Home Blog Page 2588

टैंपो वाले ने किराया मांगा तो फाड़ लिए कपड़े, चंडीगढ़ में युवती का बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा

0

चंडीगढ़ के पीजीआई चौक क्षेत्र में एक युवती का बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। उसे देख रहे लोगों ने कुछ वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि युवती सड़क पर खूब हो-हल्ला मचा रही है। उसके कपड़े भी ठीक से नहीं दिखे। वह ऑटो चालक को अपशब्द कह रही है। संवाददाता के अनुसार, युवती ने अपने कपड़े भी उसने खुद फाड़ लिए। ऑटो चालक ने बताया कि झगड़ा किराया मांगने पर हुआ। वो दे नहीं रही थी।

वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि ऑटो चालक उक्त युवती से किराया मांग रहा है। जबकि, युवती ऑटो चालक को अपना मोबाइल फोन देने की बात कह रही है। वो कह रही है कि उसका ये फोन 13 हजार रुपये का है। तब ऑटो चालक मोबाइल फोन लेने से मना कर देता है। उसके बाद वो और ज्यादा बिफर जाती है। शोर-शराबा सुनकर सड़क पर काफी लोग एकत्रित हो गए। युवती ने अपने कपड़े फाड़ दिए और कहने लगी पैसे नहीं है। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवती करीब तीन घंटे उस ऑटो में घूमती रही।

अफगानिस्‍तान का प्‍याज पाकिस्‍तान के रास्‍ते पहुंचा भारत में, दिल्ली सरकार ने की प्रतिदिन 100 टन प्याज की मांग

0

 प्याज अब ज्यादा दिनों तक नहीं रुलाएगा क्योंकि काबुल ने भारत से दोस्ती निभाते हुए देश में प्याज भेजना शुरू कर दिया है। देश की पश्चिमी सीमा से लगे सूबे पंजाब के विभिन्न शहरों में पिछले कुछ दिनों से अफगानी प्याज बिकने लगा है। व्यापारिक सूत्रों ने बताया कि अफगानिस्तान से पाकिस्तान के रास्ते देश में प्याज आने लगा है। एक सूत्र ने बताया कि अफगानिस्तान से जल्द ही 30-35 गाड़ी प्याज देश में आने वाला है जिसकी लोडिंग हो चुकी है। वहीं केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्‍ता मामलों के मंत्री राम विलास पासवान ने बुधवार को क‍हा कि दिल्ली सरकार ने 28 सितंबर से 5 नवंबर तक प्रतिदिन 100 टन प्याज की मांग की है, जो पूरी की जाएगी। इसके अलावा भी जिस राज्य को जितनी जरूरत होगी उतना प्याज मुहैया कराया जाएगा।

सूत्रों ने बताया कि भारत में प्याज के दाम में जोरदार इजाफा होने होने पर अफगानिस्तानी व्यापारी यहां के बाजारों में प्याज बेचने को उत्साहित हुए हैं और अगर, प्याज का भाव यहां 30 रुपए किलो भी रहेगा तो अफगानिस्तान से प्याज आता रहेगा। व्यापारिक सूत्रों ने बताया कि इस समय अमृतसर और लुधियाना में अफगानी प्याज 30-35 रुपए प्रति किलो बिक रहा है।

दिल्ली की आजादपुर मंडी के कारोबारी और ऑनियन मर्चेंट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट राजेंद्र शर्मा ने बताया कि एक-दो दिन में दिल्ली की मंडियों में भी अफगानी प्याज की आमद शुरू हो जाएगी, जिससे प्याज की कीमतों में और गिरावट आएगी। उधर, कर्नाटक से प्याज की नई फसल की आवक दिल्ली की आजादपुर मंडी में बुधवार को शुरू हो गई। कारोबारियों ने बताया कि कर्नाटक से पांच ट्रक 125 टन) नया प्याज आया है और आने वाले दिनों में नए प्याज की आवक और बढ़ सकती है।

आजादपुर मंडी में बुधवार को कई दिनों बाद प्याज का थोक भाव 40 रुपए से नीचे आया। व्यापारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में प्याज का थोक भाव 25-38 रुपए प्रति किलो हो गया है, जोकि पिछले सप्ताह 50 रुपए प्रति किलो हो गया था।

शर्मा ने बताया कि बुधवार को मंडी में 55 गाड़ी यानी 1,100 टन प्याज आया इसके अलावा एक दिन पहले का बचा हुआ 95 टन यानी 1900 टन प्याज बचा हुआ है। इस प्रकार, सप्लाई बढ़ने से कीमतों में करीब सात-आठ रुपए गिरावट आई है। फसलों के तीसरे अग्रिम उत्पादन अनुमान के अनुसार, 2018-19 में प्याज का उत्पादन 343.85 लाख टन है, जोकि पिछले वर्ष के उत्पादन 232.82 लाख टन से ज्यादा है।

एक साल में 122 नए अरबपति आए सामने, 3.80 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी 8वीं बार बने सबसे अमीर भारतीय

0

ताजा आईआईएफएल वेल्‍थ हुरुन इंडिया रिच लिस्‍ट के मुताबिक भारत में 1,000 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति वाले लोगों की संख्‍या 2019 में बढ़कर 953 हो गई है, जो इससे पहले 2018 में 831 थी। वहीं डॉलर में अरबपतियों की संख्‍या 141 से घटकर 138 रह गई है। आईआईएफएल वेल्‍थ हुरुन इंडिया रिच लिस्‍ट 2019 के मुताबिक टॉप 25 लोगों की संयुक्‍त संपत्ति भारत की जीडीपी के 10 प्रतिशत के बराबर है।

ताजा लिस्‍ट के मुताबिक रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी लगातार आठवें साल अमीर भारतीयों की लिस्‍ट में शीर्ष स्‍थान पर बने रहे। 3,80,700 करोड़ रुपए की शुद्ध संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय हैं। लंदन स्थित एसपी हिंदुजा और परिवार, 1,86,500 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ इस लिस्‍ट में दूसरे स्‍थान पर है। विप्रो के संस्‍थापक अजीम प्रेमजी 1,17,100 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ तीसरे सबसे अमीर भारतीय हैं।

आर्सेलर मित्‍तल के चेयरमैन और सीईओ लक्ष्‍मी निवास मित्‍तल 1,07,300 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ इस लिस्‍ट में चौथे स्‍थान पर हैं। अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी 94,500 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ पांचवें स्‍थान पर हैं। टॉप-10 लिस्‍ट में उदय कोटक छठवें स्‍थान पर हैं, उनके पास कुल 94,100 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

88,800 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ साइरस एस पूनावाला सातवें और 76,800 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ सायरस पलोनजी मिस्‍त्री आठवें स्‍थान पर हैं। 76,800 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ शपूर पलोनजी 9वें और 71,500 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ दिलीप सांघवी दसवें स्‍थान पर हैं।

मुंबई में रहते हैं सबसे ज्‍यादा अमीर

इस साल की लिस्‍ट में 344 लोग ऐसे हैं जिनकी संपत्ति में गिरावट आई है। वहीं 112 लोग ऐसे रहे जिन्‍होंने इस लिस्‍ट में शामिल होने के लिए आवश्‍यक 1,000 करोड़ रुपए की निर्धारित सीमा को नहीं छुआ। सबसे ज्‍यादा अमीर भारतीय मुंबई में रहते हैं, यहां रहने वाले अरबपतियों की संख्‍या 246 है। इसके बाद दिल्‍ली का स्‍थान है, जहां अरबपतियों की संख्‍या 175 है। बेंगलुरू में 77 अरबपति रहते हैं।

रितेश अग्रवाल है सबसे युवा अरबपति

7,500 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ ओयो रूम्‍स के 25 वर्षीय रितेश अग्रवाल सबसे युवा सेल्‍फमेड उद्यमी हैं। 40 साल से कम उम्र के सबसे अमीर भारतीयों की लिस्‍ट में मीडिया डॉट नेट के दिव्‍यांक तुरखिया सबसे आगे हैं।

रोशनी नदार हैं सबसे अमीर महिला

इस लिस्‍ट में 152 महिलाएं शामिल हैं, जिनकी औसत आयु 56 वर्ष है। एचसीएल टेक्‍नोलॉजीज की रोशनी नादर (37) सबसे अमीर महिला हैं। गोदरेज ग्रुप की स्मिता वी कृष्‍णा 31,400 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ इस लिस्‍ट में दूसरे स्‍थान पर हैं। 18,500 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ बायकॉन की चेयरपर्सन किरन मजूमदार शॉ सबसे अमीर सेल्‍फमेड महिला हैं।

जो विराट और रोहित भी नहीं कर सके वो कमाल कर दिया स्मृति मंधाना ने

0

भारतीय महिला क्रिकेट स्मृति मंधाना ने टी 20 क्रिकेट में वो कमाल किया जो आज से पहले रोहित और विराट जैसे बल्लेबाज़ भी नहीं कर सके थे ।दरअसल भारतीय पुरुष टीम हो या फिर महिला टीम क्रिकेट टीम सबसे छोटे प्रारूप में लगातार 50 मुकाबले खेलने का कमाल किसी ने भी नहीं किया है।

अब स्मृति पहली ऐसी क्रिकेटर बन गई है जिनके नाम यह उपलब्धि हो गई है। बता दें कि भारतीय महिला और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे हैं पांच मैचों की टी 20 सीरीज के पहले मुकाबले में मंधाना के नाम यह उपलब्धि हुई है । गौरतलब है कि भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के अनुभवी खिलाड़ी धोनी, विराट और रोहित ने भी लगातार 50 मुकाबले अभी तक नहीं खेले हैं।

बता दें कि स्मृति मंधाना ने अब तक अपने टी 20 करियर में 59 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 24.88 की औसत से 1319 रन बनाए हैं उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 86 रन रहा है मंधाना ने अपना पहला टी 20 मैच 5 अप्रैल 2013 को वडोदरा में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था ।

बता दें कि स्मृति मंधाना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 16 गेंदो में 4 चौके दम पर 21 रनों की पारी खेली और भारतीय टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 130 रन बनाए हैं। भारतीय टीम ने रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की है। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने शानदार गेंदबाज़ी की उन्होंने 4 ओवर में आठ रन देकर तीन विकेट लिए । उन्होंने मुकाबले में अपने पहले तीन ओवर मेडन किए थे मध्यम गति के गेंदबाज शिखा पांडे ने 18 रन देकर दो , ले स्पिनर पूनम यादव ने 25 रन देकर दो और बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव ने 29 रन देकर दो विकेट लिए ।

OMG: ग्रेटर नोएडा में पैदा हुआ ‘पूंछ’ वाला बच्चा, देखने के लिए उमड़ी भीड़

0

यूपी के ग्रेटर नोएडा से एक-अजोबों गरीब बच्चे के जन्म की खबर चर्चा में बनी हुई है. यहाँ पर एक बच्चा (लड़का) पूंछ के साथ पैदा हुआ है, जिसे देखकर सभी आश्चर्यचकित रह गए. बच्चे के निचले हिस्से में किसी जानवर की तरह पूंछ के जैसा हिस्सा उभरा हुआ है. अब अजीब बच्चे के जन्म को लेकर कही तरीके की बातें की जा रही हैं. कोई इसे आस्था से जोड़ रहा है तो कोई अभिशाप मान रहा है, जबकि डॉक्टर इसकी कोई और ही वजह बता रहे हैं.

बता दें कि ग्रेटर नोएडा के दनकौर स्थित प्राइमरी हेल्थ सेंटर में एक महिला ने इस बच्चे को जन्म दिया है, जिसे देखकर खुद माँ-बाप सहित डॉक्टर भी हैरत में पड़ गए.

उप चुनाव से पहले महागठबंधन में मचा घमासान, RJD के खिलाफ मांझी ने उतारा प्रत्याशी

0

बिहार में 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान बना महागठबंधन (जीए) पूरी तरह से समाप्त हो गया है। ऐसा लगता है कि चुनावों में मिली हार के बाद भी ‘महागठबंधन’ के घटकों ने सबक नहीं लिया है। लोकसभा की एक और विधानसभा की पांच सीटों पर होने वाले उप चुनाव में महागठबंधन में नए समीकरण बनने शुरू हो गए हैं। महागठबंधन के कई पार्टियां एक दूसरे के खिलाफ अपने-अपने प्रत्याशी उतार रही हैं। बिहार विधानसभा की 5 सीटों पर 21 सितंबर को उपचुनाव होना है।

जीतनराम मांझी ने बगावत कर दी है

दरअसल हाल ही में नाथनगर से राजद की प्रत्याशी राबिया खातून को उम्मीदवार बनाए जाने के घोषणा हुई। जिसके बाद हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने बगावत कर दी है। जीतनराम ने नाथनगर से अजय कुमार राय की उम्मीदवारी देने का ऐलान कर दिया है। बेलहर सीट पर भी आरजेडी ने रामदेव यादव के नाम की घोषणा कर दी है। आरजेडी ने सिमरी बख्तियारपुर से जफर आलम को भी उम्मीदवार बनाने का फैसला कर लिया है। घरौंदा सीट पर भी आरजेडी अपना उम्मीदवार उतारेगी। महागठबंधन के घटक दलों में सीटों को लेकर सामूहिक रूप से अभी बात नहीं हो पाई।

2020 के बिहार विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल है ये उपचुनाव

इस उपचुनाव को 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले का सेमीफाइनल माना जा रहा है। उपचुनाव के नतीजे बताएंगे कि क्या मोदी का करिश्मा बरकरार है या जमीन पर स्थिति बदल गई है क्योंकि इस साल मई में बिहार में 40 लोकसभा सीटों में से 39 पर एनडीए की जीत हुई थी। किशनगंज सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी के लड़ने की संभावना है। क्योंकि,इस सीट मौजूदा एमएलए एमडी जावेद किशनगंज से लोकसभा सदस्य बन गए हैं।

सीटों के लेकर फंसा पेंच

वही समस्तीपुर लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव होने हैं और वहां भी कांग्रेस अपना उम्मीदवार उतारेगी। क्योंकि उसके उम्मीदवार अशोक राम 2019 के संसदीय चुनावों में उपविजेता थे। वर्तमान में घटक दलों से उठ रहे स्वर से लग रहा है कि पेच फंसेगा। कम से कम नाथनगर और सिमरी बख्तियरपुर दो सीट पर तीनों दलों की दावेदारी से पेच सुलझाना आसान नहीं होगा। राजद इन दो सीटों को छोड़ विधान सभी की शेष बची सभी चार सीटों पर अपना उम्मीदवार देना चाहता है।

गूगल ने जीमेल ऐप में एड़ किया ये खास फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल

0

दिग्गज सर्च इंजन कंपनी गूगल ने अपने ईमेल सर्विस ऐप जीमेल के लिए डार्क मोड़ फीचर को जारी कर दिया है। इस फीचर की मदद से आपके जीमेल का व्हाइट बैकग्राउंड डार्क हो जाता है। और टेक्स्ट सफेद कलर में दिखेंगे।

इस अपडेट को गूगल ने आईओएस और एंड्रॉयड दोनों यूजर्स के लिए जारी कर दिया है। ऐंड्रॉयड और iOS के केवल लेटेस्ट एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड़ 10 और iOS 13 पर ही यह फीचर यूजर्स को मिलेगा। गूगल ने कहा, ‘यह फीचर ऐंड्रॉयड 10 और iOS 13 में सिस्टम सेटिंग्स को ऑटोमैटिकली सपॉर्ट करेगा।

गूगल ने जी-स्वीट अपडेट्स फोरम में एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, ‘हम ऐंड्रॉयड और iOS यूजर्स को जीमेल के एक्सपीरियंस को और बेहतर करने के लिए इसे डार्क थीम सपॉर्ट देने जा रहे हैं। डार्क थीम का रोलआउट आज से शुरू हो जाएगा।’ साथ ही कहा कि इस अपेडट को यूजर्स तक पहुंचने में 15 दिन का समय लग सकता है। 24 सितंबर से शुरू हुए इस रोलआउट के बाद एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लैटफॉर्म्स पर यूजर्स अपने स्मार्टफोन में डार्क थीम मोड सेलेक्ट करके डार्क मोड में जीमेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस तरह करें डार्क मोड
इस फीचर को चालू करने के लिए पहले आपको जीमेल ऐप के सेटिंग्स टैब में जाना होगा। फिर वहां Theme विकल्प में जाकर ‘Dark’ सेलेक्ट करना होगा। आपको जानकारी दे दें की गूगल अपने ऐप्स के लिए नये—नये अपडेट रोल करता रहता है। हाल ही इनमे गूगल लेंस में स्मार्ट स्क्रीनशॉट फीचर की जानकारी दी थी। जिसमें आप किसी भी चीज का स्क्रीनशॉट गूगल लेंस में अपलोड करके उसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

वो इंस्पेक्टर जो एसीबी का माना जाता था ‘हीरो’, हार गया बीमारी से जंग

0

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में इंस्पेक्टर विक्रम सिंह शेखावत कैंसर से लड़ते हुए जिंदगी की जंग हार गए। मंगलवार को अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से विक्रम अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टर उन्हें वेंटिलेटर पर रखकर इलाज कर रहे थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री ने भी शोक जताया है। बता दें कि इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने अपनी काबलियत के कारण एसीबी के हीरो की पहचान बना ली थी।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जताया शोक

प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विक्रम सिंह शेखावत के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि ‘राजस्थान के एक बहादुर और समर्पित अधिकारी एसीबी इंस्पेक्टर विक्रम सिंह शेखावत की निधन से गहरा दुख हुआ। उनका निधन एक बहुत बड़ी क्षति है। उनकी आत्मा को शांति मिले। उनके परिवार के सदस्यों के लिए मेरी संवेदना और प्रार्थना। ईश्वर उन्हें शक्ति दे।’ वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी ट्वीट कर शोक जताया।

सचिन पायलट ने जताया शोक

इसके अलावा डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने भी शेखावत के निधन पर दुख प्रकट करते हुए लिखा कि ‘एसीबी में कार्यरत पुलिस इंस्पेक्टर विक्रम सिंह शेखावत के निधन की खबर से मन व्यथित है। इस दुखद घड़ी में गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को यह आघात सहन करने का संबल प्रदान करें।’

वहीं केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने संदेश में लिखा कि ‘सीकर से इंस्पेक्टर विक्रम सिंह शेखावत, एक जुझारू ऑफिसर थे। कुछ समय से कैंसर के कारण अस्पताल में भर्ती थे। आज उनके अकस्मात निधन का समाचार सुन स्तब्ध हूं। युवा अवस्था में कैंसर जैसे रोगों का यू प्राण हर लेना मन को विचलित कर देता है। निशब्द श्रद्धांजलि। ऊं शांति।’

भेजा कई लोगों को जेल

साल 1976 में सीकर जिले के खुडी-लक्षमनगढ़ में विक्रम सिंह का जन्म हुआ था। करीब दस साल तक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों में सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कई सारे मामलों के खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हाई प्रोफाइल मामलों के बड़े खुलासों में आईएएस और आईपीएस जैसे ओहदेदारों को घूसखोरी के चलते जेल जाना पड़ा। ये वो मामले रहे जिनके खुलासे में विक्रम सिंह सूत्रधार बने।

स्वास्थ्य खराब होने के कारण गिरता रहा स्वास्थ्य

एसीबी के इंस्पेक्टर विक्रम सिंह का स्वास्थ्य खराब होता चला गया। डॉक्टरी जांच में उन्हें कैंसर का पता चला। इसके बाद वे लगातार इलाज कराते रहे। जानकारी के मुताबिक 6 जून की रात वे अचानक से अचेत हो गए। अच्छे इलाज के लिए उन्हें मुंबई ले जाया गया। इसके बाद उन्हें जयपुर के नारायण अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां विक्रम को बचाने की डॉक्टरों ने भरसक कोशिश की। लेकिन उन्हें कोई बचा नहीं पाया।

बड़े मामलों में रहे सूत्रधार

विक्रम सिंह शेखावत कई सारे मामलों में सूत्रधार रहे। डिप्टी सेक्रेटरी गृह अनिल पालीवाल ट्रेप केस, आईएनसी सलाहकार महेश शर्मा ट्रेप केस, अजमेर एसपी राजेश मीणा ट्रेप केस, जिला जज अजय शारदा मामले में सूत्रधार रहे। नकली घी रैकेट खुलासे के करीब 11 मामलों में सूत्रधार रहे। एसपी कोटा सतवीर सिंह ट्रेप केस, वरिष्ठ आईएएस अशोक सिंघवी खान महाघूसकांड मामला, एनआरएचएचम भ्रष्टाचार मामला, पीएचईडी भ्रष्टाचार मामले में भी सूत्रधार रहे।

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में बार बार किया जाता है पर्दा

0

श्री बांके बिहारी का प्रसिद्ध मंदिर वृंदावन में स्थित है। इस मंदिर के बारे कई रोचक बातें हैं जिन्हें जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे। उत्तर प्रदेश में मथुरा-वृंदावन को अत्यधिक पवित्र माना जाता है। यहां स्थित रमण रेती में श्री बांके बिहारी का मंदिर है। रोजाना इस मंदिर में हजारों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते है। दरअसल, बांके बिहारी कृष्ण भगवान का ही एक रूप है। रमण रेती में बांके​ बिहारी के मंदिर का निर्माण स्वामी ​हरिदास और उनके वंशजों ने कराया था।

श्री बांके बिहारी जी की मूर्ति के आगे हर दो मिनट के अंतराल पर पर्दा लगाया जाता है। इसके पीछे एक कहानी है। कहा जाता है कि एक बार एक भक्त उनकी छवि को निहारता रहा। उसकी भक्ति के वशीभूत होकर श्रीबांकेबिहारी जी मंदिर से भाग गए।

पुजारी जी ने जब मन्दिर की कपाट खोला तो उन्हें श्रीबांकेबिहारी जी नहीं दिखाई दिए। पता चला कि वे अपने एक भक्त की गवाही देने अलीगढ़ चले गए हैं। तभी से ऐसा नियम बना दिया कि झलक दर्शन में ठाकुर जी का पर्दा खुलता एवं बन्द होता रहेगा। ऐसी ही बहुत सारी कहानियां यहां के बारे में प्रचलित हैं।

एक दिन स्वामी हरिदास को निकुंज वन में बिहारीजी की मूर्ति निकालने का स्वप्नादेश प्राप्त हुआ। इसके बाद उन्हें निधिवन स्थित विशाखा कुण्ड में श्याम वर्ण छवि वाले श्री का विग्रह मिला। यह मूर्ति श्रीबांकेबिहारी जी के नाम से विख्यात हुई।

बांके बिहारी की मूर्ति मार्गशीर्ष, शुक्ला के पंचमी तिथि को निधिवन स्थित विशाखा कुण्ड से प्रकट हुई थी। बांके बिहारी की प्राकट्य तिथि को विहार पंचमी के रूप में बड़े ही उल्लास के साथ मानया जाता है। इस दिन वृंदावन में कई धार्मिक आयोजन होते है। वर्ष 2017 में जन-जन के आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी महाराज का प्राकट्य महोत्सव विहार पंचमी 23 नवंबर को है।

श्री बांकेबिहारी जी निधिवन में ही बहुत समय तक स्वामी जी द्वारा सेवित होते रहे थे। फिर जब मन्दिर का निर्माण कार्य सम्पन्न हो गया, तब उनको वहां लाकर स्थापित कर दिया गया।

केवल शरद पूर्णिमा के दिन श्रीबांके बिहारी जी वंशीधारण करते हैं। श्रावण मास की तीज के दिन ही श्री बांके बिहारी जी झूले में बैठते हैं। वर्ष में एक ही दिन बिहार पंचमी पर ही चरणामृत के स्थान पर भक्तों को पंचामृत बांटा जाता है। इस मन्दिर में कृष्ण के साथ श्रीराधिका विग्रह की स्थापना नहीं हुई। श्री बांके बिहारी जी की मंगला आरती साल में केवल एक दिन जन्माष्टमी को ही होती है। इस दिन श्री बांके बिहारी जी के दर्शन सौभाग्यशाली को ही हो पाते है। श्री बांके बिहारी जी के चरण दर्शन केवल अक्षय तृतीया के दिन ही होता है। मान्यता है कि इन चरण-कमलों का जो दर्शन करता है उसका तो बेड़ा ही पार लग जाता है।

मंगला आरती नहीं होती

श्री बांके बिहारी के दर्शन प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं सायं 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक होते हैं। विशेष तिथि उपलक्ष्यानुसार समय के परिवर्तन कर दिया जाता हैं। यहां पर मंगला आरती नहीं होती। मान्यता है कि ठाकुर जी नित्य-रात्रि में रास में थककर भोर में शयन करते हैं। उस समय इन्हें जगाना उचित नहीं है।

नवरात्रा मेले के दौरान आमेर में पर्यटकों के लिए हाथी सवारी बन्द रहेगी

0

नवरात्रा मेले के दौरान आमेर में पर्यटकों के लिए हाथी सवारी बन्द रहेगी। शिलामाता मन्दिर, जलेब चौक, आमेर में शारदीय नवरात्रा मेले की व्यवस्थाओं, दर्शनार्थियों की भीड़ एवं पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए हाथी सवारी तथा रात्रिकालीन पर्यटन 28 सितम्बर से 08 अक्टूबर, 2019 तक पर्यटकों के लिए पूर्णतया बन्द रहेगा।

राजकीय संग्रहालय व महल आमेर के अधीक्षक ने बताया कि शारदीय नवरात्रा 29 सितम्बर से 7 अक्टूबर, 2019 तक के लिए पर्यटकों की सुविधा के लिए दो स्थानों पर महल प्रवेश के लिये बुकिंग व्यवस्था सिंहपोल एवं त्रिपोलिया गेट पर की गई है। त्रिपोलिया गेट से पर्यटकों की निकासी व्यवस्था रहेगी।