Home Blog Page 2582

कहीं भी मिल जाए यह फल तो झट से तोड़ कर रख लें, बड़े किस्मत वालों को ही मिलता है यह फल

0

हमारे घरों के आसपास अनेक प्रकार के ऐसे पेड़ पौधे होते हैं जिनके बारे में हमें सही से जानकारी पता नहीं होती है ।और हम उनको खरपतवार समझ कर अनदेखा कर देते हैं लेकिन इनमें से कई पादप ऐसे होते हैं जो औषधिय गुणों से भरपूर होते हैं । आज हम बात कर रहे हैं रसभरी की । रसभरी एक ऐसा फल होता है जो जंगली घास के बीच अपने आप ही उग जाता है । रसभरी फल हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है तथा यह खाने में भी स्वादिष्ट होता है । यह फल औषधीय गुणों से भरपूर होता है । आइए जानते हैं रसभरी के चमत्कारी फायदे –

1. रसभरी डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके लिए रसभरी को 2 कप पानी में तब तक उबालें जब तक रसभरी गल कर एक कप हो जाए फिर इसका खाली पेट प्रतिदिन सेवन करे ,यह डायबिटीज से छूटकारा दिलाता है।

दिल्ली में सर्जीकल दस्ताने बेचने पर दो लाख का चालान

0

प्लास्टिक पर पाबंदी को लागू करने के लिए सख्ती करते हुए एसडीएम (पंजाबी बाग) कार्यालय की टीम ने बृहस्पतिवार को नांगलोई के एक दुकानदार का दो लाख रुपये का चालान किया। दुकानदार के कब्जे से प्लास्टिक के 18 किलोग्राम उत्पाद जब्त किए गए हैं। इनमें करीब 3000 सर्जिकल दस्ताने और करीब 12 किलो पैकिंग मैटेरियल हैं। प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स-2016 के तहत 50 माइक्रॉन से कम के प्लास्टिक उत्पाद होने पर यह कार्रवाई की गई है।

गर्ग प्लास्टिक के संचालक चंडी राम ने कहा कि वे पिछले 15 साल से सर्जिकल दस्ताने बेचने का काम कर रहे हैं। इसका इस्तेमाल सर्जरी के दौरान किया जाता है। उधर, सुल्तानपुरी और मंगोलपुरी की दुकानों में सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पाद बेचने वालों पर पांच-पांच हजार के चालान किए गए हैं जबकि सर्जिकल दस्ताने और पैकेजिंग मैटेरियल पर दो लाख का चालान किए जाने से उनकी मुश्किल बढ़ गई हैं।

एलपीजी गैस लीक होने पर तुरंत उठाए ये कदम, छोटी सी लापरवाही से जा सकती है जान

0

भारतीय घरों में आमतौर पर कुकिंग के लिए एलपीजी सिलेंडर का इस्‍तेमाल किया जा सकता है। कई बार गैस लीक होने की खबरें सामने आती है। अगर गैस सिलेंडर का इस्‍तेमाल करते हुए ध्‍यान नहीं द‍िया तो छोटी सी भूल की वजह से कोई भी बड़ी दुर्घटना घट सकती हैं।

आपके साथ कभी भी ऐसा न हो इसलिए हम बता रहें हैं वे बातें जिनका गैस लीक होने की स्थिति में जरूर ध्यान रखना चाहिए।एलपीजी गैस लीक होने पर तुरंत उठाए ये कदम, छोटी सी सावधानी बचा सकती है आपकी जान
इन सावधानियों को बरतें

आमतौर पर गैस का कनेक्शन लेने के बाद संबंधित एजेंसी के लोग सावधानियों को लेकर ग्राहक को जानकारी देते हैं, इन्हें न सिर्फ कुकिंग की जिम्मेदारी संभालने वाले परिवार के सदस्य को बल्कि सभी को बहुत ध्यान से सुनना चाहिए। इससे पैनिक की स्थिति से बचा जा सकता है।

एलपीजी गैस लीक होने पर तुरंत उठाए ये कदम, छोटी सी सावधानी बचा सकती है आपकी जान
समतल जमीन पर रखें सिलेंडर

सिलेंडर को हमेशा ज़मीन पर सीधी स्थिति में रखें और गैस स्टोव हमेशा सिलेंडर से ऊंचे प्लेटफॉर्म पर रखें। ध्यान रखें कि खिड़की या दरवाज़ों के परदे गैस स्टोव के आसपास न हो।इससे गैस सिलेंडर लीक करने पर आग लगने की संभावना बढ़ जाती है। रसोई में रबर, जूट, चटाई जैसे जल्दी आग पकड़ने वाली चीजों का भण्डारण न करें|

एलपीजी गैस लीक होने पर तुरंत उठाए ये कदम, छोटी सी सावधानी बचा सकती है आपकी जान
इन बातों का रखें खास ख्‍याल

– गैस की स्मेल आए तो सबसे पहले खुद को शांत रखें।
– गलती से भी किचन या घर में मौजूद इलेक्ट्रिक स्विच व अप्लायंसेस को ऑन न करें।
– किचन व घर की खिड़कियां व दरवाजे खोल दें।
– रेग्युलेटर बंद करने पर भी गैस लीक हो रही हो तो उसे निकालकर सेफ्टी कैप लगा दें।
– गैस को बाहर निकालने के लिए फैन आदि न चलाएं।
– घर में यदि कोई दीपक या अगरबत्ती जल रही हो तो उसे बुझा दें।
– अपनी डीलर से संपर्क करें और उसे स्थिति के बारे में बताएं ताकि वह आपके पास जल्द से जल्द पहुंच सके।
– गैस के कारण आंखों में जलन हो तो उसे मसलने की जगह ठंडे पानी से धाएं।
– मुंह पर कपड़ा बांधकर रखें ताकि सांस में गैस ज्यादा न जा पाए, नहीं तो समस्या हो सकती है।
– बच्चों का खासतौर पर ध्यान रखें उन्हें अपने आसपास ही रखें और स्विच आदि से दूर रहने के लिए कहें।

एलपीजी गैस लीक होने पर तुरंत उठाए ये कदम, छोटी सी सावधानी बचा सकती है आपकी जान
रेगुलेटर नॉब रखें ऑफ

गैस का प्रयोग न होने पर रेगुलेटर को नीचे से ऑफ अवशय करें। जैसे कभी किसी लंबी छुट्टी पर जा रहें है या रात को सोते वक्त
रेगुलेटर नॉब को ऑफ करना न भूलें।

एलपीजी गैस लीक होने पर तुरंत उठाए ये कदम, छोटी सी सावधानी बचा सकती है आपकी जान
अगर आग लग जाए तो

गैस लीक के कारण यदि सिलेंडर में आग लग जाए तो एक चादर या टॉवल को तुरंत पानी में भिगाएं और फिर उसे जल्दी से सिलेंडर पर लपेट दें। इससे आग तुरंत बुझ जाएगी और कोई बड़ा हादसा टाला जा सकेगा।

इन 4 लोगों के लिए जहर के समान है अदरक वाली चाय का सेवन, जानकर हैरान रह जाओगे

0

अदरक एक भूमिगत रूपान्तरित तना है। यह मिट्टी के अन्दर क्षैतिज बढ़ता है। इसमें काफी मात्रा में भोज्य पदार्थ संचित रहता है जिसके कारण यह फूलकर मोटा हो जाता है। अदरक जिंजीबरेसी कुल का पौधा है। अधिकतर उष्णकटिबंधीय (ट्रापिकल्स) और शीतोष्ण कटिबंध (सबट्रापिकल) भागों में पाया जाता है। अदरक दक्षिण एशिया का देशज है किन्तु अब यह पूर्वी अफ्रीका और कैरेबियन में भी पैदा होता है। अदरक का पौधा चीन, जापान, मसकराइन और प्रशांत महासागर के द्वीपों में भी मिलता है। इसके पौधे में सिमपोडियल राइजोम पाया जाता है।
सूखे हुए अदरक को सौंठ (शुष्ठी) कहते हैं। भारत में यह बंगाल, बिहार, चेन्नई,मध्य प्रदेश कोचीन, पंजाब और उत्तर प्रदेश में अधिक उत्पन्न होती है। अदरक का कोई बीज नहीं होता, इसके कंद के ही छोटे-छोटे टुकड़े जमीन में गाड़ दिए जाते हैं। यह एक पौधे की जड़ है। यह भारत में एक मसाले के रूप में प्रमुख है।


1- पीरियड्स के समय महिलाओं को –
कई महिलाएं पीरियड्स के दौरान दर्द होने पर अदरक वाली चाय पीती हैं, जो उनके लिए बहुत ही हानिकारक होता है, हम आपको बता दें कि अदरक की तासीर गर्म होती है, इसलिए ऐसी स्थिति में अदरक का सेवन करने से खून के थक्के बन सकते है।

2- गर्भवती महिलाओं को –
जो महिलाएं गर्भवती है उन्हें भी अदरक वाली चाय नहीं पीनी चाहिए, गर्भवती महिलाओं के अधिक अदरक का सेवन करने से गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है, इसके अलावा जिन्होंने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया हो और दूध पिलाती हैं, उन्हें भी अदरक वाली चाय के सेवन से बचना चाहिए।
3- मधुमेह के रोगियों को –
मधुमेह के रोगियों को किसी भी स्थिति में अदरक का सेवन नहीं करना चाहिए, ऐसे व्यक्तियों के अदरक का सेवन करने से उन्हें हाइपोग्लाईसीमिया हो सकता है, इसलिए डायबिटीज के रोगियों को अदरक वाली चाय नही पीनी चाहिए।
4- जिनकी सर्जरी हुई हो –
जिन लोगों का किसी भी तरह का कोई ऑपरेशन हुआ हो, उन्हें अदरक वाली चाय नहीं पीनी चाहिए, क्योंकि अदरक वाली चाय में खून पतला करने का गुण होता है, जो सर्जरी वाले लोगों के लिए यह बेहद नुकसानदायक हैं।

Bypolls results live update : यूपी- त्रिपुरा में भाजपा आगे, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त

0

यूपी की हमीरपुर, छत्तीसगढ़ की दंतेवाड़ा, केरल की पाला, त्रिपुरा की बाधरघाट की विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। हमीरपुर सीट पर 23 सिंतबर को हुए उपचुनाव में 51 फीसद वोटिंग हुई थी। जबकि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव में 60.1 फीसद वोटिंग हुई थी।

By polls results live Update

-हमीरपुर में भाजपा के युवराज सिंह लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। यहां 11वें चरण के बाद भी भाजपा 3993 वोटों से आगे चल रही है।

-छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से कांग्रेस की देवती कर्मा आगे चल रही हैं। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव वह भाजपा के भीमा मंडावी से इस सीट पर हार गई थीं।

– छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस आगे चल रही है।

हमीरपुर में दसवें राउंड के बाद भाजपा 3277 वोट से आगे चल रही है। भाजपा के युवराज सिंह को 17344 और समाजवादी के मनोज कुमार प्रजापति को 14067 वोट मिले हैं।

-यूपी के हमीरपुर सीट पर बीजेपी के युवराज सिंह आगे चल रहे हैं।

-केरला की पाला विधानसभा सीट पर एलडीएफ के मनि सी कप्पन 3000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

– त्रिपुरा की बधारघाट सीट पर भाजपा के मिनी मजूमदार आगे चल रहे हैं।

यूपी की सीट पर कुल प्रत्याशी

-केरल की पाला विधानसभा सीट से एलडीएफ 3 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रही है।

-हमीरपुर सीट पर भाजपा के युवराज सिंह, बसपा के नौशाद अली, सपा के डॉ. मनोज कुमार प्रजापति और कांग्रेस के हर दीपक निषाद सहित 9 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे थे। इस उपचुनाव में विपक्षी दलों के किसी बड़े नेता ने प्रचार नहीं किया था। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद भाजपा प्रत्याशी युवराज सिंह के समर्थन में प्रचार किया था।

बता दें कि हमीरपुर विधायक रहे अशोक सिंह चंदेल को हत्या के एक मामले में हाई कोर्ट से आजीवन कारावास की सजा मिलने के बाद उनकी सदस्यता खत्म होने से यह सीट रिक्त हुई थी।

केरल के पाला विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव में 13 उम्मीदवार उतरे हैं। यहां पूर्व वित्त मंत्री एवं केरल कांग्रेस (एम) के नेता केएम मणि के निधन के चलते उपचुनाव हुए हैं। जबकि त्रिपुरा की बाधारघाट सीट से भाजपा विधायक दिलीप सरकार के निधन के कारण रिक्त है।

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव हुए। यहां 9 अप्रैल को नक्सलियों ने विस्फोट कर भाजपा विधायक भीमा मंडावी की गाड़ी को उड़ा दिया था जिसमें मंडावी, उनके ड्राइवर की मौत हो गई थी। उनके साथ तीन पुलिसकर्मी भी शहीद हो गए थे।

आरती दयाल का खुलासा- हनी ट्रैप में बॉलीवुड एक्ट्रेस भी थीं शामिल

0

 भोपाल में एक बड़े ब्लैकमेलिंग सिंडिकेट के हनीट्रैप में मध्य प्रदेश के एक पूर्व मुख्यमंत्री और गर्वनर सहित कई नौकरशाह और नेता फंसे हैं, जिन्हें बॉलीवुड की कुछ बी-ग्रेड अभिनेत्रियों समेत 40 से अधिक कॉल गर्ल्स मुहैया कराई जाती थी।

इसमें शामिल नौकरशाहों और राजनेताओं की कार्ल गर्ल्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में 92 उच्च गुणवत्ता वाले वीडियो क्लिप सामने आएं हैं। इंडिया टीवी की रिपोर्ट के अनुसारएसआईटी द्वारा गिरफ्तार की गई आरती दयाल ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि वह एमपी कैडर के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के संपर्क में आई थी जिसने उन्हें कई मंत्रियों से मिलवाया था।

आरती ने यह भी खुलासा किया कि फ्लैट के कुछ कमरों में जासूसी कैमरे लगाए गए थे, जहां राजनेता, नौकरशाह और शीर्ष सरकारी इंजीनियर कॉलगर्ल्स से सेक्स करते थे। आरती ने स्टिंग ऑपरेशन करने में कॉल गर्ल्स को भी नियुक्त किया। कुछ मामलों में, आरती ने बी ग्रेड बॉलीवुड हीरोइनों और मॉडलों की भी सेक्स सेवाएं मंत्रियों को उपलब्ध कराई।

रायपुर निगम समेत जिले की सभी नगर पालिकाओं के वाॅर्डों का आरक्षण तय..

0

 शहीद स्मारक भवन में गहमागहमी के बीच गुरुवार को रायपुर नगर निगम समेत जिले की सभी नगर पालिकाअों के वार्डों का आरक्षण तय कर िदया गया है। इसमें रायपुर, आरंग, गोबरा-नवापारा, तिल्दा-नेवरा नगर पालिका तथा माना कैंप, कुंरा, खरोरा और अभनपुर नगर पंचायत के वार्ड शामिल हैं।

वहीं बीरगांव नगर निगम में चुनाव दिसंबर 2020 में होने हैं इसलिए अभी वहां के वार्डों का आरक्षण नहीं किया गया है। कलेक्टर, निगम कमिश्नर और एडीएम की उपस्थिति में दोपहर 12 बजे वार्डों के आरक्षण का काम शुरू किया गया। सबसे पहले रायपुर नगर निगम के 70 वार्डों का आरक्षण शुरू किया गया। लॉटरी सिस्टम से वार्डों के आरक्षण तय किए गए। सबसे पहले एसटी-एसटी और उसके बाद ओबीसी तथा आखिर में सामान्य वार्ड तय किए गए।


भवन में ही मौजूद नगर सैनिकों से वार्डों की पर्चियां उठवाई गई। इसके बाद बाकी नगर पालिका और नगर पंचायतों के वार्डों को आरक्षित किया गया। हालांकि रायपुर के वार्डों का आरक्षण खत्म होने के साथ ही शहीद स्मारक भवन खाली होने लगा। सबसे ज्यादा समय भी रायपुर निगम का आरक्षण तय करने में ही लगा। इस बार निगम समेत सभी पालिका और नगर पंचायतों में परिसीमन होने की वजह से नए सिरे से वार्डों का आरक्षण किया गया। 
 

रायपुर में 27 वार्ड सामान्य 

रायपुर नगर निगम के 70 वार्डों में अनुसूचित जाति के लिए 9, अनुसूचित जनजाति के लिए 3, ओबीसी के लिए 18 वार्ड आरक्षित किए गए। निगम के बाकी 40 सामान्य वार्डों मेंं महिलाओं के लिए 13 वार्ड आरक्षित किए गए। 27 वार्डों को पूरी तरह से अनारक्षित रखा गया है। इन वार्डों से कोई भी चुनाव लड़ सकता है। इसी तरह आरंग नगर पालिका के 15, गोबरा-नवापारा नगर पालिका के 21, तिल्दा-नेवरा नगर पालिका के 22, अभनपुर नगर पंचायत के 15, खरोरा नगर पंचायत के 15, कुंरा नगर पंचायत के 15 और माना कैंप के 15 वार्डों का आरक्षण तय किया गया।

राजधानी के कारोबारी चेतन शाह से डेंटल छात्रा ने एक करोड़ रुपए ऐंठे, गिरफ्तार…

0

 राजधानी के कारोबारी चेतन शाह से डेंटल छात्रा ने एक करोड़ वसूल लिए। इसके अलावा क्रेटा, वेरना, ब्रेजा जैसी लग्जरी कार और बंगला लेने के बाद भी छात्रा ने 25 लाख की मांग और की। पैसे नहीं देने पर उसके परिवार और समाज में उसके साथ अपने संबंध उजागर करने की धमकी दी।

करीब चार साल से छात्रा यही धमकी देकर कारोबारी को ब्लैकमेल कर रही थी। इस दौरान उसने करीब एक करोड़ वसूल लिए। पिछले कुछ दिनों से छात्रा 25 लाख मांग कर रही थी। कारोबारी ने पंडरी थाने में उसकी शिकायत कर दी। पुलिस ने कारोबारी की रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज करने के बाद छात्रा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गुरुवार की शाम छात्रा प्रीति तिवारी के अवंति विहार सर्वोदय हारमोनी स्थित मकान में छापा मारकर पकड़ लिया।

वह दो दिन पहले ही इस मकान में शिफ्ट हुई है। 20 हजार किराया और मेंटेनेंस भी कारोबारी ने देना स्वीकार किया था। उसके बाद भी छात्रा पैसों के लिए तंग कर रही थी। कारोबारी ने इस बार थाने में उसकी शिकायत कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आनन-फानन में छापा मारकर छात्रा को गिरफ्तार करने के साथ दो गाड़ियां जब्त की। उससे पूछताछ की जा रही है। प्रीति अनूपपुर मप्र की रहने वाली है। वह रायपुर के किसी प्राइवेट कॉलेज में डेंटल की पढ़ाई कर रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पिछले साल चौथे साल में उसने ड्राप लिया है।


45 लाख का बैंक ट्रांजेक्शन

कारोबारी चेतन शाह ने 45 लाख के बैंक ट्रांजेक्शन का ब्योरा पुलिस को सौंपा है। इसके अलावा बंगला और करीब 60 लाख नगदी देने की भी बात सामने आई है। पुलिस इसकी पुष्टि के प्रयास कर रही है। अफसरों का कहना है कि शुक्रवार को पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। 


सोशल साइट पर दोस्ती

करीब पांच साल पहले सोशल साइट पर चेतन और प्रीति की दोस्ती हुई। पहले कुछ दिन उनके बीच चैटिंग हुई। उसके बाद वे एक दूसरे से मोबाइल पर बातें करने लगे। दोस्ती संबंधों में बदल गई। कारोबारी का कहना है कि संबंध बनाने के बाद से ही छात्रा ने उस पर पैसों के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया था। 


प्राॅपर्टी बेचकर की मांग पूरी

पुलिस को इनपुट मिला है कि कारोबारी चेतन लगातार उसकी मांग पूरी कर रहा था, लेकिन उसकी कमाई इतनी नहीं थी जितनी कि प्रीति की मांग। आखिरकार छात्रा की मांग पूरी करने के लिए उसे अपनी प्रापर्टी तक बेचनी पड़ी। पुलिस इसकी पुष्टि के प्रयास भी कर रही है।

छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों से किया सहयोग का आव्हान : प्रदेश में 2 अक्टूबर से कुपोषण मुक्ति अभियान..

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में 2 अक्टूबर से प्रारंभ किए जा रहे ‘कुपोषण मुक्ति अभियान‘ में प्रदेशवासियों से सहयोग का आव्हान किया है। श्री बघेल ने बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों को इस संबंध में पत्र लिखकर सहयोग मांगा है। 

    मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा है कि राज्य के 35.60 प्रतिशत छोटे बच्चे कुपोषण से तथा 15 से 49 वर्ष की 41.50 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं। ये आंकड़े अन्तरात्मा को झकझोरने वाले हैं और किसी भी संवेदनशील व्यक्ति को विचलित कर सकते हैं। कुपोषण एवं एनीमिया के प्रकोप से इतने अधिक लोगों के पीड़ित होने से भावी पीढ़ी के भविष्य का सहज ही अन्दाज लगाया जा सकता है। इतनी बड़ी संख्या में हमारे बच्चे और बहनें यदि कमजोर तथा बीमार रहेंगे तो सभ्य समाज के किसी भी व्यक्ति को सुख-चैन से जीने का नैतिक अधिकार नहीं बनता।

     श्री बघेल ने पत्र में लिखा है कि हमने राज्य में कुपोषण एवं एनीमिया को जड़ से समाप्त करने का संकल्प लिया है। सम्पूर्ण राज्य में यह महायज्ञ 2 अक्टूबर 2019 से आरंभ किया जाएगा, जिसके तहत राज्य के कुपोषित एवं एनीमिया पीड़ितों को उनकी रूचि एवं शारीरिक आवश्यकताओं के अनुरूप प्रतिदिन निःशुल्क पोषणयुक्त भोजन की व्यवस्था की जाएगी। यह काम केवल सरकारी प्रयासों से सफल नहीं हो सकता, इसमें राज्य के सभी लोगों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।   श्री बघेल ने सभी प्रदेशवासियों से अनुरोध किया है कि वे यथाशक्ति तन-मन-धन से इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दें। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी के सहयोग से हम आगामी 3 वर्षों में राज्य को कुपोषण एवं एनीमियामुक्त करा लेंगे तथा ‘स्वस्थ छत्तीसगढ़‘ के साथ ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़‘ की कल्पना को साकार कर सकेंगे। 

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दी विश्व पर्यटन दिवस की शुभकामनाएं…

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल विश्व पर्यटन दिवस पर प्रदेश वासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने अपने संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ में धार्मिक और पौराणिक, आध्यात्मिक, ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के अनेक स्थल हैं। यहां प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण नदियां, झरने, जल प्रपात, सघन वनों से आच्छादित अनेक पर्यटन स्थल हैं। इंद्रावती नदी पर चित्रकोट जलप्रपात, सिरपुर का प्रसिद्ध लक्ष्मण मंदिर और बस्तर का दशहरा पूरे देश में प्रसिद्ध है। ऐसी मान्यता है कि छत्तीसगढ़ की रामगढ़ की पहाड़ियों में महाकवि कालीदास ने मेघदूत की रचना की है। यहां सबसे प्राचीन नाट्य शाला है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार पर्यटन केन्द्रों के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। राजिम में लगने वाले मेले को छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा से जोड़ कर नया स्वरूप दिया गया है, इसे राजिम पुन्नी मेला का नाम दिया गया है। राज्य सरकार राष्ट्रीय स्तर पर आदिवासी नृत्य समारोह का आयोजन करने जा रही है, इससे देश में छत्तीसगढ़ की संस्कृति की पहचान बनेगी और पर्यटक भी आकर्षित होंगे।