छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला दंतेवाड़ा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार देवती महेंद्र कर्मा 11333 मतों से चुनाव जीत गयी हैं। यहां भाग्य आजमा रहीं भाजपा उम्मीदवार ओजस्वी मंडावी को छोडक़र बाकी सभी 7 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गयी।
विजयी कांग्रेस उम्मीदवार देवती कर्मा ने कहा कि उनकी जीत का श्रेय जिले की जनता की जीत है और प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 9 माह के कार्यकाल में बस्तर सहित छग में बह रही विकास की गंगा का नतीजा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की जनता ने उन पर जो विश्वास किया है और उनकी अपेक्षाओं पर खरे उतरने का प्रयास किया जायेगा।
विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेशाध्यक्ष राजमन मरकाम के सटीक दांव के कारण एक बार फिर कांग्रेस भाजपा पर भारी पड़ी । कांग्रेस पार्टी ने राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण दंतेवाड़ा की हुकूमत भाजपा से छीनकर दंतेवाड़ा की सीट भी अपने नाम कर ली।
इधर, नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि दंतेवाड़ा उपचुनाव में पूरा प्रशासनिक तंत्र कांग्रेस के साथ खड़ा था। मुझे भी कई सभाओं में जाने से रोका गया, लेकिन कांग्रेस के लिए कहीं कोई परेशानी नहीं हुई। हालांकि जीत तो जीत है इसीलिए मैं देवती कर्मा को जीत की बधाई देता हूं।
पाक ने माना है- भारत के साथ युद्ध हुआ तो हार सकता है पाकिस्तान
थलसेना, वायुसेना, नौसेना से लेकर परमाणु हथियारों तक.. भारत और पाकिस्तान में कौन ज्यादा ताकतवर
पाकिस्तान आखिरकार ये बात मान रहा है कि अगर भारत के साथ युद्ध हुआ तो वह हार जाएगा। पाक पीएम इमरान खान ने हाल में एक इंटरव्यू में सांकेतिक रूप से ये बात स्वीकार की है कि भारत-पाक के बीच पारंपरिक युद्ध में पाकिस्तान हार सकता है। इमरान ने कहा कि पाकिस्तान कभी परमाणु युद्ध शुरू नहीं करेगा। मैं शांतिवादी और युद्ध विरोधी हूं। मेरा मानना है कि युद्ध से समस्याओं का समाधान नहीं होता। इसके परिणाम भयावह हो सकते हैं।
आखिर क्यों पाकिस्तान को यह बात मानने पर विवश होना पड़ा? भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य ताकतों में कितना अंतर है? जमीन, हवा और पानी… तीनों जगहों पर सेना व हथियारों की ताकत के मामले में पाकिस्तान भारत से कितना पीछे है? इन सभी सवालों के जवाब हम आपको दे रहे हैं।
आर्थिक स्थिति खराब, फिर भी हथियारों पर भारत से ज्यादा खर्चइंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रेटेजिक स्टडीज (IISS) के अनुसार, भारत ने 2018 में सेना को 4 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए थे। ये बजट देश की जीडीपी का 2.1 फीसदी है। जबकि उसी साल पाकिस्तान ने अपनी सेना को 1.26 लाख करोड़ पाकिस्तानी रुपये (करीब 65 हजार करोड़ भारतीय रुपये) आवंटित किए। यह पाकिस्तान की जीडीपी का करीब 3.6 फीसदी है।
यानी अपने देश की जीडीपी का भारत से भी ज्यादा हिस्सा पाकिस्तान हथियारों पर खर्च कर रहा है। जबकि उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। हालात ऐसे हैं कि पाकिस्तान सरकार के कुल खर्चे में से करीब 50 फीसदी हिस्सा सेना और कर्जों को चुकाने में जाता है।
रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के विदेशी मुद्र भंडार में करीब 57,700 करोड़ रुपये ही बचे हैं। इसे कर्ज देने वाले अंतरराष्ट्रीय बैंकों ने पाकिस्तान से कहा है कि वह अपने रक्षा खर्चों में कटौती करे।
किसके पास कितनी सेना?
भारत पाकिस्तान सक्रिय सैनिक 13.62 लाख 6.54 लाख कॉम्बैट टैंक 4184 2200 हथियारों से लैस गाड़ियां 2815 3665 तोप 4260 1655 रॉकेट लॉन्चर्स 266 150
हवा में कौन कितना ताकतवर?भारत पाकिस्तान कुल एयरक्राफ्ट 2082 1342 लड़ाकू विमान 520 348 हमलावर विमान 694 438 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट 248 51 ट्रेनर एयरक्राफ्ट 364 499 कुल हेलीकॉप्टर 692 322 लड़ाकू हेलीकॉप्टर 17 55
हालांकि भारत के मिग-21 विमान अब रिटायर होने वाले हैं। लेकिन अपाचे हेलीकॉप्टर और राफेल के शामिल होने से भारत की हवाई ताकत फिर से बढ़ गई है।
भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के पास ऐसी बैलिस्टिक मिसाइलें हैं, जो परमाणु हमला कर सकती हैं।
भारत के पास 9 तरह की मिसाइलें हैं। इनमें से एक अग्नि-3 (Agni – 3) है। इसकी मारक क्षमता 3000 किमी से लेकर 5000 किमी तक है।
वहीं, पाकिस्तान की मिसाइलों की क्षमता 2000 किमी तक है।
भारत के पास 130-140 परमाणु बम हैं, जबकि पाकिस्तान के पास 140-150 हैं।
अगर परमाणु युद्ध हुआ तो…
अब तक भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की ऐसी स्थिती पैदा नहीं हुई है कि बात परमाणु हमले तक आ जाए। फिर भी हम आपको बता रहे हैं कि ऐसी स्थिति में क्या हो सकता है?
विशेषज्ञों के अनुसार, पाकिस्तान की तुलना में भारत के पास परमाणु बम कम जरूर हैं। लेकिन ये ताकतवर हैं। इन परमाणु मिसाइलों की तकत इतनी है कि ये पाकिस्तान के हर कोने को मिटा सकते हैं। जबकि पाकिस्तान के हमले से भारत का एक राज्य प्रभावित होगा।
लेकिन भारत हो या पाकिस्तान, दोनों देशों के पास परमाणु बमों की संख्या है तबाही मचाने के लिए काफी है। अगर परमाणु युद्ध होता है तो महज एक हफ्ते में करीब 2 करोड़ लोग मारे जाएंगे। इन हमलों से दुनिया की आधी ओजोन परत तक बर्बाद हो सकती है। सिर्फ भारत, पाकिस्तान ही नहीं, कई अन्य देशों पर भी इसका असर पड़ेगा। इन परमाणु हमलों से इतना रेडिएशन फैल सकता है जिसके असर को सालों तक खत्म नहीं किया जा सकेगा।
गुजरात में एक युवती ने प्रह्लादनगर स्थित मार्की मोमोस रेस्तरां को वेज नूडल्स का ऑनलाइन ऑर्डर किया था। कुछ देर जो फूड डिलीवर हुआ, तो उसे देख युवती दंग रह गई। उसने पाया कि जोमेटो का डिलीवर-बॉय उसे नॉनवेज थमा गया था। आहत युवती ने अपनी आपबीती सोशल मीडिया पर शेयर की। जिसमें उसने इस वाकया को बहुत ही खराब अनुभव बताया। उसने कहा कि मैंने वेज हक्का नूडल्स का ऑर्डर दिया था। मगर, ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप जोमेटो द्वारा मुझे मांस वाला फूड भेज दिया गया।
जोमेटो से यूं मिला धोखा
युवती का नाम जास्मीन पटेल है, जो नेहरू नगर में रहती है। जास्मीन के मुताबिक, डिलीवर-बॉय जो देकर गया तो मैंने पैकेट खोलकर देखा। मैंने उसे चखा तो स्वाद कुछ अलग लगा। फिर मैंने उसे अपने नॉनवेज खाने वाले दोस्तों को चखाया। तब पता चला कि मेरे साथ धोखा हुआ है।’
सोशल मीडिया पर बताई कहानी
”उसके बाद मैंने अपनी आपबीती शोसल मीडिया पर शेयर की। फोटो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से धोखा हुआ है। मैं चाहती हूं कि इस तरह की हरकत के लिए जोमेटा के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।’
ग्राहक सुरक्षा कराएंगी शिकायत
वहीं, जास्मीन के साथ हुए धोखे पर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें तरह-तरह की सलाह देने लगे। कुछ लोगों ने सुझाव दिया कि ग्राहक सुरक्षा में शिकायत की जानी चाहिए।
नौ दिनों का नवरात्रि त्योहार 29 सितम्बर से शुरू हो रहा है. इस दौरान हर दिन माता के एक नए रूप की आराधना की जाती है. देशभर में माता के पांडाल सजाकर माता की पूजा-अर्चना की जाती है. हर जगह गरबों की धूम रहती है. लेकिन इन सभी की शुरुआत होती है कलश स्थापना के बाद. जी हाँ, हमारे धर्म में माना जाता है कि कलश में माता जी निवास करती हैं. इन्ही की पूजा-अर्चना से हम माता की कृपा दृष्टी पा सकते हैं. इसलिए यह जानना महत्वपूर्ण हो जाता है, कि कलश स्थापता कब और कैसे की जाए? इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं इससे संबंधित कुछ खास जानकारियां..
मुहूर्त नवरात्रि के पहले दिन अर्थात 29 सितम्बर को कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 16 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 40 मिनट तक है. अगर किसी वजह से जो भक्त सुबह कलश स्थापना नहीं वे दिन में 11 बजकर 48 मिनट से लेकर 12 बजकर 35 मिनट के दौरान कलश स्थापना कर सकते हैं. यह समय शुभ बताया जा रहा है.
ऐसे करें कलश स्थापना बता दें कि नवरातत्री के पहले दिन जो घट स्थापना की जाती है उसे ही कलश स्थापना भी कहा जाता है. कलश स्थापना करने के लिए नदी की रेत का उपयोग करना चाहिए. इस रेत में जौ डालने के बाद कलश में गंगाजल, लौंग, इलायची, पान, सुपारी, रोली, कलावा, चंदन, अक्षत, हल्दी, रुपया, पुष्पादि डालें. इसके बाद ‘ॐ भूम्यै नम:’ कहते हुए कलश को 7 अनाज के साथ रेत के ऊपर स्थापित कर दें. कोशिश करें कि कलश की जगह पर नौ दिनों तक अखंड दिया जलाएं. ज्योतिषियों का मानना है कि नवरात्र में पूजा की सामग्री अमावस्या की तिथि खत्म होने के बाद ही खरीदना शुभकारी है.
यह सामग्रियां जरूरी माता के सभी 9 रूपों की आराधना करने के लिए विभिन्न सामग्रियों की आवश्यकता पडती है. इनमें माता की मूर्ति, चौकी पर बिछाने के लिए लाल या पीला कपड़ा, माता की लाल चुनरी, कलश, ताजा आम के पत्ते, फूल माला, एक जटा वाला नारियल, पान के पत्ते, सुपारी, इलायची, लौंग, कपूर, रोली, सिंदूर, मौली (कलावा), चावल, घी, रुई या बत्ती, हवन सामग्री, पांच मेवा, कपूर, जवारे बोने के लिए मिट्टी का बर्तन, माता के श्रंगार सामग्री आदि शामिल हैं.
पूजा-अर्चना में इन बातों का रखें ध्यान
– नौ दिनों तक माता का व्रत रखें. अगर शक्ति न हो तो पहले, चौथे और आठवें दिन का उपवास अवश्य करें.
– पूजा स्थान में दुर्गा, लक्ष्मी और मां सरस्वती के चित्रों की स्थापना करके फूलों से सजाकर पूजन करें.
– नौ दिनों तक मां दुर्गा के नाम की ज्योत जलाएं.
– मां के मंत्र का स्मरण जरूर करें- ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै’
– इन दिनों में दुर्गा सप्तशती का पाठ अवश्य करें.
– मां दुर्गा को तुलसी दल और दूर्वा चढ़ाना मना है.
– पूजन में हमेशा लाल रंग के आसन का उपयोग करना उत्तम होता है. आसन लाल रंग का और ऊनी होना चाहिए.
– पूजा के समय लाल वस्त्र पहनना शुभ होता है. वहीं इस दौरान लाल रंग का तिलक भी लगाएं.
– कलश की स्थापना शुभ मुहूर्त में करें और कलश का मुंह खुला न रखें.
– पूजा करने के बाद मां को दोनों समय लौंग और बताशे का भोग लगाएं.
– मां को सुबह शहद मिला दूध अर्पित करें. पूजन के पास इसे ग्रहण करने से आत्मा व शरीर को बल प्राप्ति होती है.
– आखिरी दिन घर में रखीं पुस्तकें, वाद्य यंत्रों, कलम आदि की पूजा जरूर करें.
इस-इस दिन करें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना
– 29 सितम्बर, प्रतिपदा-नवरात्र के पहले दिन घट या कलश स्थापना की जाती है. इस दिन मां के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की जाती है.
– 30 सितम्बर, द्वितीया-नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का विधान है.
– 01 अक्तूबर, तृतीया-नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है.
– 02 अक्तूबर, चतुर्थी-नवरात्र के चौथे दिन मां के कूष्मांडा स्वरूप की पूजा की जाती है.
– 03 अक्तूबर, पंचमी-नवरात्र के 5वें दिन मां स्कंदमाता की पूजा करने का विधान है.
– 04 अक्तूबर, षष्ठी-नवरात्र के छठें दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है.
– 05 अक्तूबर, सप्तमी-नवरात्र के सातवें दिन कालरात्रि की पूजा होती है.
– 06 अक्तूबर, अष्टमी-नवरात्र के आठवें दिन माता के भक्त महागौरी की आराधना करते हैं.
– 07 अक्तूबर, नवमी-नवरात्र का नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा और नवमी हवन करके नवरात्र परायण किया जाता है.
बॉलीवुड के एक्टर सलमान खान जहां एक तरफ अपनी फिल्म तो वही दूसरी तरफ अपने केस को लेकर काफी चर्चा में है।दरअसल आज केस काला हिरण शिकार को लेकर सलमान की कोर्ट में पेशी थी जिसे सलमान ने पूरा नहीं किया अब इस सुनवाई को 19दिसंबर तक के लिए टाल दिया गया है।हालांकि अब सलमान की सोशल मीडिया पर छाई एक तस्वीर ने हर किसी का ध्यान उस ओर कर दिया है।
आपको बता दें कि ये सलमान की शादी की तस्वीर है।जी हां इस तस्वीर में सलमान शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर सलमान ने शादी कब कर ली? इस वायरल तस्वीर के पीछे की असलियत क्या है हम आपको बताते हैं।
दरअसल बता दें कि बिलासपुर जिले के बैकुंठपुर के पंडोपारा कालरी में रहने वाले बसंतलाल की शादी देवरा भैयाथान सूरजपुर की रहने वाली रानी से हुई थी।बसंतलाल एसईसीएल में काम करते थे, लेकिन 25 जुलाई 2013 को उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ऐसे में इसके बाद बसंतलाल के घरवालों ने उनकी पत्नी को घर से निकाल दिया और कहा कि वो उसे उनकी पत्नी नहीं मानते।
अब ऐसे में ये मामला बैकुंठपुर के कुटुम्ब न्यायालय में पहुंचा।क्योंकि ऐसे में रानी के ससुराल वाले ये नहीं चाहते थे कि बसंत की नौकरी उन्हें मिले, इसलिए उन्होंने रानी को बसंत की पत्नी के रूप में नहीं दिखाने की कोशिशें की।ऐसे में उन्होंने अदालत में रानी की फर्जी शादी की एक तस्वीर पेश की, जिसे देखकर वकील और जज भी चौंक गए। इस तस्वीर में दिखाया गया था कि रानी की शादी सलमान खान से हो चुकी है।ऐसे में रानी के ससुराल वालों ने अदालत में दलील दी कि उनके बेटे बसंत से रानी का कभी कोई रिश्ता रहा ही नहीं है बल्कि उसका रिश्ता किसी और के साथ है।
हालांकि अब ये तस्वीर किसी भी मायने में सच नहीं है इसलिए जज ने फैसला रानी के पक्ष में सुनाया है।इसके बावजूद रानी के ससुराल वालों ने बैकुंठपुर कुटुम्ब न्यायालय के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की है।जिस पर लगातार चर्चा हो रही है।हालांकि इस मामले मे अभी तक सलमान की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।
अभिनेता टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म वॉर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी ये फिल्म इसी 2 अक्टूर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में उनके साथ अभिनेता ऋतिक रोशन भी दमदार अंदाज में नजर आने वाले हैं। इस वक्त दोनों ही अभिनेता अपनी फिल्म वॉर का प्रमोशन करने में जुटे हुए है। इसी बीच टाइगर श्रॉफ ने एक बहुत ही दिलचस्प राज खोला है। मिड-डे से बातचीत में टाइगर श्रॉफ ने बताया है कि, वे ‘वॉर’ फिल्म में जोरदार डांस करने के लिए इस एक्टर के वीडियो रोज रात को सोने से पहले देखते थे। यह एक्टर कोई और नहीं है, ऋतिक रोशन ही हैं। वैसे आपको बता दें कि इससे पहले कई बार टाइगर ऋतिक को अपनी इंस्पिरेशन बता चुके हैं और उनके साथ डांस करने के मौके में वे कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहते थे।
टाइगर श्रॉफ ने बताया कि, अगर उनके और ऋतिक रोशन के डांस में कुछ समानता नजर आए तो यह सिर्फ संयोगवश ही है।
टाइगर श्रॉफ ने बताया कि, ‘मैं सोच-समझकर फैसला लिया। जैसे, मैं जानता हूं कि मैं उनकी तरह डांस करना चाहता था। इसलिए मैं रोज रात को सोने से पहले ऋतिक रोशन का एक सॉन्ग देखकर सोता था। मैं सोते समय उसी स्टेप के बारे में सोचा करता था ताकि अगले दिन मैं उसे रिक्रिएट कर सकीं, यही मेरी ट्रेनिंग थी।’
टाइगर श्रॉफ ने ऋतिक रोशन से पहली मुलाकात के बारे में कहा कि, ‘मेरी उनसे पहली मुलाकात 2006 में थी, जब वे सुपरस्टार थे और मैं 14 साल का था। एक दोस्त मुझे उनके जिम लेकर गया था। वे मुझे देखकर खुश हुए क्योंकि वे किंग अंकल के समय से ही मुझे जानते हैं। उस समय मैं बहुत छोटा था, इसलिए कोई याद बाकी नहीं थी। अगली मुलाकात हमारी अवॉर्ड शो में हुई, उन्होंने मुझे बेस्ट डेब्यू के अवॉर्ड से नवाजा और हम दोनों ने एक साथ डांस भी किया।’
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद बॉलीवुड की फिल्मों में वापसी कर रही है। उनकी जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म ‘द स्काइ इज पिंक’ है जो इसी 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। यही कारण है कि वो अपनी फिल्म का प्रमोशन करने मे व्यस्त हैं। साथ ही वो प्रमोशन के लिए कई इंटरव्यूज और इवेंट में शामिल हो रही है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति से जुड़ा एक राज भी खोला है।
प्रियंका ने बताया कि, उनके पति और अमेरिकन सिंगर निक जोनास दिल से पूरी तरह पंजाबी हैं और वह जब पहली बार भारत आए थे, तब से ही यह देश उन्हें बहुत पसंद आ गया था। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी बताया कि निक जोनास स्टेज पर जाने से पहले क्या करते हैं।
बॉम्बे टाइम्स से खास बातचीत में प्रियंका ने बताया कि, वह पूरे पंजाबी हैं। वह स्टेज पर जाने से पहले बॉलीवुड म्यूजिक सुनते हैं। वह अकसर हिंदी रेडियो पर बॉलीवुड और पंजाबी सॉन्ग्स सुनते हैं। वह इन गानों को अपना हाइप म्यूजिक कहते हैं, यहां तक कि उनके ड्रेसिंग रूम में भी हर वक्त बॉलीवुड म्यूजिक चलता रहता है। वह तब से ही भारत से प्यार करते हैं जब वह पहली बार यहां आए थे।’
प्रियंका की बातों के अलावा निक का एक वीडियो भी इस बात को साबित करता है कि, वो बॉलीवुड और पंजाबी सॉन्ग्स बेहद पसंद है।
खैर आपको बता दें कि प्रियंका और निक की जोड़ी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों की केमिस्ट्री उनके फैंस को काफी पसंद आती है। प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर के साथ फिल्म द स्काइ इज पिंक में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में फरहान और प्रियंका के साथ एक्ट्रेस जायरा वसीम भी नजर आएंगी।
सैफ अली खान अभिनीत फिल्म ‘लाल कप्तान’ में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आने वाली है, लेकिन फिल्म में उनका लुक कैसा है इस बारे में अभी तक किसी को कोई जानकारी नहीं थी। फिल्म के निर्माताओं ने शुक्रवार को सोनाक्षी के फर्स्ट लुक का अनावरण किया। इसके निर्देशक नवदीप सिंह का कहना है कि फिल्म में सोनाक्षी के किरदार की अपनी एक खास जगह है।
फिल्म के ऑफिशियल पोस्टर में सोनाक्षी का आधा चेहरा एक निकब से ढ़का हुआ है।
सोनाक्षी के किरदार के बारे में अधिक जानकारी देते हुए सिंह ने कहा, “यह एक महत्वपूर्ण किरदार है। यह एक स्पेशल अपीरियंस है, लेकिन बहुत जरूरी है। इस वक्त मैं इस बारे में जितना हो सके कम ही खुलासा करूंगा, लेकिन मैं इतना कहूंगा कि यह फिल्म में ग्लैमर जोड़ेगा। वह एक सुपर स्मार्ट, सहजता से तालमेल बैठाने वाली और एक बेहतरीन अदाकारा हैं और वह पूरी तरह से प्रोफेश्नल हैं।”
‘लाल कप्तान’ में सैफ एक नागा साधु के किरदार में नजर आएंगे। इरॉस इंटरनेशनल और आनंद एल राय के कलर येलो प्रोड्क्शन्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 18 अक्टूबर को रिलीज होगी।
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 16वें राउंड की काउंटिंग के बाद कांग्रेस की देवती कर्मा 9,937 मतो से आगे चल रही हैं. अब बस 4 राउंड की काउंटिंग बची है. दंतेवाड़ा में कांग्रेसियों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार ओजस्वी मंडावी कर्मा से पीछे चल रही हैं. दंतेवाड़ा में भाजपा विधायक भीमा मंडावी की नक्सलियों द्वारा की गई हत्या के बाद उप-चुनाव हुआ है.
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने त्यौहारी सीजन से पहले शुक्रवार को बड़ी घोषणा कर सबको चौंका दिया है। मारुति सुजुकी ने अपने परफॉर्मेंस हैचबैक बलेनो आरएस की कीमत में 1 लाख रुपए की बड़ी कटौती करने का ऐलान किया है।
इससे पहले मारुति सुजुकी ने अपने चुनिंदा मॉडल्स के एक्स-शोरूम कीमत में 5,000 रुपए की कटौती करने की घोषणा की थी। इन मॉडल्स में अल्टो 800, अल्टो के10, स्विफ्ट डीजल, सेलेरियो, बलेनो डीजल, इग्निस, डिजायर डीजल, टूर एस डीजल, विटारा ब्रेजा और एस-क्रॉस शामिल हैं।
इन मॉडल्स की कीमत 2.93 लाख रुपए से 11.49 लाख रुपए के बीच है। नियामकीय जानकारी में मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा कि इस नई कटौती के साथ, कंपनी ने बलेनो आरएस की एक्स-शोरूम कीमत में 1 लाख रुपए की कटौती की है। अब इस मॉडल की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 7,88,913 रुपए से शुरू होगी।
मारुति सुजुकी ने बलेनो आरएस को एक हाई-परफॉर्मेंस हैचबैक के तौर पर पेश किया है, जिसमें 1.0 लीटर बूस्टरजेट पेट्रोल इंजन लगा है, जो 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक पावर प्रदान करता है।