Home Blog Page 2591

हनी ट्रैप मामले को लेकर पीसीसी चीफ का बड़ा बयान, कहा – बीजेपी के कारण छत्तीसगढ़ की बदनामी हो रही है

0

 हनी ट्रैप मामले को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि 15 साल तक बीजेपी की सरकार रही। बीजेपी ने अपने शासनकाल में शराब और शबाब पर ही ध्यान दिया। जिसकी वजह से छत्तीसगढ़ की बदनामी हो रही है। बता दें कि मध्यप्रदेश में चल रहे हाई प्रोफाइल हनी ट्रैप मामले का तार छत्तीसगढ़ से भी जुड़े होने की खबर आई है। जिसके बाद से प्रदेश में सियासत गरमा गई है। मंगलवार को मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा था कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उनपर कार्रवाई की जाएगी।

चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव को लेकर पीसीसी चीफ ने कहा कि हमारे पास 13 नाम आए हैं। इन नामों को दिल्ली में होने वाली बैठक में रखा जाएगा। जिसके बाद नाम फाइनल किया जाएगा। दीपक बैज के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद चित्रकोट की सीट खाली हो गई थी। जिसके लिए 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे।बता दें कि आज सीएम भूपेश बघेल दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं। उनके साथ पीसीसी चीफ मोहन मरकाम भी दिल्ली जा रहे हैं।

राजाओं को रानियां कैसे आकर्षित करती थी, जानकर नहीं होगा यकीन।

0

राजा महाराजाओं के जमाने में महिलाओं के पास खुद को सुंदर, आकर्षित और जवान बनाए रखने के लिए आज के जमाने की तरह ब्यूटी पार्लर नहीं थे और ना ही आज के जमाने की तरह कोई क्रीम हुआ करती थी और ना ही कोई साबुन, शैंपू हुआ करते थे।
फिर भी पुराने जमाने की रानियां बहुत ही खूबसूरत हुआ करती थी पुराने जमाने में कई युद्ध ऐसे हुए हैं जो सिर्फ इन रानियों को हासिल करने के लिए ही किए गए हैं।
पुराने जमाने में यानी जब राजा महाराजाओं का राज हुआ करता था तब रानियों को अपने आप को सुंदर और आकर्षक बनाए रखने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ती थी क्योंकि एक राजा की कई रानियां होती थी और जो रानी ज्यादा खूबसूरत और आकर्षक होती थी राजा उसी के साथ ज्यादा वक्त बिताता था और सबसे ज्यादा धन और दौलत पर हक उसी रानी का होता था। पुराने जमाने की रानियां खुद को सुंदर बनाए रखने के लिए सिर्फ प्राकृतिक साधनों का ही प्रयोग किया करती थी। जैसे वह नहाने के पानी में दूध और गुलाब के पत्ते डालकर नहाया करती थी। जिससे उनका शरीर कोमल और सुंदर बना रहता था और त्वचा से गुलाब की खुशबू आया करती थी।
रानियां कभी-कभी गधी के दूध में जैतून और शहद आदि भी मिलाकर नहाया करती थी। जिससे उनकी त्वचा जवान दिखती थी इसके अलावा रानियां अपने शरीर को फिट रखने के लिए व्यायाम भी किया करती थी और साथ ही तलवार बाजी भी करती थी।
पुराने जमाने की रानियों की त्वचा बहुत ही चमकदार हुआ करती थी इसके लिए वे मदिरा में अंडे की सफेदी बाला भाग मिलाकर फेस पैक बनाकर अपने चेहरे पर लगाती थी ताकि उनका चेहरा चमकदार और कोमल बना रहे।
रानियों के नहाने के पानी में चंदन पाउडर, केसर, दूध, गुलाब जल और बहुत सी जड़ी बूटियां मिली हुआ करती थी जिससे उनकी त्वचा एक बच्चे के समान कोमल हुआ करती थी।

चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली छात्रा को जेल भेजा गया

0

पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद पर बलात्कार और यौन शोषण का आरोप लगाने वाली छात्रा को गिरफ़्तार करके जेल भेज दिया गया है.

मामले की जांच कर रही एसआईटी के प्रमुख नवीन अरोड़ा ने बीबीसी संवाददाता समीरात्मज मिश्र को बताया कि बुधवार सुबह लड़की को कोतवाली ले जाया गया, उसके बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया.

मेडिकल परीक्षण के बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया और मजिस्ट्रेट ने छात्रा को रिमांड पर लेने की अनुमति दे दी, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया.

छात्रा पर अपनी सहेलियों के साथ मिलकर पांच करोड़ रुपये मांगने का आरोप है.

इससे पहले छात्रा ने गिरफ़्तारी से सुरक्षा के लिए हाईकोट में अग्रिम ज़मानत के लिए अर्ज़ी दी थी जिसे ख़ारिज करते हुए अदालत ने ज़िला अदालत मे जाने का निर्देश दिया.

ज़िला अदालत ने मंगलवार को अर्जी स्वीकार कर ली थी और गुरुवार 26 तारीख़ को सुनवाई की तारीख़ तय की थी लेकिन एसआईटी ने उससे एक दिन पहले ही छात्रा को गिरफ़्तार कर लिया.

हाईकोर्ट ने नहीं सुनी छात्रा की अर्ज़ी

अपनी गिरफ़्तारी को रुकवाने के लिए छात्रा ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का भी रुख किया था लेकिन अदालत ने उससे इस बारे में स्थानीय अदालत में अर्ज़ी देने को कहा था.

एसआईटी की टीम चिन्मयानंद को पहले ही गिरफ़्तार कर चुकी है और उन्हें 14 दिनों के लिए जेल भेजा गया है.

चिन्मायनंद पर धारा 376 (सी) के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसके मुताबिक किसी शख़्स द्वारा अपनी ताक़त और पद का इस्तेमाल करते हुए ज़बरन यौन शोषण किया जाता है.

शाहजहांपुर स्थित एसएस लॉ कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा ने उन पर शोषण, अपहरण और धमकाने के आरोप लगाए हैं.

छात्रा और उसके परिवार वाले लगातार ये आरोप लगाते रहे हैं कि उन्हें प्रशासन की तरफ़ से सहयोग नहीं मिल रहा है.

कौन हैं चिन्मयानंद?

बीजेपी के पूर्व सांसद स्वामी चिन्मयानंद अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में गृह राज्य मंत्री रह चुके हैं और राम मंदिर आंदोलन के बड़े नेताओं में शुमार रहे हैं.

शाहजहांपुर में उनका आश्रम है और वो कई शिक्षण संस्थाओं के प्रबंधन से भी जुड़े हैं.

आठ साल पहले शाहजहांपुर की ही एक अन्य महिला ने भी स्वामी चिन्मयानंद पर यौन शोषण और उत्पीड़न का मुक़दमा दर्ज कराया था. महिला स्वामी चिन्मयानंद के ही आश्रम में रहती थी.

हालांकि राज्य में बीजेपी की सरकार बनने के बाद, सरकार ने उनके ख़िलाफ़ लगे इस मुक़दमे को वापस ले लिया था लेकिन पीड़ित पक्ष ने सरकार के इस फ़ैसले को अदालत में चुनौती दी थी. फ़िलहाल हाईकोर्ट से इस मामले में स्टे मिला हुआ है.

इन 24 रूट्स पर चलेगी प्राइवेट ट्रेन, यहां देखें अपने शहर का नाम

0

भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने 24 रूट्स ऐसे रूट्स की पहचान की है जिसपर प्राइवेट कंपनियों (Private Company) को ट्रेनों (Trains) का संचालन दिया जाएगा. इसके अलावा 4 शहरों के सबअर्बन नेटवर्क पर भी प्राइवेट ऑपरेटर (Private Operator) ट्रेन चला पाएंगे. इस मुद्दे पर चर्चा के लिए रेलवे बोर्ड ने 27 सितंबर को एक अहम बैठक बुलाई है.

रेलवे ने नई सरकार बनते ही अपने 100 दिन के एजेंडे में कुछ ट्रेनों को निजी ऑपरेटरों को सौंपने की इच्छा जताई थी. इससे पहले ट्रायल के तौर पर रेलवे ने अपनी ही एक सब्सिडियरी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) को दो ट्रेनों का संचालन सौंपा है.

दिल्ली-लखनऊ और मुंबई-अहमदाबाद रूट पर दो तेजस ट्रेनें (Tejas Train) IRCTC को सौंपने के बाद भारतीय रेल ने अपना इरादा साफ कर दिया है. रेलवे चाहता है कि ज़्यादा से ज़्यादा निजी कंपनियां ट्रेनों के संचालन के लिए आगे आएं. इसलिए उसने उन रूट्स की भी पहचान कर ली है जिनपर निजी ऑपरेटरों को ट्रेनों का संचालन सौंपा जाएगा.
इनमें 10 लंबी दूरी के रूट्स भी शामिल हैं.

>> दिल्ली- मुंबई >> दिल्ली-हावड़ा
>> दिल्ली चेन्नई
>> दिल्ली-हैदराबाद
>> हावड़ा-चेन्नई
>> चेन्नई-मुंबई
>> दिल्ली-कटरा
>> दिल्ली-लखनऊ जैसे रूट्स भी शामिल हैं.

इसके अलावा 14 ऐसे इंटरसिटी रूट्स की पहचान की गई है जिनपर ट्रेन चलाने के लिए निजी कंपनियों को आकर्षित किया जा रहा है. इनमें मुंबई-अहमदाबाद, मुंबई-पुणे, दिल्ली-जयपुर/अजमेर, हावड़ा-पटना और हावड़ा-टाटा जैसे व्यस्त रूट शामिल हैं.

इसके साथ ही मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और सिकंदराबाद में कुछ सबअर्बन ट्रेनों के लिए भी निजी ऑपरेटरों की तलाश की जा रही है. हालांकि अभी ये तय नहीं किया गया है कि निजी कंपनियों को चलाने के लिए नई ट्रेनें दी जाएंगी या मौजूदा ट्रेनों में से ही कुछ ट्रेनें निजी ऑपरेटर चलाएंगे.

रेलवे को उठाना पड़ सकता है आर्थिक नुकसान
रेलवे के सामने इस मुद्दे एक समस्या है कि लंबे रूट्स पर ख़ास ट्रेनों को प्राइवेट हाथों में सौंपने पर उसे बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. मसलन दिल्ली-मुंबई रूट पर चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस की एक यात्रा से उसे क़रीब 50 लाख रुपये की आमदनी होती है. ऐसे में व्यस्त रूट पर ख़ास ट्रेनों को प्राइवेट हाथों में सौंपना उसके लिए बड़े नुकसान का सौदा हो सकता है. लेकिन सूत्रों के मुताबिक प्राइवेट ऑपरेटरों को रेलवे में लाने का फैसला हो चुका है और रेलवे अपनी उस योजना पर आगे बढ़ने के रास्ते को अंतिम रूप देने जा रहा है.

छत्तीसगढ़ : ट्रेनों में लूट करता था पश्चिम बंगाल का गिरोह, GRP ने 8 सदस्यों को किया गिरफ्तार

0

रेलवे स्टेशन सहित ट्रेनों में लूट व चोरी जैसी घटनाओं को वारदात देने वाले पश्चिम बंगाल के पेशेवर गिरोह के 8 सदस्यों को छत्तीसगढ़ की बिलासपुर जीआरपी ने गिरफ्तार किया है. इस गिरोह के सदस्य त्यौहारी सीजन में सक्रिय होकर पश्चिम बंगाल से छत्तीसगढ़ लूट और चोरी करने पहुंचते थे. गिरोह के सदस्य त्यौहार में भीड़ का फायदा उठाकर स्टेशन ट्रेनों और भीड़ वाली जगहों पर चोरी व उठाई​गिरी की घटना को अंजाम दिया करते थे. लगातार आ रही शिकायतों के बाद जीआरपी ने कार्रवाई की है.

जीआरपी से मिली जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले गिरोह के सदस्यों ने बिलासपुर में वारदात को अंजाम दिया. बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर विशाखापत्तनम-कोरबा एक्सप्रेस में चढ़ रही एक महिला यात्री के गले से सोने की चेन चोरी की गई थी. मामले में जीआरपी ने अपराध दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे की सहायता से आरोपी को स्टेशन से धर दबोचा. इसके बाद एक के बाद एक गिरोह के 8 सदस्य को गिरफ्तार करने का दावा जीआरपी ने किया है.

लॉज में ठहरे थे गिरोह के सदस्य
जीआरपी ने लूट और चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनसे नगदी 18 हजार रुपये सहित सोने की चेन जब्त की है. जीआरपी से मिली जानकारी के मुताबिक गिरोह के सदस्य पिछले चार दिन से पुराना बस स्टैण्ड के एक लॉज में रह रहे थे. यहीं से वे लूट व चोरी की साजिश रचते थे. एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद बिलासपुर में ठहरे गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

CM भूपेश बघेल बोले-इमरान खान की क्या हैसियत जो हमारे देश के मामलों में बोलें

0

 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर निशाना साधा है. पाक पीएम इमरान खान के कांग्रेस को लेकर यूएन (UN) में दिए भाषण के बाद सीएम बघेल ने बयान दिया है. बुधवार को दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम भूपेश बघेल ने कहा देश में हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विरोध करते रहेंगे, लेकिन देश के बाहर हम सरकार के साथ हैं. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने यूएन में कांग्रेस पार्टी का हवाला देते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी पर सवाल उठाए थे.

सीएम भूपेश बघेल ने रायपुर से दिल्ली रवाना होने के दौरान एक ट्वीट भी किया है. सीएम भूपेश बघेल ने लिखा- ‘इमरान खान की क्या हैसियत जो हमारे देश के आंतरिक मामलों में बोले? वो अपना देश संभाले. हम अपने प्रधानमंत्री की नीतियों से सहमत-असहमत होंगे, चर्चा करेंगे, सवाल उठाएंगे, उनसे जवाब मांगेंगे. देश के बाहर प्रधानमंत्री का प्रत्येक कदम देश का कदम होता है और कांग्रेस पार्टी उसके साथ है.’

इमरान खान की क्या हैसियत जो हमारे देश के आंतरिक मामलों में बोले? वो अपना देश संभाले।

हम अपने प्रधानमंत्री की नीतियों से सहमत-असहमत होंगे, चर्चा करेंगे, सवाल उठाएंगे, उनसे जवाब मांगेंगे।

देश के बाहर प्रधानमंत्री का प्रत्येक कदम देश का कदम होता है और कांग्रेस पार्टी उसके साथ है।

केन्द्रीय मंत्री से करेंगे मुलाकात
बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार की सुबह रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुए. दिल्ली में केन्द्रीय खाद्य और उपभोक्ता मामले के मंत्री राम विलास पासवान से करेंगे मुलाकात. राज्य में केन्द्रीय पुल से अधिक चावल उपार्जन की अनुमति देने के लिए केन्द्र सरकार से आग्रह​ करेंगे. इसके साथ ही अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी.

Houseful 4 के लिए गंजे हुए अक्षय कुमार, खुद को बताया शैतान का साला

0

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय ने अपनी आने वाली फिल्म ‘हाउसफुल 4’ के पोस्टर शेयर किए हैं. दो पोस्टर्स में से एक में तो अक्षय तीर चलाते दिख रहे हैं. वहीं दूसरे पोस्टर में अक्षय पेंटिंग से हाथ बाहर निकालकर दूसरे अक्षय कुमार को पकड़ते नजर आ रहे हैं. लगता है कि इस बार हाउसफुल कुछ अलग तरह के पंच के साथ आ रही है. अक्षय के लुक की बात करें तो बड़ी मूछों के साथ उन्होंने बालों को कोई तवज्जो नहीं दी है और एक लुक में वह बिना बालों के दिखेंगे. वहीं दूसरे लुक में वह कैजुअल अवतार में नजर आएंगे. अक्षय का बाल्ड लुक नया और ये थोड़ी उम्मीद दे रहा है कि इस बार कहानी नए फ्लेवर के साथ आ रही है.

‘हाउस फुल 4’ का पोस्टर शेयर करने के साथ-साथ अक्षय ने बताया कि फिल्म का ट्रेलर 27 सितंबर को आ रहा है. मतलब ये कि महज दो दिन बाद फिल्म की एक झलक आपको मिल जाएगी. इससे साफ होगा कि इस बार अक्षय और ‘हाउस फुल-4’ की टीम क्या मसाला लेकर आ रही है.

सोशल मीडिया पर मिले रिस्पॉन्स के मुताबिक लोगों को अक्षय का लुक पसंद आ रहा है. हर किसी ने अक्षय के नए अंदाज को Thumbs up दिया है. वैसे भी खिलाड़ी जिस भी लुक में आएं वह दर्शकों को पसंद ही आता है. अगर हाल की फिल्मों की बात करें तो ‘गोल्ड’ एक ऐसी फिल्म है जिसमें उनका लुक दर्शकों को जरा अटपटा लगा था.

गर्दन में रस्सी बांधकर युवक को मेरठ तक घसीटा, 15 किमी लंबी खिंची खून की लकीरें

0

 उत्तर प्रदेश के मेरठ में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को बाइक से बांधकर कई किलोमीटर तक उसे सड़क पर बेदर्दी से घसीटा. इससे 15 किलोमीटर तक रास्ते पर खून की लकीरें बन गईं. सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हालांकि, अभी तक मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है.

मृतक का नाम मुकुल कुमार
जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम मुकुल कुमार है. उसकी उम्र 21 साल थी. वो हापुड़ का रहने वाला था. मुकुल के गर्दन में रस्सी बांधकर बदमाशों ने उसे 15 किलोमीटर तक बाइक से घसीटा जिससे मृतक के शरीर का आधा हिस्सा क्षत-विक्षत हो गया. बताया जा रहा है कि मृतक का बायां पैर और दाहिना हाथ घसीटने से लगभग गायब हो गया है.

मृतक के शरीर में गोली का एक निशान भी मिला है

पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर में गोली का एक निशान भी मिला है. पुलिस को आशंका है कि मुकुल को बाइक से घसीटने से पहले गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी. ग्रामीण एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि मुकुल के चेहरे और सिर पर कई घाव मिले हैं. उसका बायां पैर और दाहिना हाथ बुरी तरह क्षत-विक्षत था. हमने खून से बनी लकीर का 15 किलोमीटर तक हापुड़ जिले के मंडी इलाके के नजदीक तक पीछा किया, जहां मुकुल अपने परिवार के साथ रहता था.

बॉडी को काफी लंबी दूरी तक घसीटा गया
पुलिस का कहना है कि खून की लकीरों को देखने से लगता है कि बॉडी को काफी लंबी दूरी तक घसीटा गया. इसके बाद उसे मेरठ के खरखोडा इलाके में फेंक दिया गया. शव के पास से पुलिस ने एक बाइक भी बरामद की है. कहा जा रहा है कि क्षत-विक्षत को देखने के बाद धीरखेड़ा गांव के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. वहीं, मृतक के परिजनों ने बताया कि मुकुल स्वभाव से काफी शर्मीला था. उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी.

Maruti ने घटाए कारों के दाम, प्रमोशनल ऑफर्स के अलावा मिलेगी ये छूट

0

सरकार द्वारा कॉर्पोरेट टैक्स घटाए जाने की घोषणा के बाद देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने कार के दामों में कटौती की है. मारुति सुज़की ने सेलेक्टेड कारों के दाम 5 हज़ार रुपये तक (एक्स-शोरूम प्राइस) घटा दिए हैं. घटी हुई दरें आज (25 सितंबर) से ही लागू हो जाएंगी. कीमतों में की गई कटौती Alto 800, Alto K10, Swift Diesel, Celerio, Baleno Diesel, Ignis, Dzire Diesel, Tour S Diesel, Vitara Brezza and S-Cross पर लागू होगी. कारों के ये मॉडल 2.93 लाख रुपये से 11.49 लाख रुपये के बीच हैं. मारुति ने कहा कि घटी हुई कीमतें अभी के जो प्रमोशनल ऑफर्स हैं उसके अलावा लागू होंगी. बता दें कि मारुति इस वक्त 40 हज़ार से लेकर एक लाख तक का डिस्काउंट दे रही है.

खरीदारों को लुभाने के लिए ऑफर
बिक्री में घटती हुई दरों को देखते हुए कई कार निर्माताओं ने खरीदारों को अपनी ओर खींचने के लिए बड़े डिस्काउंट्स ऑफर किए हैं.  इसी महीने की शुरुआत में मारुति सुज़ुकी के चेयरमैन आरसी भार्गव ने कहा कि कार निर्माताओं को लगता है कि पिछले महीने की तुलना में सितंबर महीने में कारों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है. पिछले कई महीनों से ऑटोमोबाइल सेक्टर में लगातार गिरावट की स्थिति बनी हुई है. मारुति सुज़ुकी की घरेलू बाज़ार में अगस्त महीने में बिक्री करीब 34.3 फीसदी तक गिर गई थी, जो कि हाल ही में होने वाली सबसे ज्यादा गिरावट थी.

सेल रिवाइव करने की कोशिश
सरकार के कदम का स्वागत करते हुए मारुति सुज़ुकी इंडिया ने कहा कि कंपनी कॉर्पोरेट टैक्स में की कमी के लाभ को कस्टमर्स के साथ बांटना चाहती है. नवरात्रि 29 सितंबर से शुरू हो रही है और मारुति अपनी माइक्रो एसयूवी S-Presso को 30 सितंबर को लॉन्च करने वाली है. इसलिए दीवाली और नवरात्रि के दौरान मारुति अपनी सेल को रिवाइव करना चाह रही है. पिछले महीने मारुति ने XL6 को लॉन्च किया था.

भुना हुआ चना सभी गुप्त रोगो का काल हैं बस इसे खाने का तरीका पता होना चाहिये…

0

गुप्त रोगों को लेकर लेकर लोगों में जागरूकता की काफी कमीं है। लोग अपनी बीमारी के बारे में बताने से कतराते हैं। जिससे बीमारी लोगों को और चपेट में ले लेती है। जब यह अपना विकराल रूप धारण कर लेती है तब इंसान चिकित्सक के पास पहुंचता है। जहां ईलाज में इंसान का काफी पैसा खर्च हो जाता है। दोस्तों पहले इंसान प्राकृतिक वस्तुओं को अधिक सेवन करता था। लेकिन अब दिखावे की दुनिया में कुदरती चीजों से दूर होता जा रहा है।

पहले लोग गुड़ और भुने हुए चने का सेवन करते थे. जो उनके लिए बहुत फायदेमंद होता था। ख़ास तौर पर यह पूरूषों के लिए बहुत फायदेमंद होता था। क्योकि यह शरीर के लिए सभी पोषक तत्वों को पूरा करता है और शक्ति भी पर्याप्त मात्रा मे देते हैं। तो दोस्तों आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताते है। गड़ औऱ चना के फायदों के बारे में.

दोस्तों गुड़ और चने में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जिससे हमारी पाचन क्रिया सही से काम करती है। लगातार गुड़ का सेवन करने से कब्ज की परेशानी दूर होती है। साथ ही बता दें कि गुड के साथ चना खाने से शरीर के ज़हरीले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। और हमारा खून साफ होता है। जिससे हमारी त्वचा का रंग निखर जाता है। चिकित्सकों के अनुसार गुड़ और चने में विटामिन बी सिक्स होता हैं जिससे हमारे मस्तिष्क का पॉवर बढ़ता है। जिससे हमारे दिमाग की याददास्त तेज होती है। बता दें कि गुड़ और चने में फस्फोरस की मात्रा भी पाई जाती है।

जिससे दांतों की मजबूती बढ़ती है। साथ ही यह इंसान को हार्ट अटैक जैसी बीमारियों से भी बचाता है क्योंकि इसमे ऐसे कई सारे तत्व होते है। जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते है। इतना ही नहीं इस सुपर फूड में कैल्सियम की मात्रा भी होती है जो शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करती है।. साथ ही इसमें वह तत्व पाया जाता है जो पेट में भूख को शांत करता है। साथ ही यह पचने में बहुत ही आसान होता है जिससे इंसान का मोटापा नहीं बढ़ता है।