Home Blog Page 2601

इस देश में अजीब कानून हैं, कहीं पर जॉगिंग पर प्रतिबंध है तो कहीं…..

0

 समाज को सही तरीके से संचालित करना है तो कानून की आवश्यकता है। यदि उचित प्रशासन नहीं है तो यह स्वाभाविक ही है कि समाज में समस्याएं बढ़ेंगी। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर उत्पीड़न को खत्म करने वाला वही कानून एक समस्या बन जाए? दुनिया में ऐसे कई देश हैं जिनके कानूनों के बारे में आप जानते हैं कि आप नाराज होंगे।

आपने अक्सर शराब, सिगरेट, तम्बाकू, पान मसाला आदि जैसी चीजों पर प्रतिबंध लगाने के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी च्यूइंग गम पर प्रतिबंध के बारे में सुना है? सिंगापुर में 2004 से च्युइंग गम पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस कानून के पीछे सरकार का तर्क यह है कि स्वच्छता को लेकर समस्या है। इतना ही नहीं, आप इस देश के बाहर से च्यूइंगम नहीं ला सकते हैं।

यदि आपके पास एक चबाने वाली गम है, तो आपको हवाई अड्डे पर ले जाया जाता है। बच्चे आपके हैं लेकिन आप उन्हें अपनी इच्छानुसार नाम नहीं दे सकते हैं।

इसके लिए सरकार तय करेगी कि आप किस नाम का नाम रखेंगे? यह अजीब कानून डेनमार्क में है। डेनमार्क में आप अपने बच्चे का नाम वसीयत में नहीं रख सकते।

इसके लिए सरकार द्वारा 7,000 नामों की सूची प्रदान की जाएगी। जिसमें से आपको नाम चुनना है।

आपको अपने बच्चे के नाम को इस तरह से नाम देना है जो उसे / उसे समझ में आता है। यदि आप अपनी पसंद का नाम रखना चाहते हैं और वह नाम सूची में नहीं है, तो आपको उस नाम को चर्च और सरकार को प्रस्तुत करना होगा।

स्वास्थ्य के लिए टहलना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन आप इसे इस देश में नहीं कर सकते। वास्तव में, 2014 में, अहिया के अध्यक्ष ने जॉगिंग पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस विशेष कानून के पीछे, उन्होंने तर्क दिया कि लोग असामाजिक गतिविधियों के लिए टहलना चाहते हैं।

रात को अपने पेट पर पॉलिथीन बांधकर सो गई महिला, जब अगली सुबह उठी तो हुआ कुछ ऐसा

0

कॉलिन नाम की एक महिला ने सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल किया जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गइ. कॉलिंन के तीन बच्चे हैं,इन बच्चों की मां बनने पर कॉलिंग का फिगर बिगड़ गया था. अपने फिगर को वापस मेंटेन करने के लिए कोलिन ने एक बहुत ही जबरदस्त और सस्ता उपाय अपनाया. इस सस्ते से उपाय से कोलीन ने बहुत जल्द ही अपने फिगर को मेंटेन कर लिया.

सीवीड लोशन और पॉलिथिन रोल से हुआ कमाल

कॉलिंन का तरीका बड़ा ही सस्ता और आसान था. कोलिन ने अपना पेट घटाने के लिए बाजार से सीवीड लोशन खरीदा और उसको अपने पेट पर लगाने के लिए एक पॉलिथीन पेपर रोल और बैंडेज कपड़ा भी खरीद लिया.

कोलिन रात को सोने से पहले इस लोशन को अपने पेट पर लगाकर उसके ऊपर पॉलिथीन बांध लेती. पॉलीथिन को अपने पेट पर चिपकाने के लिए बैंडेज का इस्तेमाल करती और उसके बाद सो जाती. कुछ दिनों तक इस तरीके का इस्तेमाल करने के बाद कोलिन को फर्क नजर आने लगा. कोलिन कहती है कि इस उपाय से वो हर रात 1 इंच पेट कम कर लेती थी. इस इलाज को कई महिलाओं ने अपनाया और फायदों के बारे में सोसल मीडिया पर बताया. कुछ लोगो ने इसके विपरीत परिणामो के बारे में बताया.

मछली के एक ग्राम ट्यूमर के कारण , मालिक ने इतना पैसा खर्च किया है, आप आश्चर्यचकित होंगे

0

आपने अब तक दुनिया की सभी दुर्लभ सर्जरी के बारे में सुना होगा, लेकिन आज हम आपको जिस सर्जरी के बारे में बताने जा रहे हैं, इंसान की नहीं बल्कि मछली की है। इसके अलावा, यह मछली दुनिया की सबसे छोटी मछलियों में से एक है। जिसका वजन केवल एक ग्राम है।

डॉक्टरों ने इंग्लैंड के ब्रिस्टल में वेट्स वेटरनरी अस्पताल में एक मछली के पेट पर सर्जरी की। डॉक्टरों ने मछली पर सर्जरी की और उसके शरीर से ट्यूमर को निकाल दिया। डॉक्टरों की टीम को मछली का ऑपरेशन करने में लगभग 40 मिनट लगे लेकिन उनकी सर्जरी के बाद ट्यूमर को हटा दिया गया।

इसके साथ यह मछली दुनिया की सबसे छोटी सर्जिकल रोगी बन गई। वह मॉली नस्ल की सुनहरी मछली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस छोटी मछली की कीमत केवल 89 रुपये है, लेकिन इसके ऑपरेशन में लगभग 9000 रुपये का खर्च आया है।

यह पहली बार नहीं है जब इस अस्पताल में सरीसृप का ऑपरेशन किया गया है।

सरीसृपों को पहले भी संचालित किया गया था, जिसमें काचिन्डो, छिपकली, सांप और मगरमच्छ जैसे जानवर शामिल थे। अस्पताल में काम करने वाली सोनिया माइल्स के अनुसार, कुछ सप्ताह पहले सोने की मछली को उसके पड़ोसी ने उपहार में दी थी। पहले तो सब कुछ ठीक लग रहा था,

लेकिन कुछ दिनों के बाद मछली के तल में एक गांठ बन गई।

उसके बाद मालिक उसे अस्पताल ले गया। फिर जब वह शांत हो गई, तब उसे ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया। इसके बाद उसके पेट में मौजूद ट्यूमर को मुंह की नली से निकाला गया। इसके बाद, उनके पेट को जलरोधक पेस्ट से सील कर दिया गया।

सांप को कर रहा था परेशान, फिर उसने पलट कर ऐसे लिया बदला, वीडियो वायरल

0

सांप दुनिया के उन खतरनाक जीवों में से एक हैं, जो इंसानों को बेवजह परेशान तो नहीं करते हैं, लेकिन अगर इंसान उन्हें परेशान करें तो वो उन्हें छोड़ते भी नहीं है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। दरअसल, एक शख्स सांप को परेशान कर रहा था और उसे डराने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ऐसा करना उसके लिए भारी पड़ गया।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स किस तरह सांप को फुंफकार मार कर डराने की कोशिश कर रहा है। वह उसे बार-बार काटने के लिए उकसा रहा है। आखिरकार सांप ने उससे बदला ले ही लिया। उसने शख्स का सिर इतनी जोर से पकड़ लिया कि वह उसे छुड़ाने की कोशिश करने लगा, लेकिन सांप ने उसे छोड़ा ही नहीं।

फेसबुक पर इस वीडियो को ‘रेपटाइल हंटर’ ने शेयर किया है। 19 नवंबर को शेयर हुए इस वीडियो को अब तक चार लाख 64 हजार बार देखा जा चुका है, जबकि इसे चार हजार से ज्यादा लोगों ने शेयर किया है। इसके अलावा लोगों ने इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘सांप को परेशान करोगे तो वो बदला तो लेगा ही’। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘सांप के साथ प्यार से पेश आना चाहिए। मुझे उम्मीद है इससे आपको सबक मिल गई होगी’।

इस देश में लकड़ी से बनी है 24 मंजिला इमारत, दूर-दूर से देखने आते हैं लोग

0

किसी घर को बनाने में सीमेंट, पत्थर, रेत और न जाने क्या-क्या इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन एक इमारत को बनाने में उसके पिलरों को छोड़ कर पूरी तरह से सिर्फ लकड़ी का इस्तेमाल किया गया है। 24 मंजिला इस इमारत की ऊंचाई 99.9 मीटर है। लकड़ी का इस्तेमाल करते हुए इतनी ऊंची इमारत का निर्माण करना अपने आप में एक अनोखा काम है।

पूरी तरह से इकोफ्रेंडली इस लकड़ी की इमारत में 150 से अधिक कमरे बनाए गए हैं। बिल्डिंग की मजबूती के लिए देवदार की लकड़ियों का इस्तेमाल किया गया है। इस इमारत की दीवार से लेकर छत तक को भी लकड़ी से ही तैयार किया गया है।

चीन के गुइझोई प्रांत के यिंगशान शहर में बनी यह इमारत फिलहाल तो खाली पड़ी है, लेकिन पर्यटकों के देखने के लिए इसे खोल दिया गया है। इस इमारत को देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। उनके लिए यह इमारत किसी अजूबे से कम नहीं है।

लकड़ी से बनी इस इमारत का निर्माण आर्किटेक्ट सुइ हैंग ने किया है। सुइ हैंग के अनुसार, इस इमारत को बनाने में दो साल का समय लगा गया है। सुइ हैंग ने बताया कि इस इमारत की डिजाइन तीन साल पहले ही बना ली गई थी, लेकिन इसकी रुपरेखा तैयार करने में ही करीब एक साल से अधिक का समय लग गया।

EC हैकर्स को बुलाकर साबित करें की EVM से नहीं हो सकती है छेड़छाड़: दिग्विजय

0

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आज चुनाव के लिए ईवीएम के उपयोग पर चुनाव आयोग को जमकर निशाने पर लिया।

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा- ‘क्या केंद्रीय चुनाव आयोग के पास सबसे बेहतर हैकरों को आमंत्रित करने और उन्हें मशीन तक भौतिक पहुँच देने की हिम्मत होगी और उन्हें यह साबित करने की अनुमति होगी कि चिप वाली कोई मशीन टैम्पर प्रूफ नहीं है? कम से कम CEC ये तो कर सकता है कि वोटर को वोट देने के बाद प्रिंटेड वोटर स्लिप दे दे और फिर वोटर बॉक्स में छोड़ दे।’

लॉ की छात्रा को बीटेक वाली से हुआ प्यार, FB से शुरू हुई यह लव स्टोरी, अब….

0

सुप्रीम कोर्ट ने भले ही धारा 377 यानी समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया है, लेकिन समाज आज भी इस तरह की शादी के सख्त खिलाफ दिख रहा है। ऐसा ही एक मामला दिल्ली से सटे गाजियाबाद में सामने आया है। फेसबुक पर दोस्त बनीं दो युवतियां शादी करना चाहती हैं। वह स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी करने के लिए गाजियाबाद कचहरी पहुंची। जहां उन्होंने शादी के लिए आवेदन किया है। वहीं उन दोनों युवतियों के परिजन इस शादी का विरोध कर रहे हैं।

फर्जी नाम से आईडी बनाकर की थी दोस्ती

गाजियाबाद के लोनी की एक युवती ने ‘प्रेम बाबू’ के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी से दिल्ली की रहने वाली एक युवती को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। दोस्ती होने के बाद दोनों तकरीबन 6 महीने तक फेसबुक पर बातचीत करते रहे। फेसबुक पर बातचीत के दौरान दिल्ली की युवती और लोनी की लड़की में प्यार हो गया। इस बीच लोनी की युवती ने सच्चाई जाहिर कर दी कि वह लड़का नहीं लड़की है। लोनी की युवती एलएलबी की पढ़ाई कर रही है, जबकि दिल्ली की युवती आईपी यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रही है।

कई महीनों से रह रही थीं लिव-इन में

दोनों में बात शुरू हुई, जिसके बाद पहली बार दोनों दिल्ली के शाहदरा मेट्रो स्टेशन आकर मिलीं। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगी। इस बीच एक दिन दिल्ली में रहने वाली लड़की अपना घर छोड़कर लोनी में अपनी दोस्त के घर आकर रहने लगी। इस बीच दोनों में प्यार बढ़ता गया और अब दोनों ने आपस में एक दूसरे को अपनाते हुए शादी करने का फैसला कर लिया। दोनों ने परिवार को बताया कि वह एक-साथ शादी करना चाहती है। इसका दोनों के परिजनों ने विरोध किया।

अब कोर्ट में पहुंची शादी के लिए

इतना ही नहीं दिल्ली की लड़की के परिजनों ने कोर्ट के माध्यम से लोनी इलाके में रहने वाली लड़की के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया। लेकिन करीब 8 महीने पहले दोनों ही लड़किया अचानक लापता हो गई और अब शुक्रवार को दोनों ही युवती गाजियाबाद कोर्ट परिसर पहुंची। दोनों गाजियाबाद कचहरी में एक महिला अधिवक्ता के चेंबर आईं और स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी कराने की गुहार लगाई। वकील ने शादी के लिए आवेदन कर दिया है।

लोग बार-बार जा रहे थे ट्रेन के टॉयलेट में, राज खुला तो यात्रियों के साथ-साथ पुलिस भी रह गई दंग

0

 रात को दिल्ली-अहमदाबाद आश्रम एक्सप्रेस ट्रेन में चौंका देने वाला मामला सामने आया है। सफर के दौरान कई यात्री बार-बार ट्रेन के टॉयलेट की तरफ जा रहे थे। अन्य यात्रियों ने पहले तो इसे गंभीरता से नहीं लिया, मगर फिर जब पूरा राज खुला तो यात्रियों के साथ-साथ खुद पुलिस भी चौंक गई।

दरअसल, दिल्ली-अहमदाबाद आश्रम एक्सप्रेस ट्रेन में शराब तस्करी पकड़ी गई है। तस्करी कर रहा था। ​इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने ट्रेन से हरियाणा निर्मित शराब की 60 बोतलें जब्त की हैं, जो ट्रेन के टॉयलेट में छुपाकर गुजरात ले जाई जा रही थी। ट्रेन अहमदाबाद जा रही थी। गुजरात में शराब बंदी के कारण तस्कर अब नए-नए तरीकों से शराब तस्करी करने लगे हैं।

आबू रोड रेलवे पुलिस उप निरीक्षक दिलीप ने बताया कि आबू रोड रेलवे स्टेशन पर खड़ी दिल्ली अहमदाबाद आश्रम एक्सप्रेस ट्रेन के पास से गुजरे तो ट्रेन के S10 कोच से शराब की गंध आई। इस पर ट्रेन में किसी यात्री के शराब सेवन की आशंका को देखते में डिब्बे में तलाशी ली तब टॉयलेट में पानी की टंकी व छत पर शराब की 60 बोतलें छुपाई हुई मिली, जिन्हें जब्त कर लिया है।

आबू रोड रेलवे पुलिस उप निरीक्षक दिलीप ने बताया कि ट्रेन के जरिए शराब की तस्करी करने वाले का पता नहीं चल पाया है, मगर कई यात्रियों ने बताया कि डिब्बे में सवार कुछ लोग बार-बार टॉयलेट की ओर जा रहे थे। फिर तलाशी के दौरान वो लोग नहीं मिले। संभवतया वे ही शराब गुजरात ले जा रहे थे और रास्ते में टॉयलेट में जाकर शराब का सेवन भी कर रहे थे।

खुद के प्राइवेट जेट से सफर करती हैं बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां

0

बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियांं हैं जिन्होंने कड़े संघर्ष के बाद इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बनाई हैं। आज दुनिया उनको उनके नाम से पहचानती है। उनके पास दौलत और शोहरत की कोई कमी नहीं है। कुछ अभिनेत्रियां तो अपने इतनी ज्यादा अमीर हैं कि उन्होंने खुद का प्राइवेट जेट भी खरीदा है। आज हम आपको ऐसी ही अभिनेत्रियों के नाम बताने जा रहे हैं जिनके पास खुद का प्राइवेट जेट हैं।

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा
शिल्पा शेट्टी ने अपनी मेहनत से बॉलीवुड में एक सफल मुकाम हासिल किया जो अच्छे अच्छे नहीं कर पाते है। वो बॉलीवुड की सबसे अमीर अभिनेत्रियों में आती हैं उनके पास खुद का प्राइवेट जेट भी है।

प्रियंका चोपड़ा
इसमे कोई दो राय नहीं है कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने मेहनत से बॉलीवुड और हॉलीवुड की दुनिया में आपार सफलता हासिल की है। आज उनके पास दौलत और शोहरत की कमी नहीं है। प्रियंका की वजह से भारत का नाम इंटरनेशनल लेवल पर ऊंचा हुआ है। प्रियंका आज जिस मुकाम पर हैं ये उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है कि आज वह एक प्राइवेट जेट की मालकिन हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय को अगर हुस्न की मल्लिका कहा जाए तो गलत नहीं होगा। वो एक खूबसूरत अभिनेत्री होने के साथ साथ शानदार अभिनय के लिए भी जानी जाती है। आज हॉलीवुड में प्रियंका और दीपिका बहुत नाम है लेकिन ऐश्वर्या ने भारत को दुनिया भर में पहचान दिखाई हैं। ऐश्वर्या के पास खुद का प्राइवेट जेट है।

मल्लिका शेरावत
मल्लिका इन दिनों बॉलीवुड की फिल्मों से दूर है, लेकिन उनको इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों के रूप में जाना जाता है। मल्लिका बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्री है जिन्होंने फिल्मों में सबसे बोल्ड सीन्स दिए हैं। मल्लिका इंडस्ट्री की सबसे अमीर अभिनेत्री है जिनके पास खुद का प्राइवेट जेट हैं।

माधुरी दीक्षित
माधुरी बॉलीवुड की सबसे शानदार अभिनेत्री हैं। शोहरत के साथ उनके पास दौलत की भी कमी नहीं है। माधुरी के पास खुद का प्राइवेट जेट भी है।

सनी लियोनी
सनी अपनी लाइफस्टाइल को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती है। उनके पास आज दौलत और शोहरत की कमी हैं। इतना ही नहीं सनी लियोन के पास आज खुद का प्राइवेट जेट भी है।

इस फ्लाइट ने बच्चों के लिए शुरू की ये खास सर्विस, सफर करना होगा आसान साथ ही ले जा पाएंगे एक्स्ट्रा बैगेज

0

एयरलाइन कंपनी विस्तारा ने छोटे बच्चों के लिए एक खास सुविधा शुरू की है. इस सुविधा के तहत कंपनी कस्टमर को बच्चे के साथ 7 किलोग्राम तक एडिशनल बैगेज ले जा सकने की फैसिलिटी दे रही है. विस्तारा एयरलाइन ने इस सर्विस को (Baby-On-Board) नाम दिया है. एक्सेस बैगेज को फ्लाइट के अंदर या चेक-इन लगेज में ले जाया जा सकता है. यह पूरी तरह से पैसेंजर पर निर्भर करेगा कि वह कैसे ले जाना चाहते हैं.

अगर कोई महिला अकेली अपने छोटे बच्चे के साथ सफर कर रही है तो ऐसे में फ्लाइट के लैंड करने पर वह एयरलाइन से अराइवल असिस्टेंस ले सकती है, जो बिल्कुल फ्री है. इसमें अकेली महिला पैसेंजर को बैगेज क्लेम एरिया में VistaraWoman Flyer arrival assistance placards को पकड़ते हुए जाना होगा और उसे विस्तारा स्टाफ से रिक्वेस्ट करना होगा. स्टाफ टैक्सी तक महिला पैसेंजर का लगेज पहुंचा देगा. यह बिल्कुल फ्री सेवा है. हां, इसके लिए आपको रिक्वेस्ट डालना होगा.

View image on Twitter

विस्तारा की Baby-On-Board सर्विस सिर्फ घरेलू फ्लाइट्स के लिए है. यहां ध्यान रखना होगा कि बच्चे की उम्र फ्लाइट डिपार्चर के समय तक दो साल से अधिक नहीं होनी चाहिए. साथ ही यह ऑफर ग्रुप बुकिंग में वैलिड नहीं होगा. सिंगल पीस लगेज का वजन 32 किलोग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए.