Home Blog Page 2608

इस कटोरे को पति पत्नी ने समझा साधारण,लेकिन कीमत सुनकर हो गए बेहोश…

0

जयपुर, कुछ लोगों के घर में एक पुरानी चीज होती है, जिसे वे शायद ही मूल लागत जानते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ एक स्विस जीवनसाथी के साथ। उनके पास एक कटोरा था, जिसे उन्होंने एक साधारण कटोरा समझा, लेकिन जब उन्हें इसकी मूल लागत का एहसास हुआ, तो उनके होश उड़ गए।

पति और पत्नी चीन की यात्रा पर गए, जहाँ से उन्होंने एक सुंदर दिखने वाला पीतल का कटोरा खरीदा। उस समय, वह और विक्रेता कटोरे का वास्तविक मूल्य नहीं जानते थे और यह भी नहीं जानते थे कि कटोरा कितना पुराना है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कटोरा खरीदने वाले व्यक्ति ने कहा कि उसने बर्लिन के एक संग्रहालय में कटोरा दिखाया था

और वहां रखने पर जोर दिया, लेकिन संग्रहालय ने इसे रखने से इनकार कर दिया। इनकार कर दिया। उस व्यक्ति ने एक ब्रिटिश नीलामी घर में कटोरे की एक तस्वीर दिखाई, लेकिन उसने कटोरे को नीलामी में शामिल करने से इनकार कर दिया।

कुछ समय बाद, स्विट्जरलैंड के नीलामी विशेषज्ञों ने कटोरे को देखा और उसे देखा, और फिर वे चौंक गए।

उन्होंने कहा कि कटोरा 400 साल पुराना है, जो 17 वीं शताब्दी है। नीलामी में, कटोरा लागत 34.5 करोड़ रुपये से शुरू हुई। एक चीनी व्यक्ति ने यह बोली लगाई। नीलामी कंपनी कोलार ने इंस्टाग्राम पर कटोरे की एक तस्वीर साझा की।

इंसानों जैसे आशियाने अब परिंदों के भी होंगे, तैयार हुए मल्टी फ्लैट्स

0

इंसानों के लिए फ्लैट तो सुना था लेकिन अब परिंदें भी फ्लैट में रहेंगे. हम इंसानों के रहने के लिए कई तल्ले की इमारतें तैयार की जाती हैं वैसे ही अब परिंदों के रहने की भी व्यवस्था की गई है, जिसका नाम ‘बर्ड फ्लैट’ दिया गया है.

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पहला बर्ड फ्लैट तैयार किया गया है. गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने यह पहल करते हुए पक्षियों के लिए फ्लैट बनाए हैं. ये बर्ड फ्लैट जीडीए उपाध्यक्ष के आधिकारिक आवास पर बनाए गए हैं. इस फ्लैट में 60 पक्षियों के रहने की व्यवस्था की गई है. पक्षियों के रहने के लिए इस फ्लैट को लोहे के खंभे पर बनाया गया है और ऊपर से छतरी बना दी गई है.

वहीं, जीडीए की वाइस चेयरपर्सन कंचन वर्मा का कहना है, ‘बर्ड फ्लैट बनाने के पीछे हमारा मकसद प्रकृति के साथ अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों की निकटता बढ़ाना है. पक्षियों के रहने के लिए इस फ्लैट को तैयार करवाने में 2 लाख रुपये की लागत आई है. हमलोग प्राइवेट बिल्डर्स से गुजारिश करेंगे कि वे कम से कम इस तरह के पक्षियों के रहने के लिए एक फ्लैट जरूर बनाएं.’

मालूम हो कि पक्षियों के लिए रहने के लिए यह फ्लैट लोहे के खंभे पर बनाया गया है और ऊपर से छतरी डालकर पक्षियों को बरसात और धूप से बचाने की भी व्यवस्था की गई है. साथ ही इसमें पक्षियों को पानी और नहाने के लिए पूल भी तैयार किया गया है. इसमें सुबह-शाम दाना भी डाला जाएगा. इसके अलावा नियमित पानी बदलने की व्यवस्था की गई है. जीडीए अधिकारी के मुताबिक, इस प्लैट का निर्माण दो महीने से किया जा रहा था.

फ्लैट लकड़ी और लोहे से बनाए गए हैं. पहले फ्लैट के चारों तरफ लोहे के फ्रेम बनाए गए हैं और अंदर से लकड़ी से 60 फ्लैट हैं. इसकी ऊंचाई करीब 15 फीट बताई जा रही है. इसमें 10 फीट का पोल और 5 फीट में फ्लैट तैयार किए गए हैं.

ये है सलमान खान की 3 प्रेमिकाएं जो अब तक बैठी है कुंवारी, नाम जानकर उड़ जाएंगे आपके होश !

0

सलमान खान की तीन प्रेमिकाओं के बारे में जिन्होंने अभी तक नही की है शादी और बैठी है अभी तक कुंवारी आइये जानते है इन प्रेमिकाओं के बारे मे।

1:- डेजी शाह

डेजी शाह की उम्र इस समय 35 साल है और हम आपको बता दे कि डेजी शाह सलमान खान को बहुत ज्यादा पसंद करती है। डेजी शाह ने सलमान के साथ जय हो और रेस 3 फ़िल्म में एक साथ काम किया है। डेजी शाह अभी तक शादी नही की है वह अभी तक कुंवारी है।

2:- स्नेहा उल्लाल

स्नेहा उल्लाल को आप सभी अच्छे से जानते ही होंगे। स्नेहा उल्लाल ने सलमान खान के साथ लकी फ़िल्म में काम किया था। दअसल सलमान खान स्नेहा उल्लाल को लकी फ़िल्म के लिए लाए थे। स्नेहा उल्लाल भी अभी तक कंवारी है इन्होंने भी शादी नही की है।

3:- कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ को भी सलमान खान के लॉन्च किया था। सलमान खान कैटरीना कैफ को काफी ज्यादा पसंद करते है। कैटरीना कैफ ने भी अभी तक शादी नही की है वह भी अभी तक कुंवारी है।

शोरूम से निकलते ही 65000 की स्कूटी का कट गया 1 लाख का चालान, रद्द हुआ लाइसेंस…

0

देश में जब से नए मोटर व्हीकल एक्ट जारी हुए हैं. तब से न जाने कितने ही हजारों और लाखों रुपये के ट्रैफिक चालान कटने का मामला सामने आ चुके हैं. अभी हाल ही में एक दिलचस्प जुर्माना का मामला सामने आया है. जिसमें एक नया स्कूटर की कॉस्ट से भी ज्यादा जुर्माना लगाया गया है.

ये चालान का नया मामला ओडिशा का है. जहां पर ब्रांड-न्यू होंडा एक्टिवा को पुलिस ने सीज कर दिया और एक्टिवा के मालिक से पूछताछ के बाद सीधे एक लाख के जुर्माने का चालान काट दिया. भुवनेश्रवर नाम के शख्स ने 28 अगस्त को स्कूटी खरीदी थी. जिसे 12 सितंबर को एक स्कूटर को कटक में एक नियमित चेक पर सड़क परिवहन अधिकारियों द्वारा रोका गया. इसके बाद देखा गया कि स्कूटर पर रजिस्ट्रेशन नंबर मौजूद नहीं है. इसी के चलते आरटीओ ने डीलर पर रजिस्ट्रेशन प्लेट न लगाने पर करीब 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया. इसी के साथ डीलरशिप का ट्रेड लाइसेंस रद्द करने को भी कहा गया. उनका कहना है कि बिना डॉक्यूमेंट्स के स्कूटर डिलीवर कैसे किया गया. जुर्माना नए मोटर व्हीकल अधिनियम के अनुसार लगाया गया था.

बताते चलें कि देशभर में कई डीलरशिप नए वाहन पर ट्रेड सर्टिफिकेट का उपयोग करते हैं. इन सर्टिफिकेट का मतलब है कि इन्हें सिर्फ डीलरशिप के सिर्फ इंटरनल काम के लिए यूज किया जाए. इसके जरीए वाहन को स्टॉकयार्ड से शोरूम और शोरूम से फिर शोरूम ले जाया जा सकता है. वाहन बिकने के बाद इसे टेम्पोरेरी रजिस्ट्रेशन नंबर या फिर एक पर्मानेंट रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ कहीं भी चला सकते हैं.

जानिए फेस्टिव सीजन में रेलवे ने किया खास इंतजाम, इन रूट पर चलेंगे ये स्पेशल ट्रेन…

0

नवरात्र (Navratri) , दशहरा (Dussehra) और दीवाली (Diwali) के त्योहार (Festival Season) पर ट्रेनों (Train) में होने वाली भीड़ (Crowd) को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Railway Administration) पूजा स्पेशल ट्रेन (Pooja Special Train) चला रहा है. रेलवे ने हटिया और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के मध्य से 5 फेरों के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी है. गाड़ी संख्या 08609 हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस पूजा स्पेशल ट्रेन दिनांक 02 से 30 अक्टूबर तक हर बुधवार को चलेगी. इसी तरह गाड़ी संख्या 08610 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हटिया पूजा स्पेशल ट्रेन दिनांक 04 अक्टूबर से 01 नवम्बर तक हर शुक्रवार को चलेगी. इस पूजा स्पेशल ट्रेन में 02 पावर कार, 04 एसी-III, 02 एसी-II, 04 स्लीपर, 03 एसएलआर कोच सहित कुल 15 एलएचबी कोच रहेगी.

08609 हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस पूजा स्पेशल

08610 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हटिया पूजा स्पेशल

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर -नागपुर, बिलासपुर-कटनी और अनूपपुर-अंबिकापुर सेक्शनों में आवश्यक रख रखाव (Maintenance) कार्य 31 सितंबर तक किया जाएगा. इस वजह से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. इस माह के हर सोमवार को इतवारी से चलने वाली इतवारी-टाटानगर पैसेंजर ईतवारी और बिलासपुर के बीच रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू रद्द रहेगी.

ये ट्रेन रहेगी 31 सितंबर तक रद्द इतवारी-टाटानगर पैसेंजर रद्द रहेगी.

रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू रद्द रहेगी.

टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर पैसेंजर रद्द रहेगी.

बिलासपुर-गेवरारोड-बिलासपुर रद्द रहेगी.

बिलासपुर-टिटलागढ़-बिलासपुर रद्द रहेगी.

यहां होगा नॉन इंटरलॉकिंग का काम

बिलासपुर रेल मंडल में चांपा-रायगढ़ रेल खंड पर स्थित भूपदेवपुर-रॉबर्टसन रेलवे स्टेशन के मध्य तीसरी रेल लाइन का निर्माण किया जा रहा है. इस लाइन को दूसरी लाइन से जोड़ने का काम भी किया जा रहा है. इस दौरान इस खंड में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. ये कार्य 27 सितंबर तक चलेगा. इस वजह से इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. बिलासपुर-रायगढ़ मेमू बिलासपुर से व रायगढ़-बिलासपुर मेमू रायगढ़ से, बिलासपुर-गेवरारोड मेमू बिलासपुर से 27 सिंतबर तक रद्द रहेगी. इसके अलावा इस रूट पर चलने वाली कई गाड़ियों के परिचालन में बदलाव किया गया है.

अब ये सुविधाएं जीरो बैलेंस खातों पर भी मिलेंगी , SBI ने किया नियमों में बदलाव…

0

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) ने जीरो बैलेंस खातों को लेकर अपने नियमों में कुछ बदलाव किए हैं. एसबीआई ने अब इस तरह के खातों पर दी जाने वाली सुविधाओं को और बढ़ा दिया है. भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की गाइडलाइंस के मुताबिक, एसबीआई (SBI) ने बदलाव किए हैं. नई सुविधाएं लेने के लिए ग्राहकों को केवाईसी (Know Your Customer) के नियम पूरे करने होंगे.

प्राइवेट बैंकों ने भी जीरो बैलेंस खाता खोलना शुरू किया
बता दें कि जीरो बैलेंस खातों को बेसिक सेविंग्स बैंक डिपोजिट अकाउंट (BSBD Account) कहते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पिछले कार्यकाल में गरीब वर्ग के लोगों को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ने के लिए जीरो बैलेंस खातों की शुरूआत की थी. इस तरह के खातों को किसी भी सरकारी बैंक में खोला जा सकता है. सरकारी बैंकों के बाद प्राइवेट बैंकों ने भी जीरो बैलेंस खाता खोलना शुरू कर दिया था.

जीरो बैलेंस खातों पर अभी तक डेबिट कार्ड (Debit Card) की सुविधा मिलती थी, लेकिन अब एसबीआई ने इन सुविधाओं में इजाफा किया है. जीरो बैलेंस खाताधारक को डेबिट कार्ड तो मिलेगा ही साथ ही इंटरनेंट बैंकिंग (Internet Banking) भी सुविधा मिलेगी. डेबिट कार्ड से महीने में 4 बार बिना किसी चार्ज के कैश निकालने की भी सुविधा मिलेगी.

इन सहूलियतों के लिए जीरो बैलेंस अकाउंड होल्डर का अपने खाते में मिनिमम या मैक्सिमम बैलेंस रखने की जरूरत नहीं है. इसमें अन्य सेविंग अकाउंट की तरह की ब्याज मिलता है.

छत्तीसगढ़ – भूटान से सम्मेलन में आए प्रतिनिधि ने की छत्तीसगढ़ सरकार की सराहना : भूटानवासियों को पसंद आएगा छत्तीसगढ़ का चावल…

0

रायपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में पहली बार छत्तीसगढ़ आए भूटान के प्रतिनिधि एवं व्यापार जगत से जुड़े श्री कमल प्रधान ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों एवं कृषि के क्षेत्र में किए जा रहे सहयोग की सराहना की। उनका मानना है कि किसान सिर्फ अपना पेट भरने के लिए ही अन्न नही उगाता। वह सबके लिए परिश्रम करता है और अन्न उगाता है ऐसे में किसान की भावनाओं को समझते हुए किसान हित में कदम उठाना सरकार का कर्तव्य भी होना चाहिए। कमल प्रधान ने बताया कि छत्तीसगढ़ की सरकार किसानों का बहुत सहयोग करती है। कृषि ऋण माफ करने, धान का अधिकतम समर्थन मूल्य देने के साथ किसानों के कृषि एवम लघु वनोपज को बाजार में पहुचाने की दिशा में शासन का प्रयास अदभुत है। इसी का परिणाम है कि इस सम्मेलन में कृषि उत्पादों की अलग पहचान दिख रही है।

    उन्होंने बताया कि मैं बहुत खुशकिस्मत हूँ कि भारतीय राजदूत के माध्यम से मुझे यहाँ आने का मौका मिला। उन्होंने बताया कि भूटान देश के सम्पूर्ण भू-भाग का महज तीन प्रतिशत ही कृषि भूमि है। पर्वतीय इलाका होने की वजह से फसल उत्पादन आसान नही है। इसलिए अधिकतर खाद्यान्न सामग्री अन्य देश से आयात करना पड़ता है।

     भूटान के सरपंग जिला गेलफू सिटी कॉर्पोरेशन इलाके में रहने वाले बिजनेसमैन कमल प्रधान एक अन्य व्यापारी श्री नीमा लामा के साथ अंतर्राष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में भाग लेने आये हुए है। श्री कमल प्रधान ने बताया कि वे भी एक बड़े प्रगतिशील किसान है ,कृषि उत्पाद किसानों से लेकर सोसायटी के माध्यम से व्यापार भी करते है। वे भूटान में चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स से भी जुड़े है।

भूटान के लोग तीन टाइम चावल खाते है, यहाँ का चावल पसंद आएगा

कमल प्रधान ने बताया कि भूटान के लोग तीन टाइम रोजाना चावल खाना पसंद करते है। हालांकि वहाँ चावल का उत्पादन नाम मात्र को ही हो पाता है,क्योंकि वहाँ चावल उत्पादन के लिए पर्याप्त जगह नही है और मौसम भी अनुकूल नही है। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिलों से आए किसानों द्वारा प्रदर्शित दुबराज,जवा फूल,जीरा फूल,विष्णुभोग, कोदो, कुटकी,आदि चावल की अलग अलग वेरायटी को देखकर कमल प्रधान ने इसे अपने भूटान देशवासियों के लिए महत्वपूर्ण और आज की जरूरत बताया। उन्होंने बताया कि भूटान में चावल खाना लगभग सभी पसन्द करते है ऐसे में वहा के लोगों को छत्तीसगढ़ का चावल बहुत पसंद आएगा। कमल ने छत्तीसगढ़ के किसानों द्वारा जैविक खाद का इस्तेमाल कर फसल उत्पादन करने पर किसानों की सराहना करते हुए कहा कि पोषण तत्व से भरपूर उत्पाद आज हर किसी की डिमांड में है।हम लोग भी चाहते है कि यहाँ से गुणवत्तायुक्त और पोषण से भरपूर उत्पाद हमारे देश पहुँचे।

व्यापारिक आदान प्रदान का मार्ग खुलेगा

क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में यहाँ के किसानों द्वारा प्रदर्शित चावल, दाल एवम अन्य जैविक कृषि उत्पादों का अवलोकन करने के पश्चात भूटान के कमल प्रधान और नीमा लामा ने इसे अपने देश के लोगों तक पहुचाने की दिशा में अलग अलग किसानों, सप्लायर्स अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ की सरकार द्वारा इस तरह का सम्मेलन कर  किसानों के उत्पादों को जरूरत के अनुसार सही जगह तक पहुचाने की दिशा में बहुत बड़ा कदम उठाया गया है। मेरी यह पहली विजिट है और मैं देखना चाहता था कि किस तरह से यहाँ के उत्पादों को हम व्यापारिक लेन देन (बिजनेस ट्रांजेक्शन) के माध्यम से  प्राप्त कर सकें। नीमा लामा ने बताया कि भूटान चूंकि पर्वतीय इलाका है ऐसे में वहा भुट्टे का उत्पादन किया जाता है। इसके अलावा सेव, संतरा, अदरक की पैदावार अधिक होती है।

श्रीमती भेंडि़या – राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल में प्रदेश का नाम रोशन करें विद्यार्थी…

0

प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडि़या ने कहा कि खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करें। मंत्री श्रीमती भेंडिया आज यहां सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में आयेाजित चार दिवसीय उन्नीसवीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह को मुख्य अतिथि की आसंदी से सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

    मंत्री श्रीमती भेंडि़या ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि हार जीत खेल का हिस्सा है। हारने वाले खिलाडि़यों को निराश नहीं होना चाहिए। कड़ी मेहनत और लगन से निश्चित ही सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि खेल के साथ पढ़ाई भी जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 

    कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने कहा कि खेलों में कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने कैरियर का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनाएॅ दी। समारोह में बताया गया कि उन्नीसवीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रदेश भर के बारह जोन क्रमशः दुर्ग, बस्तर, रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर-चाम्पा, जशपुर, कबीरधाम, कांकेर, कोरिया, कोण्डागॉव, राजनांदगांव, सरगुजा के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पांच खेल टेनिस बाल क्रिकेट, रस्साकसी, थाई बाक्सिंग, म्युथाई और नेटबाल में भाग लेकर प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 

कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए स्कूली खिलाडि़यों ने मार्च पास्ट के द्वारा मुख्यअतिथि को सलामी दी। स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा के अध्यक्ष श्री काशीराम निषाद सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ – 22 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय क्रेता विक्रेता सम्मेलन आम जनता के लिए खुला रहेगा…

0

राजधानी रायपुर के मेग्नेटो मॉल के पीछे, सायाजी होटल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता सम्मेलन आम जनता के लिए 22 सितम्बर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा। यह सम्मेलन राजधानी में गत 20 सितम्बर से आयोजित है। 

छत्तीसगढ़ – रायपुर शहर के शास्त्री चौक स्काई वॉक ब्रिज की सामान्य सुझाव समिति के सदस्यों ने किया स्थल निरीक्षण : सुझाव समिति की दूसरी बैठक सम्पन्न..

0

रायपुर ग्रामीण के विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा की अध्यक्षता में रायपुर शहर के शास्त्री चौक में स्काई वॉक ब्रिज निर्माण के लिए राज्य शासन द्वारा गठित सामान्य सुझाव समिति के सदस्यों ने आज स्थल निरीक्षण किया। सदस्यों ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल से शास्त्री चौक तक पैदल मार्च कर निर्माणाधीन स्काई वॉक का अवलोकन किया। विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, रायपुर उत्तर के विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, रायपुर पश्चिम के विधायक श्री विकास उपाध्याय, रायपुर नगर निगम के महापौर श्री प्रमोद दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि और मीडियाकर्मियों ने स्काईवॉक पथ में जाकार गहनता के साथ जानकारी प्राप्त की। वरिष्ठ इंजीनियरों ने स्काई वॉक के संबंध में तकनीकी जानकारी दी।


इस मौके पर श्री कन्हैया अग्रवाल, वास्तुविद श्री राजेन्द्र जैन, श्री सुबोध बागरेचा, विशेषज्ञ श्री राकेश सरावगी, कलेक्टर डॉ. एस.भारतीदासन, नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री शिव अनंत तायल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री एम.आर. मण्डावी, सीनियर इंजीनियर श्री एस.एस. भूपाल, आर्किटेक्ट श्री संदीप श्रीवास्तव सहित अन्य विशेषज्ञ तथा वरिष्ठ इंजीनियर और सलाहकार मौजूद थे। स्थल निरीक्षण के बाद विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा की अध्यक्षता में सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम भवन में सामान्य सुझाव समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में रायपुर शहर के शास्त्री चौक में निर्माणाधीन फुट ओव्हर ब्रिज (स्काई वॉक ब्रिज) की उपयोगिता अथवा वैकल्पिक उपयोग के संबंध में विषय विशेषज्ञों ने विचार-विमर्श कर सुझावांे पर चर्चा की। कुछ विशेषज्ञों ने स्काई वॉक के उपयोगिता अथवा वैकल्पिक उपयोग के संबंध में पॉवर पांइट प्रस्तुतीकरण किया। यह समिति की दूसरी बैठक थी।

 बैठक में जनप्रतिनिधियो और उपस्थित सदस्यों ने अपने विचार और सुझाव समिति के समक्ष रखे, जिनमें स्काई वॉक के स्ट्रक्चर पर संभावित विभिन्न विकल्पों पर भी आवश्यक सुझाव भी दिए गए। समिति के अध्यक्ष श्री सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि स्काई वॉक निर्माण संबंधी तकनीकी डॉटा सभी सदस्यों को उपलब्ध कराया जाय, जिससे और अधिक गहन अध्ययन कर जनभावना को ध्यान रखते हुए इसका हल निकाला जा सके। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि स्काई वॉक की परियोजना लागत 75 करोड़ रूपए है। अब तक लगभग 50 करोड़ रूपए खर्च किए जा चुके है।

उल्लेखनीय है कि राजधानी रायपुर में निर्माणाधीन स्काई वॉक की उपयोगिता अथवा अन्य वैकल्पिक उपयोग के संबंध चर्चा के लिए राज्य शासन द्वारा वरिष्ठ विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा की अध्यक्षता में 22 सदस्यीय सामान्य सुझाव समिति गठित की गई है। इसी प्रकार मुख्य सचिव श्री सुनील कुजुर की अध्यक्षता में 25 सदस्यीय तकनीकी सुझाव समिति का भी गठन किया गया है।