Home Blog Page 2592

अब नहीं कटेगा आपका चालान, सरकार ने लिया ये अहम फैसला

0

यह तो हम सब जानते हैं कि पिछले कुछ दिनों से ट्रैफिक के नए नियमों ने एक खौफ का मौहाल बना दिया था. हालांकि, एक अच्छी व्यवस्था के लिए सरकार ने नए मोटर व्हीकल एक्ट में कई कड़े प्रावधान तय किए थे.

दरअसल इसमें गाड़ी के कागज नहीं होने, ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वालों पर मोटा जुर्माना लगाया गया था. बता दें कि नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सभी तरह के जुर्माने लगभग दोगुने कर दिए थे.

हालांकि, अब वाहन चालकों के लिए एक खुशखबरी आई है. बता दें कि अगर आपके पास गाड़ी के डॉक्यूमेंट्स नहीं हैं तो भी आपका चालान नहीं होगा. मालूम हो कि सरकार ने इसे लेकर नया सर्कुलर जारी किया है.

यह है नया सर्कुलर

जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपके पास गाड़ी के डॉक्यूमेंट्स नहीं हैं या डॉक्यूमेंट्स को आपने मोबाइल ऐप mparivahan या डिजिलॉकर में रखा है तो आप ट्रैफिक पुलिस को यह जानकारी दे सकते हैं.

हालांकि, अगर आपके पास उस वक्त मोबाइल भी नहीं हैं तो क्या चालान कट जाएगा. जी नहीं, यही सरकार का नया सर्कुलर है. बता दें कि अगर कोई गाड़ी मालिक यह क्लेम करता है कि उसके डॉक्यूमेंट्स पूरे हैं और उसने उसे डिजिलॉकर या मोाबइल ऐप में सेव किया तो ट्रैफिक पुलिस आपका चालान नहीं काटेगी.

इसलिए नहीं कटेगा चालान

आपको बता दें कि सड़क परिवहन मंत्रालय के ताजा सर्कुलर के अनुसार, मोबाइल फोन पास नहीं होने पर ट्रैफिक पुलिस अपने डिवाइस या मोबाइल के जरिए आपकी गाड़ी के कागज को अपने mparivahan या डिजिलॉकर ऐप पर चेक कर सकती है.

दरअसल आपके ड्राइविंग लाइसेंस या वाहन नंबर के जरिए पुलिस आपकी गाड़ी के डॉक्यूमनेट जांच कर सकती है. बता दें कि ऐसी स्थिति में आपके डॉक्यूमेंट्स की वेरिफिकेशन भी हो जाएगी और चालान भी नहीं कटेगा. हालांकि, अगर डॉक्यूमेंट्स पूरे नहीं मिलते या फिर डिजिलॉकर या ऐप पर सर्च नहीं होते तो आपका चालान कटेगा.

इसलिए उठाया गया ये कदम

मालूम हो कि सड़क परिवहन मंत्रालय ने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि, लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि ट्रैफिक पुलिस का बर्ताव या तरीका वाहन मालिकों के साथ बेहद गलत था.

दरअसल मंत्रालय चाहता है कि ऐसी खबरों पर रोक लगे. साथ ही उन लोगों को भी थोड़ी राहत मिल सके, जिनके पास सभी डॉक्यूमेंट्स हैं, लेकिन किसी वजह से या गलती से भूल गए हैं, तो जबरन उनका चालान न कटे.

अगर कट गया चालान तो करें ये काम

बता दें कि यदि आपके पास डॉक्यूमेंट्स पूरे हैं, लेकिन किसी वजह आप उन्हें ट्रैफिक पुलिस को नहीं दिखा पाए तो घबराएं नहीं. जी हां, दरअसल ऐसी स्थिति में सिर्फ 100 रुपए का मामूली चालान देकर आप मोटे जुर्माने से बच सकते हैं.

मालूम हो कि चालान कटने के 15 दिन के अंदर आपको ट्रैफिक पुलिस के संबंधित ऑफिस जाकर अपने कागजों को दिखाना होगा. बता दें कि अगर आपके सभी कागजात पूरे हैं तो ट्रैफिक पुलिस का अधिकारी आपका चालान रद्द कर देगा. हालांकि यहां आपको 100 रुपए का जुर्माना अदा करना होगा, क्योंकि मौके पर आपने कागज नहीं दिखाए.

दुबई में सिंधी नाटक की प्रस्तुति देने जा रहे कलाकारों ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास में सिंधी नाट्य कलाकारों ने पूर्व विधायक श्री रमेश वर्ल्यानी के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। ये कलाकार दुबई में सिंधी नाटक ससु सेर, नूहं सवा सेर (सास सेर तो बहू सवा सेर) की प्रस्तुत देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस नाटक के डायरेक्टर श्री जयप्रकाश मसंद एवं अन्य सभी रंग कर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह गौरव की बात है कि यहां के सिंधी कलाकारों को इस नाटक की प्रस्तुति के लिए दुबई की संस्था ’सिंधी संगत’ ने आमंत्रित किया है। नाटक के डायरेक्टर श्री मसंद ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस नाटक में समाज में व्याप्त विसंगतियों को इंगित किया गया है। दहेज को लेकर परिवार में उपजे तनाव एवं लड़के-लड़कियों के बीच लैंगिक विषमता को बहुत संुदर तरीके से प्रस्तुत किया गया है। साथ ही यह संदेश भी दिया गया है कि पारिवारिक वातावरण में वात्सल्य एवं परस्पर प्रेम का वातावरण बनाए रखने के लिए सास बहू को बेटी समझे और बहू अपनी सास को मां का दर्जा दे। आज बिखर रहे समाज को यह नाटक नयी दिशा देता है और सामाजिक परिवेश में बदलाव के लिए प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर नाटय कलाकारों में सर्वश्री नंद आहूजा, जयपाल हबलानी, सुश्री कुसुम हबलानी, श्री विकास शर्मा, सुश्री वीणा लालवानी, सुश्री रिया आशपल्या, श्री नरेश लूला, श्री हरीश अबीचंदानी, श्री शुभम हबलानी और श्री आशीष सिंहानी उपस्थित थे।  

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 25 और 26 सितंबर को नई दिल्ली और पटना के दौरे पर

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 25 और 26 सितम्बर को नई दिल्ली और पटना के दौरे पर रहेंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से सवेरे 10 बजे विमान से रवाना होकर 11.55 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। श्री बघेल वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अगले दिन 26 सितम्बर को नई दिल्ली से सवेरे 10.30 बजे विमान से रवाना होकर दोपहर 12 बजे  पटना पहुंचेंगे। और वहां 12.30 बजे एस.के. मेमोरियल हॉल में आयोजित सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगे। श्री बघेल पटना के पटेल सेवा सदन में शाम 4.30 बजे सम्मान समारोह में शामिल होने के बाद रात 7.30 बजे रायपुर लौंट आएंगे।

छत्तीसगढ़ को एक और राष्ट्रीय पुरस्कार, बच्चों से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बाल मित्र पंचायत पुरस्कार

0

छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर एक और पुरस्कार मिला है। भारत सरकार के पंचायतीराज मंत्रालय द्वारा बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के कुटरु ग्राम पंचायत को वर्ष 2019 के बाल मित्र ग्राम पंचायत पुरस्कार के लिए चुना है।
    पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने इस उपलब्धि के लिए कुटरु पंचायत के पंचों और सरपंच सहित सभी ग्रामीणों को बधाई दी है। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और उत्कृष्ट कार्यों के लिए कुटरु ग्राम पंचायत की सराहना की है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बीच कुटरु की यह उपलब्धि प्रदेश के दूसरे पंचायतों को जरूर प्रेरित करेगी।
    प्रदेश के दूरस्थ वनांचल में बसे कुटरु पंचायत ने बच्चों की शिक्षा, सेहत और स्वच्छता के लिए श्रेष्ठ कार्य किया है। पंचायत की समितियों ने टीकाकरण, स्कूल में बच्चों के दाखिले, मध्यान्ह भोजन, शिक्षकों की उपस्थिति, पोषण सुधार, कुटरु को खुले में शौचमुक्त गांव बनाने और किशोरियों की स्वच्छता के लिए सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराने में उल्लेखनीय कार्य किया है। इन कार्यों में केन्द्र सरकार की मानकों पर खरा उतरने पर कुटरु पंचायत का चयन बाल मित्र ग्राम पंचायत पुरस्कार के लिए किया गया है।

गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने हरी झंडी दिखाकर सुपोषण रथ रवाना किया

0

 गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज गरियाबंद प्रवास के दौरान दो सुपोषण रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। सुपोषण रथ के माध्यम से कुपोषण से सुपोषण की ओर बढ़ा जायेगा। साथ ही एनिमिया के कुचक्र को तोड़ते हुए जनभागीदारी सुनिश्चित किया जायेगा। ये रथ सुपोषित गरियाबंद का निर्माण और हर घर पोषण संदेश की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रवाना किया गया। सुपोषण रथ जिले के हाट-बाजारों, स्कूलों, सार्वजनिक स्थानों और ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर सुपोषण का संदेश देगी।  

छत्तीसगढ़ के वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर कल विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

0

 प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर कबीरधाम जिले के एक दिवसीय प्रवास पर 25 सितंबर को आ रहे है। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार श्री अकबर सुबह 11 बजे रायपुर से सड़क मार्ग होते हुए दोपहर एक बजे कवर्धा आयेंगे। वे दोपहर एक बजे जिला अस्पताल कवर्धा का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे से सायं 4.30 बजे तक विभिन्न भूमिपूजन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके तहत सहसपुर लोहारा रोड ठाट के पास विप्र भवन के बाजू में सामुदायिक भवन, वार्ड क्रमांक 27 में मुक्तिधाम के पास रेवाबंद तालाब के सामने सामुदायिक भवन, ईदगाह के पास सामुदायिक भवन, मजगांव रोड शिव मंदिर के पास सामुदायिक भवन, कोटवारी सामुदायिक और वार्ड क्रमांक 9 में संत रविदास मंदिर के बाजू में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन शामिल है। वन मंत्री श्री अकबर सायं 6 बजे से सांत्रि 7 बजे तक शौर्य सभा भवन वार्ड क्रमांक 19, 21, 22 और वार्ड क्रमांक 23 से और रात्रि 7 बजे से रात्रि 8 बजे तक खालसा स्कूल में वार्ड क्रमांक 24, 25, 26 और वार्ड क्रमांक 27 से संबंधित राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात् रात्रि 9 बजे कवर्धा से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। 

छत्तीसगढ़ : प्रभारी मंत्री श्री उमेश पटेल का दौरा कार्यक्रम

0

 जिले के प्रभारी मंत्री एवं उच्च शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण, छत्तीसगढ़ शासन श्री उमेश पटेल 26 सितम्बर 2019 को सूरजपुर दौरे पर रहेंगें। मंत्री श्री पटेल सुबह 10ः00 बजे रायपुर पुलिस परेड ग्राउण्ड से हेलीकाप्टर द्वारा 10ः45 बजे जिला सूरजपुर प्रवेश करेंगे। यहॉ वे 11ः00 बजे से 12ः00 बजे दोपहर तक संयुक्त जिला कार्यालय में बलरामपुर जिले की जिला खनिज न्यास समिति की बैठक लेंगे। इसके पश्चात् 12ः00 बजे से 01ः30 बजे तक बलरामपुर जिले की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगें। इसके बाद 02ः00 बजे से 03ः00 बजे संयुक्त जिला कार्यालय सूरजपुर में सूरजपुर जिले की जिला खनिज न्यास समिति की बैठक लेंगे। 03ः00 बजे से 04ः30 तक सूरजपुर जिले की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे। इसके पश्चात् 04ः30 बजे सूरजपुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगें। 

छत्तीसगढ़ : ओपन स्कूल द्वारा हाईस्कूल-हायर सेकण्डरी परीक्षा : स्कूल शिक्षा मंत्री ने जारी किया परीक्षा परिणाम

0

 छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हाईस्कूल और हायर सेकण्डरी अवसर परीक्षा अगस्त 2019 का परीक्षा परिणाम आज स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने एकीकृत भवन के सभाकक्ष में घोषित किए। परीक्षा परिणामों को  छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के वेबसाईट www.cgsos.co.in  पर भी जारी किया गया हैं। डॉ. टेकाम ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के सचिव प्रो. व्ही.के. गोयल सहित माध्यमिक शिक्षा मंडल के भी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। 
    हाईस्कूल परीक्षा में पंजीकृत 13 हजार 858 विद्यार्थियों में से 13 हजार 784 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसमें से 13 हजार 776 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। प्रथम श्रेणी में 67, द्वितीय श्रेणी में 904, तृतीय श्रेणी में 3 हजार 104 और 210 विद्यार्थी उत्तीर्ण श्रेणी में पास हुए। परीक्षा में 4 हजार 285 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए जो घोषित परीक्षाफल   का 31.10 प्रतिशत है। इसमें 29.54 प्रतिशत बालक और 33.44 प्रतिशत बालिकाएं उत्तीर्ण हुई। 
    हायर सेकण्डरी परीक्षा में पंजीकृत 12 हजार 146 विद्यार्थियों में से 12 हजार 89 परिक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। सात परीक्षार्थियों का परीक्षाफल नकल प्रकरण और अन्य विभिन्न कारणों से रोका गया है। आरटीडी योजना के अंतर्गत एक हजार 475 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, शेष 10 हजार 607 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। प्रथम श्रेणी में 137, द्वितीय श्रेणी में 1050, तृतीय श्रेणी में 2182 और 170 विद्यार्थी उत्तीर्ण श्रेणी में प्राप्त हुए। परीक्षा में तीन हजार 539 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए जो घोषित परीक्षाफल का 33.36 प्रतिशत है। इसमें 32.33 प्रतिशत बालक और 34.67 प्रतिशत बालिकाएं उत्तीर्ण हुई। 
    छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के सचिव प्रो. व्ही.के. गोयल ने बताया कि पढ़ाई से वंचित रह गए व्यक्तियों के लिए राज्य ओपन स्कूल परीक्षा में शामिल होने का 9 बार अवसर मिलता है। परीक्षा साल में दो बार होती है। कक्षा दसवीं की परीक्षा में 14 वर्ष पूर्ण कर चुके व्यक्ति शामिल हो सकते हैं। कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल होने के लिए 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। 

Fart Championship : देश में पहली बार हुई ऐसी प्रतियोगिता, लोगों की शर्म के मारे निकल गई हवा…

0

आपने बहुत तरह की प्रतियोगिताएं देखी होंगी। लेकिन आज हम आपको ऐसी प्रतियोगिता के बारे में बताने जा रहे है जिसके बारे में शायद आपने पहले कभी नहीं सुना होगा।
गुजरात के सूरत में अनोखी फार्ट (पाद) मुकाबले का आयोजन किया गया। जी हां, आप माने या नहीं लेकिन ये सच है। इस मुकाबले में भाग लेने वालों को सबसे लंबी, सबसे धमाकेदार और सबसे संगीतमय फार्ट छोडऩा था।

देश में पहली बार हुए इस मुकाबले में तीन श्रेणियों में ट्रॉफियां दी जानी थी और तीनों श्रेणियों के मुकाबले का नामकरण कुछ इस तरह से किया गया था, सबसे लंबा फार्ट ट्रॉफी, सबसे धमाकेदार फार्ट ट्रॉफी और सबसे संगीतमय फार्ट ट्रॉफी। लेकिन सबसे हैरानी की बात यह रही कि ऐन मौके पर पाद मारने वालों को शर्म आ गई और मुकाबले में आखिरी में केवल तीन लोग ही इस प्रतियोगिता में उतरे और ये भी कोई कमाल नहीं दिखा पाए।

मुकाबले के मानदंडों पर खरा नहीं उतरने के कारण किसी भी ये ट्रॉफी नहीं दी जा सकी। देश में बताई जा रही अपनी तरह की यह पहली प्रतियोगिता विफल साबित हुई क्योंकि इसमें हिस्सा लेने वाले तीन प्रतियोगी फार्ट नहीं छोड़ पाए और उनकी हवा निकल गई।

केवल तीन ही जांबाज ऐसे थे जो हमेशा ही हंसी मजाक का विषय बनने वाले पाद से जुड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए शर्म छोडक़र हिम्मत दिखाते हुए आगे आए थे। आयोजक यतिन संगोई ने बताया कि वेसु क्षेत्र में स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित इस प्रतियोगिता के लिए 60 लोगों ने सबसे लंबी, सबसे तेज और सबसे सुरीली फार्ट का प्रदर्शन करने के लिए पंजीकरण कराया था। रविवार को आयोजन स्थल पर मात्र 20 लोग ही पहुंचे।

संगोई ने बताया कि इसमें से तीन व्यक्त्ति ही अपनी शर्म और संकोच छोडक़र मंच पर आए। ये अलग बात है कि इन तीनों की ही हवा खिसक गई। इस मुकाबले को देखने के लिए 70 लोगों के साथ कुछ मीडिया चैनल वाले भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए तीन ट्रॉफी रखी गई थीं लेकिन इसमें से कोई भी ट्रॉफी बांटी नहीं जा सकी।

हालांकि इस प्रतियोगिता में शामिल प्रतियोगियों को उपहार प्रदान किए गए। उन्होंने कहा, ‘प्रतियोगी मंच पर जाने को तैयार नहीं थे क्योंकि उन्हें संभवत: शर्म आ रही थी और उन्हें वहां समाचार चैनल, फोटाग्राफर और लोगों की मौजूदगी के चलते संकोच हो रहा था। हमने पाद मापने के लिए एक विशेष उपकरण बनाने के लिए एक कंपनी से भी सम्पर्क किया था।’

प्रतियोगिता के असफल होने के बावजूद संगोई ने कहा कि उनकी योजना अगली ऐसी प्रतियोगिता मुम्बई में आयोजित करने की है। उन्होंने कहा कि वहां पर चैंबर मुहैया कराये जाएंगे जिससे प्रतियोगी दर्शकों की नजर से दूर रहेंगे। उन्होंने बताया कि मंच पर पहुंचने वाले तीन प्रतियोगियों में बारडोली के सुशील जैन, पाटण के अल्केश पंड्या और सूरत के विष्णु हेदा शामिल थे।

आपके एथनिक लुक को कम्प्लीट करेंगे ये पोटली बैग्स, जरूर करें ट्राई

0

इस नवरात्रि आप अपने ट्रेडिशनल लुक को कम्पलीट करने के लिए ड्रेस के साथ-साथ ज्वेलरी और मैचिंग बैग्स भी जरूरी कैरी करें। अगर आप लहंगा, सूट या साड़ी पहनने वाली हैं तो इसके साथ ये ट्रेंडी पोटली बैग खूब जचेंगे। साथ ही यह हमारे एथनिक लुक को कम्पलीट करेंगे।
आजकल बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के बीच भी पोटली बैग्स कैरी करने का क्रेज दिख रहा है। हालांकि, इसका फैशन हमेशा से चलन में है। कई दशकों पहले से हमारी बड़ी बुजुर्ग अपने ट्रेडिशनल लुक के साथ पोटली बैग्स कैरी करती आई हैं। तो आइए आज हम आपको तस्वीरों के जरिए बताते हैं कि इन बैग्स को कैसे कैरी कर सकते हैं…

सिम्पल साड़ी के साथबॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर रेड कलर की साड़ी और गोल्डेन पोटली बैग के साथ बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। वहीं कॉन्ट्रास्ट रंग के पोटली बैग के साथ आथिया शेट्टी का लुक जरा हटके लग रहा है।

हैवी साड़ी के साथअपनी हैवी साड़ी के साथ गोल्डेन कलर के ऐम्बेलिश्ड पोटली बैग को कैरी करके रेखा हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस तरह के पोटली बैग कैरी करने से हम आराम से अपने साड़ी व लहंगे को संभाल सकते हैं। साथ ही ये हमें कम्पलीट ट्रेडिशनल लुक देते हैं।

साधारण ड्रेसेस के साथगीता बसरा का गोल्डन बैग उनकी ड्रेस के साथ तो मैच कर ही रहा है, साथ ही उनके ट्रेडिशनल लुक को भी कम्पलीट दिखा रहा है।

सूट्स के साथसोनम कपूर के इस सिंपल ट्रेडिशनल लुक को यह ऐम्बेलिश्ड पोटली बैग कम्पलीट कर रहा है। आप चाहे तो इस तरह के कपड़ों के साथ ऐसा पोटली बैग कैरी कर सकती हैं।

एम्ब्रॉडरीवाली ड्रेस के साथ
करिश्मा कपूर ने सफेद कलर के एम्ब्रॉयडर्ड फ़्लोरलेंथ अपने इस ड्रेस के साथ मैचिंग पोटली बैग कैरी किया है। आप इस तरह की ड्रेस के साथ हल्के रंग के पोटली बैग्स कैरी करें क्योंकि ब्राइट कलर का बैग होने पर सबकी नजर उस पर ही जाएगी।