Home Blog Page 2595

वर्दी का रौब दिखा कर पुलिस जवानों ने राहगीरों को लूटा

0

जहां एक तरफ सरकार व प्रसाशन नशे के खिलाफ अभियान जोरशोर से चला रही है वही दूसरी ओर कुछ पुलिस कर्मी अपनी वर्दी की धौंस दिखाकर आम जनता को परेशान कर रहे है। आज ऐसा ही एक मामला थाना डमटाल के अंतर्गत सामने आया है । जिसमे चिट्टे के खात्मे के लिए धर्मशाला से स्पैशल फोर्स मंगवाई गई थी। इस फ़ोर्स को रविवार को ही संवेदनशील इलाको में तैनात किया गया था। गत रात इनमें से चार पुलिस कर्मियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात ग्यारह बजे नाका लगाया हुआ था।

इस दौरान एक गाड़ी में सवार घनश्याम सिंह सपुत्र सुरजीत सिंह निवासी गांव चारौली तहसील दीनानगर जिला गुरदासपुर और लवली कुमार सपुत्र महेश कुमार निवासी चारोली , पंजाब जब जम्मू से अपने गांव चारौली की तरफ जा रहे थे , तो संघेड़ पुल के नजदीक चार लोगों द्वारा जिनमे एक वर्दी में जबकि तीन अन्य सादे कपड़ों में थे , ने उनके द्वारा उनकी गाड़ी को चैकिंग के लिये रोका। बाद में इन पुलिस कर्मियों द्वारा अपनी वर्दी की धौंस दिखाकर उनके साथ मारपीट की गई व उन्हें अपनी दो बाइको में तेल डलवाने के लिए बाध्य किया ।

यही नही उन्हें लेकर वे सभी नजदीकी एटीएम पर भी गए । किन्तु एटीएम बन्द होने के चलते वे इन्हें एक पेट्रोल पंप पर ले गए व कार्ड स्वाइप करके चार हजार रुपये नगदी भी निकाल ली व दूसरे व्यक्ति की जेब से 5300 रुपये और मोबाइल आदि भी छीन लिए । और उनपर चिट्टे का केस डालने की धमकी देने लगे।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए डीएसपी डॉ साहिल अरोड़ा ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मियों को शिकायत के आधार पर हिरासत में लेकर धारा 323, 341, 384, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

त्योहारी मौसम से पहले फ्लिपकार्ट ने 50 हजार नई नौकरिया निकालीं

0

 ई-कॉमर्स की प्रमुख कंपनी फ्लिपकार्ट ने मंगलवार को कहा कि त्योहारी मौसम और बिग बिलियन डे सेल्स से पहले उसने अपनी सप्लाई चेन, लॉजिस्टिक्स अंगों और कस्टमर सपोर्ट विभाग में लगभग 50,000 नई नौकरियां और निकाली हैं। फ्लिपकार्ट ने अपने वार्षिक त्यौहारी सीजन सेल्स में कहा कि उसे उम्मीद है कि सेलर नेटवर्क के माध्यम से इनडायरेक्ट जॉब्स की संख्या 30 प्रतिशत बढ़ सकती है, जो पिछले साल बढ़कर 6.5 लाख तक पहुंच गई थी। वार्षिक छह-दिवसीय कार्यक्रम 29 सितंबर को शुरू हो रहा है।

फ्लिपकार्ट समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कल्याण कृष्णमूर्ति ने कहा, “बिग बिलियन डेज की परिकल्पना बहुप्रतीक्षित ्रफेस्टिव सीजन से पहले हमारे उपभोक्ताओं को ग्रेट सिलेक्शन और अनुकूल शॉपिंग एक्सपीरिएंस देना है।”

डायरेक्टली इम्प्लॉयड कर्मी फ्लिपकार्ट विशमास्टर्स से लेकर वेयरहाउसेस, मदर हब्स और डिलीवसी हब्स में कर्मियों के रूप में पूरी सप्लाई चेन में फैले हैं।

फ्लिपकार्ट ने कहा कि उन्हें नाजुक वस्तुओं को पकड़ने, पीओएस मशीनों, स्कैनरों, विभिन्न मोबाइल एप्स और ईआरपीज (एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग) समेत सप्लाई चेन के विभिन्न पहलुओं में प्रशिक्षित किया गया है।

कैंसर और ट्यूमर की गांठ बनने से रोकता है सरसों का तेल

0

सेहत के लिए सरसों का तेल फायदेमंद होता है। वैसे तो सभी घरों में सरसों का तेल मिल जाएगा, लेकिन इसके फायदे बहुत कम लोग जानते है। सरसों का तेल खाने के स्वाद को बढ़ाता है।

सरसों का तेल कई बीमारियों को दूर करने में सहायक होता है। यह हमारे स्वास्थ्य, स्किन और बालों के लिए बहुत लाभदायक है। इसे कई ऐसे फायदे है, जिनसे आप अनजान होंगे। चलिए आइए जानें सरसों के तेल के फायदे।

– कान का दर्द होगा दूर : कान में दर्द होने पर सरसों का तेल का इस्तेमाल कीजिए। इससे आपको राहत मिलेगी। इसके अलावा सरसों के तेल में लहसुन डाल कर गर्म करके कान में डाले।

-करें दांत साफ : सरसों के तेल में नमक मिलाकर दांत साफ कीजिए। इससे दांत दर्द, पायरिया आदि रोगों से आराम मिलता है।

-भूख बढ़ाएगा : अगर आपको भूख कम लगती है तो खाने में सरसों का तेल इस्तेमाल करें। यह हमारे पेट में एपिटाइजर का काम करता है और भूख बढ़ाता है।

-कैंसर की नहीं बनने देगा गांठ : सरसों के तेल में मौजूद ग्लुकोजिलोलेट शरीर में कैंसर और ट्यूमर की गांठ बनने से रोकता है।

-गठिया के दर्द में मिलेगा आराम : सरसों के तेल में कपूर डालकर मालिश करने से गठिया के दर्द से आराम मिलता है।

-चमकेगा चेहरा : बेसन,हल्दी, पीसा हुआ कपूर और सरसों का तेल डालकर चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे का रंग साफ होता है और त्वचा में चमक आती है।

रत्नज्योतिष: धारण करते ही प्रभाव दिखाना शुरू कर देता हैं नीलम रत्न, जानिए फायदें

0

आपको बता दें, कि रत्नशास्त्र हर व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण माना जाता हैं वही मनुष्य अपने जीवन को संवारने के लिए कई तरह के रत्नों को धारण करता हैं वही पुराने समय से ही व्यक्ति ग्रहों के प्रभाव से बचने, कष्ट निवारण और स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए कई तरह के रत्न धारण करता आया हैं वही ऐसे ही प्रभावशाली रत्नों में नीलम एक चमत्कारी रत्न माना जाता हैं वही नीलम रत्न को धारण करने से मन में, तीव्रता आती हैं, और व्यवहार में भी बदलाव आता हैं, वही आज हम आपको नीलम रत्न से जुड़ी कुछ फायदें के बारे में बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।

ऐसा माना जाता हैं कि नीलम धारण करने से मनुष्य सफलता की नई नई सीढ़ियां चढ़ता चला जाता हैं वही ज्योतिष के मुताबिक यह रत्न बहुत जल्दी ही अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर देता हैं मगर कुछ लोगो को नीलम पहनने के बाद नकारात्मक परिणाम भी झेलने पड़ सकते हैं यह भी सत्य हैं कि जिन लोगों को नीलम रास नहीं आता हैं उनके जीवन तक को खतरा बना रहता हैं वही नीलम के बारे में ऐसा भी कहा जाता हैं। कि यह रंक से राजा और राजा से रंक भी बना सकता हैं। वही नीलम धारण करते वक्त बहुत सावधानी रखनी चाहिए। इसका उपरत्न हैं नीली।

इस रत्न को धारण करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान—
बता दें कि मेष वृषभ, तुला और वृश्चिक लग्न वालो को नीलम धारण करना लाभकारी होता हैं यह भाग्योदय करता हैं वही अगर जन्मकुंडली में शनि चौथे, पांचवें, दसवें या ग्यारहवें भाव में हो, तो नीलम अवश्य धारण करना चाहिए। वही अगर शनि षष्ठेश या अष्टमेश के साथ बैठा है तो नीलम धारण करना श्रेष्ठत्तम होता हैं।

यहां बनाई जाती है झींगुर के आटे से ब्रेड, सेहत के लिए है फायदेमंद

0

फिनलैंड की एक कंपनी बड़े पैमाने पर कीड़ो-मकोड़ों का इस्तेमाल कर ब्रेरड बनाती है. खास बात ये है कि इसे खाते खाते वक्त इस बात का पता भी नहीं चलेगा कि इस ब्रेड में पीसे हुए कीड़ो का पाउडर मिलाया गया है.बताया जा रहा है कि ये खास तरह की ब्रेड सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती साबित होती है.

इसमें फैटी एसिड, कैल्शियम, आयरन और विटामिन बी-12 के लिए प्रत्येक Loaf में 70 सूखे और पिसे हुए झींगुरों का इस्तेमाल किया जाता है. फैजर ग्रुप फिनलैंड की सबसे बड़ी खाघ कंपनियों में से एक है. बेकरी के हेड juhani Sibakov कहते हैं कि कीड़ो के प्रति हमारा साकारात्मक रुख हैं.

उन्होंने बताया है कि इसे इस्तेमाल करने के लिए उन्होंने स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाने के लिए कुरकुरे आटे का इस्तेमाल किया. जिसमें करीब हर ब्रेड में करीब 3 प्रतिशत कीड़े मिले हुए हैं. उनका मानना है कि मानव जाति के पोषण के लिए नए और टिकाऊ स्त्रोतों की आवश्यकता है. कीड़ो में फैट एसिड, कैल्सियम, आयरन और विटामिल बी -12 होता है. यही वजह है कि कंपनी इस तरह की ब्रेड बनाती है.

प्रियंका गांधी वाड्रा का ट्वीट, UP सरकार अपराध रोकने में विफल

0

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार पर मंगलवार को हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश सरकार का अपराध पर कोई नियंत्रण नहीं है। प्रियंका ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि आप उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार के दावों और उनकी हकीकत का मिलान करके देखिए। भाजपा सरकार हर रोज राज्य को अपराधमुक्त करने का ढोल पीट रही है, जबकि सच्चाई यह है कि 22 दिनों में 12 गोलीकांड, 4 हत्याएं, और महिलाओं पर अत्याचार। प्रदेश सरकार का अपराध पर कोई काबू नहीं है।

इससे कुछ दिन पहले उन्होंने एक ट्वीट के जरिए मैनपुरी के जवाहर नवोदय विद्यालय में घटी घटना पर दुख जताया था। उन्होंने कहा था कि मैनपुरी जवाहर नवोदय विद्यालय की यह घटना बहुत ही दुखद है। हमें युवाओं के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। नवोदय विद्यालयों में इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। हमें सजग होकर इसका हल निकालना पड़ेगा।”

गौरतलब है कि मैनपुरी के जवाहर नवोदय विद्यालय में एक 16 वर्षीय छात्रा ने कुछ दिनों पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। प्रियंका गांधी ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर कुछ दिनों पूर्व तब भी सवाल खड़े किए थे, जब जालौन में महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी गई थी। उन्होंने ट्वीट किया था कि कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश में बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने तोड़ा था। अब जालौन में महात्मा गांधीजी की प्रतिमा तोड़ी गई।

पश्चिम बंंगाल: एक ब्रिज का दो बार उद्घाटन! राज्य सरकार ने कर दिया, 30 को रेल मंत्री करेंगे

0

कोलकोता: रेलवे ने अनुमति नहीं दी लेकिन इसके बावजूद वर्धमान स्टेशन के पास नवनिर्माणित रेलवे ब्रिज का उद्घाटन मंगलवार को राज्य सरकार द्वारा कर दिया गया. राज्य सरकार द्वारा इस कार्यक्रम में पंचायत मंत्री सुब्रत मुख़र्जी उपस्थित रहे

सोमवार शाम को जिला प्रशासन की तरफ से DM विजय भर्ती समेत अन्य अधिकारियो ने इस रेलवे ब्रिज का जाएजा लिया. साल 1996 में वाम सरकार के ज़माने में रेलवे स्टेशन के ऊपर इस सेतु को बनाने की अनुमति मिलने के बाद भी कई सालों इस ब्रिज का काम शुरू नहीं हुआ था और उसके बाद साल 2011 में एशिया के इस अनोखे ब्रिज का काम शुरू हुआ .

फिलहाल इस तरह का रोप ब्रिज केवल मुंबई में बनाया गया है. वर्धमान का ये ब्रिज 188.43 मीटर लम्बा है और रेलवे लाइन के ऊपर करीब साढ़े 6 फिट की लंबाई वाले केवल दो पिलर के सहारे ये रोप ब्रिज बनाया गया है जो करीब करीब हावड़ा ब्रिज जैसा ही दिखता है .

करीब एक साल पहले इस रोप ब्रिज का निर्माण का काम ख़त्म हुआ है और यहां से 5 अलग-अलग दिशाओ में एप्रोच रोड तैयार किए गए . हाल ही में इस ब्रिज से भारी वाहनों के आवाजाही पर रोक लगा दी गई है. प्रशासन की तरफ से कहा गया कि अभी कुछ छोटी मोटी चीज़े बाकी है जैसे रेड लाइट , बिजली के खम्बे लगाना इत्यादि .

इस बीच DM ने घोषणा कर दी की मंगलवार को इस ब्रिज का उद्घाटन कर दिया जाएगा और यही से शुरू हुआ विवाद. अभी तक कोई ट्रायल रन भी नहीं हुआ और न ही सिग्नलिंग न ही कोई स्ट्रीट लाइट यहां पर लगाई गई है तो फिर अचानक क्यों प्रशासन ने इसके उद्घाटन का फैसला कर लिया ?

इसके साथ-साथ 30 सितंबर को केंद्रीय रेलवे मंत्री पियूष गोयल इस रोप ब्रिज का उद्घाटन करने आ रहे है . बताया जा रहा है की मंगलवार को होने वाले उद्घाटन में रेलवे का कोई भी प्रतिनिधि मौजूद नहीं रहेगा . पूर्वी रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी निखिल चक्रवर्ती ने टेलीफोन पर बताया की इस पूरे विषय को लेकर के रेलवेवे के पास कोई जानकारी ही नहीं है .

इस बारे में जब DM विजय भारती से हमने पूछा की क्या मंगलवार को इसका उद्घाटन होना है तो उन्होंने कहा की उद्घाटन होने की बता तो है लेकिन अभी तक लिखित रूप से उनके पास कोई सुचना नहीं है. मंगलवार को हम यहाँ इंस्पेक्शन के लिए आए थे क्योंकि दुर्गा पूजा के पहले इसके उद्घाटन का फैसला हमने किया था और रेलवे को हमने सूचित किया है. रेलवेवे या फिर राज्य सरकार इसके बारे में जो फैसला करेंगे हम वहीं करेंगे.

साथ ही उन्होंने यह भी कहा की इस ब्रिज को बनाने में राज्य सरकार ने भी लगभग उतने ही पैसे लगाए है जितना केंद्र सरकार ने. जहां तक फ्लाईओवर के उद्घाटन की बात है यह कहना मेरे दायरे में नहीं आता की इसका उद्घाटन कौन करेगा . साथ ही DM ने इन आरोपों को भी खारिज किया जिसमें पूछा गया था की रेलवे को इसके बारे में कोई जानकारी ही नहीं है . DM ने कहा की रेलवे के साथ हर रोज़ बात हो रही है .

वर्धमान के पुल उद्घाटन ने अब दूसरा रूप ले लिया है . मंगलवार को प्रशासन द्वारा रेलवे ब्रिज के उद्घाटन की घोषणा होने के बाद आज ब्रिज के ऊपर बैरिकेड लगा दी गई रेलवेवे अधिकारियो द्वारा . साथ ही कुछ पोस्टर भी लगा दिए गए जिनमें लिखा है सेतु निर्माण कार्य जारी है और यहां पर आवाजाही पर मना है . निर्देश न मानने पर जेल और जुर्माना हो सकता है.

बैरिकेड में भी नोटिस लगा दिया गया है जिसमे लिखा है की 30 सितंबर को सेतु का उद्घाटन होगा जिसमे रेलवे मंत्री पियूष गोयल उपस्थित रहेंगे. राज्य सरकार को भी आमंत्रण दिया गया है. उधर उद्घाटन के लिए मंच निर्माण कार्य ज़ोरो पर है.

आखिरकार पीडब्ल्यूडी कर्मियों द्वारा ओवरब्रिज बैरिकेड को खोल दिया गया. हालांकि पीडल्ब्यूडी अधिकारी इस बारे में कुछ भी बोलने से बचते रहे . कुछ देर के बाद ही पंचायत मंत्री सुब्रत मुख़र्जी ने इस पल का उद्घाटन कर दिया .

संयुक्त राष्ट्र में 5 देशों के खिलाफ 16 साल की लड़की ने दर्ज कराया केस, ये है पूरा मामला

0

संयुक्त राष्ट्र. ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए जाने को लेकर पांच देशों के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र में शिकायत दर्ज कराई गई है. ये शिकायत युवा आंदोलन का चेहरा बनती जा रही स्वीडिश किशोरी ग्रेटा थनबर्ग और 15 अन्य युवाओं ने दर्ज करवाई है. शिकायत में जर्मनी, फ्रांस, ब्राजील, अर्जेंटीना और तुर्की पर बाल अधिकार सम्मेलन के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में नाकाम रहने का आरोप लगाया गया है.

ये शिकायत स्वीडन की 16 वर्षीय कार्यकर्ता थनबर्ग और 12 विभिन्न देशों के 15 अन्य याचिकाकर्ताओं ने दर्ज कराई है जिनकी आयु आठ वर्ष से 15 वर्ष के बीच है. इस शिकायत में इन पांच देशों पर जलवायु परिवर्तन के खिलाफ पर्याप्त और समय पर कदम नहीं उठाकर बाल अधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है.

थनबर्ग ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की शुरुआत में एक विशेष सत्र के दौरान जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए धीमी कार्रवाई को लेकर विश्व के नेताओं को फटकार लगाई थी. गुस्से में नजर आ रही थनबर्ग ने वैश्विक नेताओं पर ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन से निपटने में नाकाम हो कर अपनी पीढ़ी से विश्वासघात करने का आरोप लगाया.

अमेरिका को छोड़कर संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों ने बाल स्वास्थ्य एवं अधिकार रक्षा से जुड़ी संधि को मंजूरी दी थी. यह शिकायत 2014 को अस्तित्व में आए ‘वैकल्पिक प्रोटोकॉल’ के तहत की गई. यदि बच्चों को लगता है कि उन्हें उनके अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है तो वे ‘बाल अधिकार समिति’ के समक्ष इसके तहत शिकायत कर सकते हैं. समिति इसके बाद आरोपों की जांच करती है और फिर संबंधित देशों से सिफारिश करती है कि वे किस प्रकार शिकायत का निपटारा कर सकते हैं. 

आगे क्या होगा?
कानूनी फर्म ‘हौसफेल्ड एलएलपी एवं अर्थलाइसिस’ ने 16 युवाओं को समर्थन दिया.वकील माइकल हौसफेल्ड ने कहा कि हालांकि समिति की सिफारिशें कानूनी रूप से बाध्य नहीं है, लेकिन 44 देशों ने प्रोटोकॉल को मंजूरी देकर उनका सम्मान करने का संकल्प लिया है. उम्मीद है कि आगामी 12 महीनों में सिफारिश सौंप दी जाएंगी. जिन पांच देशों के खिलाफ शिकायत की गई है वे प्रोटोकॉल को मंजूरी देने वाले 44 देशों और सर्वाधिक प्रदूषण फैलाने वाले देशों में शामिल हैं. विश्व में सर्वाधिक प्रदूषण फैलाने वाले देश अमेरिका, चीन और भारत है, लेकिन उन्होंने प्रोटोकॉल को मंजूरी नहीं दी है.

दिल्ली की यह मार्केट बनी प्लास्टिक फ्री, MCD ने किया ऐलान

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद दिल्ली में नगर निगम प्लास्टिक के खिलाफ बेहद सख्त नजर आने लगा है. बीते दिनों नॉर्थ एमसीडी ने शादी और अन्य सामूहिक कार्यक्रमों के लिए प्लास्टिक को पूरी तरह से बैन करने का फैसला लिया है तो अब साउथ एमसीडी ने दिल्ली की पहली प्लास्टिक फ्री मार्केट घोषित कर दी है.

दक्षिणी दिल्ली के टैगोर गार्डन की फल और सब्जी मार्केट को दिल्ली की पहली प्लास्टिक मुक्त मार्केट घोषित किया गया. दरअसल, साउथ एमसीडी की मेयर सुनीता कांगड़ा और स्थाई समिति के चेयरमैन भूपेंद्र गुप्ता ने अधिकारियों के साथ सुबह इस मार्केट में अभियान चलाया और हर एक दुकान से प्लास्टिक की थैलियों को हटवा कर वहां कपड़े और कागज की थैलियां बांटी गईं.

हालांकि, टैगोर गार्डन की इस मार्केट में प्लास्टिक के खिलाफ अभियान बीते कई महीनों से चल रहा था जिसके बाद साउथ एमसीडी ने इस मार्केट को दिल्ली की पहली प्लास्टिक फ्री मार्केट घोषित कर दिया.

अब तक साउथ एमसीडी ने 396 लोगों का प्लास्टिक का उपयोग करने पर चालान किया है, हालांकि साउथ एमसीडी ने 40 ऐसे स्थान चिन्हित किए हैं जहां पर आम जनता प्लास्टिक को जमा कर सकती है.

दिल्ली सरकार ने भी कमर कसी

हालांकि, प्लास्टिक के खिलाफ दिल्ली सरकार पिछले साल से ही बेहद सख्त नजर आ रही है, लेकिन इस बीच सरकार ने प्लास्टिक के उपयोग पर बेहद पैनी नजर रखनी शुरू कर दी है.

दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन कहते हैं कि दिल्ली सरकार हमेशा से ही प्लास्टिक के दुष्परिणामों को जानते हुए दिल्ली वालों से इसके इस्तेमाल को बेहद कम करने की मांग उठाती रही है.

PM मोदी ने दूसरे देश के प्रमुख का चुनाव प्रचार कर विदेश नीति की धज्जियां उड़ा दीं : अशोक गहलोत

0

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विदेश में जाकर और वहां ह्यूस्टन में) एक व्यक्ति विशेष का प्रचार कर विदेश नीति की धज्जियां उड़ा दीं। गहलोत ने यहां संवाददाताओं से कहा ”मोदी अभी गए ह्यूस्टन। 70 साल के इतिहास में पहली बार हुआ होगा कि देश का प्रधानमंत्री जाकर किसी उम्मीदवार विशेष का, उसकी पार्टी का खुल कर प्रचार करे। मैं समझता हूं कि इसकी जितनी आलोचना की जाए, उतनी कम है क्योंकि देश के इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री ने हमारी विदेश नीति की धज्जियां उड़ा दीं।

गहलोत ने कहा, हम गुटनिरपेक्ष रहे हैं। हमारी विदेश नीति की स्थापना पंडित नेहरू ने, इंदिरा गांधी ने की थी उसकी धज्जियां उड़ा दीं।” उन्होंने कहा ”दुनिया भर में इस कार्यक्रम की चर्चा हो रही है, लोग आलोचना कर रहे हैं कि हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री विदेश में जाकर, वहां एक राजनीतिक पार्टी का प्रचार करके आ गए हैं। इसके मायने हैं, मान लो कि दूसरी पार्टी का प्रधानमंत्री बन गया वहां पर, तो उसके रिश्ते हमारे मुल्क के साथ में कैसे रहेंगे उसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता।”

उन्होंने कहा, ”व्यक्तिगत दोस्ती अपनी जगह होती है। मोदी जी और ट्रंप परिवार जिंदगी भर अपनी दोस्ती निभाएं, हमें कोई एतराज नहीं है। पर देश का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रधानमंत्री ने इस प्रकार से जो प्रचार वहां किया है, मैं समझता हूं कि उसे किसी भी रूप में देशवासी उचित नहीं मान सकते।”