Home Blog Page 2583

10 साल जेल काटने के बाद फिर रेप की कोशिश, इसबार भीड़ ने किया ये हाल

0

प्रदेश के भीलवाड़ा जिले के भीमगंज थाना इलाके में एक 3 साल की मासूम बच्ची से दुष्‍कर्म के प्रयास में पकड़े गए आरोपी को भीड़ ने सरेआम पेड़ से बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर डाली. इस घटनाक्रम की जानकारी आरोपी की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सामने आई. इस वीडियो में आरोपी पेड़ से बंधा हुआ नजर आ रहा है. आरोपी की पहचान गोवर्धन गांछा के रूप में हुई है जो एक रेप केस में हाल ही 10 साल की सजा काट कर जेल से बाहर आया है.

रेप और छेड़छाड़ के कई केस
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी गोवर्धन को लोगों ने पकड़कर पेड़ से बांध दिया और उसके साथ मारपीट भी की. आरोपी पहले भी दुष्‍कर्म और छेड़छाड़ के मामलों में कई बार पकड़ा जा चुका है. एक रेप केस में उसे 10 साल की सजा सुनाई गई थी जिसे काटने के बाद अब जेल से बाहर आया था.

बच्ची को तलाशते हुए मां छत पर पहुंची…
पीड़ित बच्ची की मां के अनुसार रेप के प्रयास का आरोपी गोर्वधन उनके पड़ोस में रहता है. वह अपने साथ 3 साल की बच्ची को लेकर छत पर चला गया था. उसके साथ दुष्‍कर्म का प्रयास करने लगा तभी बच्ची को तलाशते हुए महिला भी छत पर पहुंच जाती है. महिला के चिल्‍लाने पर आस-पड़ोस के लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसे पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई भी कर डाली.

छत्तीसगढ़ : पी.सी.पी.एन.डी.टी. के राज्य सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

0

राजधानी रायपुर स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के सभाकक्ष में आज गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक (पी.सी.पी.एन.डी.टी.) के राज्य सलाहकार समिति की बैठक संपन्न हुई। यह बैठक संचालक स्वास्थ्य सह राज्य समुचित प्राधिकारी गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक के निर्देशानुसार स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ. तृप्ति नागरिया की अध्यक्षता में ली गई।

    बैठक में गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम के तहत पंजीकरण तथा नवीनीकरण के लिए आवेदन के संबंध में विस्तार से चर्चा की। इसके तहत 6 माह प्रशिक्षण नियम 2014 के लिए प्रशिक्षण तथा सक्षमता आधारित परीक्षा विषय पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा राज्य पर्यवेक्षक मंडल की बैठक के एंजेडा के संबंध में भी चर्चा हुई। इस दौरान आगामी 11 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में आवश्यक निर्णय लिया गया। इस अवसर पर उप संचालक गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक डॉ. अल्का गुप्ता, रेडियोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. एस.बी.एस. नेताम, डॉ. संजय वर्मा, सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री उत्तम सिन्हा तथा गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक के राज्य सलाहकार डॉ. वर्षा राजपूत उपस्थित थे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत दो दिवसीय प्रवास पर आज शाम रायपुर पहुंचेंगे : छत्तीसगढ़ सरकार की सुराजी ग्राम योजना का करेंगे अवलोकन

0

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत आज 26 सितंबर को शाम 5 बजे शिरडी से वायुमार्ग द्वारा रवाना होकर 6 बजे छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचेंगे । श्री गहलोत रात्रि विश्राम रायपुर में करेंगे। वे अगले दिन 27 सितंबर को रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड के ग्राम वनचरौदा में राज्य शासन की सुराजी ग्राम योजना के तहत निर्मित आदर्श गौठान का निरीक्षण और गोबरा नवापारा में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होंगे।
     श्री गहलोत रायपुर से सुबह 10.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 10.45 बजे वनचरौदा पहुंचेंगे और वहां आदर्श गौठान का निरीक्षण करने के बाद 12.20 बजे गोबरा-नवापारा में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होंगे। श्री गहलोत दोपहर 1.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर आएंगे और अपरान्ह 3 बजे विमान द्वारा जयपुर के लिए रवाना होंगे।

छत्तीसगढ़ में युवा उत्सव का आयोजन 15 अक्टूबर से 14 जनवरी तक : राजधानी में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा उत्सव 12 जनवरी से

0

छत्तीसगढ़ में युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने और उनकी प्रतिभाओं में निखार लाने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर 15 अक्टूबर से 14 जनवरी तक वृह्द स्तर पर विकासखण्ड से लेकर राज्य स्तर तक युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इनमें विकासखण्ड स्तर पर 15 अक्टूबर से 15 नवम्बर, जिला स्तर पर 15 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक और राज्य स्त्र पर राजधानी रायपुर में 12 से 14 जनवरी 2020 तक युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा।
    राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा इसके सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है। राज्य युवा उत्सव में गायन, वादन और नृत्य के 25 विभिन्न विधाओं को शामिल किया गया है। उत्सव में हर वर्ष की भांति 18 विधाओं के अलावा इस वर्ष पहली बार राज्य शासन के निर्देशानुसार गेंड़ी नाचा, राउत नाचा, ड़ंडा नाचा, रॉक बैंड, पारम्परिक वेशभूषा प्रतियोगिता, फूड फेस्टीवल प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता को शामिल किया गया है। इनमें फूड फेस्टीवल प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ के व्यंजनों पर आधारित और चित्रकला प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति पर आधारित होगी।
    राज्य युवा उत्सव में हर वर्ष की भांति शामिल अन्य 18 सांस्कृतिक गतिविधियों में लोकनृत्य, लोकगीत, एकांकी नाटक (हिन्दी, अंग्रेजी, छत्तीसगढ़ी), शास्त्रीय गायन, हिन्दुस्तानी शैली तथा शास्त्रीय गायन कर्नाटक शैली हैं। इसी तरह सितार वादन, बांसुरी वादन, तबला वादन, वीणा वादन, मृदंगम वादन, हारमोनियम वादन और गिटार वादन को शामिल किया गया है। गिटार वादन भारतीय अथवा पाश्चात्य संगीत पर आधारित होगा। इनमें मणीपुरी नृत्य, उड़ीसी नृत्य, भरतनाट्य, कत्थक, कुचीपुडी नृत्य और वक्तृत्व कला (तात्कालिक भाषण) को शामिल किया गया है। प्रत्येक विधा के लिए दो आयु वर्ग 15 से 40 वर्ष और 40 वर्ष से ऊपर रखा गया है। प्रत्येक विधा में निर्धारित संख्या के आधार पर प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। विकासखण्ड युवा उत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कलाकार ही जिला युवा उत्सव में भाग ले सकेंगे। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कलाकारों को ही राज्य स्तर पर आयोजित युवा उत्सव में भाग लेने की पात्रता होगी।
     राज्य युवा उत्सव के सांस्कृतिक गतिविधियों में भारतीय संस्कृति और छत्तीसगढ़ संस्कृति के आधारभूत मूल्यों का प्रदर्शन आवश्यक है। इनमें 18 विधाओं के अतिरिक्त इस वर्ष शामिल गेड़ी नाचा, राउत नाचा, डंडा नाचा, रॉक बैंड, पारम्परिक वेशभूषा, फूड फेस्टीवल और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन सीधा राज्य स्तर पर होगा। पारम्परिक वेशभूषा विधा के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की संस्कृति को उजागर करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ की वेशभूषा का प्रदर्शन किया जाएगा। इस विधा में जिले से कोई प्रतिभागी भाग लेने के इच्छुक हो तो, प्रत्येक जिले से अधिकतम एक प्रतिभागी सीधे राज्य स्तर पर भाग ले सकेंगे।
    इसी तरह फूड फेस्टीवल प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ के व्यंजनों के आधार पर राज्य स्तर पर आयोजित होगी। इस विधा में प्रतिभागी छत्तीसगढ़ के व्यंजनों को बनाकर प्रदर्शन करेंगे। इसमें जिले से इच्छुक प्रतिभागी सीधे राज्य स्तर पर भाग ले सकेंगे। चित्रकला प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति, एैतिहासिक धरोंहर, पारम्परिक तथा आदिवासी शैली पर आधारित होगी। जिले से इच्छुक प्रतिभागी सीधे राज्य स्तर पर भाग ले सकेंगे। इसके अलावा रॉक बैंड का आयोजन सीधे राज्य स्तर पर किया जाएगा।

प्रभारी खाद्य मंत्री श्री भगत ने महिलाओं को नवीन राशन कार्ड वितरित किए

0

प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी एवं संस्कृति मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत ने बुधवार को बालोद के सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में आयोजित राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम में हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड वितरण कर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएॅ दी। मंत्री श्री भगत ने कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में आगामी दो अक्टूबर से सार्वभौम पीडीएस योजना लागू की जा रही है। उन्होंने कहा कि बीपीएल परिवारों के साथ ही अब एपीएल परिवारों का भी राशन कार्ड बनाया जा रहा है। प्रदेश के सभी परिवारों को शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से चावल मिलेगा।

प्रभारी मंत्री श्री भगत ने उद्यानिकी विभाग की बाड़ी विकास योजना के अंतर्गत प्रतीकात्मक रूप से पांच हितग्राहियों को निःशुल्क सब्जी मिनीकिट वितरण किया। एक पाम आयल हितग्राही को 21 हजार 625 रूपए का चेक प्रदान किया। कृषि विभाग की योजना के अंतर्गत छह हितग्राहियों को बैटरी स्प्रेयर प्रदान किया। मत्स्य विभाग की योजना के अंतर्गत पांच हितग्राहियों को आईस बाक्स और पांच हितग्राहियों को नाव जाल प्रदान किया। महिला एवं बाल विकास विभाग की योजना के अंतर्गत पांच हितग्राहियों को सुपोषण किट प्रदान किया। समाज कल्याण विभाग की योजना के अंतर्गत चार हितग्राहियों को बैटरी चलित ट्रायसिकल और दो हितग्राहियों को सामान्य ट्रायसिकल प्रदान किया तथा श्रम विभाग की योजना के अंतर्गत पांच हितग्राहियों को सुरक्षा उपकरण किट प्रदान कर लाभान्वित किया।

महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने कार्यक्रम को सम्बोधित कर कहा कि छत्तीसगढ़ में कुपोषण से निपटने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। कुपोषण दूर करने के लिए सभी वर्गों का सहयोग जरूरी है। बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, गुण्डरदेही विधायक श्री कुंवर सिह निषाद और नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष श्री विकास चोपड़ा ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा शासन की कल्याणकारी योजनाओं को रेखांकित करते हुए लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्रीमती रानू साहू, जिला स्तरीय अधिकारीगण, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित थे।

भूकंप के झटकों ने जम्मू-कश्मीर को फिर से हिलाया, सहम उठे लोग

0

पाकिस्तान-भारत सीमा क्षेत्र में गुरुवार दोपहर 12:31 बजे भूकंप के झटकों से जम्मू-कश्मीर के लोग सहम उठे। भूकंप की तीव्रता 4.8 रही। इससे पहले मंगलवार की शाम देश के विभिन्न हिस्सों में आए भूकंप का असर जम्मू-कश्मीर में भी महसूस किया गया था। इन झटकों के बीच जिला रियासी के खोरी संगड़, रनसू क्षेत्र में एक निर्माण स्थल पर मौजूद महिला शंभु देवी (48) के सिर पर पत्थर आ गिरा, इससे उसकी मौत हो गई थी। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार मंगलवार की शाम 4.32 मिनट पर 6.2 की तीव्रता से आए भूकंप का केंद्र रावलपिंडी, जम्मू-कश्मीर बॉर्डर था। यह जमीन के 40 किलोमीटर नीचे था। जम्मू संभाग के अलावा कश्मीर घाटी में भी भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत बनी रही।

पहले प्याज ने रुलाया, अब टमाटर हुआ लाल

0

बरसात के कारण कीमतों में वृद्धि से पहले प्याज ने देश के आम उपभोक्ता को रुलाया, लेकिन अब टमाटर की बारी है। देश की राजधानी दिल्ली में बीते एक सप्ताह में टमाटर के दाम में 70 फीसदी का इजाफा हो चुका है। टमाटर के लाल होने से इस त्योहारी सीजन में लोग परेशान हैं।

महाराष्ट्र और कर्नाटक समेत दक्षिण भारत के राज्यों में हुई भारी बारिश के कारण प्याज की सप्लाई बाधित होने के कारण इसकी कीमतों में बीते दिनों भारी इजाफा हुआ, लेकिन अब इसका असर टमाटर पर भी दिखने लगा है।

दिल्ली-एनसीआर में टमाटर बीते कुछ दिनों से खुदरा में 40-60 रुपये बिकने लगा है और आने वाले दिनों में कीमतों में और इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है।

अंडा वेज है या नॉन वेज, वैज्ञानिकों का जवाब सुनकर हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा आपका डाउट

0

अंडा वेज है या नॉनवेज इस पर हमेशा से लोग बहस करते आ रहे हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि वैज्ञानिकों के अनुसार अंडा शाकाहार है या मांसाहारी? इस जवाब से आपका भी डाउट हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा।

आपको बता दें कि बाजार में जो अंडे मिलते हैं वह सारे ही अनफर्टिलाइज्ड होते हैं। यानि कि इनमें से कभी भी चूजे बाहर नहीं आते हैं। इसका मतलब यह है कि विज्ञान की नजरों में अंडा वेज है।

जैसा कि आप जानते हैं कि अंडे में तीन लेयर यानि कि हिस्से होते हैं- पहला छिल्का, दूसरा सफेदी और तीसरा हिस्से को अंडे की जर्दी कहा जाता है।

सफेद वाला हिस्सा प्रोटीन का बेहतरीन स्त्रोत होता है। इसमें जानवर का कोई भी हिस्सा मौजूद न होने के कारण एग वाइट शाकाहारी होता है।

अब बात करते हैं योक यानि कि जर्दी की। इसमें प्रोटीन के साथ-साथ कोलेस्ट्रोल और फैट भी मौजूद होता है। अंडा मांसाहार तब बनता है जब उनमें गैमीट सेल्स होता है और यह तब होता है जब मुर्गी और मुर्गा दोनों एक-दूसरे के संपर्क में आते हैं।

आमतौर पर मुर्गी जब 6 महीने की हो जाती है तो वह हर 1 या डेढ़ दिन में अंडे देती है। इन अंडों को ही अनफर्टिलाइज्ड एग कहा जाता है। इनमें से चूजे कभी भी नहीं निकल सकते हैं। यानि कि एक तरह से अंडा शाकाहारी है और इसे वेजीटेरियन भी खा सकते हैं।

भिलाई के चन्दूलाल चन्द्राकर मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई ठप्प, स्टूडेंट्स ने किया प्रदर्शन

0

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में संचालित चंदूलाल चन्द्राकर मेमोरियल मेडिकल कालेज कुरूद (सीसीएम) में एमबीबीएस के स्टूडेंट्स को अपने ही प्रबंधन से जूझना पड़ रहा है. भिलाई के चंदूलाल चंद्राकार मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के लगभग 400 स्टूडेंट्स अपने कॉलेज की मान्यता को लेकर सड़क पर उतर आए हैं. वही उनके पालक भी अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं, जिसके तहत बीते बुधवार को लगभग 400 छात्रों के पालकों ने कॉलेज प्रबंधन से बात करने के लिए मेडिकल कॉलेज में प्रदर्शन किया. वही प्रबंधन की ओर से कोई जवाब नहीं आने पर पालकों ने नाराजगी व्यक्त की.

मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के पालकों ने राज्य सरकार से गुहार लगाई है कि उनके बच्चों को दूसरे कॉलेज में मर्ज कर दिया जाए. इस मामले को लेकर स्टूडेंट ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से भी मुलाकात की है. स्टूडेंट्स की मानें तो कॉलेज की मान्यता एमसीआई की रिपोर्ट के आधार पर हाई कोर्ट में भी याचिका दायर की है. हाई कोर्ट ने सीएम मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए रीलोकेशन का पूरा प्रस्ताव तैयार करने के लिए एक महीने का समय भी दे रखा है, लेकिन प्रबंधन कोई योजना तैयार नहीं कर रहा है. जिसे लेकर स्टूडेंट्स को अपने भविष्य की चिंता सताने लगी है.

प्रबन्धन की ओर से कॉलेज के डायरेक्टर शिव चन्द्राकर ने कहा कि दो साल जीरो ईयर के कारण आर्थिक तंगी से कालेज जूझ रहा है और छात्रों के भविष्य के लिए प्रयास किया जा रहा है. एमबीबीएस की छात्रा मुस्कान और छात्र अक्षर तिवारी कहते हैं कि चंदूलाल चन्द्राकर मेडिकल कॉलेज में 150 स्टूडेंट्स के एमबीबीएस करने की मान्यता दी गई थी, लेकिन 150 स्टूडेंट्स के आधार पर कॉलेज के संसाधन की अगर बात करें तो एमसीआई के नॉर्म्स के अनुसार कालेज में 130 फैकल्टी डॉक्टर, 6 फंडामेंटल लैब्स, लाइब्रेरी जरूरी इक्यूपमेंट्स और 750 बिस्तरों का अस्पताल विशेषज्ञ डॉक्टरो सहित होने चाहिए, लेकिन सीसीएम मेडिकल कालेज में 18 फैकल्टी ही हैं. न कोई फण्डामेंटल लैब है और न ही लाइब्रेरी. अस्पताल आज वीरान है. डॉक्टरों को चार माह का वेतन नही मिलने से सभी ने रिजाइन कर दिया है. इस हाल में अब स्टूडेंट्स एमबीबीएस की पढ़ाई करें तो कैसे.

बालोद के इन गांवों में पूर्ण शराबबंदी के लिए महिलाएं कर रही ये काम

0

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कांग्रेस (Congress) की सरकार बनने से पहले प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी (liquor Confinement) को लेकर लगातार आवाज उठा रही थी. इतना ही नहीं पार्टी अपने चुनावी मुद्दे में भी प्रदेश में शराबबंदी के मुद्दे को लेकर चुनाव लड़ी थी, लेकिन सत्ता में आने के बाद छत्तीसगढ़ की कांग्रेस (Congress) सरकार अपने इस वायदे को लेकर फिलहाल कोई ठोस कदम उठाती नजर नहीं आ रही है. इस बीच, बालोद जिले की महिला कमांडो इस शराबबंदी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. ये महिलाएं गांव को नशा मुक्त करने और स्वच्छ रखने के प्रयास में जुटी हुई हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला कमांडो के चलते अब बालोद (Balod) जिले के कई गांवों की तस्‍वीर बदल गई है. बिना कुछ राशि या वेतन लिये ये महिलाएं पूरी निष्ठा से अपने काम में लगी हुई हैं. आंकड़ों पर नजर डालें तो बालोद (Balod) जिले में कुल 421 ग्राम पंचायत सहित प्रदेश के करीब 11 जिलो में अब तक 45 हजार महिला कमांडो का गठन किया जा चुका है. इनमें से बालोद जिले के करीब 300 से अधिक गांवों में कुल 10 हजार से अधिक महिलाएं सक्रिय हैं, जो वर्ष 2006 से लेकर आज तक शराबबंदी अभियान की मुहिम में जुटी हैं.

इस बीच 13 सालों से शराबबंदी में जुटी ये महिलाएं भी मान रही हैं कि पिछली सरकार की अपेक्षा वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अवैध शराब की बिक्री बढ़ी है. बालोद में अब करीब दस हजार महिलाएं शराबबंदी और नशामुक्ति को लेकर आंदोलन कर रही हैं. महिला कमांडो भिमेश्वरी शांडिल्य का कहना है कि बिना पारिश्रामिक लिए संगठन की महिला सदस्य काम कर रही हैं. शाम होते ही गांव में ये महिला कमांडो समूह गांव का भ्रमण करती हैं और गांव में असमाजिक तत्वों पर नकेल कसती हैं. देर रात तक धूमने और बैठे रहने वालों को मना करती हैं. साथ ही शराब पीने वाले पर नियंत्रण रखती हैं.

समाजसेवी पद्मश्री शमशाद बेगम का कहना है कि महिला कमांडो की सदस्य न सिर्फ नशामुक्ति, बल्कि गांव के आसपास खुले मे शौच करने वालों को भी मना करती हैं. गांव में आज ये महिला कमांडो बेहद सक्रिय हो चुकी हैं. महिला कमांडो की सदस्य पुनेश्वरी साहू का कहना है कि मुहिम के बाद कई जिलो में अवैध शराब बिक्री में काफी लगाम लगाई जा चुकी थी, लेकिन पिछले छह माह में प्रदेश में नई सरकार आने के बाद फिर एक बार अवैध शराब बिक्री बढ़ने लगी है.