Home Blog Page 2604

रेडमी के इस 4जी फोन को खरीद सकते हो इतनी कीमत में

0

रेडमी स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हो तो हम आपको रेडमी के ही एक ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे है जिसको कम कीमत में आप खरीद सकते हो। इस फोन को पिछले साल लाँच किया गया था, लाँच के समय यह स्मार्टफोन बहुत बिका था। अब इस फोन के बारे में कुछ खास बातें आपको बताने जा रहे है कि इसमें क्या क्या खास दिया गया है। इस फोन में दमदार रैम दी गई है। इस फोन का नाम रेडमी 6 प्रो है।

इस फोन की कीमत की बात करे तो इस फोन को 8,999 रूपये में उपलब्ध कराया गया है इस कीमत में आपको 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाला फोन मिलेगा। इस फोन में माइक्रो एसडी कार्ड स्लोट दिया गया है जिसकी मदद से फोन की स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। इसमें एलईडी लाइट दी गई है।

इस फोन के रियर में फिंगर प्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन के कैमरे की बात करे तो इस फोन में 12 मेगापिक्सल का एक कैमरा दिया गया है और दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का दिया गया है। फोन के सामने की तरफ सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिससे शानदार सेल्फी ली जा सकती है।

इस फोन को जब लाँच किया गया था, तब इस फोन की कीमत ज्यादा थी जो कि अब इस फोन की कीमत कम हो गई है। फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है यानी कि इसमें दमदार बैटरी दी गई है। फोन को अलग अलग रंग में खरीद सकते हो।

HowdyModi: कांग्रेस नेता आनंद शर्मा का आरोप- मोदी ने किया ट्रंप का चुनाव प्रचार

0

रविवार को अमरीका के ह्यूस्टन में आयोजित “हाउडी मोदी” कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने इसे ट्रंप के लिए किया गया चुनाव प्रचार क़रार देते हुए भारत की विदेश नीति का उल्लंघन बताया है.

आनंद शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री को याद रखना चाहिए कि वह अमरीकी चुनाव में स्टार प्रचारक बनकर नहीं गए हैं.

हाउडी मोदी कार्यक्रम में अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप भी शामिल हुए थे. अमरीकी राष्ट्रपति का भाषण अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाने और ख़ुद को भारतीय-अमरीकी समुदाय से जोड़ने पर केंद्रित रहा.

क्या कहा पीएम मोदी ने

कार्यक्रम की शुरुआत में डोनल्ड ट्रंप का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी तारीफ़ की और उन्हें भारत का सच्चा दोस्त बताया. उन्होंने डोनल्ड ट्रंप को अपना मित्र बताते हुए कई बार यह कहा कि “उनके राष्ट्रपति रहते हुए भारत और अमरीका के रिश्तों को नया आयाम मिला है.”

मोदी ने राष्ट्रपति बनने से पहले ट्रंप के चुनाव प्रचार का ज़िक्र करते हुए कहा, “भारत के लोग अच्छे से ख़ुद को राष्ट्रपति ट्रंप के साथ जोड़ पाए हैं और कैंडिडेट ट्रंप के शब्द “अबकी बार ट्रंप सरकार” भी हमें स्पष्ट समझ में आए थे.”

दरअसल 2016 में हुए राष्ट्रपति चुनाव से पहले डोनल्ड ट्रंप ने एक वीडियो जारी किया था जिसमें उन्होंने भारतीय मूल के लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दी थीं. इस वीडियो के आख़िर में उन्होंने “अबकी बार ट्रंप सरकार” शब्द इस्तेमाल किए थे.

भारत में 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने “अबकी बार मोदी सरकार” का नारा दिया था और उसे चुनाव में जीत भी हासिल हुई थी.

आनंद शर्मा की प्रतिक्रिया

हाउडी मोदी कार्यक्रम ख़त्म होने के बाद कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने ट्वीट करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ट्रंप के लिए प्रचार करने का आरोप लगाया.

आनंद शर्मा ने लिखा है, “प्रधानमंत्री जी, आपने दूसरे देशों के आंतरिक चुनावों में दख़ल न देने के भारतीय विदेश नीति के स्थापित सिद्धांत का उल्लंघन किया है. यह भारत के दीर्घकालिक कूटनीति हितों के लिए अभूतपूर्व झटका है.”

दूसरे ट्वीट में वह लिखते हैं, “अमरीका के साथ हमारा रिश्ता हमेशा से रिपब्लिकन और डेमोक्रैट को लेकर समान रहा है. आपका खुलकर ट्रंप के लिए प्रचार करना भारत और अमरीका जैसे संप्रभु और लोकतांत्रिक देशों में दरार पैदा करने वाला है.”

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने आख़िर में लिखा है, “याद रखें, आप भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर अमरीका गए हैं न कि अमरीकी चुनाव के स्टार प्रचारक के तौर पर.”

अमरीका में अगले साल 2020 में राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहे हैं.

बंद हुई दुनिया की सबसे पुरानी हॉलिडे कंपनी ‘थॉमस कुक’, हजारों यात्री फंसे

0

दुनिया की सबसे बड़ी ट्रेवल कंपनियों में शुमार थॉमस कुक ( Thomas Cook ) रविवार रात को बंद हो गई है। 178 साल पुरानी ब्रिटिश टूर ऑपरेटर लंबे समय से फंड की कमी से जूझ रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने एक स्टेटमेंट में कहा कि, ‘कंपनी को बंद करने के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं था।’

संकट में 22,000 नौकरियां

कंपनी के बंद होने से 22,000 लोगों की नौकरियों पर संकट मंडरा रहा है, जिसमें से 9,000 कर्मचारी यूके के हैं।

चीफ एक्जिक्यूटिव ने मांगी माफी

कंपनी के बंद होने से ना सिर्फ कर्मचारी बल्कि ग्राहक, सप्लायर और कंपनी के पार्टनर भी प्रभावित होंगे। इसलिए थॉमस कुक के चीफ एक्जिक्यूटिव पीटर फैंकहॉजर ने ग्राहकों, सप्लायर्स, कर्मचारी और पार्टनर्स से माफी मांगी।

सभी उड़ानें रद्द मामले में यूके की नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (CAA) ने कहा है कि 23 सितंबर से लेकर छह अक्तूबर तक रेगुलेटर व सरकार 150,000 से अधिक ब्रिटिश ग्राहकों को घर वापस लाने के लिए मिलकर काम करेंगे। सीएए ने ट्वीट कर बताया कि सभी बुकिंग्स रद्द कर दी गई हैं।

इसलिए बंद हुई कंपनी

दुनिया की सबसे पुरानी ट्रैवल कंपनी लंबे समय से फंड की कमी से जूझ रही थी और बैंकों की एक समिति ने अतिरिक्त फंड की उसकी मांग पर फैसले रोक दिया था।

पिछले महीने अगस्त में थॉमस कुक ने रिकैपिटलाइजेशन से जुड़ी योजना को लेकर चीन की शेयरहोल्डर फोसुन के साथ एक सौदे की प्रमुख शर्तों को पर सहमति जताई थी। यह सौता 1.1 अरब डॉलर का था।

आरबीएस ने दिया था झटका

इतना ही नहीं, रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड (आरबीएस) ने भी कंपनी को झटका दिया था। बैंक के एक प्रवक्ता ने कहा था कि कंपनी के 20 करोड़ पाउंड की अतिरिक्त फंड की मांग को चिह्नित नहीं किया गया। बता दें कि आरबीएस पिछले कई वर्षों से कंपनी को मदद उपलब्ध कराता रहा है।

मल्लिकार्जुन : इनके दर्शन मात्र से दूर हो जाते हैं सारे कष्ट और दुःख

0

आन्ध्र प्रदेश के कृष्णा ज़िले में कृष्णा नदी के तट पर श्रीशैल पर्वत पर श्रीमल्लिकार्जुन विराजमान हैं। इसे दक्षिण का कैलाश कहते हैं। अनेक धर्मग्रन्थों में इस स्थान की महिमा बतायी गई है।

महाभारत के अनुसार श्रीशैल पर्वत पर भगवान शिव का पूजन करने से अश्वमेध यज्ञ करने का फल प्राप्त होता है। दर्शन मात्र करने से दर्शको के सभी प्रकार के कष्ट दूर भाग जाते हैं, उसे अनन्त सुखों की प्राप्ति होती है और आवागमन के चक्कर से मुक्त हो जाता है।

पौराणिक कथानक

शिव पार्वती के पुत्र स्वामी कार्तिकेय और गणेश दोनों भाई विवाह के लिए आपस में कलह करने लगे। कार्तिकेय का कहना था कि वे बड़े हैं, इसलिए उनका विवाह पहले होना चाहिए, किन्तु श्री गणेश अपना विवाह पहले करना चाहते थे। इस झगड़े पर फैसला देने के लिए दोनों अपने माता-पिता भवानी और शंकर के पास पहुँचे।

उनके माता-पिता ने कहा कि तुम दोनों में जो कोई इस पृथ्वी की परिक्रमा करके पहले यहाँ आ जाएगा, उसी का विवाह पहले होगा। शर्त सुनते ही कार्तिकेय जी पृथ्वी की परिक्रमा करने के लिए दौड़ पड़े। इधर स्थूलकाय श्री गणेश जी और उनका वाहन भी चूहा, भला इतनी शीघ्रता से वे परिक्रमा कैसे कर सकते थे। गणेश जी के सामने भारी समस्या उपस्थित थी।

श्रीगणेश जी शरीर से ज़रूर स्थूल हैं, किन्तु वे बुद्धि के सागर हैं। उन्होंने कुछ सोच-विचार किया और अपनी माता पार्वती तथा पिता देवाधिदेव महेश्वर से एक आसन पर बैठने का आग्रह किया। उन दोनों के आसन पर बैठ जाने के बाद श्रीगणेश ने उनकी सात परिक्रमा की, फिर विधिवत् पूजन किया-

इस प्रकार श्रीगणेश माता-पिता की परिक्रमा करके पृथ्वी की परिक्रमा से प्राप्त होने वाले फल की प्राप्ति के अधिकारी बन गये। उनकी चतुर बुद्धि को देख कर शिव और पार्वती दोनों बहुत प्रसन्न हुए और उन्होंने श्रीगणेश का विवाह भी करा दिया।

जिस समय स्वामी कार्तिकेय सम्पूर्ण पृथ्वी की परिक्रमा करके वापस आये, उस समय श्रीगणेश जी का विवाह विश्वरूप प्रजापति की पुत्रियों सिद्धि और बुद्धि के साथ हो चुका था। इतना ही नहीं श्री गणेशजी को उनकी ‘सिद्धि’ नामक पत्नी से ‘क्षेम’ तथा बुद्धि नामक पत्नी से ‘लाभ’, ये दो पुत्ररत्न भी मिल गये थे।

भ्रमणशील और जगत् का कल्याण करने वाले देवर्षि नारद ने स्वामी कार्तिकेय से यह सारा वृत्तांत कहा सुनाया। श्रीगणेश का विवाह और उन्हें पुत्र लाभ का समाचार सुनकर स्वामी कार्तिकेय जल उठे। इस प्रकरण से नाराज़ कार्तिक ने शिष्टाचार का पालन करते हुए अपने माता-पिता के चरण छुए और वहाँ से चल दिये।

माता-पिता से अलग होकर कार्तिक स्वामी क्रौंच पर्वत पर रहने लगे। शिव और पार्वती ने अपने पुत्र कार्तिकेय को समझा-बुझाकर बुलाने हेतु देवर्षि नारद को क्रौंचपर्वत पर भेजा। देवर्षि नारद ने बहुत प्रकार से स्वामी को मनाने का प्रयास किया, किन्तु वे वापस नहीं आये। उसके बाद कोमल हृदय माता पार्वती पुत्र स्नेह में व्याकुल हो उठीं। वे भगवान शिव जी को लेकर क्रौंच पर्वत पर पहुँच गईं।

इधर स्वामी कार्तिकेय को क्रौंच पर्वत अपने माता-पिता के आगमन की सूचना मिल गई और वे वहाँ से तीन योजन अर्थात् छत्तीस किलोमीटर दूर चले गये। कार्तिकेय के चले जाने पर भगवान शिव उस क्रौंच पर्वत पर ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रकट हो गये तभी से वे ‘मल्लिकार्जुन’ ज्योतिर्लिंग के नाम से प्रसिद्ध हुए। ‘मल्लिका’ माता पार्वती का नाम है, जबकि ‘अर्जुन’ भगवान शंकर को कहा जाता है। इस प्रकार सम्मिलित रूप से ‘मल्लिकार्जुन’ नाम उक्त ज्योतिर्लिंग का जगत् में प्रसिद्ध हुआ।

आसमान छू रहे हैं पेट्रोल और डीजल के दाम; जानें चार मेट्रो शहर में कितना है भाव

0

पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी का सिलसिला सोमवार को लगातार सातवें दिन जारी रहा। इन छह दिनों दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 1.88 रुपये लीटर महंगा हो गया और डीजल के दाम में भी 1.50 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। इसी प्रकार देश के अन्य शहरों में भी पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि हुई है।

उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में तेजी आई है। खाड़ी क्षेत्र में जारी तनाव और अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता की प्रगति से कच्चे तेल के भाव को सपोर्ट मिला है। पेट्रोल के दाम सोमवार को दिल्ली में 29 पैसे, कोलकाता और मुंबई में 28 पैसे, जबकि चेन्नई में 31 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए। डीजल के दाम में दिल्ली में 19 पैसे कोलकाता और चेन्नई में 20 पैसे, जबकि मुंबई में 21 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 73.91 रुपये, 76.60 रुपये, 79.57 रुपये और 76.83 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम भी बढ़कर क्रमश: 66.93 रुपये, 69.35 रुपये, 70.22 रुपये और 70.76 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

इसी महीने 14 सितंबर को सउदी अरब की सरकारी तेल कंपनी सउदी अरामको के तेल संयंत्रों पर ड्रोन हमले होने के बाद अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बीते सोमवार (16 सितंबर) को यकायक तकरीबन 20 फीसदी का उछाल आया जोकि 28 साल बाद आई सबसे बड़ी एक दिनी तेजी थी। कथित तौर हमले की जिम्मेदारी यमन के हौती विद्रोहियों ने ली थी।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के नवंबर डिलीवरी अनुबंध में इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर पिछले सत्र के मुकाबले 0.51 फीसदी की तेजी के साथ 64.93 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

Howdy Modi : डोनाल्ड ट्रंप बोले, ‘भारत में होने जा रहा है NBA मैच, सावधान! मैं आ सकता हूं’

0

हाउडी मोदी कार्यक्रम में एक वक्त ऐसा भी जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत आने की इच्छा जताई. उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से पूछा भी कि क्या वह उन्हें भारत आने का निमंत्रण देंगे.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भाषण में एक एनबीए बास्केटबॉल मैच का जिक्र किया. उन्होंने कहा जल्द ही भारत एक और वर्ल्ड क्लास अमेरिकीन प्रोडेक्ट – एनबीए (NBA) बास्केटबॉल तक पहुंच हो जाएगी. आने वाले दिनों में मुंबई में बास्केटबॉल का मैच होने जा रहा है. मिस्टर प्राइम मिनिस्टर क्या आप मुझे निमंत्रण देंगे, मैं आ सकता हूं, सावधान रहें मैं आ सकता हूं.

ट्रंप ने कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं यह कहकर कि अमेरिका और भारत के बीच में जो संबंध है वह पहले से अधिक मजबूत है. हमारे संबंध हमारे सामान्य मूल्यों पर आधारित हैं. हम स्वतंत्र देश हैं हम अपने राष्ट्र की स्वतंत्रता को बहुत प्रिय मानते हैं.

ट्रंप ने कहा, ‘हम स्वतंत्रता को बहुत चाहते हैं हमारे जो राष्ट्रीय संविधान हैं एक ही शब्दों के साथ को शुरू होते हैं ‘हम लोग’ (we the people) तीन शब्द हम दोनों के संविधान में हैं’

डोनाल्ड ट्रंप ने बोला, ‘प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में 300 मिलियन से ज्यादा लोगों को गरीबी से बाहर निकाल दिया है आने वाले दशक में 140 मिलीयन भारतीय परिवार मध्यम वर्ग में प्रवेश कर लेंगे भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका में हम देख रहे हैं कि कुछ असाधारण हो रहा है हमारे लोग सम्मिलित हो रहे हैं पहले से बहुत अधिक क्योंकि हम ब्यूरोक्रेसी पर काम कर रहे हैं और रेड टेप को कम कर रहे हैं.’

बड़ी खबर : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह पी चिदंबरम से मिले

0

कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम से तिहाड़ जेल में मिले। इससे पहले पी चिदंबरम के बेटे और कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने भी तिहाड़ जेल जाकर अपने पिता से मुलाकात की।

अपने पिता पी चिदंबरम से मिलने के बाद कार्ति चिदंबरम ने कहा, “मेरे पिता और मेरा परिवार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह के प्रति उनके समर्थन करने के लिए आभार व्यक्त करते हैं और। इससे हम अपनी राजनीतिक लड़ाई और मजबूती से लड़ सकेंगे।”

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल : मुख्यमंत्री रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित ‘प्रेस से मिले‘ कार्यक्रम में हुए शामिल:ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने से अन्य सेक्टरों में भी आयी तेजी

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पिछले 10 माह के कार्यकाल के दौरान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए किए गए कार्यो से न केवल लोगों की क्रय शक्ति बढ़ी है बल्कि जब पूरा देश मंदी के दौर से गुजर रहा है वहां छत्तीसगढ़ में अन्य सेक्टरों में तेजी आयी है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज यहां मोतीबाग स्थित मधुकर स्मृति खेर भवन में रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित ‘प्रेस से मिलिए‘ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा प्रदेश के पत्रकारों के हित में लिए गए निर्णय और लागू किए गए नवीन प्रावधानों के लिए प्रेस क्लब द्वारा आभार प्रदर्शन करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि मुझे खुशी है कि पिछले 10 माह में राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ महतारी की झोली में कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियों को डालने में सफल रही है जिसकी जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। किसानों की कर्ज माफी, 2500 रूपए क्विंटल में धान खरीदी, तेन्दूपत्ता की पारिश्रमिक दर 2500 से बढ़ाकर 4000 रूपए प्रति मानक बोरा करने सहित अनेक ऐसे निर्णय लिए गए है, जिससे लोगों की क्रय शक्ति बढ़ी है साथ ही समाज के सभी वर्गो को आर्थिक विकास में भागीदार बनाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। चहुंमुखी विकास के छत्तीसगढ़ के इस मॉडल ने न सिर्फ प्रदेश के विभिन्न वर्गो को राहत और न्याय दिया है बल्कि राष्ट्रव्यापी आर्थिक मंदी के बढ़ते कदमों को मात देने का काम भी किया है।
        श्री बघेल ने कहा कि देश के प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वारा जारी आकड़े बताते राज्य में शिक्षित बेरोजगारी दर में कमी और श्रमिक भागीदार में बढ़ोत्तरी हुई है। इसी तरह राज्य सरकार द्वारा छोटे भूखण्डों की खरीदी-बिक्री से रोक हटाने से न केवल खरीदने और बेचने वालों को राहत मिली है बल्कि छोटे और मध्यम परिवारों के लिए घर का सपना साकार हुआ है साथ ही मकानों के बनने से कई लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित हुए है। ऑटोमोबाइल सेक्टर में जहां राष्ट्रीय स्तर पर गिरावट दर्ज की जा रही है वहीं छत्तीसगढ़ में इसमें वृद्धि हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ और पर्यावरण को नया जीवन देने के लिए सुराजी गांव योजना के तहत नरवा, गरवा, घुरवा और बारी के संवर्धन के कार्य किए जा रहे है। आज प्रदेश में कुपोषण एक बड़ी समस्या है इसके निजात के लिए प्रदेश के दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में सुपोषण अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान को महात्मा गांधी की जयंती आगामी 2 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में प्रारंभ किया जाएगा। इसी तरह प्रदेश के दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में लोगों तक सुगम स्वास्थ्य सेवाओं की प्रदायगी के लिए मुख्यमंत्री हॉट बाजार क्लिनिक योजना प्रारंभ की गई जिसका परिणाम यह हुआ कि इन क्षेत्रों के स्वास्थ्य केन्द्रों से दुगना ओपीडी हॉट बाजार क्लिनिक में आ रही है। लोग बाजार करने के साथ अपनी स्वास्थ्य जांच कराकर दवाएं आसानी से प्राप्त कर रहे है। श्री बघेल ने कहा कि इस योजना को आगामी 2 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में लागू करने के साथ ही शहरी इलाकों के स्लम क्षेत्रों में भी प्रारंभ किया जाएगा ताकि झुग्गी बस्तियों में रहने वालों का स्वास्थ्य बेहतर हो सके। सार्वभौम पीडीएस के जरिए बीपीएल परिवारों के अलावा अब एपीएल परिवारों के भी राशन कार्ड बनाने का काम किया जा रहा है। एपीएल परिवारों को 10 रूपए प्रति किलों की दर से चावल प्रदान किया जाएगा।  बीपीएल परिवारों के जब तक नए कार्ड नही बन जाते तब तक उन्हें पुराने कार्ड पर ही राशन मिलता रहेगा।
        मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारों के लिए राज्य सरकार ने सम्मान निधि को 5 हजार रूपए से बढ़ाकर 10 हजार रूपए कर दिया है। अधिमान्यता को राज्य और जिला से बढ़ाकर अब ब्लाक तक कर दिया गया है। इसके अलावा पत्रकारांे के लिए चिकित्सा सुविधा के तहत अधिकत्तम सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 2 लाख रूपए कर दिया गया है। पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने के लिए न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा इस दिशा में कार्य किया जा रहा है।
       प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री दामू अम्बेडारे ने स्वागत भाषण दिया और पत्रकारों के हित में लिए गए निर्णयों, प्रेस क्लब के आधुनिकीकरण कार्य के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विधायकद्वय श्री कुलदीप जुनेजा, श्री विकास उपाध्याय, महापौर श्री प्रमोद दुबे, वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश नैयर, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्री अनिल पुसदकर, प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री दामू अम्बेडारे, कोषाध्यक्ष सुश्री शुगुप्ता शिरीन सहित प्रेस क्लब के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सदस्यगण मौजूद थे।

छत्तीसगढ़ – श्री भूपेश बघेल ने कैमरे में आजमाया हाथ : मुख्यमंत्री शामिल हुए छत्तीसगढ़ फोटो ट्रेड फेयर में…

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज यहां गुढ़ियारी में आयोजित छत्तीसगढ़ फोटो ट्रेड फेयर में शामिल हुए। उन्होंने राज्य में पहली बार राजधानी रायपुर में इस फोटो ट्रेड फेयर के आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इक्कीस सितंबर से प्रारंभ हुए इस दो दिवसीय ट्रेड फेयर का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रदेश फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा किया गया है। फोटो ट्रेड फेयर में विभिन्न कम्पनियों के द्वारा कैमरा और एसेसरीज के स्टाल लगाए गए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने भी इस अवसर पर कैमरा पर हाथ आजमाते हुए फोटोग्राफी की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश फोटोग्राफर  एसोसिएशन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में फोटोग्राफर उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ – पंजाब केसरी के श्री आशीष शर्मा को पितृ शोक : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शोक व्यक्त किया…

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पंजाब केसरी अखबार के ब्यूरो प्रमुख श्री आशीष शर्मा के पिता श्री कैलाश चंद शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री शर्मा को श्रद्धांजलि देते हुए शोक-संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की है। श्री कैलाश शर्मा 69 वर्ष के थे, उनका अंतिम संस्कार कल 23 सितम्बर को गृह ग्राम रतलाम मध्यप्रदेश में होगा।