Home Blog Page 2587

जम्मू-कश्मीर में है प्रशासन का आतंक: गुलाम नबी आजाद

0

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद अपना कश्मीर दौरा पूरा करके जम्मू पहुंचे।

उन्होंने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि कश्मीर और वहां के लोग जितने निराश और हताश हैं उतने ही जम्मू के लोग भी हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारउन्होंने कहा कि कि केवल सत्ता पक्ष के 100-200 लोगों को छोड़कर कोई भी अनुच्छेद 370 हटाए जाने से खुश नहीं है। आजाद ने जम्मू में वार्ता के दौरान कहा कि प्रशासन का इतना आतंक मैंने दुनिया में कहीं नहीं देखा है। प्रदेश में लोकतंत्र नाम की कोई भी चीज नहीं है।

राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा था कि कश्मीर में हालात बद से बदतर हैं। जम्मू-कश्मीर के हालात पर सर्वोच्च न्यायालय में कोई रिपोर्ट देने पर दिल्ली जाकर फैसला लिया जाएगा।

कश्मीर के दौरे के दौरान मुझे स्थानीय प्रशासन ने 10 फीसदी स्थानों पर ही जाने की अनुमति दी। आजाद घाटी के चार दिन के दौरे के बाद मंगलवार को जम्मू पहुंचे थे।

Red Alert पर मुंबई, इन राज्यों में भी आज मेघ बरपा सकते हैं कहर

0

 मॉनसून अपनी अंतिम अवस्था में हैं, बावजूद इसके ये जाते-जाते भी देश के कई राज्यों में तीव्र रूप से सक्रिय हो गया है इसी वजह से देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है और बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है, बारिश का कहर इस बार पुणे में फूटा है, जहां अब तक बाढ़ के कारण 7 लोगों की मौत हो गई है तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने आज भी यहां भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

भारतीय मौसम विभाग
इन राज्यों में भी आज मेघ बरपा सकते हैं कहर

विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है, जिससे राज्य के कई हिस्सों में आगामी 24 घंटों में बौछारें पड़ सकती है, दूसरी ओर मुंबई और रायगढ़ जिलों के लिए ‘रेड’ बारिश अलर्ट जारी किया है, अनुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान 204 मिमी से ज्यादा बारिश यहां हो सकती है तो वहीं झारखंड में भी मॉनसून सक्रिय है और 27 सितंबर तक इसके सक्रिय रहने का पूर्वानुमान किया गया है तो वहीं रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है और यहां येली अलर्ट जारी किया गया है।

महानगर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है
बारिश और वज्रपात होने की संभावना …

गुरुवार को राज्य के कई इलाकों में गर्जन के साथ बारिश और वज्रपात होने की संभावना जतायी गई है तो वहीं बंगाल में अगले 24 घंटे तक जारी रहेगी बारिश, पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश की वजह से महानगर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है तो वहीं आज , मुंबई, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है, तो वहीं इसके साथ ही असम, मेघालय, महाराष्ट्र और गोवा के अलग-अलग स्थानों पर भी बारिश देखने को मिल सकती है।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब में बारिश
यह है मौसम का हाल

  • 26 सितंबर : ओडिशा, केरल, कर्नाटक के तटीय इलाके, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, झारखंड, विदर्भ
  • 27 सितंबर : जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश

लगी कलयुग की चौसर, जुए में पत्‍नी को दांव पर लगाकर हारा बाजी, जानिए फिर क्‍या हुआ

0

 नोएडा में एक व्यक्ति कथित रूप से अपनी पत्नी को जुए में दांव पर लगाकर बाजी हार गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति को हिरासत में ले लिया है। मूलरूप से गोरखपुर निवासी महिला सोनिया काल्पनिक नाम) परिवार के साथ सेक्टर-31 स्थित निठारी गांव में रहती है।

महिला ने थाना सेक्टर 20 पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका पति सोमवार को अपने तीन दोस्तों के साथ जुआ खेल रहा था। पैसा खत्म होने पर उसने उसे ही दांव पर लगा दिया और बाजी हार गया। इसके बाद से वह उस पर दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है।

पति ने दोस्तों को घर बुलाकर उसे अश्लील वीडियो भी दिखाई। थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान ने कहा कि महिला की शिकायत पर आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बाटी चोखा देने में देर होने पर पुलिस वाले ने दुकानदार का काटा सीट बेल्ट न लगाने का चालान

0

अभी तक आपने सुना होगा कि बाइक पर सीट बेल्ट न लगाने का चालान, कार में हेलमेट न लगाने का चालान, चोरी हुई गाड़ियों का चालान।

वहीं अब यूपी पुलिस का एक और नया कारनामा आपके होश उड़ा देगा, ठेले वाले का सीट बेल्ट न लगाने का चालान। सुनकर हैरानी हुई, बताते हैं इसका कारण। सब इंस्पेक्टर साहब को एक ठेले वाले ने बाटी चोखा देने में देर क्या कर दी, इन्होंने उठाकर उसका चालान काट दिया।

चालान काटते वक्त उन्होंने ये भी न देखा कि वो किस चीज का चालान काटा। हालांकि मामला संज्ञान में आने के बाद एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कार्रवाई करते हुए सब इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारतालकटोरा थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले सब इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र बाटी चोखा का ठेला लगाने वाले कन्हैयालाल के पास पहुंचे। जहां उन्होंने उससे बाटी चोखा देने को कहा। ठेले पर भीड़ होने की वजह से कन्हैया को साहब को बाटी चोखा देने में देर हो गई।

एक ठेले वाले की ये हिमाकत देखकर सब इंस्पेक्टर आग बबूला हो गया। वो कन्हैया से बहस करने लगा, इस पर दोनों की नोंकझोंक हो गई। नतीजा ये हुआ कि द्वेशपूर्ण सब इंस्पेक्टर ने कन्हैयालाल का सीट बेल्ट न लगाने का चालान काट दिया।

गरीब कन्हैया चालान कटने से सकते में आ गया। इसके बाद उसने थाने में इंस्पेक्टर के विरूद्ध शिकायत की।

नए मोटर व्हीकल एक्ट में इन बातों के लिए नहीं काटा जा सकता है चालान, मंत्रालय ने किया सावधान

0

। एक सितंबर से लागू हुए संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट के बाद से ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर भारी जुर्माना वसूला जा रहा है। वहीं, चालान काटे जाने को लेकर तरह-तरह के नियमों की बातें भी सामने आ रही हैं। पिछले दिनों ऐसी ही खबरें आई थीं थी कि आधी बांह की शर्ट और लुंगी-बनियान पहनकर गाड़ी चलाने पर चालान काटा जा सकता है। अब केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के कार्यालय ने इन खबरों को लेकर सतर्क रहने को कहा है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के ऑफिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है, ‘अफवाहों से सावधान…!’ इसमें बताया गया है कि नए मोटर व्हीकल एक्ट में आधी बांह की शर्ट पहनकर गाड़ी चलाने और लुंगी-बनियान में गाड़ी चलाने पर चालान काटने का प्रावधान नहीं है। ट्वीट में ये भी कहा गया है कि गाड़ी में एक्स्ट्रा बल्ब नहीं रखने, गाड़ी का शीशा गंदा होने और चप्पल पहनकर गाड़ी चलाने पर भी चालान काटने का कोई कानून नहीं है।

बता दें कि नया मोटर व्हीकल एक्ट एक सितंबर से लागू हुआ है, इसके तहत यातायात नियमों के उल्लंघन पर भारी जुर्माना वसूला जा रहा है। पहले के मुकाबले ये जुर्माना करीब 10 गुना तक अधिक है। इसको लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली है। पिछले दिनों ओडिशा में नागालैंड के एक ट्रक मालिक का 6.3 लाख का चालान काटा गया था। ट्रक का परमिट, पीयूसी और इंश्योरेंस आदि कुछ भी नहीं था।

चालान की रकम कई बार इतनी अधिक होती है कि लोग हैरान रह जाते हैं। हालांकि, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जुर्माने की राशि में इजाफा किए जाने का बचाव किया था कि देश में हर साल सड़क हादसों में काफी संख्या में लोगों की मौत हो जाती है। लिहाजा, इस नए कानून का मकसद वाहन चालकों को यातायात नियमों का उल्लंघन करने के रोकना है। हालांकि, गुजरात, पश्चिम बंगाल एमपी और उत्तराखंड जैसे राज्यों ने नए मोटर व्हीकल एक्ट को लागू ना करने का फैसला किया है।

View image on Twitter

यूएई ने अंतरिक्ष में अपना पहला यात्री भेजा, पीएम मोदी ने कहा- 2022 के लिए हमें प्रेरणा मिलेगी

0

दो साल पहले मानव अंतरिक्ष मिशन की तैयारी करने वाले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के लिए अपना पहला एस्ट्रोनॉट भेजा है। बताया जा रहा है कि पहली बार किसी इस्लामिक देश से कोई एस्ट्रोनॉट अंतरिक्ष पहुंचा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर यूएई को बधाई दी है। यूएई ने पूर्व वायुसेना पायलट हज्जा-अल-मंसूरी रूसी अंतरिक्ष यान सोयूज एमएस-15 से अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन गए हैं। हज्जा-अल-मंसूरी के साथ अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री जेसिका मीर और रूसी कॉस्मोनॉट ओलेग स्क्रिपोचका भी गए हैं। ओलेग स्क्रिपोचका तीसरी बार इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन गए हैं, जबकि बाकी दोनों यात्रियों का यह पहला अनुभव होगा।

हज्जा बोले- देश के सपनों को नए आयाम पर ले जा रहा

यूएई में लोग 35 वर्षीय हज्जा अल-मंसूरी को देश का हीरो बता रहे हैं। बताया जा रहा है कि हज्जा अंतरिक्ष स्पेस स्टेशन पर आठ दिन तक रहेंगे। आईएसएस जाने से पहले हज्जा ने कहा कि मैं अपने देश के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को नए आयाम पर ले जा रहा हूं। अल्लाह मुझे इस मिशन में सफलता दे।

पीएम मोदी हज्जा को ‘भाई’ कह कर दी बधाई

यूएई के हज्जा अल-मंसूरी को अंतरिक्ष जाने पर बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत को 2022 के अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम के लिए इससे प्रेरणा मिली है। उन्होंने ट्वीट किया कि हमारे भाई हज्जा की सफल शुरुआत के बारे में जानकर बहुत खुशी हुई जो निश्चित रूप से अंतरिक्ष में एक शानदार यात्रा होगी। मैं शेख मोहम्मद बिन जायेद की भी प्रशंसा करता हूं, बधाई हो यूएई।

क्राउन प्रिंस बोले- एक नए युग की शुरुआत है क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने इस उपलब्धि पर कहा कि यह मिशन एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है। देश उन्नत वैज्ञानिक विकास के एक नए चरण में प्रवेश करने के लिए तैयार है।

प्रिंस ने कहा कि यह उपलब्धि अरब के विज्ञान के ऐतिहासिक योगदान की याद दिलाती है, जो आज भी दुनिया के सबसे बड़े विश्वविद्यालयों और वैज्ञानिक संस्थानों में पढ़ाया जा रहा है।

पेट्रोल, डीजल की महंगाई से राहत नहीं, फिर बढ़े दाम

0

पेट्रोल और डीजल के दाम में एक दिन की स्थिरता के बाद फिर वृद्धि दर्ज की गई है। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में गुरुवार को पेट्रोल छह पैसे, जबकि डीजल सात पैसे लीटर महंगा हो गया। तेल विपणन कंपनियों ने एक दिन की स्थिरता के बाद फिर पेट्रोल डीजल के दाम में इजाफा किया है। देश के अन्य हिस्सों में भी दोनों ईंधनों के दाम में वृद्धि की गई है। पेट्रोल का भाव इस समय नवंबर के बाद के सबसे ऊंचे स्तर पर है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 74.19 रुपये, 76.88 रुपये, 79.85 रुपये और 77.12 रुपये प्रति लीटर बने रहे। चारों महानगरों में डीजल के दाम भी बढ़कर क्रमश: 67.14 रुपये, 69.56 रुपये, 70.44 रुपये और 70.98 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

तेल कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया था, लेकिन इससे पहले लगातार आठ दिनों तक पेट्रोल और डीजल में महंगाई जारी रही।

इसी महीने 14 सितंबर को सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको के तेल संयंत्रों पर ड्रोन से हुए हमले के बाद अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में 16 सितंबर को अचानक तकबरीन 20 फीसदी का उछाल आया जोकि 28 साल बाद आई सबसे बड़ी एक दिनी तेजी थी। कथित तौर हमले की जिम्मेदारी यमन के हूती विद्रोहियों ने ली थी।

इस हमले के बाद भारत में पेट्रोल दो रुपये से ज्यादा महंगा हो गया है। वहीं, डीजल का दाम दिल्ली में 1.70 रुपये लीटर बढ़ गया है तो कुछ अन्य शहरों में डीजल के दाम में इससे ज्यादा की वृद्धि हुई है।

कोलकाता : सोने से बनी 20 करोड़ रुपये की दुर्गा प्रतिमा

0

नवरात्रि शुरू होने वाली है, ऐसे में तैयारियां जोरों पर है। बात अगर कोलकाता की करें तो यहां मध्य कोलकाता के एक पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा को सोने से तैयार किया जा रहा है जिसमें 20 करोड़ रुपये की लागत आ रही है। मां की इस प्रतिमा को 50 किलोग्राम सोने से तैयार किया जा रहा है। 13 फीट लंबी यह प्रतिमा संतोष मित्र स्क्वॉयर की है जिसे पहले लेबुतला के नाम से जाना जाता था जो व्यस्त सियालदह रेलवे स्टेशन से 700 मीटर की दूरी पर स्थित है। आयोजकों का मानना है कि चार अक्टूबर से शुरू हो रही दुनिया के इस सबसे बड़े पांच-दिवसीय महोत्सव के दौरान यह लोगों को जरूर पसंद आएगी।

समिति के अध्यक्ष प्रदीप घोष ने कहा, “अतीत में किसी ने भी शुद्ध सोने में देवी के रूप की कल्पना नहीं की थी। यह हमारी कनक (सोना) दुर्गा है जो ऊपर से नीचे तक 50 किलोग्राम की कीमती पीली धातु से बनी है।”

अभी मार्केट में दस ग्राम सोने की कीमत 40,000 रुपये के करीब है और इस दुर्गा प्रतिमा की कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये होगी।

हालांकि ऐसा नहीं है कि आयोजकों ने खुद इसे अपने पैसों से बनाया है। इसे तैयार करने के लिए एक या एक से अधिक ज्वैलर्स ने सोना मुहैया कराया है, जो विसर्जन के बाद अपने-अपने हिस्से का सोना वापस ले लेंगे।

समिति के सेक्रेटरी सजल घोष ने कहा, “हमने एक बड़ी संख्या में मल्टी-नेशनल कॉर्पोरेट्स से भी संपर्क किया है जिन्होंने मूर्ति के लिए फंड उपलब्ध कराया है और महोत्सव के लिए और भी कई खर्च वहन किए हैं।”

यहां केवल दुर्गा मां की प्रतिमा को ही सोने से तैयार किया गया है जबकि गणेश, कार्तिक, लक्ष्मी और सरस्वती की प्रतिमा को बनाने के लिए इस धातु का उपयोग नहीं किया गया है।

हालांकि संतोष मित्र पूजा आयोजकों के लिए यह कोई नई बात नहीं है। वे ऐसा पहली बार नहीं कर रहे हैं बल्कि साल 2017 में भी उन्होंने मां दुर्गा की प्रतिमा को सोने की साड़ी पहनाई थी। पिछले साल मां चांदी के रथ पर सवार थीं। 

मिसाल : फोटोग्राफर ने कैमरा बेचकर कराया अनाथ बच्ची का इलाज

0

गुजरात के सूरत के एक दंपति ने इंसानियत की मिसाल पेश की है. सूरत के वराछा इलाके में रहने वाले लिंबाचिया दंपति ऐसी मासूम बच्ची का पालन पोषण कर रहे हैं, जिसने नौ महीने पहले अपने पूरे परिवार को खो दिया था. इस दंपति ने मासूम हैनी के इलाज के लिए न सिर्फ ब्याज पर पैसे उधार लिए, बल्कि अपने घर का काफी सामान तक बेच डाला.

दरअसल, 9 महीने पहले घर में आग लगने से मासूम हैनी का पूरा परिवार खत्म हो गया था. इस हादसे में 45 दिन की हैनी का मुंह का हिस्सा भी काफी झुलस गया था. इसके बाद लिंबाचिया दंपति ने इस अनाथ बच्ची को अपना लिया और उपचार करवा कर उसे फिर खूबसूरत बना दिया. इसके लिए दंपति ने सिर्फ ब्याज पर रुपये ही नहीं लिए, बल्कि अपने घर का सामान तक बेच दिया.

नीलेश पेशे से फोटोग्राफर हैं और स्टूडियो चलाते हैं. आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के बावजूद वे हैनी को लेकर कई अस्पताल घूमे और उसका उपचार करवाया. उन्होंने हैनी के इलाज के लिए अपने कैमरे और घर के सामान तक बेच डाले. हैनी का पालन-पोषण करने वाले नीलेश लिंबाचिया का कहना है कि आज ये बच्ची ही उनके लिए सब कुछ है.

नीलेश ने बताया कि ये बच्ची अपने खुद के माता-पिता के साथ सूरत शहर के मोटा वराछा के पास वेलंजा में रहती थी. 16 जनवरी को घर में आग लगने से हैनी के पिता भावेश कोलाडिया, उनकी पत्नी, बेटे और बेटी बुरी तरह झुलस गए थे. उस समय हैनी डेढ़ महीने की थी, जब उसके सिर से माता-पिता और बड़े भाई का साया उठ गया था.

नीलेश के दोस्त थे हैनी के पिता

हैनी के पिता भावेश कोलाडिया नीलेश के दोस्त थे. नीलेश और उनकी पत्नी काजल हैनी के लिए फरिश्ता बनकर आए. नीलेश और उनकी पत्नी काजल पिछले 8 महीने से हैनी का पालन पोषण कर रहे हैं. निलेश और उनकी पत्नी के वैवाहिक जीवन को 10 साल बीत चुके हैं, मगर उनके घर में किसी बच्चे ने जन्म नहीं लिया. सूरत के इस नि:संतान दंपति ने हैनी को गोद ले लिया और उसके इलाज की जिम्मेदारी भी ली. किसी भी बच्चे के लिए जितनी जरूरत उसके लिए पिता की होती है, उससे कई गुना ज़्यादा बच्चे को मां की ज़रूरत होती है.

काजल लिंबाचिया की लाडली है हैनी

नीलेश की पत्नी काजल मां बनकर हैनी की पूरी देखभाल और लाड-प्यार कर रही हैं. आठ महीने के इलाज के बाद हैनी के चेहरे पर फिर मासूम मुस्कान लौट आई है. हालांकि अब भी हैनी का इलाज चल रहा है. काजल का कहना है कि हैनी अभी सिर्फ दूध पीती है. उसको दूध पिलाकर बड़ा कर रहे हैं. वह बहुत लाडली है और जान से भी ज़्यादा प्यारी है. हमने बिना संतान के रो-रोकर 10 साल बिताए हैं. इसकी जो इच्छा होगी, वो पूरा करेंगे.

50 साल से यहां हिंदू-मुसलमान साथ कर रहे दुर्गा पूजा

0

नवरात्र से पहले पश्चिम बंगाल के सभी जिलों में दुर्गा पूजा के लिए खास तैयारियां की जा रही हैं। कोलकाता समेत राज्य के तमाम हिस्सों में जहां दुर्गा पूजा के पांडाल बनना जारी हैं, वहीं राज्य के जलपाईगुड़ी जिले में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग एक साथ मिलकर दुर्गा पूजा का पंडाल बनाने में जुटे हैं।

जलपाईगुड़ी के पिलखाना ग्राउंड में हर साल हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग एक साथ मिलकर दुर्गा पूजा का त्योहार धूमधाम से मनाते हैं।

इस क्रम में इस साल लगातार 50वें वर्ष पूजा का पर्व मनाया जाना है, जिसके लिए स्थानीय लोग भव्य आयोजन की तैयारी कर रहे हैं।