेकर कर पेट रॉक लॉन्च कर दिया।

पेट रॉक वास्तव में नदी के किनारे मिलने वाला एक आम पत्थर था, जिसे डेल ने एक पालतू जानवर की तरह पेश किया। इसके साथ ही गैरी ने इस पत्थर के साथ कुछ ऐसी चीज भी दी जिसके लिए लोगों ने इसके लिए 4 गुना कीमत चुकाई।

गैरी ने ये प्रोडक्ट 1975 के क्रिसमस में लॉन्च किया था। प्रोडक्ट की सेल्स सिर्फ 6 महीने ही अपने हाई पर रही, लेकिन इस दौरान 4 डॉलर प्रति पेट की दर से 15 लाख पेट रॉक बिक गए।

भले ही पेट रॉक की सेल्स सिर्फ 6 महीने चली हो लेकिन इसकी सफलता ने गैरी की इतनी कमाई करा दी कि उसने इस पैसे से कई दूसरे बिजनेस को खड़ा कर लिया। गैरी ने इस रॉक की कमाई से अपना खुद का एड बिजनेस शुरू कर दिया।

माना जाता है कि पेट रॉक की बिक्री में सबसे अहम बात बेल का प्रजेंटेशन था। टाइम में पब्लिश आर्टिकल के मुताबिक पेट रॉक सिर्फ एक फीसदी प्रोडक्ट और 99 फीसदी मार्केटिंग थी। बेल ने इस प्रोडक्ट के साथ घर के शेप की पैकेजिंग दी। इस पैकेज में हवा के आने जाने के लिए खिड़किया बनी थीं। वहीं एक छोटा सा घोसला और एक गाइड बुक दी गई थी।

सनी लियोनी का ये नया अवतार देख आप भी डर से थर-थर काँपने लगेंगे

0

आप सभी ने सनी लियोनी को अब तक आपने ग्लैमरस अवतार में तो देखा ही है। अब तैयार रहिए, उनका भूतिया अवतार देखने के लिए। क्योंकि वो जल्द नजर आने वाली है हॉरर लुक में।

वही आपको बता दे कि सनी लियोन एक एक हॉरर कॉमिडी फिल्म में नजर आनेवाली है, जिसका नाम है, ‘कोका कोला’। वही लोगो को उम्मीद है कि यह फ़िल्म कुछ खास करने वाली है।

वही आप इन्हें इन तस्वीरों में सनी लियोनी के साथ ‘बिग बॉस’ फेम मंदाना करीमी भी नजर आ रही हैं। जो बेहद खूबसूरत नजर आ रही है।

यह शूटिंग मुंबई के फिल्म सिटी में हो रही थी।

तस्वीरों में जहां सनी डरावनी लुक में दिख रही हैं वहीं मंदाना हॉट नजर आ रही हैं।

मंदाना वाइट ट्यूब टॉप और हॉट शॉर्ट्स के साथ ब्लैक जैकेट में स्मार्ट नजर आ रही हैं।

प्लास्टिक सर्जरी से पहले कैसी दिखती थी ये 6 मशहूर हीरोइन देखिए फ़ोटो में

0

आज की दुनिया में सुंदर कौन नहीं दिखना चाहता और जब इस सुंदरता को फिल्मी जगत से जोड़ा जाए तो सुंदर दिखने के लिए अभिनेत्रियां ना जाने क्या-क्या प्रयोग करती हैं मेकअप आदि से सुंदर दिखना तो आम सी बात है लेकिन फिल्मी जगत में कुछ बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने प्लास्टिक सर्जरी की मदद भी ली है मैं आपको ऐसे ही अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहा हूँ

बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक कैटरीना कैफ की प्लास्टिक सर्जरी की खबरें आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं लेकिन कैटरीना कैफ ने कभी भी इसको सार्वजनिक तौर पर नहीं स्वीकारा है आप फोटो में उनके होंठ, नाक व गालों से अंदाजा लगा सकते हैं

सन 2011 में फिल्म रॉकस्टार से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली और अमेरिका की टॉप मॉडल कंटेस्टेंट वाली नरगिस फाखरी अपने पतले होठों की सर्जरी कराकर उनको मोटे कराने के लिए भी जानी जाती हैं

बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में बहुत लंबे समय से जगह बनाने वाली व फिटनेस फ्रीक शिल्पा शेट्टी दो बार अपनी नाक की सर्जरी करा चुकी हैं और यह बात उन्होंने सार्वजनिक तौर पर स्वीकारी भी है जबकि कोई अभिनेत्री इतनी आसानी से इन बातों को नहीं स्वीकारती

Shuddh desi romance मूवी की अभिनेत्री वाणी कपूर ने अपने होंठ,ठ्योडी, चेहरे की बनावट के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया था यह बात पब्लिक में पता चलने के बाद उन्होंने एक अजीब बात बताई कि उनके चेहरे की बनावट में बदलाव उनके द्वारा वजन घटाने के कारण हुआ है जबकि बात कुछ और ही है

अनुष्का शर्मा ने भी अपने पतले होठों को लिप्स फिलर के द्वारा मोटा कराया था और इस बात को उन्होंने सार्वजनिक तौर पर स्वीकारा भी है उनका कहना है कि मैं केवल एक इंसान हूँ जो कि खूबसूरत दिखने के लिए ऐसा कर सकता है यह कोई अलग बात नहीं है

हॉलीवुड में एंट्री करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कई प्लास्टिक सर्जरी करवाई हुई हैं लेकिन कभी भी सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नही किया ।

सांप की नई प्रजाति मिली, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे के नाम पर रखा गया नाम, जानिए क्यों?

0

महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट में सांप की एक नई प्रजाति की खोज की गई है। इसका नाम शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के छोटे बेटे तेजस ठाकरे के नाम पर रखा गया है। पुणे स्थित जैव विविधता संरक्षण फाउंडेशन के निदेशक वरद गिरि ने बताया कि सांप की यह प्रजाति आमतौर पर ‘बिल्ली सांप’ की श्रेणी में आती है और यह बोइगा वंश से संबंध रखती है। इससे संबंधित एक शोध पत्र गुरुवार को बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी में प्रकाशित किया गया है।

वरद गिरि ने बताया कि बोइगा वंश के सांप पूरे देश में पाए जाते हैं, लेकिन इसकी कुछ प्रजातियां सिर्फ पश्चिमी घाट में ही पायी जाती हैं। यह सांप सतारा जिले को कोयना क्षेत्र में मिला है। तेजस के बड़े भाई आदित्य ठाकरे ने नई प्रजाति के इस सांप की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है।

इस सांप का नाम ‘ठाकरेज कैट स्नेक’ (वैज्ञानिक नाम- बोइगा ठाकरेयी) रखा गया है, क्योंकि इसकी खोज में तेजस ठाकरे का अहम योगदान रहा है। दरअसल, तेजस वन, जंगल और प्राणियों में ज्यादा रुचि रखते हैं।

वरद गिरि के मुताबिक, तेजस ने सांप की इस प्रजाति को पहली बार साल 2015 में देखा था। उसके बाद उन्होंने इसके व्यवहार पर विस्तार से अध्ययन किया। फिर उन्होंने सारी जानकारी जैव विविधता संरक्षण फाउंडेशन को सौंप दिया और शोध में उनकी मदद भी की।

वरद गिरि ने बताया कि सांप की यह प्रजाति वानपस्तिक है यानी यह पेड़ों से संबंध रखती है। यह सांप ज्यादातर रात में ही सक्रिय होते हैं। यह लंबाई में तीन फीट तक के हो सकते हैं और सबसे खास बात कि यह विषैले नहीं होते हैं।