Home Blog Page 2579

NRC लिस्ट से बाहर हुए लोग भी डाल सकेंगे वोट, चुनाव आयोग का फैसला

0

असम में नेशनल रजिस्टर फॉर सिटीजन्स(NRC) लागू हो चुका है। इसके बाद प्रदेश के 19 लाख से ज्यादा लोग NRC सूची से बाहर हो चुके हैं। इन लोगों के भारतीय नागरिक होने पर सवाल खड़े हो गए हैं। इस बीच चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लेते हुए NRC से बाहर लोगों को राहत दी है। इन सभी लोगों के पास मतदान का अधिकार रहेगा, जब तक नागरिक ट्रिब्यूनल उनके खिलाफ फैसला नहीं सुना देता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चुनाव आयोग ने तय किया है कि नागरिक ट्रिब्यूनल का जब तक फैसला नहीं आ जाता है तब तक हर एक मतदाता को वोट डालने का अधिकार रहेगा।

बता दें कि असम में 31 अगस्त को NRC की फाइनल सूची जारी कर दी गई थी। इसके बाद से ही वहां कि सियासत भी गरमाई हुई है। लिस्ट से बाहर हुए लोगों ने नागरिक ट्रिब्यूनल में अपना दावा रखा है, जिस पर सुनवाई चल रही है।

देशभर में गरम होने लगा NRC का मुद्दा

देश में अवैध तरीके से रहने वाले विदेशी नागरिकों की पहचान करने के लिए असम में NRC लागू किया गया है। इसे लेकर राज्यों की अलग अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ राज्य जहां NRC लागू करने के पक्ष में हैं तो वहीं कुछ राज्यों में इसे लेकर जमकर नाराजगी नजर आई है। हाल ही में दिल्ली की सियासत भी एनआरसी के मुद्दे पर CM अरविंद केजरीवाल के एक बयान के बाद गरमा गई थी। अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि अगर दिल्ली में NRC लागू कर दिया जाता है तो सबसे पहले दिल्ली के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी को दिल्ली छोड़नी पड़ेगी। बता दें कि मनोज तिवारी ने दिल्ली में NRC लागू करने की वकालत की थी।

इस बयान के बाद केजरीवाल के घर के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार को बड़ा प्रदर्शन भी किया गया था। इसके बाद कई कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हुई थी।

CM ममता बनर्जी जता चुकी हैं कड़ा विरोध

NRC मामले को लेकर सीएम ममता बनर्जी ने साफ कर दिया है कि पश्चिम बंगाल में एनआरसी लागू नहीं किया जाएगा। हाल ही में गृहमंत्री अमित शाह ने देश के सभी राज्यों में NRC लागू करने की जरुरत बताई थी। हालांकि कुछ दिनों पहले ही ममता बनर्जी ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात करते हुए असम में NRC लागू होने के बाद आ रही परेशानियों के बारे में पत्र सौंपा था।

दहेज ना देने पर 15 दिन बाद ही जिस पत्नी को निकाला घर से, अब IAS बनने पर पति मांग रहा माफी

0

कोमल नाम की युवती का विवाह एक पढ़े-लिखे परिवार कोमल का पति एक एनआरआई है शादी के महज 15 दिन ही हुए थे कि दहेज की मांग बढ़ाने पर लड़की पक्ष द्वारा पूरी ना कर पाने के कारण पति ने युवती को न्यूजीलैंड में अकेला छोड़ दिया और कभी वापस नहीं आया.
कोमल ने कई बार जीवन को समाप्त करने की कोशिश की परंतु हर बार उसके मां-बाप ने स्कूल कोमल ने अपने पति को कई बार समझाया की शादी बच्चों का खेल नहीं मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी आप मेरे साथ ऐसा ना कीजिए. लेकिन पति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा.
थक हारकर कोमल भावनगर के एक छोटे से गांव में रहने के लिए भारत आ गई और यहां एक टीचर की ₹5000 महीने की सैलरी पर काम करने लग गई. कोमल ने यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी और 2012 में कोमल ने इस परीक्षा को पास कर लिया. अब कमल आईएएस बन चुकी है. कोमल के पहले पति ने कमल के आईएएस बनने पर उसको मनाने का प्रयास किया परंतु कोमल ने साफ इंकार कर दिया. कमल ने दोबारा शादी कर ली जिससे कि उसे एक बेटी भी हुई है.

VIDEO : बिग बी के KBC होस्ट करने के खिलाफ था पूरा परिवार, कहा था- ‘मेरी हालत ऐसी थी कि…’

0

अमिताभ बच्चन का शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सबसे मशहूर रियलिटी शो में से एक है। अमिताभ पिछले 19 साल से इस शो को होस्ट कर रहे हैं । जब अमिताभ बच्चन को ये शो ऑफर हुआ था, उस समय वो मुश्किल दौर से गुजर रहे थे । इस वजह से उन्होंने तुरंत हां कह दिया । एक इंटरव्यू में बिग बी ने बताया था कि उनका पूरा परिवार इस फैसले के खिलाफ था ।

उस वक्त बच्चन परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था । बिग बी ने क्विज शो करने का फैसला कर लिया था । तब उन्होंने ये नहीं सोचा कि वो एक बॉलीवुड स्टार रह चुके हैं तो टीवी पर क्यों जा रहे हैं । सिमी ग्रेवाल के चैट शो में अमिताभ ने बताया था कि उनकी पत्नी जया और बच्चे नहीं चाहते थे कि वो ये शो करें ।

बिग बी कहते हैं, ‘टीवी का प्रोजेक्ट मिलना हम सबके लिए चौंकाने वाला था । पूरा परिवार इसके खिलाफ था । जया ने कहा कि टीवी पर जाने से मेरी इमेज खराब हो जाएगी । क्योंकि ये छोटा माध्यम है । लेकिन मेरे पास कोई चॉइस नहीं थी । मेरे स्थिति ऐसी थी कि अगर कोई मुझसे कहता कि पैसों के लिए जमीन साफ कर दो तो मैं वो भी करता ।’

यहां पर जया ने कहा, ‘उन्हें इस काम की जरूरत थी । उन्होंने हमसे बात की । मेरे लिए उनके साथ खड़ा रहना और उन्हें सपोर्ट करना जरूरी था । अगर शो चलता है तो मैं उन्हें ना रोकती । लेकिन मैं उनके फैसले से कहीं ना कहीं सहमत नहीं थी।’ अमिताभ बच्चन को इसी शो के बाद दोबारा शोहरत मिलनी शुरू हुई । इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘मोहब्बतें’ में भी काम किया ।

‘केबीसी’ और ‘मोहब्बतें’ दोनों ही हिट हुए और यहीं से बिग बी के करियर की दूसरी पारी शुरू हुई । हाल ही में अमिताभ ने केबीसी पर बताया कि उनकी उम्र 77 साल हो चुकी है और अब वो कई बार चीजें भूल जाते हैं। इसके अलावा अमिताभ ने ये भी कहा कि अब उनकी अंगुलियां ठीक से काम नहीं करतीं।

उम्र के चलते उनके हाथ कांपने लगे हैं। सिग्नेचर करते हुए कई बार उन्हें इसका सामना करना पड़ता है। इससे पहले अमिताभ ने बताया था कि ‘साल 2000 में जब केबीसी शुरू हुआ था उस समय मुझे पीठ में बहुत दर्द होता था। मुझे लगता था कि इस कुर्सी पर बैठने की वजह से शायद दर्द होता है लेकिन जब मैंने जांच कराई तो पता चला कि मुझे रीढ़ की हड्डी का टीबी (स्पाइनल ट्यूबरक्लोसिस) है।’

पूर्व दस्यु मलखान सिंह के निशाने पर आए अक्षय कुमार, दी ये चेतावनी

0

 पीरियड फिल्मों का दौर चल रहा है. ये फिल्में अक्सर कट्टर संगठनों की धमकियों को लेकर चर्चा में आ जाती हैं. कुछ ऐसा ही यशराज फिल्म्स के बैनर तले पृथ्वीराज चौहान पर बन रही फिल्म के साथ हो रहा है. इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार लीड रोल निभा रहे हैं. ऐसे में अक्षय को पूर्व दस्यु मलखान सिंह ने तथ्यों को तोड़ने मरोड़ने को लेकर चेताया है. उन्होंने कहा कि इस फिल्म में भ्रामक तथ्य जोड़े गए तो ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, ऐसा होने पर उन्होंने इसका विरोध करने की चेतावनी दी है.

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बन रही फिल्म पृथ्वीराज चौहान को पहले करणी सेना ने धमकी दी थी. अब पूर्व दस्यु मलखान सिंह ने इस फिल्म को लेकर अक्षय कुमार को चेताया है. किसी जमाने में बीहड़ में खौफ का पर्याय रहे मलखान का कहना है कि फिल्मकार पैसा कमाने के चक्कर में तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश करते हैं. ऐसे में इतिहास के साथ खिलवाड़ होता है. लिहाजा उन्होंने अक्षय कुमार को चेताया है.

मलखान का कहना है कि पृथ्वीराज चौहान को लेकर देशभर में गहरी आस्था और सम्मान है. उनको लेकर फिल्म में भ्रामक तथ्य जोड़े गए तो ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. मलखान ने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो वो सड़क से लेकर कानून के रास्ते विरोध और संघर्ष करेंगे. गौरतलब है कि यशराज बैनर के तले फिल्म पृथ्वीराज चौहान का भव्य निर्माण चल रहा है. साल 2020 में दीपावली पर ये फिल्म रिलीज होगी. इसमें अक्षय कुमार पृथ्वीराज चौहान का किरदार अदा कर रहे हैं.

मलखान सिंह मूलत: भिंड जिले के रहने वाले हैं. 1970 के दशक में मलखान सिंह को खौफ का दूसरा नाम माना जाता था. उस दौर में मलखान सिंह एमपी, यूपी और राजस्थान में पुलिस के लिए चुनौती बने हुए थे. दर्जनों मुठभेड़ के बाद भी पुलिस मलखान सिंह का एनकाउंटर कर पाई और न ही उन्हें पकड़ ही सकी. 1982 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के सामने मलखान ने अपनी गैंग के साथ आत्मसमर्पण किया था. उस दौरान मलखान पर हत्या और अपहरण के कई मामले दर्ज थे. समर्पण के बाद कुछ समय जेल में रहे मलखान सिंह अब सामाजिक जीवन बिता रहे हैं.

Amitabh Bachchan’s favorite food : अमिताभ बच्चन का पसंदीदा खाना, ससुराल वाले कुक ने बताया

0

भारत के किसी भी पुरुष को उसका पसंदीदा भोजन एक जगह जरूर मिलता है और वो होती है, उसकी ससुराल। जी हां, ससुराल में दामादजी की फरमाइश ना केवल पूछी जाती है बल्कि चुपके से पता करके उसे पूरा भी किया जाता है। अमिताभ बच्चन की ससुराल में भी ऐसा ही होता था और बिग बी तो खुद फरमाइश किया करते थे। हम आपको यह भी बताएंगे वो कौन सा व्यक्ति है जिसके हाथा का भोजन अमिताभ बच्चन को बेहद पसंद है।

80 के दशक में अक्सर भोपाल आते थे अमिताभ बच्चन

जैसा कि आप जानते हैं, अमिताभ बच्चन की ससुराल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल है। जी हां, जया भादुड़ी भोपाल की बेटी हैं। उनके पिता तरुण भादुड़ी अमिताभ बच्चन के सुसर साहब और माता इंदिरा भादुड़ी अमिताभ बच्चन की सास मां हैं। मजेदार बात यह है कि 80 के दशक में अमिताभ बच्चन यहां अक्सर आया करते थे और आने से पहले एक व्यक्ति को उनके आने की खबर जरूर कर दी जाती थी, उस व्यक्ति का नाम है डम्मर बहादुर देवकोटा जो अब 54 साल के हो गए हैं।

अमिताभ बच्चन के पसंदीदा कुक का नाम

जी हां, डम्मर बहादुर देवकोटा जो मध्य प्रदेश पर्यटन निगम में कार्यरत हैं। अमिताभ बच्चन के पसंदीदा कुक हैं। वो ना केवल अमिताभ बच्चन के बल्कि पूरी बच्चन फैमिली के पसंदीदा कुक हैं। उनके हाथा का खाना अमिताभ बच्चन को बेहद पसंद था।

अमिताभ बच्चन का पसंदीदा खाना

डम्मर बहादुर देवकोटा ने बताया कि अमिताभ बच्चन को सबसे ज्यादा भिंडी की सब्जी और रोटी पसंद थी। उन्हें चने का साग, मक्के की रोटी और लस्सी बहुत पसंद है। ये वो व्यंजन हैं जो सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी ससुराल में आकर फरमाइश किया करते थे।

75 की उम्र में अमिताभ बच्चन का डाइट चार्ट

  1. फिटनेस के लिए वे रोजाना 20-30 मिनट तक एक्सरसाइज करते हैं।
  2. दो गिलास पानी और एक कप आंवले के जूस से दिन की शुरुआत करते हैं।
  3. ब्रेकफास्ट में इडली, सांभर और दूध, कभी मीनू चेंज भी होता है लेकिन दूध हमेशा होता है।
  4. ब्रेकफास्ट और लंच के बाद एक प्याली ग्रीन टी।
  5. लंच में सिंपल दाल-चावल, मल्टीग्रेन रोटी, सलाद। भिंडी की सब्जी, मूंग की दाल।
  6. शाम को वे स्प्राउट्स। कभी कभार जूस और नींबू पानी।
  7. डिनर में पनीर भुर्जी, सैंडविच के साथ सलाद।
  8. उन्होंने शराब 30 साल पहले छोड़ दी थी।
  9. सोने से पहले दूध पीते हैं।

पॉलीथिन बैग बंद होने से बढ़ने वाली है इस बिजनेस की डिमांड, हर महीने हजारों कमाने का मौका

0

मोदी सरकार 2 अक्टूबर से सिंगल यूज प्लास्टिक प्रोडक्ट को बैनकरने वाली है. इस 2 अक्‍टूबर को सरकार प्लास्टिक से बने प्रोडक्‍टस के इस्‍तेमाल पर पाबंदी से जुड़ा अभियान शुरू करेगी. पॉल्यूशनको कम करने के लिए भारत सरकार ये प्लान कर रही है. सरकार के इस कदम से जहां प्लास्टिक का बिज़नेस ठप हो जाएगा वहीं कई और बिज़नेस बढ़ेंगे. अगर आप भी कोई नया बिज़नेस शुरू करने का प्लान कर रहे हैं तो आपके पास ये खास बिज़नेस शुरू करने का ऑप्शन है.

कम निवेश में शुरू होने वाले बिजनेस के बारे में सोच रहे हैं तो जूट के बैग बनाने की यूनिट लगाना बेहतर विकल्प हो है. देश के कई राज्यों में प्लास्टिक पर बैन के बाद जूट के बैग की मांग तेजी से बढ़ी है. ऐसे में कम निवेश में जूट का बैग बनाकर आप अच्छी कमाई कर सकते हैं.

इतने में शुरू होगी यूनिट- मिनिस्‍ट्री़ ऑफ टैक्‍सटाइल्‍स के हैंडीक्राफ्ट डिवीजन के मुताबिक, अगर आप एक जूट बैग मेकिंग यूनिट लगाना चाहते हैं तो आपको 5 सिलाई मशीन खरीदनी होंगी, जिनमें 2 हैवी ड्यूटी होनी चाहिए. इन मशीनों पर आपका लगभग 90 हजार रुपए का खर्च आएगा. इसके अलावा आपको लगभग 1 लाख 4 हजार रुपये वर्किंग कैपिटल की जरूरत होगी. जबकि अन्‍य खर्चों, जिसमें फिक्‍सड असेट, ऑपरेटिंग खर्च आदि पर लगभग 58 हजार रुपये का खर्च आएगा. यानी कि आपके प्रोजेक्‍ट की कैपिटल कॉस्‍ट लगभग 2.52 लाख रुपये आएगा.

इस कैपिटल कॉस्‍ट के आधार पर आपको लोन मिलेगा. इसमें एक माह का रॉ मैटेरियल, एक माह का वेतन आदि शामिल है. यानी इस प्रोजेक्‍ट पर आपको 65 फीसदी मुद्रा लोन और 25 फीसदी ब्याज मुक्त लोन नेशनल सेंटर फॉर जूट डायवर्फिकेशन (NCFD) से ले सकते हैं. बाकी 25 हजार रुपये का आपको खुद इंतजाम करना होगा. इतनी राशि से आपका काम शुरू हो जाएगा.

कितना प्रोडक्‍शन होगा- अगर आप इस प्रोजेक्‍ट रिपोर्ट के आधार पर यूनिट लगाते हैं तो आप 9 हजार शॉपिंग बैग, 6 हजार लेडीज बैग, 7500 स्‍कूल बैग, 9 हजार जेंट्स हैंड बैग, 6 हजार जूट बम्‍बू फोल्‍डर सालाना प्रोडक्‍शन कर सकते हैं.

कितनी होगी इनकम- आपको साल भर में रॉ मैटेरियल, सैलरी, रेंट, डेप्रिशिएसन, बैंक इंटरेस्‍ट आदि पर लगभग 27.95 लाख रुपये का खर्च आएगा, जबकि आपका सेल्‍स रेवेन्‍यू 32.25 लाख रुपये होगा. इस तरह आपका साल भर में ऑपरेटिंग प्रॉफिट 4.30 लाख रुपये होगा. यानी हर महीने करीब 36 हजार रुपये.

पूर्व BJP सांसद करेंगे यादगार पार्टी, ठुमके लगाएगी सपना चौधरी

0

पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह के घर पौत्र जन्म की खुशी में जहां लोकसभा क्षेत्रवासियों का दावत का प्रोग्राम है, वहीं हरियाणवी डांसर सपना चौधरी मनोरंजन पार्टी की रौनक को दोबाला करेंगी।

पूर्व सांसद कुंवरसर्वेश सिंह के पुत्र बढ़ापुर विधायक सुशांत सिंहको पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। पुत्र के जन्म की खुशी में रतूपुरा में दावत के साथ यादगार मनोरंजन पार्टी का कार्यक्रम है। पूर्व सांसद प्रतिनिधि चंद्रपाल सिंह के अनुसार रतूपुरा स्थित सुखदेई स्मारक डिग्री कालेज में बेटे के जन्म की दावत देने का कार्यक्रम है।

इस पार्टी को यादगार बनाने के लिए हरियाणवी डांसर सपना के साथ ही दीगर कलाकारों को बुलाने के लिए संपर्क किया गया है। दावत पार्टी में पूरी लोकसभा क्षेत्र के लोगों को दावतनामा भेजा जाएगा।

हालांकि अभी कार्यक्रम की तिथि निर्धारित नहीं है। गौरतलब है कि पूर्व में मुरादाबाद की प्रदर्शनी में आई थी, जहां दर्शकों की भीड़ के सामने मंच छोटा पड़ गया था।

Amazon, Flipkart Festive Sale 2019: महासेल से पहले जानिए जरूरी बातें, 10 हजार रुपए तक की हो सकती है बचत

0

ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अमेजन की ‘ग्रेट इंडियन फेस्टिव’ और फ्लिपकार्ट की ‘बिग बिलियन डेज’ सेल 29 सितंबर से शुरू होकर चार अक्टूबर तक चलेगी। दोनों ई-कॉमर्स ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल्स ग्राहकों को को भारी छूट और कैशबैक की पेशकश करके आकर्षित करने की पूरी कोशिश की जाएगी। इस साल की फेस्टिवल सीजन सेल में अमेजन और फ्लिपकार्ट की सीधी टक्कर है, दोनों धमाकेदार डील्स देकर ग्राहकों को आर्षित करने के प्लान में है।

29 सितंबर से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। त्योहारों से पहले ई-वाणिज्य क्षेत्र की कंपनी अमेजन ‘ग्रेट इंडियन फेस्टिवल’ के जरिए ग्राहकों को कैशबैक, कूपन्स और आकर्षक ईएमआई का ऑप्शन्स देगी। दूसरी तरफ फ्लिपकार्ट की ‘बिग बिलियन डेज’ के जरिए ग्राहकों को फ्री डिलिवरी, बाय नाउ पे लेटर प्लान, लिमिटिड एडीशन न्यू लॉन्चिज और 90 फीसदी तक डिस्काउंट ऑफर देगी।

जानिए अमेजन सेल से कैसे होगा आपका फायदा

अमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए ये सेल 28 सितंबर रात 12 बजे से शुरू हो जाएगी। एप डाउनलोड करने वालों को 5 लाख तक का पुरुस्कार जीतने का मौका मिलेगा। मोबाइल पर 40 प्रतिशत डिस्काउंट और ऑनलाइन फैशन स्टोर पर 90 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा। 88 और 99 रुपए में छोटे घरेलू सामान मिलेंगे। अमेजन का कहना है कि नए गैजेट्स और इलेक्‍ट्रॉनिक आइटम्स पर बोनस ऑफर की योजना भी बनाई जा रही है।

फ्लिपकार्ट सेल की प्रमुख बातें

पहले दिन फ्लिपकार्ट अतिरिक्त 10 प्रतिशत डिस्काउंट देगा। फ्लिपकार्ट ग्रांड स्टील्स ऑफर में कपड़े, बैग्स और शूज पर जबरदस्त डिस्काउंट देगा। समय-समय पर क्रेजी डील्स, फ्लैश सेल और बियॉन्ड अमेजिंग डील्स ऑफर आते रहेंगे, जहां महंगे आइटम भी सस्ते दामों पर मिलेंगे। 29 और 30 सितंबर को रात 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक ‘Rush hours’ सेल रहेगी।

फ्लिपकार्ट ने एक्सिस, आईसीआईसीआई बैंक के साथ मिलाया हाथ

Flipkart Big Billion Days 2019 के लिए फ्लिपकार्ट ने एक्सिस और आईसीआईसीआई बैंक के साथ हाथ मिलाया है। एक्सिस बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड और आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा, आप लगभग 10 हजार रुपए तक की बचत कर सकते हैं। 30 सितंबर से Big Billion Days 2019 Sale में मोबाइल फोन, टैबलेट, गैजेट्स और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर ऑफर्स मिलेंगे। फ्लिपकार्ट सेल में पॉपुलर मोबाइल फोन और टैबलेट को ‘सबसे कम कीमत’ में बेचा जाएगा। इसके अलावा ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर की भी सुविधा होगी।

फ्लैट डिस्काउंट और ऑफर के अलावा, बिग बिलियन डेज 2019 सेल में फ्लैश सेल भी होगी और इसे ‘Crazy Deals’ नाम दिया गया है। इस सेल में मोबाइल, टीवी, लैपटॉप और अन्य प्रोडक्ट पर शानदार डील्स मिलेंगी। मोबाइल फोन के अलावा, फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज 2019 सेल में टीवी और होम एप्लायंसेज पर 75 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।

वास्तुशास्त्र: हर रंग कुछ कहता है, जानिए रंगों का वास्तु नियम

0

आपको बता दें, व्यक्ति के जीवन में रंग बहुत ही खास और महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं वही दिवाली का पर्व नजदीक आ रहा हैं तो ऐसे में आप घर या अपने ऑफिस को रंग रोगन करवाने का प्लान भी कर रहे होंगे ऐसे में कहां क्या रंग करवाना हैं जो कि वास्तु के नियमों के अनुरूप हो। वास्तु के नियमों को ध्यान में रखकर रंग करवाने से घर में पंचतत्तवों का संतुलन ठीक बना रहता हैं और घर परिवार में खुशहाली आती हैं।

वही घर की साज सज्जा में रंगो का उपयोग वास्तुशास्त्र की दृष्टि में एक शक्तिशाली उपकरण हैं वही व्यक्ति के आस पास मौजदू रंगों के मुताबिक व्यक्ति शारीरिक व मानसिक रूप से प्रभावित होता हैं वही सत्व, रजस व तमस इन तीन तरह के गुणों से रंगो का गहरा संबंध होता हैं।

वही आसमानी, हरे, सफेद और अन्य हल्के रंगों को सत्व माना गया हैं तीखे लाल, नारंगी और गुलाबी रंग रजस कहा जाता हैं जो इच्छाओं में वृद्धि करते हैं। वही तामसिक रंग गहरे होते हैं इनमें गहरे नीले, भूरे और काले रंग मुख्य माने जाते हैं घर की सजावट में ता​मसिक रंगो की अवहेलना करनी चाहिए। ये रंग मनुष्य को सुस्त व आलसी बनाते हैं वही घर में सौहार्द वातावरण के लिए नम्र, हल्के व सात्विक रंगों का प्रयोग किया जाना चाहिए।

वही हल्के नीले और हरे रंग को वास्तु में स्वास्थ्य के प्राकृतिक स्त्रोत के रूप में देखा जाता हैं वही ये रंग ठंडे और कोमल होते हैं व इनसे संयमित और शांतिमय विकंपन पैदा होता हैं इन रंगों का प्रयोग घर के ड्राइंग रूम में करना उचित हैं वही हल्की नीले रंग का बाथरूम भी वास्तु में शुभ माना जाता हैं।

सूरत के बाजार में किन्नरों की एंट्री पर बैन, एक व्यक्ति की हत्या किए जाने के बाद नोटिस चस्पा हुआ

0

 गुजरात में सूरत सिटी के जापान मार्केट में ट्रांसजेंडर्स (किन्नर) के आने पर रोक लगा दी गई है। यहां बीते दिनों एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद ये फैसला लिया गया। मार्केट के प्रेसिडेंट ललित शर्मा ने बताया कि मार्केट में ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों की एंट्री रोक दी गई है। किन्नर अक्सर लोगों को परेशान करते हैं, उत्पात मचाते हैं। वे आगे से ऐसा न करें, इसलिए मार्केट में उन पर पाबंदी का नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है।

वहीं, जापान मार्केट में एंट्री बैन होने पर किन्नरों में कोहराम मचा हुआ है। कई किन्नरों का कहना है कि दूसरों की गलती की सजा उन्हें नहीं मिलनी चाहिए। एक किन्नर पायल कौर ने कहा कि इस बैन से हम बहुत परेशान हैं। खास अवसरों पर लोगों से मिलने वाली रकम ही हमारी आजीविका का सहारा है। हम ऐसे बैन के खिलाफ आवाज उठाएंगे।

बता दें कि, सितंबर महीने की शुरूआत में कुछ किन्नर एक दंपति के यहां बेटा होने पर बधाई लेने गए थे, घरवालों ने उन्हें पांच हजार दिए, लेकिन फिर भी नहीं माने। किन्नरों ने बवाल काटा। वो 21 हजार मांगने पर अड़ गए। नहीं मिलने पर दंपति पर जानलेवा हमला कर दिया।

इस मामले में लिम्बायत पुलिस ने व्यापारी से जबरन वसूली और जानलेवा हमला करने के आरोप में तीन किन्नरों को गिरफ्तार किया था। किन्नरों के हमले में एक शख्स की मौत भी हो गई थी।