Home Blog Page 2596

कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरा

0

कांग्रेस ने मंगलवार को पेट्रोल व डीजल के साथ ही प्याज और अन्य खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। कांग्रेस की नवनियुक्त प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि प्याज 70 रुपये प्रति किलोग्राम बेचा जा रहा है और टमाटर के दाम भी बढ़ गए हैं।

मुखर्जी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पैसा जमाखोरों को जा रहा है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि उत्पाद शुल्क बढ़ने के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें बढ़ रही हैं।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 20 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल पर यह 15 रुपये प्रति लीटर है।

पार्टी सचिव (संचार) प्रणव झा ने प्रस्तावित तेल भंडारों पर सरकार से सवाल किया। उन्होंने कहा कि देशभर में तेल रिजर्व रखने के लिए चार संग्रह केंद्रों का प्रस्ताव था, लेकिन इस दिशा में कोई प्रगति नहीं हुई है।

पार्टी ने आरोप लगाया कि बेरोजगारी 45 साल की उच्चतम स्तर पर है।

मुखर्जी ने कहा कि बेरोजगारी की दर आठ फीसदी, जिसका मतलब है कि आठ करोड़ लोगों को नौकरी नहीं मिल पाई है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि ऑटो सेक्टर अपने सबसे बुरे दौर में है और इससे 300 ऑटो डीलरशिप बंद हो गए हैं। इसके अलावा कृषि क्षेत्र में भी 91 लाख लोग बेरोजगार हैं।

इस दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया।

उन्होंने कहा कि इस साल अगस्त तक अकेले दिल्ली में स्नैचिंग के 4,278 मामले दर्ज किए गए हैं।

मुखर्जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है और राज्य में गोलीबारी की कई घटनाएं हुई हैं।

अक्षय कुमार ने हाउसफुल 4 का मोशन पोस्टर शेयर किया

0

अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 4’ का मोशन पोस्टर जारी किया है। फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सैनन, कृति खरबंदा, पूजा हेगड़े, राणा दग्गुबाती, बोमन ईरानी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी है। अक्षय कुमार अपनी फिल्म मिशन मंगल की सफलता के बाद, तीन साल बाद एक बार फिर कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाले है।

सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर मोशन पोस्टर को शेयर किया है। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, “हाउसफुल 4 के साथ एक शानदार सवारी करने के लिए अपनी कमर कस लें। हम आपको 1419 में ले जा रहे हैं। कल (25 सितंबर) को सुबह 11 बजे से हर घंटे फिल्म का पोस्टर जारी किया जाएगा।”

हालांकि पहले मोशन पोस्टर में केवल फिल्म का टाइटल नजर आ रहा है। ‘हाउसफुल 4’ एक मल्टीस्टारर फिल्म है। फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज होगा।

हाउसफुल 4, फिल्म हाउसफुल का चौथा पार्ट है। अब तक आई हाउसफुल के सभी पार्ट ने बॉक्‍स ऑफिस पर भी जबरदस्‍त कमाई की है। फिल्‍म को साजिद नाडयाडवाला ने प्रोड्यूस किया है।

‘हाउसफुल 4’ की शूटिंग 2018 में शुरू हो गई थी, लेकिन फिल्म की शूटिंग कुछ समय के लिए रुक गई थी, क्योंकि डायरेक्टर साजिद खान पर #MeToo मूवमेंट में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था। और बाद में साजिद को फिल्म से हटा दिया गया था। इसके बाद हाउसफुल 4 का डायरेक्शन फरहाद सामजी ने किया।

अक्षय कुमार पहली बार हाउसफुल 4 में बॉबी देओल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म 25 अक्टूबर 2019 को रिलीज होगी।

नील नीतिन मुकेश की अपकमिंग फिल्म बाईपास रोड का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है,

बोइंग देगी 737 मैक्स विमानों में मारे गए यात्रियों को एक करोड़ का मुआवजा

0

737 मैक्स विमानों को बनाने वाली कंपनी बोइंग अब मारे गए यात्रियों के प्रत्येक परिवारीजन को एक करोड़ रुपये (1,44,500 डॉलर) से अधिक का मुआवजा देगी। कंपनी ने इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि इसके लिए परिवारीजन क्लेम के लिए फॉर्म भर सकते हैं। गौरतलब है कि दो विमानों के इथोपिया और इंडोनेशिया में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद इनमें सवार 346 लोगों की मौत हो गई थी।

मार्च से लगी है रोक

विमानों के क्रैश होने के बाद इन विमानों का परिचालन पूरी दुनिया में रोक दिया गया था। वाशिंगटन के दो वकीलों केन फिनबर्ग और कैमिल एस बीरोस इस 5 करोड़ डॉलर फंड की निगरानी कर रहे हैं। परिवारीजन 31 दिसंबर तक इस मुआवजे के लिए आवेदन कर सकते हैं।

अमेरिका में लगी रहेगी रोकअमेरिका के संघीय विमानन नियामक (एफएए) ने सोमवार को कहा कि उसने बोइंग-737 मैक्स विमानों की उड़ान लगी रोक हटाने के लिए अभी कोई समय तय नहीं किया है। उसका कहना है कि बाकी देशों को अपने हिसाब से फैसला लेना है कि उनके यहां ये विमान कब उड़ान भर सकते हैं। एफएए ने एक बयान में कहा, ”हमारी पहली प्राथमिकता सुरक्षा है और हमने इससे संबंधित काम पूरा करने की कोई समयसीमा तय नहीं की है। हर सरकार विमान को उनके यहां परिचालन की अनुमति देने का फैसला स्थानीय आधार पर करेगी। यह निर्णय सुरक्षा आकलन के बाद लिया जाएगा।”

बयान में कहा गया है कि इस संबंध में कनाडा में अंतरराष्ट्रीय नियामकों की एक बैठक हुई जिसमें आम सहमति नहीं बन सकी। यह बैठक इस विमान के उड़ान भरने पर प्रतिबंध लगने के लगभग छह महीने बाद हुई थी।

सस्ती बुलेट हुई लांच: अब बुलेट प्रेमियों का सपना होगा सच, यहां देखें दाम

0

कंपनी के सीईओ विनोद दासरी ने कहा था कि हम अपने प्रॉडक्ट रेंज को बढ़ाने और अपने ग्राहकों की पहुंच इन प्रॉडक्ट्स तक आसान बनाने के लिए आने वाले महीनों में नए मोटरसाइकिल वेरियंट पेश करेंगे। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि दासरी ने जिस वेरियंट का उल्लेख किया है, वह कंपनी की लाइनअप में अब तक की सबसे सस्ती मोटरसाइकल होगी।

नई दिल्ली: पिछले महीने बुलेट प्रेमियों के लिए जो खुशखबरी आयी थी। अब इस महीने ये रायल एनफील्ड कम्पनी सस्ती दामों में बुलेट की नई रेंज बाज़ार में उतार ही दिया । अधिक दाम होने के कारण बहुत से लोग इसको खरीद नहीं पा रहे थे । लेकिन अब रायल एनफील्ड के दामों में कमी और नई रेंज आ गयी है  नहीं खरीद पा रहे हैं तो बुलेट बनाने वाली कम्पनी Royal Enfiled अब कम दाम वाली Bullet  लाने की तैयारी में है।

कंपनी के सीईओ विनोद दासरी ने कहा था कि हम अपने प्रॉडक्ट रेंज को बढ़ाने और अपने ग्राहकों की पहुंच इन प्रॉडक्ट्स तक आसान बनाने के लिए आने वाले महीनों में नए मोटरसाइकिल वेरियंट पेश करेंगे। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि दासरी ने जिस वेरियंट का उल्लेख किया है, वह कंपनी की लाइनअप में अब तक की सबसे सस्ती मोटरसाइकल होगी।

अब होगा सपना सच…ये है नई कीमत

पिछले महीने रॉयल एनफील्ड ने बुलेट-350 और बुलेट 350 ईएस (Bullet 350 ES) का सस्ता वेरियंट लॉन्च करने के बाद अब पॉप्युलर बाइक क्लासिक 350 (Classic 350) का नया मॉडल लॉन्च किया है।

इस मॉडल का नाम रॉयल एनफील्ड 350 एस (Royal Enfield Classic 350 S) है। इस नई बाइक की बाज़ार में कीमत (Price) 1.45 लाख रुपये है। रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) की नई क्लासिक 350 एस बाइक दो कलर- प्योर ब्लैक और मर्करी सिल्वर में उपलब्ध है।

कैसे कम हुई रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield)  की कीमतों में

इसका दाम स्टैंडर्ड क्लासिक 350 से करीब 9 हजार रुपये कम है। कीमत कम रखने के लिए कंपनी ने इसमें सिंगल चैनल एबीएस  दिया है, जबकि स्टैंडर्ड क्लासिक 350 में ड्यूल-चैनल एबीएस (Dual Channel ABS) है। इसके अलावा कॉस्ट कटिंग के लिए कंपनी ने नई Classic 350 S में कई और बदलाव किए हैं। कीमत कम रखने के लिए इस बाइक में वील्ज और इंजन ब्लॉक को ब्लैक कलर में दिया गया है, जबकि स्टैंडर्ड क्लासिक 350 में इन जगहों पर क्रोम फिनिश है।

जबकि इंजन में नहीं है कोई बदलाव

नई क्लासिक 350 एस में मैकेनिकली कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें स्टैंडर्ड क्लासिक 350 वाला 346cc, सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 19.8hp का पावर और 28Nm टॉर्क जनरेट करता है।

अभी सिर्फ तमिलनाडु और केरल में उपलब्ध है

नई क्लासिक 350 एस अभी सिर्फ तमिलनाडु और केरल में उपलब्ध है। देश भर में इसकी बिक्री कब से शुरू होगी, अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

जल्द ही बाकी शहरों में भी होगी उपलब्ध

हालांकि, कंपनी पहले कह चुकी है कि वह अपनी बाइक्स का किफायती वेरियंट लाएगी, जो ज्यादा लोगों की पहुंच में होंगी। इससे माना जा रहा है जल्द यह बाइक देश भर में उपलब्ध होगी।

अब आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ भी शामिल हुई इस क्लब में

0

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म ड्रीम गर्ल भी 100 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल हो गई है। इस फिल्म ने रिलीज होने के 11वें दिन 100 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया है। इस साल बॉक्स ऑफिस पर ये आंकड़ा पार करने वाली ड्रीम गर्ल 12वीं फिल्म बन गई है।

फिल्म ड्रीम गर्ल का 11 दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 101.40 करोड़ हो गया। आयुष्मान खुराना की इस फिल्म ने सोमवार को 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ ही ड्रीम गर्ल 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली आयुष्मान खुराना की दूसरी फिल्म बन गई है। इससे पहले बधाई हो ने इस आंकड़े को पार किया था।

इससे पहले इस साल छिछोरे, दे दे प्यार दे, गली बॉय, सुपर 30, साहो (हिंदी), केसरी, टोटल धमाल, मिशन मंगल, भारत, उरी द सर्जीकल स्ट्राइक और कबीर सिंह ने 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया था।

19 साल से अलमारी में बंद था नोकिया का यह फोन, जब इसे ऑन किया तो हुआ चौंकाने वाला वाक्या

0

फोन हमारे जीवन में अहम भूमिका निभाते आए हैं, एक समय पहले हम पुरानी तकनीक वाले फोन का इस्तेमाल करते थे. जिन्हें एक बार चार्ज कर लम्बे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता था. क्योंकि इनमें कोई खास फीचर्स नहीं होते थे. लेकिन आज-कल फोन को दिन में एक बार चार्ज जरूर करना पड़ता है. हाल ही में एक वाकया सामने आया है, जिसमें एक शख्स को 19 साल पुराना फोन अलमारी में बंद मिला.
दरअसल, यह मामला है इंग्लैंड के शहर एलेस्मीरे पोर्ट का, जहां केविन नाम का एक शख्स अपने घर की चाबी तलाश कर रहा था. जहां उन्हें अलमारी में एक पुराना 3310 फोन मिला जो कि चालू हालत में थे. केविन ने बताया कि, वे इस फोन को भूल गए थे और उन्होंने इसे 19 साल पहले खरीदा था. नोकिया का 3310 फोन अपनी बॉडी गुणवत्ता और लम्बे बैटरी बैकअप के लिए जाना जाता है. जिसका नया संस्करण भी लॉन्च किया जा चुका है.
हुआ चौंकाने वाला वाक्या
जब केविन ने इस फोन को ऑन करने की कोशिश की तो चौंकाने वाला वाक्या हुआ, वह फोन ऑन ही नहीं हुआ बल्कि, उसमें 70% बैटरी चार्ज भी थी. जिसे देखकर खुद केविन भी चौंक गए. वैसे तो नोकिया के 3310 की परफोर्मेंस से सभी वाकिफ हैं. जिसे साल 2000 में लॉन्च किया गया था, जबकि इसके नए संस्करण को हाल ही में लॉन्च किया जा चुका है.
केविन का कहना है कि, यह काफी दंग करने वाली बात है कि, फोन अभी तक 70% चार्ज है. वे नहीं जानते की उन्होंने इस फोन को कब चार्ज किया और उसका चार्जर भी उनके पास है या नहीं. हालांकि मौजूदा समय के फोन में दी जाने वाली बैटरी अधिक क्षमता वाली होती हैं. लेकिन उन्हें दिन भर में 1 बार चार्ज जरूर करना पड़ता है, ऐसे में नोकिया के इस फोन का 19 साल बाद भी 70% चार्ज मिलना आश्चर्यजनक है.

चिटफंड कंपनियों ने मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ से हड़पे करीब ढाई हजार करोड़ रुपए

0

पश्चिम बंगाल और ओडिशा की तरह मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के नागरिकों का करीब दो से ढाई हजार करोड़ रुपए चिटफंड कंपनियों ने धोखाधड़ी से हड़प लिया। पीएसीएल (पर्ल एग्रोटेक कॉर्पोरेशन लिमिटेड) सहित करीब तीन दर्जन चिटफंड कंपनियों ने रकम दोगुनी करने का लालच देकर 70-80 लाख नागरिकों की यह राशि दबा ली। धोखाधड़ी के शिकार होने वालों में ज्यादातर निम्न मध्यमवर्गीय एवं कर्मचारी हैं। मप्र सरकार ने पुलिस मुख्यालय की को-ऑपरेटिव फ्राड शाखा को मामले की जांच सौंपी है।

चिटफंड कंपनियों ने ढाई-तीन दशक तक प्रदेश में यह गोरखधंधा चलाया। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा इस मामले की जांच के लिए पत्र लिखे जाने के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हाल ही में पुलिस मुख्यालय को जांच के निर्देश दिए हैं। दोनों राज्यों में सबसे बड़ी कंपनी पीएसीएल थी, जिसने बड़े शहरों में अपने दफ्तर खोलकर पहले लोगों का विश्वास जीता और उसके बाद अरबों रुपए दबाकर बैठ गई।

करीब तीन दर्जन छोटी-बड़ी कंपनियां तीन से पांच साल में पैसा दोगुना करने का लालच देकर गरीब जनता की गाढ़ी कमाई लेकर वापस करने से मुकर गईं। पीएसीएल और अन्य चिटफंड कंपनियों के खिलाफ जिला कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी मामलों की सुनवाई हुई, लेकिन लोगों का पैसा अब तक वापस नहीं हो पाया।

निवेशकों ने खोला मोर्चा

ऑल इंवेस्टर्स सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन (एआईएसओ) नई दिल्ली एवं सर्व हित महाकल्याण वेलफेयर फाउंडेशन जैसी संस्थाओं ने धोखाधड़ी के शिकार हुए लाखों गरीब निवेशकों की ओर से इन कंपनियों के खिलाफ मोर्चा खोला है। इनकी पहल पर देश की सर्वोच्च अदालत ने पीएसीएल मामले में 2016 में फैसला दिया था कि छह माह में प्रॉपर्टी बेचकर पैसा लौटाएं। जस्टिस आरएम लोढ़ा की अध्यक्षता में समिति भी गठित की गई थी, लेकिन निवेशक अब भी अपने पैसों के लिए परेशान हैं।

पैसा डबल करने का लालच

एआईएसओ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एलएम पांडे बताते हैं कि पीएसीएल मप्र-छग के 47 लाख निवेशकों का करीब 1300 करोड़ रुपए हड़पकर बैठी है। बाकी तीन दर्जन अन्य कंपनियों ने दोनों राज्यों के 35 लाख लोगों के 12 सौ से 13 सौ करोड़ रुपए प्रलोभन देकर झटक लिए हैं। भोपाल संभाग के जिलों से ही करीब ढाई लाख निवेशकों का पैसा ये चिटफंड कंपनियां लेकर बैठ गईं, जबकि कुछ फरार हैं। उन्होंने बताया कि पूरे देश से 5 करोड़ 86 लाख निवेशकों को ठगा गया। चिटफंड कंपनियों ने अपने एजेंट तैनात कर छोटे-छोटे निवेशकों से सप्ताह, मासिक, त्रैमासिक, छमाही अथवा एक साल की किस्तों में पैसा वसूल किया और लौटाने के नाम पर ठेंगा दिखा दिया।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने भी निवेशकों के हक में कंपनी बंद कर पैसा दिलाने का निर्णय भी दिया, लेकिन अमल नहीं हो पाया। ‘सेबी’ ने पीएसीएल द्वारा खरीदी गईं जमीनों की रजिस्ट्री भी जब्त की हैं।

हरकत में आया पुलिस मुख्यालय

मप्र में चिटफंड के गोरखधंधे की जांच के लिए दिग्विजय सिंह द्वारा मुख्यमंत्री को लिखे पत्र से पुलिस मुख्यालय एकाएक हरकत में आ गया है। को-ऑपरेटिव फ्रॉड शाखा के मुखिया अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राजेंद्र मिश्रा ने मामले में जांच शुरू करने की पुष्टि की है। दिग्विजय ने लाखों निवेशकों के पैसे हड़पने वाली कंपनियों के खिलाफ जांच और उनकी संपत्ति बेचकर निवेशकों के पैसे चुकाने का सुझाव दिया है। छग की तर्ज पर ऑनलाइन शिकायत निवारण पोर्टल बनाने को भी कहा है।

रायपुर सेंट्रल जेल में दो कैदियों के बीच आजीवन कारावास काट रहे दो कैदियों में खूनी संघर्ष

0

रायपुर सेंट्रल जेल में सोमवार को एक बड़ी घटना हुई. जेल के अंदर दो कैदियों के बीच खूनी संघर्ष हुआ. इसमे एक कैदी बुरी तरह जख्मी हो गया. बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में एक कैदी ने दूसरे कैदी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया. कैदियों का नाम टीटू और रंजीत बताया जा रहा है. हमले में बैरक नंबर दो के आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी रंजीत को गंभीर चोट आई है. फिलहाल, डीकेएस अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है.

मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह में टीटू नाम के कैदी ने रंजीत नाम के कैदी पर हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि हमला कैदी के गर्दन पर हुआ. खूनी संघर्ष के बाद जेल में हड़कंप मच गया. फिल जेल प्रशासन ने आनन-फानन में घायल कैदी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है.

जेल प्रशसान पर उठ रहे सवाल बताया जा रहा है कि रंजीत नाम के कैदी ने खुद को बचाने की भी कोशिश की. हमले में उसके हाथ और गर्दन में चोट आई. जेल में मौजूद अन्य कैदियों ने किसी तरह बीच-बचाव किया, फिर जेल प्रशासन को घटना की जानकारी मिली. वहीं, जेल के अंदर हुए इस हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं. बताया जा रहा है कि रंजीत भाटापारा का रहने वाला है. फिलहाल, परिजनों को जानकारी दे दी गई है.

अकबर की मृत्यु के बाद अकबर के शव के साथ ऐसा किया गया जिसे आप नही जानते, जानकर होगी हैरानी

0

 राजा अकबर को भारतीय इतिहास का एक महान राजा माना जाता है राजा अकबर ने अपने शासनकाल में काफी ज्यादा सामाजिक कार्य किया था जिसके कारण राजा अकबर को एक अच्छा शासक माना जाता है राजा अकबर के शासन काल में प्रजा काफी ज्यादा सुखी हुआ करती थी। अकबर ने अपने शासनकाल में सभी धर्मों का सम्मान किया था इसके अलावा अकबर के शासनकाल में कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रहता था।

अकबर ने अपने शासनकाल में कई बड़े-बड़े कार्य करवाए थे। अकबर के शासनकाल में भारत ने काफी ज्यादा तरक्की की थी लेकिन दोस्तों क्या आप लोगों को मालूम है कि जब राजा अकबर इतना बड़ा महान व्यक्ति था तो उसकी जब मृत्यु हुई तब उसके सब को राजकीय सम्मान के साथ क्यों नहीं जलाया गया। आज हम आप लोगों को बताने वाले हैं कि आखिर राजा अकबर की मृत्यु के बाद उसके शव के साथ क्या किया गया था।

दोस्तों जब राजा अकबर की मृत्यु हुई थी उनके शव को बिना किसी राजकीय सम्मान और बिना अंतिम संस्कार के दुर्ग के पीछे दीवार तोड़कर सिकंदरा में दफना दिया। इसका कारण यह था कि उस समय अफगान के लोग मुगल साम्राज्य पर हावी हो रहे थे जिसके कारण मुगल साम्राज्य के लोग चाहते थे कि राजा अकबर की मृत्यु के बारे में अफगान लोगों को मालूम ना हो।

अटारी पहुंचा अफगानी प्याज, सूचना फैलते ही नासिक कारोबारियों ने भाव घटाए

0

प्याज के दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे भाव को लगाम लगाने के लिए अफगानिस्तान प्याज ने भारत में दस्तक दे दी है व 35-35 टन के 4 ट्रक अटारी बार्डर पर पहुंच चुके हैं, जिनकी क्लीयरैंस के बाद मंगलवार तक मंडियों में पहुंचने की आशा है। इसके अतिरिक्त 14 ट्रक अफगानिस्तानी प्याज लेकर अटारी की तरफ बढ़ रहे हैं।

अफगानिस्तान के प्याज की भारत में दस्तक के समाचार से प्याज के कारोबारी हैरत में पड़ गए कि यह सूचना उन्हें कैसे मिली। उन्होंने अफगानिस्तानी प्याज की आमद सुनते ही भाव में 3 से 5 रूपए प्रति किलो कमी कर दी। मकसूदां मंडी प्याज कारोबारी जी.एस. कुक्कू ने बताया कि अफगानिस्तानी प्याज की आमद से भारतीय स्टॉकिस्ट काफी रेट कम करेंगे।